Tag: Dhurandhar 2

  • ‘धुरंधर 2’ के लिए बिका सबसे महंगा टिकट, 3100 रुपये में भी नहीं मिली जगह

    ‘धुरंधर 2’ के लिए बिका सबसे महंगा टिकट, 3100 रुपये में भी नहीं मिली जगह

    मुंबई

    'धुरंधर 2' अब सिर्फ एक फिल्म नहीं बची, बल्कि भारत का सबसे बड़ा पॉप कल्चर इवेंट बनने जा रही है. 19 मार्च को रिलीज होने जा रही रणवीर सिंह की फिल्म के लिए अभी पूरी एडवांस बुकिंग खुली भी नहीं है. ट्रेलर आने के साथ सिर्फ 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीव्यूज के लिए ही बुकिंग शुरू की गई है. इन प्रीव्यू शोज की एडवांस बुकिंग से ही 'धुरंधर 2' के धमाके सुनाई देने लगे हैं. इस फिल्म ने भारत में सबसे महंगा फिल्म टिकट बेचने का रिकॉर्ड बना लिया है। 

    'धुरंधर 2' के लिए बिका 3100 रुपये का टिकट
    जहां दिल्ली-बेंगलुरु के ही प्रीमियम थिएटर्स में 'धुरंधर 2' के टिकट 2500 तक मिल रहे हैं. लेकिन फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज में से सबसे महंगा टिकट मुंबई की एक प्रीमियम प्रॉपर्टी में बिका है. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट बताती है कि मुंबई में बोरिवली के स्काई सिटी मॉल में बने आईनॉक्स मेगाप्लेक्स में, INSIGNIA क्लास के थिएटर में 'धुरंधर 2' के टिकट सबसे ज्यादा महंगे हैं। 

    हमने खुद चेक करने पर पाया कि इस प्रॉपर्टी के INSIGNIA थिएटर में 'धुरंधर 2' के 10:15pm और 11:15pm के शोज में रिक्लाइनर सीट्स का टिकट 2900 रुपये में अवेलेबल है. जबकि प्राइम रिक्लाइनर सीट्स के टिकट का दाम 3100 रुपये है. टिकटों के ये दोनों प्राइस बिना किसी टैक्स के हैं. इतने महंगे दाम के बावजूद जहां 10:15pm के शो में प्राइम रिक्लाइनर सीट्स सोल्ड आउट हैं. वहीं ये खबर लिखे जाने तक 11:15pm के शो में केवल एक प्राइम रिक्लाइनर सीट अवेलेबल है. आपके ये खबर पढ़ने तक अगर वो एक सीट भी बिक चुकी हो तो हैरान न हों, 'धुरंधर 2' का क्रेज तो ऐसा ही चल रहा है!

    देश का सबसे महंगा फिल्म टिकट
    3100 रुपये के टिकट के साथ, अब भारत में सबसे महंगा रेगुलर फिल्म टिकट बेचने का रिकॉर्ड 'धुरंधर 2' के नाम हो गया है. इससे पहले ये सबसे महंगा रेगुलर फिल्म टिकट अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के लिए बिका था. मुंबई के ही Maison PVR में 'पुष्पा 2' का एक प्रीमियम टिकट 3000 रुपये का बिका था. इसी थिएटर में 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' के टिकट 2700 रुपये तक में बिके थे। 

    'धुरंधर 2' के लिए थिएटर्स में पहली बार 'सुपर ब्लॉकबस्टर प्लस' रेट्स लागू किए गए हैं. यानी इस बार टिकटों के प्राइस रेगुलर से थोड़े महंगे हैं. इसके बावजूद 18 मार्च के पेड प्रीव्यूज के लिए 'धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग का क्रेज अद्भुत नजर आ रहा है। 

    सैकनिल्क की एक रिपोर्ट बताती है कि फिल्म के 4 लाख से ज्यादा टिकट एडवांस में बुक हो चुके हैं. और इस ताबड़तोड़ बुकिंग से रिलीज के हफ्ते भर पहले ही 'धुरंधर 2' ने 20 करोड़ से ज्यादा एडवांस ग्रॉस कलेक्शन कर डाला है. देखना है कि आने वाले दिनों में 'धुरंधर 2' और क्या-क्या कमाल करती है। 

     

  • धुरंधर 2 ट्रेलर ने मचाया तूफान, लोगों ने कहा – ये तो सीधी चेतावनी है!

    धुरंधर 2 ट्रेलर ने मचाया तूफान, लोगों ने कहा – ये तो सीधी चेतावनी है!

     

    मुंबई

    रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के ट्रेलर का फैंस को कबसे बेसब्री से इंतजार था। बीते दिन यानी शुक्रवार को रणवीर ने अनाउंस किया था कि शनिवार को ट्रेलर आएगा। इसके बाद से फैंस का काउंटडाउन शुरू हो गया था। अब ट्रेलर रिलीज के बाद बताते हैं कि लोगों का इस पर क्या रिएक्शन है।

    लोगों के रिएक्शन
    एक ने लिखा कि इसे कहते हैं कि ट्रेलर…3 मिनट के ट्रेलर में बिना स्टोरी के बारे में ज्यादा रिवील किए भी दर्शकों में एक्साइटमेंट कर दिया। पीक ए़डिटिंग…इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

    वहीं दूसरे ने लिखा कि ये सिर्फ ट्रेलर नहीं…बॉलीवुड और साउथ को दिया गया वॉर्निंग है।

    रणवीर की हो रही तारीफ
    रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस भी दर्शकों को पसंद आई। एक ने कमेंट किया कि एक्टिंग नहीं कर रहे हैं, वह तो किरदार को जी रहे हैं। डबल अवतार बराबर है डबल गूजब्म्प्स के।

    लोग इस डायलॉग की भी तारीफ कर रहे हैं कि पाकिस्तान का मुस्तकबिल अब हिंदुस्तान तय करेगा।

    एक ने लिखा कि बॉलीवुड को इस तरह की इन्टेंसिटी चाहिए। धुरंधर बदले के लिए नहीं डॉमिनेशन के लिए आ रहा है।

    एक ने लिखा कि रणवीर सिंह इस किरदार के लिए ही बने हैं।

    वहीं एक ने लिखा कि मैंने पहली बार देखा कि इतनी बड़ी बड़ी फिल्मो ने अपनी रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया है, डर सबको लग रहा है।

    कब रिलीज हो रही धुरंधर 2
    बता दें कि धुरंधर 2 रिलीज हो रही है 19 मार्च को। इस फिल्म की पहले यश की मूवी टॉक्सिक से टक्कर होने को थी, लेकिन हाल ही में यश और टॉक्सिक के मेकर्स ने अनाउंस किया कि वे मूवी को पोस्टपोन कर रहे हैं।

    धुरंधर का रिकॉर्ड
    धुरंधर के पहले पार्ट की बात करें तो यह मूवी 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी पिछले साल। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ कमाई की थी। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त भी अहम किरदार में थे। वहीं आदित्य धर ने फिल्म को डायरेक्ट किया था।

    पहले पार्ट का एंड
    पहला पार्ट रहमान डकैत की मौत पर एंड हुआ जिसे हमजा ने मारा। इसके अलावा यह भी लास्ट में रिवील हुआ था कि हमजा रियल में जस्किरत है जिसे अजय सान्याल ने पाकिस्तान में बतौर स्पाई भेजा था।

    साउथ में भी धमाल करेगी धुरंधर 2
    धुरंधर 2 रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार साउथ इंडियन भाषा में भी रिलीज होगी। फिल्म को लेकर काफी उम्मीद है। साउथ में इस फिल्म का सिर्फ पवन कल्याण की मूवी उस्ताद भगत सिंह के साथ होगी। हालांकि यह कॉम्पटीशन सिर्फ तेलुगु स्टेट्स में है। वहीं राम चरण की पेड्डी और नानी की द पैराडाइस ने भी अपनी मार्च की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया है।