Tag: special trains

  • छठ-दिवाली पर घर पहुंचना होगा आसान, बिहार के लिए 15 हजार स्पेशल ट्रेन फेरे चलाने की तैयारी

    छठ-दिवाली पर घर पहुंचना होगा आसान, बिहार के लिए 15 हजार स्पेशल ट्रेन फेरे चलाने की तैयारी

    पटना
     दिवाली और छठ महापर्व पर बिहार आने-जाने वालों की भारी भीड़ होती है। इसे देखते हुए विशेष ट्रेनें इस बार 15 हजार फेरे लगाएंगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डोभी-चतरा रेल लाइन से गयाजी के औद्योगिक क्षेत्र तक नई संपर्क रेल लाइन बिछाने के प्लान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अगर भूमि अधिग्रहण होता है तो नई लाइन बिछाई जा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिवाली और छठ महापर्व पर बिहार के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का अनुरोध रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से किया था। इस पर रेल मंत्री ने बताया कि दिवाली और छठ के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए बिहार के लिए सामान्य तौर पर संचालित लगभग 12 हजार की तुलना में इस साल विशेष ट्रेनों के 15 हजार फेरे व्यवस्था की गई है।

    इसके साथ ही श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 360वें प्रकाश पर्व को ध्यान में रखते हुए नौ से 16 जनवरी के बीच बिहार के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलायी जाएंगी। इससे देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी। सीएम ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल सह सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान बिहार में रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, लंबित रेल परियोजनाओं में तेजी लाने, यात्री सुविधाओं का विस्तार करने, सूचना प्रौद्योगिकी और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में कई प्रस्तावों पर सकारात्मक सहमति बनी तथा विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।

    बैठक में बिहार के मढ़ौरा और मधेपुरा स्थित रेल इंजन निर्माण कारखानों के भविष्य और उत्पादन क्षमता दोगुनी करने पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने गयाजी में विकसित हो रहे इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर को बेहतर रेल संपर्कता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इस पर रेल मंत्री ने कहा कि यदि राज्य सरकार आवश्यक भूमि अधिग्रहण सुनिश्चित करती है, तो रेलवे डोभी-चतरा रेल लाइन से गयाजी के औद्योगिक क्षेत्र तक नई संपर्क रेल लाइन बिछाने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने बिहार में सूचना प्रौद्योगिकी आधारित रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसी बड़ी बीपीओ कंपनी को प्रमुख निवेशक के रूप में स्थापित कराने का भी अनुरोध किया। सीएम से बातचीत के दौरानकेंद्रीय मंत्री ने बिहार में एक बड़ी मैन्युफैक्चरिंग सिटी विकसित करने का सुझाव दिया।

    रेल सह सड़क पुल के प्रस्ताव पर भी सहमति
    रेल मंत्री और मुख्यमंत्री की मुलाकात के दौरान विक्रमशिला कटरिया रेल लाइन के अंतर्गत गंगा नदी पर रेल-सह-सड़क पुल के निर्माण के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी। वहीं, बिहार को इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी औऔद्योगिक विनिर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने पर चर्चा हुई।

    सीतामढ़ी और अयोध्या के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी
    मुख्यमंत्री द्वारा सीतामढ़ी और अयोध्या के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के प्रस्ताव पर केंद्रीय रेल मंत्री ने सहमति जताई। इस रेल सेवा के शुरू होने से दोनों धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के बीच आवागमन सुगम होगा तथा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान राजापाकर क्षेत्र में बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर उद्योग की स्थापना पर भी विमर्श हुआ। केंद्रीय मंत्री ने सुझाव दिया कि राजापाकर में उपलब्ध भूमि का विस्तृत नक्शा तैयार किया जाए। इसमें सड़क और रेल संपर्क, विद्युत आपूर्ति लाइन तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं का स्पष्ट विवरण शामिल हो। इस नक्शे के आधार पर फॉक्सकॉन जैसी बड़ी कंपनी को अपनी आवश्यकता के अनुसार भूमि चयन का विकल्प दिया जा सकता है।

  • दुर्गापूजा-दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, रांची से चलेंगी कई पूजा स्पेशल ट्रेनें

    दुर्गापूजा-दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, रांची से चलेंगी कई पूजा स्पेशल ट्रेनें

     रांची
     दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रांची रेल मंडल ने यात्री सुविधाओं और ट्रेनों की क्षमता बढ़ाने की तैयारी पूरी कर ली है। यात्रियों की अतिरिक्त मांग को पूरा करने के लिए रांची रेल मंडल से और रांची होकर कई पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

    साथ ही कई नियमित ट्रेनों में स्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। रांची और हटिया स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए होल्डिंग एरिया, अतिरिक्त टिकट काउंटर, सुरक्षा बलों की तैनाती और 24 घंटे वार रूम की व्यवस्था की गई है।

    इसकी जानकारी डीआरएम करुणा निधि सिंह ने गुरुवार को डीआरएम कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन में यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना मंडल की प्राथमिकता है। ट्रेनों के परिचालन से लेकर स्टेशन प्रबंधन, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं की लगातार निगरानी की जाएगी।

    कई रूटों पर पूजा स्पेशल ट्रेनें
    अजमेर-रांची-अजमेर साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन संख्या 09619 अजमेर से रांची के लिए दो अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। वापसी में 09620 रांची-अजमेर ट्रेन चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। दोनों दिशाओं में नौ-नौ ट्रिप होंगे।

    रांची-अलीपुरद्वार-रांची स्पेशल ट्रेन संख्या 08661 रांची से 12 अक्टूबर से नौ नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और 08662 अलीपुरद्वार-रांची 14 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। दोनों दिशाओं में पांच-पांच ट्रिप होंगे।

    रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 02877 तीन अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और वापसी में 02878 आनंद विहार टर्मिनल-रांची चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। दोनों दिशाओं में नौ-नौ ट्रिप होंगे।

    इसके अलावा रांची होकर सांतरागाछी-अजमेर-सांतरागाछी साप्ताहिक स्पेशल, हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक पूजा स्पेशल तथा हटिया-सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बेंगलुरु साप्ताहिक पूजा स्पेशल का भी परिचालन होगा। पटना-चर्लपल्ली-पटना द्वि-साप्ताहिक स्पेशल भी रांची होकर चलेगी।

    स्थानीय यात्रियों के लिए भी अतिरिक्त ट्रेन
    स्थानीय यात्रियों की सुविधा के लिए हटिया-बानो और बानो-हटिया अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें भी चल रही हैं। ट्रेन संख्या 08631 और 08632 का परिचालन एक सितंबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन किया जाएगा। दोनों दिशाओं में 91-91 ट्रिप होंगे।

    नियमित ट्रेनों में भी बढ़ी क्षमता
    यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए जून के पहले सप्ताह से कई ट्रेनों में स्थायी रूप से अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं। रांची-गोड्डा एक्सप्रेस 18603/18604 में चार अतिरिक्त कोच, रांची-गोड्डा एक्सप्रेस 18619/18620 में दो अतिरिक्त वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच, रांची-चोपन एक्सप्रेस 18631/18632 में चार अतिरिक्त कोच।

    रांची-सासाराम एक्सप्रेस 18635/18636 में एक अतिरिक्त वातानुकूलित चेयर कार तथा रांची-आरा एक्सप्रेस 18640/18639 में पांच अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं।

    भीड़ नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग एरिया
    रांची और हटिया स्टेशन पर अधिक भीड़ वाले दिनों में यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर जाने से पहले निर्धारित होल्डिंग एरिया में व्यवस्थित किया जाएगा। यहां बैठने, पेयजल, प्रकाश, पंखे और ट्रेन संबंधी सूचना की व्यवस्था रहेगी। इससे प्लेटफॉर्म और फुटओवर ब्रिज पर भीड़ नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

    स्टेशनों पर आरपीएफ, जीआरपी और अन्य विभागों के साथ समन्वय कर विशेष निगरानी रखी जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात होंगे और सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त टिकट और यूटीएस काउंटर भी संचालित किए जाएंगे।

    10 अक्टूबर से प्लेटफॉर्म टिकट 20 रुपये
    अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रांची और हटिया स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट की दर 10 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये की जाएगी। यह व्यवस्था 10 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रभावी रहेगी।

    दक्षिण दिशा की ओर जाने वाली हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस और हटिया-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेनों के लिए बलसिरिंग, गोविंदपुर रोड और बानो में वैकल्पिक ठहराव की व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य हटिया स्टेशन पर भीड़ कम करना है।

    रांची स्टेशन का दक्षिणी प्रवेश द्वार 10 अक्टूबर से आंशिक रूप से खोला जाएगा। मांग के अनुसार प्लेटफॉर्म संख्या छह से शुरू होने वाली ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा। यात्रियों की सहायता के लिए 24 घंटे वॉर रूम सक्रिय रहेगा।

     

  • दिल्ली से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, दरभंगा-भागलपुर-जोगबनी रूट पर मिलेगी सुविधा

    दिल्ली से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, दरभंगा-भागलपुर-जोगबनी रूट पर मिलेगी सुविधा

    लखनऊ
    दिवाली, छठ समेत अन्य त्योहारों पर भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने देश की राजधानी दिल्ली से बिहार के अलग-अलग शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान कर दिया है। नई दिल्ली से दरभंगा, आनंद विहार से जोगबनी (अररिया) के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसके अलावा, नई दिल्ली से दानापुर (पटना) के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन के फेरे भी बढ़ा दिए गए हैं। साथ ही, आनंद विहार से भागलपुर के बीच भी रोजाना स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है।

    नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल नवंबर में रोजाना चलेगी
    जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली और दरभंगा के बीच 10 नवंबर से रोजाना फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस चलाने का फैसला लिया गया है। ट्रेन नंबर 04098/04097 पूरी तरह आरक्षित होगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन सुबह 9.30 बजे खुलेगी और गाजियाबाद, गोरखपुर, नरकटियागंज, मोतिहारी होते हुए मुजफ्फरपुर सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर पहुंचेगी। इसके बाद यहां से दरभंगा आएगी। वापसी में भी यही रूट रहेगा।
    आनंद विहार से जोगबनी के लिए स्पेशल ट्रेन

    दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से जोगबनी (अररिया) के बीच विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 04008 आनंद विहार टर्मिनल से 10 अक्टूबर से 7 नवंबर तक हर शनिवार को खुलेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 04007 जोगबनी स्टेशन से 11 अक्टूबर से 8 नवंबर तक हर रविवार को चलेगी।

    नई दिल्ली-दानापुर स्पेशल के आठ फेरे बढ़ाए गए
    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नई दिल्ली स्टेशन से पटना के दानापुर स्टेशन के बीच चलने वाली सुपरफास्ट साप्ताहिक ट्रेन की अवधि का विस्तार कर दिया गया है। ट्रेन नंबर 04090 और 04089 नई दिल्ली और दानापुर के बीच 2 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच 8 ट्रिप करेगी। त्योहार पर पटना और आसपास के इलाकों में दिल्ली एनसीआर से आने वाले यात्रियों को इसकी सुविधा मिलेगी।

    आनंद विहार से भागलपुर स्पेशल ट्रेन 10 से रोजाना चलेगी
    दिल्ली के आनंद विहार से बिहार के भागलपुर से अगले महीने एक स्पेशल ट्रेन चलाएगी। इसकी शुरुआत 10 अक्टूबर से होगी और 26 नवंबर तक दोनों दिशाओं में 47-47 फेरे लगाएगी। इस ट्रेन का संचालन रोजाना किया जाएगा। दिल्ली-एनसीआर से त्योहार पर पूर्वी बिहार आने वाले लोगों को इससे सुविधा होगी। आनंद विहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन (04062/04061) गया, किऊल और जमालपुर के रास्ते होकर चलाई जाएगी।

    नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल
    नई दिल्ली से हावड़ा (पश्चिम बंगाल) के बीच स्पेशल ट्रेन (04052/04051) 2 अक्टूबर से 29 नवंबर के बीच चलाई जाएगी। यह साप्ताहिक ट्रेन होगी। नई दिल्ली से हर शुक्रवार और हावड़ा से हर शनिवार को खुलेगी। दोनों तरफ से यह कुल 9 फेरे करेगी।

  • त्योहारों पर रेलवे का बड़ा फैसला, 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया संचालन

    त्योहारों पर रेलवे का बड़ा फैसला, 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया संचालन

     जयपुर
    रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई कार्यों को अंजाम दिया है। अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए तीन जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी रूप से डिब्बों की बढ़ोतरी की है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर ट्रेन में जयपुर से 10 से 30 सितंबर तक और उदयपुर सिटी से 11 सितंबर से 1 अक्टूबर तक एक द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।

    इसी प्रकार, उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी ट्रेन में भी उदयपुर सिटी से 10 से 30 सितंबर तक और असारवा से 11 सितंबर से 1 अक्टूबर तक एक द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बा, अजमेर-बांद्रा टर्मिनस-अजमेर ट्रेन में अजमेर से 12 से 26 सितंबर तक और असारवा से 13 से 27 सितंबर तक दो द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी।

    रेलवे ने बढ़ाई संचालन अवधि, अक्टूबर-नवंबर तक चलेगी स्पेशल ट्रेनें
    आगामी त्योहारों पर अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए रेलवे ने पांच जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई है। इन ट्रेनों का संचालन अक्टूबर और नवंबर तक अलग-अलग अवधि में बढ़ाया गया है।

    हिसार-वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल का हिसार से संचालन 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक और वलसाड से 15 अक्टूबर से 26 नवंबर तक, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल का भगत की कोठी से संचालन 3 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक और बान्द्रा टर्मिनस से 4 अक्टूबर से 1 नवंबर तक, बीकानेर-साईनगर शिर्डी-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल का बीकानेर से संचालन 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक और साईनगर शिर्डी से 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक, अजमेर-सोलापुर-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल का अजमेर से संचालन 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक और सोलापुर से 8 अक्टूबर से 26 नवंबर तक और मदार-पटना-मदार साप्ताहिक स्पेशल का मदार से संचालन 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक और पटना से 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक बढ़ाया गया है।

    पुरी स्टेशन पर दो ट्रेनों का समय में बदला
    पूर्व तटीय रेलवे की ओर से पुरी स्टेशन पर दो ट्रेनों के संचालन समय में आंशिक बदलाव किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार जोधपुर-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 14 सितंबर से पुरी स्टेशन पर सुबह 10 बजे के स्थान पर 10.45 बजे पहुंचेगी। अजमेर-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 17 सितंबर से पुरी स्टेशन पर दोपहर 2.40 बजे के स्थान पर 3.05 बजे पहुंचेगी।