Tag: ‘Government of India’

  • फर्जी IAS तृप्ति का भोपाल कनेक्शन! ‘भारत सरकार’ लिखी इनोवा और नकली CBI कार्ड बरामद

    फर्जी IAS तृप्ति का भोपाल कनेक्शन! ‘भारत सरकार’ लिखी इनोवा और नकली CBI कार्ड बरामद

    भोपाल/अशोकनगर

    फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर ठगी करने और लोगों पर रौब जमाने वाली तृप्ति राजपूत के भोपाल कनेक्शन की जांच चंदेरी पुलिस ने तेज कर दी है। पुलिस तृप्ति और उसके भाई को लेकर भोपाल पहुंची, जहां बागमुगालिया स्थित उसके घर और अलकापुरी स्थित ससुराल में छापेमारी की गई।

    जांच के दौरान पुलिस ने फर्जी सीबीआई कार्ड, फर्जी लेटरहेड और ठगी से जुड़े कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं।

    फर्जी आईएएस और एमपी टूरिज्म अधिकारी

    तृप्ति खुद को आईएएस अफसर और मध्य प्रदेश टूरिज्म की एडिशनल हेड बताकर लोगों पर प्रभाव जमाती थी। इसी फर्जी पहचान के दम पर उसने एक कारोबारी से 9.80 लाख रुपये की ठगी की और उससे शादी भी रचा ली।