Category: मनोरंजन

  • कंगना रनौत का वायरल वीडियो विवाद: मंगलसूत्र और चूड़ियों पर खुद दी सफाई

    कंगना रनौत का वायरल वीडियो विवाद: मंगलसूत्र और चूड़ियों पर खुद दी सफाई

    कंगना रनौत हरी-चूड़ी और मंगलसूत्र वाला वीडियो काफी वायरल हुआ। इस पर लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाए। अब कंगना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बताया है कि उनके इस गेटअप के पीछे क्या राज था। उन्होंने लिखा है कि वह शूट कर रही हैं और किसी ने उन्हें कैमरे में कैप्चर कर लिया। कंगना ने लिखा है कि इस लुक में क्या ही बड़ी बात है। क्लिप्स वायरल होने के बाद उनको लोगों के फोन आने लगे हैं।

    नहीं करूंगी चुपचाप शादी
    कंगना रनौत ने अपने मंगलसूत्र और चूड़ी वाले लुक पर उठ रहे सवालों वाला एक न्यूज आर्टिकल शेयर किया है। इसमें लिखा है कि कंगना रनौत ने गुपचुप कर ली शादी? गले में मंगलसूत्र, हाथों में हरी चूड़ियां पहने दिखीं। इस पर कंगना ने लिखा है, ‘मैं हर दिन शूट कर रही हूं। किसी ने ये रैंडम फोटो खींच ली जिसमें मैं कैरेक्टर मेकअप में थी, अब मुझे बहुत से फोन कॉल्स आ रहे हैं। पर किसी शादीशुदा महिला के लुक में क्या बड़ी बात है। एक्टर्स हर तरह के रोल करते हैं, मैं वादा करती हूं, चुपचाप शादी नहीं करूंगी।’

    चैलेंजिंग लाइफ को बताया अच्छा
    एक और पोस्ट में कंगना ने लिखा है, 'न्यूज एंकर्स एसी स्टूडियोज से बाहर की हीट वेब और टेम्परेचर की शिकायत कर रहे हैं, हम जैसे लोगों का क्या जो आउटडोर शूटिंग कर रहे हैं, इतनी सारी लाइट्स, बंद जगहें, हाहा शिकायतें करना बंद कीजिए दोस्तों, जिंदगी जब तक चैलेंजिंग है, तब तक ही अच्छी है, अगर आसान और प्रिडिक्टिबल तरह से आप जीवित फील करते हैं तो यह मौत के बराबर है, हैपी समर।'

    वायरल वीडियो में क्या था
    कंगना का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने पीच कलर का सलवार सूट पहना था। वह बिंदी लगाए थीं, मांग भरे थीं, गले में मंगलसूत्र और उनके हाथों में हरी चूड़ियां थीं। उनको इस गेटअप में देखकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे थे। कई लोगों ने लिखा था कि कंगना को पता था कि बाहर कैमरा है, जानबूझकर ही वह ऐसे बाहर आई हैं। वो लकी इंसान कौन है जिससे उन्होंने शादी की। कुछ लोगों को लग रहा था कि कंगना ने फैशन में मंगलसूत्र पहना है। कुछ का ध्यान उनकी हरी चूड़ियों पर था। वहीं कुछ लोग यह भी लिख रहे थे कि वह शूट के लिए ऐसे तैयार हुई हैं।

    कंगना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
    कंगना की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो उनकी फिल्म भारत भाग्य विधाता जून में रिलीज होनी है। वहीं क्वीन 2 की शूटिंग हो रही है। इसकी रिलीज डेट अभी ऑफिशियल नहीं हुई।

  • अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी की अफवाहें फिर चर्चा में, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं

    अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी की अफवाहें फिर चर्चा में, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं

    मशहूर सिंगर और कम्पोजर अनिरुद्ध रविचंदर एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी की चर्चा हो रही है. काव्या और अनिरुद्ध की शादी की बात सुनकर इनके फैन्स के बीच खुशनुमा माहौल है, जानते हैं कि इस खबर में कितनी सच्चाई है.

    दूल्हा बनेंगे अनिरुद्ध?
    आईपीएल टीम सनराइज हैदराबाद की सीईओ और को-ओनर काव्या मारन और कम्पोजर अनिरुद्ध रविचंदर की वेडिंग का बज बना हुआ है. कई फैन पेज पर दावा किया जा रहा है कि काव्या और अनिरुद्ध जल्द ही शादी की प्लानिंग कर रहे हैं. हो सकता है कि इस साल के अंत तक दोनों शादी के बंधन में बंध जाएं. फिल्मीबीट की रिपोर्ट के मुताबिक, काव्या और अनिरुद्ध के पेरेंट्स अपने बच्चों की शादी के लिए राजी हो चुके हैं. शादी स्पेन में होगी और इसके बाद चेन्नई में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा.  

    एक ओर जहां फैन्स के बीच काव्या और अनिरुद्ध की शादी की चर्चा है. वहीं अब तक दोनों की ओर से इस पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है. ना ही शादी के लिए हांमी भरी गई है और ना ही इससे इनकार किया गया है.

    हालांकि, ये पहला मौका नहीं है जब काव्या और सिंगर की शादी की चर्चा हो रही है. इससे पहले भी कई बार दोनों की वेडिंग न्यूज की अफवाह उड़ी थी. वेडिंग न्यूज पर रिएक्ट करते हुए सिंगर ने फैन्स से गुजारिश की थी कि अफवाहों पर यकीन ना करें.

    काव्या और अनिरुद्ध की पर्सनल लाइफ पर भी नजर डाल लेते हैं. चेन्नई में जन्मीं काव्या मारन भारत के बड़े बिजनेस परिवार 'मारन परिवार' से आती हैं. काव्या के पिता कलानिधि मारन सन ग्रुप के चेयरमैन हैं और मां कावेरी मारन सन टीवी नेटवर्क की सीईओ हैं. काव्या के चाचा दयानिधि मारन का राजनीति में दबदबा है. वो मीडिया, टीवी नेटवर्क और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अभी खास पहचान बनाए हुए हैं. यूके से एमबीए की पढ़ाई करने वाली काव्या 2018 से सनराइज हैदराबाद की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

    दूसरी अनिरुद्ध रविचंद्र तमिल और तेलुगु फिल्मों की दुनिया का बड़ा नाम हैं. वो एक म्यूजिक कंपोजर हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में कई हिट फिल्मों के लिए म्यूजिक दिया है. वो फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ और 10 सिम्मा अवॉर्ड्स जीत चुके हैं.

  • 90s स्टार राहुल रॉय फिर सुर्खियों में, ‘लाफ्टर शेफ’ के सेट पर दिखे खुश

    90s स्टार राहुल रॉय फिर सुर्खियों में, ‘लाफ्टर शेफ’ के सेट पर दिखे खुश

    90s स्टार राहुल रॉय कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर अचानक ट्रेंड में थे. उनकी एक इंफ्लुएंसर संग रोमांटिक रील वायरल हुई थी, जिसपर काफी सवाल खड़े हुए. राहुल को इस तरह छोटे-मोटे काम करता देख लोग उन्हें ट्रोल करने लगे थे. मगर जब एक्टर ने इसके पीछे छिपी अपनी मजबूरी बताई, तो सब हैरान थे.

    राहुल ने इंस्टाग्राम के जरिए नोट शेयर करते हुए बताया था कि ब्रेन स्ट्रोक के बाद उन्हें काम की जरूरत है. उन्हें काफी सारा पैसा चुकाना है, जिसके बदले उन्हें काम मिलना जरूरी है. ऐसे में उनका मजाक उड़ाने से बेहरत, लोग उन्हें काम ढूंढने में मदद करें. अब लगता है कि कुछ लोगों ने राहुल की पुकार सुन ली है.

    लाफ्टर शेफ में आए राहुल रॉय
    राहुल रॉय बीते दिन कलर्स टीवी के शो लाफ्टर शेफ के सेट पर नजर आए, जहां उनके साथ एक्टर अली गोनी और सिंगर राहुल वैद्य भी थे. तीनों एक साथ पैप्स के सामने आए और उनके कैमरा पर पोज भी दिए. इस दौरान राहुल रॉय काफी खुश दिखे. उन्होंने पैप्स संग थोड़ा हंसी-मजाक भी किया.

    आगे राहुल रॉय को अली और सिंगर राहुल वैद्य सपोर्ट करते हुए सेट के अंदर ले गए. 'आशिकी स्टार' का ये अंदाज देखकर शायद उनके फैंस को बड़ी राहत मिलने वाली है. आखिरकार उन्हें काफी समय बाद टीवी पर आने का मौका मिला है, जो एक्टर को एक बार फिर लोगों की नजरों में लेकर आएगा. क्या पता इसके बाद राहुल रॉय को थोड़ा और काम मिलने लगे और उनकी जरूरतें पूरी हो सकें.

    90s के स्टार रहे राहुल रॉय
    राहुल रॉय 90s के दौरान एक वक्त तक सलमान-शाहरुख और आमिर खान जैसा स्टारडम एंजॉय करते थे. महेश भट्ट की फिल्म आशिकी ने उन्हें रातोंरात बॉलीवुड का सितारा बना दिया था. राहुल ने अपनी पहली फिल्म की सक्सेस के बाद एक साथ कई फिल्में साइन कर ली थीं. उस दौर में उनकी अधिकतर फिल्में हिट रहीं. लेकिन फिर उनके करियर की गाड़ी सक्सेस की पटरी से उतर गई. एक्टर को ब्रेन स्ट्रोक आया, जिसके कारण वो फिल्मों से दूर हुए और आज उनका स्टारडम धूमिल हो गया.

  • Prime Video की ‘Off Campus’ में मीका अब्दुल्ला की चर्चा, महिमा चौधरी से हो रही तुलना

    Prime Video की ‘Off Campus’ में मीका अब्दुल्ला की चर्चा, महिमा चौधरी से हो रही तुलना

    प्राइम वीडियो की नई सीरीज 'ऑफ कैंपस' (Off Campus) लगातार चर्चा में बनी हुई है. 13 मई को इस शो का प्रीमियर हुआ था. तब से सोशल मीडिया पर इसने धमाल मचाया हुआ है. फैंस लगातार सीरीज को लेकर एडिट्स, क्लिप्स और रिएक्शन्स शेयर कर रहे हैं. 'ऑफ कैंपस' की लीड जोड़ी हैना वेल्स (Ella Bright) और गैरेट ग्राहम (Belmont Cameli) की जबरदस्त केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. मगर भारत में कोई और ही जनता का खूब ध्यान खींच रहा है.

    लेखिका एली केनेडी (Elle Kennedy) की बेस्ट सेलिंग बुक सीरीज पर बना 'ऑफ कैंपस' शो, कॉलेज में पढ़ने वाले हैना और गैरेट की लव स्टोरी है. इन दोनों को प्यार होता है और उनकी जिंदगी बदल जाती है. शो में यंग एक्टर्स एला ब्राइट और बेलमॉन्ट कमेली ने बढ़िया का किया है. लेकिन शो में एक और किरदार है, जिसने भारतीय दर्शकों को हैरान कर दिया है. वो है एली हेज का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस मीका अब्दुल्ला (Mika Abdalla).

    सीरीज में दिखीं महिमा चौधरी की बेटी?
    कई भारतीय दर्शकों ने सीरीज देखते हुए नोटिस किया है कि मीका अब्दुल्ला दिखने में काफी हद तक बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी जैसी हैं. ऐसे में यूजर्स ने दोनों के लुक्स की तुलना शुरू कर दी. यंग महिमा चौधरी को याद किया जाने लगा. इसके अलावा कुछ यूजर्स ऐसे भी थे, जिन्हें मीका को देखकर महिमा की बेटी अरियाना चौधरी की याद आ गई. मीका अब्दुल्ला और अरियाना चौधरी की शक्ल भी बहुत मिलती-जुलती है. ऐसे में यूजर्स का कन्फ्यूज होना लाजिमी था.

    एक इंस्टाग्राम यूजर ने सीरीज में मीका अब्दुल्ला के डांस करते हुए वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'प्लॉट ट्विस्ट: महिमा चौधरी की असली बेटी ऑफ कैंपस में ही थी सबके सामने.' वीडियो में महिमा चौधरी के यंग दिनों की तस्वीरें भी शामिल थीं. वीडियो शेयर होने के तुरंत बाद कमेंट्स सेक्शन फैंस से भर गया. एक फैन ने लिखा, 'मुझे भी यही लगा था. वो बिल्कुल उनकी रेप्लिका हैं. वो साइड लुक…' दूसरे फैन ने लिखा, 'सही में भाई. मेरे दिमाग में सबसे पहले यही आया था.' तीसरे ने कहा, 'सच में ब्रो, वो महिमा चौधरी जैसी ही लगती हैं.' एक और यूजर ने लिखा, 'आखिरकार किसी ने ये बात कह ही दी. मेरा ख्याल भी बिल्कुल यही था.' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'मुझे लगा मैं अकेली हूं जिसे लगा वो महिमा चौधरी जैसी दिखती है.'

    कौन है मीका अब्दुल्ला?
    'ऑफ कैंपस' सीरीज में मीका अब्दुल्ला ने एली हेज (Allie Hayes) का रोल निभाया है. एली, शो की हीरोइन हैना वेल्स की क्लोज फ्रेंड और रूममेट हैं. इस अमेरिकी कॉलेज रोमांस ड्रामा में बेलमॉन्ट कमेली, स्टीफन कलिन, जेलन थॉमस ब्रुक्स संग अन्य ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं. लुईसा लेवी (Louisa Levy) का क्रिएट किया गया ये शो एक म्यूजिक स्टूडेंट और यूनिवर्सिटी के स्टार हॉकी प्लेयर के रोमांस की कहानी है, जो फिलहाल अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग हो रहा है.

  • अस्पताल में भर्ती होने की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन का मैसेज वायरल, फैन्स ने ली राहत की सांस

    अस्पताल में भर्ती होने की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन का मैसेज वायरल, फैन्स ने ली राहत की सांस

    मुंबई

    बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को लेकर इन दिनों उनके फैंस परेशान हैं. हाल ही में खबर आई थी कि सुपरस्टार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिर बताया गया कि उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है. अमिताभ या उनकी टीम की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया, मगर रिपोर्ट्स ने उनके चाहनेवालों को जरूर चिंता में डाल दिया था. अब बिग बी ने इन खबरों के बीच अपना पहला ब्लॉग पोस्ट शेयर कर दिया है। 

    अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने फैंस के नाम नया पोस्ट लिखा है. हालांकि उन्होंने तबियत को लेकर बात करने से परहेज किया. उन्होंने बुधवार देर रात एक कविता शेयर करते हुए लिखा, 'चील जब होवे शांत तो भैया, तोते बोलन शुरू करें इर बीर फत्ते, कहन्, चल हमऊ, पिलावे सुरू करें. बाजरे दी रोटी खा दी, फू पड़ियों दा, साग रे, मुंह में डालन लगै जैसे, बोलन लगे कागा रे.' पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, 'प्यार, प्रार्थनाएं और बहुत कुछ। 

    बिल्कुल ठीक हैं अमिताभ?

    मंगलवार, 19 मई को खबर आई थी कि अमिताभ बच्चन, मुंबई के नानावती अस्पताल में 16 मई से भर्ती हैं. उन्हें पेट से जुड़ी समस्या के चलते एडमिट करवाया गया है. हालांकि बाद में एक दूसरी रिपोर्ट में दावा किया गया कि एक्टर बिल्कुल ठीक हैं और रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे. ई टाइम्स ने एक सूत्र के हवाले से बताया, 'मिस्टर बच्चन सही में शनिवार को नानावती अस्पताल गए थे. हालांकि ये एक रूटीन चेकअप के लिए था, जो वो हर महीने करवाते हैं. चेकअप के बाद वो घर आ गए थे. ये खबर एकदम झूठ है. वो बिल्कुल ठीक हैं और शनिवार को रेगुलर हॉस्पिटल विजिट पर गए थे. वो घर आ गए थे और अगले दिन जलसा से जनक तक अपनी कार ड्राइव करके जाते हुए भी दिखे थे. वो फिलहाल घर पर हैं। 

    प्रोजेक्ट्स की बात करें तो अमिताभ बच्चन को जल्द फिल्म 'कल्कि एडी 2898' के सीक्वल में देखा जाएगा. वो इस फिल्म में एक बार फिर अश्वत्थामा का किरदार निभाएंगे. हाल ही में उन्होंने पिक्चर के सेट से तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिनमें एक्टर कमल हासन को भी देखा गया. डायरेक्टर नाग आश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का पहला पार्ट 2024 में आया था और बॉक्स ऑफिस पर सफल रहा था. इसके अलावा बिग बी 'सेक्शन 84' नाम की एक फिल्म भी कर रहे हैं। 

  • इंटीमेट सीन को लेकर डेजी शाह का बड़ा खुलासा, सेट पर मौजूद थे 8 लोग

    इंटीमेट सीन को लेकर डेजी शाह का बड़ा खुलासा, सेट पर मौजूद थे 8 लोग

    मुंबई 

    एक्ट्रेस बनने से पहले डेजी शाह ने बतौर बैकग्राउंड डांसर अपना करियर शुरू किया था. एक्ट्रेस के तौर पर उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'जय हो' से पहचान बनाई। बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में डेजी शाह ने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर बात की है. एक्ट्रेस ने 'हेट स्टोरी 3' में किए बोल्ड रोल पर भी बात की। 
           
    एक्ट्रेस से पूछा गया कि आपने 'हेट स्टोरी 3' जैसी मूवी क्यों चुनीं. इस पर उन्होंने कहा कि जय हो के बाद मेरी एक छवि बना दी गई थी। डेजी ने कहा कि जब भी मैं किसी फिल्ममेकर से मिलने जाती थी. या कोई मुझसे मिलने आता था, तो वो कहते थे कि ये लड़की हॉट नहीं लग सकती। मेरे लिए वो मेंटल बैरियर को ब्रेक करना बहुत जरूरी था. इसलिए मैंने 'हेट स्टोरी 3' की. क्योंकि मुझे दिखाना था कि मैं ऐसे रोल्स कर सकती हूं।       

    एक्ट्रेस से पूछा गया कि ये बोल्ड फिल्म थी. आज कल इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर होते हैं. उस टाइम पर भी ये कॉन्सेप्ट था क्या. उन्होंने कहा कि नहीं हमारे टाइम पर ऐसा नहीं था.  उस समय इंटीमेट शूट करते हुए कुछ बाउंड्री होती हैं. कुछ सीन होते हैं जिसमें आप और आपके को-स्टार होते हैं, जो आपस में बात करते हैं। आप एक-दूसरे से बात करते बताते हैं कि किस चीज में कंर्फेटेबल हैं और किस चीज में नहीं है. एक-दूसरे की लिमिट का सम्मान करते हैं. डेजी ने कहा कि मेरे लिए इंटीमेट शूट करना आसान रहा है। फिल्म के डायरेक्टर विशाल पांडे इंटीमेट शूट के वक्त सेट पर हमेशा जरूरी क्रू को रहने की परमिशन देते थे. इन सीन्स को सिर्फ 7-8 लोगों की बीच शूट किया गया था। 

    डेजी शाह का बयान
    बैकग्राउंड डांसर से अभिनेत्री बनी डेजी शाह ने एक पुराना किस्सा याद करते हुए इंटरव्यू में बताया कि ‘फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ के सेट पर दीया मिर्जा के पास वैनिटी वैन ना होने की वजह से उन्हें मॉल में जाकर कपड़े बदलने पड़ते थे। वह रेस्टोरेंट के बीच में बैठकर अपना मेकअप किया करती थी। से दशक की काफी सफल अभिनेत्रियों में से एक थी।’

    किसी को नहीं मिलती थी वैनिटी वैन
    डेजी ने कहा कि ‘एक बार एक गाने की शूटिंग के लिए कपड़े बदलने थे तो उन्हें पास के मॉल में जाकर कॉस्ट्यूम चेंज करने पड़े। जरूरी नहीं उस समय सभी स्टार्स को वैनिटी वैन मिलती थी।’

    ‘क्योंकि रहना है तेरे दिल में दीया मिर्जा की पहली फिल्म थी। वह मुख्य अभिनेत्री थी। उनकी डेब्यू फिल्म थी और उन्हें कोई वैनिटी नहीं मिली थी। तो डांसर्स को तो भूल ही जाइए। कई बार हमें रेस्टोरेंट में बैठकर मेकअप करना पड़ता था।’

    बता दें कि डेजी शाह एक बेहतरीन डांसर है जो बॉलीवुड में बतौर बैकग्राउंड डांसर काम कर चुकी है। सलमान खान के साथ फिल्म ‘जय हो’से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

    दीया मिर्जा का डेब्यू
    बॉलीवुड इंडस्ट्री में साल 2001 में दीया ने आर माधवन के साथ फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में अभिनेत्री को काफी पसंद किया गया था। आर माधवन के साथ उनकी जोड़ी भी काफी हिट साबित हुई थी।

  • ‘मैं वापस आऊंगा’ ट्रेलर रिलीज: इम्तियाज अली की नई इमोशनल प्रेम कहानी

    ‘मैं वापस आऊंगा’ ट्रेलर रिलीज: इम्तियाज अली की नई इमोशनल प्रेम कहानी

    मशहूर फिल्ममेकर इम्तियाज अली अपनी फिल्मों में प्यार और भावनाओं को एक अनोखे अंदाज में दिखाने के लिए जाने जाते हैं. अब वह दर्शकों के लिए एक इमोशनल कहानी लेकर आ रहे हैं. उनकी आने वाली फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी जैसे बेहतरीन कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे, जो इंसानी रिश्तों की गहराई को स्क्रीन पर उतारेंगे.

    देश के बंटवारे और 78 साल पुराने इंतजार की दास्तान
    इस फिल्म का ट्रेलर प्यार, लंबे इंतजार और अपनेपन की एक खूबसूरत दुनिया की झलक दिखाता है. फिल्म के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर इम्तियाज अली ने बताया कि ‘मैं वापस आऊंगा’ प्यार और इंतजार की एक ऐसी निजी कहानी है, जो देश के बंटवारे के 78 साल बाद भी किसी के दिल में बसी रही उन सैकड़ों कहानियों की गूंज भी है, जिन्हें मैंने उस पीढ़ी से सुना है जिसने अपनी आंखों से पार्टिशन देखा था. यह फिल्म आज के नजरिए से उस दौर और उस पीढ़ी की धड़कनों को महसूस करने की कोशिश करती है. इस कहानी पर काम करना और इसे फिल्म के रूप में दर्शकों तक पहुंचाना मेरे लिए गर्व और खुशी की बात है.

    इम्तियाज, ए.आर. रहमान और इरशाद कामिल की तिकड़ी फिर साथ
    फिल्म की एक और बड़ी खासियत यह है कि इसमें एक बार फिर भारतीय सिनेमा की सबसे कामयाब तिकड़ी साथ आई है. डायरेक्टर इम्तियाज अली, संगीतकार ए. आर. रहमान और गीतकार इरशाद कामिल ने मिलकर इस फिल्म के लिए बेहतरीन गाने तैयार किए हैं. मेकर्स के मुताबिक, फिल्म के टीजर और गानों को पहले ही दर्शकों का भरपूर प्यार मिल चुका है, और अब ट्रेलर को लेकर भी फैंस के बीच काफी उत्सुकता है.

    इस दिन रिलीज होगी फिल्म
    अप्लॉज एंटरटेनमेंट के मूवी बिजनेस हेड सुनील चैनानी ने खुशी जताते हुए कहा कि वे इस बेहतरीन टीम के साथ काम करके बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह फिल्म स्क्रीन पर दर्शकों को एक बेहद इमोशनल और यादगार अनुभव देगी. बिरला स्टूडियोज, अप्लॉज एंटरटेनमेंट और विंडो सीट फिल्म्स द्वारा बनाई गई यह फिल्म 12 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

  • आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ सेट फोटो वायरल, AI या असली?

    आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ सेट फोटो वायरल, AI या असली?

    बॉलीवुड एक्ट्रेसेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. दावा किया जा रहा है कि यह फोटो कॉमेडियन समय रैना के मशहूर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 के सेट की है, जहां दोनों जज की कुर्सी पर बैठी दिख रही हैं. दरअसल, पिछले महीने ही समय रैना ने अपने स्टैंड-अप स्पेशल ‘स्टिल अलाइव’ के दौरान  इस शो के दूसरे सीजन का ऐलान किया था, जिसके बाद से फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब दोनों एक्ट्रेस की इस वायरल तस्वीर ने इस खास एपिसोड को लेकर दर्शकों का उत्साह बहुत ज्यादा बढ़ा दिया है.

    जज की कुर्सी पर नजर आईं आलिया और शरवरी
    वायरल हो रही इस लीक फोटो में शो के जजों के साथ बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट और शरवरी वाघ दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स तुरंत अंदाजा लगाने लगे हैं कि दोनों एक्ट्रेसेस यहां अपनी आने वाली स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ का प्रमोशन करने पहुंची हैं. हालांकि, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि यह तस्वीर असली नहीं है, बल्कि इसे एआई की मदद से तैयार किया गया है. इसके अलावा, तेज नजर रखने वाले फैंस ने शो के लोगो पर लगी हथकड़ी और सेट पर रखी नींबू-मिर्ची को भी पहचान लिया है.

    किस वजह से बंद करना पड़ा था पहला सीजन
    दरअसल, साल 2025 में इस शो के एक एपिसोड में मशहूर पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया बतौर गेस्ट जज बनकर आए थे. उन्होंने शो के दौरान एक कंटेस्टेंट से बेहद अजीब और अश्लील सवाल पूछ लिया था. इस बयान के बाद पूरे देश में बहुत बड़ा बवाल खड़ा हो गया था. रणवीर अल्लाहबादिया पर अश्लीलता फैलाने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में शिकायत दर्ज की गई थी. यह मामला मुंबई पुलिस कमिश्नर और राष्ट्रीय महिला आयोग तक पहुंच गया था, जिसके बाद रणवीर, अपूर्वा मखीजा और समय रैना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. इसी कानूनी कार्रवाई और हंगामे की वजह से समय रैना को अपने यूट्यूब चैनल से इस शो के सारे एपिसोड डिलीट करने पड़े थे.

  • राम चरण की ‘पेद्दी’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 4 जून 2026 को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

    राम चरण की ‘पेद्दी’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 4 जून 2026 को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

    बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी 'पेद्दी' को 'वृद्दि सिनेमाज', 'माइथ्री मूवी मेकर्स' और 'आईवीवाई एंटरटेनमेंट' ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। 'पेद्दी' का ग्रैंड प्रीमियर 3 जून को रखा गया है, जिसके बाद फिल्म 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    'पेद्दी' इस वक्त इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी और मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बनी हुई है। फिल्म में राम चरण लीड रोल में नजर आएंगे, जबकि जान्हवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। जैसे ही फिल्म के गाने, पोस्टर्स और ग्लिम्प्स सामने आए, वैसे ही 'पेद्दी' को लेकर जबरदस्त बज बन गया। अब मेकर्स ने मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट के दौरान फिल्म का पावर-पैक्ड ट्रेलर लॉन्च कर दिया है, जिसने एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है।

    'पेद्दी' का ट्रेलर एक बड़े सिनेमैटिक स्पेक्टेकल की झलक देता है। इसमें इमोशन्स, एक्शन और देसी मिट्टी से जुड़ी कहानी देखने को मिलती है, जहां खेल लोगों की जिंदगी और कल्चर का अहम हिस्सा हैं। इससे पहले मेकर्स राम चरण के पेड्डी पहलवान और क्रिकेटर वाले लुक को रिवील कर चुके थे, लेकिन ट्रेलर में दर्शकों को उनका बिल्कुल नया अंदाज़ देखने मिला। ट्रेलर में राम चरण तीन अलग-अलग स्पोर्ट्स और तीन पूरी तरह अलग अवतारों में नजर आ रहे हैं, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को अगले लेवल पर पहुंचा दिया है

    एक्शन, इमोशन्स और दमदार मोमेंट्स से भरपूर पेड्डी का ट्रेलर एक जबरदस्त सिनेमैटिक रोलरकोस्टर का वादा करता है। जान्हवी कपूर, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा और सपोर्टिंग कास्ट ने भी अपने शानदार परफॉर्मेंस से गहरी छाप छोड़ी है।

    थिएट्रिकल रिलीज से पहले ही पेड्डी ने जबरदस्त असर दिखाना शुरू कर दिया है और हर मार्केट में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट तेजी से बढ़ती नजर आ रही है। ओवरसीज में फिल्म का क्रेज साफ देखने मिल रहा है, जहां रिपोर्ट्स के मुताबिक, नॉर्थ अमेरिका में एडवांस बुकिंग खुलने के कुछ ही घंटों के अंदर 100K डॉलर का आंकड़ा पार हो गया, जो ऑडियंस के बीच बढ़ती डिमांड और एक्साइटमेंट को दिखाता है।

    फिल्म से सामने आए राम चरण के दमदार ट्रांसफॉर्मेशन्स भी फैंस के बीच बड़ा चर्चा का विषय बने हुए हैं। गांव के सिंपल क्रिकेटर से लेकर खतरनाक और दबंग 'पेद्दी' पहलवान तक, उनके अलग-अलग अवतार उनकी जबरदस्त वर्सेटिलिटी दिखाते हैं।

    वहीं ए.आर. रहमान का म्यूजिक भी फिल्म के क्रेज को अगले लेवल पर ले गया है। 'चिकिरी चिकिरी' ने 200 मिलियन व्यूज का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि 'राई राई रा रा' को भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह गाना यूट्यूब पर 68 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है। हर नए अपडेट के साथ पेड्डी को लेकर एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है और फिल्म धीरे-धीरे साल के सबसे मोस्ट अवेटेड सिनेमैटिक इवेंट्स में शामिल होती नजर आ रही है।

    'पेद्दी' को बुची बाबू सना ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में राम चरण लीड रोल में नजर आएंगे, जबकि शिवा राजकुमार, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी अहम किरदार निभा रहे हैं। दमदार स्टारकास्ट फिल्म के स्केल और इम्पैक्ट को और बड़ा बनाती है।

    फिल्म को वेंकट सतीश किलारू ने वृद्दि सिनेमाज के बैनर तले प्रोड्यूस किया है, वहीं माइथ्री मूवी मेकर्स, सुकुमार राइटिंग्स और आईवीवाई एंटरटेनमेंट इसके साथ जुड़े हैं। ईशान सक्सेना फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं।

    आईवीवाई एंटरटेनमेंट ने साल 2020 में शुरुआत की थी और कम समय में भारत की पॉपुलर प्रोडक्शन हाउस और फिल्म राइट्स एक्वायर्स में अपनी मजबूत पहचान बना ली है। कंपनी लगातार प्रीमियम आईपी और फिल्म राइट्स का बड़ा पोर्टफोलियो तैयार कर रही है और क्रिएटिव प्रोडक्शन हाउसेस के साथ मिलकर ऐसी फिल्में बना रही है जो दुनियाभर के दर्शकों से कनेक्ट करें।

    फिल्म की टेक्निकल टीम भी बेहद दमदार है। ए. आर. रहमान ने म्यूजिक दिया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी आर. रत्नवेलु ने संभाली है। प्रोडक्शन डिजाइन अविनाश कोल्ला का है, एडिटिंग नवीन नूली ने की है और वी. वाई. प्रवीण कुमार एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।

    पेड्डी को नॉर्थ इंडिया में जियो स्टूडियोज रिलीज करेगा। धुरंधर, धुरंधर द रिवेंज और राजा शिवाजी की शानदार सफलता के बाद अब इस फिल्म को लेकर भी जबरदस्त उम्मीदें हैं। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 3 जून 2026 को होगा, जबकि 4 जून 2026 को यह दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

  • गोविंदा ने स्टेज पर लगाए ठुमके, डांस देख फैंस हुए दीवाने

    गोविंदा ने स्टेज पर लगाए ठुमके, डांस देख फैंस हुए दीवाने

    90s के सुपरस्टार गोविंदा की बात ही कुछ और है. आज भले ही उनके पास फिल्में नहीं हैं. उनके सितारे गर्दिश में चल रहे हैं, फिर भी उन्हें देखकर फैंस की दीवानगी कम नहीं होती. वो सोशल इवेंट्स और फंक्शन में हीरो नंबर 1 को देखकर एक्साइटेड हो जाते हैं.

    गोविंदा ने लगाए ठुमके
    गोविंदा को बीती रात एक इवेंट में देखा गया. ब्लैक सूट में वो काफी हैंडसम लगे. जैसे ही इवेंट में उन्होंने एंट्री की फैंस क्रेजी हो गए. गोविंदा कहीं आए और स्टेज पर डांस की धमक न दिखाएं, भला ऐसा कैसे हो सकता है. गोविंदा ने इवेंट में डांस किया. स्टेज पर मॉडल संग वो झूमते दिखे. एक्टर का डांस देख फैंस का दिन बन गया है. लेकिन वेन्यू में थोड़ा हंगामा हो गया था.

    सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है. बाउंसर और पैपराजी के बीच हंगामा हो गया. एक्टर के बाउंसर ने पैपराजी को रोका, उन्हें हाथ लगाया. इससे नाराज होकर गहमागहमी बढ़ी. तभी गोविंदा आए और उन्होंने मामले को शांत कराया. एक्टर ने वहां सबको चुप कराया और शांति से पूरी सिचुएशन को संभाला. गोविंदा के कूल अंदाज की फैंस ने तारीफ की है.  

    करियर बनाने में बिजी सुनीता
    फैंस के बीच गोविंदा की पर्सनल लाइफ की चर्चा ज्यादा है. पत्नी सुनीता आहूजा संग उनका तलाक का मामला विवादों में है. सुनीता अक्सर पति पर निशाना साधती हुई दिखती हैं. सुनीता ने इशारों में पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में होने का हिंट दिया है. हालांकि गोविंदा ने ऐसा होने से इनकार किया है. गोविंदा और सुनीता साथ में भी नजर नहीं आते हैं. पति संग अनबन के बीच सुनीता शोबिज में अपना करियर बनाने की कोशिश में लगी हैं.

    उन्होंने भांजे कृष्णा अभिषेक संग भी पैचपअ कर लिया है. वो व्लॉगर बन चुकी हैं. रियलिटी शोज में बतौर गेस्ट नजर आती हैं. फैंस सुनीता-गोविंदा को स्क्रीन पर साथ देखने के इंतजार में हैं. पहले वो बतौर कपल ही शोज में एंट्री लेते थे. लेकिन अब उनके हालात और जज्बात दोनों ही बदल चुके हैं.