Category: मनोरंजन

  • Raja Shivaji बनी नोट छापने की मशीन, चौथे हफ्ते में भी नहीं थम रही कमाई

    Raja Shivaji बनी नोट छापने की मशीन, चौथे हफ्ते में भी नहीं थम रही कमाई

    मुंबई 

    मराठी ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' की सफलता का सिलसिला जारी है. रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने सिनेमाघरों में चार हफ्ते पूरे कर लिए हैं और इस दौरान इसने न केवल धमाकेदार कमाई कर डाली है बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड पर भी कब्जा कर लिया है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 28वें दिन  कितना कलेक्शन किया है?

    'राजा शिवाजी' ने रिलीज के 28वें दिन कितनी की कमाई?
    मराठी सिनेमा की सभी फिल्मों को पछाड़कर नंबर 1 मूवी बन चुकी 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल  का परफॉर्म किय़ा है. तमाम सितारों से सजी इस मूवी की कहानी और कलाकारों की परफॉर्मेंस ने दर्शकों के दिलों को छुआ है इसी के चलते ये फिल्म चार हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. हालांकि इसके कलेक्शन में मंदी और तेजी भी देखी जाती रही. दिलचस्प बात ये है कि इस दौरान कई नई फिल्में भी रिलीज हुई लेकिन 'राजा शिवाजी' की बॉक्स ऑफिस पर हूकुमत बरकरार रही. जानकर हैरानी होगी कि इसने 28वें दिन भी कमाई में तेजी दिखाई है। 

        फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'राजा शिवाजी' ने रिलीज के 28वें दिन यानी चौथे गुरुवार 756 शो में 45 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। 
        इसके साथ ही फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 110.80 करोड़ और नेट कलेक्शन अब तक 93.75 करोड़ हो गया है। 

    'राजा शिवाजी' ने 28 दिनों में वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई?
    'राजा शिवाजी' ने ओवरसीज में रिलीज के 28वें दिन 0.01 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिससे इसकी कुल विदेशी कमाई 4.27 करोड़ रुपये हो गई है. इसके साथ ही फिल्म का 28 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 115.07 करोड़ हो गया है। 

    'राजा शिवाजी' स्टार कास्ट
    'राजा शिवाजी' की कमाई की रफ्तार थम नहीं रही है. दिलचस्प बात ये है कि चौथे हफ्ते तक अमूमन फिल्में दम तोड़ती सी नजर आती हैं वहीं ये ऐतिहासिक ड्रामा अब भी पूरे जोश में दिख रही है और हर दिन अपने कुल कलेक्शन में इजाफा कर रही है. देखने वाली बात होगी की पांचवें वीकेंड पर ये कैसा परफॉ़र्म करती है. वहीं फिल्म की स्टार कास्ट की बात ककें तो 'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख के आलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, जेनेलिया डिसूजा, भाग्यश्री, महेश मांजरेकर और विद्या बालन सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया हैं. फिल्म में सलमान खान का भी कैमियो है। 

  • डेटिंग को लेकर ट्रोल हुईं मलाइका अरोड़ा, कहा- लोगों की बातों से फर्क पड़ना बंद हो गया

    डेटिंग को लेकर ट्रोल हुईं मलाइका अरोड़ा, कहा- लोगों की बातों से फर्क पड़ना बंद हो गया

    मुंबई 

    मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की डीवा हैं. लोग उनके आइटम सॉन्ग्स के दीवाने आज भी हैं. मलाइका की पर्सनल लाइफ भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती है. सलमान के भाई अरबाज खान संग तलाक के बाद उनकी डेटिंग की खूब चर्चा होती है. मलाइका ने अर्जुन कपूर को लंबे वक्त तक डेट किया. फिर दोनों का ब्रेकअप हुआ और अब उनकी बिजनेसमैन हर्ष मेहता संग रिश्ते की खबरें सामने आती हैं। 

    मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता कई बार एक साथ नजर आ चुके हैं. कुछ दिन पहले बिजनेसमैन को एक्ट्रेस की मां के घर जाते हुए भी देखा गया था. ऐसे में मलाइका को अपने से छोटी उम्र के लड़के को डेट करने के लिए सोशल मीडिया पर लोगों की नफरत का सामना करना पड़ता है. लोग उन्हें एक बेटे की मां और 52 साल की उम्र के बावजूद प्यार करने पर ट्रोल करते हैं। 

    मलाइका को होता है ट्रोलिंग से दुख?

    हाल ही में मलाइका ने HT को दिए इंटरव्यू में अपनी सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर खुलकर बात की. एक्ट्रेस बताती हैं कि उन्होंने इंटरनेट की दुनिया में अपने इर्द-गिर्द एक ऐसी बाउंड्री बना ली है, जिससे उन्हें किसी चीज से कोई फर्क नहीं पड़ता है. मलाइका कहती हैं- मैं अपनी इस अंदर वाली खुशी को इस तरह प्रोटेक्ट करती हूं कि मुझे याद रहता है — इंटरनेट बहुत शोर मचाता है, लेकिन वो हमेशा सही या समझदार नहीं होता. दोनों में फर्क है. इन सालों में मैंने सीखा है कि अगर आप अपनी शांति लगातार लोगों की राय को सौंपते रहेंगे, तो कभी अपने अंदर सुकून नहीं पाएंगे. मैंने एक बाउंड्री बनानी सीख ली है। 

    'अब मैं सब कुछ नहीं पढ़ती जो मेरे बारे में कहा जाता है. हर राय को अपने अंदर तक नहीं ले जाती. मैं असली जिंदगी, अपने काम, अपनी फैमिली, अपनी डेली लाइफ और उन चीजों पर भरोसा करती हूं, जो मुझे सच में खुशी और ताकत देती हैं. यही मुझे जमीन से जोड़े रखता है. और सच कहूं तो उम्र के साथ नजरिया बदल जाता है। 

    डेटिंग लाइफ पर क्या बोलीं मलाइका?
    मलाइका ने अंत में ट्रोलिंग से जूझने पर कहा- आप हर छोटी-छोटी आवाज पर रिएक्ट करना छोड़ देते हो. समझ आ जाता है कि ट्रोलिंग अक्सर उस इंसान के बारे में ज्यादा बताती है जो उसे बोल रहा है, ना कि जिसे वो सुना जा रहा है. आज मेरी खुशी इस बात से आती है कि मैं खुद को अच्छे से जानती हूं और उसी में टिकी हुई हूं. ये मेरी खुशी है. ये पर्सनल है, ये सुरक्षित है, और ये किसी के पब्लिक डिबेट के लिए नहीं है। 

  • श्रद्धा कपूर का माइकल जैक्सन स्टाइल डांस वायरल, कैजुअल लुक में मस्ती करती दिखीं

    श्रद्धा कपूर का माइकल जैक्सन स्टाइल डांस वायरल, कैजुअल लुक में मस्ती करती दिखीं

    बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी फनी पोस्ट और रील्स के जरिए फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं. बीती रात बुधवार को एक्ट्रेस ने ऐसा ही वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो दिल खोलकर नाचती हुईं नजर आईं. श्रद्धा पॉप स्टार माइकल जैक्सन के गाने पर यू हीं झूम रही थीं, जिसे उनके बॉयफ्रेंड राहुल मोदी ने रिकॉर्ड किया.

    वायरल हुआ श्रद्धा का डांस
    श्रद्धा माइकल जैक्सन के गाने पर बेफिक्र होकर अपनी डांसिंग स्किल्स दिखा रही थीं. कैजुअल कपड़ों में एक्ट्रेस का डांस काफी मजेदार था. श्रद्धा कपूर ने अपने वीडियो के कैप्शन में भी लिखा- कोई ऐसा ढूंढो जो आपका ऐसा डांस निकाल पाए. अंत में वो कैमरा की तरफ देखकर हंसती हुईं नजर आईं.

    श्रद्धा का डांस देखते ही देखते वायरल हो गया. कई सारे सेलेब्स को उनका बेफिक्र अंदाज पसंद आया. लोगों ने वीडियो पर क्वीन, श्रद्धा पगलू जैसे कमेंट्स लिखे. लेकिन कुछ यूजर्स ऐसे भी थे, जो श्रद्धा के वीडियो में उनके घर में बिखरे हुए सामान को नोटिस करने लगे. एक ने उन्हें लिख ही दिया कि वो डांस करने से पहले अपने घर में फैला गंद समेट लें.

    श्रद्धा के कमेंट में यूजर ने लिखा, 'बहुत गंदा घर है, कम से कम वीडियो तो ग्रीन स्क्रीन पर बना लेती.' हालांकि एक्ट्रेस की नजरों से ये कमेंट नहीं छिपा. उन्होंने तुरंत अपने मस्तीभरे अंदाज में जवाब दिया- डियर मॉम, रियल आईडी से आओ. श्रद्धा के जवाब ने लोगों का दिल जीता.

    श्रद्धा और राहुल की केमिस्ट्री
    श्रद्धा कपूर के इस वीडियो में फैंस को राहुल मोदी का कॉन्ट्रीब्यूशन भी पसंद आया. उन्होंने खुद एक्ट्रेस को ऐसा डांस करने के लिए कहा था. वीडियो के शुरू में राहुल की आवाज भी सुनाई देती है. श्रद्धा और राहुल काफी समय से एक साथ हैं. दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया है, लेकिन वो अक्सर एकसाथ नजर आते रहते हैं. कुछ वक्त पहले उनकी शादी की अफवाहें भी उड़ी थीं. मगर उसमें कोई सच्चाई नहीं निकली.

    बात करें श्रद्धा के वर्क फ्रंट की, तो उन्होंने हाल ही में छावा बनाने वाले डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की फिल्म ईठा की शूटिंग खत्म की है. इसमें उनके साथ रणदीप हुड्डा नजर आएंगे. माना जा रहा है कि ये फिल्म इस साल रिलीज होगी.

  • मुंबई की भागदौड़ से दूर मलाइका का बोल्ड अवतार, बिकिनी लुक ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

    मुंबई की भागदौड़ से दूर मलाइका का बोल्ड अवतार, बिकिनी लुक ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

    मुंबई

    बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर घूमने निकल जाती हैं. उन्होंने इंस्टा पर मालदीव वेकेशन की फोटोज पोस्ट की हैं। इसे उन्होंने वैलनेस वेकेशन का नाम दिया है. वो मालदीव के लग्जरी विला में रुकीं. वहां के वैलनेस रिचुअल्स को उन्होंने फॉलो किया। मलाइका ने कैप्शन में बताया कि उनके वेकेशन डेज कितने सुकून भरे बीते हैं. सोलफुल डाइनिंग के अलावा उन्होंने शांति के साथ समय बिताया. वहां बीता हर पल उन्हें पर्सनल लगा।

    इस मैडिटेशन के प्रोसेस ने उनकी एनर्जी को फिर से बूस्ट किया है. मलाइका ने ट्रिप से अपनी ग्लैमरस फोटोज को भी शेयर किया है। मलाइका ने समंदर किनारे चिल किया. उन्होंने बिकिनी पहने रिलैक्स करते हुए अपनी तस्वीर साझा की है. एक फोटो में वो मैडिटेट करती दिखीं। एक्ट्रेस ने पूल में चिल किया. मोनोकनी पहनकर वो स्विमिंग करती हुई दिखीं. मालदीव के लजीज खाने का भी उन्होंने लुत्फ उठाया।

    मलाइका की बोल्डनेस से भरपूर इन फोटोज को देखकर फैंस का कहना है वो बढ़ती उम्र के साथ और जवां दिखती जा रही हैं। मलाइका की फिटनेस और उनके ग्लैम लुक के फैंस कायल हो रहे हैं. कमेंट कर यूजर्स ने मलाइका को सुपर हॉट और स्टनिंग बताया है।  52 साल की मलाइका को देखकर कोई उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता. जिम, योगा और स्ट्रिक्ट डाइट को फॉलो कर वो फिट रहती हैं.

  • मोमिना इकबाल विवादों में घिरीं, पाक नेता साकिब खान ने 10 करोड़ के गिफ्ट वापस मांगे

    मोमिना इकबाल विवादों में घिरीं, पाक नेता साकिब खान ने 10 करोड़ के गिफ्ट वापस मांगे

    मोमिना इकबाल पाकिस्तानी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस हैं. 33 साल की मोमिना की खूबसूरती पर फैंस मर मिटते हैं. एक्ट्रेस के दिलकश अंदाज पर पाकिस्तानी नेता साकिब खान चधर भी अपना दिल हार बैठे थे. दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें थीं. मगर शादी से पहले उनका रिश्ता धोखे और फरेब में फंसकर खत्म हो गया.

    मोमिना पर Pak नेता ने लगाए आरोप
    एक्ट्रेस मोमिना इकबाल और साकिब खान चधर कभी प्यार में थे. मगर अब उनके बीच का प्यार नफरत में बदल चुका है. साकिब ने मोमिना पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और रिश्ता टूटने पर एक्ट्रेस से करोड़ों के तोहफे वापिस मांगे हैं.

    साकिब ने अपने बयान में कहा है कि वो मोमिना इकबाल को बिल्कुल भी परेशान नहीं कर रहे हैं. वो सिर्फ उनसे अपने कीमती तोहफे वापस मांग रहे हैं, क्योंकि अब वो किसी और से शादी कर रही हैं और उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है. एमपीए ने यह आरोप भी लगाया कि मोमिना के होने वाले नए पति ने उन्हें धमकी दी थी और उन्होंने उसके खिलाफ मामला भी दर्ज करा दिया है.

    मोमिना और इकबाल के बीच छिड़े विवाद पर अब पाकिस्तानी सिनेमैटोग्राफर इरशाद भट्टी ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि एमपीए साकिब के वकील मियां अली अशफाक ने उन्हें बताया है कि साकिब ने मोमिना को एक फॉर्च्यूनर (Fortuner) और एक होंडा सिविक (Honda Civic) कार तोहफे में दी थी. उस फॉर्च्यूनर का इस्तेमाल अब मोमिना की मां करती हैं.

    इसके अलावा 84 लाख रुपये की एक घड़ी और अन्य लग्जरी चीजें भी गिफ्ट में दी थीं. इन सभी तोहफों की कुल कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है, जिसे साकिब अब वापस मांग रहे हैं.

    मोमिना ने गुपचुप रचाई शादी
    मगर इस पूरे विवाद के बीच मोमिना इकबाल ने हमजा हबीब से गुपचुप शादी रचा ली है. शादी की खबर को खुद हमजा हबीब ने कंफर्म किया. उन्होंने मीडिया संग बातचीत में कहा कि दोनों ने सादगी से निकाह कर लिया है. उनकी ये अरेंज मैरिज है. अब वो कानूनी तौर पर खुद को मोमिना का पति मानते हैं.

    वहीं, नेता साकिब संग रिश्ते के विवाद पर एक्ट्रेस मोमिना इकबाल ने चुप्पी साधी हुई है. हालांकि, कुछ समय पहले मोमिना इकबाल ने बिना किसी का नाम लिए अपने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया था कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) का एक एमपीए (MPA) उन्हें धमकियां दे रहा है और उनकी शादी को खराब करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने सरकार से इस पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया था.

    बाद में इस एमपीए की पहचान साकिब के रूप में हुई. उन्होंने मोमिना इकबाल संग रिलेशनशिप में होने का दावा किया था. उन्होंने आरोप लगाया कि एक्ट्रेस ने उनसे करोड़ों के तोहफे लिए थे. अब कौन कितना सच बोल रहा है और कितना झूठ…इसका खुलासा भी जल्द हो जाएगा. लेकिन फिलहाल दोनों के रिश्ते का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है.

  • ‘वेलकम टू द जंगल’ में होगा 5 गानों का धमाल, डार्क ह्यूमर से भरपूर होगी अक्षय कुमार की फिल्म

    ‘वेलकम टू द जंगल’ में होगा 5 गानों का धमाल, डार्क ह्यूमर से भरपूर होगी अक्षय कुमार की फिल्म

     अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म की बड़ी स्टारकास्ट और मजेदार गानों को लेकर फैंस पहले से ही काफी एक्साइटेड हैं. अब निर्देशक अहमद खान ने फिल्म को लेकर नया अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि फिल्म में कुल 5 गाने होंगे, जो कहानी और कॉमेडी को और ज्यादा मजेदार बनाएंगे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह सिर्फ एक कॉमेडी फिल्म नहीं, बल्कि एक पूरा ‘मसाला एंटरटेनर पैकेज’ है.

    अहमद खान: “डार्क ह्यूमर का मिलेगा तड़का”
    फिल्म के बारे में बात करते हुए अहमद खान ने बताया कि ‘वेलकम टू द जंगल’ सिर्फ एक साधारण कॉमेडी फिल्म नहीं है. इसमें डार्क ह्यूमर का भी खास तड़का देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि फिल्म को इस तरह बनाया गया है ताकि दर्शक थिएटर में बैठकर शुरुआत से आखिर तक पूरा एंटरटेन महसूस करें और बोर न हों.

    फिल्म में होंगे 5 खास गाने
    अहमद खान ने खुलासा किया कि इस फिल्म में 5 खास गाने रखे गए हैं. ये गाने सिर्फ नाचने-गाने के लिए नहीं हैं, बल्कि ये फिल्म की कहानी और उसके मजाक को और ज्यादा बढ़ाएंगे. गानों की डांस स्टेप्स को भी इस तरह से तैयार किया गया है जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट जाएगी. फिल्म के दो गाने पहले ही रिलीज होकर लोगों का दिल जीत चुके हैं.

    निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की तारीफ
    अहमद खान ने फिल्म के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म बनाना आसान नहीं होता.

    उन्होंने आगे कहा कि फिरोज फिरोज भाई बहुत हिम्मत वाले इंसान हैं. फिल्म बनाने में कई तरह की मुश्किलें और रुकावटें आईं, लेकिन वह कभी पीछे नहीं हटे. उन्होंने पूरी टीम का साथ दिया ताकि फिल्म ठीक वैसे ही बने जैसी वह बनाना चाहते थे.

    फिल्म में कौन-कौन से स्टार हैं?
    ‘वेलकम टू द जंगल’ में बहुत बड़ी स्टार कास्ट देखने को मिलेगी. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, अरशद वारसी, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, उर्वशी रौतेला और कई बड़े कलाकार नजर आएंगे.

    करीब 30 कलाकारों वाली यह फिल्म साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्मों में से एक मानी जा रही है.

    कब रिलीज होगी फिल्म?
    ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को एक बड़े फैमिली एंटरटेनर के रूप में तैयार किया गया है.

  • कान्स 2026 के क्लोजिंग सेरेमनी में छाईं ऐश्वर्या राय, फैंस के दिलों पर किया राज

    कान्स 2026 के क्लोजिंग सेरेमनी में छाईं ऐश्वर्या राय, फैंस के दिलों पर किया राज

    ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स की जान हैं… भारत की आन-बान-शान हैं. इस गॉर्जियस डीवा के लिए ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा. ऐश्वर्या का कान्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी को अटेंड करना, फैंस के लिए टूटते तारे को देखकर विश मांगने जैसा रहा. तीन दिन तक अपने सभी लुक में एक्ट्रेस ने फैंस को खूब चौंकाया.

    ऐश्वर्या के इन तीन दिन में कई वीडियोज सामने आएं, जिनमें बेटी आराध्या के साथ बिताया खास पल विदेशी फैंस का ऐश्वर्या…चीयर करने वाला पल तो शामिल था ही. साथ ही कई और भी खास मोमेंट्स थे जिन्होंने फैंस का दिन बना दिया. आइये बताते हैं.

    बेस्ट फ्रेंड ने दी झप्पी
    अब जब इस ग्रैंड इवेंट का समापन हो चुका है तो ऐश्वर्या के कई वीडियोज सामने आ रहे हैं. जहां वो लोगों से मिलतीं, उनसे अपनेपन से बात करतीं. तो वहीं कई हॉलीवुड एक्ट्रेस उन्हें देख दौड़ लगाती दिखीं. ऐश्वर्या का चार्म और रॉयल प्रेजेंस तो जैसे महफिल ही लूट रहा है.

    एक वीडियो में हॉलीवुड स्टार ईवा लोंगोरिया ऐश्वर्या को देख इतनी एक्साइटेड हो गईं कि उनके पास ही भागी चली गईं. उन्होंने एक्ट्रेस को अपना बेस्ट फ्रेंड बताया और कहा कि कान्स अब शुरू हुआ है. ईवा और ऐश्वर्या की फोटोज सालों से कान्स इवेंट में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रही हैं. दोनों साथ में खूब पोज देते हैं और इनकी दोस्ती की खूब चर्चा होती है.

    बॉडीगार्ड ने चौंकाया
    ऐश्वर्या का इसी के साथ एक और वीडियो सामने आया जहां वो अपने साथ चलते बॉडीगार्ड को देख हैरान नजर आईं. ऐश्वर्या ने कहा कि वो बहुत लंबा है. फिर वो बहुत ही क्यूट तरीके से बॉडीगार्ड को घूरती हुई दिखीं. ऐश्वर्या का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. फैंस उनकी मासूमियत पर फिदा हो रहे हैं.

    इसी के साथ ऐश्वर्या का ब्रूट को दिया कान्स से एक इंटरव्यू भी सामने आया जहां वो अपनी सोशल मीडिया की जानकारी, कॉन्फिडेंस और खुद से दोस्ती करने पर बात करती दिखीं.

    इंस्टाग्राम के चक्कर में नहीं पड़ना चाहतीं ऐश्वर्या
    ऐश्वर्या ने कहा कि- मेरे आसपास के लोग मुझे याद दिलाते रहते हैं कि इंस्टाग्राम का गेम बहुत पहले शुरू हो चुका है. आप ही इसे यूज नहीं कर रहे हो. मैं उस स्पेस में गई ही नहीं हूं. मेरे लिए सोशल मीडिया भी एक तरह का मीडिया ही है, जो अलग अलग तरह से एग्जिस्ट करता है. इसके अलग-अलग चेहरे हैं. आप जब काम करते हैं तो साथ मिलकर ही करते हैं, क्योंकि ये सारे मीडियम्स ऑडियन्स के बेस पर ही चलते हैं. मैं इसे सिंपल ही रखना चाहती हूं.

    ऐश्वर्या ने आगे अपनी फीलिंग्स जाहिर करते हुए कहा कि मैं हमेशा हर दिन ऐसे काम करती हूं जैसे ये पहला दिन हो. आपकी जर्नी कैसी है, ये मायने रखता है, यहां कुछ भी सही-गलत नहीं है.

    अपने आने वाले वर्क कमिटमेंट्स पर बात करते हुए ऐश्वर्या ने बताया कि मैं स्क्रिप्ट्स में ऐसा कुछ अलग नहीं ढूंढती, बस जब आप उसे पढ़ते हो तो, वो कहानी आपको क्लिक कर जाए. इतना ही काफी है.

  • बेनाफ्शा सूनावाला की बिकिनी फोटो वायरल, पसलियां देखकर हैरान रह गए फैंस

    बेनाफ्शा सूनावाला की बिकिनी फोटो वायरल, पसलियां देखकर हैरान रह गए फैंस

    मुंबई 

    रियलिटी शोज का हिस्सा बनने के बावजूद, कई अदाकारा ऐसे हैं, जो आज भी गुमनामी में जी रहे हैं। वह लाइमलाइट बटरोने में असफल साबित हुए। हम बात यहां बेनाफ्शा सूनावाला की कर रहे हैं, जिन्हें आपने 'बिग बॉस सीजन देखा था। इसमें इन्होंने काफी चर्चा बटोरी थी। अपने अतरंगी अंदाज के कारण इन्होंने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था। और अभी-भी खींच रही हैं। वो बात अलग है कि ये किसी बड़े प्रोजेक्ट को ग्रैब कर पाने में नाकामयाब रहीं। वह अपने दिलकश लुक्स के कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं और आग लगाती रहती हैं।

    एक्ट्रेस-होस्ट बेनाफ्शा सूनावाला ने अपनी बिकिनी फोटोज से सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। बिकिनी फोटोज में बेनाफ्शा का ट्रांसफॉर्मेशन नजर आ रहा है, जिसे देखकर उनके फैन्स को बड़ा झटका लगा है। फोटोज में बेनाफ्शा फ्रूट मार्केट में खड़ी दिख रही हैं. उनके एक हाथ में अनानास है और दूसरे हाथ में बास्केट।  टैन बॉडी और ओपन हेयर में बेनाफ्शा बिकिनी पहनकर अपना फिगर फ्लॉन्ट करती दिखीं।          
         
    बिकिनी में बेनाफ्शा हद से ज्यादा पतली नजर आईं. टोन्ड फिगर के नाम उनकी पसलियां देखकर लोग दंग रह गए। एक ने यूजर ने लिखा कि ये क्या हाल बना लिया. दूसरे ने लिखा कि पहले कितनी क्यूट दिखती थी अब क्या हो गया। अन्य ने लिखा कि पहले कई लड़कियां ऐसी बॉडी बनाने के चक्कर में जान खो चुकी हैं. कुछ ने लिखा कि प्लीज अपने आप ऐसा जुर्म मत करो। बहुत सारे यूजर्स  बेनाफ्शा सूनावाला की फोटोज को जहर बता रहे हैं. बेनाफ्शा की बात करें तो MTV VJ रह चुकी हैं। उन्हें बिग बॉस 11 में भी देखा गया था. इसके अलावा शोज में भी नजर आ चुकी हैं. बेनाफ्शा, प्रियांक शर्मा और वरुण सूद को डेट कर चुकी हैं. उनके दोनों ही रिश्ते असफल रहे। 

    बेनाफ्शा सूनावाला इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं। यहां उनके 10 लाख फॉलोवर्स हैं। आए दिन वह अपनी एक से एक ग्लैमरस फोटोज पोस्ट कर तहलका मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट हालांकि कई बार आलोचना का भी शिकार होती हैं। वह जिस तरह से पोस्ट्स करती हैं, उसे देखकर लोग उनको ट्रोल करने में पीछे नहीं रहते। प्रोफेशनल से ज्यादा वो पर्सनल लाइफ के कारण खबरों में बनी रहती हैं।

    प्रियांक शर्मा और बेनाफ्शा का रिश्ता
    साल 2021 में बेनाफ्शा और प्रियांक शर्मा के ब्रेकअप की खबरें भी आई थीं। पहले दोनों ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था औक बाद में इनके अलग होने की चर्चा होने लगी। कहा जाने लहा कि प्रियांक ने एक्ट्रेस को धोखा दिया है। लेकिन बाद में एक्टर ने बताया था कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव तो हर रिश्ते में देखने को मिलता है। उन्होंने जानकर एक्ट्रेस की फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करना बंद कर दिया था।

    लोगों का ऐसा होता है रिएक्शन
    बेनाफ्शा पेशे से टीवी पर्सनालिटी और वीडियो जॉकी हैं। इनका जन्म 2 अक्टूबर 1995 को हुआ था। गोवा की रहने वाली ये अदाकारा अक्सर अपनी बिकिनी फोटोज पोस्ट करती हैं। इसे देखने के बाद लोग उन पर तंज कसते हैं। कहते हैं कि कभी पूरे कपड़े भी पहन लिया करो। शक्ल अच्छी बना लिया करो। वहीं, कुछ उनके लुक्स और पतली कमरिया पर दिल-गुर्दा सब लुटा देते हैं। 

  • रवि किशन का ‘होम फ्रॉम वर्क’ बयान फिर चर्चा में, वायरल मीम्स पर दी मजेदार प्रतिक्रिया

    रवि किशन का ‘होम फ्रॉम वर्क’ बयान फिर चर्चा में, वायरल मीम्स पर दी मजेदार प्रतिक्रिया

    रवि किशन एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में ‘वर्क फ्रॉम होम’ को लेकर दिए गए उनके एक मजाकिया बयान “होम फ्रॉम वर्क” ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी थी. इसके बाद इंटरनेट पर उनके कई मीम्स बनने लगे और वीडियो तेजी से वायरल हो गया. अब रवि किशन ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी है.

    ट्रेलर लॉन्च इवेंट में दिया जवाब
    रवि किशन हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म Maa Bahen के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी भी मौजूद थीं.

    मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे वायरल मीम्स को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि उन्हें खुद समझ नहीं आता कि वह हर बार कैसे वायरल हो जाते हैं.

    ‘मैं भी इंसान हूं’  रवि किशन
    रवि किशन ने कहा कि यह सिर्फ एक जुबानी गलती थी. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं महादेव की कसम खाकर कहता हूं, मुझे नहीं पता मैं क्यों वायरल हो जाता हूं.” उन्होंने आगे बताया कि संसद जाते समय उनसे ‘वर्क फ्रॉम होम’ कहना था, लेकिन गलती से ‘होम फ्रॉम वर्क’ निकल गया.

    उन्होंने यह भी कहा कि लोग उन्हें कभी-कभी बहुत अलग नजरिए से देखते हैं, जबकि वह भी एक आम इंसान हैं और गलती हर किसी से होती है.

    मीम्स पर भी दिया मजेदार जवाब
    इवेंट में रवि किशन ने अपने वायरल होने के ट्रेंड पर भी चुटकी ली. उन्होंने कहा कि उनके पार्टी के लोग भी अक्सर उनसे पूछते हैं कि वह क्या करते हैं. हालांकि उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि अब उनकी फिल्म Maa Bahen भी जल्द चर्चा में आने वाली है.
    रवि किशन ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा कि उन्हें बस आना है और वायरल होना है.

    भोजपुरी से बॉलीवुड तक का सफर
    रवि किशन ने भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी मजबूत पहचान बनाई है. यूपी-बिहार में उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है और दर्शक उन्हें उनके दमदार अभिनय के लिए पसंद करते हैं.

  • कान्स में ऐश्वर्या राय को लेकर वायरल दावा कितना सच? जानिए पूरा मामला

    कान्स में ऐश्वर्या राय को लेकर वायरल दावा कितना सच? जानिए पूरा मामला

    ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स की रियल क्वीन हैं. वो बीते कई सालों से कान्स फिल्म फेस्टिवल में जलवे बिखेर रही हैं. ऐश्वर्या के रेड कार्पेट लुक्स पर दुनियाभर की नजरें टिकी रहती हैं और एक्ट्रेस भी हमेशा अपने ग्लैमरस लुक से हर किसी को वाह…कहने पर मजबूर कर देती हैं. ऐश्वर्या जब भी रेड कार्पेट पर उतरती हैं तो हर कैमरा सिर्फ उनपर होता है. एक्ट्रेस को अपने कैमरों में कैद करने के लिए इंटरनेशनल फोटोग्राफर्स बेकरार रहते हैं. लेकिन क्या इस साल ऐश्वर्या को इग्नोर किया गया है? इस सवाल पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.

    क्या है वायरल पोस्ट की सच्चाई?
    ऐश्वर्या राय इस साल इलेक्ट्रिक ब्लू मर्मेड गाउन में कान्स रेड कार्पेट पर जलवे बिखेरती नजर आईं. ब्लू गाउन में एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज दिखा. उन्होंने रेड कार्पेट पर फोटोग्राफर्स को फ्लाइंग Kiss करते हुए कई पोज भी दिए. एक्ट्रेस की खूबसूरती पर हर कोई दिल हार बैठा. ब्लू गाउन में ऐश्वर्या के कई फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं.

    इस साल भी ऐश्वर्या ने अपने गॉर्जियस लुक्स से फैंस का दिल जीत लिया. ऐश्वर्या के हुस्न की तारीफ करते फैंस थक नहीं रहे हैं. लेकिन इसी बीच X पर वायरल एक पोस्ट ने ऐश्वर्या राय के फैंस को नाराज और निराश कर दिया.

    वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि कान्स में ऐश्वर्या राय को इग्नोर किया गया. पोस्ट में लिखा है-  कोई ऐश्वर्या राय की तस्वीरें क्यों नहीं खींच रहा है? (मैं उनके फैंस की तरह बेवकूफ नहीं हूं, मैं बस उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब दे रही हूं.)

    इस पोस्ट पर ऐश्वर्या राय के फैंस उनके सपोर्ट में आगे आ रहे हैं. फैंस वायरल पोस्ट पर गुस्से में रिएक्शन दे रहे हैं. एक फैन ने ऐश्वर्या के सपोर्ट में लिखा- मुझे नहीं लगता कि दर्शक या कैमरे इतने अंधे हैं जो ऐश्वर्या राय को नजरअंदाज कर दें. जरा कैमरों के फ्लैश तो देखो. सोशल मीडिया पर पोस्ट पर बहस छिड़ रही हैं. वायरल पोस्ट पर एक्ट्रेस के फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है. फैंस का कहना है कि निगेटिव पीआर के जरिए ऐश्वर्या के खिलाफ ऐसे पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं.

    वैसे इस मामले में आपका क्या कहना है?