बीजापुर में केजी हिल्स के जंगल से 711 बीजीएल सेल मिले, प्रशासन ने लोगों से क्षेत्र में न जाने की अपील की

बीजापुर.

बीजापुर जिला पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस 196वीं वाहिनी और 204 कोबरा की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना उसूर क्षेत्रांतर्गत FOB ताड़ापाला से लगे आसपास के जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए 711 नग बीजीएल (BGL) सेल बरामद किए।

विश्वसनीय सूत्र से मिली सूचना के आधार पर चलाए गए सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान FOB ताड़ापाला से लगभग 1.5 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम दिशा में केजी हिल्स के समीप सर्चिंग के दौरान माओवादियों द्वारा बड़ी मात्रा में छिपाकर रखे गए बीजीएल (BGL) सेल बरामद किए, जिसे सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए विधिवत सुरक्षित कब्जे मे लिया गया।

सुरक्षा बलों ने इस बरामदगी के साथ ही आम नागरिकों से अपील है कि कर्रेगुट्टा एवं आसपास की पहाड़ियों में जाने से फिलहाल परहेज करें। उक्त क्षेत्र में अभी भी बारूदी सुरंग (IED) अथवा अन्य विस्फोटक सामग्री होने की आशंका के चलते खतरा बना हुआ है। भविष्य में निर्धारित कार्ययोजना के तहत क्षेत्र में डी-माइनिंग (बारूदी सुरंग निष्क्रियकरण) अभियान चलाया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *