Category: मनोरंजन

  • ‘कॉकटेल 2’ रिलीज के साथ ही छाई, शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव रिव्यू

    ‘कॉकटेल 2’ रिलीज के साथ ही छाई, शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव रिव्यू

    शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कॉकटेल 2’ आज 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. अब रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दर्शकों के रिएक्शन सामने आने लगे हैं. शुरुआती रिव्यू देखकर लग रहा है कि होमी अदजानिया एक बार फिर दर्शकों के दिलों को छूने में कामयाब रहे हैं.

    एक्स पर यूजर्स ने फिल्म के बारे में क्या कहा?
    नीतेश नाम के यूजर ने फिल्म का रिव्यू करते हुए एक्स पर लिखा, बॉलीवुड को दुनिया भर में पसंद किया जाता है क्योंकि दक्षिण कभी ऐसा सिनेमा नहीं बना सकता. कॉकटेल 2 ऐसी ही एक शैली है. ‘कॉकटेल 2’ ऐसी फिल्म है, जो रिश्तों और कमिटमेंट पर एक बेहद जरूरी और दिल से जुड़ा संदेश देती है. इस यूजर ने फिल्म को साढ़े चार स्टार दिए है. तमन्ना नाम की यूजर लिखती है, “यह भव्य पैमाने और सुंदर दृश्यों के साथ एक अच्छा रोम-कॉम एंटरटेनर है, लेकिन फिल्म की आत्मा गायब है और सब कुछ सपाट लगता है.”
       
    एक्स पर छाया ‘कॉकटेल 2’ का क्रेज
    फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्स पर फिल्म की जमकर तारीफ की है. उन्होंने ‘कॉकटेल 2’ को “विनर” बताया और फिल्म को 4 स्टार दिए. तरण ने लिखा कि फिल्म उम्मीदों से कहीं ज्यादा बेहतर निकली है. शानदार परफॉर्मेंस, बेहतरीन म्यूजिक, खूबसूरत विजुअल्स और दमदार राइटिंग फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक साधारण लव ट्रायंगल नहीं है, बल्कि इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी अनप्रेडिक्टेबल कहानी है. फिल्म कई जगह दर्शकों को चौंकाती है और यही चीज इसे अलग बनाती है.

    शाहिद कपूर और कृति सेनन ने लूटी महफिल
    रिव्यू में शाहिद कपूर की एक्टिंग की खास तारीफ की गई है. तरण आदर्श के मुताबिक शाहिद फिल्म में पूरी तरह फॉर्म में नजर आए हैं. इमोशनल सीन्स हो या हल्के-फुल्के पल, उन्होंने हर जगह शानदार काम किया है. वहीं कृति सेनन को फिल्म की सबसे बड़ी सरप्राइज पैकेज कहा जा रहा है. कृति ने अपने करियर की अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है. रश्मिका मंदाना ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की है, लेकिन उनके किरदार को अपनी छाप छोड़ने का ज्यादा मौका नहीं मिला.

  • विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

    विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

    बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते एक बड़ा सरप्राइज देखने को मिला है. निर्देशक विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म हॉन्टेड 3D: ईकोज ऑफ द पास्ट ने सभी उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन किया है. कमाई के मामले में बाकी रिलीज फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म के साथ रिलीज हुईं “मैं वापस आऊंगा” और “भारत भाग्य विधाता” को पीछे छोड़ते हुए इस हॉरर फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. फिल्म की सफलता पर बात करते हुए विक्रम भट्ट ने बात की.

    विक्रम भट्ट बोले- हमने सोच-समझकर प्रमोशन किया था
    शोशा से बातचीत में फिल्म की सफलता पर बात करते हुए विक्रम भट्ट ने कहा कि उन्हें फिल्म की परफॉर्मेंस देखकर कोई हैरानी नहीं हुई. उन्होंने कहा, “मैं हैरान नहीं हूं, क्योंकि फिल्म का प्रमोशन किया गया था, लेकिन वहां जहां हमें लगा कि हमारा ऑडियंस मौजूद है. हमारे पास इतना बजट नहीं था कि हम हर जगह प्रचार करते, इसलिए हमने चुनिंदा जगहों पर ही फोकस किया.” उन्होंने आगे कहा, “होर्डिंग्स लगाए गए थे, लेकिन हमने जरूरत से ज्यादा दिखावा नहीं किया क्योंकि हमें पता था कि यह एक मास फिल्म है और असली ऑडियंस वहीं से आएगी.”

    एआई विवाद पर भी दिया जवाब
    फिल्म में एआई के इस्तेमाल को लेकर उठे सवालों पर भी विक्रम भट्ट ने खुलकर बात की. उन्होंने कहा , “लोग असली लोकेशन को भी एआई मान रहे हैं, जो मजेदार है. अगर पहले से प्रचार में यह बोल दिया जाए कि एआई इस्तेमाल हुआ है, तो हर चीज एआई लगने लगती है.” उन्होंने यह भी कहा, “हमने एआई इसलिए इस्तेमाल किया क्योंकि इतने बड़े विजुअल्स इतने कम बजट में बनाना संभव नहीं था. कुछ लोगों ने कहा कि ये भूत तो एआई है. अरे, मैं कहां से असली भूत लाऊं? भूत तो एआई, स्पेशल इफेक्ट्स, सीजीआई या प्रोस्थेटिक्स से ही बना होगा ना. मैं एक असली भूत नहीं ला सकता और उसे सुबह नौ बजे शूटिंग के लिए आने के लिए नहीं कह सकता.”

    अन्य रिलीज फिल्मों से तुलना पर विक्रम भट्ट का बयान
    विक्रम भट्ट ने अन्य रिलीज फिल्मों से तुलना पर बात करते हुए कहा, “मुझे बिल्कुल भी खुशी नहीं होती. क्योंकि मैं खुद भी कई बार इस स्थिति से गुजर चुका हूं. मैं नहीं चाहता कि किसी की फिल्म के खराब नंबर आएं. उन्होंने आगे कहा, “हां, मैं चाहता हूं कि मेरी फिल्म के अच्छे नंबर आएं, लेकिन किसी और के नुकसान पर नहीं. मुझे लगता है कि हमारे देश में इतनी जगह है कि दो या तीन फिल्में एक साथ सफल हो सकती हैं. मैं बस खुश हूं कि मेरी फिल्म अच्छा कर रही है.”

  • सुनील शेट्टी बोले: 30 साल के करियर में भी हर फिल्म रिलीज से पहले रहता है बॉक्स ऑफिस का डर

    सुनील शेट्टी बोले: 30 साल के करियर में भी हर फिल्म रिलीज से पहले रहता है बॉक्स ऑफिस का डर

    सुनील शेट्टी को फिल्मों में काम करते हुए 30 साल से ज्यादा का समय हो गया है. उन्होंने 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है. अब उनकी नई फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. लेकिन उससे पहले एक्टर ने बताया कि फिल्म के चलने या न चलने का जो सस्पेंस होता है, उसकी वजह से उनके मन में डर, चिंता और एक्साइटमेंट का मिक्सचर बना रहता है.

    बॉक्स ऑफिस का रहता है बड़ा प्रेशर
    ANI के साथ बातचीत में सुनील शेट्टी ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में सब कुछ बॉक्स ऑफिस यानी फिल्म की कमाई से जुड़ा होता है. उन्होंने बहुत आसान शब्दों में समझाया कि एक शुक्रवार को आप बिल्कुल टॉप पर पहुंच सकते हैं और अगर फिल्म नहीं चली तो अगले ही शुक्रवार को आप नीचे भी आ सकते हैं. इसीलिए फिल्म रिलीज होने से पहले हर एक्टर के पेट में चूहे कूदने लगते हैं.

    वेलकम टू द जंगल’ में है सितारों की बड़ी पलटन
    सुनील शेट्टी की आने वाली फिल्म का नाम है ‘वेलकम टू द जंगल’. यह एक मजेदार और हंसाने वाली कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें सिर्फ एक या दो नहीं, बल्कि करीब 25–30 बड़े कलाकार एक साथ काम कर रहे हैं.

    फिल्म में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, अरशद वारसी, परेश रावल, जैकी श्रॉफ और जॉनी लीवर जैसे कई बड़े सितारे शामिल हैं. सुनील शेट्टी का कहना है कि जब इतने सारे टैलेंटेड कलाकार एक साथ होते हैं, तो काम करने में बहुत मजा आता है और एक तरह का भरोसा और सुरक्षा भी महसूस होती है.

    क्या है फिल्म की कहानी?
    इस फिल्म की कहानी एक बहुत ही मजेदार गड़बड़ी पर आधारित है. फिल्म में अक्षय कुमार और बाकी कलाकार जंगल के अंदर एक ‘नकली फिल्म’ की शूटिंग करने जाते हैं. लेकिन वहां कुछ ऐसा कन्फ्यूजन होता है कि जंगल के डाकू और बाकी लोग इन फिल्मी कलाकारों को असली के आर्मी वाले समझ लेते हैं. इसके बाद जंगल में जो चूहे-बिल्ली का खेल और हंगामा शुरू होता है, वही इस फिल्म की असली कहानी है.

    कब रिलीज होगी फिल्म?
    फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है और इसके प्रोड्यूसर फिरोज ए. नाडियाडवाला हैं. यह धमाकेदार कॉमेडी फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

    सुनील शेट्टी का कहना है कि फिल्म बहुत ही एंटरटेनिंग बनी है, लेकिन अब सब कुछ दर्शकों के हाथ में है कि उन्हें यह कैसी लगती है.

  • Kalki 2898 AD के सीक्वल में Alia Bhatt की एंट्री की चर्चा तेज

    Kalki 2898 AD के सीक्वल में Alia Bhatt की एंट्री की चर्चा तेज

    प्रभास स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल को लेकर इन दिनों जबरदस्त चर्चा हो रही है. फिल्म से दीपिका पादुकोण के बाहर होने की खबर के बाद से ही फैंस एक सवाल का जवाब तलाश रहे हैं- आखिर उनकी जगह कौन लेगा? और अब इस सवाल के बीच आलिया भट्ट का नाम सामने आने से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है.

    हालांकि अगर आप सोच रहे हैं कि आलिया सीधे दीपिका को रिप्लेस करने जा रही हैं, तो मामला थोड़ा अलग है. नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया भट्ट फिल्म में एक बेहद खास और दमदार किरदार निभाती नजर आ सकती हैं.

    वैष्णो देवी बनेंगी आलिया?
    खबरों की मानें तो आलिया भट्ट को फिल्म में देवी वैष्णो देवी के रोल के लिए अप्रोच किया गया है. इतना ही नहीं, उनका किरदार कलयुग के उन दिव्य चिरंजीवियों में से एक हो सकता है, जिनका मकसद सुमति और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की रक्षा करना होगा.

    अगर ऐसा होता है तो 'कल्कि 2' में आलिया का रोल सिर्फ कैमियो नहीं, बल्कि कहानी का एक बेहद अहम हिस्सा साबित हो सकता है. हाल ही में आलिया की अल्फा का ट्रेलर जारी हुआ है, जिसमें उनके किरदार का नाम सीता बताया गया है. वो फिल्म में हाई ऑक्टेन एक्शन करती दिखेंगी. अगर कल्कि 2898 एडी में वैष्णो देवी का किरदार निभाने की खबर सही निकलती है तो आलिया के करियर के लिए ये बड़ा जंप होगा.

    नाग अश्विन ने तोड़ी चुप्पी
    आलिया की कास्टिंग को लेकर बढ़ती अटकलों के बीच डायरेक्टर नाग अश्विन ने भी रिएक्ट किया है. उन्होंने साफ कहा कि अभी तक किसी भी कास्टिंग को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

    उन्होंने कहा- हमें अभी ये बताना है कि कल्कि 2 में सुमति का किरदार कौन निभाएगा. फिलहाल जो भी बातें चल रही हैं, वो सिर्फ अटकलें हैं. लेकिन इतना तय है कि ये किरदार फिल्म में जरूर रहेगा क्योंकि कहानी के लिए ये बेहद महत्वपूर्ण है. यानि मेकर्स ने न तो आलिया की एंट्री कन्फर्म की है और न ही इन खबरों को पूरी तरह खारिज किया है.

    आखिर क्यों हुई थी दीपिका की विदाई?
    सितंबर 2025 में मेकर्स ने एक ऑफिशियल बयान जारी कर फैंस को बड़ा झटका दिया था. बयान में बताया गया कि दीपिका पादुकोण अब 'कल्कि 2' का हिस्सा नहीं होंगी. मेकर्स ने कहा था कि 'कल्कि जैसी फिल्म को पूरी प्रतिबद्धता की जरूरत है और कई दौर की बातचीत के बाद हमने अलग होने का फैसला किया है.'

    इसके बाद इंडस्ट्री में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दीपिका ने अपनी फीस में 25 फीसदी बढ़ोतरी और सिर्फ 7 घंटे की शिफ्ट की मांग रखी थी. कहा गया कि मेकर्स और एक्ट्रेस के बीच इन शर्तों को लेकर सहमति नहीं बन पाई.

    दीपिका ने भी दिया था जवाब
    फिल्म से बाहर होने के कुछ समय बाद दीपिका पादुकोण ने बिना किसी का नाम लिए इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि वो हमेशा अपने संघर्ष सम्मान और शालीनता के साथ लड़ती हैं और सार्वजनिक विवादों का हिस्सा बनना उन्हें पसंद नहीं है. हालांकि दीपिका ने सीधे तौर पर 'कल्कि 2' विवाद का जिक्र नहीं किया, लेकिन उनके बयान को इसी मामले से जोड़कर देखा गया.

    फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या वाकई आलिया भट्ट 'कल्कि 2' का हिस्सा बनने जा रही हैं? और अगर हां, तो क्या उनका किरदार फिल्म की कहानी में कोई बड़ा ट्विस्ट लेकर आएगा? जब तक मेकर्स आधिकारिक घोषणा नहीं कर देते, तब तक फैंस के बीच कयासों का दौर जारी रहने वाला है. लेकिन एक बात तय है कि'कल्कि 2' रिलीज से पहले ही सुर्खियों का सुपरहिट पैकेज बन चुकी है.

  • GF को गोद में उठाकर झूमे अर्चना पूरन सिंह के बेटे, मोनोकनी लुक पर फैंस ने पूछ लिया- शादी कब है?

    GF को गोद में उठाकर झूमे अर्चना पूरन सिंह के बेटे, मोनोकनी लुक पर फैंस ने पूछ लिया- शादी कब है?

    मुंबई 
    एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी लंबे समय से योग और मेंटल वेलनेस ट्रेनर समीक्षा शेट्टी को डेट कर रहे हैं. दोनों बीते कुछ समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। अर्चना पूरन के दोनों बेटे आर्यमन और आयुष्मान सेठी अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड्स संग इन दिनों मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। अर्चना की होने वाली छोटी बहूरानी समीक्षा शेट्टी ने मालदीव वेकेशन से अपनी कई बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं।                  

    समीक्षा तस्वीरों में प्रिंटेड बैकलेस रिवीलिंग मोनोकनी में नजर आ रही हैं. मोनोकनी पहने वो अपने वॉटर विला में चिल करती हुई दिखाई दीं। समीक्षा ने अपने वॉटर विला की बेडरूम फोटोज भी शेयर कीं. वो आयुष्मान की बांहों में कोजी हुई नजर आ रही हैं. कपल का रोमांटिक अंदाज देखते ही बनता है। 
    एक तस्वीर में आयुष्मान अपनी लेडी लव को गोद में लेकर झूमते हुए दिखाई दिए. दोनों का प्यार और बॉन्ड काफी खूबसूरत है। समीक्षा के लुक की बात करें तो प्रिंटेड बैकलेस मोनोकनी में उन्होंने कई किलर पोज दिए. ओपन हेयर और नो मेकअप लुक में वो काफी स्टनिंग लगीं। 

    समीक्षा शेट्टी अपने सपनों के राजकुमार आयुष्मान संग काफी खूबसूरत टाइम स्पेंड करती नजर आईं. कपल की केमिस्ट्री पर फैंस दिल हार रहे हैं।समीक्षा और आयुष्मान पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं. फैंस उन्हें परफेक्ट कपल बता रहे हैं. वहीं, कई लोग उन्हें टीज भी कर रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा- शादी से पहले हनीमून. वहीं, कई लोग समीक्षा को रीवीलिंग कपड़े न पहनने की सलाह दे रहे हैं. फैंस का कहना है कि वो काफी खूबसूरत हैं. उन्हें एक्सपोज करने की जरूरत नहीं है.  वैसे आपकी क्या राय है?

  • इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर 6.75 करोड़ की कमाई

    इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर 6.75 करोड़ की कमाई

    फिल्ममेकर इम्तियाज अली की ओर से निर्देशित ‘मैं वापस आऊंगा’ थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. इसने बॉक्स ऑफिस पर 6.75 करोड़ की कमाई कर ली है. इसी बीच कार्तिक आर्यन ने मूवी का रिव्यू किया और कास्ट-क्रू की जमकर तारीफ की.

    कार्तिक आर्यन ने इम्तियाज अली को कहा ‘दूरदर्शी’
    इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कार्तिक आर्यन ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया और लिखा, “अपने पसंदीदा और विजनरी @imtiazali सर, कास्ट और क्रू की इस जबरदस्त टीम को बहुत सारा प्यार भेज रहा हूं.” इसी बीच अनुराग कश्यप ने भी लिखा, “एकदम नए और फ्रेश @imtiazaliofficial… उनकी फिल्म ‘चमकीला’ के बाद, ‘मैं वापस आऊंगा’ सिनेमाघरों में चल रही है… जरूर देखें, और मटनखोर, मैं तुमसे प्यार करता हूं. ऐसे ही प्रेरित करते रहो और हमारा दिल तोड़ते रहो.”

    क्या है मैं वापस आऊंगा की कहानी
    इम्तियाज अली की ओर से डायरेक्ट की गई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना, शरवरी और बनिता संधू जैसे स्टार्स हैं. फिल्म की कहानी 95 साल के ईशर सिंह ग्रेवाल (नसीरुद्दीन शाह) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें पाकिस्तान के सरगोधा जाने की कोशिश के दौरान स्ट्रोक आ जाता है. जब उन्हें बंटवारे से पहले के दिनों की यादें आने लगती हैं, तो उनका पोता निर्वैर (दिलजीत दोसांझ) इंग्लैंड से लौटता है और परिवार के पास्ट के एक बहुत ही निजी हिस्से को समझने की कोशिश करता है.

    कार्तिक और शरवरी इस फिल्म में आ सकते हैं नजर
    ‘मैं वापस आऊंगा’, ‘अल्फा’ और सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स के पाइपलाइन में होने के बाद, अब शरवरी के पास कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्ममेकर लव रंजन अपनी आने वाली फिल्म में कार्तिक आर्यन के अपोजिट शरवरी को कास्ट करने की सोच रहे हैं. हालांकि ऑफिशियल तौर पर अभी तक कुछ भी नहीं हुआ है.

  • अक्षय कुमार शूटिंग पर हेलीकॉप्टर से जाते थे, फराह खान ने सुनाया मजेदार किस्सा

    अक्षय कुमार शूटिंग पर हेलीकॉप्टर से जाते थे, फराह खान ने सुनाया मजेदार किस्सा

    बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार अपनी फिटनेस, अनुशासन और समय की पाबंदी के लिए जाने जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब वो फिल्म की शूटिंग पर रोज हेलीकॉप्टर से पहुंचा करते थे? ये खुलासा खुद एक्टर अक्षय कुमार और फिल्ममेकर फराह खान ने किया है.

    हाल ही में फराह खान, अक्षय कुमार, प्रियदर्शन और राजपाल यादव फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन के दौरान साथ बैठे थे. इस दौरान फराह और अक्षय ने साल 2010 में आई फिल्म 'तीस मार खान' की शूटिंग से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया.

    अक्षय की 'रईसी' का किस्सा!
    फराह खान ने बताया कि फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र के मालशेज घाट में चल रही थी. शूटिंग लोकेशन मुंबई से करीब ढाई घंटे की दूरी पर थी. इसलिए पूरी टीम और कलाकार वहीं रुकते थे, ताकि समय पर सेट पर पहुंच सकें.

    फराह ने कहा- हमारी रोज सुबह 8 बजे की कॉल टाइम होती थी. बाकी सभी लोग वहीं ठहरे हुए थे, लेकिन अक्षय हर शाम शूटिंग खत्म होने के बाद मुंबई अपने घर लौट जाते थे और अगले दिन सुबह 7:45 बजे सेट पर पहुंच जाते थे.

    फराह की ये बात सुनकर राजपाल यादव भी हैरान रह गए. तब फराह और अक्षय ने उनसे पूछा- बताओ कैसे? लेकिन राजपाल कोई जवाब नहीं दे पाए. इसके बाद अक्षय ने खुद खुलासा करते हुए कहा- मैं हेलीकॉप्टर से आता-जाता था. अक्षय का जवाब सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े.

    फराह ने आगे मजाक करते हुए कहा- मैंने अपनी जिंदगी में पहली बार किसी एक्टर को हेलीकॉप्टर को टैक्सी की तरह इस्तेमाल करते देखा था. लेकिन इसकी तारीफ करनी पड़ेगी कि वो हमेशा समय पर पहुंचता था.

    फराह-अक्षय की नोकझोंक
    इस पर अक्षय ने तुरंत जवाब दिया- लेकिन इससे किसी को क्या परेशानी थी? मैं खुद उस फिल्म का प्रोड्यूसर भी था. फराह ने भी हंसते हुए कहा- और मैं भी थी. इसने मेरे सारे पैसे खर्च करवा दिए. अक्षय ये सुनकर चौंक गए और बोले- मैंने पैसे खर्च करवा दिए? उस फिल्म से सबसे ज्यादा कमाई तो आपने ही की थी. इसके बाद दोनों की नोकझोंक देखकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे.

    बता दें कि 'तीस मार खान' रिलीज के वक्त भले ही आलोचनाओं का शिकार हुई थी, लेकिन वक्त के साथ फिल्म ने कल्ट स्टेटस हासिल कर लिया. वहीं फिल्म का मशहूर गाना 'शीला की जवानी' आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा बना हुआ है.

  • अली फजल की ‘राख’ की तारीफ में करण जौहर बोले- देखने के बाद सदमे में चला गया

    अली फजल की ‘राख’ की तारीफ में करण जौहर बोले- देखने के बाद सदमे में चला गया

    अली फजल का नया शो ‘राख’ जबसे अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुआ है, दर्शक इसे काफी अच्छे रिव्यू दे रहे हैं. वेब सीरीज 1978 के कुख्यात रंगा-बिल्ला केस पर आधारित है. इसी बीत फिल्ममेकर करण जौहर ने क्राइम ड्रामा देखी और अपनी रिव्यू शेयर किया.

    करण जौहर ने राख का किया रिव्यू
    फिल्ममेकर ने इंस्टाग्राम पर राख का पोस्टर शेयर किया. जिसमें लिखा, “मैं इंस्टाग्राम से ब्रेक लेने की कोशिश कर रहा था और मुझे लगा कि मैं इसमें कामयाब भी हो गया था, लेकिन फिर मैंने दिल दहला देने वाली सीरीज राख देखी और मुझे अपनी बात कहने की जरूरत महसूस हुई.”

    अली फजल का नया शो ‘राख’ जबसे अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुआ है, दर्शक इसे काफी अच्छे रिव्यू दे रहे हैं. वेब सीरीज 1978 के कुख्यात रंगा-बिल्ला केस पर आधारित है. इसी बीत फिल्ममेकर करण जौहर ने क्राइम ड्रामा देखी और अपनी रिव्यू शेयर किया.

    करण जौहर ने राख का किया रिव्यू
    फिल्ममेकर ने इंस्टाग्राम पर राख का पोस्टर शेयर किया. जिसमें लिखा, “मैं इंस्टाग्राम से ब्रेक लेने की कोशिश कर रहा था और मुझे लगा कि मैं इसमें कामयाब भी हो गया था, लेकिन फिर मैंने दिल दहला देने वाली सीरीज राख देखी और मुझे अपनी बात कहने की जरूरत महसूस हुई.”

    करण को काफी पसंद आई राख
    करण जौहर ने आगे लिखा, “अभी रात के 1.35 बज रहे हैं और आखिरी एपिसोड देखने के बाद मैं बहुत परेशान हूं… एक माता-पिता, एक इंसान और समाज के एक सदस्य के तौर पर परेशान हूं… ‘राख’ (RAAKH) इंसानियत के सबसे बुरे पहलू को दिखाती है… किसी भी वजह या बचपन के ट्रॉमा को अंदर के शैतान के आगे घुटने टेकने का बहाना नहीं बनाया जा सकता…”

    राख देखकर सदमे में चले गए करण जौहर
    उन्होंने आगे कहा, “मुझे पक्का नहीं पता कि मैं इस गहरे सदमे से जल्द उबर पाऊंगा या नहीं… लेकिन मुझे प्रोसित रॉय की जबरदस्त कहानी कहने की कला, कहानी पर उनकी मजबूत पकड़, फीलिंग्स को बिना किसी हेर-फेर के दिखाने के उनके अंदाज और उनकी बेहतरीन कारीगरी की तारीफ करनी होगी.”

    करण जौहर ने इन स्टार्स की तारीफ की
    सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर की एक्टिंग की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा, “मैं @iamsonalibendre और @bashiraamir के करियर को नई ऊंचाई देने वाली एक्टिंग को भूल नहीं पा रहा हूं… एक बहुत बड़े दुख का सामना कर रहे माता-पिता के दर्द को, उन्होंने जिस तरह से दिखाया, उसने मुझे हैरान कर दिया… वे पूरी तरह से अपने किरदारों में ढल गए और मैं उनके एक्टिंग को सलाम करता हूं… इस दिल को छू लेने वाले एक्सपीरियंस को महसूस करने के लिए वेब सीरीज देखनी होगी. गौरव, निखिल और साहिरा को, जो हमारे लिए यह शानदार शो लेकर आए… जो एक ही साथ दिल दहलाने वाला और बेहतरीन है… #RAAKH.”

    राख की क्या है कहानी और कहां देख सकते हैं इसे
    यह शो दो टीनएजर्स के बेरहमी से अपहरण और हत्या के बाद की घटनाओं को दिखाता है. साथ ही, यह बताता है कि कैसे इस त्रासदी ने उनके परिवारों को बुरी तरह तोड़ दिया और पूरे शहर को डर के साये में डाल दिया. ‘राख’ का निर्देशन प्रोसित रॉय, अनुषा नंदकुमार और संदीप साकेत ने किया है. यह सीरीज प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.

    करण जौहर ने आगे लिखा, “अभी रात के 1.35 बज रहे हैं और आखिरी एपिसोड देखने के बाद मैं बहुत परेशान हूं… एक माता-पिता, एक इंसान और समाज के एक सदस्य के तौर पर परेशान हूं… ‘राख’ (RAAKH) इंसानियत के सबसे बुरे पहलू को दिखाती है… किसी भी वजह या बचपन के ट्रॉमा को अंदर के शैतान के आगे घुटने टेकने का बहाना नहीं बनाया जा सकता…”

    राख देखकर सदमे में चले गए करण जौहर
    उन्होंने आगे कहा, “मुझे पक्का नहीं पता कि मैं इस गहरे सदमे से जल्द उबर पाऊंगा या नहीं… लेकिन मुझे प्रोसित रॉय की जबरदस्त कहानी कहने की कला, कहानी पर उनकी मजबूत पकड़, फीलिंग्स को बिना किसी हेर-फेर के दिखाने के उनके अंदाज और उनकी बेहतरीन कारीगरी की तारीफ करनी होगी.”

    करण जौहर ने इन स्टार्स की तारीफ की
    सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर की एक्टिंग की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा, “मैं @iamsonalibendre और @bashiraamir के करियर को नई ऊंचाई देने वाली एक्टिंग को भूल नहीं पा रहा हूं… एक बहुत बड़े दुख का सामना कर रहे माता-पिता के दर्द को, उन्होंने जिस तरह से दिखाया, उसने मुझे हैरान कर दिया… वे पूरी तरह से अपने किरदारों में ढल गए और मैं उनके एक्टिंग को सलाम करता हूं… इस दिल को छू लेने वाले एक्सपीरियंस को महसूस करने के लिए वेब सीरीज देखनी होगी. गौरव, निखिल और साहिरा को, जो हमारे लिए यह शानदार शो लेकर आए… जो एक ही साथ दिल दहलाने वाला और बेहतरीन है… #RAAKH.”

    राख की क्या है कहानी और कहां देख सकते हैं इसे
    यह शो दो टीनएजर्स के बेरहमी से अपहरण और हत्या के बाद की घटनाओं को दिखाता है. साथ ही, यह बताता है कि कैसे इस त्रासदी ने उनके परिवारों को बुरी तरह तोड़ दिया और पूरे शहर को डर के साये में डाल दिया. ‘राख’ का निर्देशन प्रोसित रॉय, अनुषा नंदकुमार और संदीप साकेत ने किया है. यह सीरीज प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.

  • गदर 25 साल पूरे: डायरेक्टर अनिल शर्मा बोले- ये भगवान का आशीर्वाद है

    गदर 25 साल पूरे: डायरेक्टर अनिल शर्मा बोले- ये भगवान का आशीर्वाद है

    सनी देओल, अमीषा पटेल, अमरीश पुरी, विवेक शौक, लिलेट दुबे और उत्कर्ष शर्मा स्टारर गदर एक प्रेम कथा को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो गए हैं. मूवी ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी. दर्शकों को सकीना और तारा सिंह की कहानी काफी पसंद आई थी. अब डायरेक्टर ने इस बड़ी सफलता पर बात की.

    गदर के 25 साल पूरे होने पर क्या बोले अनिल शर्मा
    अनिल शर्मा ने ‘जूम’ संग इंटरव्यू में बताया, “गदर जैसी फिल्म किसी भी फिल्ममेकर की जिंदगी में एक बार ही आती है. यह भगवान का आशीर्वाद है. मैं दर्शकों का शुक्रिया अदा करता हूं कि यह मूवी लगातार ऐसे मुकाम हासिल कर रही है. 25 साल पूरे करना अपने आप में एक जश्न है.”

    अनिल शर्मा ने भगवान का किया शुक्रिया
    गदर को लेकर बात करते हुए अनिल शर्मा ने कहा, “भगवान की कृपा से, हम ‘गदर’ को एक बेहतरीन फिल्म बना पाए. ‘गदर’ एक ऐसी मूवी है, जो हमेशा पसंद की जाएगी और लोगों के दिलों में बसी रहेगी. ‘गदर’ आज के 25 साल के युवा के लिए भी उतनी ही एंटरटेनिंग है, जितनी उस समय के लोगों के लिए थी.”

    गदर को ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर बताते हुए क्या बोले अनिल शर्मा
    ‘गदर’ को “इस सदी की पहली ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर” बताते हुए, डायरेक्टर ने आगे कहा कि अगर आप वैसी ही कोई दूसरी फिल्म बनाने के बारे में सोचें भी, तो भी उसे दोहराया नहीं जा सकता. कभी-कभी आपको वैसी कहानी मिल जाती है, लेकिन गलती होने के चांस भी रहते हैं.

    अनिल शर्मा ने गदर को बताया, परफेक्ट मसाला एंटरटेनर
    लोग आज भी इसे देख रहे हैं. अगर उन्हें इसमें कुछ भी गलत या बेमतलब का लगता, तो वे ट्रोल जरूर करते, लेकिन ‘गदर’ एकदम परफेक्ट मसाला बनी थी. हमने इस पर काफी रिसर्च की थी. आज चैटजीपीटी के जमाने में यह सब बहुत आसान हो गया है. हम दिल्ली और मुंबई की सेंट्रल लाइब्रेरी में पूरा-पूरा दिन बिताकर रिसर्च करते थे. इसी तरह हमने बंटवारे से जुड़ी असली घटनाओं और कहानियों को इकट्ठा किया था.”

  • ‘पंचायत’ फेम रघुबीर यादव ने साझा किया जीवन संघर्ष, थिएटर से फिल्मी सफर तक की कहानी

    ‘पंचायत’ फेम रघुबीर यादव ने साझा किया जीवन संघर्ष, थिएटर से फिल्मी सफर तक की कहानी

    पर्दे पर सच्चाई से किरदार में ढलने वाले कलाकार बहुत गिने-चुने होते हैं. एक्टर रघुबीर यादव उन्हीं में से एक हैं. पॉपुलर सीरीज 'पंचायत' में उनके शानदार और दिल को छू लेने वाले 'प्रधान जी' के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया. उनकी सादगी ने हर किसी का दिल जीत लिया. लेकिन पहचान हासिल करना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं रहा. इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मुश्किलों का सामना किया है.

    एक्टर का छलका दर्द
    हाल ही में एक्टर ने अपने लंबे और चैलेंजिंग सफर को याद किया. उन्होंने बताया कि एक समय पर वो दिन के महज ढाई रुपये पर गुजारा करते थे. कई दफा भूखे सोते थे मीडिया  बातचीत में उन्होंने अपने मुश्किल दिनों पर कहा- एक्टिंग आसान नहीं है, लेकिन इसमें मजा आता है. लोग इसे स्ट्रगल कहते हैं, लेकिन मैंने अपनी जिंदगी को कभी संघर्ष नहीं माना. मैंने कड़ी मेहनत की और इस पूरे प्रोसेस को एन्जॉय किया.

    उन्होंने ये भी कहा कई स्टार्स 'संघर्ष' शब्द को अक्सर ग्लोरिफाई करके दिखाते हैं. इसपर उन्होंने अपनी राय देते हुए कहा- हर आर्ट वर्क में प्रैक्टिस की जरूरत होती है. चाहे आप संगीतकार हों, डांसर हों या एक्टर.. आपको सीखते रहना पड़ता है और रिहर्सल करनी पड़ती है. आज भी मुझे लगता है कि अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है. मेरे लिए, जिंदगी हमेशा एक स्कूल रही है, सीखने की एक जगह.

    थिएटर जर्नी की कैसे हुई शुरुआत?
    उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनकी एकेडमिक जर्नी ने शुरुआत में ही एक ऐसा मोड़ लिया, जिसने आगे चलकर उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी. एक सिक्योर फ्यूचर की उम्मीद में उन पर साइंस पढ़ने का दबाव था, लेकिन जल्द ही उन्हें एहसास हो गया था कि उनके लिए बोर्ड परीक्षाएं पास करना नामुमकिन है. इस एहसास ने उन्हें एक बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया था.

    इस बारे में बात करते हुए वो बोले- मुझे पहले से ही पता था कि मैं फेल होने वाला हूं. परीक्षा के नतीजों से घबराकर मैंने अपने एक दोस्त के साथ घर छोड़ने का फैसला किया और ललितपुर चला गया. वहां एक्टर अन्नू कपूर के पिता की एक थिएटर कंपनी परफॉर्म कर रही थी.

    ढाई रुपये पर किया गुजारा
    इस तरह थिएटर में उनकी शुरुआत हुई. मदनलाल कपूर की इस कंपनी ने उन्हें ढाई रुपये रोजाना पर रख लिया था. हालांकि, वो मामूली रकम भी हमेशा समय पर या पूरी नहीं मिलती थी. उन्होंने बताया- मुझे रोजाना ढाई रुपये मिलते थे, लेकिन कभी-कभी इससे भी कम मिलते थे. हम आटा और टमाटर खरीद लेते थे, फिर रोटी-चटनी खाकर गुजारा करते थे. जब कोई खाना चुरा लेता था और खाने को कुछ नहीं बचता था, तब हालात और भी ज्यादा मुश्किल हो जाते थे.

    20 साल तक गांव से बनाई दूरी
    एक्टर ने बताया कि इसी दौरान उन्होंने उर्दू सीखी, अपनी प्रोनन्सिएशन सुधारी और खुद को संगीत और थिएटर में पूरी तरह डुबो दिया. उन्होंने उस दौर के काफी भावुक पल को भी याद किया. उन्होंने बताया कि घर छोड़ने के बाद उन्होंने अपने पिता को लेटर लिखकर भरोसा दिलाया था कि वो कभी भी परिवार का नाम बदनाम नहीं करेंगे. 6 महीने बाद वो कुछ समय के लिए घर लौटे थे, लेकिन एक रिश्तेदार के ताने ने उनकी राह फिर से बदल दी. रिश्तेदार ने उन्हें ताना मारते हुए कहा था- हमें लगा था कि अब तुम सीधे सिनेमा के पर्दे पर ही दिखोगे. ये सुनकर उन्हें इतनी शर्मिंदगी महसूस हुई कि वो उसी रात दोबारा घर छोड़कर चले गए. इसके बाद वो करीब 20 साल तक अपने गांव से दूर रहे.