Category: मनोरंजन

  • रणबीर कपूर का डबल धमाका! ‘रामायण’ में राम और परशुराम का निभाएंगे किरदार

    रणबीर कपूर का डबल धमाका! ‘रामायण’ में राम और परशुराम का निभाएंगे किरदार

    मुंबई 

    नितेश तिवारी की 'रामायण' का टीजर रिलीज हो चुका है. फिल्म में रणबीर कपूर प्रभु राम की भूमिका निभा रहे हैं. पर टीजर रिलीज होने के बाद एक्टर ने फिल्म में डबल रोल की पुष्टि की है. ये पढ़कर थोड़ा हैरान हुए होंगे, लेकिन यही सच है। 

    रणबीर ने कंफर्म किया डबल रोल 
    रणबीर कपूर ने नितेश तिवारी की 'रामायण' में डबल रोल को कंफर्म किया है. वो राम के किरदार के अलावा भगवान परशुराम के रूप में भी दिखाई देंगे, जो राम से पहले विष्णु के अवतार थे. हालांकि, फिल्म में परशुराम का रोल कुछ देर का ही होगा। 

    टीजर रिलीज के बाद Collider को दिए इंटरव्यू में रणबीर ने बताया कि उन्होंने राम और परशुराम के अलग-अलग स्वभाव को बॉडी लैंग्वेज और आवाज से निभाया है. टीजर लॉन्च के दौरान उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु के अलग-अलग अवतार हुए. भगवान राम एक अवतार थे और भगवान परशुराम, राम से पहले का अवतार थे। 

    रणबीर ने आगे कहा, भगवान राम का रोल निभाने का मौका मिला, तो परशुराम का रोल निभाना भी शानदार रहा. एक्टर के तौर पर बॉडी लैंग्वेज के अलावा, अगर आप किरदारों की आध्यात्मिकता और भावनाओं को गहराई से समझ लें, तो सब कुछ वहीं से शुरू हो जाता है. रामायण की शूटिंग से एक साल पहले मैंने इन्हीं किरदारों को समझने की कोशिश की. वो कौन हैं, वो किस चीज के लिए खड़े हुए थे और उनका मकसद क्या था। 

    फिल्म के टीजर में राम और परशुराम के भिड़ंत का संकेत है, जैसा कि महाकाव्य में है – सीता से शादी के बाद अयोध्या लौटते वक्त राम की मुलाकात पशुराम से होती है. कथा के अनुसार, परशुराम, राम को युद्ध के लिए ललकारते हैं, लेकिन लड़ाई नहीं होती, क्योंकि उन्हें पता चलता है कि राम भी विष्णु का अवतार हैं। 

    रणबीर कपूर भगवान राम बनेंगे, साईं पल्लवी माता सीता, केजीएफ स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दूबे लक्ष्मण. काजल अग्रवाल मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा का रोल निभाएंगी. अरुण गोविल, कुणाल कपूर, अदिनाथ कोठारे, शीबा चड्ढा और इंदिरा कृष्णन भी फिल्म का हिस्सा है।  

  • जल्द लौटेगा करण जौहर का मशहूर चैट शो, नए सीजन में ओटीटी स्टार्स और क्रिएटर्स की होगी एंट्री

    जल्द लौटेगा करण जौहर का मशहूर चैट शो, नए सीजन में ओटीटी स्टार्स और क्रिएटर्स की होगी एंट्री

    करण जौहर की फिल्मों को जितना पसंद किया जाता है, उतना ही पसंद उनके टॉक शो कॉफी विद करण को किया जाता है। कॉफी विद करण ने लंबे वक्त तक बॉलीवुड के दीवानों को एंटरटेन किया है। हालांकि, इसका लास्ट सीजन साल 2023 से 2024 के बीच प्रसारित हुआ था। उस सीजन के बाद से ही फैंस शो के अगले सीजन का इंतजार कर रहे हैं। अब फैंस का ये इंतजार खत्म हो सकता है। कॉफी विद करण के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। जियो हॉटस्टार इस चैट शो के अगले सीजन के लिए करण जौहर से बातचीत कर रहा है।

    कॉफी विद करण के सीजन 9 के लिए चल रही बात
    मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, जियो हॉटस्टार ने शो के लिए शुरुआती बातचीत शुरू कर दी है और अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक जाता है तो फैंस को कॉफी विद करण का 9वां सीजन देखने को मिलेगा। खबर से जुड़े सूत्रों ने मीडिया पोर्टल को बताया, “करण इस चीज से अवगत हैं कि ऑडियंस बदल चुकी है। तो वो अपने सेगमेंट्स को छोटा कर सकते हैं और उन्हें आज के हिसाब से बना सकते हैं। गेस्ट लिस्ट भी बदली जाएगी, साउथ के स्टार्स, बॉलीवुड सिलेब्स, ओटीटी एक्टर्स और क्रिएटर्स नए सीजन में कॉफी विद करण के काउच पर नजर आएंगे।हालांकि, चीजें अभी शुरुआती दौर में हैं। अभी डील लॉक नहीं हुई है।”

    2004 में आया था चैट शो का पहला सीजन
    अगर कॉफी विद करण का नौवां सीजन आता है तो ये देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन-कौन से गेस्ट इंड़स्ट्री की इनसाइड स्टोरीज को कॉफी विद करण के काउच पर शेयर करते हैं। कॉफी विद करण का पहला सीजन साल 2004 में आया था। 22 साल में शो के 8 सीजन आ चुके हैं। बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े चेहरे कॉफी विद करण के काउच पर नजर आ चुके हैं।

    2019 में एक एपिसोड पर हुआ था बड़ा विवाद
    कॉफी विद करण इंडिया का सबसे पसंद किया जानेवाला चैट शो है। हालांकि, शो को लेकर एक बड़ा विवाद साल 2019 में हुआ था। शो में उस साल एक एपिसोड में हार्दिक पांड्या और केएल राहुल आए थे। उस एपिसोड में हार्दिक पांड्या ने महिलाओं के लिए अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद उस एपिसोड पर काफी बवाल हुआ था। बवाल इतना बढ़ गया था कि उस शो को हॉटस्टार से हटा दिया गया।

    कॉफी विद करण में सबसे ज्यादा बार करीना कपूर खान और शाहिद कपूर आए हैं। ये दोनों सिलेब्स अलग-अलग एपिसोड्स में कम से कम 8 बार शो का हिस्सा बन चुके हैं। करीना और शाहिद एक बार एक साथ भी शो में हिस्सा ले चुके हैं। उस वक्त शाहिद और करीना एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

  • रणवीर सिंह के मुरीद हुए आमिर खान, उधर विंदू दारा सिंह ने नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को बताया आदिपुरुष से बेहतर

    रणवीर सिंह के मुरीद हुए आमिर खान, उधर विंदू दारा सिंह ने नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को बताया आदिपुरुष से बेहतर

     एंटरटेनमेंट की दुनिया में हर रोज कुछ ना कुछ नये अपडेट्स आते रहते हैं. शुक्रवार 3 अप्रैल तो भी मनोजरंजन जगत में काफी हलचल दिख रही है. जहां कई नई फिल्में सिनेमाघरों में पहुंची हैं तो कई ओटीटी पर रिलीज हुई हैं. इन सबके बीच रणबीर कपूर की मच अवेटेड रामायण के टीजर को लेकर भी लोग मिक्स्ड रिएक्शन दे रहे हैं. जबकि रणवीर सिंह की धुरंधर दो हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है. तो चलिए आज की सारी एंटरटेनमेंट की खबरों के अपडेट यहां जानते हैं.

     आमिर खान भी हुए धुरंधर 2 के फैन
    आमिर खान भी उन मशहूर हस्तियों की लंबी लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ़ की है. जैसे-जैसे यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी ज़बरदस्त पकड़ बनाए हुए है और सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है, आमिर ने भी टीम की मेहनत की तारीफ करने के लिए कुछ पल निकाले.  आमिर खान प्रोडक्शंस के अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ हैंडल पर जाकर, उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया. इस पोस्टर में उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर के साथ-साथ अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकारों को भी टैग किया है.

     सोनू सूद ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद की
    सोनू सूद एक बार फिर संकट की घड़ी में आगे आए हैं. इस बार उन्होंने अपना ध्यान उन घरों को फिर से बनाने पर केंद्रित किया है जो हाल ही में पंजाब के कुछ हिस्सों में आई विनाशकारी बाढ़ में तबाह हो गए थे. सूद ने उन प्रभावित परिवारों को मदद पहुंचाई है जो बाढ़ के कारण पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर हुई तबाही के बाद बेघर हो गए थे. उन्होंने बताया कि हालांकि वे 100 से ज़्यादा घरों को फिर से बनाने में कामयाब रहे हैं, लेकिन अभी भी ऐसे कई और घर हैं.

     सोनम कपूर ने बेबी बॉय के साथ शेयर की पहली तस्वीर
    सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 29 मार्च, 2026 को अपने बेटे का वेलकम किया. वहीं अपने बच्चे के जन्म के कुछ दिनों बाद, सोनम ने सोशल मीडिया पर अपने नन्हे प्रिंस एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह उसे अपनी गोद में लिए हुए हैं; इसके साथ ही उन्होंने डिलीवरी से पहले की अपनी एक तस्वीर भी शेयर की. एक्ट्रेस ने अपनी इस पोस्ट के साथ एक लंबा-सा नोट भी लिखा है.

     1000 करोड़ी बनेगी धुरंधर 2
    फिल्म क्रिटिक तरण आदर्शने पोस्ट कर लिखा है कि धुरंधर 2 बॉलीवुड की पहली 1000 करोड़ी फिल्म बनने वाली है. पोस्ट में तरण ने लिखा है, " 900 नॉट आउट ‘धुरंधर 2’ 1000 करोड़ की ओर बढ़ चली है… धुरंधर द रिवेंज लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है… दूसरे हफ़्ते का ज़बरदस्त बिज़नेस साफ़ दिखाता है कि धुरंधर 2 पहली ऐसी हिंदी फ़िल्म बनने की राह पर है जो 1000 करोड़ का आँकड़ा पार करेगी. भूत बंगला के आने तक कोई बड़ी फ़िल्म रिलीज़ नहीं हो रही है, इसलिए इस फ़िल्म के पास इस ऐतिहासिक मुकाम को आसानी से हासिल करने का पूरा मौक़ा है.

    विंदू दारा सिंह ने 'रामायण' के टीजर को बताया 'आदिपुरुष' से बेहतर
    दिवंगत दारा सिंह ने रामानंद सागर की मशहूर सीरीज़ 'रामायण' में पवनपुत्र के किरदार से टीवी पर भगवान हनुमान को अमर कर दिया था. वहीं उनके बेटे विंदु दारा सिंह ने नितेश तिवारी की 'रामायण' का टीज़र देखने के बाद अपना रिएक्शन दिया है और इसे 'आदिपुरुष' से बेहतर बताया है. इसके साथ ही उन्होंने मेकर्स को सलाह दी कि उन्हें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

    वीर पहाड़िया ने भाई शिखर को किया बर्थडे विश
    3 अप्रैल को जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया 29वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर बॉलीवुड एक्टर वीर ने अपने भाई शिखर को खास अंदाज में विश किया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ पुराने फोटो एल्बम की झलकियां शेयर की. इनमें से एक तस्वीर में शिखर बेहद छोटे नज़र आ रहे हैं और उन्होंने रेड कलर की डंगरी पहनी हुई है. तस्वीर में उनकी मासूमियत साफ झलक रही थी. इस फोटो के साथ उन्होंने एक 'हैप्पी' स्टिकर का भी इस्तेमाल किया.

    डायरेक्टर संजय गुप्ता ने 'रामायण' पर साधा निशाना
    डायरेक्टर संजय गुप्ता अपकमिंग इंडियन एपिक फिल्म 'रामायण' में भगवान राम के पहले लुक से ज़्यादा खुश नहीं हैंय गुरुवार को, डायरेक्टर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "साफ़-साफ़ दिख रहा है वीएफएक्स कंपनियां ऑस्करr नहीं जीततीं.टेक्नीशियन जीतते हैं."डायरेक्टर ने VFX की दिग्गज कंपनी DNEG का ज़िक्र किया, जिसने 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स में फ़िल्म 'ड्यून पार्ट 2' के लिए बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स का ऑस्कर जीता था.

     'रामायण' के टीजर को मिल रहे मिक्स्ड रिएक्शन
    'रामायण' का टीज़र ऑनलाइन रिलीज़ होने के बाद, कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने कमेंट सेक्शन में जाकर फ़िल्म के बारे में अपनी राय दी। एक यूज़र ने कमेंट किया, "इनमें से कुछ शॉट्स बहुत ज़्यादा पॉलिश किए हुए लग रहे हैं और AI जैसे दिख रहे हैं।" एक अन्य यूज़र ने लिखा, "इस पर 'अवतार' से भी ज़्यादा पैसे खर्च किए गए हैं, लेकिन इसकी दुनिया काफ़ी निराशाजनक लग रही है।"

  • रणबीर कपूर की रामायण का टीजर रिलीज और मर्यादा पुरुषोत्तम राम के अवतार में रणबीर ने जीता फैंस का दिल

    रणबीर कपूर की रामायण का टीजर रिलीज और मर्यादा पुरुषोत्तम राम के अवतार में रणबीर ने जीता फैंस का दिल

     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ‘रामा’ टीजर रिलीज हो चुका है. राम अवतार में रणबीर सिंह छा गए हैं. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के टीजर का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. वहीं अब फैंस का इंतजार भी खत्म हो गया है और फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी तेज हो गई है. ‘रामायण’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. हर कोई रणबीर कपूर के लुक का कायल हो गया है और सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर के लुक की तारीफों के पुल बांध रहा है.

    रणबीर कपूर ने जीत लिया दिल
    ‘रामायण’ के ‘रामा’ टीजर में रणबीर कपूर मर्यादा पुरुषोत्तम राम के रूप में बेहद दिव्य लग रहे हैं. इस टीजर को प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर रिलीज किया है. टीजर में रणबीर कपूर के राम अवतार को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है. रणबीर कपूर ने राम बनकर ऑडियंस के दिलों में टीजर से ही जगह बना ली है. अब फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.

    रावण की भी दिखी झलक
    वहीं टीजर में रणबीर कपूर के लुक के साथ-साथ म्यूजिक भी मजेदार है. 2 मिनट 38 सेकंड के इस टीजर के हर सीन ने दिल जीत लिया. टीजर के हर सीन में जहां रणबीर कपूर ही राम बनकर छाते हुए दिखाई दिए तो वहीं टीजर के लास्ट में रावण बने यश की भी झलक दिखाई गई. इसके साथ ही रावण के पुष्पक विमान भी देखने में बेहद खूबसूरत लगा. इससे साफ है कि सिनेमाघरों में इस फिल्म का म्यूजिक और VFX ऑडियंस का दिल जीत लेगा.

    कब रिलीज होगी फिल्म?
    रणबीर कपूर और यश की ये फिल्म 2026 में दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है. वहीं इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर के साथ-साथ यश, साई पल्लवी और सनी देओल भी लीड रोल में हैं. वहीं ये फिल्म 2 पार्ट्स में रिलीज होने जा रही है. जहां एक पार्ट इस दिवाली रिलीज होगा तो दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर रिलीज किया जाएगा.

  • रामायण टीजर में रणबीर कपूर का भगवान राम के रूप में भव्य अवतार, भक्ति और भाव का सुंदर मिलाजुला दृश्य

    रामायण टीजर में रणबीर कपूर का भगवान राम के रूप में भव्य अवतार, भक्ति और भाव का सुंदर मिलाजुला दृश्य

    मुंबई
     रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ का टीजर रिलीज हो गया. 2 मिनट 38 सेकेंड का यह टीजर काफी अट्रैक्टिव है. इसका बैकग्राउंड म्युजिक जबरदस्त है. इसके विजुअल्स और वीएफएक्स आपकी आंखों और कानों के रास्ते सीधे दिल में उतरते हैं. राम के किरदार में रणबीर बिल्कुल सौम्य-शांत दिखे हैं. बदलती परिस्थितियों में उनका अक्रामक और साहसी अवतार भी देखने को मिलता है. टीजर में लक्ष्मण और सीता के किरदार ब्लर किया गया है. पूरा फोकस राम पर रखा गया है. हालांकि टीजर के आखिरी में रावण की झलक भी मिलती है, लेकिन चेहरा नहीं दिखाया गया.  फिल्म का टीजर देखने के बाद फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने रिव्यू किया है और इसे मंत्र मुग्ध करने वाला बताया है। 

    ‘रामायण’ का टीजर रिलीज होने पर डायरेक्टर नितेश तिवारी ने कहा,”रामायणम् की महानता इसकी भावनाओं की गहराई में है. असल में ये सिर्फ अच्छाई और बुराई की लड़ाई नहीं है, बल्कि हमारे फैसलों, उनके नतीजों और सही काम करने की जिम्मेदारी के बारे में है. राम का सफर पूरी तरह से मानवीय है और हमने इसी बात को ईमानदारी से दिखाने की कोशिश की है। 

    रणबीर कपूर ने भगवान राम का किरदार निभाने पर कहा,”मुझे नहीं लगता कि मैं यहां राम को पेश करने आया हूं. मैं तो यहां उनसे सीखने आया हूं. उनमें एक ऐसी सादगी और पवित्रता है जो बहुत कम देखने को मिलती है; और उसे समझने और अपने अंदर उतारने की कोशिश करना मेरे लिए एक बहुत ही विनम्र अनुभव रहा है। 

    ‘रामायण’ टीजर रिव्यू
    तरण आदर्श ने रामायण के टीजर का रिव्यू में लिखा, “जयश्रीराम… मैंने अभी-अभी सबसे बहुप्रतीक्षित महाकाव्य ‘रामायण’ की नई झलक –राम – देखी और मैं मंत्रमुग्ध हो गया हूं. यह सच में शानदार है, इसमें कोई शक नहीं, लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि यह झलक लोगों की बड़ी उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरती है। 

    तरण आदर्श ने आगे लिखा, “रणबीर कपूर, जो भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, बेहद शानदार लग रहे हैं – उनके चेहरे पर शांति, दिव्यता और शक्ति साफ नजर आती है. जबरदस्त विजुअल्स, बेहतरीन वीएफएक्स और दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक (हैंस जिमर और एआररहमान) – ‘रामायण’ की यह झलक वाकई शानदार है। 

    ‘रामायण’ कब रिलीज होगी
    तरण आदर्श ने आगे लिखा, “जैसा मैंने पहले भी कहा था, ‘रामायण’ सिर्फ आज के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी है. दूरदर्शी निर्माता नमित मल्होत्रा, जिन्होंने इस बड़े प्रोजेक्ट को सपोर्ट किया है और निर्देशक नीतेश तिवारी इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर पूरी ईमानदारी और भव्यता के साथ पेश कर रहे हैं.” ‘रामायण’ इस दिवाली को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। 

  • ‘धुरंधर 2’ पर कहानी चोरी का बड़ा आरोप, राइटर संतोष कुमार ने आदित्य धर को घेरा, लीगल एक्शन की तैयारी

    ‘धुरंधर 2’ पर कहानी चोरी का बड़ा आरोप, राइटर संतोष कुमार ने आदित्य धर को घेरा, लीगल एक्शन की तैयारी

    आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर नई क्रांति लेकर आई है. फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है. 'धुरंधर 2'  ने कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. लेकिन इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा दावा किया गया है. एक राइटर ने आदित्य धर पर धुरंधर 2 की कहानी चोरी करने का आरोप लगाया है.

    धुरंधर के मेकर्स पर लगे आरोप
    राइटर और फिल्ममेकर संतोष कुमार आरएस ने यह दावा किया है कि उन्होंने ही धुरंधर 2 की स्क्रिप्ट लिखी है. वो इस फिल्म को आदित्य रॉय कपूर के साथ बनाना चाहते थे, लेकिन आदित्य धर ने उनकी कहानी चोरी करके धुरंधर 2 बना दी है. उन्होंने फिल्म के मेकर्स के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की भी बात की है. उनका कहना है कि वो काफी दुखी हैं.

    संतोष कुमार ने आरोप लगाया है कि फिल्म धुरंधर 2 की कहानी उनकी 2023 की स्क्रिप्ट पर बेस्ड है. संतोष ने कहा कि उनके पास सबूत हैं, जिनमें स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन में उनका रजिस्ट्रेशन भी शामिल है. उन्होंने ये भी कहा कि वो अब लीगल एक्शन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं.

    मीडिया संग बातचीत में संतोष ने बताया कि धुरंधर-2 देखने के बाद उन्हें ये एहसास हुआ कि फिल्म और उनकी स्क्रिप्ट में काफी समानताएं हैं. उन्होंने कहा- आप सभी ने शायद धुरंधर 2 देखी होगी. यह हर जगह बहुत अच्छा परफॉर्म कर रही है. फिल्म देखने के बाद मुझे पता चला कि यह मेरी ही स्क्रिप्ट और कहानी है. मैंने इसे 2023 में बड़ी मेहनत से लिखा था. मैंने इसे कई कंपनियों को सुनाया था, क्योंकि मुझे बताया गया था कि अगर मुझे फिल्म में बड़े स्टार्स को लेना है, तो किसी कॉर्पोरेट ऑर्गेनाइजेशन का सपोर्ट होना जरूरी है.

    संतोष ने दावा किया है कि उन्होंने सोनी पिक्चर्स, जी स्टूडियोज, टी-सीरीज और धर्मा प्रोडक्शंस समेत कई बड़े प्रोडक्शन हाउसों को स्क्रिप्ट दिखाई थी. साथ ही बड़े कलाकारों के साथ इस प्रोजेक्ट को बनाने की कोशिश भी की थी. उनका कहना है कि वो आदित्य रॉय कपूर को लीड रोल में लेना चाहते थे.

    उन्होंने आगे कहा कि स्क्रिप्ट को नवंबर 2023 में स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन के साथ में फॉर्मली रजिस्टर कराया गया था. उनके पास ईमेल रिकॉर्ड और बाकी दस्तावेज भी सबूत के तौर पर मौजूद हैं. संतोष बोले- मैंने बहुत कोशिश की और अपनी कहानी कई लोगों को भेजी. मैं स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन का मेंबर हूं. मैंने नवंबर 2023 में वहां अपनी कहानी रजिस्टर कराई थी.

    'मैं इस फिल्म के खिलाफ मामला दर्ज करा रहा हूं, क्योंकि भले ही उन्होंने अच्छी फिल्म बनाई हो, लेकिन मेरी कहानी का गलत इस्तेमाल किया गया है. मैंने ये फिल्म सिनेमा और एंटरटेनमेंट के लिए लिखी थी. लेकिन उन्होंने इसे पॉलिटिकल प्रोपेगैंडा बना दिया है. इससे मुझे बहुत दुख हो रहा है. मेरे साथ जो हुआ है, मैं नहीं चाहता कि वो किसी और के साथ हो. इसीलिए मैं लोगों को इसके बारे में बताने की अपनी पूरी कोशिश करूंगा.

    बता दें कि राइटर और फिल्ममेकर संतोष कुमार आरएस के दावों पर अभी तक आदित्य धर या 'धुरंधर 2' के मेकर्स की तरफ की तरह से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.

     

  • भूमि पेडनेकर का बयान: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अभिनेत्रियों को ज्यादा अच्छा मौके और किरदार मिलते हैं

    भूमि पेडनेकर का बयान: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अभिनेत्रियों को ज्यादा अच्छा मौके और किरदार मिलते हैं

    मुंबई 

     मायानगरी के सिनेमा के सपने को पूरा करने का ख्वाब अब दिल्ली में भी देखा जा सकेगा क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पहली बार दिल्ली में हो रहा है। 31 मार्च तक चलने वाले महोत्सव में सितारों का मेला लग रहा है। सोमवार को 'टॉयलेट : एक प्रेमकथा' और 'दम लगाके हईशा' जैसी फिल्मों में लीड रोल निभा चुकीं भूमि पेडनेकर और अभिनेता मानव विज समारोह का हिस्सा बने। भूमि पेडनेकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पहली बार अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का हिस्सा बनकर खुशी महसूस हो रही है। दिल्ली को इस फिल्म फेस्टिवल की सबसे ज्यादा जरूरत है, और आज सरकार और इस समारोह से जुड़े लोगों की मेहनत ने कलाकारों और निर्माताओं को बड़ा मंच दिया है। भले ही मैं मुंबईवासी हूं, लेकिन मेरा दिल दिल्ली के लिए धड़कता है।

    ओटीटी और सिनेमा में आए बदलाव पर अभिनेत्री ने कहा कि ओटीटी पर जितने भी किरदार एक्सपेरिमेंटल मिलते हैं, वो राइटर की बदौलत मिलते हैं, क्योंकि वो वैसे किरदारों को लिखते हैं, हमें बस सही किरदार का चुनाव करना होता है, लेकिन मेन स्ट्रीम सिनेमा में महिलाओं के लिए उतने अच्छे और एक्सपेरिमेंटल रोल नहीं मिल पा रहे हैं, जितने ओटीटी पर मिल रहे हैं, लेकिन उम्मीद है कि मेन स्ट्रीम सिनेमा में यह बदलाव भी जल्द से जल्द आएगा।

    पंजाबी अभिनेता मानव विज भी महोत्सव का हिस्सा बने और उनकी फिल्म 'मां जाए' की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी गई। मीडिया से बात करते हुए अभिनेता ने बताया कि यह फिल्म उनके लिए बहुत खास है और किरदार को जीवंत करने के लिए उन्होंने पूरी जान लगा दी थी। मुझे पता था कि फिल्म अच्छी साबित होगी, लेकिन यह नहीं पता था कि फिल्म को इतना सम्मान भी मिलेगा।

    अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव दिल्ली को जरूरी बताते हुए अभिनेता ने कहा, इसी महोत्सव की वजह से अच्छा सिनेमा सामने आ पाता है और दूसरों को भी अच्छी फिल्म बनाने की प्रेरणा मिलती है। आप किसी चीज की बेहतरी तभी कर सकते हैं, जब उसे बेहतर मंच मिलेगा।

  • बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, धुरंधर 2 का हिंदी वर्जन 800 करोड़ पार, अब 2000 करोड़ पर नजर

    बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, धुरंधर 2 का हिंदी वर्जन 800 करोड़ पार, अब 2000 करोड़ पर नजर

    रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 लगातार रिलीज के बाद से ही हर दिन कमाई के नए रिकॉर्ड बनाती आ रही थी. जनता में फिल्म का क्रेज ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा. इस क्रेज के दम पर धुरंधर 2 ने पहला सोमवार बिना किसी रुकावट के पार कर लिया था. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दूसरा सोमवार धुरंधर 2 के लिए स्पीड ब्रेकर साबित हुआ है. इस सोमवार को कलेक्शन सिर्फ डाउन नहीं हुआ है, बल्कि ये गिरावट धुरंधर 2 के तूफान को ठंडा भी कर सकती है.

    धुरंधर 2 की घटी रफ्तार
    पहले हफ्ते में शानदार कमाई करने के बाद, दूसरे वीकेंड में भी धुरंधर 2 ने तगड़ी पावर दिखाई. इसने बॉलीवुड का सबसे बड़ा सेकंड वीकेंड कलेक्शन दर्ज किया. फिल्म का क्रेज देखते हुए उम्मीद थी कि दूसरे मंडे भी ये डटकर कमाई करेगी. सैकनिल्क का डेटा बताता है कि धुरंधर 2 ने 12वें दिन यानी इस सोमवार को 25.3 करोड़ का कलेक्शन किया है.

    नॉर्मल फिल्मों के हिसाब से देखें तो दूसरे सोमवार को आया ये आंकड़ा बहुत दमदार है. लेकिन धुरंधर 2 नॉर्मल फिल्म तो है नहीं! रिकॉर्डतोड़ रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही धुरंधर 2 का ये कलेक्शन इसके पिछले दिनों के मुकाबले काफी तेजी से गिरा है.

    धुरंधर 2 ने रविवार को 68 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया था, उसके अगले ही दिन 25 करोड़ की रेंज में पहुंच जाना बड़ी गिरावट तो है ही. दमदार फिल्में पूरे हफ्ते कैसी भी चलें, लेकिन वीकेंड में तगड़ा जंप लेती हैं. कई बार ऐसी फिल्मों के वीकेंड कलेक्शन के मुकाबले वर्किंग डे के कलेक्शन में अंतर बड़ा नजर आता है. इसलिए मंडे कलेक्शन की तुलना अक्सर बीते शुक्रवार की कमाई से की जाती है.

    धुरंधर 2 ने बीते शुक्रवार 41.75 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया था. इसके मुकाबले मंडे कलेक्शन की गिरावट 40% से कम ही है. यानी धुरंधर 2 का होल्ड इस सोमवार भी दमदार ही बना हुआ है. लेकिन इस फिल्म का होल्ड जैसा अभी है, ट्रेड पंडितों को उससे बेहतर रहने की उम्मीद थी, क्योंकि ये फिल्म ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर है.

    सेकंड मंडे को धुरंधर का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई धुरंधर 2
    दिसंबर में धुरंधर ने दूसरे सोमवार को 31.80 करोड़ नेट कलेक्शन किया था. इसके दूसरे सोमवार को आए 34.70 करोड़ के मुकाबले दूसरे मंडे का होल्ड अद्भुत था. रिकॉर्ड्स में धुरंधर 2 का सेकंड मंडे कलेक्शन 25.30 करोड़ धुरंधर के बाद ही लिखा जाएगा. लेकिन इसका होल्ड जिस तरह कमजोर पड़ा है, वो नजर रखने लायक चीज है.

    दूसरे मंडे के कलेक्शन से धुरंधर 2 का नेट इंडिया कलेक्शन 12 दिनों में 872 करोड़ हो चुका है. मंडे कलेक्शन से धुरंधर 2 के हिंदी वर्जन ने फाइनली 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और इसका टोटल कलेक्शन 818 करोड़ हो गया है.

    धुरंधर 2 ने मंडे कलेक्शन के साथ 1400 करोड़ वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन का लैंडमार्क भी पार कर लिया है. इस फिल्म से ट्रेड को वर्ल्डवाइड 2000 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीदें हैं. इसमें बड़ा हिस्सा इंडिया कलेक्शन का ही रहेगा. इसलिए मंडे को इसकी रफ्तार जैसी स्लो पड़ी है, अगर आगे भी ऐसा हुआ तो धुरंधर 2 के लिए 2000 करोड़ का माइलस्टोन दूर होता जाएगा.

  • दाऊद इब्राहिम, स्लो पॉइजन और पाकिस्तान,आदित्य धर की फिल्म ने उड़ाई गबोल की नींद

    दाऊद इब्राहिम, स्लो पॉइजन और पाकिस्तान,आदित्य धर की फिल्म ने उड़ाई गबोल की नींद

    आदित्य धर की फिल्म धुरंधर-2 का हर किरदार चर्चा में बना हुआ है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. लेकिन जमील जमाली के रोल में राकेश बेदी को काफी सराहना मिली रही है. उनकी दमदार एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया है. लेकिन राकेश बेदी के जमील जमाली किरदार ने पाकिस्तानी पॉलिटिशियन नबील गबोल के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

    क्यों डर रहे नबील गबोल?
    धुरंधर 2 जब से रिलीज हुई है, तभी से नबील गबोल की सिट्टी पिट्टी गुल हो चुकी है. वो घबराए-घबराए नजर आ रहे हैं, क्योंकि जमील जमाली का किरदार नबील गबोल से ही इंस्पायर बताया जा रहा है. धुरंधर में जमील जमाली के किरदार को भारतीय जासूस के रूप में दिखाया गया है.

    धुरंधर में ये भी दिखाया गया है कि जमील जमाली पाकिस्तान में रह रहे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को स्लो पॉइजन देता है, जिसकी वजह से दाऊद इब्राहिम डेथ बेड पर पहुंच गया है. जमील जमाली के किरदार ने नबील गबोल के चेहरे से नकाब उतार दिया है, जिसके बाद वो डर में जी रहे हैं और कई इंटरव्यूज में अपनी सफाई दे रहे हैं.

    दाऊद इब्राहिम के बारे में क्या बोले नबील गबोल?
    अब एक नए इंटरव्यू में नबील गबोल से पूछा गया- मुंबई से एक पड़ोसी आपके कराची में रहते हैं. उन्हें शायद बड़े साहब कहते हैं. आप उन्हें मिले हैं क्या कभी? इसपर नबील गबोल ने कहा-  मैं कभी उनसे (दाऊद इब्राहिम) से नहीं मिला हूं. ना मुझे पता है कि वो कराची में रहते हैं.

    नबील गबोल ने ये भी कहा कि फिल्म में जो दावा किया गया है कि दाऊद इब्राहिम उनके घर से सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर रहता है, उसमें भी कोई सच्चाई नहीं है.

    नबील गबोल ने कहा- धुरंधर फिल्म में दिखाया है कि दाऊद इब्राहिम का घर क्लिफ्टन में है. उनका व्हाइट हाउस, फार्महाउस भी दिखाया गया है. मैं यहां क्लिफ्टन में रहता हूं, लेकिन मैंने कभी यहां दाऊद इब्राहिम का घर नहीं देखा और ना कभी उनसे मिला. दाऊद इब्राहिम को दिखाया है कि वो बिल्कुल डेथ बेड पर है. मरने वाला है, क्योंकि उसको जमील जमाली ने इंजेक्शन लगाए हैं. मुझे ये भी नहीं पता कि वो हैं या नहीं हैं.

    धुरंधर 3 बनाएंगे नबील गबोल?
    इससे पहले नबील गबोल ने वीडियो शेयर करके ये ऐलान किया था कि वो धुरंधर 3 बनाकर अपना जवाब देंगे. वहीं, धुरंधर की रिलीज के बाद से नबील गबोल को सोशल मीडिया पर तगड़ी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी है और फिल्म में दाऊद इब्राहिम को डेथ बेड तक पहुंचाने के खुलासे के बाद वो घबराए-घबराए नजर आ रहे हैं. नबील गबोल को देखकर इतना तो साफ है कि आदित्य धर की फिल्म ने उनकी नींद उड़ा दी है.

  • रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने रचा इतिहास बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़कर अमेरिका में बनी नंबर वन इंडियन फिल्म

    रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने रचा इतिहास बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़कर अमेरिका में बनी नंबर वन इंडियन फिल्म

    रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है और दबाकर करोड़ों छाप रही है. हालांकि इस फिल्म को नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफ़िस पर एक हालिया रिलीज स्पेस एडवेंचर फिल्म से तगड़ी टक्कर मिल रही है. यहां तक कि धुरंधर 2 को इस फिल्म ने कमाई के मामले में पछाड़ दिया है.

    ‘धुरंधर 2’ को इस हॉलीवुड फिल्म ने दी मात
    बता दें कि रविवार को इंडस्ट्री के अनुमानों के मुताबिक, स्पेस एडवेंचर फ़िल्म 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' ने लगातार दूसरे हफ़्ते नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफ़िस पर टॉप किया है. इस फिल्म की टिकट सेल USD 54.5 मिलियन रही. इस स्पेस ओडिसी में रयान गोसलिंग एक हाई स्कूल टीचर की भूमिका में हैं, जिन्हें दुनिया को बचाने के लिए चुना जाता है; इस फ़िल्म ने अब तक दुनिया भर में अनुमानित USD 300.8 मिलियन की कमाई की है. फ़िल लॉर्ड और क्रिस्टोफ़र मिलर द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म एंडी वियर के एक नॉवेल पर बेस्ड है और इसका प्रोडक्शन बजट यूएसडी 200 मिलियन है.

    'हॉपर्स' ने 12.2 मिलियन यूएसडी कमाए
    वहीं एक्ज़िबिटर रिलेशंस के मुताबिक दूसरे नंबर पर डिज़्नी/पिक्सार की एनिमेटेड हिट फ़िल्म 'हॉपर्स' मज़बूती से टिकी हुई है. इस फिल्म ने अमेरिका और कनाडा में 12.2 मिलियन USD कमाए हैं. वहीं डेडलाइन के मुताबिक  इसकी दुनिया भर की कुल कमाई अभी 297.6 मिलियन यूएसडी है और अगले हफ़्ते की शुरुआत में यह 300 मिलियन यूएसडी का आंकड़ा पार कर लेगी, डिज़्नी के पिक्सार की इस ओरिजिनल फ़िल्म, का बजट 150 मिलियन यूएसडी है.

    'दे विल किल यू' तीसरे नंबर पर है
    वहीं तीसरे नंबर पर हॉरर फ़िल्म 'दे विल किल यू' है. इस फिल्म ने 5 मिलियन यूएसडी की कमाई के साथ शुरुआत की है. वार्नर ब्रदर्स की इस फ़िल्म में ज़ाज़ी बीट्ज़, 'हैरी पॉटर' फ़ेम टॉम फ़ेल्टन और ऑस्कर विनर पैट्रिशिया आर्क्वेट लीड रोल में हैं. यह फ़िल्म एक ऐसी महिला की कहानी पर बेस्ड है जो न्यूयॉर्क की एक रहस्यमयी इमारत में नौकरानी का काम करती है, जहां लोगों का गायब होना आम बात है.

    'धुरंधर 2' चौथे नंबर पर खिसकी
    चौथा नंबर पर हिंदी भाषा की स्पाई थ्रिलर फ़िल्म 'धुरंधर 2'  है. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने दूसरे हफ़्ते में यूएसडी 4.75 मिलियन की कमाई की है. नॉर्थ अमेरिका में ओरिजनल फ़िल्म के रिलीज़ होने के ठीक तीन महीने बाद रिलीज़ हुई 'धुरंधर 2', एक इंडियन स्पाई की कहानी को आगे बढ़ाती है जो पाकिस्तानी अपराध सिंडिकेट और राजनीति में घुसपैठ करके एक आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश करता है.डेडलाइ के मुताबिक, इस फ़िल्म ने अब तक नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफिस पर कुल मिलाकर लगभग यूएसडी 22.9 मिलियन की कमाई की है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म ने नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज़्यादा कमाई (यूएसडी 22.9 मिलियन) कर 2017 की 'बाहुबली 2' (के USD 20.8 मिलियन )का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.