पंजाब के फतेहगढ़ साहिब को मिलेगी पर्यटन स्थल की पहचान, राज्यपाल ने दिया भरोसा

फतेहगढ़ साहिब.

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया मंगलवार अपने व्यक्तिगत दौरे के तहत फतेहगढ़ साहिब पहुंचे। राज्यपाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि राज्य सरकार इसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने संबंधी फाइल उनके पास भेजती है, तो वे उस पर बिना किसी देरी के तत्काल कार्रवाई कर सभी आवश्यक कार्यों को मूर्त रूप देंगे।

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया हाल ही में 24 अक्टूबर को माता चक्रेश्वरी देवी मंदिर के वार्षिक महोत्सव में शिरकत करने के बाद महज 10 दिनों में आज दोबारा चक्रेश्वरी मंदिर पहुंचे। उन्होंने माता चक्रेश्वरी देवी की विशेष आरती व पूजन के बाद कहा कि इस पावन स्थल पर नतमस्तक होकर उन्हें अद्भुत आध्यात्मिक शक्ति और आत्मिक शांति मिली, जिससे प्रेरित होकर वे जनसेवा की शक्ति मांगने दोबारा यहां आए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *