Tag: Rakul Preet

  • IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल

    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल

    बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और उनके ससुर वासु भगनानी बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में हैं. दरअसल, टैक्स चोरी और फिल्मों के नाम पर विदेशों में पैसे भेजने के मामले में उनका नाम सामने आया था, जिसके सिलसिले में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (IT) ने छापेमारी भी की थी. अब रकुल प्रीत सिंह ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है.

    क्या बोलीं रकुल?
    रकुल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट शेयर करके सफाई दी है. उन्होंने कहा कि वो बीते कई सालों से रेगुलरली टैक्स भर रही हैं और उनका किसी भी विदेशी लेन-देन से ताल्लुक नहीं है.

    एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा- यह काफी दुखद है कि खुद को रिपोर्टर कहने वाले और कुछ मैनस्ट्रीम मीडिया के पत्रकारों में बिना फैक्ट्स चेक किए ही खबरों को सनसनीखेज बनाकर पेश करने का चलन बढ़ता जा रहा है.

    'इसलिए हमेशा के लिए सच साफ बता देती हूं. वो रेड यानी तलाशी मुझसे जुड़ी हुई नहीं थी. यह बात सब जान लें कि मैं आर्म्ड फोर्सेस बैकग्राउंड से हूं और इंडस्ट्री में मेरा कोई गॉडफादर नहीं था. मैं कड़ी मेहनत से आगे आई हूं और एक जिम्मेदार, कानून मानने वाली नागरिक के तौर पर 20 साल की उम्र से अपना टैक्स भर रही हूं.'

    रकुल ने अपनी सफाई देते हुए आगे कहा कि वो किसी भी प्रोडक्शन हाउस की तरफ से किसी भी तरह के गैर-कानूनी विदेशी लेन-देन का हिस्सा नहीं हैं. रकुल बोलीं- मैं यह भी कहना चाहूंगी कि देश या विदेश में कहीं भी मेरे पास किसी की कोई बेनामी संपत्ति नहीं है. न ही कभी किसी ने मुझे कोई प्रॉपर्टी गिफ्ट में दी है और न ही मैं सिद्धांतों के तौर पर ऐसे महंगे तोहफे स्वीकार करती हूं.

    रकुल ने की खास अपील
    मीडिया संस्थानों से अपने पोर्टल से गलत जानकारी वाली खबरें हटाने की अपील करते हुए रकुल ने कहा- मैं उन सभी से गुजारिश करती हूं, जिन्होंने ये झूठी और मनगढ़ंत खबरें छापी हैं, वो इन्हें तुरंत हटा लें और सही फैक्ट्स सामने लाएं. मैं समझती हूं कि मीडिया बिजनेस चलाने वालों पर कमर्शियल प्रेशर होता है, लेकिन यह सब फैक्ट्स की कीमत पर नहीं हो सकता. किसी दूसरे की इमेज या रोजी-रोटी की कीमत पर तो बिल्कुल भी नहीं.

    रकुल प्रीत सिंह की बात करें तो वो जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में शूर्पणखा के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में दिखाई देंगे. यह फिल्म दीवाली 2026 के मौके पर रिलीज होगी

  • रकुल प्रीत का शूर्पणखा अवतार बना चर्चा का विषय, ग्लैमरस लुक देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

    रकुल प्रीत का शूर्पणखा अवतार बना चर्चा का विषय, ग्लैमरस लुक देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

    मुंबई 

    नितेश तिवारी की रामायण का भव्य ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर के साथ फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे कलाकारों की झलक भी देखने को मिली. रामायण के ट्रेलर को फैन्स के मिक्स रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. सोशल मीडिया पर मीम की बाढ़ भी आ चुकी है. आइए देखते हैं कि यूजर्स का ट्रेलर पर क्या कहना है। 

    सोशल मीडिया पर बनने लगे मीम
    रामायण का ट्रेलर गुरुवार सुबह 4.15 पर रिलीज किया गया. कई लोगों ने नींद की कुर्बानी देकर ट्रेलर देखा. फैन्स ट्रेलर से इंप्रेस हैं, लेकिन मीमबाजों ने मीम भी बनाए. एक ने ट्रेलर पर रिएक्ट करते हुए लिखा कि आज की मॉर्डन शूर्पणखा. अन्य ने शूर्पणखा पर रिएक्ट करते हुए लिखा कि रवि दुबे और उनकी पत्नी एक ही फिल्म में. ऐसा इसलिए क्योंकि रवि की पत्नी सरगुन मेहता और शूर्पणखा बनीं रकुल प्रीत की शक्ल काफी हद तक मेल खाती है. अन्य ने लिखा कि त्रेतायुग की शूर्पणखा इतनी बोल्ड थी क्या?

    एक यूजर ने माता सीता और कैकेयी के लुक पर कमेंट करते हुए कहा कि त्रेतायुग में माता सीता और कैकेयी ऐसी साड़ियां पहनती थीं क्या? दूसरे ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि हम एकता कपूर का सीरियल देख रहे हैं. कई लोगों ने कहा कि 2026 की रामायण में ऐसे कास्ट्यूम्स का लॉजिक है कोई. कुछ लोगों ने कहा कि मॉर्डन साड़ी, सैलून स्टाइल हेयर, मेकअप भी दिख रहा है, त्रेता युग या 2026? एक यूजर ने कहा कि क्या त्रेता युग में औरतें ऐसी साड़ी और ब्लाउज पहनती थीं??? ये क्या है?? वैसे तो मुझे ट्रेलर पसंद आया, लेकिन साड़ी का यह स्टाइल एकता कपूर के सीरियल जैसा लग रहा है. एक यूजर ने रामायण के कॉस्ट्यूम इतने आकर्षक और समय से बहुत आगे, यानी आधुनिक क्यों लगते हैं?

    कई लोगों ने कहा कि कुछ भी कहो शूपर्णखा को देखकर मजा आ गया. ये तो ट्रेलर था. देखते हैं कि फिल्म रिलीज होने पर कौन सी कयामत आती है।