Category: मनोरंजन

  • भूमि पेडनेकर की ‘दलदल’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बनी ग्लोबल हिट

    भूमि पेडनेकर की ‘दलदल’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बनी ग्लोबल हिट

    मुंबई 

    भूमि सतीश पेडनेकर कभी भी तयशुदा फॉर्मूले पर चलने वाली कलाकार नहीं रही हैं। उनकी फिल्मोग्राफी साफ दिखाती है कि वह ग्लैमर और ज़रूरत से ज़्यादा ड्रामा से दूर, अलग और दमदार कहानियों को चुनती हैं। अपनी पहली फिल्म से ही भूमि ने दम लगा के हईशा, टॉयलेट: एक प्रेम कथा, पति पत्नी और वो, बधाई दो, थैंक यू फॉर कमिंग, शुभ मंगल सावधान, बाला, भीड़, भक्षक, सांड की आंख जैसी फिल्मों के ज़रिए समाज से जुड़े मुद्दों पर बात करने की हिम्मत दिखाई है। अब उनकी ग्लोबल ओटीटी हिट सीरीज़ दलदल भी इसी कड़ी का हिस्सा है। भूमि की फिल्मों और शोज़ में दिखावा कम और कंटेंट ज़्यादा होता है। यही वजह है कि दर्शक उनकी कहानियों से जुड़ते हैं और बार-बार उन्हें देखना चाहते हैं। दलदल के ओटीटी हिट बनने के साथ भूमि ने एक बार फिर साबित कर दिया है

    कि उनके लिए माध्यम नहीं, बल्कि कला और अभिनय सबसे ज़रूरी है। बड़े पर्दे पर अपनी मजबूत पहचान बनाने के बाद, भूमि ने अमेज़न प्राइम की टॉप-ट्रेंडिंग साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर दलदल के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी पकड़ साबित की है। यह सीरीज़ अमेरिका, यूके, यूएई समेत कई देशों में ट्रेंड कर रही है और दुनियाभर में सराही जा रही है। इसकी सफलता भूमि की बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाती है और उन्हें भारत की सबसे भरोसेमंद और निडर अभिनेत्रियों में शामिल करती है।

    दलदल को मिल रही वैश्विक सराहना यह भी दिखाती है कि भूमि हमेशा कंटेंट और चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं को प्राथमिकता देती हैं। जहां कई कलाकार ऐसे किरदारों से हिचकते हैं जिनमें शारीरिक बदलाव, गहरी भावनात्मक तैयारी और व्यक्तित्व में बदलाव की जरूरत होती है, वहीं भूमि ने इन्हें अपनी ताकत बना लिया है।

    सिनेमाघरों से लेकर दुनियाभर के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म तक, भूमि ऐसा काम कर रही हैं जो खुद बोलता है। दलदल की सफलता के साथ यह साफ है कि भूमि सतीश पेडनेकर हर बार बड़ा जोखिम लेती हैं और उसे पूरी मजबूती से निभाती हैं।

  • तारा सुतारिया के ब्रेकअप के बाद टूटे दिल, वीर पहाड़िया से अलग हुईं

    तारा सुतारिया के ब्रेकअप के बाद टूटे दिल, वीर पहाड़िया से अलग हुईं

    मुंबई 
    एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने कथित ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में हैं. कुछ वक्त पहले ही तारा ने एक्टर वीर पहाड़िया संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. हालांकि एक विवाद के बाद दोनों के अलग होने की खबरें आने लगीं. इस चर्चा के बीच तारा ने अपनी मानसिक शांति, काम और सफलता के अपने नजरिए के बारे में खुलकर बात की है.

    Elle India को दिए इंटरव्यू में तारा सुतारिया ने कहा, 'मैं हमेशा से मानती रही हूं कि सफलता अंदरूनी होती है… मानसिक शांति, कुछ खास लोग जो आपसे प्यार करते हैं, खुद को जानना, ये हमेशा मेरा लक्ष्य रहा है.' उन्होंने आगे कहा, 'मैंने सीख लिया है कि अपनी शांति की रक्षा कैसे करनी है.'

    तारा सुतारिया बचपन से ही कैमरे के सामने पली-बढ़ी हैं, इसलिए उन्हें खुद को शांत करना और शांति बनाए रखना समझने में कुछ वक्त लगा. लेकिन उन्होंने इसके लिए सेल्फ-रिफ्लेक्शन (आत्म-चिंतन) को अपना मंत्र बनाया. एक्ट्रेस ने कहा, 'केवल हम ही जानते हैं कि अपने नर्वस सिस्टम को कैसे शांत करना है.'

    एक्टर्स को अक्सर जनता द्वारा गलत समझा जाता है, लेकिन अब तारा को लोगों की बातों को ठीक करने की जरूरत महसूस नहीं होती.  
    उन्होंने कहा, 'जब तक मुझे सच पता है और मेरे सबसे करीबी लोग सच जानते हैं, बस इतना ही काफी है.'

    विवाद के बाद अलग हुए तारा-वीर?

    पिछले साल तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में आई थीं. यह खबर तब आई जब मुंबई में सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में एपी ने तारा को गले लगाया और किस किया था. इसपर विवाद शुरू होने के बाद तारा को बेवफा कहा जाने लगा, जिसका उन्होंने और वीर ने कड़ा जवाब दिया था. लेकिन बाद में दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने सबको यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या यह एपी के कॉन्सर्ट वाली घटना की वजह से हुआ. फिलहाल न तो वीर और न ही तारा ने इन ब्रेकअप की अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान दिया है.

    पर्सनल लाइफ पर चर्चा नहीं चाहतीं एक्ट्रेस

    दिसंबर 2025 में हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में तारा सुतारिया ने कहा था कि वे अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना पसंद करती हैं. उन्होंने कहा, 'मैं प्रसिद्धि के साथ आने वाली जांच और ध्यान को शालीनता और नजरिए के साथ संभालती हूं. मैंने सीख लिया है कि हर बात को व्यक्तिगत रूप से न लूं और शोर की बजाय प्यार पर ध्यान दूं. मैं बस पीछे हट जाती हूं, डिस्कनेक्ट कर लेती हूं और अपने ओरिजिन में लौट आती हूं. मेरा परिवार और करीबी दोस्त मुझे जमीन से जुड़ा और संतुलित रखते हैं. मैं अपनी निजी जिंदगी की बहुत रक्षा करती हूं. मैं सिर्फ वही शेयर करती हूं जिसमें मैं सहज हूं, बाकी सबको मैं पवित्र रखती हूं.'

    काम की बात करें तो तारा को अगली बार फिल्म 'टॉक्सिक' में देखा जाएगा. इस फिल्म में मुख्य भूमिका में KGF स्टार यश हैं, साथ में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत भी हैं. फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी और 'धुरंधर 2' के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी.

  • फिल्मी दुनिया से जेल तक: ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुईं एक्ट्रेस अंजू कृष्णा, ऐसे फंसी पुलिस के जाल में

    फिल्मी दुनिया से जेल तक: ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुईं एक्ट्रेस अंजू कृष्णा, ऐसे फंसी पुलिस के जाल में

    वलसारवक्कम

    साउथ फिल्मों में काम कर रहीं एक्ट्रेस अंजू कृष्णा और निर्देशक विंसी निवेथा समेत 8 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। खबर है कि इन्हें ड्रग्स के साथ पकड़ा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस अंजू के साथ 7 और लोग भी गिरफ्तार किए गए हैं। वलसारवक्कम में गुरुवार को ये घटना घटी हुई, जिसमें असिस्टेंट डायरेक्टर विंसी निवेथा का भी नाम शामिल है।

    दरअसल एंटी-नारकोटिक्स इंटेलिजेंस यूनिट साउथ की टीम ने इस मामले में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया। टीओआई सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि उन्हें इनलोगों के पास से मेथम्फेटामाइन और गांजा बरामद हुआ है। पुलिस को इस बारे में सूचना मिली था और इसके बाद उनकी टीम ने उस इलाके की तलाशी शुरू की।

    हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भेज दिया
    खबर है कि पुलिस ने खबर लगते ही इसमें तुरंत कार्रवाई की और सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया। कहा जा रहा है कि सभी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि ANIU साउथ टीम के इंस्पेक्टर जॉनी चेल्लाप्पा ने सबसे पहले नेसापक्कम के रहने वाले 33 साल के विग्नेशवरन नामक शख्स को पकड़ा। जब उन्होंने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे ये ड्रग्स 31 साल के वेंकटेश कुमार से मिली थी। उन्होंने बताया कि वेंकटेश पोरूर के पास कोवूर में रहता है।

    पुलिस ने कार रोककर उसकी जांच की
    इसके बाद पुलिस ने प्लान किया और फिर एक नकली ग्राहक को वेंकटेश कुमार से मिलने भेजा। जब उसकी कार वलसारवाक्कम की एक खास जगह के पास पहुंची तो पुलिस ने कार रोककर उसकी जांच की। फिर उन्होंने उसे कार के अंदर या आसपास मौजूद अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस ने कार रुकवाई और सवार लोगों की तलाशी ली
    कहा जा रहा है कि पुलिस ने कार रुकवाई और फिर उसमें सवार लोगों की तलाशी ली। इन लोगों के पास से अलग-अलग चीजें मिलीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनलोगों से उन्हें 6 ग्राम मेथम्फेटामाइन, 7 ग्राम ओजी गांजा, 15 ग्राम गांजा, एक स्मोकिंग बोंग, एक स्टाम्प और नौ मोबाइल फोन जब्त किए। इसके बाद उन्होंने जब्त की गई सभी वस्तुओं और गिरफ्तार लोगों को वलसारवाक्कम पुलिस के हवाले कर दिया। अगला कदम उन्हें मैजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश करना था। कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यानी पुलिस की जांच जारी रहने तक वे हिरासत में रहेंगे।

    अंजू कृष्णा की फिल्में
    एक्ट्रेस अंजू कृष्णा की बात करें तो उन्होंने ओम विजय द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म 'वेल्लिमालई' में काम किया है। उन्होंने कई मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। उनकी फिल्मों में 'आरो' और 'आकाशम कदन्न' जैसी फिल्में शामिल हैं।

  • 11:11 के खास मुहूर्त में येशा रूघानी की सगाई, डायरेक्टर मंगेतर का पहली बार सामने आया चेहरा

    11:11 के खास मुहूर्त में येशा रूघानी की सगाई, डायरेक्टर मंगेतर का पहली बार सामने आया चेहरा

    मुंबई

    'मुस्कान', 'हीरो: गायब मोड ऑन', 'कभी कभी इत्तेफाक से' और 'रब से है दुआ' जैसे टीवी शो का हिस्सा रहीं टेलीविजन एक्ट्रेस येशा रूघानी ने सगाई कर ली है। एक्ट्रेस ने अपने लंबे समय के साथी और डायरेक्टर नरिंदर सिंह से सगाई कर ली है। उन्होंने सगाई की फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं और उन्हें खूबसूरत कैप्शन दिया।

    येशा की सगाई 3 फरवरी को एक सादे और पारंपरिक समारोह में हुई। इस कपल ने एक-दूसरे के प्रति प्यार से भरी तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें वे एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूबे हुए नजर आ रहे हैं। येशा और नरिंदर ने गर्व से अपनी शादी की अंगूठियां दिखाईं और चारों ओर से शुभकामनाओं और बधाई भरे मैसेजेस की बाढ़ आ गई।

    येशा ने की सगाई
    एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने शुभ मुहूर्त 11:11 बजे एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाईं, जिसे अंकशास्त्र और आध्यात्मिकता में 'मास्टर नंबर' माना जाता है। तस्वीरों में नया कपल अपनी सगाई की रस्म की खूबसूरत सजावट के बीच बैठा नजर आ रहा है। एक तस्वीर में नरिंदर अपनी पार्टनर को प्यार से चूमते हुए दिख रहे हैं।

    11:11 के वक्त पर सगाई
    पोस्ट का कैप्शन था, '11:11 बजे, हमने हमेशा के लिए एक साथ रहने का फैसला किया।' जैसे ही इस कपल ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं, धीरज धूपर, पलक सिंधवानी, अशनीर कौर, शरद मल्होत्रा, पूनम जांगरा, सपना ठाकुर और कई टेलीविजन हस्तियों ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में बधाई और प्यार भरे मैसेजेस की बाढ़ ला दी।

    येशा ने पहली बार दिखाया मंगेतर का चेहरा
    येशा हमेशा से ही सादगी भरी जिंदगी जीती आई हैं और बेहद प्राइवेट किस्म की हैं। उन्होंने अपने रिश्ते को मीडिया की नजरों से दूर रखा। सगाई की पोस्ट के जरिए येशा ने पहली बार नरिंदर सिंह से सभी को मिलवाया। उन्होंने अब तक अपने निजी जीवन को सुर्खियों से दूर रखा था। इस खास मौके को फैंस के साथ शेयर करके येशा ने हर किसी को खुशी से भर दिया है।

  • ‘एनिमल 2’ में बड़ा ट्विस्ट, हीरो के साथ विलेन बनेगा ये मशहूर स्टार, जानें कब शुरू होगा फिल्म का शूट

    ‘एनिमल 2’ में बड़ा ट्विस्ट, हीरो के साथ विलेन बनेगा ये मशहूर स्टार, जानें कब शुरू होगा फिल्म का शूट

    मुंबई 

    फिल्म मेकर संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' के सीक्वल 'एनिमल पार्क' पर बड़ा अपडेट दिया है. एनिमल के जापान प्रीमियर के अवसर पर आयोजित एक वर्चुअल प्रेस मीट में संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म की शूटिंग, टाइटल और रणबीर कपूर के किरदार का खुलासा किया है.

    जापान के वर्चुअल प्रेस मीट में संदीप रेड्डी वांगा ने बताया कि उन्होंने एनिमल के सीक्वल का नाम एनिमल पार्क क्यों रखा. साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह एनिमल पार्क की शूटिंग अगले साल शुरू करने वाले हैं.

    संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म के टाइटल के चुनाव के बारे में बात करते हुए कहा, 'मेरी अभी की फिल्म खत्म होने के बाद एनिमल पार्क जल्द ही शुरू होगी. फिल्म में और भी एनिमल्स होंगे क्योंकि अजीज भी एक एनिमल है. तो, इसे ध्यान में रखते हुए अब दोनों भाइयों के बीच एक जैसा लड़ाई है, इसलिए मुझे लगा कि एनिमल पार्क सही टाइटल होगा.'

    इस दौरान वांगा ने फिल्म की शूटिंग के बारे में भी खुलासा किया है. फिल्म मेकर ने कहा, 'हम 2027 के बीच में शूटिंग शुरू करेंगे.' इस इवेंट में रणबीर कपूर जूम कॉल के जरिए जुड़े हुए थे. उन्होंने न सिर्फ अपने किरदार रणविजय सिंह को दोबारा निभाने के बारे में बात किया बल्कि विलेन अजीज का किरदार निभाने को लेकर भी अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की.

    'बर्फी' एक्टर ने खुलासा किया कि वह 'एनिमल पार्क' में डबल रोल निभाने वाले हैं. उन्होंने कहा, 'मैं संदीप के साथ सेट पर वापस जाने के लिए काफी एक्साइटेड हूं. साथ अपने इस किरदार (रणविजय सिंह ) और दूसरे नए किरदार को निभाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं. क्योंकि यह एक कंटिन्यू चलने वाली स्टोरी है, इसलिए पार्ट वन की शूटिंग के दौरान ही उनके दिमाग में पार्ट टू की कहानी बहुत साफ थी. इसलिए, एक एक्टर के तौर पर यह मेरे लिए बहुत प्रेरणादायक है.'

    उन्होंने आगे कहा, 'मैं और संदीप पूरे हफ्ते या महीने एक-दूसरे से बात करते रहते हैं और अलग-अलग आइडिया पर चर्चा करते रहते हैं. मैं सच में रणविजय और अजीज का किरदार निभाने के लिए सेट पर वापस जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.'

  • क्या सच में रिलेशन में हैं दिशा पटानी और तलविंदर सिंह सिद्धू? अफवाहों पर पहली बार खुलकर बोले तलविंदर

    क्या सच में रिलेशन में हैं दिशा पटानी और तलविंदर सिंह सिद्धू? अफवाहों पर पहली बार खुलकर बोले तलविंदर

    मुंबई

    बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी इस समय सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू के साथ डेटिंग के रूमर्स को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में दोनों को एक्ट्रेस नूपुर सेनन की शादी में साथ देखा गया था, जिसके बाद से लोग उनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगा रहे हैं. इसी बीच अब तलविंदर ने अपने अफेयर के रूमर्स पर चुप्पी तोड़ दिया है.

    दिशा के साथ डेटिंग रूमर्स पर तलविंदर ने तोड़ी चुप्पी
    बता दें कि तलविंदर सिंह सिद्धू ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान दिशा के साथ रिलेशनशिप को लेकर बात करते हुए कहा- “हम शादी से ठीक पहले एक-दूसरे को जानने लगे थे, और यह सारा अटेंशन हमारे लिए अनएक्सपेक्टेड था. हम दबाव या अफवाहों के आगे झुकना नहीं चाहते. हम अभी भी खुद को जान रहे हैं, खुद को समझने की कोशिश कर रहे हैं. मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा क्योंकि अगर वे रूमर्स फैलाने की कोशिश करेंगे, तो मैं अफवाहों को अफवाहें ही रहने दूंगा. मुझे हर दिन प्यार होता है, मुझे अभी भी प्यार हो रहा है.”

    तलविंदर और दिशा पटानी के डेटिंग की अफवाहें
    दरअसल, एक्ट्रेस नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी की रस्मों में दिशा पटानी और तलविंदर सिंह सिद्धू को एक साथ समय बिताते देखा गया था. इसके बाद दोनों को लोलापालूजा इंडिया 2026 में लाइव दर्शकों के सामने हाथ में हाथ डालकर चलते नजर आए थे. इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा होने लगी.

  • शोहरत की चकाचौंध से दूर, उर्मिला मातोंडकर ने क्यों छोड़ा फिल्मी करियर

    शोहरत की चकाचौंध से दूर, उर्मिला मातोंडकर ने क्यों छोड़ा फिल्मी करियर

    मुंबई

    बॉलीवुड में सफलता अक्सर कलाकारों को लंबे समय तक बांध कर रखती है। जब कोई कलाकार लोकप्रियता, कमाई और दर्शकों के प्यार तीनों के शिखर पर होता है तो आमतौर पर वह उस दौर को जितना हो सके, उतना लंबा खींचना चाहता है, लेकिन हिंदी सिनेमा में कुछ नाम ऐसे भी हैं, जिन्होंने ठीक उसी वक्त फिल्मों से दूरी बनाने का फैसला लिया, और इन्हीं नामों में एक नाम है उर्मिला मातोंडकर का। जब उनका करियर अपने सबसे सुनहरे दौर में था, तभी उन्होंने पर्दे से ब्रेक ले लिया। उर्मिला मातोंडकर का जन्म 4 फरवरी 1974 को मुंबई में हुआ। उन्हें बचपन से ही अभिनय में दिलचस्पी थी। बहुत कम उम्र में उन्होंने कैमरे का सामना कर लिया था।

    महज तीन साल की उम्र में उन्होंने फिल्म 'कर्म' से बतौर बाल कलाकार काम शुरू किया। इसके बाद वह 'मासूम' में नजर आईं। पढ़ाई के साथ-साथ वह अभिनय करती रहीं और धीरे-धीरे फिल्मी दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा बन गईं। बतौर लीड एक्ट्रेस उर्मिला को असली पहचान साल 1995 में आई फिल्म 'रंगीला' से मिली। इस फिल्म ने उनकी पूरी किस्मत बदल दी। आमिर खान और जैकी श्रॉफ जैसे बड़े सितारों के बीच भी उर्मिला सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं। उनके डांस, आत्मविश्वास और नए अंदाज ने दर्शकों को दीवाना बना दिया। इसी फिल्म के बाद वह 'रंगीला गर्ल' कहलाने लगीं। 'रंगीला' को कई बड़े पुरस्कार मिले और उर्मिला को भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान मिला।

    'रंगीला' के बाद उर्मिला ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 'सत्या', 'कौन', 'मस्त', 'दौड़' जैसी फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए। वह सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि उन्होंने गंभीर और सशक्त भूमिकाओं में भी खुद को साबित किया। एक समय ऐसा आया जब उनकी फिल्मों की सफलता के कारण वह कई फिल्मों में अपने हीरो से ज्यादा फीस लेने लगी थीं।

    सबसे चौंकाने वाला फैसला तब आया, जब उर्मिला ने अपने करियर के पीक पर ही फिल्मों से दूरी बना ली। जिस उम्र में अभिनेत्रियां अपने करियर को और मजबूत करती हैं, उसी उम्र में उर्मिला ने कैमरे से पीछे हटना चुना। यह फैसला न तो किसी मजबूरी का नतीजा था और न ही असफलता का, बल्कि उनकी अपनी सोच और मानसिक शांति से जुड़ा हुआ था।
    फिल्मों से दूर होने के बाद उर्मिला ने साल 2016 में मोहसिन अख्तर मीर से शादी की। बाद में उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। हालांकि, राजनीति में उन्हें वैसी सफलता नहीं मिली, जैसी फिल्मों में मिली थी, लेकिन उन्होंने अपनी पहचान खुद तय की।

  • रश्मिका बनेंगी विजय की दुल्हन! 26 फरवरी की शादी की खबरों पर आया रिएक्शन

    रश्मिका बनेंगी विजय की दुल्हन! 26 फरवरी की शादी की खबरों पर आया रिएक्शन

    मुंबई 

    रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पिछले काफी समय से शादी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में खबर आई थी कि दोनों उदयपुर पैलेस में 2 फरवरी को शादी रचाने जा रहे हैं। अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका ने खुद अपनी इस शादी की खबरों पर रिएक्ट किया है और इसे अफवाह बताया है।

    साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी इस वक्त सबसे अधिक सुर्खियों में है। लोग रील लाइफ की इस शानदार जोड़ी को रियल लाइफ में भी साथ देखना चाहते हैं। दोनों की शादी को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा थी। कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा था कि साउथ का पावर कपल 2 फरवरी सोमवार को शादी के बंधन में बंधने वाला है। ये खबर किसी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने वीडियो शेयर करते हुए दी थी।

    शादी की इन खबरों को गलत बताया गया
    इन्फ्लुएंसर ने अपने वीडियो में ये दावा किया था कि रश्मिका उदयपुर पैलेस घूम रही हैं, जहां किसी सेलेब्रिटी की शादी की तैयारियां चल रही हैं। कहा गया कि ये सिलेब्रिटीज़ रश्मिका और विजय हैं। वहीं बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में शादी की इन खबरों को गलत बताया गया है। कहा जा रहा है कि खुद रश्मिका ने इन खबरों पर विराम लगा दिया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में रश्मिका मंदाना ने शादी की खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है।

    अब एक नई तारीख को लेकर चर्चा तेज
    पोर्टल की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा से शादी की अफवाहों को खारिज किया है। रश्मिका ने 2 फरवरी को शादी की खबर से साफ-साफ इनकार किया है। इसी के साथ सोशल मीडिया पर अब एक नई तारीख को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि रश्मिका और विजय 26 फरवरी को शादी करने जा रहे हैं।

    अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं
    यहां बताते चलें कि रश्मिका या विजय देवरकोंडा में से किसी ने अपनी शादी को लेकर अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है।

    रश्मिका मंदामा ने रक्षित शेट्टी के साथ साल 2017 में सगाई की थी
    यहां फैन्स को ये भी बता दें कि इस शादी से पहले रश्मिका ने साल 2017 में सगाई की थी। रश्मिका मंदामा ने रक्षित शेट्टी के साथ साल 2017 में सगाई की थी और शादी ले पहले साल 2018 में दोनों की सगाई टूट गई। बताया जाता है कि सगाई के बाद रश्मिका अपनी एक्टिंग पर फोकस करना चाहती थीं लेकिन कथित तौर पर रक्षित रश्मिका के इस फैसले के खिलाफ थे। भविष्य को लेकर इसी तालमेल पर दोनों के विचार मिल नहीं पाए और आखिरकार शादी से पहले उन्होंने एक-दूसरे को बाय कह दिया था।

  • पाकिस्तान में बैन बेअसर? Netflix ट्रेंड में छाई ‘धुरंधर’, हर घर में देखी जा रही

    पाकिस्तान में बैन बेअसर? Netflix ट्रेंड में छाई ‘धुरंधर’, हर घर में देखी जा रही

    मुंबई 
       
    आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो रही है. क्योंकि इस फिल्म का क्रेज थमने का नाम नहीं ले रहा है. थिएटर में सक्सेसफुली चलने के बाद, अब फिल्म ओटीटी पर भी धमाल मचा रही है. इंडिया में तो इसे पसंद किया ही जा रहा है. लेकिन साथ ही में जहां ये फिल्म बैन थी, वहां भी लोग इसे खूब देख रहे हैं. 

    पाकिस्तान में भी 'धुरंधर' ने उड़ाया गर्दा

    'धुरंधर' जब रिलीज हुई थी, तब इसे पाकिस्तान समेत सभी गल्फ देशों में बैन किया गया था. ऐसे में फिल्म के मेकर्स को काफी भारी नुकसान चुकाना पड़ा था. हालांकि वहां के लोग इस फिल्म के गानों को बेहद पसंद कर रहे थे. पाकिस्तान से कई सारे वीडियोज सामने आए थे, जहां शादियों में 'धुरंधर' के ही गाने बज रहे थे. 

    अब चूंकि 'धुरंधर' नेटफ्लिक्स पर ग्लोबली रिलीज हो गई है, ऐसे में पाकिस्तानी लोग भी इसे देख रहे हैं. इंडिया समेत वहां के नेटफ्लिक्स पर भी फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. इसका एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें 'टॉप 10 मूवीज ट्रेडिंग इन नेटफ्लिक्स पाकिस्तान' की लिस्ट में नंबर 1 पर 'धुरंधर' दिखी है. इस न्यूज को कई लोगों ने भी कंफर्म किया है. 

    पाकिस्तान की आवाम हुई 'धुरंधर' की कायल

    'धुरंधर' की कहानी पाकिस्तान के शहर ल्यारी और वहां की गैंग वॉर को दर्शाती है. जहां इंडिया की तरफ से एक एजेंट हमजा अली मजारी बनकर पहुंचता है. वो वहां मौजूद सभी गैंग और आतंकवादी अड्डों में घुसकर उसे अंदर ही अंदर खत्म करने के मिशन पर होता है. ये कहानी वहां के लोगों के लिए काफी कॉन्ट्रोवर्शियल थी, इसलिए इसे पाकिस्तान के थिएटर्स में बैन किया गया था. 

    लेकिन जब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, तो किसी से रहा नहीं गया. पाकिस्तान के लोगों ने ये फिल्म देखी भी और अब सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. रेडिट, X जैसे प्लेटफॉर्म्स पर पाकिस्तान की आवाम सिर्फ 'धुरंधर' की सराहना कर रही है. वो हैरान हैं कि आदित्य धर, जो इंडियन फिल्ममेकर हैं, उन्होंने ल्यारी जैसे शहर को हूबहू कैसे बड़े पर्दे पर दिखा दिया. अब वो यही सोच रहे हैं कि जब पार्ट 1 ने इस तरह का धमाका किया है, तो पार्ट 2 में और क्या-क्या होने वाला है.  

    फिल्म 'धुरंधर' पाकिस्तान के साथ-साथ और भी कई देशों में ट्रेंड कर रही है. अब इसका पार्ट 2 19 मार्च, 2026 को ईद के मौके पर रिलीज होगा, जिसके लिए सभी बेहद एक्साइटेड हैं. उनके मन में फिल्म को लेकर कई सवाल हैं, जिसके जवाब उन्हें अभी से लगभग 50 दिनों के बाद मिलेंगे. 

  • कृति सेनन ने मनीष मल्होत्रा को धन्यवाद दिया, खूबसूरत आउटफिट्स पर सोशल मीडिया पर किया आभार व्यक्त

    कृति सेनन ने मनीष मल्होत्रा को धन्यवाद दिया, खूबसूरत आउटफिट्स पर सोशल मीडिया पर किया आभार व्यक्त

    मुंबई 
     बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने बीते महीने अपनी बहन और एक्ट्रेस नुपूर सेनन की शादी धूम-धाम से सेलिब्रेट की थी। शादी के बाद अभिनेत्री लगातार अलग-अलग फंक्शन से जुड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं। उन्होंने अपनी बहन की विदाई को लेकर भी एक भावुक पोस्ट किया था, लेकिन अब उन्होंने इंडस्ट्री के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए एक थैंक्यू पोस्ट किया है। कृति सेनन और उनके पूरे परिवार ने नुपूर की शादी में जितनी भी इंडियन ड्रेसेज पहनी थीं, उन्हें मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। नुपूर की शादी का लहंगा और उनके माता-पिता समेत कृति की ड्रेस भी मनीष ने खास तौर पर डिजाइन किए थे। अब कृति ने इतनी खूबसूरत इंडियन ड्रेसेज और शादी को यादगार बनाने के लिए डिजाइनर का धन्यवाद किया है।

    उन्होंने परिवार के साथ फोटोज पोस्ट कर लिखा, "मेरे खास दोस्त मनीष मल्होत्रा के लिए खास पोस्ट। शादी के लिए मेरे पूरे परिवार को इतने खूबसूरत ढंग से सजाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।"

    उन्होंने लिखा, "आपने सभी के लुक को इतने प्यार, स्नेह और आशीर्वाद से कस्टमाइज किया कि दुल्हन से लेकर मेरे माता-पिता तक, जो पहली बार मनीष मल्होत्रा ​​की ड्रेस पहनकर बेहद खुश थे, सभी खुश और सहज महसूस कर रहे थे। सबके चेहरों पर दिख रही खुशी सब कुछ बयां कर रही है। हमारे खास दिन को और भी खूबसूरत बनाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।"
    बहन नुपूर की शादी के दिन कृति ने ऑफ व्हाइट और गोल्डन कलर का लहंगा पहना था, जिस पर पैच वर्क से लेकर बारीक कढ़ाई की गई थी, जबकि अभिनेत्री की मां ने पिंक और गोल्डन कलर की हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी पहनी थी। वहीं, दुल्हन नुपूर का लहंगा पिंक और रेड दोनों शेड्स के साथ था। सभी इंडियन ड्रेसेस एक से बढ़कर एक थीं।

    नुपूर सेनन से पहले मनीष मल्होत्रा परिणीति चोपड़ा, आलिया भट्ट, करीना कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, कियारा आडवाणी और कैटरीना कैफ तक के लिए आउटफिट डिजाइन कर चुके हैं। उन्होंने कियारा आडवाणी, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के लिए शादी का आउटफिट डिजाइन किया था।