Category: मनोरंजन

  • परिणीता बोरठाकुर का बड़ा खुलासा: फिल्म के बदले ‘फिजिकल रिलेशन’ की मांग, डरकर छोड़ना पड़ा प्रोजेक्ट

    परिणीता बोरठाकुर का बड़ा खुलासा: फिल्म के बदले ‘फिजिकल रिलेशन’ की मांग, डरकर छोड़ना पड़ा प्रोजेक्ट

    मुंबई 
    परिणीता फेमस एक्ट्रेस हैं. वो टीवी के साथ कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. अपने सालों के करियर में उन्होंने हमेशा फैंस को अपनी दमदार एक्टिंग से इंप्रेस किया है। एक्ट्रेस ने अब एक इंटरव्यू में साउथ इंडस्ट्री को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि काम के बदले उनसे शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड की गई थी। 
    टेलीचक्कर संग बातचीत में एक्ट्रेस से इंडस्ट्री की डार्क रियलिटी के बारे में सवाल किया गया. इसपर परिणीता ने बताया- इस इंडस्ट्री में डार्क रियलिटी तो है, जिसका मैंने भी सामना किया है।         
           
    'लेकिन एक बात इस इंडस्ट्री की अच्छी है कि आपकी मर्जी के बिना आपको कोई टच भी नहीं कर सकता. ये चीज कहीं ना कहीं आपकी पर्सनैलिटी पर भी डिपेंड करती है. आप कैसे किससे बात करते हो. कितना लोगों को अपने करीब आने देते हो या नहीं आने देते।        
    परिणीता से आगे पूछा गया कि उन्होंने क्या फेस किया है? इसपर एक्ट्रेस बोलीं- अभी तो नहीं, क्योंकि अब मुझे कोई भी कुछ भी बोलने से पहले सोचेगा। 

    'लेकिन करियर की शुरुआत में मुझे साउथ फिल्म के लिए एक कॉल आया था. उन्होंने मुझे बोला कि आपकी फोटो शॉर्टलिस्ट हुई है. मैं फिर वहां गई. वहां और भी लड़कियां थीं, लोग थे, मैं सबसे मिली। 
    'मुझे फिर बोला गया कि आप फाइनल हो गई हो. कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के लिए आ जाओ. वो लोग कॉन्ट्रैक्ट लेकर आए. उन्होंने अपने असिस्टेंट को कुछ बोला और फिर असिस्टेंट वहां से चला गया।        

    'उसके बाद वो मुझे बोल रहा है कि अब आप मेरी हीरोइन हो. मैं भी छोटी थी तब. 21 साल की थी. तो मैंने बोला हां. उसने फिर मुझसे कहा कि मुझे आपके बॉडी मूवमेंट्स जानने हैं. मुझे लगा डांस की बात कर रहे हैं. लेकिन वो फिर बोला मुझे लगता है कि हमारे बीच फिजिकल रिलेशन होने चाहिए। 'ये सुनकर मेरे दिल की धड़कन काफी तेज हो गई. मैं तुरंत खड़ी हो गई और मैंने बोला कि मुझे नहीं करनी आपकी फिल्म और फिर मैं भाग गई।        

    'मैंने अपने पापा को कॉल करके बताया. उन्होंने कहा छोड़ो ये सब तुम इधर आ जाओ. कोई जरूरत नहीं है. फिर उस डायरेक्टर का कॉल आया उसने कहा कि प्लीज किसी को मत बताना मैं फैमिली मैन हूं। 'आपके लिए मेरी फिल्म में रोल है. लेकिन मैंने उनके साथ काम करने से मना कर दिया था. मैंने कभी भी काम करने के लिए कुछ गलत तरीका नहीं अपनाया। परिणीता की बात करें तो वो बेपनाह, सावधान इंडिया, गुप्ता ब्रदर्स, एक था राजा एक थी रानी जैसे शोज में काम कर चुके हैं. 

     

  • Aamir Khan Wedding: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से शादी की चर्चा, घर पर सादगी से होंगी रस्में

    Aamir Khan Wedding: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से शादी की चर्चा, घर पर सादगी से होंगी रस्में

    मुंबई 
     बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने  5 जुलाई को अपनी तीसरी शादी को लेकर मीडिया से बात की। जब मीडिया ने उनसे उनकी शादी के बारे में पूछा तो 61 वर्षीय आमिर ने बताया कि यह बहुत छोटी सी शादी है, जो घर पर ही होगी। जानकारी के अनुसार, शादी का कार्यक्रम अत्यंत सीमित दायरे में रखा गया है और केवल करीबी लोग ही इस खुशी के मौके पर शामिल होंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान ये शादी बहुत सिंपल तरीके से करने वाले हैं। आमिर खान, गौरी स्प्रैट ने शादी करने वाले हैं। आमिर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। लोग उन्हें नई शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं। वहीं, कुछ लोग शादी के बारे में और जानने के लिए उत्सुक हैं।

    आमिर खान और उनकी दूसरी पत्नी किरण राव से अलग हो चुके हैं। दोनों ने 2021 में अलग होने का ऐलान किया था। किरण का एक बेटा आजाद राव खान है। इससे पहले आमिर की शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और इरा हैं।

    गौरी स्प्रैट और आमिर खान दो दशकों से एक-दूसरे को जानते हैं। सालों तक दोनों दोस्त रहे। मार्च 2025 में अपने 60वें बर्थडे सेलिब्रेशन में आमिर खान ने गौरी संग रिलेशनशिप कंफर्म किया था। इस दौरान उन्होंने बताया था कि दोनों करीब 25 साल से दोस्त हैं, लेकिन कुछ समय पहले ही उनके बीच प्रेम संबंध की शुरुआत हुई।

    रिश्ते को सार्वजनिक करने के बाद से गौरी स्प्रैट कई मौकों पर आमिर खान के साथ नजर आ चुकी हैं। गौरी एक सात वर्षीय बेटे की मां हैं। बताया जाता है कि आमिर और गौरी लगभग 25 वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं और लंबे समय तक दोस्त रहने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को नया नाम देने का फैसला किया।

    अभिनेता की यह तीसरी शादी होगी। आमिर की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी। वर्ष 2002 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद आमिर ने वर्ष 2005 में किरण राव से दूसरी शादी की। इस विवाह से उनका एक बेटा आजाद राव खान है। आमिर और किरण ने वर्ष 2021 में अलग होने का फैसला किया था।

  • समंदर किनारे बिकिनी में अनन्या पांडे का ग्लैमरस अंदाज, Photos देख फैन्स बोले- ‘Uff!’

    समंदर किनारे बिकिनी में अनन्या पांडे का ग्लैमरस अंदाज, Photos देख फैन्स बोले- ‘Uff!’

    मुंबई 
    बॉलीवुड डीवा अनन्या पांडे बड़े पर्दे पर हों या सोशल मीडिया पर फैन्स को कभी निराश नहीं करती हैं. अनन्या सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर फैन्स को लाइफ की अपडेट देती रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस ग्रीस में वेकेशन एंजॉय कर रही थीं. अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने लग्जरी वेकेशन की झलक दिखाई है। अनन्या की इस ट्रिप में उनकी बहन रायसा भी उनके साथ नजर आईं. ग्रुप फोटो में ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद को भी देखा गया।          

     विदेश में हॉलीडे एंजॉय करते हुए अनन्या बेहद खुश दिखीं. ऑलिव ग्रीन कलर की बिकिनी में अनन्या बोल्ड और खूबसूरत नजर आईं। एक तस्वीर में अनन्या समंदर किनारे रेत पर बैठकर खूबसूरत सनसेट का आनंद लेती नजर आईं. फोटो काफी सुकून देने वाली है। ग्रीस में अनन्या ने ना सिर्फ अपना बोल्ड लुक दिखाया, बल्कि उन्होंने वहां की खूबसूरत और लजीज खाने का भी मजा लिया। अनन्या ने एक तस्वीर अपनी गर्लगैंग संग भी डाली है, जिसमें वो बेहद खुश नजर आईं. अनन्या की तस्वीरें फैन्स का दिल जीत रही हैं।

    एक फैन ने लिखा कि वाह… अनन्या… वाह… दूसरे ने लिखा क्या अदा है. कुछ ने कहा कि Uff जान लोगी क्या. कई फैन्स ने फायर इमोजी बनाकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। 

  • ‘अल्फा’ एडवांस बुकिंग सुस्त, पहले दिन 5-8 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

    ‘अल्फा’ एडवांस बुकिंग सुस्त, पहले दिन 5-8 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

    आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ की एक्‍शन स्‍पाई फिल्‍म 'अल्‍फा' शुक्रवार 03 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 'एक था टाइगर' के साथ 2012 में शुरू हुए 'YRF स्पाई यूनिवर्स' की यह 7वीं फिल्‍म है। बुधवार, 01 जुलाई से इसकी एडवांस बुकिंग शुरू गई है, लेकिन पहले 24 घंटों में टिकट बुकिंग के जो आंकड़े आए हैं, वह सुस्‍त हैं। गुरुवार दोपहर 3 बजे तक फिल्‍म के लिए महज 18579 टिकटों की प्री-बुकिंग हुई है। 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी की ऐतिहासिक सफलता के बाद देश में जासूसी फिल्‍मों को लेकर एक बहुत ऊंचा पैमाना तय हो चुका है। यही कारण है कि 'अल्‍फा' को ऑनलाइन आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में फिल्‍म को बॉक्‍स ऑफिस पर खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जैसे हालात हैं, कम से कम ओपनिंग डे पर यह 'YRF स्पाई यूनिवर्स' की सबसे कमजोर शुरुआत होने वाली है।

    इसमें कोई दोराय नहीं है कि ALPHA यदि 'धुरंधर फ्रैंचाइजी' से पहले रिलीज हुई होती, तो इसकी किस्‍मत कुछ और होती। लेकिन आदित्‍य धर की फिल्‍म को लेकर दर्शकों में जैसा क्रेज रहा है, उसके बाद अब किसी भी स्‍पाई फिल्‍म की तुलना सामान्‍य घटना है। एक और समस्‍या यह है कि फिल्‍म में भले ही बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे दिग्‍गज भी हैं, लेकिन आलिया भट्ट एक ऐसा नाम हैं, जिनकी काबिलियत के बावजूद सोशल मीडिया उनके साथ बेहद बुरा बर्ताव करती रही है। इन सब का असर फिल्‍म पर भी पड़ेगा।

    'अल्‍फा' की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
    Sacnilk के मुताबिक, 'अल्‍फा' के लिए गुरुवार सुबह 10 बजे तक एडवांस बुकिंग से महज ₹44.89 लाख की ग्रॉस कमाई हुई थी। जबकि दोपहर 3 बजे तक यह ₹69.36 लाख तक ही पहुंची है। ब्‍लॉक सीटों को जोड़ दें तो यह आंकड़ा ₹2.06 करोड़ तक पहुंचता है। इस रफ्तार से प्री-बुकिंग की कमाई में बहुत ज्यादा अंतर होता नहीं दिख रहा है। यदि नेशनल मल्‍टीप्‍लेक्‍स चेन्स के शुरुआती डेटा को देखें तो फ‍िल्म अभी अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है। 24 घंटे पहले, बुधवार दोपहर तक 'अल्फा' के तीन प्रमुख स‍िनेमा चेन्स में 700 टिकट बिके थे। इनमें INOX के 500 से ज्यादा टिकट, PVR के 150 टिकट और सिनेपोलिस के 50 टिकट शामिल हैं। दुखद बात यह है कि प्री-बुकिंग की रफ्तार में वह तेजी नहीं दिख रही है, जिससे उम्‍मीद जगे।

    बांद्रा में स्पॉट हुईं 'अल्फा गर्ल्स' आलिया भट्ट और शरवरी वाघ, देखिए दोनों कितनी खूबसूरत लग रहीं

    'धुरंधर' की सफलता के बाद दर्शकों का नकारात्मक भाव
    रणवीर सिंह स्‍टारर 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' न सिर्फ बॉक्स ऑफ‍िस पर ब्‍लॉकबस्‍टर रही, बल्‍क‍ि इसने कई नए रिकॉर्ड बनाए। हाल के समय में भारतीय सिनेमा की यह सबसे यादगार फ‍िल्मों में शामिल है। आदित्‍य धर की इस फिल्‍म ने स्पाई-जॉनर के अंदाज और उमंग, दोनों को बदलकर रख दिया है। एक ऐसा बेंचमार्क सेट किया है, जहां तक पहुंचना 'YRF स्पाई यूनिवर्स' की स्टाइलिश और कर्मश‍ियल एक्शन फ‍िल्मों के लिए थोड़ा मुश्‍क‍िल है। 'धुरंधर फ्रैंचाइजी' की कहानी असल जिंदगी से प्रेरित थी। अंदाज रॉ था। यही कारण ही दर्शक और आलोचक, दोनों ने इसकी तारीफ की। ऐसे में अब पर्दे पर दर्शक इस जॉनर की फिल्‍मों में बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए गए कंटेंट को लेकर दशर्कों में नाराजगी की भावना है। इसका नकारात्‍मक प्रभाव 'अल्‍फा' के बिजनस पर पड़ेगा।

    नॉन हॉलिडे रिलीज के कारण भी 'अल्‍फा' पर असर
    'अल्फा' एक नॉन-हॉलिडे रिलीज है। यानी यह बिना छुट्टी वाले शुक्रवार को सिनेमाघरों में आ रही है। यदि यह किसी छुट्टी के दिन रिलीज होती, तो ओपनिंग डे इसे ज्यादा कमाई करने का मौका मिलता। लेकिन अब इसे दर्शक की कमी का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही अक्षय कुमार की फ‍िल्‍म 'वेलकम टू द जंगल' भी है, जो फैमिली ऑडियंस को हंसा रही है। इस कारण स्क्रीन शेयरिंग में भी कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।

    'अल्फा' बॉक्‍स ऑफिस प्रेडिक्‍शन: पहले दिन कितनी होगी कमाई
    कुल मिलाकर, 'अल्‍फा' YRF के 'स्पाई यूनिवर्स' की फिल्‍म होने के बावजूद पहले दिन संघर्ष करती हुई दिख रही है। बल्‍क‍ि, यह ओपनिंग डे पर इस फ्रैंचाइजी की सबसे कमजोर फिल्‍म साबित होने वाली है। सुस्‍त एडवांस बुकिंग, 'धुरंधर' के बाद बदली जनभावना और 'वेलकम टू द जंगल' से कंपीटिशन को ध्‍यान में रखते हुए, अनुमान यही है कि ALPHA पहले दिन भारतीय बॉक्‍स ऑफिस ₹5-₹8 करोड़ की नेट कमाई ही कर पाएगी। हां, यदि फिल्‍म वाकई जबरदस्‍त हुई तो वर्ड-ऑफ-माउथ के बूते यह पहले वीकेंड में धूम मचाने का दम भी रखती है।

    'YRF स्पाई यूनिवर्स' की फिल्में और ओपनिंग डे पर देश में नेट कमाई:
        एक था टाइगर – ₹32.92 करोड़ (2012)
        टाइगर जिंदा है – ₹34.10 करोड़ (2017)
        वॉर – ₹53.35 करोड़ (2019)
        पठान – ₹57.00 करोड़ (2022)
        टाइगर 3 – ₹44.50 करोड़ (2023)
        वॉर 2 – ₹52.00 करोड़ (2025)

    YRF ने थ‍िएटर्स और मल्‍टीप्‍लेक्‍स चेन्‍स को दिए हैं खास न‍िर्देश
    हालांकि, 'अल्‍फा' की रिलीज के लिए YRF ने डिस्ट्रिब्यूशन की खास रणनीति बनाई है। इसके लिए एग्‍ज‍िबिटर्स को साफ निर्देश दिए गए हैं कि कोई शो सुबह जल्दी शुरू नहीं होगा। फिल्‍म का पहला शो शुक्रवार सुबह 9:30 बजे ही शुरू हो। इसके अलावा टिकट की कीमतें भी हिसाब से तय की गई हैं। कोश‍िश यही है कि ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को थ‍िएटर पर खींचा जा सके। स्क्रीन-शेयरिंग के लिए भी कड़े नियम बनाए हैं। इसके लिए 2-स्क्रीन वाले सिनेमाघरों में कम से कम 4 शो, बड़े 4-स्क्रीन वाले मल्टीप्लेक्स में कम से कम 8 शो रखने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, इन सब का कितना फायदा मिलता है, यह रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

     

  • ‘धुरंधर’ का विदेशों में भी जलवा, रिकॉर्डतोड़ कमाई के बाद 10 जुलाई को जापान में होगी रिलीज़

    ‘धुरंधर’ का विदेशों में भी जलवा, रिकॉर्डतोड़ कमाई के बाद 10 जुलाई को जापान में होगी रिलीज़

    मुंबई
     बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म धुरंधर रिकॉर्डतोड़ सफलता और दुनियाभर में शानदार कमाई के बाद 10 जुलाई को जापान के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।फिल्म के जापान में रिलीज़ होने के अवसर पर रणवीर सिंह ने वहां के दर्शकों के लिए एक विशेष वीडियो संदेश जारी कर बड़े पर्दे पर फिल्म देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि 'धुरंधर' ड्रामा, रोमांच, भव्यता और भावनाओं से भरपूर फिल्म है, जिसकी दमदार कहानी दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखती है।

    Sacnilk के अनुसार,  5 दिसंबर, 2025 को रिलीज होने के बाद धुरंधर ने  वैश्विक स्तर पर ₹1,307.35 करोड़ की भारी कमाई की। फिल्म निर्माताओं के बयान के अनुसार, फिल्म ने "अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक ऐतिहासिक प्रदर्शन किया, उत्तरी अमेरिका में अब तक की नंबर 1 हिंदी फिल्म बनकर उभरी, साथ ही कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई और यूके में शीर्ष प्रदर्शन करने वाली भारतीय फिल्मों में शुमार हो गई।"

    आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं। फिल्म का पहला भाग एक भारतीय गुप्तचर एजेंट की पाकिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर नेटवर्क में घुसपैठ की कहानी है, जो विश्व भर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता है।

    1307 करोड़ की कमाई, बना बड़ा रिकॉर्ड
    ‘धुरंधर’ पहले ही दुनियाभर में 1307 करोड़ रुपए की जबरदस्त कमाई कर चुकी है। यह आंकड़ा इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल करता है। सिनेमाघरों में फिल्म को जिस तरह का रिस्पॉन्स मिला, उसने मेकर्स की उम्मीदों को भी पार कर दिया।

    क्या है फिल्म की खास बात?
    फिल्म एक एक्शन-ड्रामा है, जिसमें देशभक्ति, मिशन और इमोशन का मजबूत मिश्रण देखने को मिलता है। दमदार कहानी, शानदार विजुअल्स और कलाकारों की परफॉर्मेंस ने इसे दर्शकों के बीच खास बना दिया। यही वजह है कि फिल्म का क्रेज अभी भी बना हुआ है।

    Japan में क्यों बढ़ रही है उम्मीद?
    पिछले कुछ समय में Japan में भारतीय फिल्मों की लोकप्रियता बढ़ी है। खासकर ऐसी फिल्में, जिनमें एक्शन और इमोशनल एलिमेंट हो, वहां के दर्शकों को पसंद आती हैं। ‘Operation Dhurandhar’ भी उसी ट्रेंड को आगे बढ़ा सकती है।

    क्या Japan में भी बनेगा नया रिकॉर्ड?
    अब नजर इस बात पर टिकी है कि क्या यह फिल्म Japan में भी वही जादू चला पाएगी। अगर दर्शकों का प्यार यहां भी मिला, तो ‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा के लिए एक और बड़ी ग्लोबल सफलता साबित हो सकती है।

    आप के लिए अनुशंसित
    धुरंधर: द रिवेंज नाम की दूसरी फिल्म  पिछले महीने रिलीज हुई थी। धुरंधर के लाइफटाइम कलेक्शन को  धुरंधर 2 ने  11 दिनों में ही  पार कर लिया  ।

    धुरंधर 2  3,000 करोड़ रुपये की कमाई के साथ भारत की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी बन गई है, जिसने अपने सबसे मजबूत दावेदारों  बाहुबली  और  पुष्पा को पीछे छोड़ दिया है ।

    Sacnilk के अनुसार, 41 दिनों के बाद, घरेलू कुल कमाई अब चौंका देने वाले ₹1,132.94 करोड़ तक पहुंच गई है, जबकि भारत की कुल कमाई ₹1,356.01 करोड़ है।

    धुरंधर 2  सिनेमाघरों में चल रही है और इसने भारतीय फिल्म इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया है।फिल्म की कहानी, निर्देशन और निर्माण की जिम्मेदारी आदित्य धर ने संभाली है। इसके निर्माता ज्योति देशपांडे और लोकेश धर हैं।

  • बॉबी देओल की आश्रम सीजन 4 की शूटिंग अगस्त से होगी शुरू जल्द।

    बॉबी देओल की आश्रम सीजन 4 की शूटिंग अगस्त से होगी शुरू जल्द।

    बॉबी देओल की सुपरहिट वेब सीरीज ‘आश्रम’ एक बार फिर चर्चा में है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘आश्रम सीजन 4’ की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है. बताया जा रहा है कि मेकर्स अगस्त 2026 से नए सीजन की शूटिंग शुरू करेंगे, जिसमें एक बार फिर बाबा निराला की कहानी आगे बढ़ती नजर आएगी.

     फिर साथ नजर आएगी पूरी स्टारकास्ट
    Variety India की रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘आश्रम सीजन 4’ की शूटिंग अगस्त 2026 के बीच से शुरू होने वाली है. इस नए सीजन में एक बार फिर डायरेक्टर प्रकाश झा के साथ बॉबी देओल, अदिति पोहनकर और चंदन रॉय सान्याल जैसे मुख्य कलाकार अपनी-अपनी भूमिकाओं में नजर आएंगे.

    फिलहाल, मेकर्स शो की तैयारियों में जुटे हुए हैं. हालांकि, अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि सीजन 4 के साथ बाबा निराला की कहानी खत्म होगी या आगे भी जारी रहेगी. लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि शो की शूटिंग और प्रोडक्शन का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है.

    त्रिधा चौधरी ने बताया कैसे मिला था शो में रोल
    ‘आश्रम’ में बबिता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें इस सीरीज में काम कैसे मिला. Bollywood Hungama से बातचीत में उन्होंने कहा कि एक दिन वह सुपरमार्केट में खरीदारी कर रही थीं, तभी उनकी मुलाकात शो की टीम की माधवी भट्ट से हुई.

    त्रिधा के मुताबिक, माधवी भट्ट ने उन्हें देखते ही कहा, “त्रिधा, तुमसे यहां मिलकर बहुत खुशी हुई. मुझे लगता है कि तुम्हें यह शो जरूर करना चाहिए.” इसके बाद उन्हें ऑडिशन और आगे के प्रोसेस के जरिए इस मशहूर वेब सीरीज का हिस्सा बनने का मौका मिला.

    क्या है ‘आश्रम’ वेब सीरीज की कहानी?
    अगर आपने अभी तक ‘आश्रम’ नहीं देखी है, तो बता दें कि यह एक क्राइम ड्रामा वेब सीरीज है. इसमें बॉबी देओल ने ‘बाबा निराला’ का रोल निभाया है, जो खुद को एक भगवान जैसा साधु बताता है. लोग उस पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं, लेकिन असलियत में वह एक धोखेबाज इंसान होता है जो पर्दे के पीछे गलत काम करता है.

    जैसे-जैसे बाबा की ताकत बढ़ती है, बड़े-बड़े नेता भी अपने फायदे के लिए उसके पास आते हैं. वहीं पुलिस के कुछ जांबाज अफसर चुपके से इस आश्रम के काले कारनामों का पर्दाफाश करने में जुटे रहते हैं. इस शो का पहला सीजन साल 2020 में आया था और अब फैंस को इसके चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार है. 

  • इक्का ट्रेलर लॉन्च पर भावुक हुए सनी देओल, कहा मैं हमेशा पापा का बेटा हूं

    इक्का ट्रेलर लॉन्च पर भावुक हुए सनी देओल, कहा मैं हमेशा पापा का बेटा हूं

    मुंबई में 29 जून को नेटफ्लिक्स की फिल्म इक्का का ट्रेलर लॉन्च किया गया. इस मौके पर जब फिल्म के ट्रेलर में दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट दिया गया. ट्रेलर में सनी को “धर्मेंद्र का बेटा, सनी देओल” कहकर क्रेडिट किया गया. इस बारे में बात करते हुए सनी काफी भावुक हो गए.

    सनी देओल ने कहा- मैं हमेशा पापा का बेटा हूं और हमेशा रहूंगा
    जब सनी देओल से पूछा गया कि मेकर्स ने उन्हें “धर्मेंद्र का बेटा” कहकर क्यों क्रेडिट किया, तो उन्होंने बहुत ही भावुक अंदाज में कहा, “मैं हमेशा अपने पापा का बेटा हूं और हमेशा रहूंगा… बस इससे आगे कुछ नहीं.”

    ‘इक्का’ ट्रेलर में दिखा कोर्टरूम ड्रामा
    फिल्म ‘इक्का’ का ट्रेलर एक इंटेंस कोर्टरूम ड्रामा की झलक दिखाता है, जिसमें सनी देओल एक वकील अर्जुन मेहरा का किरदार निभा रहे हैं. कहानी में वह अपने अतीत के एक व्यक्ति का केस लड़ने के लिए मजबूर हो जाते हैं, जिसे अक्षय खन्ना निभा रहे हैं. फिल्म में तिलोत्तमा शोम एक सख्त पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की भूमिका निभा रही हैं. जबकि दिया मिर्जा, सनी की पत्नी का रोल निभा रही है. इसके अलावा फिल्म में संजेदा शेख, शिशिर शर्मा और आकांक्षा रंजन कपूर भी हैं.

    फिल्म को लेकर डायरेक्टर ने क्या कहा?
    फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने बताया कि ‘इक्का’ सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा नहीं है, बल्कि इसमें रिश्तों, इमोशंस और न्याय की जटिलताओं को भी दिखाया गया है. उन्होंने कहा कि इतने बड़े कलाकारों के साथ इस कहानी को पर्दे पर लाना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा. फिल्म की कहानी इक्का को अल्थिया कौशल और मयंक तिवारी ने लिखा है. यह फिल्म 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

  • वेलकम टू द जंगल 4 दिनों में 100 करोड़ पार, वेलकम 4 पर बड़ा अपडेट

    वेलकम टू द जंगल 4 दिनों में 100 करोड़ पार, वेलकम 4 पर बड़ा अपडेट

     अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और रिलीज होते ही इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बना ली. कॉमेडी और एक्शन से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है और लगातार कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है. सिर्फ 4 दिनों में ही इसने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है. इसकी शानदार सफलता के बीच डायरेक्टर अहमद खान ने फिल्म के बजट और ‘वेलकम 4’ को लेकर ऐसे खुलासे किए हैं, जिन्होंने फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है.

    Zoom को दिए इंटरव्यू में डायरेक्टर अहमद खान ने फिल्म के बजट को लेकर खुलकर बात की. अहमद खान ने कहा कि लोग उन्हें महंगा डायरेक्टर समझते हैं, लेकिन यह बिल्कुल गलत है. उन्होंने साफ कहा कि वह कभी भी ज्यादा खर्च करके फिल्म नहीं बनाते, बल्कि हमेशा प्रोड्यूसर के फायदे और बजट का ध्यान रखते हैं. उनके मुताबिक, वह अपनी फिल्मों को तय बजट के अंदर ही पूरा करते हैं.

    अहमद खान ने यह भी कहा कि उनके बारे में कई तरह की झूठी बातें फैलाई जाती हैं. उनका मानना है कि 200 या 250 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट कई बार बेकार खर्च होता है और इससे फिल्मों में सिर्फ फिजूलखर्ची बढ़ती है.

    फिल्म का बजट कितना है?
    डायरेक्टर अहमद खान ने बताया कि फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल‘ को बनाने में करीब 115 से 125 करोड़ रुपये का खर्च आया है. इस बजट में एक्टर्स की फीस, गाने और एक्शन सीन शामिल हैं.

    उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म रिलीज से पहले ही डिजिटल राइट्स, सैटेलाइट (टीवी) राइट्स, म्यूजिक और ओवरसीज राइट्स बेचकर पूरा खर्च पहले ही वसूल कर लिया गया था. इसका मतलब है कि फिल्म का बजट पहले ही निकल चुका है और अब थिएटर से होने वाली हर कमाई सीधे तौर पर मुनाफा (प्रॉफिट) मानी जाएगी.

     क्या आएगी ‘वेलकम 4’?
    जब अहमद खान से पूछा गया कि क्या वह इस फिल्म का चौथा पार्ट यानी ‘वेलकम 4’ भी बनाएंगे? तो उन्होंने कहा, “अभी तक ऐसा कोई प्लान नहीं है. लेकिन दर्शकों से किरदारों को जो प्यार मिल रहा है, उसे देखकर लगता है कि अगला पार्ट बनना चाहिए. पर इसमें अभी काफी समय लगेगा.”

     क्या उदय-मजनू के साथ होगी जॉन अब्राहम की एंट्री?
    जब उनसे पूछा गया कि क्या अगले पार्ट में नाना पाटेकर (उदय भाई) और अनिल कपूर (मजनू भाई) वापस आएंगे, तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि कुछ भी हो सकता है. शायद अगले पार्ट में जॉन अब्राहम की एंट्री भी देखने को मिल सकती है.

  • पति जहीर की गोद में झूमीं सोनाक्षी सिन्हा, बीच वेकेशन की रोमांटिक Photos ने जीता फैंस का दिल

    पति जहीर की गोद में झूमीं सोनाक्षी सिन्हा, बीच वेकेशन की रोमांटिक Photos ने जीता फैंस का दिल

    मुंबई 

    बॉलीवुड के पावर कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इन दिनों रोमांटिक वेकेशन पर हैं. 23 जून को कपल ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट की. दोनों की रोमांटिक तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। 
    सोनाक्षी-जहीर ने अब वेकेशन की कुछ नई तस्वीरें साझा की हैं. तस्वीरों में कपल की सिजलिंग केमिस्ट्री से आप भी नजरें नहीं हटा पाएंगे। वेकेशन फोटोज में सोनाक्षी और जहीर एक दूजे की बांहों में कोजी होते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
    एक फोटो में जहीर इकबाल अपनी लेडी लव सोनाक्षी को बांहों में लेकर उन्हें गाल पर Kiss करते दिखे. सोनाक्षी भी खुशी से चहकती नजर आईं। 
    वेकेशन की इस तस्वीर में सोनाक्षी पति जहीर की गोद में बैठी हुई नजर आ रही हैं. कपल का किलर अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है। सोनाक्षी इस फोटो में पति जहीर इकबाल की बांहों में बांहे डाली नजर आईं. कपल की मिलियन डॉलर स्माइल उनकी खुशी को जगजाहिर कर रही है।        

    सोनाक्षी का बीच लुक भी सुपर कूल है. व्हाइट शर्ट और डेनिम शॉर्ट्स में एक्ट्रेस स्टनिंग लगीं. उन्होंने ओपन हेयर और लाइट मेकअप के साथ अपना लुक कंप्लीट किया। जहीर भी अपनी पत्नी से ट्विनिंग करते नजर आए. व्हाइट शर्ट और जींस में सुपर डैशिंग लगे।  बीच पर सोनाक्षी-जहीर ने एक दूजे संग काफी हसीन पल बिताए. दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री देखकर किसी भी धड़कनें तेज हो सकती है।    बता दें कि सोनाक्षी और जहीर ने लंबी डेटिंग के बाद साल जून 2024 में सादगी से रजिस्टर मैरिज की थी. शादी के 2 साल बाद भी दोनों का रिश्ता किसी न्यूलीमैरिड कपल जैसा फ्रेश और प्यार से भरा ही लगता है. 

     

  • अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ने पहले दिन की कमाई से बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

    अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ने पहले दिन की कमाई से बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

    अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म को दर्शकों का मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, ज्यादातर रिव्यूज पॉजिटिव हैं. कई दिग्गद सितारों से सजी फिल्म ने बढ़िया ओपनिंग की है. आइए जानते हैं फिल्म की पहले दिन की कमाई कैसी रही.

    बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा फिल्म का कलेक्शन?
    'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज से पहले 25 जून को फिल्म के पेड प्रीव्यू शो रखे गए थे, जिससे फिल्म की कमाई की अच्छी शुरुआत हुई. अब फिल्म के पेड प्रीव्यू और पहले दिन की शुरुआती कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं.

    ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने गुरुवार को पेड प्रीमियर से 3.75 करोड़ रुपये अपने खाते में किए. वहीं, फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर इंडिया में 15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. गुरुवार को हुए पेड प्रिव्यूज को मिलाकर फिल्म का कुल नेट इंडिया कलेक्शन 18.75 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 22.50 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, विदेशी मार्केट से फिल्म को 6.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन मिला है, जिसके बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 29 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. हालांकि, ऑफिशियल आंकड़े आाना अभी बाकी है.

    'भूत बंगला' को छोड़ा पीछे
    'वेलकम टू द जंगल' ने अक्षय की पिछली फिल्म 'भूत बंगला' की ओपनिंग कमाई को पीछे छोड़ दिया है. 'भूत बंगला' ने भारत में पहले दिन 12.25 करोड़ की नेट ओपनिंग की थी. वहीं,  प्रीमियर से फिल्म की 3.75 करोड़ की कमाई हुई थी, जिससे फिल्म की ओपनिंग 16 करोड़ रुपये रही थी. वहीं, 'वेलकम टू द जंगल' ओपनिंग कमाई में इससे आगे निकल गई है.

    'वेलकम टू द जंगल' की शुक्रवार को 10,892 शोज में कुल मिलाकर 26.46% की थिएटर ऑक्यूपेंसी देखी गई. इसमें मॉर्निंग शोज में 11%, दोपहर के शोज में 26.85%, शाम के शोज में 28.85% और रात के शोज में 39.15% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

    'अल्फा' के आगे टिक पाएगी अक्षय की फिल्म?
    अक्षय कुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन तो कदम जमाती नजर आ रही है. लेकिन अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म ओपनिंग वीकेंड और उसके बाद वर्किंग डेज में कैसा परफॉर्म करती है. आने वाले दिनों में अक्षय की फिल्म को 'अल्फा', 'धमाल 4', और 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' जैसी कई नई थिएट्रिकल रिलीज से टक्कर मिलने वाली है. इस क्लैश का असर फिल्म की कमाई पर कितना पड़ेगा, ये देखने वाली बात होगी.

    बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट 'वेलकम' साल 2007 में रिलीज हुआ था. फिल्म सुपरहिट हुई थी. इसके बाद फिल्म का सीक्वल 'वेलकम बैक' साल 2015 में आया था. अब अहमद खान फिल्म का तीसरा पार्ट वेलकम टू द जंगल लेकर आए हैं. फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन ज्यादातर पॉजिटिव रिव्यूज हैं.

    फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, परेश रावल, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज समेत 32 सितारे हैं. फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है. अगर आपने ओपनिंग डे पर फिल्म को मिस कर दिया है तो अभी टिकट बुक करें और जल्दी से देख आएं 'वेलकम टू द जंगल'.