Category: मनोरंजन

  • दुबई में धमाकों से परेशान लीजा रे बोलीं, ‘सांस थामकर कब तक करूं इंतजार, बहुत मुश्किल हो रहा है’

    दुबई में धमाकों से परेशान लीजा रे बोलीं, ‘सांस थामकर कब तक करूं इंतजार, बहुत मुश्किल हो रहा है’

    मुंबई

    मिडल ईस्ट इन दिनों बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है. ईरान पर इजरायल-अमेरिका के हमलों के बाद, पूरे मिडल ईस्ट में जंग छिड़ी हुई है. हर तरफ सिर्फ धमाकों और सायरन का शोर सुनाई दे रहा है. दुबई में भी धमाके हो रहे हैं, जिस बीच कई सेलेब्स फंसे हुए थे. उनमें से एक बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा रे भी हैं, जिनका दुबई में अपना घर है. एक्ट्रेस वहां अपने पूरे परिवार के साथ रहती हैं. ऐसे में उन्हें वहां के माहौल से चिंता हो रही है। 

    मिडल ईस्ट टेंशन पर बोलीं लीजा रे

    लीजा रे ने इंस्टाग्राम पर दुबई में चल रहे हालातों पर एक कविता लिखी है. एक्ट्रेस का कहना है कि उनके लिए ये सबकुछ देखना काफी मुश्किल है, भले ही वहां की सुरक्षा या सरकार अच्छी हो. लीजा लिखती हैं, 'हमारे दूसरे घर दुबई में जो कुछ भी हो रहा है, उसे देखना बहुत मुश्किल हो रहा है. हां, मुझे पता है कि यूएई के लोग अभी भी काफी सुरक्षित हैं और वहां की सरकार बहुत अच्छी है. ये बात मुझे अच्छे से मालूम है. लेकिन, वो अनिश्चितता. दोस्तों के बीच आ रहे मैसेज. सबके साथ-साथ सांस थामकर इंतजार करना। 

    'ये कविता मैंने अचानक लिखी थी, बिना कोई बदलाव किए आज सुबह ही सबके लिए दी है — हर उस इंसान के लिए जो कहीं भी अस्थिरता के बीच जी रहा है. मेरे पति लेबनान में बड़े हुए हैं, जहां उनके सिर के ऊपर मिसाइलें चलती रहती थीं. ये कविता उनके हौसले की, उनकी फैमिली की हिम्मत की, और दुनिया भर की उन सारी फैमिलियों की तरफ से है — जिनके लिए नॉर्मल जिंदगी में सायरन की आवाज हमेशा शामिल रही है। 

    मिडल ईस्ट में टेंशन के चलते कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज जैसे सोनल चौहान, ईशा गुप्ता, लारा दत्ता भी अपनी बात सामने रख चुकी हैं. लारा अपनी बेटी के साथ दुबई में अकेली थीं, जब वहां धमाकों का शोर सुनाई दे रहा था. ये पल उनके लिए काफी डरावना और इमोशन्स से भरा था. हालांकि अब लारा दत्ता समेत कई सेलेब्स वापस इंडिया आ चुके हैं। 

  • नताशा स्टानकोविक ने बिकिनी में दिखाया अपना फिगर, वेकेशन पर बेटे के साथ इंजॉय कर रही हैं

    नताशा स्टानकोविक ने बिकिनी में दिखाया अपना फिगर, वेकेशन पर बेटे के साथ इंजॉय कर रही हैं

    मुंबई
    हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक तलाक के बाद लाइफ में मूव ऑन कर चुकी हैं. वो खुलकर अपनी जिंदगी जी रही हैं. नताशा बीते कई दिनों से अपने बेटे अगस्त्य संग वेकेशन पर हैं. वो लगातार वेकेशन की तस्वीरें पोस्ट करके फैंस को भी ट्रीट दे रही हैं।  

    बिकिनी में नताशा का स्वैग
    नताशा ने अब वेकेशन से अपनी और बेटे की कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं. फोटो में नताशा येलो कलर की बिकिनी में दिखाई दे रही हैं. नताशा ने बालों में स्लीक बन बनाया हुआ है. सनग्लासेस पहनकर अपना बिकिनी लुक कंप्लीट किया. वो अपना फिगर फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं. फैंस उनपर दिल हार रहे हैं। 

    नताशा बैठकर बिकिनी में पोज देती नजर आईं. उनके चेहरे की स्माइल उनकी खुशी को जगजाहिर कर रही है. नताशा वेकेशन के लिए कहां गई हैं, उन्होंने अपनी लोकेशन तो रिवील नहीं की, लेकिन उनकी फोटो के बैकग्राउंड में दिख रहा नजारा बेहद खूबसूरत है. चारों तरफ हरियाली, आसमान में छाए बादल उनकी आउटिंग लोकेशन को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहे हैं। 

     नताशा ने बेटे अगस्त्य की भी एक तस्वीर शेयर की है. उनका बेटा बीच पर खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाते हुए चिल करता हुआ दिखाई दे रहा है. बेटे संग नताशा अपने हर पल को यादगार बना रही हैं. बेटे संग उनका स्ट्रॉन्ग बॉन्ड तस्वीरों में साफ दिखाई देता है। 

    नताशा इससे पहले भी कई बार वेकेशन से तस्वीरें शेयर करके फैंस को खुश कर चुकी हैं. फैंस भी उन्हें हमेशा ऐसे ही हंसते-चहकते रहने की दुआएं दे रहे हैं। 

    माहिका के प्यार में डूबे हार्दिक
    वहीं, दूसरी ओर नताशा के एक्स हसबैंड और क्रिकेटर हार्दिक पंड्या भी तलाक के बाद लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं. वो मॉडल माहिका शर्मा संग रिश्ते में हैं. हार्दिक ने वर्ल्ड कप की जीत का जश्न भी माहिका संग मनाया. फिर दोनों ने रोमांटिक आउटिंग के मजे भी लिए. फैंस को अब उनकी शादी का इंतजार है। 

  • बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा निवेश, बुढ़ाना में 55 बीघा जमीन खरीदी

    बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा निवेश, बुढ़ाना में 55 बीघा जमीन खरीदी

    मुजफ्फरनगर
    बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में करीब 55 बीघा कृषि भूमि खरीदी। जमीन की कीमत लगभग छह करोड़ रुपये बताई जा रही है। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने करीब 55 बीघा कृषि भूमि खरीदी है। इस जमीन की रजिस्ट्री उन्होंने तहसील स्थित उप निबंधक कार्यालय में अपने नाम कराई। जमीन की कीमत करीब छह करोड़ रुपये बताई जा रही है।
     
    भाई के साथ पहुंचे बुढ़ाना तहसील
    अभिनेता अपने परिजनों और भाई फिल्म प्रोड्यूसर फैजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बुढ़ाना तहसील पहुंचे थे। यहां उप निबंधक पंकज कुमार जैन के समक्ष बैनामे की प्रक्रिया पूरी की गई और आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए गए।
    बताया गया है कि यह कृषि भूमि बुढ़ाना बांगर क्षेत्र में स्थित है, जिसे अभिषेक जैन सहित सात लोगों से खरीदा गया है। इस दौरान उनके अधिवक्ता प्रशांत शर्मा ने खरीद से जुड़े दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी कराई।

    रजिस्ट्री के बाद परिजनों से की मुलाकात
    रजिस्ट्री के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी माता हज्जन मेहरुनिशां और परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की। उनके साथ भाई एडवोकेट अलमासुद्दीन सिद्दीकी और माजुद्दीन सिद्दीकी भी तहसील मुख्यालय पहुंचे थे।
    बताया जा रहा है कि अभिनेता के परिवार के पास पहले से भी इस क्षेत्र में जमीन है। इस नई खरीद के साथ उन्होंने अपने पैतृक क्षेत्र से जुड़ाव को और मजबूत किया है।

     

  • एक्ट्रेस मलाइका की लव लाइफ: 17 साल छोटे बिजनेसमैन के साथ रिलेशनशिप की चर्चा

    एक्ट्रेस मलाइका की लव लाइफ: 17 साल छोटे बिजनेसमैन के साथ रिलेशनशिप की चर्चा

    मुंबई

    लाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं. 52 की उम्र में भी उनका ग्लैमरस अवतार हर किसी को पसंद आता है. मलाइका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. कहा जा रहा है कि अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद, एक्ट्रेस अब डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता को डेट कर रही हैं। 

    फिर सुर्खियों में आई मलाइका की डेटिंग लाइफ
    मलाइका और हर्ष को पहली बार एक साथ मुंबई में कॉन्सर्ट के दौरान देखा गया था. वहां से दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आने लगीं. फिर उनकी इटली वेकेशन से एक फोटो वायरल हुई, जिसमें मलाइका और हर्ष सेल्फी लेते दिखाई दिए. अब दोनों एक बार फिर सुर्खियों में आए हैं. मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता गुरुवार 12 मार्च की शाम गौरव कपूर और कृतिका कामरा की रिसेप्शन पार्टी में साथ थे। 

    मलाइका पार्टी में अपने ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं. सिल्वर कलर की डीप-नेक ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत दिखीं. एक्ट्रेस ने पैप्स को भी पोज दिए. लेकिन इसके कुछ पलों बाद हर्ष मेहता भी पार्टी में पहुंचे. हालांकि उन्होंने इस दौरान पैप्स को इग्नोर किया. हर्ष गाड़ी से उतरकर सीधा पीछे के दरवाजे से पार्टी में दाखिल हुए. पैप्स ने उन्हें तुरंत स्पॉट किया और इसका वीडियो भी बनाया। 

    मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपने से छोटी उम्र के आदमी को डेट करने के लिए सुर्खियों में बनी हुई हैं. हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपनी डेटिंग की चर्चाओं पर रिएक्ट नहीं किया है. फैंस के लिए उनका रिश्ता अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. मगर कई लोग मलाइका को उनसे 17 साल छोटे हर्ष को डेट करने के लिए ट्रोल करते दिख रहे हैं। 

    मलाइका का साल 2017 में अरबाज खान से तलाक हो गया था. दोनों की शादी करीब 19 साल चली जिनसे आज उन्हें एक बेटा अरहान भी है, जिसकी उम्र 23 साल है. हालांकि तलाक के बावजूद, मलाइका खान परिवार के करीब हैं. हाल ही में जब सलीम खान की तबीयत बिगड़ी थी, तब मलाइका को उनसे मिलने अस्पताल जाते देखा गया था। 

  • यामी गौतम का रोमांटिक अंदाज़, आदित्य धर के बर्थडे पर शेयर कीं यादगार तस्वीरें

    यामी गौतम का रोमांटिक अंदाज़, आदित्य धर के बर्थडे पर शेयर कीं यादगार तस्वीरें

    मुंबई,

     ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ और ‘धुरंधर’ जैसी दमदार फिल्में बनाने वाले मशहूर निर्देशक आदित्य धर गुरुवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री यामी गौतम ने जन्मदिन की बधाई दी।

    यामी गौतम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर आदित्यधर के साथ तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में दोनों रेगिस्तान में रेत के टीलों के बीच खड़े हैं, तो दूसरी तस्वीर में दोनों सेल्फी लेते दिख रहे हैं। यामी ने पोस्ट कर लिखा, “काश मेरे पास इतने शब्द होते कि मैं बता पाती कि तुम मेरे लिए कितने खास हो। मेरे प्रिय आदित्य, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, आदित्य।”

    यामी गौतम और आदित्य धर ने एक-दूसरे-दूसरे को तीन साल तक डेट करने के बाद 4 जून 2021 ‘कोइंटिमेट वेडिंग’ की, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग शामिल हुए। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में अपने पैतृक घर पर पारंपरिक तरीके से शादी की थी।

    बता दें कि दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के सेट पर हुई थी, जिसमें आदित्य धर निर्देशक थे और और अभिनेत्री मुख्य भूमिका में थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर वह प्यार में बदल गई। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम वेदविद है।

    आदित्य धर एक जाने-माने फिल्ममेकर हैं। उन्होंने इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में बीटेक करने के बाद रेडियो जॉकी के तौर पर करियर की शुरुआत की। इसके बाद स्क्रीनराइटर के तौर पर काम किया। आक्रोश और तेज जैसी फिल्मों के वह लेखक रह चुके हैं।

    इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने का मन बनाया। पहले तो वो फिल्मों के लिए गाने लिखा करते थे। उन्होंने हाल-ए-दिल, काबुल एक्सप्रेस और डैडी कूल जैसी फिल्मों के लिए गाने लिखे थे। गाने लिखने के साथ ही उन्होंने स्क्रीनराइटिंग भी शुरू कर दी थी। इसके बाद आदित्य ने 2019 में फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ रिलीज की थी। इस फिल्म ने उन्हें काफी लोकप्रियता दी थी। साथ ही, इस फिल्म के लिए आदित्य को नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया। इसके बाद निर्देशक ने साल 2025 में धुरंधर रिलीज की, जिसने बॉक्स ऑफिस में जोरदार सफलता के साथ वर्ल्डवाइड लोकप्रियता हासिल की।

     

  • ‘धुरंधर 2’ के लिए बिका सबसे महंगा टिकट, 3100 रुपये में भी नहीं मिली जगह

    ‘धुरंधर 2’ के लिए बिका सबसे महंगा टिकट, 3100 रुपये में भी नहीं मिली जगह

    मुंबई

    'धुरंधर 2' अब सिर्फ एक फिल्म नहीं बची, बल्कि भारत का सबसे बड़ा पॉप कल्चर इवेंट बनने जा रही है. 19 मार्च को रिलीज होने जा रही रणवीर सिंह की फिल्म के लिए अभी पूरी एडवांस बुकिंग खुली भी नहीं है. ट्रेलर आने के साथ सिर्फ 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीव्यूज के लिए ही बुकिंग शुरू की गई है. इन प्रीव्यू शोज की एडवांस बुकिंग से ही 'धुरंधर 2' के धमाके सुनाई देने लगे हैं. इस फिल्म ने भारत में सबसे महंगा फिल्म टिकट बेचने का रिकॉर्ड बना लिया है। 

    'धुरंधर 2' के लिए बिका 3100 रुपये का टिकट
    जहां दिल्ली-बेंगलुरु के ही प्रीमियम थिएटर्स में 'धुरंधर 2' के टिकट 2500 तक मिल रहे हैं. लेकिन फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज में से सबसे महंगा टिकट मुंबई की एक प्रीमियम प्रॉपर्टी में बिका है. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट बताती है कि मुंबई में बोरिवली के स्काई सिटी मॉल में बने आईनॉक्स मेगाप्लेक्स में, INSIGNIA क्लास के थिएटर में 'धुरंधर 2' के टिकट सबसे ज्यादा महंगे हैं। 

    हमने खुद चेक करने पर पाया कि इस प्रॉपर्टी के INSIGNIA थिएटर में 'धुरंधर 2' के 10:15pm और 11:15pm के शोज में रिक्लाइनर सीट्स का टिकट 2900 रुपये में अवेलेबल है. जबकि प्राइम रिक्लाइनर सीट्स के टिकट का दाम 3100 रुपये है. टिकटों के ये दोनों प्राइस बिना किसी टैक्स के हैं. इतने महंगे दाम के बावजूद जहां 10:15pm के शो में प्राइम रिक्लाइनर सीट्स सोल्ड आउट हैं. वहीं ये खबर लिखे जाने तक 11:15pm के शो में केवल एक प्राइम रिक्लाइनर सीट अवेलेबल है. आपके ये खबर पढ़ने तक अगर वो एक सीट भी बिक चुकी हो तो हैरान न हों, 'धुरंधर 2' का क्रेज तो ऐसा ही चल रहा है!

    देश का सबसे महंगा फिल्म टिकट
    3100 रुपये के टिकट के साथ, अब भारत में सबसे महंगा रेगुलर फिल्म टिकट बेचने का रिकॉर्ड 'धुरंधर 2' के नाम हो गया है. इससे पहले ये सबसे महंगा रेगुलर फिल्म टिकट अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के लिए बिका था. मुंबई के ही Maison PVR में 'पुष्पा 2' का एक प्रीमियम टिकट 3000 रुपये का बिका था. इसी थिएटर में 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' के टिकट 2700 रुपये तक में बिके थे। 

    'धुरंधर 2' के लिए थिएटर्स में पहली बार 'सुपर ब्लॉकबस्टर प्लस' रेट्स लागू किए गए हैं. यानी इस बार टिकटों के प्राइस रेगुलर से थोड़े महंगे हैं. इसके बावजूद 18 मार्च के पेड प्रीव्यूज के लिए 'धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग का क्रेज अद्भुत नजर आ रहा है। 

    सैकनिल्क की एक रिपोर्ट बताती है कि फिल्म के 4 लाख से ज्यादा टिकट एडवांस में बुक हो चुके हैं. और इस ताबड़तोड़ बुकिंग से रिलीज के हफ्ते भर पहले ही 'धुरंधर 2' ने 20 करोड़ से ज्यादा एडवांस ग्रॉस कलेक्शन कर डाला है. देखना है कि आने वाले दिनों में 'धुरंधर 2' और क्या-क्या कमाल करती है। 

     

  • युवाओं से सोनू सूद की अपील: ड्राइविंग करते वक्त याद रखें, किसी की जिंदगी आपके हाथ में है

    युवाओं से सोनू सूद की अपील: ड्राइविंग करते वक्त याद रखें, किसी की जिंदगी आपके हाथ में है

    मुंबई,

     दिल्ली समेत कई राज्यों में ऐसे केस सामने आए, जहां तेज स्पीड और नाबालिग बच्चों द्वारा गाड़ी चलाने से लोगों की जान चली गई। हाल ही में द्वारका में एक नाबालिग ने एलयूवी से 23 वर्षीय युवक को कुचल दिया था और युवक की मां से सोशल मीडिया पर इंसाफ की गुहार लगाई थी। इसी मुद्दे को लेकर अब सोनू सूद ने युवाओं और माता-पिता से खास अपील की है। उन्होंने साफ कहा है कि किसी को हक नहीं है कि वह सड़क पर चलने वाले लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करे।

    हमेशा की तरह सोनू सूद ने एक बड़े सामाजिक मुद्दे पर बात की है। एक बच्चे के पिता होने के नाते, अभिनेता ने इस बात के प्रति संवेदनशीलता दिखाई कि स्कूल के साथ-साथ संस्कारों की शिक्षा भी कितनी अहम है। उन्होंने सड़कों पर गाड़ी चलाने वाले युवाओं से अपील की है कि वो अपनी गाड़ी की स्पीड को नियंत्रित रखें।

    उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर कहा, “आज हम ऐसी जिंदगी जी रहे हैं, जहां सड़क पर चलने वाले लोगों की जिंदगी आपके हाथों में है। कितनी तेजी से आप रेस बढ़ाते हैं और कितनी तेजी से ब्रेक को दबाते हैं, यह तय करता है कि सामने वाला कितना जिएगा।”

    उन्होंने आगे कहा, मेरी सभी बच्चों से गुजारिश है कि जो बच्चे गाड़ी सीखना चाहते हैं और उनकी उम्र नहीं हुई है, वो इंतजार करे, सही समय का। वहीं माता-पिता को ध्यान रखने की जरूरत है कि वाहन की चाबी कहां है क्योंकि बच्चे मौका देखते ही वाहन की चाबी लेकर निकल जाते हैं और फिर होते हैं घातक एक्सीडेंट।”

    अभिनेता के पोस्ट को यूजर्स का भी समर्थन मिल रहा है, और उनका कहना है कि आज की जनरेशन जल्दी बड़ा होना चाहती है, और यही कारण है कि देश में दुर्घटनाओं का सिलसिला तेजी से बढ़ रहा है।

    बता दें कि इससे पहले सोनू सूद ने संयुक्त अरब अमीरात में फंसे लोगों की मदद का एलान किया था। उन्होंने वहां फंसे किसी भी देश के नागरिक को सीधा उनसे कांटेक्ट करने के लिए कहा था। अभिनेता वहां फंसे उन लोगों की मदद कर रहे हैं, जिनके पास घर नहीं है और किसी सुरक्षित स्थान से दूर हैं। अभिनेता कोविड के समय से ही लोगों की मदद का काम कर रहे हैं। चाहे महामारी हो या फिर बाढ़, हर परिस्थिति में वह लोगों की सहायता के लिए तैयार हैं।

     

  • 4 साल में टूटा रिश्ता: Hansika Motwani और उनके पति का तलाक, शादी को लेकर पहले भी रही थी चर्चा

    4 साल में टूटा रिश्ता: Hansika Motwani और उनके पति का तलाक, शादी को लेकर पहले भी रही थी चर्चा

    मुंबई 

    सेलेब्रिटीज के तलाक की लिस्ट में अब एक नाम अभिनेत्री हंसिका मोटवानी का भी जुड़ गया है। हंसिका का पति सोहेल कथूरिया से तलाक हो गया है। काफी वक्त से उनकी शादी में दरार की खबरें आ रही थीं। अब इस पर मुहर लग गई है। मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने हंसिका और सोहेल का तलाक फाइनल कर दिया है। दोनों की शादी सिर्फ चार साल तक ही चल सकी। कपल का इस शादी से कोई बच्चा नहीं है।

    हंसिका का टूटा घर
    हंसिका ने बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया से 4 दिसंबर 2022 को धूमधाम से शादी की थी. मगर कुछ महीनों बाद ही उनकी मैरिड लाइफ में उथल-पुथल होने की खबरें आने लगी थीं. सोहेल की हंसिका के साथ ये दूसरी शादी थी. हंसिका की बेस्ट फ्रेंड रिंकी बजाज संग उन्होंने पहली शादी की थी. सोहेल का दोनों में से कोई भी रिश्ता नहीं चला. सोहेल और हंसिका की शादी टूटने से एक्ट्रेस के फैंस को झटका लगा है।

    क्या है तलाक की वजह?
    जानकारी के मुताबिक, हंसिका ने तलाक लेते हुए अपने स्त्रीधन और एलिमनी अमाउंट के लिए कोई दावा नहीं किया है. कोर्ट की सुनवाई के दौरान, मोटवानी के वकील अदनान शेख ने बताया कि शादी के बाद कपल कुछ दिनों तक साथ रहा था. लेकिन धीरे-धीरे उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि उनके नेचर, सोच और लाइफस्टाइल में बहुत फर्क है. इससे उनके बीच झगड़े होने लगे. छोटी-छोटी बातों पर रोज झगड़ा होता था और एक छत के नीचे रहना उन दोनों के लिए काफी मुश्किल हो गया था. इसलिए उन्होंने अलग होने का फैसला किया।।

    परिवारवाले, रिश्तेदार और दोस्तों ने ये शादी बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हुए. आखिरकार दोनों ने अलग रहने और शादी तोड़ने का फैसला किया. वकील के मुताबिक, वे 2 जुलाई 2024 से अलग-अलग रह रहे हैं. उनका रिश्ता खराब हो गया था, लेकिन दोनों ने बातचीत की और आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया।

    साउथ की बड़ी एक्ट्रेस हैं हंसिका
    हंसिका हिंदी और साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हैं. उन्होंने बचपन में अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था. उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी शो 'शका लका बूम बूम' और मूवी 'कोई… मिल गया' में काम किया था. हंसिका सीरियल देश में निकला होगा चांद, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, सोन परी, करिश्मा का करिश्मा, बिदाई में नजर आई थीं. हिंदी इंडस्ट्री में अपना जलवा दिखाने के बाद हंसिका ने साउथ इंडस्ट्री में काम किया. वो साउथ के कई बड़े स्टार्स संग काम कर चुकी हैं. अपने काम के अलावा हंसिका ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर भी चर्चा में रहीं।

  • ‘वेलकम’ गैंग फिर तैयार: मजनू भाई-उदय शेट्टी और डॉ. घूंघरू की वापसी से बनेगा कॉमेडी का तूफान

    ‘वेलकम’ गैंग फिर तैयार: मजनू भाई-उदय शेट्टी और डॉ. घूंघरू की वापसी से बनेगा कॉमेडी का तूफान

    मुंबई

    बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइज 'वेलकम' के फैंस के लिए खुशबरी है। एक ओर जहां, अहमद खान के डायरेक्‍शन में बनी फ्रेंचाइज की तीसरी फिल्‍म 'वेलकम टू द जंगल' इसी साल 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, वहीं प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने चौथे पार्ट पर काम शुरू कर दिया है। खास बात ये है कि इस चौथे पार्ट में फ्रेंचाइज के दो सबसे पॉपुलर एक्‍टर अनिल कपूर और नाना पाटेकर की वापसी होगी। ये दोनों जहां 'वेलकम टू द जंगल' का हिस्‍सा नहीं हैं, वहीं अब 'वेलकम 4' में अनिल कपूर अपने मजनू भाई वाले अवतार में, नाना पाटेकर डॉन उदय शेट्टी बनकर और परेश रावल एक बार फिर डॉ. घुंघरू के रोल में वापसी करेंगे। अक्षय कुमार भी फिल्‍म का हिस्‍सा होंगे।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'वेलकम 4' की स्क्रिप्ट लगभग पूरी होने वाली है। 'मिड-डे' ने दावा किया है कि चौथे पार्ट की कहानी तीसरी फिल्म से बिल्कुल अलग होगी, जिसमें नाना पाटेकर, अनिल कपूर और परेश रावल के निभाए यादगार किरदारों को बुना जाएगा। हालांकि, परेश रावल 'वेलकम टू द जंगल' का भी हिस्‍सा हैं, लेकिन उसमें वह डॉ. घुंघरू वाला अपना रोल नहीं निभा रहे हैं। 'वेलकम टू द जंगल' एक एडवेंचर कॉमेडी फिल्‍म है, जिसमें सितारों की लंबी फौज है।

    2007 में सुपरहिट हुई थी 'वेलकम'
    साल 2007 में इस फिल्‍म फ्रेंचाइज की शुरुआत हुई थी। अनीस बज्‍मी के डायरेक्‍शन में 32 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'वेलकम' ने तब देश में 70.13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन और वर्ल्‍डवाइड 119.50 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की थी। फिल्‍म सुपरहिट साबित हुई। यह 1999 की अंग्रेजी कॉमेडी 'मिकी ब्लू आइज' से प्रेरित रीमेक फिल्‍म थी। इसमें अनिल कपूर, नाना पाटेकर, अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, परेश रावल और मल्लिका शेरावत प्रमुख भूमिकाओं में हैं। जबकि दिवंगत फिरोज खान की यह आख‍िरी फिल्‍म है। इसमें सुनील शेट्टी और मलाइका अरोड़ा ने भी कैमियो किया था।

    2015 में 'वेलकम बैक' बनी हिट, फिल्‍म में नहीं थे अक्षय कुमार
    इसके बाद साल 2015 में सीक्‍वल फिल्‍म 'वेलकम बैक' रिलीज हुई। इसमें अनिल कपूर, नाना पाटेकर, जॉन अब्राहम, श्रुति हासन, शाइनी आहूजा, अंकिता श्रीवास्तव के साथ डिंपल कपाड़िया, परेश रावल और नसीरुद्दीन शाह हैं। अक्षय कुमार सीक्‍वल का हिस्‍सा नहीं थे। 48 करोड़ के बजट में बनी 'वेलकम बैक' ने देश में ₹96.55 करोड़ का नेट कलेक्‍शन और वर्ल्‍डवाइड ₹130.34 करोड़ की ग्रॉस कमाई की थी। यह हिट साबित हुई थी।

    परेश रावल ने 'वेलकम 4' को किया कंफर्म
    अब नई रिपोर्ट में कहा गया है कि चौथे पार्ट में एक के बजाय कई डॉन होंगे और विलेन बनकर कहानी में ट्व‍िस्‍ट लाएंगे। परेश रावल ने अपने एक्स हैंडल पर इस रिपोर्ट को रीपोस्ट किया है। उनहोंने 'जय हो (हाथ जोड़ने वाला इमोजी)' के साथ इस डवलपमेंट को कन्फर्म किया है। उनके 'वेलकम टू द जंगल' के को-स्टार सुनील शेट्टी ने भी X पर लिखा, 'अफरा-तफरी के समय में, कुछ खबरें बस… सही लगती हैं। OG मैडनेस – नाना, अनिल और परेश – वेलकम यूनिवर्स की धड़कन वापस आ गए हैं।'

  • फाइनल से दूर रहे अमिताभ बच्चन, शाहरुख-रश्मिका समेत सितारों ने जीत का जश्न मनाया

    फाइनल से दूर रहे अमिताभ बच्चन, शाहरुख-रश्मिका समेत सितारों ने जीत का जश्न मनाया

    मुंबई

    भारत ने टी20 वर्ल्डकप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को शिकस्त दी है। पूरा देश जीत की खुशी मना रहा है। ऐसे में सिनेमा जगत की हस्तियां खुश हैं। कई सेलेब्स ने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की है। आइए जानते हैं सेलेब्स किस तरह भारत की जीत का जश्न मना रहे हैं?

    अमिताभ बच्चन
    टी20 वर्ल्डकप में भारत की जीत पर अमिताभ बच्चन ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने एक्स पर भारतीय टीम की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है 'कहा था नहीं देखूंगा तो जीत जाएंगे। हो गया।' अमिताभ बच्चन के कैप्शन से लगता है कि उन्होंने टी20 वर्ल्डकप का फाइनल मैच नहीं देखा है। इसलिए भारत जीत गया है।

    शाहरुख खान
    शाहरुख खान ने भारत की जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने एक्स पर लिखा है 'बहुत बड़ी जीत। भारत की टीम ने बहुत अच्छा किया। आप लोग चैंपियन हैं। आप लोगों को मैदान पर देखकर गर्व महसूस होता है। आपको सलाम। जय हिंद।'

    आमिर खान
    आमिर खान ने अलग तरह से भारत की जीत का जश्न मनाया है। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है 'आज एक अरब दिल जश्न मना रहे हैं।'
     
    संजय दत्त

    संजय दत्त ने भारतीय टीम की तस्वीर शेयर की है और खिलाड़ियों को चैंपियंस बताया है।

    सारा अली खान
    टी20 वर्ल्डकप में भारत की जीत पर सारा अली खान उत्साहित हुई हैं। उन्होंने इंस्टास्टोरी पर क्रिकेट टीम की तस्वीर लगा कर कैप्शन में लिखा है 'बार बार भारतीय टीम चैंपियन बनी है।'

    सोनल चौहान
    सोनल चौहान ने भारत का झंडा लहराते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है 'कप हमारा है। अच्छा एहसास है।'
     
    सुहाना खान
    शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अपनी इंस्टास्टोरी पर भारतीय क्रिकेट टीम की तस्वीर लगाई है। तस्वीर पर चैंपियंस लिखा है। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने नीले दिल वाले इमोजी बनाए हैं।

    रश्मिका मंदाना
    रश्मिका मंदाना ने भारतीय टीम की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है 'भारतीय टीम को शुभकामनाएं।'

    अनन्या पांडे
    अनन्या पांडे ने इंस्टास्टोरी पर एक वीडियो शेयर करके लिखा है 'हम चैंपियंस हैं।'

    राजपाल यादव
    राजपाल यादव ने भारतीय टीम की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है 'वर्ल्ड कप घर आ गया।'

    तीसरी बार विजेता बना भारत
    ख्याल रहे कि भारत ने तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में सिर्फ 159 रन ही बना सकी और भारत ने 96 रन से मैच जीत लिया।