Category: मनोरंजन

  • सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ की रिलीज पर रोक लगाई, नया नाम जरूरी

    सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ की रिलीज पर रोक लगाई, नया नाम जरूरी

    नई दिल्ली
     नेटफ्लिक्स की अगली फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ का प्रोमो आने के बाद फिल्म विवादों में घिर गई. मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म के टाइटल पर इतना हंगामा मचा कि मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा गया. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने फिल्ममेकर नीरज पांडे की फिल्म के टाइटल को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है और इस टाइटल से फिल्म के रिलीज पर रोक लगा दी. कोर्ट ने दो टूक कहा कि किसी समाज के एक वर्ग को इस तरह के नाम से क्यों बदनाम किया जा रहा है? इस टाइटल से फिल्म रिलीज नहीं होगी. हाईकोर्ट से भी मेकर्स को झटका लग चुका है.

    मामले की सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने फिल्म निर्माता नीरज पांडे को हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा कि हलफनामे में स्पष्ट रूप से यह बताया जाए कि फिल्म किसी भी समाज या समुदाय के किसी वर्ग का अपमान या अवमानना नहीं करती है.

    CBFC की भूमिका पर जताई नाराजगी
    सुप्रीम कोर्ट ने यह भी संकेत दिया कि फिल्म की सामग्री को लेकर जो आपत्तियां सामने आई हैं, उन पर निर्माता पक्ष को अपनी स्थिति पारदर्शी ढंग से रखनी होगी. सुनवाई के दौरान अदालत ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) की भूमिका पर भी नाराजगी जताई. जजों ने सवाल किया कि जब फिल्म को प्रमाणपत्र दिया गया, तब क्या संभावित विवादित पहलुओं पर पर्याप्त विचार किया गया था. कोर्ट की टिप्पणी से यह संकेत मिला कि वह प्रमाणन प्रक्रिया की गंभीरता और जवाबदेही को लेकर संतुष्ट नहीं है.

    समुदाय विशेष का किया टारगेट
    याचिकाकर्ताओं का कहना है कि फिल्म का शीर्षक और कुछ हिस्से विशेष समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं. वहीं निर्माता पक्ष का तर्क है कि फिल्म का उद्देश्य किसी का अपमान करना नहीं, बल्कि एक सामाजिक व्यंग्य प्रस्तुत करना है.

    19 फरवरी को होगी अगली सुनवाई
    अब सभी की नजरें अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जो 19 फरवरी को निर्धारित की गई है. माना जा रहा है कि तब तक निर्माता द्वारा दाखिल किया जाने वाला हलफनामा इस पूरे विवाद की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा.

  • निक-प्रियंका की शादी पर उठे सवाल, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

    निक-प्रियंका की शादी पर उठे सवाल, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

    मुंबई 
    ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी इंडियन सिनेमा में कमबैक फिल्म 'वाराणसी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. उनके इंडियन फैन्स उन्हें फिर से बड़े पर्दे पर इंडियन अवतार में देखने के लिए उत्सुक हैं. हाल ही में प्रियंका ने एक इंटरव्यू में अपनी अपकमिंग फिल्म से लेकर पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ बातें साझा की हैं.

    निक से शादी के वक्त उठे सवाल?

    प्रियंका चोपड़ा ने वैराइटी इंडिया से अपनी चर्चित शादी को लेकर बात की है. उन्होंने बताया कि कैसे हॉलीवुड के फेमस सिंगर-एक्टर निक जोनस संग शादी को लेकर कई लोगों को आपत्ति थी. एक्ट्रेस ने साथ ही साथ अपनी शादी टूटने की बातों पर भी रिएक्ट किया. प्रियंका ने कहा, 'हमारी शादी को अब 8 साल हो गए हैं. अगर लोग अभी भी इंतजार कर रहे हैं कि ये रिश्ता कब टूटेगा या बर्बाद होगा, तो वो उनकी मर्जी.'

    'मैंने तो अब इसके बारे में सोचना ही छोड़ दिया है. पता नहीं हमने ऐसा क्या किया जो लोगों को हमारा रिश्ता इतना खटकता था. शायद इसलिए क्योंकि हम अलग-अलग देशों से हैं, अलग-अलग धर्म के हैं, और उम्र में भी फर्क है. ये सब सुनकर बहुत दुख होता था.' प्रियंका बताती हैं कि उन्हें अब अपने रिश्ते को लेकर होने वाली चर्चाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता. वो और निक अब एक-दूसरे में खोए रहते हैं, बाहरी दुनिया से खुद को अलग कर चुके हैं. 

    पति निक की तारीफ में क्या बोलीं प्रियंका?

    प्रियंका ने आगे अपने पति निक जोनस के बारे में भी बात की और उनकी तारीफ में भी कुछ बातें कहीं. उन्होंने कहा, 'हमारी शादी बहुत जल्दी हो गई थी, मिलने के सिर्फ छह महीने में. जब मैंने निक से शादी की, तो मुझे भी लग रहा था कि ये सच में हो रहा है या नहीं. उनका ये वाला हिस्सा… मतलब मुझे लगा कि ये सब नकली है, ये दिखावा है, ये पागलपन है. लेकिन निक में सच्चाई है, पूरी ईमानदारी है. ये बात मुझे हर रोज इंस्पायर करती है.'

    'मेरे प्रोफेशन में तो हर बार कुछ ना कुछ बनना पड़ता है, रोल बदलना पड़ता है, जो दिखाना हो वो दिखाना पड़ता है. लेकिन निक दिन भर जो भी बात करते हैं, जिससे भी बात करते हैं, वो हमेशा बिल्कुल सच्चे रहते हैं. वो बहुत छोटी उम्र से काम करने लगे थे. उनके मम्मी-पापा बहुत अच्छे, समझदार और सच्चे इंसान हैं, संत जैसे. तो मुझे पता चल गया कि ये गुण कहां से आए. ये उनकी ऐसी खूबी है जो सबको हैरान कर देती है, कोई बचाव नहीं कर पाता.' 

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी साल 2018 में हुई थी. दोनों के बीच लगभग 10 साल का अंतर है, जिसपर कई लोगों ने सवाल खड़े किए थे. मगर कपल ने हमेशा उन सभी सवालों का अपनी दमदार केमिस्ट्री से मुंह तोड़ जवाब दिया. अब दोनों एक बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के पेरेंट्स भी हैं, जिनका जन्म साल 2022 में हुआ था.

  • सलमान-अजय की पहल से राजपाल यादव को राहत, गुरुवार को रिहाई का रास्ता साफ!

    सलमान-अजय की पहल से राजपाल यादव को राहत, गुरुवार को रिहाई का रास्ता साफ!

    मुंबई

    राजपाल याद इस वक्त 5 करोड़ रुपये को लेकर चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल की सलाखों के पीछे हैं। साल 2010 का ये मामला धीरे-धीरे ऐसा नासूर बना कि अब उन्होंने घुटने टेक दिए। तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से पहले राजपाल यादव ने सीधे और साफ शब्दों में कहा था कि उनके पास पैसे नहीं है इसलिए कोई और उपाय नहीं है। वहीं उन्होंने ये भी कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कोई नहीं जो उनकी मदद कर सके। अब घटना ने जहां फैन्स को दुखी किया वहीं बॉलीवुड सितारे भी उनकी मदद के लिए सामने आ रहे हैं। सबसे पहले सोनू सूद ने उनकी मदद के लिए आवाज उठाई और अब सलमान खान से लेकर अजय देवगन तक जैसे एक्टर्स ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ा दिया है।

    राजपाल यादव के मैनेजर ने बताया 9 करोड़ रुपये कर्ज और उसके निपटारे और जमानत पर बातें कीं। राजपाल यादव अपनी कुछ गलतियों की वजह से पर्सनल और प्रफेशनल लाइफ में जिस बुरे दौर से गुजर रहे हैं, अब उनकी मदद के लिए इंडस्ट्री ने हाथ बढ़ा दिया है। एक्टर के मैनेजर गोल्डी ने इस खास बातचीत में बताया कि उन्हें मदद करने वालों में अजय देवगन, सलमान खान, वरुण धवन और कई अन्य सितारे शामिल हैं।

    गोल्डी बोले- बहुत से लोगों ने राजपाल यादव की मदद के लिए हाथ बढ़ाया
    गोल्डी ने सलमान और अजय देनगन से मिले सपोर्ट पर बातें करते हुए कहा, 'बहुत से लोगों ने राजपाल यादव की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे एक्टर्स ने उन्हें सपोर्ट दिया है। मेरी अभी डेविड धवन से बात हुई थी, उन्होंने भी सम्पर्क किया है। रतन नैन, वरुण धवन… इस बार कई लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं, जिसकी राजपाल ने दिल से सराहना की है।'

    राजपाल यादव के मैनेजर बोले- कल तक हो सकते हैं रिहा
    उन्होंने कहा, 'अच्छी बात ये है कि उनकी स्थिति बिगड़ने के बाद इंडस्ट्री ने चट्टान की तरह उनका साथ दिया है और इसकी सराहना की जानी चाहिए।' उन्होंने बताया कि घर में सभी चाह रहे हैं कि राजपाल तब तक रिहा हो जाएं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वो कल तक रिहा हो जाएंगे।

  • 12 साल पुराना विवाद, रजनीकांत की फिल्म पर HC का ₹2.52 करोड़ का जुर्माना—क्या है पूरा मामला?

    12 साल पुराना विवाद, रजनीकांत की फिल्म पर HC का ₹2.52 करोड़ का जुर्माना—क्या है पूरा मामला?

    मद्रास

    रजनीकांत और दीपिका पादुकोण की 2014 में रिलीज तमिल फिल्‍म 'कोचादाइयां' अचानक चर्चा में आ गई है। मद्रास हाई कोर्ट ने फिल्‍म के प्रोड्यूसर जे मुरली मनोहर और उनके प्रोडक्शन हाउस, मीडियावन ग्लोबल एंटरटेनमेंट लिमिटेड पर ₹2.52 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यही नहीं, कोर्ट ने अपने आदेश में साफ कहा है कि मेकर्स या तो चार हफ्ते के अंदर यह जुर्माना चुकाएं या फिर छह महीने जेल की सजा भुगतने के लिए तैयार हो जाएं। यकीनन, आप भी यही सोच रहे होंगे कि आख‍िर 12 साल बाद ऐसा क्‍या हो गया, तो आइए इस पूरे मामले को तफ्तील से समझाते हैं।

    Kochadaiiyaan को रजीनकांत की बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने डायरेक्‍ट किया है। फिल्‍म में रजनीकांत और दीपिका पादुकोण के अलावा जैकी श्रॉफ भी थे। यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन रजनीकांत के कारण इसने खूब चर्चा बटोरी थी। हाई कोर्ट का यह मामला असल में एक एडवरटाइजिंग एजेंसी को मुआवजा देने और चेक बाउंस होने से जुड़ा है। आइए, पहले जानते हैं कि कोर्ट में क्‍या हुआ।

    2021 और 2023 में भी सुनाई गई थी सजा
    मद्रास हाई कोर्ट के जस्टिस सुंदर मोहन ने फिल्‍म के प्रोड्यूसर जे मुरली मनोहर और उनकी प्रोडक्शन कंपनी द्वारा दायर एक क्रिमिनल रिवीजन केस को कुछ हद तक मंजूरी दी है। यह केस 2021 में एक मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट द्वारा उन्हें दी गई सजा और 2023 में एक सिटी सिविल कोर्ट द्वारा कन्फर्म किए जाने के खिलाफ दायर किया गया था।

    करोड़ों का कर्ज, नहीं चुकाए बकाया पैसे
    हाई कोर्ट ने मनोहर को 4 हफ्ते के अंदर एडवरटाइजिंग एजेंसी, 'एडब्यूरो एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड' को ₹2.52 करोड़ देने या 6 महीने जेल की सजा भुगतने का निर्देश दिया है। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने और गड़बड़ियों पर सवाल उठाने के बाद, फैसला सुनाया कि ऐड एजेंसी ने सिर्फ ₹10 करोड़ उधार दिए थे और उसे ₹8.74 करोड़ चुका दिए गए थे, जिससे ₹1.26 करोड़ का बैलेंस रह गया। इसलिए सजा को बदलकर ₹2.52 करोड़ का जुर्माना कर दिया गया, जो उस पर बकाया रकम से दोगुना था।

    2014 में प्रोडक्‍शन हाउस ने लिया था 20 करोड़ रुपये का कर्ज
    'द हिंदू' ने इससे पहले एक रिपोर्ट में बताया कि एडब्यूरो एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड के अबीरचंद नाहर ने प्रोड्यूसर मोहन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया कि उनकी फर्म ने 25 अप्रैल, 2014 को मीडियावन ग्लोबल एंटरटेनमेंट के साथ एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) किया था। उन्होंने फोटोरियलिस्टिक मोशन-कैप्चर मूवी के पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए प्रोडक्शन हाउस को ₹20 करोड़ का कर्ज दिया था। प्रोडक्शन हाउस ने फाइनेंसर को बताया था कि 'कोचादाइयां' के लीज राइट्स की बिक्री से कम से कम ₹20 करोड़ मिलेंगे।

    ऐड एजेंसी ने किया था गारंटी मुनाफा का वादा, चेक हुआ बाउंस
    ऐड एजेंसी ने अपनी शिकायत में कहा कि किसी तीसरे पक्ष को राइट्स बेचने से पहले उसे बिक्री से होने वाली कमाई का 20% या कम से कम ₹2.40 करोड़ के गारंटी मुनाफे का वादा किया गया था। ऐड एजेंसी ने 28 अप्रैल, 2014 को प्रोडक्शन हाउस के बैंक अकाउंट में ₹10 करोड़ ट्रांसफर कर दिए। लेकिन दिसंबर 2014 में, प्रोडक्शन हाउस की तरफ से एजेंसी को जारी किया गया चेक बाउंस हो गया।

    2021 में कोर्ट ने प्रोड्यूसर मोहन को माना दोषी
    दिसंबर 2021 में एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मोहन को दोषी ठहराया और उन्‍हें छह महीने जेल की सजा सुनाई। उन्‍हें तब ₹7.70 करोड़ देने या छह महीने की और जेल की सजा भुगतने का भी आदेश दिया गया। फिर अगस्त 2023 में, एक सिविल कोर्ट ने सजा को जारी रखा। लेकिन प्रोड्यूसर ने ₹12.75 करोड़ चुकाने का दावा किया। उसने ऐड एजेंसी पर बाद में दिए गए चेक को गारंटी के तौर पर इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया।

    रजनीकांत की पत्‍नी लता का भी धोखाधड़ी केस में आया नाम
    मामले में एक और ट्व‍िस्‍ट तब आया, जब ऐड एजेंसी ने 2016 में रजनीकांत की पत्नी लता के खिलाफ भी धोखाधड़ी का केस किया था। सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म के राइट्स बेचने के बारे में तब उन्हें नोटिस जारी किया था। साल 2018 में, सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने उन्हें ₹6.20 करोड़ देने का आदेश दिया था।

  • संजय मिश्रा ने बाबिल खान की जमकर तारीफ की

    संजय मिश्रा ने बाबिल खान की जमकर तारीफ की

    मुंबई,

     बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता संजय मिश्रा ने हाल ही में चैट शो के दौरान अभिनेता बाबिल खान की तारीफ की है। संजय मिश्रा अपनी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म वध 2 के प्रमोशन के सिलसिले में शो पर मौजूद थे। बातचीत के दौरान जब बाबिल का ज़िक्र आया, तो संजय मिश्रा ने उनकी तुलना उनके दिवंगत पिता और दिग्गज अभिनेता इरफान खान से की, जो अपने आप में बड़ी तारीफ मानी जा रही है।
    संजय मिश्रा ने कहा, “ बबिल बड़ा क्यूट लगता है यार। कभी-कभी वह यंग इरफान भाई, नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) वाले लगते हैं।”

    संजय मिश्रा जैसे अनुभवी अभिनेता की यह बात खास मायने रखती है। इरफान खान को भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में गिना जाता है। ऐसे में बाबिल की तुलना इरफान खान से होना उनके लिए एक बड़ी सराहना है।

     

  • 15 साल में मिस आंध्र, फिर ‘प्लेबॉय’ से शोहरत—शर्लिन चोपड़ा का बर्थडे स्पेशल

    15 साल में मिस आंध्र, फिर ‘प्लेबॉय’ से शोहरत—शर्लिन चोपड़ा का बर्थडे स्पेशल

    मुंबई 
     हिंदी सिनेमा में जहां सशक्त मुख्य भूमिकाओं के लिए अभिनेत्रियों की अहमियत बनी रही है, वहीं कुछ बोल्ड अभिनेत्रियों और मॉडलों ने भी अपनी अलग पहचान बनाई है। इन कलाकारों ने पारंपरिक अभिनय से इतर अपनी बेबाक छवि और बोल्ड प्रजेंटेशन के जरिए दर्शकों के बीच खास जगह बनाई। इसी कड़ी में नाम आता है शर्लिन चोपड़ा का, जो 11 फरवरी को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। आज भी वह ओटीटी मंचों पर सक्रिय हैं और अपने बोल्ड दृश्यों के कारण चर्चा में रहती हैं।

     मीडिया में भी उनकी मौजूदगी लगातार बनी रहती है, जिससे वह सुर्खियों में रहती हैं। कम ही लोग जानते हैं कि शर्लिन चोपड़ा को असली पहचान फिल्मों के जरिए नहीं, बल्कि मैग्जीन जगत से मिली। एक प्रतिष्ठित मैग्जीन में उनकी बोल्ड फोटोज ने उन्हें वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई, जिसके बाद वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी चर्चा का विषय बनीं। यही पहचान आगे चलकर उनके करियर की दिशा तय करने में भी अहम साबित हुई।

    हैदराबाद में जन्मी शर्लिन को मॉडल बनने का शौक बचपन से था और यही वजह रही कि मात्र 15 साल की उम्र में अभिनेत्री ने मिस आंध्र का खिताब जीता था। मॉडलिंग के बाद अभिनेत्री फिल्मों में काम करने के लिए कई ऑडिशन दिए और साल 2002 में उन्हें तमिल फिल्म वेंडी मब्बू' में काम किया था, जो एरोटिक फिल्म थी। उसी साल, उन्होंने एक तमिल फिल्म 'यूनिवर्सिटी' और एक अंग्रेजी फिल्म 'बीपर' में भी अभिनय किया। तीनों फिल्में पर्दे पर रिलीज हुई लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में अपना बजट भी नहीं निकाल पाई।

    बॉलीवुड में शर्लिन ने एंट्री 2005 में आई फिल्म 'टाइम पास' से की थी। जिसके बाद 'दोस्ती: फ्रेंड्स फॉरएवर', जवानी दीवानी: ए यूथफुल जॉयराइड', 'नॉटी बॉय','गेम','रकीब', 'रेड स्वस्तिक',और 'दिल बोले हड़िप्पा! जैसी फिल्मों में काम किया। शर्लिन की फिल्में कब आईं और कब चली गईं, किसी को पता नहीं चला, लेकिन साल 2012 में ग्लोबल लेवल पर शर्लिन के नाम की सुनामी आ गई।

    अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा उस समय सुर्खियों में आईं, जब वह प्लेबॉय मैग्जीन के लिए बिना कपड़ों के फोटो शूट कराने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। हालांकि, इस मामले में विवाद तब खड़ा हुआ, जब प्लेबॉय मैग्जीन ने यह कहकर इनकार किया कि उनकी शर्लिन के साथ किसी तरह की प्रत्यक्ष मुलाकात हुई थी। इसके बावजूद बाद में अभिनेत्री का डिजिटल फोटो शूट जारी किया गया।

    डिजिटल फोटो शूट के सामने आते ही व्यापक चर्चा शुरू हो गई और रातो-रात शर्लिन देशभर के अखबारों और टीवी चैनलों की सुर्खियां बन गईं। इस घटनाक्रम ने मनोरंजन जगत में खासा हलचल पैदा की।
    मैग्जीन के अलावा शर्लिन चोपड़ा ने रियलिटी शो बिग बॉस-3 में भी हिस्सा लिया था। शो के दौरान उनके पहनावे और बयानों को लेकर भी खूब चर्चा हुई। उन्होंने सार्वजनिक रूप से यह कहा था कि वह अभिनेता अमिताभ बच्चन की बड़ी प्रशंसक हैं और भविष्य में ऐसे ही लंबे कद और मजबूत कद-काठी वाले जीवनसाथी से विवाह करना चाहेंगी।
    शर्लिन चोपड़ा अपने बेबाक बयानों और बोल्ड अंदाज के कारण आज भी अक्सर खबरों में बनी रहती हैं और मनोरंजन जगत में चर्चा का विषय रहती हैं।

  • खुशी कपूर का स्टाइल: बिकिनी टॉप और अनबटन जींस में फैंस के दिलों पर मारी धड़कन

    खुशी कपूर का स्टाइल: बिकिनी टॉप और अनबटन जींस में फैंस के दिलों पर मारी धड़कन

    मुंबई 

    बोनी कपूर की बेटी और जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर अपने ग्लैमरस अंदाज और फैशन सेंस से फैंस को क्रेजी कर देती हैं. खुशी का हर लुक एक से बढ़कर एक होता है. 25 साल की खुशी कपूर ने अब अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रेड एंड व्हाइट बिकिनी में अपनी कुछ स्टनिंग तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस की धड़कनें भी तेज हो गई हैं. 
    खुशी कपूर ने बिकिनी टॉप के साथ जैकेट भी कैरी की है, जिसे उन्होंने फ्रंट से ओपन ही रखा है. बिकिनी संग एक्ट्रेस ने जींस को भी अनबटन करके स्टाइल किया है. 

    खुशी कपूर के इस अनोखे स्टाइल स्टेटमेंट से फैंस काफी इंप्रेस नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस ने इस लुक को स्मोकी आई मेकअप, ग्लॉसी लिपस्टिक के साथ कंप्लीट किया. ओपन हेयर में वो डीवा लग रही हैं.  खुशी ने कभी बैठकर, कभी लेटकर तो कभी खड़े होकर कई अलग अंदाज में पोज दिए. उनका हर एक पोज बेहद किलर है. एक्ट्रेस के ग्रेस और स्वैग से नजरें हटाना भी मुश्किल है. 

    खुशी ने फोटोज के कैप्शन में लिखा- हैप्पी संडे. उनकी ये ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. जाह्नवी कपूर ने भी बहन की तस्वीरों पर रिएक्ट किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा- नाइस कैजुअल कैप्शन. शनाया कपूर ने भी खुशी पर प्यार लुटाया है.        

    फैंस भी खुशी पर दिल हार बैठे हैं. एक्ट्रेस के पोस्ट का कमेंट सेक्शन तारीफों से भरा हुआ है. एक यूजर ने लिखा- आपसे प्यार हो गया है. दूसरे ने लिखा- सुपर हॉट. कोई हार्ट इमोजी बना रहा है, तो कोई फायर इमोजी बनाकर रिएक्शन दे रहा है.

    खुशी कपूर की बात करें तो वो बॉलीवुड में अपने कदम जमाने में लगी हैं. खुशी ने 'द आर्चीज' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. इसके बाद वो 'लवयापा', 'नादानियां' में नजर आईं. 

  • दिव्या अग्रवाल और उनके बिजनेसमैन पति के रिश्ते में टेंशन, क्या शादी में आई दरार?

    दिव्या अग्रवाल और उनके बिजनेसमैन पति के रिश्ते में टेंशन, क्या शादी में आई दरार?

    मुंबई 

    शो 'द 50' में जमकर बवाल हो रहा है. शो के बीते एपिसोड में दिव्या अग्रवाल और इंफ्लुएंसर भव्या सिंह के बीच तगड़ी लड़ाई देखने को मिली. झगड़े के दौरान भव्या पर्सनल गईं. उन्होंने दिव्या पर जमकर कमेंट किए. भव्या ने एक्ट्रेस की शादी पर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने दावा किया कि एक्ट्रेस अपने पति अपूर्व पडगांवकर से अलग रहती हैं.

    दिव्या-भव्या में हुई कैटफाइट
    दोनों के बीच झगड़ा बैल और बुद्धि टास्क के दौरान हुआ. यहां पर दिव्या ने कहा कि अर्चना गौतम के पास दिमाग नहीं है. ये कमेंट सुनकर भव्या नाराज हो जाती हैं. उन्होंने दिव्या को सबक सिखाने का फैसला किया. वॉशरूम एरिया में दिव्या लड़ाई के बाद रो रही थीं. उन्होंने भव्या से टिश्यू पास करने को कहा. मगर भव्या ने तुरंत मना कर दिया. भव्या का रिएक्शन देखकर दिव्या रोने लगीं और शो छोड़ने की बात कही.

    रिद्धि डोगरा संग अपनी फीलिंग्स बयां करते हुए दिव्या ने कहा- मैंने लोगों के साथ दोस्ती बनाने में सालों खर्च किए हैं. हर शो में सबसे ज्यादा मुझसे नफरत की जाती है. मैंने शो में अकेले खेला है. मैंने इसे अपनी ईगो पर लिया और शो जीतकर खुद को साबित किया. अर्चना मेरी दोस्त है. लेकिन यहां पर वो मेरे से दुश्मनों की तरह लड़ रही है. मैं अपने पति को मिस कर रही हूं. उसने मुझे अच्छा और शांत इंसान बनाया. उसके जिंदगी में आने के बाद मैंने दोस्त बनाने शुरू किए. उसने मुझे दोस्ती का असली मतलब समझाया. 

    तभी भव्या वहां पर आईं और दिव्या को चेतावनी देते हुए कहा कि वो उनसे अच्छे से बात करें. बाद में सपना चौधरी, आर्या संग बात करते हुए भव्या ने दिव्या पर निजी कमेंट किए. वो कहती हैं- ये इतनी फेक लड़की है. इसमें कोई हैरानी नहीं कि लोग इसे गोल्ड डिगर कहते हैं. मैंने इसे पॉडकास्ट पर पूछा है कि कभी रियलिटी शो करोगे? तब दिव्या ने कहा था- नहीं, मैंने बिग बॉस नहीं जीता था. मैं पूछती हूं- क्या उखाड़ लिया तुमने, सारी पीआर कराके और स्पॉटिंग कराके, थोड़ा दिख जाती हो. कुछ नहीं किया जिंदगी में, फेक औरत है. सबके साथ फेक कर रही है.. अब सबके साथ बैठकर गॉसिप करेगी.

    पति से अलग रहती हैं दिव्या?
    भव्या ने दावा किया कि दिव्या अपने पति संग नहीं रहती. उन्होंने कहा- दिवाली पर असली पटाखे तो इसके घर पर फूटे थे. वो मैंने फोड़े थे और आज तक मैंने कभी बोली नहीं ये बात, ना कभी पॉडकास्ट पर कहा, ना मैं कभी बोलूंगी. क्योंकि इनका खुद का आपसी पारिवारिक मामला था. उसमें मुझे इंवॉल्व कर दिया इन लोगों ने. भीख मांगती है लोगों से मुंबई में कि मेरे घर आ जाओ, आप मेरे पास आ जाओ, प्लीज मिलो मुझसे, अलग रहती है अपने पति से. भव्या ने कहा कि वो दिव्या को तबाह करके इस शो से जाएंगी.

    दिव्या ने बिजनेसमैन अपूर्व से 2024 में शादी की थी. पिछले साल जुलाई में दोनों के सेपरेशन की खबरें भी आई थीं. तब दिव्या ने मस्ती भरा पोस्ट शेयर कर शादी में खटपट की न्यूज को खारिज किया था. 

  • उज्जैन में बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं जैकलिन फर्नांडीस, मंदिर परिसर में दिखा श्रद्धा का भाव

    उज्जैन में बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं जैकलिन फर्नांडीस, मंदिर परिसर में दिखा श्रद्धा का भाव

    उज्जैन

     मशहूर फिल्म अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस ने आज भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दोपहर के समय वह उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकाल मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने विधि-विधान से बाबा महाकाल के दर्शन किए।

    दर्शन के पश्चात जैकलिन फर्नांडीस मंदिर परिसर स्थित नंदी हॉल में कुछ समय तक बैठकर भगवान महाकाल का ध्यान करती नजर आईं। इस दौरान उनके साथ उनकी टीम के सदस्य भी मौजूद रहे। मंदिर में अभिनेत्री की सादगी और श्रद्धा को देखकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

    जैसे ही मंदिर में जैकलिन फर्नांडीस की मौजूदगी की जानकारी श्रद्धालुओं को मिली, मंदिर परिसर में हलचल तेज हो गई। हालांकि मंदिर प्रशासन और पुलिस द्वारा पहले से की गई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते दर्शन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई गई।

    मंदिर प्रशासन की निगरानी में अभिनेत्री को विशेष मार्ग से दर्शन कराए गए, जिससे अन्य श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जैकलिन के दर्शन को लेकर मंदिर परिसर में पूरे समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।

  • शाहिद–रश्मिका की नई जोड़ी: ‘कॉकटेल 2’ के बाद रोमांटिक कॉमेडी फिल्म पर बनी सहमति

    शाहिद–रश्मिका की नई जोड़ी: ‘कॉकटेल 2’ के बाद रोमांटिक कॉमेडी फिल्म पर बनी सहमति

    मुंबई

    शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना अपकमिंग फिल्म 'कॉकटेल 2' में एक-साथ नजर आने वाले हैं। खबर है कि इस फिल्म के अलावा वह एक नई फिल्म में नजर आएंगे। 'कॉकटेल 2' में दोनों की केमिस्ट्री को लेकर फैंस उत्साहित हैं। अब वह अनिल शर्मा के निर्देशन में बनने वाली नई फिल्म का हिस्सा होंगे।

    काम करते हुए बनी बॉन्डिंग
    वैरायटी इंडिया के मुताबिक 'कॉकटेल 2' में काम करते हुए उनकी काफी तारीफ हुई। इस फिल्म से उनके लिए दूसरी फिल्म का रास्ता बना। बताया जाता है कि 'कॉकटेल 2' की शूटिंग के दौरान शाहिद और रश्मिका के बीच अच्छी बॉन्डिंग बन गई। जब उनसे नए प्रोजेक्ट के लिए संपर्क किया गया, तो वे एक-साथ काम करने के लिए तुरंत तैयार हो गए। अनाम फिल्म में रोमांस और कॉमेडी का मिश्रण होगा। इसे सुनील खेत्रपाल प्रोड्यूस करेंगे।

    कब रिलीज होगी 'कॉकटेल 2'?
    फिल्म 'कॉकटेल 2' ने निर्देशक होमी अदजानिया हैं। यह 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है। इसमें शाहिद और रश्मिका के अलावा कृति सेनन भी अहम किरदार में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म इस साल सितंबर में रिलीज हो सकती है।

    शाहिद और रश्मिका का काम
    वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर, विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओ रोमियो' में नजर आने वाले हैं। गैंगस्टर हुसैन उस्तरा से प्रेरित यह फिल्म 13 फरवरी, 2026 को रिलीज होगी। वहीं, रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा के साथ 'रणबाली' में नजर आएंगी। यह फिल्म 11 सितंबर, 2026 को रिलीज होगी। उनके पास 'मैसा' और 'AA22xA6' भी पाइप लाइन में हैं।