Tag: police for 33 days

  • 2500 CCTV कैमरे, 9 राज्यों में तलाश और 100 लोगों से पूछताछ… एक महीने बाद आगरा से पकड़ा गया पूर्व IAS का हत्यारोपी

    2500 CCTV कैमरे, 9 राज्यों में तलाश और 100 लोगों से पूछताछ… एक महीने बाद आगरा से पकड़ा गया पूर्व IAS का हत्यारोपी

     भोपाल

     पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या का आरोपित वरुण कुमार अब सलाखों के पीछे है। आरोपित राजधानी में सनसनी फैला देने वाली वारदात कर तब भाग निकला, जब पुलिस को घटना का पता ही नहीं चल सका था। 33 दिन पुलिस की 10 से ज्यादा टीमें मैदान में और अलग-अलग साइबर की टीमें उसकी एक-एक मूवमेंट की तलाश में थीं।

    लेकिन आरोपित बेखौफ और बेफिक्र होकर अलग-अलग शहरों में घूमता रहा और 33 दिन तक पुलिस को आसानी से छकाता रहा। उसे यकीन था कि मोबाइल का उपयोग न करने पर पुलिस कभी उसे पकड़ ही नहीं पाएगी और लूटी गई रकम से वह यूं ही ऐश करता रहेगा।