Tag: Patna Airport

  • मुजफ्फरपुर में युवती को अश्लील मैसेज भेजने वाला दारोगा सस्पेंड, विभागीय जांच के आदेश

    मुजफ्फरपुर में युवती को अश्लील मैसेज भेजने वाला दारोगा सस्पेंड, विभागीय जांच के आदेश

    पटना
    जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, पटना पर अब विमानों के बोर्डिंग गेट और लगेज बेल्ट में अचानक बदलाव नहीं किया जा सकेगा। शीतकालीन समय-सारणी लागू होने के साथ ही एयरपोर्ट प्रशासन ने इस संबंध में नए निर्देश जारी किए हैं। इनके अनुसार, विमानों की समय-सारणी के साथ ही संबंधित लगेज बेल्ट और बोर्डिंग गेट भी पहले से निर्धारित कर दिए गए हैं। यदि किसी कारणवश बोर्डिंग गेट बदलना पड़ता है, तो एयरलाइन को इसकी ठोस वजह भी बतानी होगी।

    दरअसल, अंतिम समय में बोर्डिंग गेट बदल दिए जाने से यात्रियों को एक गेट से दूसरे गेट तक भागदौड़ करनी पड़ती है। इससे खासकर बुजुर्गों और बच्चों के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी होती है। इसी को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने यह कदम उठाया है। वहीं, एयरपोर्ट पर चल रहे निर्माण कार्यों से अगले आदेश तक बोर्डिंग गेट संख्या 12ए बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

    पटना एयरपोर्ट से सर्दियों के शुरुआती दौर के लिए उड़ानों की नई समय-सारणी रविवार से प्रभावी हो जाएगी। इसके अनुसार, 30 नवंबर तक रोजाना 40 जोड़ी उड़ानों का संचालन होगा। इस दौरान छह नई उड़ान सेवाएं शुरू होंगी। इससे पुणे, अहमदाबाद, बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद और चंडीगढ़ के लिए हवाई कनेक्टिविटी बढ़ेगी। नई समय-सारणी में पटना से 14 शहरों के लिए हवाई संपर्क निर्धारित किया गया है। नई समय-सारणी के अनुसार, पटना एयरपोर्ट पर सुबह की पहली उड़ान दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-6245 होगी, जो सुबह 8 बजे पहुंचेगी। यह विमान सुबह 8:35 बजे पटना से रवाना होगा।

    बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक दारोगा की करतूत ने वर्दी की साख पर दाग लगाने का काम किया है। प्यार में धोखा खाई जिस युवती ने थाने में शिकायत कराई थी उस युवती को दारोगा ही परेशान करने लगा। आरोप है कि दारोगा युवती को गंदे मैसेज भी भेजता था।

    मुजफ्फरपुर में एक दारोगा की गंदी हरकत उजागर हुई है। (सांकेतिक फोटो)
    मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रेमी से धोखा खाई पीड़ित युवती को दारोगा की अश्लीलता का शिकार होना पड़ा। उसका केस देखने वाला दारोगा उसे रातों में कॉल परेशान करता था। युवती ने दारोगा की हरकत की शिकायत एसएसपी से की थी। एसडीपीओ नगर-2 से मामले की जांच कराने के बाद एसएसपी ने आरोपित अहियापुर थाना के दारोगा ललन कुमार को शनिवार की सुबह सस्पेंड कर दिया। उसके खिलाफ विभागीय प्रोसीडिंग चलाने का भी एसएसपी ने आदेश दिया है।

    बताया गया कि युवती ने अहियापुर इलाके के प्रेमी नीरज नवाब पर उसे धोखा देने, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दे ब्लैकमेल करते हुए आठ लाख रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज कराया था। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अहियापुर थाना के एसआई ललन कुमार को युवती के केस का आईओ बनाया गया था। आरोप है कि दारोगा पीड़िता से फोन पर अनुचित, अमर्यादित व आपत्तिजनक बातें करने लगा। पीड़िता ने दारोगा के खिलाफ मानसिक रूप से परेशान करने की शिकायत की थी।

  • बिहटा एयरपोर्ट प्रोजेक्ट में तेजी, निर्माण गतिविधियों और अतिक्रमण की होगी समीक्षा

    बिहटा एयरपोर्ट प्रोजेक्ट में तेजी, निर्माण गतिविधियों और अतिक्रमण की होगी समीक्षा

    पटना
    बिहटा एयरपोर्ट से विमान परिचालन को लेकर आ रहीं कठिनाइयों को जल्द दूर किया जाएगा। गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने बुधवार को इससे जुड़ा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

    बैठक में बिहटा एयरफोर्स स्टेशन की ओर से ग्रुप कैप्टन अश्विनी कुमार ने विमानों के सुचारू परिचालन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं को प्रस्तुत किया।

    100 मीटर में निर्माण गत‍िव‍िध‍ियों की होगी समीक्षा
    इनमें बिहटा हवाई अड्डा के रनवे के एप्रोच फनल में अनधिकृत निर्माणों की पहचान, एयरफोर्स स्टेशन की बाहरी दीवार के शिखर से 100 मीटर के दायरे में निर्माण गतिविधियों की समीक्षा, स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मानसूनी नालियों के अतिक्रमण एवं अवरोध का निराकरण आदि के मुद्दे शामिल रहे।

    इसके अलावा एयरफोर्स स्टेशन, बिहटा से सटी भूमि के आवंटन तथा रक्षा भूमि के म्यूटेशन में प्रशासनिक सहयोग और नवनिर्मित 33 केवी फीडर लाइन को एयरफोर्स स्टेशन के लिए समर्पित किए जाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

    समन्‍वय स्‍थाप‍ित कर पूरा करें काम
    प्रधान सचिव पंकज कुमार ने बैठक में संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष ध्यान देने को कहा।

    बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था एवं कमजोर वर्ग प्रभाग) के. सुहिता अनुपम तथा विशेष सचिव क्षत्रनील सिंह सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    गौरतलब है कि‍ करीब 1400 करोड़ से अधिक के इस प्रोजेक्‍ट का काम अप्रैल 2027 तक पूरा करना है। इसके तहत दो मंज‍िला टर्मिनल, 10 विमानों के लि‍ए हैंगर, एयरोब्रिज, आवासीय परिसर, प्रशासनिक भवन, कार पार्किंग व अन्य नागरिक सुविधाएं विकसित की जानी है। परिसर में एप्रॉन का निर्माण कार्य जारी है।

     

  • पटना एयरपोर्ट पर पार्किंग होगी स्मार्ट, ऐप से स्लॉट बुकिंग और ऑटोमैटिक बैरियर की सुविधा

    पटना एयरपोर्ट पर पार्किंग होगी स्मार्ट, ऐप से स्लॉट बुकिंग और ऑटोमैटिक बैरियर की सुविधा

    पटना
     बिहार की राजधानी पटना में स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पटना में वाहनों की पार्किंग ऐप के माध्यम से हो सकेगी। निकास और प्रवेश द्वार पर सुगम यातायात व्यवस्था और पार्किंग मैनेजमेंट सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए एयरपोर्ट परिसर में काम शुरू हो गया है। हाल ही में नई एजेंसी को परिसर में वाहनों के प्रबंधन का जिम्मा मिला है। एजेंसी ने बताया कि एक पखवारे में पीएमएसस ऐप से पटना एयरपोर्ट पर वाहनों की पार्किंग का स्लॉट बुक करने की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। एयरपोर्ट प्रशासन ने तय अवधि में काम पूरा करने का निर्देश एजेंसी को दिया है।

    पार्किंग संचालन कर रही एजेंसी पार्कमॉन्ट प्राइवेट लिमिटेड के विपिन कुमार ने बताया कि पटना एयरपोर्ट पर पार्किंग की नई व्यवस्था पर काम शुरू हो गया है। परिसर में पार्किंग प्रबंधन के लिए कंट्रोल एंड कमांड रूम बनाया जा रहा है। इससे सुगम आवाजाही की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। ऐप से वैसे वाहन चालकों को ऑनलाइन पेंमेंट की सुविधा दी जाएगी जिनकी गाड़ियों में फास्टैग नहीं लगा है। मैनुअल व्यवस्था में निकास द्वार के पास वाहनों की कतार लग जाती है। नई व्यवस्था के तहत ऐसे वाहनों के नंबर को तकनीकी माध्यम से स्कैन कर उन्हें निकास द्वार पर पेमेंट से छूट मिल जाएगी। ऐप से निकास द्वार के पास लगे कैमरे जुड़े होंगे। नंबर स्कैन होते ही स्वचालित माध्यम से बूम बैरियर स्वत: खुल जाएगा। इस सुविधा से निकास द्वार के पास जाम की स्थिति नहीं बनेगी।

    मुंबई और अन्य एयरपोर्ट पर कंपनी दे रही सुविधा
    पार्किंग व्यवस्था संभाल रही एजेंसी के प्रबंधक ने बताया कि यह सुविधा कंपनी की ओर से मुंबई एयरपोर्ट पर दी जा रही है। पटना एयरपोर्ट पर भी यह सुविधा देने की तैयारी है। ऐप की एक और खासियत यह है कि इसमें उपयोगकर्ताओं को खुली पार्किंग और बहुमंजिली पार्किंग का रियल टाइम स्टेटस दिखेगा। ताकि सुविधानुसार वे जगह का चयन कर सकें। इससे वाहन चालकों और यात्रियों के समय की बचत होगी। साथ ही पार्किंग प्रबंधन बेहतर हो सकेगा।

  • पटना एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सवाल, कचरा-जलगमाव और मांस-मछली की दुकानों से बढ़ रहा बर्ड स्ट्राइक का खतरा

    पटना एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सवाल, कचरा-जलगमाव और मांस-मछली की दुकानों से बढ़ रहा बर्ड स्ट्राइक का खतरा

     पटना
    पटना एयरपोर्ट पर पिछले वर्ष बर्ड हिट के नौ मामले समाने आए थे। ताजा घटना के बाद एक बार फ‍िर यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

    इसी वर्ष अप्रैल जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर विमान परिचालन को और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से एयरफील्ड एनवायरमेंट मैनेजमेंट कमेटी (एईएमसी) की महत्वपूर्ण बैठक हुई थी।

    इसमें एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने और नियमित निगरानी की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया।

    समिति की बैठक में कहा गया कि एयरफील्ड के आसपास गंदगी, खुले कचरे, जलजमाव जैसी स्थितियां के साथ मांस-मछली की दुकानें भी पक्षियों को आकर्षित करती हैं।

    पटना एयरपोर्ट पर बर्ड हिट की घटनाएं वर्षवार
    2021 : 2
    2022 : 1
    2023 : 1
    2025 : 9

    इससे बर्ड स्ट्राइक (पक्षियों से टकराव) की घटनाएं बढ़ती हैं। यह विमान सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।
    भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने रनवे और आपरेशनल एरिया के पास विशेष कर्मियों (बर्ड चेजर्स) को तैनात किया है।

    फायर क्रैकर्स और स्केयर गन्स से पक्षियों को डराकर रनवे से दूर रखने के लिए पटाखे, स्केयर गन्स और शाट लाउंचर्स का नियमित इस्तेमाल किया जाता है।

    प्रत‍िबंध का नहीं दि‍ख रहा असर
    विमानों के टेकआफ और लैंडिंग के समय इनकी संख्या दोगुनी कर दी जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून में रनवे के किनारे उगने वाली जंगली घास की लगातार कटाई की जाती है ताकि कीड़े-मकौड़े बाहर नहीं आएं, क्योंकि इन्हें खाने के लिए पक्षी आकर्षित होते हैं।

    एयरपोर्ट के आसपास मांस-मछली की दुकानों पर रोक का निर्णय हर बैठक में लिया जाता है। लेकिन, फुलवारीशरीफ और आसपास के अन्य इलाकों में खुले में मांस-मछली बेचने पर पूरी तरह प्रतिबंध का असर नहीं दिख रहा है।

    इनके अवशेषों को खाने चील और अन्य बड़े पक्षी झुंड में आते हैं। गर्दनीबाग स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन को स्थानांतरित करने की कवायद भी सिफर है। एयरफील्ड के आसपास जलजमाव की स्थिति का भी पूरी तरह समाधान नहीं हो सका है।