Tag: dark circles

  • डार्क सर्कल क्यों होते हैं और इन्हें दूर करने के घरेलू तरीके

    डार्क सर्कल क्यों होते हैं और इन्हें दूर करने के घरेलू तरीके

    आंखों के नीचे काले घेरे जहां हमारे खराब स्वास्थ्य,अधूरी नींद ,थकान ,आयु और हमारे तनाव को अभिव्यक्त करते हैं, वहीं ये हमारे अच्छे भले सौंदर्य को अनाकर्षक बना देते हैं ।उपरोक्त लेख में हम इस समस्या के कारणों और समाधान के उपायों का उल्लेख करेंगे जिन्हें अपना कर आप भी अपनी आंखों के काले घेरों की समस्या का समाधान कर सकेंगे।

    आंखों के काले घेरों के कारण…

    -अपर्याप्त नींद आंखों के काले घेरों की समस्या का प्रमुख कारण है।
    -खराब स्वास्थ्य के कारण भी आंखों के नीचे काले घेरे पड जाते हैं।
    -आयरन की कमी भी काले घेरों की समस्या का कारण है ।
    -विटामिन 'ए' की कमी भी काले घेरों की समस्या को उत्पन्न करती है।
    -आंखों के प्रति असावधानी रखना भी इस समस्या को उत्पन्न करती है।
    -आनुवांशिक कारणों से भी यह समस्या उत्पन्न हो जाती है।
    -अध्ययन करते समय पर्याप्त प्रकाश न होना भी काले घेरों की समस्या को उत्पन्न करता है।
     
    क्या करें?

    -पर्याप्त नींद लें।
    -पानी का पर्याप्त सेवन करें।
    -दूध और अंडे का सेवन करें।
    -लाल पके टमाटरों का नियमित सेवन करें।
    -आंखों का नियमित व्यायाम करें।
    -व्यर्थ की चिन्ता और तनाव से बचें।
    -गाजर के रस का नियमित सेवन करें।
    -शराब व धूम्रपान के सेवन से बचें।
    -ताजा गुलाब के फूलों से बने गुलकंद का सेवन करें।
    -आंखों पर खीरे का रस भी लगाएं।
    -ऐलोवेरा के पल्प से आंखों की मसाज करने से काले घेरों की समस्या का समाधान होता है।
    -आंखों के काले घेरों को साफ करने के लिए आलू के रस को आंखों के चारों ओर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।