Category: मनोरंजन

  • यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज टली, अब ग्लोबल लेवल पर तय होगी नई डेट

    यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज टली, अब ग्लोबल लेवल पर तय होगी नई डेट

    फिल्म केजीएफ के बाद कन्नड़ सुपरस्टार यश की अगली फिल्म टॉक्सिक का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. इसके टीजर-ट्रेलर ने मार्केट में पहले से ही धूम मचाई हुई है. ये यश का एक सबसे बड़ा और ड्रीम प्रोजेक्ट माना जा रहा है, जिसकी स्टोरी क्या है इसपर सस्पेंस बरकरार है. अब यश इस बेसब्री को थोड़ा और बढ़ाना चाहते हैं.

    यश ने अपने इंस्टाग्राम पर नोट जारी किया है, जिसमें उन्होंने ऐलान किया कि उनकी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक 4 जून 2026 को रिलीज नहीं होने वाली है. वो इसकी रिलीज डेट अब ग्लोबल मार्केट के हिसाब से तय करेंगे. चूंकि यश को सिनेमाकॉन 2026 में टॉक्सिक को लेकर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, इसलिए उन्होंने ये फैसला उठाया है.

    क्यों पोस्टपोन हुई यश की टॉक्सिक?
    यश ने लिखा, 'कुछ फिल्में हम बनाते हैं, और कुछ फिल्में हमें याद दिलाती हैं कि हम सिनेमा से क्यों प्यार करने लगे थे. टॉक्सिक ऐसी ही एक फिल्म है. सिनेमाकॉन में अपनी फिल्म पेश करना और दुनिया भर से जो जबरदस्त प्यार और रिस्पॉन्स मिले, उसने हमें फिर से यकीन दिला दिया कि ये फिल्म पूरी दुनिया में अपने पूरे दमखम के साथ पहुंचनी चाहिए.'

    'टॉक्सिक की शूटिंग पूरी हो चुकी है. हम अभी पूरी दुनिया में अच्छे डिस्ट्रीब्यूटर्स और पार्टनर्स के साथ काम कर रहे हैं. इसी वजह से हमने फैसला किया है कि फिल्म की रिलीज डेट को थोड़ा बदलेंगे. जैसा पहले बताया गया था, अब हम 4 जून को फिल्म रिलीज नहीं कर रहे हैं. हम इसे बाद में, एक बेहतर और पूरी दुनिया के साथ मैच करने वाली तारीख पर रिलीज करेंगे. टॉक्सिक जल्द ही दुनिया भर के थिएटर्स में आने वाली है.'

    ग्लोबल ऑडियंस के लिए यश का प्लान
    यश का आगे मानना है कि टॉक्सिक एक ऐसी फिल्म है, जो इंडियन सिनेमा को ग्लोबल स्टेज पर एक आवाज दिलाएगी. इसलिए वो अपनी फिल्म को रिलीज करने में किसी तरह की जल्दबाजी नहीं दिखाना चाहते. एक्टर ने लिखा, 'आजकल इंडियन सिनेमा अपनी आवाज़ ढूंढ रहा है और दुनिया के सामने अच्छे से खड़ा हो रहा है. ऐसे समय में हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम अपना स्तर ऊंचा रखें. एक एक्टर-प्रोड्यूसर के तौर पर, मैं ये मौका देख रहा हूं कि मैं भी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के लिए अपना योगदान दूं. इसलिए हम थोड़ा समय लेकर ये सुनिश्चित करना चाहते हैं कि फिल्म दुनिया के हर कोने तक अपनी पूरी ताकत और असर के साथ पहुंचे.'

    'हर कदम पर, हर बदलाव में आपका प्यार और सपोर्ट मेरे साथ रहा है. मैं इसे बहुत मन से धन्यवाद के साथ रखता हूं. कुछ कहानियां धैर्य मांगती हैं. कुछ सफर इसमें और भी ज्यादा मांगते हैं. हम आपको वादा करते हैं कि हम आपको ऐसी फिल्म देंगे जिसे आप पूरा मजा लेकर देखेंगे और उत्सव की तरह मनाएंगे. एक फिल्म जो भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का पल बनेगी.'

    यश की फिल्म टॉक्सिक को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. इसमें कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुकमिणी वसंत जैसी एक्ट्रेसेज शामिल है. अब टॉक्सिक की नई रिलीज डेट क्या होगी, इसपर सभी की निगाहें टिकी रहने वाली हैं.

  • Don 3 विवाद में नया मोड़, फरहान अख्तर का बयान आया सामने

    Don 3 विवाद में नया मोड़, फरहान अख्तर का बयान आया सामने

    बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म डॉन 3 इन दिनों अपनी कहानी से ज्यादा विवादों को लेकर सुर्खियों में है. एक तरफ सुपरस्टार रणवीर सिंह का अचानक फिल्म से बाहर होना, तो दूसरी तरफ फिल्ममेकर फरहान अख्तर का इस पूरे मामले पर खुलकर सामने आना. इस टकराव ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है. करोड़ों के नुकसान, साइनिंग अमाउंट और लगातार चल रही बयानबाजी के बीच Don 3 अब सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़ा विवाद बन चुकी है.

    अब फरहान ने पहली बार इस पूरे मामले पर खुलकर बात की है. उनका कहना है कि ऐसे दौर को देखकर वो फील करते हैं कि उन्हें शायद एक्टिंग की ओर वापस रुख कर लेना चाहिए.

    परेशान हुए फरहान
    हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में फरहान अख्तर ने डॉन फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म से जुड़ी देरी और रणवीर सिंह के साथ हुए विवाद पर बात की. उन्होंने कहा- मैंने यही सीखा है कि जिंदगी में कुछ भी पक्का नहीं होता. जब तक चीज पूरी तरह बनकर सामने न आ जाए, तब तक उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता.

    फरहान ने अपने करियर के अच्छे अनुभवों को याद करते हुए कहा कि बीच-बीच में मुश्किलें आना नॉर्मल है और इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है. आगे हंसते हुए फरहान ने कहा कि- जब ऐसे रोडब्लॉक्स आते हैं तो मुझे कभी-कभी लगता है कि मुझे वापस एक्टिंग की ओर ही चले जाना चाहिए. तो ऐसी चीजों से डील नहीं करना पड़ेगा.

    फरहान ने आगे कहा कि जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी, तब आमिर खान, अक्षय खन्ना, प्रीति जिंटा, डिंपल कपाड़िया, सैफ अली खान और उनके पार्टनर रितेश सिधवानी ने उनके साथ काम करने के लिए हां कहा था. एक्टर-फिल्म मेकर बताते हैं कि तब से लेकर अब तक उनका सफर शानदार रहा है. उन्हें हमेशा अपनी पसंद के लोगों के साथ काम करने का मौका मिला. उन्होंने कहा- कभी-कभी मुश्किल समय भी आता है, लेकिन अगर पहले सब अच्छा रहा है, तो ऐसे समय को भी आराम से संभालना चाहिए.
     
    डॉन 3 का विवाद क्या है?
    ये मामला तब शुरू हुआ जब रणवीर सिंह ने दिसंबर 2025 में अपनी फिल्म धुरंधर की रिलीज के बाद अचानक डॉन 3 छोड़ दी. इस फिल्म को फरहान अख्तर डायरेक्ट करने वाले थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फैसले से फरहान खुश नहीं थे और मामला प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया तक पहुंच गया.

    मीटिंग में ये बताया गया कि फरहान की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट इस फिल्म की प्री-प्रोडक्शन पर करीब 40 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी थी. साथ ही, स्क्रिप्ट को हर स्टेज पर रणवीर की मंजूरी मिली थी.

    वहीं रणवीर का कहना था कि फरहान ने फिल्म को उनकी करियर की खराब स्थिति के चलते आगे बढ़ाने में देरी की थी. गिल्ड ने दोनों को सलाह दी कि वो कानूनी रास्ता अपनाने की बजाय आपस में बात करके मामला सुलझाएं. खबरों के मुताबिक, रणवीर सिंह ने फरहान की कंपनी को अपना 10 करोड़ साइनिंग अमाउंट लौटाने का प्रस्ताव दिया है. साथ ही, उन्होंने अपनी अगली फिल्म प्रलय में हिस्सेदारी देने की भी बात कही है.

    हालांकि, प्रोडक्शन हाउस से जुड़े सूत्रों ने इन खबरों को गलत बताया है. उनका कहना है कि अभी तक कोई फाइनल समझौता नहीं हुआ है और बातचीत जारी है.

  • नवजोत कौर सिद्धू का दावा: प्रियंका चोपड़ा कनेक्शन की चर्चा

    नवजोत कौर सिद्धू का दावा: प्रियंका चोपड़ा कनेक्शन की चर्चा

    इन दिनों संसद से लेकर सड़क तक राघर चड्ढा के नाम का शोर है. राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं. राघव चड्ढा का ये फैसला कई लोगों के लिए शॉकिंग है. कई लोग उनके इस फैसले से खुश हैं. कुछ आहात नजर आ रहे हैं. नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने राघव के बीजेपी जॉइन करने पर बड़ा खुलासा किया है.

    राघव पर बड़ा खुलासा है
    नवजोत कौर सिद्धू ने टॉप सीक्रेट के पॉडकास्ट में राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने की वजह बताई है. उन्होंने कहा कि प्रियंका चोपड़ा की वजह से राघव बीजेपी में शामिल हुए. वो बताती हैं कि प्रियंका चोपड़ा को पता लग गया था कि ये (आम आदमी पार्टी) लोग राघव के पीछे पड़ गए हैं. अब राघव पर ईडी होगी. नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा ने राघव चड्ढा को अपनी बहन परिणीति चोपड़ा के कारण बचाया है.

    नवजोत सिंह सिद्धू की वाइफ ने ये भी कहा कि उन्हें पहले से पता लग गया था कि राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी से निकलने वाले हैं. पार्टी को लगने लगा था कि राघव हमारे लिए नहीं बोल रहा है. इसके बाद वो लड़ाई में पड़ गए. मैं बता दूं कि हर खामोश बंदा पार्टी होता है. राघव चड्ढा आज जो चार साल के बाद बोल रहे हैं. उन्हें डेढ़ साल बाद ही बोलना चाहिए था. अगर कुछ गलत लग रहा है, तभी बोलना चाहिए.

    नाराज हुए जेन-जी और सेलेब्स
    राघव चड्ढा का बीजेपी जॉइन करना कई लोगों को अखरा रहा है. बीजेपी जॉइन करने के एक दिन बाद राघव चड्ढा के दो मिलियन से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स कम हो गए हैं. कुनिका सदनंद और प्रकाश राज जैसे सेलेब्स ने राघव चड्ढा के फैसले पर अपना गुस्सा जाहिर किया है.

    नवजोत कौर सिद्धू ने राघव चड्ढा को लेकर जो भी दावा किया है. इस पर अब तक प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा या राघव चड्ढा में से किसी ने भी रिएक्ट नहीं किया है. पर हां इतना जरूर कह सकते हैं कि राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद राजनीति में पार्टी में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है.

  • ‘मेरे महबूब कयामत होगी’ गाने के पीछे किसका था हाथ? जानिए गीतकार की कहानी

    ‘मेरे महबूब कयामत होगी’ गाने के पीछे किसका था हाथ? जानिए गीतकार की कहानी

    हिंदी फिल्मों में अपनी आवाज का जादू चलाने वाले सिंगर किशोर कुमार ने कई शानदार गाने गाए। राजेश खन्ना की आवाज उन्हें ही कहा जाता था। किशोर कुमार अपनी गायिकी के साथ एक्टिंग से भी कमाल कर चुके थे। करियर की शुरुआत में उन्होंने कई फिल्मों में एक्टिंग की। खुद के लिए गाने गाए। उनमें से एक 1964 में आई फिल्म मिस्टर एक्स इन बॉम्बे थी। इस फिल्म के हीरो भी किशोर कुमार ही थे। इस फिल्म के सभी गाने जबरदस्त हिट थे। लेकिन ‘मेरे महबूब कयामत होगी आज रुसवा तेरी गलियों में मोहब्बत होगी’ ने ऑडियंस के बीच एक अलग माहौल बनाया। ये गाना उस दौर में भी हिट था और आज के दौर में भी लोग इसे गुनगुनाते हैं। लेकिन क्या आप इस खूबसूरत गाने को लिखने वाले गीतकार का नाम जानते हैं?

    मेरे महबूब क़यामत होगी
    964 में आई फिल्म मिस्टर एक्स इन बॉम्बे में कुल 6 गाने थे। कहा जाता है कि फिल्म का सबसे पॉपुलर गाना ‘मेरे महबूब कयामत होगी आज रुसवा तेरी गलियों में मोहब्बत होगी’ पहले कोई दूसरा सिंगर गाने वाला था। लेकिन किशोर कुमार ने कहा कि वो अपने ऊपर फिल्माए गाने खुद गा सकते हैं। और इसके बाद जो हुआ वो इतिहास बन गया। किशोर कुमार ने खुद पर फिल्माए गाने खुद गाए। उनका साथ दोय लता मंगेशकर ने। म्यूजिक तैयार किया था लक्ष्मीकांत प्यारेलाल की जोड़ी ने। ये गाना सिंगर और म्यूजिक कंपोजर का पहला गीत बना। इसके बाद इस तिकड़ी ने कई हिट गाने बनाए।

    ये थे कमाल के गीतकार
    फिल्म मिस्टर एक्स इन बॉम्बे के सभी गाने आनंद बक्शी और असद भोपाली ने लिखे थे। लेकिन ‘मेरे महबूब कयामत होगी’ के ये बोल आनंद बक्शी की कलम से निकले थे। इस खूबसूरत गाने ने उस दौर में खूब कमाल किया। ये गाना खुद किशोर कुमार का फेवरेट था। उनके बेटे अमित कुमार ने बताया था कि उनके पिता जी अक्सर इसी गाने को सुना करते थे। अमित कुमार ने भी अपनी कई परफॉरमेंस में इस गाने से माहौल खास बना दिया था।

    फिल्म के सभी गाने
    मिस्टर एक्स इन बॉम्बे के के कुल 6 गानों में ‘मेरे महबूब कयामत होगी’ के दो वर्जन रिलीज किए गए। इसके अलावा 'रुक जा रोकता है दीवाना', 'चली रे चली गोरी पनिया भरन को चली', 'खूबसूरत हसीना जान-ए जान', 'जान-ए मन', 'अल्लाह करे तू भी आ जाए', 'जुल्मी हमारे संवारिया हो राम'। इन गानों में किशोर कुमार का साथ लता मंगेशकर ने दिया।

     

  • बागेश्वर धाम की सभा में महाभारत कलाकारों के बयान, हिंदू राष्ट्र पर जोर

    बागेश्वर धाम की सभा में महाभारत कलाकारों के बयान, हिंदू राष्ट्र पर जोर

     

    प्रयागराज के बागेश्वर धाम में धीरेंद्र शास्त्री की आयोजित कथा और सभा इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई है. हाल ही में वो छत्रपति शिवाजी महाराज पर दिए बयान से सुर्खियों में आए थे, लेकिन अब उनकी सभा में बीआर चोपड़ा की महाभारत की कास्ट पहुंची. शो में युधिष्ठिर, दुर्योंधन, और श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले एक्टर्स ने मंच से हिंदू धर्म की रक्षा और देश के हिंदू राष्ट्र बनाने पर जोर दिया. उनके फायर बोल ने सभी के कान खड़े कर दिए हैं. आइये जानते हैं इन्होंने क्या कुछ कहा.

    पुनीत ने दी लव-जिहाद से बचने की सलाह
    बागेश्वर धाम की सभा में पहुंचे 'दुर्योधन' का किरदार निभाने वाले पुनीत इस्सर ने कहा कि- ऐसी सभाओं को देखकर लगता है कि हमारा हिंदू जागृत है और हिंदू राष्ट्र जरूर बनेगा. मैं अपनी माताओं-बहनों और भाईयों से ये जरूर कहना चाहूंगा कि अपने बच्चों को धर्म के प्रति अवगत जरूर कराएं. आसपास के लोगों से सतर्क रहें. जिस तरह से ये जबरदस्ती के धर्म परिवर्तन हो रहे हैं, हमारी बहू-बेटियों को बहलाया जा रहा है, उनका धर्म परिवर्तन किया जा रहा है. उनसे बचकर रहे, और किसी भी कीमत पर ये नहीं होना चाहिए.

    इसी के साथ पुनीत ने आगे कहा कि- मैं समझता हूं कि शास्त्रों के साथ-साथ शस्त्र विद्या भी आवश्यक होनी चाहिए. साथ ही उन्होंने सभी के व्यायाम पर भी जोर दिया.

    गजेंद्र की दहाड़- राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं
    बाबा बागेश्वर की इस कथा का हिस्सा युधिष्ठिर यानी गजेंद्र चौहान भी बने. उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि- महाभारत देखी सबने लेकिन किया हमने. हमने उन पापियों का सत्यानाश किया जो धर्म के खिलाफ थे. अपनी बात को आगे समझाते हुए गजेंद्र ने कहा कि- धर्म के विरोध में काम करने वालों का सत्यानाश होना ही चाहिए. इस देश को अगर हिंदू राष्ट्र बनाना है तो महाभारत के इस एक लाइन को याद कर लीजिए- कोई भी पुत्र, कोई भी पिता, कोई भी परिवार-परंपरा, कोई भी प्रतिज्ञा राष्ट्र से बड़ी नहीं हो सकती. जहां राष्ट्र की बात आती है सबकुछ समर्पण है.

    नितीश बोले- हिंदू धर्म सर्वोपरि
    इसी के साथ श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले नितीश भारद्वाज ने भी हिंदू राष्ट्र बनाने की बात पर जोर देते हुए कहा कि- जब से आया हूं सबने कहा महाभारत बहुत देखी. मित्रों, महाभारत आज भी चल ही रही है. लेकिन अलग तरह की चल रही है. धर्म की रक्षा की आवश्यकता फिर से पड़ गई है. ये कलियुग है. जब द्वापर में धर्म की रक्षा की जरूरत पड़ी, तो कलियुग में तो पड़नी ही है.

    नितीश ने आगे भगवद् गीता का श्लोक याद दिलाते हुए कहा कि- इस समय जब धर्म रक्षा और विजय की आस लेकर तुम्हारे सामने खड़ा है, ऐसे समय में निराशा के भाव को अपने मन में आने नहीं देना है. आज परिस्थितियां वैसी ही हैं. भारत और विदेशों में भी. तरह-तरह की शक्तियां काम कर रही हैं. हिंदू धर्म पर आक्रमण हो रहा है. जो आदि-अनादि काल से चला आ रहा है वो केवल एक धर्म है- हिंदू धर्म. इस संस्कृति का रहना बहुत आवश्यक है. अगर हमारा व्यवहार सनातन वैदिक हिंदू नहीं होता तो ये दूसरे धर्म यहां आकर नहीं पनपते. न ही आज इनकी हिंदू धर्म के ऊपर टीका-टिप्पणी करने की हिम्मत होती.

    नितीश ने आगे भगवद् गीता का एक उपदेश कहते हुए समझाया कि हिंदू धर्म बांटने का काम नहीं करता है. इसलिए हमारे बीच सिर्फ प्रेम होना चाहिए. जो हमसे प्रेम करेगा हम उन्हीं से करेंगे, वरना हमें छत्रपति शिवाजी महाराज भी बनना आता है. क्योंकि धर्म की रक्षा हमारा कर्तव्य है.

     

     

  • ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल, दूसरे वीकेंड में 90% की छलांग

    ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल, दूसरे वीकेंड में 90% की छलांग

    अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का क्रेज जनता के सिर चढ़कर बोल रहा है. अक्षय-प्रियदर्शन के कॉमेडी रीयूनियन ने जनता को थिएटर्स में खींचने का पूरा प्रबंध कर रखा है. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से वर्किंग डेज में भी भूत बंगला दमदार बनी रही और अब दूसरे वीकेंड में भी धमाके कर रही है. बॉक्स ऑफिस पर शानदार एक हफ्ता बिताने के बाद, शुक्रवार से इस फिल्म ने दमदार तरीके से दूसरा हफ्ता स्टार्ट किया. लेकिन शनिवार को तो भूत बंगला फिर से धाकड़ मोड में आ गई. शनिवार सुबह से ही जनता ने इस फिल्म के टिकट धड़ाधड़ उठाने शुरू कर दिए. ऑडियंस में ऐसी एक्साइटमेंट थी कि एक ही दिन में फिल्म का कलेक्शन डबल हो गया.

    भूत बंगला का तगड़ा जंप
    शुक्रवार को वीकेंड की शुरुआत होती है लेकिन दिन में तो लोग नौकरियों पर ही रहते हैं. इसलिए कलेक्शन गुरुवार से थोड़ा सा ही बेहतर हुआ, मगर ये दिखने लगा था कि शाम के शोज से जनता में भूत बंगला के टिकटों की डिमांड बढ़ रही है. शुक्रवार को भूत बंगला ने ऑलमोस्ट 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. शनिवार को भूत बंगला ने असली वीकेंड धमाका किया.

    ट्रेड रिपोर्ट्स बता रही हैं कि शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को भूत बंगला की कमाई में 90% तक का जंप आया है. यानी कलेक्शन करीब दोगुना होकर 11 करोड़ के आसपास पहुंच गया है. अब 9 दिन में भूत बंगला का टोटल नेट कलेक्शन 111 करोड़ रुपये के करीब है.

    सुपरहिट बनने के रास्ते पर भूत बंगला
    संडे को एक बार फिर से भूत बंगला के कलेक्शन में अच्छा जंप आने का अनुमान है. इस जंप के साथ 10 दिनों में फिल्म का कलेक्शन 125 करोड़ के बहुत करीब पहुंच जाएगा. फिल्म का रिपोर्टेड बजट 110-120 करोड़ बताया गया है. यानी पहले 10 दिनों में ही अक्षय की फिल्म ने अपना बजट सिर्फ इंडियन बॉक्स ऑफिस से ही पूरी तरह रिकवर कर लिया है.

    अभी अगले दो हफ्तों तक भूत बंगला के सामने कोई ऐसी बॉलीवुड फिल्म नहीं आने वाली जिसके आने से इसके कलेक्शन पर असर पड़े. इसलिए अक्षय की फिल्म कम से कम 150 करोड़ नेट कलेक्शन तक तो आराम से पहुंचेगी. एक लंबे समय बाद अक्षय की कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस तरह हिट होने जा रही है.

  • भोपाल गैस त्रासदी से लेकर आपातकाल तक,रघु राय ने कैमरे में कैद किया भारत का इतिहास

    भोपाल गैस त्रासदी से लेकर आपातकाल तक,रघु राय ने कैमरे में कैद किया भारत का इतिहास

    नई दिल्ली

    भारत के विविध रूपों को अपने कैमरे में कैद करने वाले देश के प्रख्यात छायाकारों (फोटोग्राफर) में से एक रघु राय का रविवार तड़के यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 83 वर्ष के थे. रघु राय के बेटे एवं छायाकार नितिन राय ने बताया ‘‘पिताजी को दो साल पहले प्रोस्टेट कैंसर हुआ था, लेकिन बाद में उन्हें राहत मिलने लगी थी. फिर कैंसर पेट तक फैल गया, जो ठीक हो गया. हाल में यह मस्तिष्क तक पहुंच गया था और उन्हें उम्र संबंधी अन्य तकलीफें भी थीं.''

    रघु राय के परिवार में उनकी पत्नी गुरमीत, बेटे नितिन और तीन बेटियां- लगन, अवनि और पूर्वाई हैं. उनका अंतिम संस्कार रविवार शाम चार बजे लोधी श्मशान में किया जाएगा. रघु राय का जन्म 18 दिसंबर 1942 को पंजाब के झंग (पाकिस्तान वाले हिस्से) में हुआ था.

    उन्होंने फोटोग्राफी पर कई किताबें भी लिखी थीं.
    रघु राय का भारतीय फोटोग्राफी और फोटो पत्रकारिता (Photo Journalist) में करियर 5 दशक से भी ज्यादा रहा है. उन्होंने आपातकाल से लेकर भोपाल गैस त्रासदी को अपने कैमरे में कैद किया था. इसके अलावा उन्होंने देश और दुनिया की कई महत्वपूर्ण घटनाओं को भी अपने कैमरे में उतारा था. उनकी ली हुई आज भी कई ऐतिहासिक तस्वीरें ऐसे ही हैं, जो महज फोटो नहीं बल्कि एक जीवंत दस्तावेज मानी जाती हैं.

    भोपाल त्रासदी की यह तस्वीर नहीं भूल सकता कोई
    उनकी भोपाल गैस त्रासदी (Bhopal Gas Tragedy) की वह तस्वीर तो कई भी नहीं भूल सकता जो उन्होंने 4 दिसंबर 1984 को ली थी. यह उस समय की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो थी. जब यह फोटो सामने आई तो पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था. अगर भी कोई तस्वीर देखता है तो वह उस वक्त के हादसे के दर्द को बयान करती है. रघु द्वारा ली गई भोपाल त्रासदी की इस तस्वीर को बाद में स्‍वतंत्र फोटो जर्नलिस्‍ट पाब्‍लो बार्थोलमियो कलर इमेज के साथ नया रूप दे दिया था.

    42 साल भी ताजा लगते हैं गैस त्रासदी के जख्म
    भोपाल में यूनियन कार्बाइड लिमिटेड (Union Carbide Limited Fctory) नाम की एक फैक्ट्री थी, जहां कीटनाशक दवाओं का निर्माण किया जाता था. फैक्ट्री स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का एक बड़ा जरिया हुआ करती थी. दो दिसंबर 1984 को कर्मचारी अपनी रात की ड्यूटी पर थे. इसी बीच संयंत्र से खतरनाक गैस (मिथाइल आइसोसाइनेट) का रिसाव शुरू हो गया. टैंक नंबर 610, जहां सबसे पहले गैस रिसाव हुआ. बताया जाता है कि इसी टैंक से निकली गैस पानी से मिल जाने की वजह से बहुत जल्द भोपाल के एक हिस्से को अपने आगोश में लपेट लिया. 3 दिसंबर की सुबह, पूरी दुनिया को इस प्रलय के बारे में पता चला और उन्हें यकीन नहीं हुआ. इस हादसे में तुरंत लगभग 3000 लोगों की जान चली गई और हजारों लोग हमेशा के लिए शारीरिक रूप से कमजोर हो गए.

  • सोनाली राऊत का बड़ा दाव,विजय माल्या ने बनाया कई एक्ट्रेसेस का करियर

    सोनाली राऊत का बड़ा दाव,विजय माल्या ने बनाया कई एक्ट्रेसेस का करियर

    भारतीय करोबारी विजय माल्या कई हजार करोड़ का घपला करके लंदन भाग गए हैं. माल्या सालों से इंडिया में नहीं हैं, लेकिन आज भी उनकी बातें होती हैं. एक्ट्रेस सोनाली राऊत ने भी उन्हें लेकर कई दावे किए हैं. सोनाली का कहना है कि विजय माल्या ने कई बॉलीवुड हसीनाओं के करियर बनाए हैं. ये भी बताया कि वो असल जिंदगी में कैसे शख्स हैं.

    माल्या ने बनाया करियर
    मॉडल-एक्ट्रेस सोनाली राऊत हाल ही में बिग बॉस मराठी सीजन 6 में नजर आईं. शो से बाहर निकलने के बाद उन्होंने साफ-सफाई को लेकर मेकर्स की पोल खोली. उन्होंने बताया कि बिग बॉस हाउस में गंदगी की वजह से उन्हें स्किन एलर्जी हो गई. सोनाली से पूछा गया कि क्या बचपन से ही हाइजिन को लेकर यही रवैया रहा है. फिल्मीबीट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि नहीं. मैंने ये सब विजय माल्या से सीखा है.

    वो कहती हैं कि जब मैंने किंगफिशर कैलेंडर किया, तो मैं डॉक्टर विजय माल्या से मिली. वो एक क्लासी शख्स हैं, जिन्हें पार्टी करना आता है. किंगफिशर कैलेंडर शूट के दौरान मैं टॉप क्लास के लोगों से मिली. मैं विजय माल्या से बहुत प्रभावित थी. वो बहुत क्लासी और दरियादिल इंसान हैं. उनकी उपस्थिति बहुत स्ट्रॉन्ग है. वो देना जानते हैं. उन्हें इस बात की भी परवाह नहीं है कि लोग क्या सोचेंगे. जो बोला कर दिया. वो पूछते हैं कि बताओ और क्या करना है. किंगफिशर की वजह से हमारे करियर बने हैं. बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म है. इससे दीपिका और कटरीना जैसी बहुत सारी एक्ट्रेस फेमस हुई हैं.

    सोनाली कहती हैं कि विजय माल्या ने बहुत सारी हीरोइनों का करियर बनाया है. सोनाली ने ये भी बताया कि कैलेंडर शूट से पहले बहुत सारी बातों का ख्याल रखा जाता था.  

    कैलेंडर के लिए कैसे होता था बिकिनी शूट
    सोनाली कहती हैं कि ये बिकिनी कैलेंडर था, तो आपको बहुत सारी चीजों का ख्याल रखना होता है. मैं किंगफिशर कैलेंडर का पार्ट थी. हमें तीन महीने पहले फिटनेस, स्किन केयर, सबकी ट्रेनिंग दी गई. उनकी तरफ से जिम दिया जाता था. बालों का ख्याल रखना है. क्या खाना है, कैसे रहना है. कैसे बात करना है. मैंने सब विजय माल्या से ही सीखा है.

    एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्हें किंगफिशर कैलेंडर के शूट का ऑफर आया तब वो चबी थीं. उन्होंने कहा कि तब मैं चबी थी, लेकिन तीन महीने में मेरा सारा मोटापा खत्म हो गया. मैं बेस्ट ट्रेनर के पास गई, ये सब विजय माल्या की वजह से हो पाया. वो सारी चीजों की देखरेख करते थे. उनसे सीखा है कि खुद की वैल्यू कैसे करनी है.

  • सलमान खान ने की ‘ईद 2027’ रिलीज डेट की घोषणा, नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म का ऐलान

    सलमान खान ने की ‘ईद 2027’ रिलीज डेट की घोषणा, नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म का ऐलान

    बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान जब भी कोई फिल्म लाते हैं, तो वह सिर्फ एक रिलीज नहीं बल्कि उनके फैंस के लिए किसी त्योहार की तरह होती है. सलमान और 'ईद' का रिश्ता इतना गहरा है कि फैंस को हर साल इस मौके पर भाईजान की फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है. अब एक्टर ने अपनी अगली बड़ी फिल्म को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है.

    इस बार सलमान ने सीधे साल 2027 की प्लानिंग कर ली है. उन्होंने आधिकारिक तौर पर बताया है कि उनकी आने वाली एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'ईद 2027' के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

    सलमान खान की इस नई फिल्म की सबसे खास बात इसकी टीम है. इस बार भाईजान ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर वामशी पैडिपल्ली और दिग्गज प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ हाथ मिलाया है. फिलहाल इस प्रोजेक्ट को वर्किंग टाइटल 'SVC63' दिया गया है. बताया जा रहा है कि यह एक जबरदस्त एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी.

    सलमान खान का अंदाज वायरल
    सलमान खान ने फिल्म की रिलीज डेट शेयर करने के साथ ही अपने फैंस के लिए एक मजेदार और सस्पेंस भरा मैसेज भी लिखा है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'थोड़ी दूर की सोच चाहिए, इसीलिए ईद की घोषणा की गई. चिंता मत करो इस वाली का भी बताएंगे, जब समय सही होगा. धैर्य, थोड़ा सा सबर. मेरे जितना वह इंतजार करना पड़ेगा, बहरहाल जो आपका हाल है वो मेरा भी हाल है… हाहा.'

    अब सलमान का यह बेबाक अंदाज उनके चाहने वालों को खूब पसंद आ रहा है और लोग अभी से 2027 की ईद का इंतजार करने लगे हैं. वहीं ईद पर सलमान खान की फिल्मों का जो ट्रैक रिकॉर्ड रहा है, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि 2027 की यह रिलीज भी एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है.

    दिल राजू कर रहे प्रोड्यूस
    इस मेगा प्रोजेक्ट को दिल राजू, श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं. वह इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के एक बड़े प्रोड्यूसर हैं और उन्होंने 60 से ज़्यादा फिल्में बनाई हैं. उन्हें 'महर्षि' और 'सथमानम भवति' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल चुके हैं. वामशी पैडिपल्ली और दिल राजू की जोड़ी ने पहले भी 5 फिल्मों में साथ काम किया है, और बॉक्स ऑफिस पर उनका रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है.
     

  • 30 साल बाद काजोल ने किया चौंकाने वाला फैसला, तोड़ी अपनी नो-किस पॉलिसी

    30 साल बाद काजोल ने किया चौंकाने वाला फैसला, तोड़ी अपनी नो-किस पॉलिसी

    मुंबई 

    एक्ट्रेस काजोल, पिछले तीन दशकों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. उन्होंने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कभी खुशी कभी गम' और 'कुछ कुछ होता है' जैसी कई आइकॉनिक फिल्मों में काम किया है. 2023 में उन्होंने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा था. उस समय उनकी पहली सीरीज 'द ट्रायल – प्यार, कानून, धोखा' रिलीज हुई. इसी शो में उन्होंने अपनी ऑनस्क्रीन 'नो-किसिंग पॉलिसी' को भी तोड़ा. शो में उन्होंने अपने को-एक्टर जिशू सेनगुप्ता के साथ किसिंग सीन दिया. अब आखिरकार काजोल ने बताया है कि ऐसा करने के पीछे क्या वजह थी। 

    लिली सिंह के पॉडकास्ट में बात करते हुए काजोल से उनकी 'नो-किसिंग पॉलिसी' छोड़ने के फैसले के बारे में पूछा गया. इस सवाल को सुनकर वे कुछ सेकंड के लिए रुक गईं. फिर उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो ये उस किरदार का सीजन था जिसे मैं प्ले कर रही थी. इसमें बहुत कुछ किरदार और उसकी पहचान से जुड़ा था. ये सिर्फ एक किस नहीं थी, ये इस बात से जुड़ा था कि वो क्या सोचती है, क्या चाहती है कि हो, और क्या नहीं हुआ उसके साथ. वो क्या मानती थी, किस चीज पर उसका विश्वास था और किस पर वो विश्वास नहीं कर पा रही थी. ये पूरी स्क्रिप्ट का एक अभिन्न अंग था, इसलिए मैं इसे काट नहीं सकती थी बिना पूरे किरदार के एक जरूरी हिस्से को काटे। 

    असहज थीं काजोल

    जब होस्ट लिली ने पूछा कि क्या काजोल खुद भी एक इंसान के रूप में बदल गई थीं, जिसकी वजह से उन्हें ये करने में ठीक लगा, तो काजोल ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं इससे असहज थी. मैं इस विचार से बहुत-बहुत असहज थी, जब तक कि मैं सेट पर खड़ी नहीं हो गई. मुझे ये थ्योरी में पसंद था, लेकिन मुझे यकीन नहीं था कि मैं ये असल में करूंगी या फिर उन्हें बोल दूंगी 'कट. ये होने वाला नहीं है.' लेकिन मुझे सच में लगता है कि ये सिर्फ एक प्रोफेशनल कॉल था, जहां मैंने महसूस किया कि आज मैं ये फैसला ले सकती हूं। 

    काजोल ने एक्टर के रूप में अपने फैसलों को लेकर बिना किसी पछतावे के बात भी की. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने शुरुआत की थी तो वो बहुत युवा थीं और जो करना चाहती थीं, उसके बारे में बहुत ईमानदार थीं. भले ही वो हमेशा अच्छा ना लगता हो, लेकिन काजोल ने कहा कि उन्हें इससे ज्यादा मुश्किल नहीं हुई क्योंकि वो अपने फैसलों के बारे में ज्यादा नहीं सोचती थीं और सिर्फ अपने काम पर फोकस रखती थीं। 

    काजोल ने 'द ट्रायल – प्यार, कानून, धोखा' में नोयोनिका सेनगुप्ता का रोल प्ले किया था. नोयोनिका, एक हाउसवाइफ हैं जो अपने पति के स्कैंडल के बाद वकालत में वापस लौटती हैं. यह कोर्टरूम ड्रामा, हॉलीवुड शो 'द गुड वाइफ' का इंडियन वर्जन है. सुपर्ण वर्मा के निर्देशन में बने इस शो में अली खान और शीबा चड्ढा भी नजर आए थे. शो का दूसरा सीजन पिछले साल रिलीज हुआ था. यह जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।