Tag: Samay Raina

  • आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ सेट फोटो वायरल, AI या असली?

    आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ सेट फोटो वायरल, AI या असली?

    बॉलीवुड एक्ट्रेसेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. दावा किया जा रहा है कि यह फोटो कॉमेडियन समय रैना के मशहूर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 के सेट की है, जहां दोनों जज की कुर्सी पर बैठी दिख रही हैं. दरअसल, पिछले महीने ही समय रैना ने अपने स्टैंड-अप स्पेशल ‘स्टिल अलाइव’ के दौरान  इस शो के दूसरे सीजन का ऐलान किया था, जिसके बाद से फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब दोनों एक्ट्रेस की इस वायरल तस्वीर ने इस खास एपिसोड को लेकर दर्शकों का उत्साह बहुत ज्यादा बढ़ा दिया है.

    जज की कुर्सी पर नजर आईं आलिया और शरवरी
    वायरल हो रही इस लीक फोटो में शो के जजों के साथ बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट और शरवरी वाघ दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स तुरंत अंदाजा लगाने लगे हैं कि दोनों एक्ट्रेसेस यहां अपनी आने वाली स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ का प्रमोशन करने पहुंची हैं. हालांकि, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि यह तस्वीर असली नहीं है, बल्कि इसे एआई की मदद से तैयार किया गया है. इसके अलावा, तेज नजर रखने वाले फैंस ने शो के लोगो पर लगी हथकड़ी और सेट पर रखी नींबू-मिर्ची को भी पहचान लिया है.

    किस वजह से बंद करना पड़ा था पहला सीजन
    दरअसल, साल 2025 में इस शो के एक एपिसोड में मशहूर पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया बतौर गेस्ट जज बनकर आए थे. उन्होंने शो के दौरान एक कंटेस्टेंट से बेहद अजीब और अश्लील सवाल पूछ लिया था. इस बयान के बाद पूरे देश में बहुत बड़ा बवाल खड़ा हो गया था. रणवीर अल्लाहबादिया पर अश्लीलता फैलाने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में शिकायत दर्ज की गई थी. यह मामला मुंबई पुलिस कमिश्नर और राष्ट्रीय महिला आयोग तक पहुंच गया था, जिसके बाद रणवीर, अपूर्वा मखीजा और समय रैना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. इसी कानूनी कार्रवाई और हंगामे की वजह से समय रैना को अपने यूट्यूब चैनल से इस शो के सारे एपिसोड डिलीट करने पड़े थे.

  • शक्तिमान vs समय रैना, मुकेश खन्ना का तीखा पलटवार, कहा- ‘इसका मुंह काला कर गधे पर बैठाना चाहिए’

    शक्तिमान vs समय रैना, मुकेश खन्ना का तीखा पलटवार, कहा- ‘इसका मुंह काला कर गधे पर बैठाना चाहिए’

    ‘इंडियॉज गॉट लेटेंट’ विवाद के 14 महीने बाद समय रैना ने धमाकेदार कमबैक किया. ‘स्टिल अलाइव’ वीडियो में समय रैना ने महीनों की भड़ास निकाली. उन्होंने एक्टर, कॉमेडियन और यूट्यूबर सभी पर तंज कसा. समय रैना ने मुकेश खन्ना पर कटाक्ष करते हुए कई सारी बातें बोलीं. अब टीवी के शक्तिमान ने भी उन पर पलटवार किया है. जानते हैं कि मुकेश खन्ना ने कॉमेयिन के लिए क्या कहा.

    समय रैना पर भड़का 'शक्तिमान'
    कॉमेडियन-यूट्यूबर समय रैना के कमेंट के बाद मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की है. उन्होंने समय के लिए लिखा कि समय रैना तू गधे पर बैठने के लायक है. वो भी मुंह काला करके. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है. उसे लाख शीशियों में रखो, बाहर निकालो, फिर टेढ़ी की टेढ़ी. समय रैना की भी एक दुम है. कितना भी मारो. सीधा करो. वो वापस टेढ़ी हो जाती है. क्योंकि वो सीधा सादा प्राणी नहीं है. वो रोस्टेड प्राणी है.

    आगे उन्होंने लिखा कि गंदगी की आग में जलाया हुआ. पकाया हुआ. पूरे देश ने लताड़ा, मारा. फिर आ गया बेशर्मों की तरह और मार खाने. अब एक ही चीज बाकी है. उसका मुंह काला कर गधे पर बिठा कर देश भर के शहरों में, गालियों में उसकी परेड करनी चाहिए.  जहां बच्चे उसको अंडे, टमाटर मारें. क्योंकि उसने उनके सुपर हीरो शक्तिमान का अपमान किया है.

    क्या है मामला?
    इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के वक्त सुनील पाल, बी प्राक और मुकेश खन्ना जैसे तमाम लोगों ने समय को घेरा था. उन्होंने कहा था कि समय देश के युवाओं को बिगाड़ रहे हैं. जब समय ने कमबैक किया, तो इन सारे लोगों को आड़े हाथ लिया. समय ने शक्तिमान पर तंज कसते हुए कहा कि उस वक्त सब आ गए थे. शक्तिमान आ गया था, शक्तिमान? अब शक्तिमान से भला कौन लड़ेगा? सॉरी शक्तिमान. वो कह रहा था- ऐसे कंटेंट का बच्चों पर क्या असर होगा. मैं नहीं जानता आपने कितना शक्तिमान देखा. तब न्यूज आती थी कोई बच्चा शक्तिमान देखकर कूद गया. तूने बच्चे मारे हैं भाई, तू क्या बोल रहा है मुझे.