Tag: Yashasvi Jaiswal

  • मैदान पर लड़ाई पड़ी भारी! यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो को ICC ने सुनाई कड़ी सजा

    मैदान पर लड़ाई पड़ी भारी! यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो को ICC ने सुनाई कड़ी सजा

    कोलंबो 
    कोलंबो में खेले जा रहे भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन एक बड़ा विवाद देखने को मिला था. भारतीय टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो बीच मैदान पर ही आपस में भिड़ गए थे। 

    अब इस घटना को गंभीरता से लेते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने दोनों खिलाड़ियों पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है. यह पूरी घटना मैच के पहले दिन भारतीय पारी के 17वें ओवर में घटी। 

    श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने जैसे ही यशस्वी जायसवाल को आउट किया, मैदान का माहौल थोड़ा गरमा गया. आउट होने के बाद पवेलियन लौटते समय जायसवाल फर्नांडो की तरफ गए और दोनों के बीच कुछ शब्दों का आदान-प्रदान हुआ। 

    बीच मैदान पर हो गई थी झड़प
    इसके बाद फर्नांडो ने आक्रामकता दिखाते हुए अपना सिर जायसवाल की तरफ आगे किया. जवाब में भारतीय बल्लेबाज जायसवाल भी पीछे नहीं हटे और उन्होंने भी अपना सिर आगे कर दिया. इस खींचातानी में दोनों खिलाड़ियों के सिर आपस में टकरा गए. ऐसा करना क्रिकेट के नियमों के सख्त खिलाफ है। 

    25% मैच फीस का जुर्माना और 1-1 डिमेरिट अंक
    आईसीसी ने नियमों के उल्लंघन पर कड़ा रुख अपनाते हुए यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो दोनों पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में 1-1 डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया है। गौरतलब है कि पिछले 24 महीनों की अवधि में दोनों में से किसी भी खिलाड़ी का यह पहला अपराध था, इसलिए उन पर निलंबन जैसी बड़ी कार्रवाई नहीं हुई।

    17वें ओवर में घटी थी यह घटना
    यह वाकया भारतीय पारी के 17वें ओवर में हुआ, जब असिथा फर्नांडो ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर दिया। आउट होने के बाद जायसवाल गेंदबाज फर्नांडो की ओर बढ़े और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद फर्नांडो ने अपना सिर जायसवाल की तरफ बढ़ाया और जवाब में जायसवाल भी आगे झुके, जिसके चलते दोनों के सिर आपस में टकरा गए। अंपायरों और अन्य खिलाड़ियों ने तुरंत बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया था।

    खिलाड़ियों ने स्वीकार की अपनी गलती
    मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों ने एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट द्वारा प्रस्तावित सजा और अपनी गलती को स्वीकार कर लिया। खिलाड़ियों द्वारा अपराध स्वीकार कर लेने के कारण इस मामले में किसी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। वहीं अगर मैच की बात करें तो बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल रोके जाने तक भारत ने 8 विकेट पर 475 रन बना लिए थे, जिसमें ध्रुव जुरेल 95 रन बनाकर अपने दूसरे टेस्ट शतक के करीब नाबाद थे। मैच के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

     मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने प्रस्तावित की सजा
    आईसीसी ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने प्रस्तावित की थी। जायसवाल और फर्नांडो ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, इसलिए मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। दोनों खिलाड़ियों के पिछले 24 महीनों में कोई डिमेरिट अंक भी नहीं था।

    17वें ओवर में हुआ था विवाद
    यह घटना कोलंबो टेस्ट के पहले दिन भारतीय पारी के 17वें ओवर में हुई थी। फर्नांडो ने एक तेज अंदर आती गेंद पर जायसवाल को बोल्ड कर दिया था। इसके बाद जब भारतीय बल्लेबाज पवेलियन की ओर लौट रहे थे, तो ऐसा लगा कि उन्होंने गेंदबाज की कोई बात सुनी। जायसवाल इसके बाद वापस मुड़े और फर्नांडो से भिड़ गए। दोनों के बीच तीखी बहस हुई और इसी दौरान दोनों के सिर आपस में टकरा गए। हालांकि, श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने तुरंत बीच में आकर दोनों को अलग कर दिया।

    हर्षा भोगले की सलाह पर जायसवाल का जवाब
    इस घटना के बाद कमेंटेटर हर्षा भोगले ने एक इंस्टाग्राम वीडियो में कहा था कि जायसवाल को आउट होने के बाद सीधे पवेलियन चले जाना चाहिए था। जायसवाल ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, 'अगर आपको पता नहीं है कि उसने क्या कहा था, तो कृपया अपना फैसला न सुनाएं। अगर कोई सीमा लांघता है, तो हमें उसे यह बताना होगा कि भारत लड़ेगा और जवाब देगा।' 

    ICC ने लिया बड़ा एक्शन
    मैदान पर इस तरह का बर्ताव खेल भावना के विपरीत माना जाता है. ICC ने दोनों खिलाड़ियों को आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 का उल्लंघन करने का दोषी पाया है. यह नियम मैच के दौरान किसी भी खिलाड़ी, अंपायर या मैच रेफरी के साथ 'अनुचित शारीरिक संपर्क' करने से जुड़ा है। 

    दोनों खिलाड़ियों ने मान ली गलती
    जुर्माने के साथ-साथ दोनों खिलाड़ियों के खाते में एक-एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है. पिछले 24 महीनों के दौरान दोनों खिलाड़ियों का यह पहला अपराध है. दोनों  खिलाड़ियों ने अपनी गलती मान ली है और एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट द्वारा दी गई सजा को स्वीकार कर लिया है. इस वजह से मामले में किसी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। 

     

  • श्रीलंकाई गेंदबाज से भिड़ंत पर यशस्वी जायसवाल का बड़ा बयान, बोले- ‘कोई हद पार करेगा तो…’

    श्रीलंकाई गेंदबाज से भिड़ंत पर यशस्वी जायसवाल का बड़ा बयान, बोले- ‘कोई हद पार करेगा तो…’

    कोलंबो
    भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच भिड़ंत हो गई थी. अब पूरा विवाद अब मैदान से सोशल मीडिया तक पहुंच गया है. भारतीय ओपनर ने दिग्गज कमेंटेटर हर्षा भोगले की आलोचना पर खुद जवाब दिया है. यशस्वी ने भोगले से कहा कि जब उन्हें यह नहीं पता कि फर्नांडो ने मैदान पर क्या कहा था तो उन्हें किसी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहिए. साथ ही उन्होंने दो टूक कहा कि अगर कोई हद पार करेगा तो भारत चुप नहीं रहेगा, बल्कि लड़कर जवाब देगा। 

    यह पूरा मामला कोलंबो टेस्ट मैच के पहले दिन हुआ. यशस्वी जायसवाल को श्रीलंकाई तेज गेंदबाज फर्नांडो ने 45 रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड किया. विकेट लेने के बाद फर्नांडो ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया और इसके बाद दोनों के बीच जुबानी नोकझोंक हुई. दोनों के बीच बॉडी कॉन्टैक्ट भी हुआ। 

    हर्षा भोगले इस बात से खुश नहीं थे कि यशस्वी जायसवाल ने पलटकर जवाब दिया. उनका मानना था कि आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाज को फर्नांडो से उलझने के बजाय पवेलियन की ओर बढ़ते रहना चाहिए था. क्रिकबज ने भोगले की टिप्पणी का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और कैप्शन में पूछा, 'क्या जायसवाल ने हद पार की?'

    यशस्वी ने पूरे मामले पर क्या कहा?
    यहीं से इस मामले में नया मोड़ आया. यशस्वी जायसवाल ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में खुद भोगले की राय का जवाब दे दिया. यशस्वी ने लिखा, 'अगर आपको नहीं पता कि उसने क्या कहा था तो कृपया अपना फैसला मत सुनाइए. अगर कोई हद पार करता है तो हमें उसे बताना होगा. यह भारत है, हम लड़ेंगे और जवाब देंगे। 

    यशस्वी जायसवाल की इस प्रतिक्रिया ने मैदान पर हुई घटना को लेकर एक नया सवाल जरूर खड़ा कर दिया है. उनके बयान से संकेत मिलता है कि विवाद केवल असिथा फर्नांडो के आक्रामक जश्न तक सीमित नहीं था. भारतीय बल्लेबाज के मुताबिक श्रीलंकाई पेसर की तरफ से कुछ कहा भी गया था, जिसके बाद उन्होंने पलटकर प्रतिक्रिया दी। 

    हालांकि यशस्वी जायसवाल ने यह नहीं बताया कि फर्नांडो ने उनसे वास्तव में क्या कहा था. दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई बातचीत का पूरा विवरण भी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है. ऐसे में विवाद की शुरुआत किन शब्दों से हुई, इसे लेकर निश्चित दावा नहीं किया जा सकता। 

  • IPL 2026: यशस्वी के 100 छक्के और 15 साल के वैभव की बेखौफ बैटिंग, पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुँची RR

    IPL 2026: यशस्वी के 100 छक्के और 15 साल के वैभव की बेखौफ बैटिंग, पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुँची RR

    नई दिल्ली

     राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बारिश से प्रभावित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 27 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ आरआर ने इस सीजन में जीत की हैट्रिक लगा दी है। यह टीम पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, सातवें पायदान पर मौजूद एमआई को दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। बारिश के चलते मैच की पहली गेंद रात 10 बजकर 10 मिनट पर

    फेंकी गई। इस दौरान 9-9 ओवरों की कटौती हुई।
    हालांकि इस मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी काफी ज्यादा लाइमलाइट में रहे। उन्होंने 14 गेंद में 39 रन बनाए। इसके अलावा महान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पहली बार खेलते हुए पहले ओवर में ही 2 छक्के लगा दिए। लेकिन इस सब के बीच यशस्वी जायसवाल को नहीं भूलना चाहिए, जिन्होंने मुंबई इंडियंस की जमकर धुनाई की है।
    यशस्वी जायसवाल ने आरआक के लिए अकेले बनाए 50 प्रतिशत से ज्यादा रन
    राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने मुंबई इंडियंस की हालत खराब कर दी। 11-11 ओवर के हुए मैच में राजस्थान ने टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट पर 150 रन ठोक दिए थे। इसमें से 77 रन यशस्वी जायसवाल के बल्ले से आए थे। यानी आरआर के लिए मुंबई के खिलाफ 50 प्रतिशत से ज्यादा रन यशस्वी जायसवाल ने बनाए थे।
    वह अंत तक नाबाद भी रहे थे। उन्होंने अपनी 32 गेंद की पारी में 10 चौके और 4 छक्के उड़ाए थे। इस पारी में उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया है। जायसवाल ने आरआर के लिए 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। वह राजस्थान रॉयल्स के लिए 100 छक्के लगाने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

    जायसवाल के सिर पर ऑरेंज कैप
    यशस्वी जायसवाल आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अब तक 3 मैचों में 2 फिफ्टी के चलते 170 रन बनाए हैं। उनके पास इस वक्त ऑरेंज कैप है। उनके ठीक पीछे 160 रन के साथ दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी हैं।