Category: मनोरंजन

  • डीपफेक कंटेंट पर कड़ा रुख, Delhi High Court ने Google-Meta Platforms को दिए निर्देश

    डीपफेक कंटेंट पर कड़ा रुख, Delhi High Court ने Google-Meta Platforms को दिए निर्देश

    नई दिल्ली

    दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को बड़ी राहत देते हुए उनके व्यक्तित्व अधिकारों को अंतरिम संरक्षण प्रदान किया है। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति या संस्था उनकी अनुमति के बिना उनके नाम, छवि, आवाज या पहचान का व्यावसायिक उपयोग नहीं कर सकेगा। कोर्ट ने इस मामले में ऑनलाइन कंटेंट को लेकर भी सख्त रुख अपनाया है। इसके साथ ही अदालत ने टेक कंपनियों Google और Meta को निर्देश दिए हैं कि वे अर्जुन कपूर से जुड़े आपत्तिजनक या अनधिकृत कंटेंट को हटाने और उसके प्रसार को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाएं।

    यह आदेश न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला ने उस याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया, जो अभिनेता ने कई सोशल मीडिया अकाउंट्स और वेबसाइट्स के खिलाफ दायर की थी। अदालत ने अपने आदेश में पाया कि अर्जुन कपूर के नाम, छवि और पहचान का बिना अनुमति व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा था। इसमें उनके नाम पर सामान बेचना, प्रचार के लिए उनकी तस्वीरों का उपयोग करना और विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन जैसे मामले शामिल थे। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस तरह का अनधिकृत उपयोग उनके व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों का उल्लंघन है, जो कानूनन स्वीकार्य नहीं है। इस फैसले के बाद अब किसी भी व्यक्ति या संस्था को अर्जुन कपूर की पहचान का व्यावसायिक उपयोग करने से पहले उनकी अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

    हर कंटेट सिर्फ छवि या नाम के आधार पर नहीं हटा सकते
    29 अप्रैल को हुई सुनवाई में अदालत ने स्पष्ट किया था कि किसी सार्वजनिक व्यक्ति से जुड़ा हर कंटेंट केवल इस आधार पर नहीं हटाया जा सकता कि उसमें उनका नाम या छवि शामिल है। अदालत ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोगों को इस तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, कोर्ट ने यह भी साफ किया कि यदि कोई सामग्री मानहानिकारक, अपमानजनक या अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग वाली हो, तो उस पर कार्रवाई की जा सकती है और उसे हटाया भी जा सकता है।

    अदालत ने कहा कि “सामान्य व्यक्ति व्यक्तित्व अधिकारों (Personality Rights) के लिए अदालत का दरवाजा नहीं खटखटाता,” क्योंकि ऐसे अधिकारों से जुड़े विवाद आमतौर पर सार्वजनिक हस्तियों तक ही सीमित रहते हैं। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोगों को अधिक जांच-परख और आलोचना का सामना करना पड़ता है, इसलिए उनके मामलों में संतुलन बनाकर निर्णय लेना आवश्यक होता है।

    गूगल और मेटा को निर्देश
    अदालत ने कहा कि अभिनेता ने अपने नाम, छवि या पहचान के इस तरह के किसी भी उपयोग के लिए कोई अनुमति या लाइसेंस नहीं दिया था। इसके बावजूद उनका नाम और तस्वीरें कई जगहों पर अनधिकृत रूप से इस्तेमाल की जा रही थीं। कोर्ट ने टेक कंपनियों Google और Meta को निर्देश दिया कि ऐसी आपत्तिजनक या गलत सामग्री को तुरंत हटाया जाए और जिन अकाउंट्स के जरिए यह कंटेंट फैलाया जा रहा है, उनकी पूरी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही अदालत ने AI से बनाए गए डीपफेक वीडियो और अश्लील सामग्री पर भी गंभीर चिंता जताई। कोर्ट ने कहा कि इस तरह का दुरुपयोग न केवल व्यक्ति की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उसे अपूरणीय क्षति भी पहुंचा सकता है।

    क्या थी अर्जुन कपूर की मांग
    अर्जुन कपूर की ओर से पेश वकील प्रवीण आनंद ने कोर्ट को बताया कि कई लोग बिना अनुमति उनके नाम और छवि का दुरुपयोग कर रहे हैं। दलील के अनुसार, कुछ मामलों में अर्जुन कपूर के नाम पर फर्जी बुकिंग की जा रही है, जबकि कुछ लोग उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल करके सामान बेचने जैसी गतिविधियों में शामिल हैं। इस याचिका में यूट्यूब और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ-साथ टेक कंपनियों Google और Meta को भी पक्षकार बनाया गया है, ताकि अनधिकृत कंटेंट के प्रसार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

    ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फेक न्यूज
    अर्जुन कपूर की ओर से पेश वकील प्रवीण आनंद ने अदालत को बताया कि इंटरनेट पर अभिनेता से जुड़ा ऐसा कंटेंट मौजूद है जिसमें अश्लील सामग्री, फेक न्यूज और आपत्तिजनक तस्वीरें शामिल हैं। इनमें कई इमेज AI से बनाई गई या मॉर्फ्ड (बदली हुई) हैं। दलील के अनुसार, कुछ तस्वीरों में अभिनेता को जानवरों के साथ जोड़कर दिखाया गया है, जबकि कुछ में उन्हें गोलगप्पे बेचते हुए दिखाया गया है। वकील ने कहा कि यह सामग्री न तो मजाक के दायरे में आती है और न ही व्यंग्य मानी जा सकती है।

    उन्होंने अदालत को बताया कि इस तरह का कंटेंट स्वीकार्य सीमाओं से बाहर जाकर अभिनेता की छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला है। इस मामले में पहले ही कोर्ट ने व्यक्तित्व अधिकारों को अंतरिम संरक्षण प्रदान किया है और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को आपत्तिजनक सामग्री हटाने के निर्देश दिए हैं।

  • कियारा ने यश संग इंटीमेट सीन पर जताई आपत्ति, मेकर्स से हटाने की की अपील

    कियारा ने यश संग इंटीमेट सीन पर जताई आपत्ति, मेकर्स से हटाने की की अपील

    मुंबई 

    बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच के तालमेल को लेकर चर्चा में हैं. मां बनने के बाद कियारा एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उनकी आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है.  हालांकि, फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही विवादों और चर्चाओं के घेरे में आ गई है। 

    ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो कियारा ने फिल्म के कुछ खास सीन्स को लेकर मेकर्स के सामने अपनी बात रखी है, जिससे फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 

    कियारा आडवाणी ने क्या कुछ कहा?
    'Gulte' की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, कियारा आडवाणी ने फिल्म का फाइनल आउटपुट देखने के बाद डायरेक्टर गीतू मोहनदास और एक्टर यश से एक खास रिक्वेस्ट की है. बताया जा रहा है कि कियारा ने फिल्म के कुछ इंटीमेट सीन्स को हटाने या उनकी लंबाई कम करने की बात कही है। 

    दरअसल, पहले ऐसी खबरें आई थीं कि कियारा ने यश के साथ कुछ बोल्ड सीन शूट किए थे. शूटिंग के वक्त डायरेक्टर ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि ये सीन उनकी सहजता यानी 'कम्फर्ट जोन' को ध्यान में रखकर ही फिल्माए जाएंगे. लेकिन पर्दे पर फाइनल एडिटिंग देखने के बाद, एक्ट्रेस को लगा कि इन सीन्स का प्रेजेंटेशन उनकी सोच से थोड़ा अलग है, जिसके बाद उन्होंने बदलाव की इच्छा जाहिर की।

    रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि कियारा ने 'टॉक्सिक' के मेकर्स से स्पष्ट रूप से कहा है कि या तो उन सीन्स को काफी छोटा कर दिया जाए या फिर फाइनल कट में उन्हें थोड़ा 'सॉफ्ट' या हल्का रखा जाए. मां बनने के बाद अपनी नई पारी की शुरुआत कर रहीं कियारा शायद अपनी स्क्रीन इमेज को लेकर अब और भी ज्यादा सतर्क हो गई हैं. हालांकि, इन दावों में कितनी सच्चाई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है. अभी तक कियारा आडवाणी या फिल्म के प्रोडक्शन हाउस की ओर से इस मामले पर कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है। 

    टीजर पर पहले हो चुका विवाद
    यह फिल्म पहले भी अपनी कुछ सीन्स दिखाने के बाद विवादों में घिर चुकी है. फिल्म के एक टीजर में यश को 'राया' नाम के एक गैंगस्टर के रूप में दिखाया गया था. टीजर के एक सीन में वह कब्रिस्तान के पास खड़ी कार में एक महिला के साथ सेक्स करते हुए नजर आए थे, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हुई थी. फिल्म की स्टारकास्ट काफी बड़ी है, जिसमें तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और नयनतारा जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं। 

    रिलीज डेट 2 बार बदली गई
    आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट दो बार टाली जा चुकी है. पहले ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज होना थी लेकिन फिर इसे 4 जून को रिलीज करने का फैसला किया गया. हालांकि 29 अप्रैल को यश की तरफ से एक पोस्ट आया और फिर इसे टाल दिया गया. अब नई रिलीज डेट का इंतजार किया जा रहा है। 

  • शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना का बड़ा बयान! शादी क्यों नहीं की और कैसी पत्नी चाहते हैं, जानें पूरी बात

    शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना का बड़ा बयान! शादी क्यों नहीं की और कैसी पत्नी चाहते हैं, जानें पूरी बात

    मुकेश खन्ना इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर्स में शुमार किए जाते हैं. वो 'शक्तिमान' और 'भीष्म पितामह' में अपने आइकॉनिक किरदारों के लिए जाने जाते हैं. मुकेश खन्ना अक्सर अपने बेबाक अंदाज और बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फैंस के फेवरेट 'शक्तिमान' 67 की उम्र में कुंवारे हैं. मगर उन्होंने अब अपनी शादी और पार्टनर को लेकर चुप्पी तोड़ी है. मुकेश खन्ना ने ये भी बताया है कि उन्हें किस तरह की जीवनसाथी चाहिए.

    प्यार को लेकर क्या बोले मुकेश खन्ना?
    फिल्मी चर्चा संग बातचीत में मुकेश खन्ना ने अब तक शादी न करने की वजह बताई. एक्टर ने मर्दानगी को लेकर बनी समाज की धारणाओं पर भी बात की. एक्टर ने कहा कि इश्क लड़ाने से कोई मर्द नहीं बन जाता. उन्होंने इस बारे में बात करते हुए फिल्ममेकर रवि चोपड़ा की पुरानी बात दोहराई. उन्होंने बताया कि फिल्ममेकर का मानना था- मर्द वही होता है जिसके अफेयर होते हैं.

    हालांकि, मुकेश खन्ना ने कहा कि वो इस बात से बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं. एक्टर बोले- उस ग्रुप में हर किसी के अफेयर थे. सिर्फ मेरा कोई अफेयर नहीं था. मेरा मानना है कि अपनी मर्दानगी साबित करने के लिए आपको 10 गर्लफ्रेंड्स बनाने की जरूरत नहीं होती. इसे कई दूसरे तरीकों से साबित किया जा सकता है.

    मुकेश खन्ना ने ये भी कहा कि उनके नजरिए को अक्सर गलत समझा जाता है, खासकर जब बात महिलाओं की आती है. उन्होंने कहा- मैं महिलाओं के खिलाफ नहीं हूं, बल्कि, मैं महिलाओं का बहुत सम्मान करता हूं.

    मर्दों के चीटिंग करने पर उठाए सवाल
    एक्टर ने शादी में वफादारी पर अपनी राय रखी. इसके अलावा उन्होंने समाज के डबल स्टैंडर्ड्स पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा- लोग कहते हैं कि औरत पतिव्रता होनी चाहिए. लेकिन क्या किसी ने यह कहा है कि मर्द को भी 'पत्नीव्रता' होना चाहिए? मैं यह कहता हूं. अगर आप शादीशुदा हैं, तो आप कमिटेड हैं. दो आत्माओं का मिलन हुआ है. लेकिन लोग इस पर विश्वास नहीं करते… वो कहते हैं 'मैं अपनी पत्नी से प्यार करता हूं', लेकिन फिर भी बाहर चक्कर चलाते हैं. यह पूरी तरह से पार्टनर संग धोखा है.

    शादी को लेकर क्या बोले एक्टर?
    मुकेश खन्ना अब तक कुंवारे हैं. लेकिन एक्टर ने कहा कि उनका शादी में गहरा विश्वास है. इस बारे में अपनी राय देते हुए वो बोले- लोगों को लगता है कि अगर आप शादी नहीं करते, तो आप शादी में यकीन नहीं रखते. लेकिन इस बात में बिल्कुल सच्चाई नहीं है. मैं ज्यादातर लोगों की तुलना में शादी की संस्था में कहीं ज्यादा विश्वास रखता हूं. मेरा मानना है कि शादी किस्मत से तय होती है. पत्नी बस यूं ही नहीं मिलती. वो किस्मत में लिखी होती है.

    आध्यात्मिक ग्रंथों का हवाला देते हुए एक्टर ने आगे कहा कि उनका मानना है कि शादी एक गहरा और कर्मों से जुड़ा बंधन है. एक्टर बोले- शास्त्रों के अनुसार, पत्नी आपके पिछले जन्म का 'प्रारब्ध' होती है. वो आपके कर्मों को सुधारने के लिए आपके जीवन में आती है. अफेयर कई हो सकते हैं, लेकिन पत्नी एक ही होती है. शादी दो आत्माओं का मिलन है.

    प्यार के बारे में मुकेश खन्ना बोले- प्यार सिर्फ एक बार होता है. बाकी सब सिर्फ अट्रैक्शन होती है. उन्होंने आगे यह भी कहा कि लोग आजकल आसानी से 'मूव ऑन' कर लेते हैं, जिससे प्यार के मायने कम हो जाते हैं. एक्टर बोले- अगर आप एक इंसान से 'आई लव यू' कहते हैं और फिर दूसरे के पास चले जाते हैं, तो ये काफी गलत बात है.

    कब शादी करेंगे मुकेश खन्ना?
    अपनी निजी जिंदगी और शादी के बारे में बात करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा कि सबकुछ किस्मत पर डिपेंड करता है. अगर शादी होनी होती, तो अब तक हो जाती. जिस महिला से मेरी शादी किस्मत में लिखी है, वो कहीं न कहीं मौजूद होगी. जब किस्मत हमें साथ लाएगी, तब यह हो जाएगी. उम्र कोई मायने नहीं रखती.

  • संघर्षों से भरी रही Sanjay Dutt की जिंदगी, बेटी Trishala Dutt ने खोले राज

    संघर्षों से भरी रही Sanjay Dutt की जिंदगी, बेटी Trishala Dutt ने खोले राज

    मुंबई
    संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त अक्सर अपनी बेबाक राय रखती हैं और आलोचनाओं का सामना करने के बावजूद भी अपनी बात कहने से कभी नहीं हिचकिचातीं। हाल ही में एक इंटरव्यू में त्रिशाला ने बताया कि एक्टिंग करना उनका जुनून कभी नहीं था, फिर भी वो अपने पिता के साथ रहना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने एक्टिंग को अपना करियर बनाने का फैसला किया। 1988 में जन्मी त्रिशाला, संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं। ऋचा का 1996 में निधन हो गया और त्रिशाला अमेरिका में अपने नाना-नानी के साथ पली-बढ़ीं।

    ‘मैं सिर्फ पापा के करीब रहना चाहती थी…’  
    इनसाइड थॉट्स आउट लाउड पॉडकास्ट के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने बॉलीवुड का हिस्सा बनने की इच्छा के बारे में बात करते हुए बताया, "मैंने बचपन में इसके बारे में सोचा था। मैं ये नहीं सोच रही थी कि मुझे एक्ट्रेस बनना है और एक्टिंग करनी है क्योंकि अभिनय मेरा जुनून है। मैं तो बस अपने पिता के करीब रहना चाहती थी।"
     
    संजय दत्त का क्या था रिएक्शन
    इसके आगे उन्होंने अपने पापा संजय दत्त के बारे में बात करते हुए कहा, “उन्होंने बहुत मुश्किल दौर देखे हैं। उन्होंने मुझसे पूछा, ‘क्या यही तुम्हारा जुनून है? क्या तुम्हें इसकी ओर खिंचाव महसूस होता है?’ और मैंने कहा, ‘मैं बस आपके साथ और समय बिताना चाहती हूं।’ और उन्होंने कहा, ‘चलो बात करते हैं कि तुम्हें किस चीज में रुचि है और तुम्हें उस रास्ते पर ले चलते हैं। सिर्फ इसलिए कि तुम फलां-फलां की बेटी हो, इसका मतलब यह नहीं है कि तुम एक फेमस एक्ट्रेस बन जाओगी और सारे ऑफर तुम्हारे पास आने लगेंगे।’” जानकारी के लिए बता दें कि संजय दत्त अभिनेता सुनील दत्त और नरगिस दत्त के बेटे हैं। उनकी पहली फिल्म रॉकी का निर्माण और निर्देशन उनके दिवंगत पिता ने किया था।

    हमेशा सब कुछ ठीक-ठाक होना जरूरी नहीं है
    इसी बातचीत में आगे उन्होंने थेरेपिस्ट बनने के अपने फैसले के बारे में भी खुलकर बात की और बताया, “मेरी जिंदगी में भी बाकी लोगों की तरह कई परेशानियां और मानसिक संघर्ष रहे हैं। मैंने थेरेपिस्ट बनने का फैसला इसलिए किया ताकि लोगों को यह बता सकूं कि संघर्ष करना स्वाभाविक है। हमेशा सब कुछ ठीक-ठाक होना जरूरी नहीं है, और इस सफर में आप अकेले नहीं हैं। साथ ही, बॉलीवुड फैमिली से होने के कारण मैंने इंडस्ट्री में किसी को भी मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करते नहीं देखा। मैं बस लोगों से जुड़ना चाहती थी, उन्हें यह बताना चाहती थी कि चाहे आप इंडस्ट्री में हों या न हों, सब कुछ हमेशा खुशियों से भरा नहीं होता। हम भी आप जैसे ही इंसान हैं।” इसके आगे उन्होंने मेन्टल हेल्थ के बारे में खुलकर बोलने के लिए दीपिका पादुकोण की तारीफ करते हुए कहा, “जब दीपिका पादुकोण ने इस बारे में बात की, तो मुझे लगता है कि उन्होंने डिप्रेशन के बारे में बात की थी। मुझे लगा कि उन्होंने बहुत बहादुरी दिखाई।”

    पेरेंट्स के साथ कभी नहीं रहीं त्रिशाला दत्त
    पिछले कुछ सालों में, त्रिशाला ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी खुलकर बात की है। उनका पालन-पोषण न्यूयॉर्क में उनके नाना-नानी ने किया और वो अपने पिता से दूर रहती हैं, और बहुत कम ही भारत आती हैं। कुछ साल पहले, एक इंस्टाग्राम यूजर ने उनसे पूछा, “अपने माता-पिता के बिना रहना कैसा लगता है?” उन्होंने जवाब दिया, “ठीक है, मुझे लगता है। मैं शुरू से ही उनके साथ नहीं रही थी, लेकिन मैं इतनी छोटी थी कि मुझे ज्यादा याद नहीं है, इसलिए मैं वास्तव में यह नहीं बता सकती कि उनके बिना रहना कैसा लगता है।”

    संजय दत्त की बेटी होने का एक्सपीरियंस
    एक और इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि संजय दत्त की बेटी होने का एक्सपीरियंस कैसा है, तो उन्होंने कहा, “सच कहूं तो, मुझे ये नॉर्मल लगता है। वो किसी भी दूसरे पापा की तरह हैं। जब मैं उनके साथ होती हूं, तो ऐसा लगता है जैसे मैं अपने पपप के साथ हूं। और ये वैसा ही अनुभव है जैसा आप शायद अपने पिता के साथ होने पर महसूस करते हैं।”

    त्रिशाला दत्त, संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी, अभिनेत्री ऋचा शर्मा की बेटी हैं, 1996 में ब्रेन कैंसर के कारण जिनकी मौत हो गई थी। संजय ने 1998 में रिया पिल्लई से शादी की, जो 2008 में टूट गई। इसके बाद 2008 में ही उन्होंने मान्याता दत्त के साथ शादी की। इस कपल ने 2010 के जुड़वां बच्चे हुए, एक बेटा शाहरान और एक बेटी इकरा।

  • सलमान खान का ‘टन टना टन’ गाना असल में गोविंदा को ध्यान में रखकर बनाया गया था

    सलमान खान का ‘टन टना टन’ गाना असल में गोविंदा को ध्यान में रखकर बनाया गया था

    बॉलीवुड के दबंग सलमान खान पर कई शानदार गाने फिल्माए गए हैं। एक्टर पर फिल्माए ये गाने उनके फैंस और ऑडियंस के बीच अलग जगह जगह बनाए हुए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सलमान खान का एक ऐसा भी गाना है जिसे गोविंदा को ध्यान में रखकर गाया गया था। सिंगर के मुताबिक इस गाने में अगर सलमान की जगह गोविंदा होते तो ये ज्यादा बड़ा हिट होता है। आज भी ये गाना बहुत मशहूर है जिसे उनके फैंस हर पार्टी, फंक्शन में सुनते हैं।

    सलमान का हिट गाना
    साल 1997 में सलमान खान की फिल्म जुड़वा आई थी। इस फिल्म में सलमान ने डबल रोल किया था। रंभा और करिश्मा कपूर लीड किरदार में नजर आई थीं। इस फिल्म को डेविड धवन ने गाया था। इस फिल्म के लगभग सभी गाने पार्टी एंथम थे जो ऑडियंस के बीच खूब मशहूर हुए। गाने का म्यूजिक दिया था अनु मलिक थे। सलमान पर फिल्माया एक गाना था ‘टन टना टन टन टन टारा’। इस गाने को सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने गाया था। लेकिन असल में ये गाना उन्होंने गोविंदा को ध्यान में रखते हुए गाया था।

    गोविंदा के लिए गाया था ये गाना
    अभिजीत भट्टाचार्य ने अपने कई इंटरव्यूज में ये बताया था कि उन्हें एक दिन अनु मलिक का फोन आया और उन्होंने डेविड धवन की फिल्म के लिए गाना रिकॉर्ड करने के लिए कहा। सिंगर अभिजीत को लगा कि उन्हें लगा डेविड धवन की फिल्म है तो पक्का गोविंदा ही हीरो होंगे। तो उन्होंने गोविंदा को ध्यान में रखते हुए उनके हिसाब के एक्सप्रेशन गाने में दिए थे। अभिजीत ने ये भी कहा कि सलमान की जगह ये गाना अगर गोविंदा पर फिल्माया गया होता तो ज्यादा शानदार होता। उन्होंने कहा था कि गाने में सलमान के डांस पर फोकस किया गया जबकि ये फेशियल एक्सप्रेशन का गाना था।

    अभिजीत ने गोविंदा के लिए गाए ये गाने
    अभिजीत ने गोविंदा के लिए कई हिट गाने गाए। इसमें फिल्म शोला और शबनम का गाना ‘डोले डोले दिल मेरा बोले, फिल्म राजा बाबू से ‘अ आ इ ई, उ ऊ ओ’, फिल्म किस्मत का गाना 'कोई भी ना जाने', मैं जोरू का गुलाम बन के रहूंगा का टाइटल सॉन्ग, फिल्म हथकड़ी से गाना 'आनन फानन’ गाए हैं। गोविंदा के लिए गाए गए अभिजीत के ये गाने जबरदस्त हिट हुए थे।

    सुपरहिट थी फिल्म जुड़वा
    बता दें, फिल्म जुड़वा में सलमान खान ने डबल रोल प्ले किया था। इस फिल्म में सलमान के किरदारों प्रेम और राजा को ऑडियंस ने खूब पसंद किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही। आज भी टीवी पर इस फिल्म को पसंद किया जाता है।

  • रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाका

    रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाका

    रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी ने आते ही धमाका कर दिया है. राजा शिवाजी ने मराठी सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग की है. फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे रितेश ने ही इसे प्रोड्यूस और डायरेक्ट भी किया है. लेकिन राजा शिवाजी में इतनी जिम्मेदारियां निभाते हुए भी रितेश ने फिल्म को दमदार बनाया है जिसकी चर्चा दर्शकों में खूब हो रही है.

    शुक्रवार सुबह से ही राजा शिवाजी के रिव्यू पॉजिटिव रहे और जनता का वर्ड ऑफ माउथ इस फिल्म के लिए बहुत दमदार रहा. राजा शिवाजी ने महाराष्ट्र के इलाकों में जमकर भीड़ जुटाई. हिंदी वर्जन में भी रितेश की फिल्म ने शुरुआत तो सॉलिड की लेकिन ये अक्षय कुमार की दो हफ्ते पुरानी फिल्म भूत बंगला के आगे स्लो नजर आई.

    राजा शिवाजी की धमाकेदार ओपनिंग
    रितेश की फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग ही इतनी तगड़ी थी कि ट्रेड को इससे पहले दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई की उम्मीद होनी लगी. इन उम्मीदों पर खरा उतारते हुए राजा शिवाजी ने सुबह से ही थिएटर्स में दमदार भीड़ जुटानी शुरू कर दी.

    सैकनिल्क की रिपोर्ट बताती है कि पहले दिन राजा शिवाजी ने बॉक्स ऑफिस पर 11.35 करोड़ की शानदार ओपनिंग की है. इसमें हिंदी वर्जन का कलेक्शन 3.35 करोड़ है और मराठी वर्जन से फिल्म ने 8 करोड़ रुपये कमाए हैं. डेटा बताता है कि राजा शिवाजी ने मराठी में 8 करोड़ करीब 2000 स्क्रीन्स से कमाए हैं. जबकि हिंदी कलेक्शन करीब 4200 से ज्यादा स्क्रीन्स के साथ आया है.

    मराठी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग
    अभी तक मराठी सिनेमा के इतिहास में किसी भी फिल्म ने ओपनिंग पर 5 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया था. सैराट और टाइमपास 2, 3.6 करोड़ कलेक्शन के साथ अभी तक मराठी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्में थीं. अब राजा शिवाजी के साथ रितेश देशमुख सिनेमा को पहली बार डबल डिजिट्स में ओपनिंग कलेक्शन मिला है. करीब 100 करोड़ के रिपोर्टेड बजट में बनी राजा शिवाजी, मराठी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म भी है.

    हिंदी में दो हफ्ते पुरानी फिल्म से स्लो रही राजा शिवाजी
    अक्षय कुमार की दो हफ्ते पुरानी फिल्म भूत बंगला अभी भी बॉक्स ऑफिस पर सॉलिड बनी हुई है. तीसरे शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी का फायदा उठाते हुए अक्षय की फिल्म ने एक बार फिर से तगड़ी भीड़ जुटाई. और 15वां दिन बॉक्स ऑफिस पर इसके लिए एक अच्छा जंप लेकर आया.

    गुरुवार को 3.75 करोड़ का कलेक्शन करने वाली भूत बंगला ने, शुक्रवार को 4.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. अक्षय की फिल्म ने 15वें दिन, नई रिलीज राजा शिवाजी से भी ज्यादा कलेक्शन किया है. ये सबूत है कि अक्षय की फिल्म के लिए जनता में कितनी डिमांड है. दूसरे हफ्ते के अंत तक करीब 136 करोड़ रुपये कमा चुकी भूत बंगला ने तीसरे हफ्ते की शुरुआत भी दमदार की है. 15 दिन में इसका टोटल नेट कलेक्शन 140 करोड़ से ज्यादा हो चुका है.

    रितेश देशमुख की राजा शिवाजी ने शुरुआत तो दमदार की है. अब देखना है कि शनिवार-रविवार को जनता इस फिल्म के लिए कितनी क्रेजी रहती है. ये देखना भी दिलचस्प होगा कि राजा शिवाजी, हिंदी में भूत बंगला को टक्कर दे पाएगी या नहीं.

  • शाहरुख खान की ‘किंग’ के सेट से लीक वीडियो वायरल, एड शीरन की एंट्री की चर्चा तेज

    शाहरुख खान की ‘किंग’ के सेट से लीक वीडियो वायरल, एड शीरन की एंट्री की चर्चा तेज

    बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। शाहरुख ने साउथ अफ्रीका के केप टाउन में अपनी अगली फिल्म 'किंग' का अगला शेड्यूल शुरू करके फैंस को दीवाना बना दिया। शाहरुख ने इस हफ्ते उस सीन की शूटिंग शुरू की, जिसे फिल्म का क्लाइमैक्स सीन माना जा रहा है। शूटिंग के सिर्फ एक दिन बाद ही सेट से कुछ वीडियो ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इन लीक वीडियोज में शाहरुख एक नए लुक में नजर आ रहे हैं। यही नहीं, दूसरे वीडियो में किंग खान एक कार में बैठे हैं और पीछे बज रहे गाने के साथ गाड़ी चलाने के लिए तैयार हैं। लेकिन इस दौरान लीक वीडियो में सबका ध्यान शाहरुख से ज्यादा किसी और ने खींचा। वीडियो में ब्रिटिश सिंगर एड शीरन नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब लोगों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है।

    क्या शाहरुख की 'किंग' में होंगे एड शीरन?
    'किंग' से लीक फुटेज से अब यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि स्पीकर्स पर बज रहा गाना शायद ब्रिटिश सिंगर एड शीरन का कोई Track हो सकता है। इसका मतलब शीरन के इस फिल्म में होने की खबर पूरी तरह से बेबुनियाद नहीं है, क्योंकि पिछले कुछ हफ्तों से इंडस्ट्री में ऐसी चर्चाएं चल रही हैं कि शीरन इस फिल्म के साउंडट्रैक (Soundtrack) में अपना योगदान दे सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एड शीरन ने 'किंग' के लिए एक गाना रिकॉर्ड किया है। ऐसे में फैंस यह जानने के लिए काफी उत्सुक हैं कि इस गाने को फिल्म में किस तरह से शामिल किया जाएगा।

    प्रेग्नेंसी के दौरान भी शूटिंग कर रही हैं दीपिका
    दीपिका पादुकोण भी 'किंग' की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका पहुंच गई हैं। एक्ट्रेस अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। सेट से कुछ तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं, जिसे देखकर अब फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस शेड्यूल के बाद दीपिका पादुकोण, अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म 'राका' की शूटिंग भी करेंगी। यह साइंस फिक्शन फिल्म 2027 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है।

    'किंग' के बारे में
    शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा, इस फिल्म में सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। खास बात यह है कि 2024 में Netflix पर आई फिल्म The Archies के बाद, यह सुहाना खान की पहली थिएट्रिकल फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है और इसे Red Chillies Entertainment और Marflix Pictures ने प्रोड्यूस किया है। 'किंग', 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • कृतिका कामरा का बड़ा खुलासा: कास्टिंग काउच के मामले में ‘मैं बाल-बाल बचीं’

    कृतिका कामरा का बड़ा खुलासा: कास्टिंग काउच के मामले में ‘मैं बाल-बाल बचीं’

    मुंबई 
    कृतिका कामरा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत एक टीवी शो से की थी. टीवी पर पॉपुलर होने के बाद, उन्होंने 2018 में फिल्मों में कदम रखा. लेकिन स्ट्रीमिंग शो 'तांडव' उनके करियर का गेम-चेंजर साबित हुआ. हालांकि यह इतना आसान नहीं था. फिल्मी परिवार का सपोर्ट न होना, यह एक ऐसी चीज है, जिससे इंडस्ट्री के बाहर से आए कई लोगों को जूझना पड़ता है. इसपर कृतिका कामरा ने खुलकर बात की है। 

    कृतिका कामरा ने खुलासा किया कि अपने करियर के शुरुआती सालों में वह 'कास्टिंग काउच' से कैसे बचीं. एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने कास्टिंग काउच जैसी चीजों के बारे में सुना था. मेरे माता-पिता ने भी अखबारों में इसके बारे में पढ़ा था. मेरा भी इससे सामना हुआ था, लेकिन मैं बिना किसी नुकसान के बच निकली. यह बस किस्मत और इत्तेफाक था. ऐसा इसलिए नहीं हुआ कि मैं बहुत ज्यादा स्मार्ट थी. सच कहूं तो मैं स्मार्ट नहीं थी, क्योंकि जब मैंने शुरुआत की थी, तब मैं बहुत छोटी थी। 

    हालांकि आज उन्होंने खुद को खासकर स्ट्रीमिंग की दुनिया में एक सफल एक्ट्रेस के तौर पर स्थापित कर लिया है, फिर भी कृतिका का कहना है कि उन्हें आज भी 'तरजीही बर्ताव' (preferential treatment) का सामना करना पड़ता है. उनका मानना ​​है कि इसका एक कारण उनका बैकग्राउंड और 'टीवी का टैग' भी हो सकता है. एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने इस तरह की ऊंच-नीच (hierarchy) का अनुभव किया है. मैं खुशी-खुशी टीवी पर काम कर रही थी, और मेरे मन में टीवी और फिल्मों के बीच कोई फर्क नहीं था। 

    मुझे स्मार्ट नहीं समझते फिल्ममेकर्स- कृतिका
    कृतिका के अनुसार, यह भेदभाव उन्हें 'सामंतवाद' (feudalism) जैसा लगता है. 'मैं एक छोटे शहर से आई थी, और मेरे लिए जो भी इंसान स्क्रीन पर दिखता था, वह एक एक्टर ही होता था. मुझे इस 'बिन-कही ऊंच-नीच' के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, जो एक तरह से सामंतवाद जैसा ही है. मुझे इस बात का भी अंदाजा नहीं था कि स्क्रीन पर दिखने और निभाए गए किरदारों के आधार पर लोगों के बारे में कैसी राय बना ली जाती है। 

    जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या फिल्ममेकर्स पहले और कभी-कभी आज भी उन्हें जज करते हैं? इस पर एक्ट्रेस ने कहा,'मुझे लगता है कि जब लोग मुझसे बात करते हैं, या जब उन्हें पता चलता है कि एक्टिंग के अलावा भी मुझे दूसरी चीजों की जानकारी है, तो उनके चेहरे पर हैरानी का एक हल्का सा भाव जरूर होता है. मैं यह तो नहीं कहूंगी कि यह उनकी तरफ से कोई 'जजमेंटल' रवैया है, लेकिन मुझे लगता है कि एक्टर्स के साथ अक्सर ऐसा होता ही है। 

    'मुझे लगता है कि वे मुझे ऐसा इंसान समझते हैं जो स्मार्ट नहीं है. किसी ने सीधे शब्दों में ऐसा नहीं कहा, लेकिन मुझे यही समझ आया. असल में, जब उन्हें लगा कि मैं स्मार्ट नहीं हूं, तो यह मेरे लिए एक अजीब सी तारीफ थी. अब जैसे-जैसे वह इन सब चीजों से गुज़र रही हैं, उनके लिए एक बात जिस पर कोई समझौता नहीं हो सकता, वह है 'मजबूत इरादों वाली महिलाओं' का किरदार निभाना। 

    एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं एक फेमिनिस्ट हूं. मैं यह गर्व से कहती हूं. मुझे इस बात की परवाह है कि स्क्रीन पर महिला किरदारों को कैसे दिखाया जाता है. यहां तक कि TV पर भी, मैं किचन ड्रामा या ऐसे शो से दूर रही, जिनमें कुछ दकियानूसी सोच वाली चीजों को बढ़ावा दिया जाता था. मैंने ज्यादातर प्रगतिशील चीजें करने की कोशिश की. यह कुछ ऐसा था, जिसका फैसला मैंने अपनी जिंदगी में बहुत पहले ही कर लिया था. फिल्में और वेब शो करते समय भी मैं इस बात का पूरा ध्यान रखती हूं। 

    अंत में कृतिका ने कहा, 'अपनी पहली फिल्म 'मित्रों' में भी, मैं कोई बेचारी लड़की नहीं थी. मैं एक मजबूत इरादों वाली हीरोइन थी. लेकिन उसके बाद, मुझे आमतौर पर ऐसी कुछ फिल्में ऑफर हुईं, जिनमें मेरे सिर्फ दो सीन और एक गाना था. मैंने उन फिल्मों के लिए मना कर दिया. मैं किसी बड़ी फिल्म का हिस्सा बनने के लिए कुछ भी करने को तैयार नहीं हूं। 

  • दिलजीत दोसांझ के वैंकूवर कॉन्सर्ट में हंगामा, खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने की नारेबाजी

    दिलजीत दोसांझ के वैंकूवर कॉन्सर्ट में हंगामा, खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने की नारेबाजी

    दिलजीत दोसांझ अब ग्लोबल स्टार बन चुके हैं. इंडिया में कॉन्सर्ट के बाद, वो अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया जैसे महाद्वीपों में शोज करते हैं. वहां भी दिलजीत का जादू सभी के सिर चढ़कर बोलता है. 23 अप्रैल को दिलजीत ने कनाडा के वैंकूवर में अपने औरा टूर की शुरुआत की थी. वहां करीब 50,000 से ज्यादा इंडियन्स आए थे. ये पल सिंगर के लिए बेहद खास था, जिसका जिक्र उन्होंने बीते दिनों जिम्मी फॉलन के लेट नाइट शो पर भी किया था. मगर इस कॉन्सर्ट में एक और बवाल खड़ा हुआ, जिसकी जानकारी अब सामने आ रही है.

    दिलजीत के वैंकूवर कॉन्सर्ट में कुछ खालिस्तानी समर्थक घुस गए थे, जो वहां सिंगर के खिलाफ नारे लगा रहे थे. जानकारी के मुताबिक, मामला काफी गंभीर हो गया था. मगर सिक्योरिटी ने कुछ ही देर में उन्हें शो से बाहर किया और माहौल को शांत किया. कहा जा रहा है कि दिलजीत खालिस्तानियों का अगला निशाना हैं.

    दिलजीत के शो में हुआ हंगामा
    दरअसल, शो के दौरान अचानक कुछ लोग खालिस्तान के झंडे लेकर अंदर घुस आए और नारेबाजी शुरू कर दी. इन लोगों ने भारत के खिलाफ भी नारे लगाए और दिलजीत पर बीजेपी और आरएसएस का एजेंट होने के आरोप लगाए. मौके पर मौजूद सिक्योरिटी टीम ने जब हालात संभालने की कोशिश की, तो प्रदर्शनकारी उनसे भिड़ गए. कुछ देर के लिए कॉन्सर्ट का माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया, हालांकि बाद में स्थिति को काबू में कर लिया गया.

    सूत्रों के मुताबिक हंगामा करने वालों में पवनदीप सिंह बस्सी और मनदीप सिंह रवि नाम के दो लोग शामिल बताए जा रहे हैं. इन पर आरोप है कि ये सिख्स फोर जस्टिस (SFJ) से जुड़े हुए हैं, जो भारत में बैन संगठन है और इसके प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू हैं. सूत्रों के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने आगे भी दिलजीत दोसांझ के शो में विरोध करने की चेतावनी दी है.

    हालांकि दिलजीत ने अभी तक खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई किसी भी नारेबाजी पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. सिंगर पिछले कुछ वक्त से ही गुरपतवंत सिंह पन्नू के निशाने पर नजर आए हैं. उन्होंने दिलजीत को कई बार धमकी दी, मगर सिंगर ने उसका असर अपने ऊपर नहीं पड़ने दिया. उन्होंने हमेशा प्यार फैलाने की बात कही.

  • सैफ अली खान की नई OTT फिल्म ‘कर्तव्य’ 15 मई को Netflix पर होगी रिलीज

    सैफ अली खान की नई OTT फिल्म ‘कर्तव्य’ 15 मई को Netflix पर होगी रिलीज

    बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान एक बार फिर OTT पर वर्दी में नजर आने वाले हैं। जी हां, 'सेक्रेड गेम्‍स' में सरजात सिंह का रोल निभाकर हर किसी के दिल में उतरने वाले 'छोटे नवाब' की क्राइम ड्रामा फिल्‍म 'कर्तव्‍य' मई महीने में ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। 'भक्षक' और 'बोस: डेड/अलाइव' से सुर्ख‍ियां बटोर चुके डायरेक्‍टर पुलकित की इस फिल्‍म का लंबे समय से इंतजार है। करीब तीन साल पहले मेकर्स ने इसका ऐलान किया था। फिल्‍म का निर्माण शाहरुख खान और गौरी खान की कंपनी 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' के बैनर तले हुआ है।

    सैफ अली खान ने साल 2018 में 'सेक्रेड गेम्स' वेब सीरीज से OTT पर डेब्‍यू किया था। यही वह शो है, जिसने सही मायने में भारतीय दर्शकों को डिजिटल स्‍क्रीन से जोड़ने का काम किया। अब सात साल बाद एक बार फिर से सैफ पुलिसवाले के रूप में OTT प्‍लेटफॉर्म Netflix पर आ रहे हैं। यह भी दिलचस्‍प है कि एक्‍टर की पिछली रिलीज 'ज्वेल थीफ' भी नेटफ्ल‍िक्‍स पर ही रिलीज हुई थी।

    'कर्तव्य' OTT रिलीज डेट
    'वैरायटी इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'कर्तव्य' की प्रीमियर डेट तय हो गई है। यह फिल्‍म 15 मई 2026 को रिलीज होगी। हालांकि, अभी तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। इससे पहले जब 'कर्तव्‍य' का फर्स्‍ट लुक लॉन्‍च हुआ था, तब सैफ अली खान ने कहा था, 'यह डायरेक्‍टर पुलकित का एक बेहतरीन क्रिएशन है और मुझे सच में बहुत खुशी है कि यह Netflix पर रिलीज हो रही है।'

    'कर्तव्य' फ‍िल्म की कहानी
    ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर लिस्‍ट‍िंग के मुताबिक, 'कर्तव्‍य' देश के सुदूर इलाकों में सेट एक ऐसे पुलिस अध‍िकारी की कहानी है, जो कानून, परिवार और सच्चाई के साथ खड़ा है। लीड रोल में सैफ अली खान हैं, जो एक ऐसे पुलिसवाले बने हैं, जो एक गहरे नैतिक द्वंद्व में फंसा हुआ है। काम के मोर्चे पर बढ़ते खतरे ने उसके परिवार को भी संकट में डाल दिया है। जैसे-जैसे उसकी निजी जिंदगी पर दांव बढ़ता है, वह अपने कर्तव्य को निभाने के लिए किसी पर हद तक जाने की तैयारी करता है।

    'कर्तव्‍य' की कास्‍ट
    'कर्तव्य' की कास्ट भी बड़ी दिलचस्‍प है। इसमें सैफ अली खान के साथ रस‍िका दुग्गल, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन और मनीष चौधरी के अलावा पत्रकार से एक्‍टर बने सौरभ द्विवेदी भी हैं। सौरभ इससे पहले अनिल कपूर की ओटीटी रिलीज फिल्‍म 'सूबेदार' के लिए डायलॉग्‍स भी लिख चुके हैं।

    सैफ अली खान और अक्षय की 'हैवान'
    वर्कफ्रंट पर सैफ अली खान इन दिनों एकसाथ दो-दो फिल्‍मों की तैयारी में जुटे हैं। इसी साल 2026 में उनकी हिंदी एक्शन-थ्रिलर 'हैवान' रिलीज होने वाली है, जिसे प्रियदर्शन डायरेक्‍ट कर रहे हैं। इसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे। यह फ‍िल्म 2016 की मलयालम थ्रिलर 'ओप्पम' का रीमेक है। कहानी एक ऐसे नेत्रहीन मार्शल आर्टिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक बच्चे को एक साइकोपैथ से बचाता है। इस फिल्‍म में अक्षय और सैफ 17 साल बाद साथ काम कर रहे हैं।

    सैफ की 'हम हिंदुस्‍तानी' सीरीज भी होगी रिलीज
    इसके अलावा सैफ नेटफ्ल‍िक्‍स की ही पीरियड ड्रामा सीरीज 'हम हिंदुस्तानी' में भी नजर आएंगे। यह भी 2026 में रिलीज होनी है। इसमें उनके साथ प्रतीक गांधी मुख्य भूमिका में हैं। राहुल ढोलकिया के डायरेक्‍शन में बनी यह सीरीज भारत के पहले आम चुनाव (1951-1952) की कहानी बताती है, जिसमें उन अधिकारियों पर खास ध्यान दिया गया है, जिन्हें इस ऐतिहासिक चुनाव को आयोजित करने का जिम्मा सौंपा गया था।