Tag: Vaishno Devi

  • रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, वंदे भारत समेत कई ट्रेनों के समय में बदलाव

    रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, वंदे भारत समेत कई ट्रेनों के समय में बदलाव

     पठानकोट
    ट्रेन संख्या 19223/19224 साबरमती बीजी-जम्मू तवी एक्सप्रेस का श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक विस्तार किए जाने के बाद जम्मू मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों की समय-सारिणी में आंशिक बदलाव किया गया है। इसका असर यात्रियों पर पड़ेगा। ट्रेन संख्या 22478 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस 20 अक्टूबर से कटरा से सुबह 5:40 बजे रवाना होगी।

    शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन से सुबह 6:08 बजे, जम्मू तवी से 7:08 बजे और शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ से 8:01 बजे चलेगी। ट्रेन संख्या 14503 कालका-कटरा एक्सप्रेस 20 अक्टूबर से जम्मू तवी से सुबह 3:20 बजे और शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन से 4:12 बजे रवाना होगी। इसके कटरा पहुंचने का समय सुबह 4:47 बजे निर्धारित किया गया है।

    इन ट्रेनों का बदला समय
    इसी तरह, ट्रेन संख्या 15656 क
    टरा-कामाख्या एक्सप्रेस 21 अक्टूबर से कटरा से सुबह 3:40 बजे और शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन से 4:06 बजे रवाना होगी। ट्रेन संख्या 14612 कटरा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस 22 अक्टूबर से कटरा से सुबह 3:40 बजे रवाना होगी।

    ट्रेन संख्या 19415 साबरमती-कटरा एक्सप्रेस 25 अक्टूबर से जम्मू तवी से सुबह 4:15 बजे और शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन से 5:16 बजे रवाना होगी। इसके कटरा पहुंचने का समय सुबह 6:25 बजे रहेगा।

    जम्मू-पठानकोट रूट की डीएमयू भी प्रभावित
    ट्रेन संख्या 74909 जम्मू तवी-शहीद कैप्टन तुषार महाजन डीएमयू 20 अक्टूबर से जम्मू तवी से सुबह 8:10 बजे रवाना होकर सुबह 10:10 बजे गंतव्य स्टेशन पहुंचेगी।

    ट्रेन संख्या 74906 शहीद कैप्टन तुषार महाजन-पठानकोट डीएमयू 20 अक्टूबर से सुबह 8 बजे रवाना होगी और दोपहर 12 बजे पठानकोट कैंट पहुंचेगी। इस बदलाव से इस रूट पर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना संशोधित समय के अनुसार बनानी होगी।

    जम्मू से कटरा जाने वाली कई ट्रेनों के समय में भी संशोधन
    -रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 22318 जम्मू से 21 अक्टूबर को सुबह 6:50 बजे रवाना होगी। -ट्रेन संख्या 16031 जम्मू से 18 अक्टूबर को सुबह 8:42 बजे रवाना होगी। यह शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन से सुबह 10:38 बजे रवाना होकर 11:50 बजे कटड़ा पहुंचेगी।

    -ट्रेन संख्या 16317 के लिए 23 अक्टूबर से जम्मू से रवाना होने का समय सुबह 8:30 बजे निर्धारित किया गया है। यह शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन से सुबह 10:02 बजे रवाना होकर 11:50 बजे कटड़ा पहुंचेगी।

    -ट्रेन संख्या 16787 जम्मू से 19 अक्टूबर को सुबह 8:42 बजे रवाना होगी। यह शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन से सुबह 10:38 बजे रवाना होकर 11:50 बजे कटरा पहुंचेगी।

    -ट्रेन संख्या 11449 जबलपुर-कटरा एक्सप्रेस 20 अक्टूबर से जम्मू से सुबह 8:30 बजे रवाना होगी।यह शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन से सुबह 10:02 बजे रवाना होकर 11:50 बजे कटरा पहुंचेगी।

     

  • टीम इंडिया के क्रिकेटर ने T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद वैष्णो देवी में मां के दरबार में सिर झुका किया आशीर्वाद

    टीम इंडिया के क्रिकेटर ने T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद वैष्णो देवी में मां के दरबार में सिर झुका किया आशीर्वाद

     जम्मू
    भारतीय टी20 टीम के व‍िस्फोटक ओपनर अभ‍िषेक शर्मा ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित पवित्र वैष्णो देवी मंद‍िर पहुंचे और वहां पहुंचकर मां का आशीर्वाद लिया।

    दुन‍िया के नंबर 1 टी20 बैटर 25 वर्षीय बल्लेबाज ने हाल ही में भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के कुछ दिन बाद यह आध्यात्मिक यात्रा की. भारतीय टीम ने पिछले रविवार अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था।

    टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी यात्रा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं और कैप्शन लिखा- जय माता दी. तस्वीरों में वह पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा पहने, माथे पर तिलक लगाए और हाथ जोड़कर दर्शन करते नजर आए।
    सोशल मीडिया पर सामने आए कई वीडियो में पंजाब के इस क्रिकेटर को कटरा से वैष्णो देवी गुफा मंदिर तक पैदल जाते, बीच में बैटरी कार से यात्रा करते और रास्ते में लोगों से बातचीत करते भी देखा गया।

    अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में अहम भूमिका निभाई थी. फाइनल से पहले के मैचों में उनका प्रदर्शन उनके मानकों के मुताबिक अच्छा नहीं रहा था, लेकिन निर्णायक मुकाबले में उन्होंने शानदार वापसी की।

    अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में उन्होंने महज 21 गेंदों में 52 रन की तूफानी पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने 5 विकेट पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. बाद में भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप और कुल मिलाकर रिकॉर्ड तीसरा खिताब अपने नाम किया।

    वर्ल्ड कप जीत के बाद अभिषेक शर्मा का यह वैष्णो देवी दर्शन चर्चा में है और उनकी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. अभ‍िषेक शर्मा अब इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से खेलते दिखेंगे।