Category: मनोरंजन

  • प्रियंका चाहर चौधरी की एंट्री से शो में बढ़ा टशन, खेसारी लाल और अभिषेक मल्हान आमने-सामने

    प्रियंका चाहर चौधरी की एंट्री से शो में बढ़ा टशन, खेसारी लाल और अभिषेक मल्हान आमने-सामने

    इंडिया का सबसे बड़ा फिटनेस रियलिटी शो बैटलग्राउंड सीजन 2 जल्द लौट रहा है. 16 खिलाड़ी मिट्टी से मेडल तक का सफर तय करेंगे. दूसरा सीजन और भी धमाकेदार होने वाला है. शो का टीजर रिलीज हो गया है. 4 नई टीमों को इंट्रोड्यूस किया गया है. टीवी की नागिन यानी प्रियंका चाहर चौधरी ने रियलिटी शो में धमाकेदार एंट्री मारी है.

    फिर शुरू होगा बैटलग्राउंड
    प्रियंका मुंबई स्ट्राइकर्स की ऑनर होंगी. भोजपुरी भौकाल्स को खेसारी लाल यादव लीड करेंगे. दिल्ली डोमिनेटर्स के मालिक पिछली बार की तरह अभिषेक मल्हान होंगे. तेलुगू टाइगर्स को कबड्डी प्लेयर राहुल चौधरी लीड करने वाले हैं. शिखर धवन ने सुपरमेंटर बनकर वापसी की है. वो अपने एक्सपीरियंस से शो के कंटेस्टेंट्स की मदद करेंगे. बैटलग्राउंड में 16 कंटेस्टेंट्स को 4 टीमों में डिवाइड किया जाएगा. उन्हें इंटेंस फिजीकल और मेंटल चुनौतियों से गुजरना पड़ेगा. 'फाइट क्लब वीकेंड' में होने वाली बैटल कंटेस्टेंट्स के एलिमिनेशन का फैसला करेगी. आखिर में इंडिया को उसका अल्टीमेट फिटनेस स्टार मिलेगा. पहला सीजन अभिषेक मल्हान की टीम ने जीता था.  

    टीजर में मेंटर्स का टशन देखने को मिला. खेसारी का  कहना है माहौल बढ़िया है, कंटेंस्टेंट्स भी तगड़े हैं. एक्टर ने आते ही अपने विरोधी मेंटर्स पर निशाना साधा है. भोजपुरी स्टार ने कहा- इन मेंटर्स को कहां से उठाकर ले आए हो? यहां पर कैमरा देखकर हैलो फ्रेंड्स थोड़ी कहना है? यहां उनका इशारा अभिषेक मल्हान पर था. यूट्यूबर ने भी कहां चुप रहना था. उन्होंने खेसारी को तगड़ा जवाब देते हुए कहा- ये पलंग पर चढ़कर कमर लचकाने का शो नहीं है. उन्हें बोलो नए आए हो थोड़ा चिल करो.

    प्रियंका चाहर चौधरी का भी टशन दिखा. उन्होंने भी अभिषेक पर तंज कसते हुए कहा- हम कोई नए नहीं हैं. ये पहले पूरी दुनिया का मजाक बनाते हैं, लेकिन इन्हें कोई छेड़ दे तो ट्रिगर हो जाते हैं. क्या हल्का इंसान है. कबड्डी प्लेयर राहुल चौधरी भी फुल ऑन जोश में दिखे. सभी मेंटर्स का टशन देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. खेसारी ने कहा- इन सबकी बहुत जुबान चल रही है, लगता है भोजपुरी अंदाज में आना ही पड़ेगा.

    बैटलग्राउंड सीजन 2, 17 अप्रैल से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर देखा जा सकता है. 

  • नागिन 7 में अक्षय कुमार का नाग गुरु अवतार, टेलीप्रॉम्पटर को लेकर हुए ट्रोल

    नागिन 7 में अक्षय कुमार का नाग गुरु अवतार, टेलीप्रॉम्पटर को लेकर हुए ट्रोल

    नागिन 7 दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है. बीते वीकेंड में अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला को प्रमोट करने पहुंचे थे. वो नाग गुरु के रूप में दिखे. अपने करियर में इससे पहले शायद ही खिलाड़ी कुमार ने कभी नाग गुरु का रोल किया होगा. शो की नागिन अनंता यानी प्रियंका चाहर चौधरी को खिलाड़ी कुमार ने ड्रैगन यमन को खात्म करने का रास्ता सुझाया.

    ट्रोल हुए अक्षय कुमार
    शो की क्लिप वायरल हो रही है. लेकिन इंटरनेट यूजर्स ने अपनी पैनी नजरों से खिलाड़ी कुमार की एक गलती पकड़ ली है. एक क्लिप सामने आई है जिसमें वो टेलीप्रॉम्पटर देखकर अपनी लाइन्स पढ़ते दिखे. इंडस्ट्री में इतने सालों का करियर होने के बाद अक्षय का अपनी लाइनों को याद करने की बजाय उन्हें टेलीप्रॉम्पटर की मदद से पढ़ना यूजर्स को खटका है. वायरल वीडियो में अक्षय कुमार जिस तरह से अपनी आंखों को मूव करते हुए डायलॉग रीड कर रहे हैं, वो कई यूजर्स को फनी लगा है.

    साफ नजर आता है अक्षय किसी चीज को देखकर लाइन्स पढ़ रहे हैं. शख्स ने लिखा- डायलॉग को न्यूज एंकर की तरह पढ़ना अजीब है. थोड़ी और मेहनत करने से ये लाइन्स नैचुरल लग सकती थीं. एक्टर्स अपनी लाइनें ही अच्छे से नहीं पढ़ पा रहे हैं.

    हालांकि फैंस ने एक्टर को डिफेंड किया. यूजर ने लिखा- उनका कहना है अक्षय ने फिल्म प्रमोशन के बिजी शेड्यूल की वजह से नागिन 7 में अपने पार्ट को जल्दी से रैप किया होगा. वो इतने बिजी एक्टर हैं कि लाइनें याद करने का उन्हें टाइम नहीं होगा. तभी उन्होंने टेलीप्रॉम्पटर देखकर अपना शूट खत्म किया. वैसे टेलीप्रॉम्पटर देखकर डायलॉग बोलना आम बात है.

    कई एक्टर्स ऐसा करते हैं. लेकिन सीन करते हुए ये नजर आना कि आप टेलीप्रॉम्पटर को देख रहे हैं, यहां भारी चूक हो जाती है. खिलाड़ी कुमार के साथ भी ऐसा ही हुआ है. इससे पहले मूवी सरफिरा और कनप्पा में यूजर्स ने एक्टर को टेलीप्रॉम्पटर की मदद से अपनी लाइनें पढ़ते हुए नोटिस कर लिया था.

    अक्षय के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म भूत बंगला सिनमाघरों में 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है. फिल्म में तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी, राजपाल यादव अहम रोल में हैं. एक्टर की वेलकम टू द जंगल, हेरा फेरी 2, हैवान और स्त्री 3 पाइपालइन में हैं.

  • जया बच्चन और पैपराजी का रिश्ता क्यों रहता है तनावपूर्ण?

    जया बच्चन और पैपराजी का रिश्ता क्यों रहता है तनावपूर्ण?

    बॉलीवुड सेलेब्स का पैपराजी से अलग ही नाता है. कोई इनके कैमरा में कैद होने के लिए टिप्स देता है, कोई खूब पोज करता है, तो कोई इग्नोर करके चला जाता है. वहीं जया बच्चन जब भी पैप्स को देखती हैं, गुस्सा हो जाती हैं. आखिर ऐसा क्यों होता है, जबकि बच्चन परिवार के बाकी सदस्य-ऐश्वर्या, अभिषेक आराम से पोज देते हैं या फिर चुपचाप निकल जाते हैं. इसका जवाब हाल ही में मिला.

    जया को पैप कल्चर समझने में दिक्कत
    बॉलीवुड के पैप अकाउंट होल्डर ने हाल ही में बच्चन परिवार और मीडिया के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय पैप्स के साथ काफी अच्छे और फ्रेंडली हैं, जबकि अमिताभ बच्चन रिस्पेक्टफुल तो रहते हैं, लेकिन थोड़ा दूरी बनाए रखते हैं. वहीं जया आज भी इस नए तरह के मीडिया को पूरी तरह समझ नहीं पाई हैं.

    उन्होंने बताया कि अभिषेक और ऐश्वर्या पैपराजी को अच्छे से समझते हैं और उनसे घुल-मिल जाते हैं. अमिताभ बच्चन भी उन्हें जानते हैं, लेकिन ज्यादा बातचीत नहीं करते. लेकिन जया बच्चन अभी भी पुराने समय के मीडिया (जैसे अखबार और पत्रकार) वाली सोच में हैं, इसलिए उन्हें ये नया पैप कल्चर थोड़ा अजीब लगता है.

    शुरुआत में तो जया बच्चन पूछती थीं कि ये लोग कौन हैं और उनकी फोटो क्यों ले रहे हैं. अब वो धीरे-धीरे इसकी आदत डाल रही हैं, लेकिन उनकी एक शर्त रहती है- कोई उनके बहुत करीब आकर फोटो न ले. वो कहती हैं कि एक जगह खड़े रहो, मैं आकर पोज दे दूंगी, लेकिन चलते-चलते फोटो मत लो. अगर कोई गलत एंगल से फोटो लेता है, तो वो नाराज भी हो जाती हैं.

    इवेंट में दिए बयान पर हुआ था विवाद
    कुछ समय पहले मुंबई में हुए वी द वुमन इवेंट में जया बच्चन ने पैपराजी को लेकर काफी सख्त टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि ये लोग कौन हैं, क्या ये देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए ट्रेन किए गए हैं? सिर्फ मोबाइल हाथ में लेकर कोई भी फोटो खींचने लगता है और मनचाही बातें करता है- ये सही नहीं है. उनके इस बयान के बाद पैप कम्यूनिटी में नाराजगी फैल गई और कई लोगों ने बच्चन परिवार के बायकॉट तक की बात भी कही थी.

    इस पर पैपराजी ने कहा कि उन्हें भी समझ नहीं आया कि जया बच्चन ने ऐसा क्यों कहा, शायद उस समय उनका मूड ठीक नहीं था. हालांकि बाकियों ने इस बयान को दुखद बताया था. उन्होंने बताया कि हर रविवार अमिताभ बच्चन अपने घर के बाहर फैंस से मिलते हैं और उस कवरेज में पैप्स का बड़ा योगदान होता है, ना कि बड़े मीडिया हाउस का.

    उन्होंने ये भी कहा कि ये भी एक तरह का मीडिया ही है. सोशल मीडिया, जो आज के समय में बहुत तेजी से लोगों तक पहुंचता है. इसलिए किसी के पहनावे या काम के आधार पर उन्हें जज करना सही नहीं है.

  • जाह्नवी कपूर ने बैकलेस ड्रेस में दिखाया बोल्ड अवतार, किलर पोज से मचाई धूम

    जाह्नवी कपूर ने बैकलेस ड्रेस में दिखाया बोल्ड अवतार, किलर पोज से मचाई धूम

    मुंबई 
    बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने कम समय में इंडस्ट्री में कदम जमा लिए हैं. जाह्नवी करियर में काफी अच्छा कर रही हैं. मगर फिल्मों के साथ वो अपने फैशन सेंस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। 

    जाह्नवी ने अब अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी सुपर सिजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं, जिनसे नजरें हटाना भी मुश्किल है। जाह्नवी व्हाइट फ्लोई बैकलेस ड्रेस में कहर ढाती दिखीं. उन्होंने स्टेटमेंट ईयररिंग्स कैरी करके अपना लुक कंप्लीट किया. बालों में उन्होंने मेसी बन बनाया। व्हाइट ड्रेस संग जाह्नवी ने अपने मेकअप को काफी लाइट और सटल रखा. मस्कारा, ब्लश और न्यूड पिंक लिपस्टिक लगाकर उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया। 

    बैकलेस ड्रेस में जाह्नवी किसी डीवा से कम नहीं लगीं. उन्होंने इस इलेक्ट्रिफाइंग लुक में कभी जमीन पर बैठकर तो कभी टशन दिखाते हुए पोज दिए। जाह्नवी का लुक, उनके एक्सप्रेशन्स, अदाएं हर चीज ऑन पॉइंट है. उनके हुस्न पर फैंस दिल हार रहे हैं।
    कमेंट सेक्शन में फैंस जाह्नवी की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. फैंस उन्हें गॉर्जियस, डीवा, आसमान से आई अप्सरा जैसे टैग्स दे रहे हैं। 
           
    वैसे कहना पड़ेगा जाह्नवी का स्टाइल स्टेटमेंट हमेशा सुपर स्टनिंग होता है. वो बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में से एक हैं. फैंस का भी उन्हें भरपूर प्यार मिलता है। 

  • ‘साज’ और मंगेशकर बहनों की कहानी: सच या महज संयोग?

    ‘साज’ और मंगेशकर बहनों की कहानी: सच या महज संयोग?

    1998 में सई परांजपे ने एक संगीतमय फिल्म 'साज' बनाई। यह कहानी दो बहनों मानसी और बंसी की है। उनके माता-पिता की मौत के बाद दोनों मुंबई आ जाती हैं। कई मुश्किलों के बाद मानसी और बंसी संगीत की दुनिया में बहुत मशहूर गायिकाएं बन जाती हैं। लेकिन साथ ही वे एक-दूसरे की बड़ी प्रतिद्वंद्वी भी बन जाती हैं। क्या फिल्म 'साज' की कहानी लता मंगेशकर और आशा भोसले की जिंदगी से प्रेरित थी?

    क्या 'साज' की कहानी लता और आशा की असली कहानी से है प्रेरित
    लता और आशा भी 1942 में अपने पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर की अचानक मौत के बाद मुंबई आई थीं। पिता एक प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक और रंगमंच कलाकार थे। उनके जाने के बाद परिवार के पास पैसों का कोई सहारा नहीं बचा। उस समय आशा सिर्फ नौ साल की थीं। बड़ी बहन लता और छोटी आशा ने परिवार चलाने के लिए गाना शुरू कर दिया।

    'साज' से मिलती है दोनों बहनों की असली कहानी?
    जैसे फिल्म 'साज' में मानसी और बंसी को मजबूरी में गाना पड़ा, वैसे ही मंगेशकर बहनों को भी अपनी असल जिंदगी में राोजाना खर्चों के लिए गाना पड़ा। लेकिन उनकी प्रतिभा ने उन्हें बॉलीवुड की सबसे बड़ी गायिकाएं बना दिया। साठ के दशक की शुरुआत तक लता और आशा ही रेडियो और फिल्मों में सबसे ज्यादा सुनाई देती थीं।

    कल्पना की कहानी है फिल्म 'साज'
    अरुणा ईरानी ने फिल्म 'साज' में मानसी का रोल निभाया है। वे बहुत सफल गायिका बन जाती हैं। शबाना आजमी बंसी का रोल करती हैं। बंसी भी गाना चाहती है, लेकिन मानसी कहती है कि उसे शादी करनी चाहिए और जिंदगी में आगे बढ़ना चाहिए।

    फिर क्या बंसी की शादी हो जाती है। फिर एक संगीतकार इंद्रनील उसकी आवाज को पहचानता है और उसे मौका देता है। बंसी सफल हो जाती है। लेकिन मानसी को यह पसंद नहीं आता। खासकर तब जब एक युवा संगीतकार हिमन देसाई बंसी से प्यार करने लगता है।

    सई परांजपे का इनकार
    फिल्म निर्माता सई परांजपे ने कभी आधिकारिक तौर पर यह नहीं कहा कि फिल्म 'साज' लता और आशा के ऊपर आधारित है। फिल्म रिलीज होने के बाद से यह बहस काफी समय तक चर्चा में रही थी। 'साज' दो भावनाओं को दिखाती है, जिसमें दो बहनों के बीच गहरा प्यार और देखभाल।

    लता मंगेशकर ने क्या कहा?
    नसरीन मुन्नी कबीर की किताब में लता जी ने कहा, 'यह गलत है कि प्रतिद्वंद्विता ने हमारे रिश्ते को खराब कर दिया। हम बहनें हैं और पड़ोस में रहती हैं। हम बात करती हैं, साथ खाना खाती हैं। खुशी-गम में एक-दूसरे के साथ हैं।' उन्होंने आशा की तारीफ करते हुए कहा, 'जितने तरह के गाने आशा गा सकती हैं, कोई और गायक उनकी बराबरी नहीं कर सकता।'
        
    कब आशा भोसले का मिली पहचान
    आशा की बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें लता की छाया से बाहर निकाला। साठ के दशक में ओ.पी. नैयर के साथ उनके गाने जैसे 'आओ हुजूर तुमको' और 'कजरा मोहब्बत वाला' ने उन्हें अलग पहचान दी। फिर साठ के बीच में राहुल देव बर्मन (पंचम) आए। उनके संगीत में पश्चिमी ताल थी। आशा की आवाज उससे बहुत अच्छे से मिली। 'आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा', 'पिया तू अब तो आजा', 'चुरा लिया है तुमने' और 'दम मारो दम' जैसे गाने हिट हो गए।

    1981 में फिल्म 'उमराव जान' आई। आशा ने इसमें शाहरयार के गीतों पर खय्याम का संगीत गाया। 'दिल चीज क्या है' गाने के लिए उन्हें पहला राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। इस फिल्म ने दुनिया को आशा की नई छवि दिखाई।  ठीक उसी तरह, 1982 में 'डिस्को 82' में लता जी ने भी डिस्को स्टाइल गाना गाया। दोनों बहनें हमेशा यह याद दिलाती हैं कि संगीत उनके जीवन का सबसे बड़ा प्यार है। बाकी सब सिर्फ कहानियां हैं।

  • आशा भोसले के निधन से संगीत जगत शोक में, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    आशा भोसले के निधन से संगीत जगत शोक में, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    मुंबई

    भारतीय संगीत की सबसे मशहूर और हर तरह के गाने गाने वाली गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। रविवार (12 अप्रैल) के दिन उनका 92 साल की उम्र में निधन हो गया। वहीं आज (13 अप्रैल) उनका अंतिम संस्कार होगा।

    अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सेलेब्स
    दिवंगत आशा भोसले के परिवार ने रविवार के दिन एक बयान जारी किया था। उन्होंने उस बयान में कहा था, ‘ओम शांति। आप हमेशा अमर रहेंगी, आशा भोसले जी। आशा भोसले के अंतिम दर्शन सोमवार, 13 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कासा ग्रांडे टावर A, सेनापति बापट मार्ग, लोअर परेल में होंगे। इसके बाद शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जाएगा।’ ऐसे में सेलेब्स अब आशा भोसले को अंतिम विदाई देने पहुंच रहे हैं।

    12000 से ज्यादा गाने किए रिकॉर्ड
    भारत की सबसे मशहूर पार्श्व गायिकाओं में से एक मानी जाने वाली आशा ने अपने सात दशकों से ज्यादा लंबे करियर में 12,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं। उन्होंने कई भारतीय और विदेशी भाषाओं में गाने गाए हैं। उन्हें सिनेमा के क्षेत्र में देश के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार, पद्म विभूषण और कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

  • जामनगर एयरपोर्ट पर सितारों की खास मुलाकात वायरल

    जामनगर एयरपोर्ट पर सितारों की खास मुलाकात वायरल

    10 अप्रैल को अनंत अंबानी ने धूमधाम से अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया. अनंत अंबानी के जन्मदिन के लिए बॉलीवुड सेलेब्स जामनगर पहुंचे थे. 11 अप्रैल की सुबह सेलेब्स जामनगर से मुंबई के लिए रवाना हुए. जामनगर एयरपोर्ट से सोशल मीडिया पर कई वीडियोज सामने आ रहे हैं. वीडियो में रणवीर सिंह और सलमान खान व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खुंटी से मिलते नजर आ रहे हैं.

    क्रिकेटर से मिले सलमान-रणवीर
    व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खुंटी ने इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह और सलमान खान संग मुलाकात का वीडियो शेयर किया है. वो जामनगर एयरपोर्ट पर उनसे मिले, और दोनों स्टार्स ने खुशी-खुशी ऑटोग्राफ दिए. रणवीर के साथ वीडियो शेयर करते हुए भीमा ने धुरंधर स्टार की तारीफ की और लिखा, धुरंधर रणवीर सिंह के साथ. कभी-कभी जिंदगी ऐसे पल देती है जो कभी भूलते नहीं. आज ऐसा ही दिन था. रणवीर सिंह से मिलने का मौका मिला. जिंदगी में बहुत लोगों से मिला हूं, लेकिन आज जो सादगी, विनम्रता और सम्मान मिला. वो सच में खास था. सुपरस्टार बनना तो एक बात है, लेकिन सच्चा इंसान बनना ही असली स्टार बनाता है.ये पल हमेशा याद रहेगा.

    रणवीर सिंह के अलावा वो सलमान खान से भी मिले. उन्होंने दबंग खान की तारीफ में लिखा कि सलमान खान के साथ. सपने लिमिट्स नहीं देखते वो हिम्मत देखते हैं. क्रिकेट फील्ड से सलमान खान से मिलना तक भीमा खुंटी के लिए गर्व का पल रहा.

     

     

  • रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बनी ब्लॉकबस्टर, सारा अर्जुन ने उज्जैन में किए बाबा महाकाल के दर्शन

    रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बनी ब्लॉकबस्टर, सारा अर्जुन ने उज्जैन में किए बाबा महाकाल के दर्शन

    आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के नए झंडे गाड़ रही है. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म की जबरदस्त सफलता ने युवा एक्ट्रेस सारा अर्जुन को रातों-रात फिल्म इंडस्ट्री का नया चमकता सितारा बना दिया है. इस बड़ी कामयाबी के बाद सारा अर्जुन बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचीं.

    दरअसल शनिवार का दिन सारा अर्जुन के लिए बेहद खास रहा. वह अपनी मां का जन्मदिन मनाने के लिए विशेष रूप से उज्जैन पहुंचीं. इस मौके पर उन्होंने विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में माथा टेका और पूजा-अर्चना की. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की कई तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. जिसमें वह पूरी तरह भक्ति के रंग में डूबी नजर आ रही हैं.

    अपनी इस मंदिर यात्रा के दौरान सारा अर्जुन ने पारंपरिक गुलाबी रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने मंदिर की प्रसिद्ध 'भस्म आरती' में भी हिस्सा लिया. न्यूज एजेंसी पीटीआई (PTI) से बात करते हुए उन्होंने शेयर किया कि मंदिर के अंदर का माहौल इतना शांत और दिव्य था कि वह पूरी तरह अभिभूत हो गईं.

    सारा अर्जुन ने क्या कहा?
    जब सारा से उनकी प्रार्थना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि उन्होंने भगवान से अच्छी सेहत, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी है. उन्होंने कहा, 'जब आप मंदिर में होते हैं, तो आप दुनिया की दूसरी चीजों के बारे में नहीं सोच पाते मैंने कुछ खास नहीं मांगा, बस परिवार की अच्छी सेहत और जीवन में सफलता की प्रार्थना की.'

    अगले प्रोजेक्ट पर दिया जवाब
    'धुरंधर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद अब सबकी नजरें सारा के अगले प्रोजेक्ट पर हैं. जब पत्रकारों ने उनसे उनके फ्यूचर प्लान और अगली फिल्म के बारे में सवाल किया, तो सारा ने मुस्कुराते हुए आसमान की तरफ इशारा कर दिया. इस पर जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने सब कुछ महाकाल के भरोसे छोड़ दिया है, तो उन्होंने सिर हिलाते हुए  'जी' कहा.

    धुरंधर की धुआंधार कलेक्शन जारी
    'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मज़बूत पकड़ बनाए रखी है और चौथे हफ्ते में भी इसकी सफलता का सिलसिला जारी है. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, रणवीर-सारा की इस फिल्म ने दुनिया भर में कुल 1,671.26 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. इसमें से 1,263.26 करोड़ रुपये भारतीय बाजार से आए हैं, जबकि विदेशों से इसकी कमाई 408 करोड़ रुपये रही है.

    अब यह फिल्म, वीकेंड के अंत तक दुनिया भर में 1,700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है. यह दुनिया भर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म के तौर पर 'पुष्पा 2: द रूल' (1,742 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ने के करीब पहुंच रही है.

    कौन हैं सारा अर्जुन?
    बता दें कि सारा अर्जुन मशहूर साउथ एक्टर राज अर्जुन की बेटी हैं. सारा ने अपने करियर की शुरुआत महज एक टॉडलर (नन्हीं बच्ची) के तौर पर की थी और 6 साल की उम्र से पहले ही वह 100 से ज्यादा विज्ञापनों में नजर आ चुकी थीं. उन्हें घर-घर में पहचान 'क्लिनिक प्लस' के विज्ञापन से मिली थी. इसके बाद उन्होंने तमिल फिल्म 'देइवा थिरुमगल' और मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेलवन' में ऐश्वर्या राय के बचपन का किरदार निभाकर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. अब मात्र 20 साल की उम्र में रणवीर सिंह के साथ 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों (2025 और 2026) में काम करके उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बना ली है.

  • रामायण के टीजर पर मोती सागर ने दी प्रतिक्रिया, फिल्म और स्टारकास्ट से जताई बड़ी उम्मीद

    रामायण के टीजर पर मोती सागर ने दी प्रतिक्रिया, फिल्म और स्टारकास्ट से जताई बड़ी उम्मीद

     मुंबई 

    बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म Ramayana इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है. हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. टीजर में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आए, जिसे लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. अब रामानंद सागर के बेटे और वेटरन फिल्ममेकर मोती सागर ने भी इस टीजर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

    रामानंद सागर के बेटे ने कही ये बात
    रामानंद सागर के बेटे और वेटरन फिल्ममेकर मोती सागर ने इस टीजर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. उनके मुताबिक, रणबीर कपूर मौजूदा समय के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं और वे अपने किरदार में गहराई लाने के लिए जाने जाते हैं.

    उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ टीजर के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. पूरी फिल्म देखने के बाद ही सही आकलन किया जा सकता है.

    स्टारकास्ट और रिलीज प्लान
    फिल्म Ramayana में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी माता सीता, Yash रावण, Sunny Deol हनुमान और Ravi Dubey लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे.

    इस मेगा बजट फिल्म को नमित मल्होत्रा प्राइम फोकस स्टूडियोज के बैनर तले बनाया जा रहा है. फिल्म दो भागों में रिलीज होगी- पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा.

  • महाकुंभ की मोनालिसा जांच में नाबालिग निकलीं, फरमान खान पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज और फर्जी आधार कार्ड का हुआ खुलासा

    महाकुंभ की मोनालिसा जांच में नाबालिग निकलीं, फरमान खान पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज और फर्जी आधार कार्ड का हुआ खुलासा

    महाकुंभ की मोनालिसा ने 11 मार्च 2026 को फरमान खान संग शादी की थी. तभी से मोनालिसा की उम्र पर सवाल उठ रहे हैं. एक्ट्रेस के परिवार और डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने दावा किया था कि वो नाबालिग हैं. लेकिन फरमान ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए मोनालिसा को 18 साल की बताया. लेकिन अब मोनालिसा की सही उम्र का खुलासा हो गया है. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST)  की जांच में वो नाबालिग पाई गई हैं.

    आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शादी के वक्त मोनालिसा 16 साल, 2 महीने और 12 दिन की थीं. फरमान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने NCST का फैसला आने के बाद कहा कि सत्य जीता है. उन्होंने इंस्टा पर लंबा चौड़ा वीडियो पोस्ट किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा- मोनालिसा नाबालिग साबित हुई. सत्य की जीत हो रही है. लव जिहाद का खुलासा हो रहा है. जिहादी जाएगा जेल. सभी देशवासियों का हार्दिक अभिनंदन.

    क्या बोले सनोज मिश्रा?
    सनोज वीडियो में कहते हैं- जैसा कि आपने पिछले दिनों देखा कि लव जिहाद का शिकार बनाकर महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को केरल ले जाया गया. किस तरह से फंसाकर उसके साथ तथाकथित शादी की गई. पहले दिन से मैं इस लव जिहाद के खिलाफ था. मुझे लग रहा था ये बहुत बड़ी साजिश है. इस षड़यंत्र के खिलाफ मैं शुरू से था, पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहा. उसके मां-बाप का दर्द मैंने सुना. वो शुरू से कह रहे थे कि उनकी बच्ची नाबालिग है. इस बात को मैंने कई मंचों पर उठाया. मध्य प्रदेश पुलिस के पास जाकर शिकायत भी दर्ज कराई. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस पर संज्ञान लिया. उन्होंने कार्रवाई का आदेश किया.

    ''फिर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, दिल्ली ने जांच की. इसमें साबित हुआ कि मोनालिसा नाबालिग है. PFI और CPI-M ने मोनालिसा-फरमान की शादी में जिस तरह से भागीदारी दिखाई, आयोग ने उस पर चिंता जताई है. आयोग ने कहा कि झूठा नेरेटिव फैलाया गया है. प्यार का नेरेशन झूठा है. आधार कार्ड फर्जी है, जिसमें मोनालिसा की उम्र 18 साल बताई गई. महेश्वर के सरकारी अस्पताल में मोनालिसा का जन्म दिसंबर 2009 में हुआ था. इसके आधार पर जिहादी फरमान के खिलाफ बहुत सी धाराओं के मद्देनजर केस दर्ज हुआ है. आयोग ने मध्य प्रदेश के डीजीपी को तलब किया है.''

    सनोज ने बताया कि फरमान के बहकावे में आकर मोनालिसा ने उन पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे. मोनालिसा ने अपने पेरेंट्स पर भी आरोप लगाए. मां को अय्याश और पिता को शराबी बोला. सनोज ने कहा कि मोनालिसा भोली भाली लड़की है. उसका ब्रेनवॉश किया गया. मुझे फंसाने के लिए मोनालिसा को घेरा गया. उसके दिमाग में मेरे खिलाफ जहर भरा गया. कई बार इन विवादों के चलते मुझे लगा कि मर जाना ही सही है. लेकिन भगवान ने मुझे ताकत दी. सनोज ने कहा कि वो इस लड़ाई को पूरा लड़ेंगे. उन्होंने पूछा- मेरा गुनाह क्या है? क्या लव जिहाद और धर्मांतरण पर फिल्म बनाना गुनाह है? मेरी आवाज को दबाया नहीं जा सकता. मैं अपनी आवाज को उठाता रहूंगा.