Category: मनोरंजन

  • अफगानी मॉडल सदफ शंकर ने बिकिनी में दिखाया अपना फिगर, अब भारत में बसीं

    अफगानी मॉडल सदफ शंकर ने बिकिनी में दिखाया अपना फिगर, अब भारत में बसीं

    मुंबई 
    अफागानिस्तान से आकर भारत में बसी मॉडल सदफ शंकर सभी इंडियन्स को अपना दीवाना बना चुकी हैं. सदफ इन दिनों डेटिंग रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 16' दिखाई दे रही हैं. उनकी ईमानदारी और समझदारी से फैंस काफी इंप्रेस हैं। अफगानी मॉडल सदफ अपने बोल्ड लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं. सदफ ने अब बिकिनी में अपनी कुछ बेहद किलर तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर आप भी Uffff…कहने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।        

    सदफ ने रेड बिकिनी में एक ही जगह खड़े होकर कई अलग तस्वीरें शेयर की हैं. खास बात ये है कि हर फोटो में वो अलग और किलर पोज दे रही हैं। रेड बिकिनी संग उन्होंने अपने मेकअप को सटल रखा. मिनिमल जूलरी कैरी की. चश्मा लगाकर वो टशन दिखाती नजर आईं। रेड बिकिनी में सदफ ने अपना फिगर भी फ्लॉन्ट किया. उनके एक्सप्रेशन्स, स्वैग सुपर किलर हैं. वो किसी डीवा से कम नहीं लगीं। 

    सदफ ने ब्लू बिकिनी में भी अपनी कुछ इलेक्ट्रिफाइंग तस्वीरें शेयर की हैं. वो बीच पर जलवे बिखेरती नजर आईं। सदफ ने बालों में स्लीक बन बनाया. ब्लैक सनग्लासेस और स्टार फिश डिजाइन के ईयररिंग्स पहनकर अपना लुक कंप्लीट किया। सदफ के बोल्ड बिकिनी लुक ने फैंस को क्रेजी कर दिया है. फैंस उनके हुस्न पर दिल हार रहे हैं. एक्ट्रेस का कमेंट सेक्शन तारीफों से भर गया है।  सदफ की बात करें तो उनका जन्म अफगानिस्तान में हुआ. लेकिन पिछले करीब 10 सालों से वो भारत में रह रही हैं. वो यहां शोबिज वर्ल्ड में अपने कदम जमाने में लगी हैं. खास बात ये है कि सदफ मुस्लिम हैं, लेकिन फिर भी वो भगवान शिव की बहुत बड़ी भक्त हैं. इसलिए वो अपने नाम के साथ शंकर लगाती हैं। 

  • अर्चना पूरन सिंह की ‘बहू’ बिकिनी में छाईं, बेटे के साथ कार में रोमांटिक अंदाज में नजर आईं

    अर्चना पूरन सिंह की ‘बहू’ बिकिनी में छाईं, बेटे के साथ कार में रोमांटिक अंदाज में नजर आईं

    मुंबई 

    मशहूर एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के दोनों बेटे आर्यमन और आयुष्मान अपनी लव लाइफ को लेकर काफी ओपन हैं. अर्चना के बड़े बेटे आर्यमन एक्ट्रेस योगिता बिहानी संग रिश्ते में हैं. वहीं छोटे बेटे आयुष्मान योग ट्रेनर समीक्षा शेट्टी को डेट कर रहे हैं। 
     
    बिकिनी में अर्चना की बहू का जलवा

    आर्यमन और योगिता लंबे समय से एक दूसरे संग लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे हैं. दोनों के रिश्ते को परिवार की मंजूरी भी मिल गई है. अर्चना भी अपनी होने वाली बहू के काफी क्लोज हैं। 

    बिकिनी में छाईं अर्चना की बहू          
    अर्चना के दोनों बेटे इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड्स संग वेकेशन पर हैं. अर्चना की होने वाली बड़ी बहू योगिता बिहानी ने वेकेशन से कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। योगिता एक तस्वीर में बीच पर चिल करती हुई दिखाई दे रही हैं. ब्लैक कटआउट मोनोकनी में वो काफी किलर लगीं। वेकेशन की दूसरी तस्वीर में योगिता व्हाइट बिकिनी में किलर पोज देती नजर आईं. उनका स्वैग देखते ही बनता है. फैंस उनके बोल्ड अंदाज पर दिल हार रहे हैं। योगिता अपने मंगेतर आर्यमन के साथ भी कार में रोमांटिक होती दिखीं. दोनों सुकून के पल बिताते दिखाई दिए.इस तस्वीर में योगिता बिकिनी पहने समंदर में चिल करती हुई दिखाई दे रही हैं. चारों तरफ पानी और सनसेट का खूबसूरत नजारा उनकी तस्वीर को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा है. योगिता बिहानी की बात करें तो वो एक फेमस एक्ट्रेस हैं. कुछ टीवी शोज करने के बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा. वो 'विक्रम वेधा' और 'द केरल स्टोरी' जैसी मूवीज में नजर आ चुकी हैं। 

    योगिता, अर्चना पूरन सिंह के बड़े बेटे आर्यमन की गर्लफ्रेंड हैं. योगिता और अर्चना लिवइन रिलेशनशिप में रहते हैं. दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे। 

  • 500+ मिलियन व्यूज के साथ यूट्यूब डेली चार्ट्स में धमाल मचाने वाले धुरंधर के गाने के टॉप 7 वीडियोज

    500+ मिलियन व्यूज के साथ यूट्यूब डेली चार्ट्स में धमाल मचाने वाले धुरंधर के गाने के टॉप 7 वीडियोज

    मुंबई 

    पुराने जमाने में लोग चित्रहार और रंगोली में गानों का मजा लेते थे। आजकल म्यूजिक वीडियोज देखने और डांस सीखने का बेहतरीन तरीका है। यूट्यूब चार्ट्स रैंकिंग में हम आपको डेली वीडियो रैंकिंग, वीकली टॉप गाने, सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाले आर्टिस्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देंगे। आप यहां जान सकते हैं कि यूट्यूब पर लोग डेली कौन से गाने ज्यादा सुन रहे हैं। आज की लिस्ट में 19 अप्रैल 2026 के म्यूजिक वीडियोज की रैंकिंग है। हमने टॉप 7 गाने लिए हैं। इसमें धुरंधर का दबदबा दिख रहा है। चेक करें लिस्ट…

    शरारत
    धुरंधर के दोनों पार्ट्स के गानों में सबसे ज्यादा शरारत गाना देखा जा रहा है। चार्ट में यह गाना 132 दिनों से है। डेली चार्ट्स में यह नंबर 1 है। गाने को यूट्यूब से 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने को मधुबंती बागची और जैस्मिन सैंडलस ने गाया है। इससे पहले भी इसकी रैंक 1 थी।

    बैरण
    हरियाणी गाना बैरण काफी समय से लोगों की पसंद बना हुआ है। यह गाना 3 से दो नंबर पर आया है। चार्ट में आए हुए इसे 46 दिन हुए हैं। गाने को बंजारे ऐंड बंजारे ने लिखा है। वीडियो को 102 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

    जाइए सजना
    धुरंधर द रिवेंज का गाना जाइए सजना 2 नंबर से 3 पर आ गया है। यह गाना 22 हफ्तों से चार्ट में हैं। गाने को जैस्मिन सैंडलस और सतिंदर सरताज ने गाया है। म्यूजिक शाश्वत सचदेव का है। लिरिक्स भी सतिंदर सरताज, जैस्मिन सैंडलस की है।

    मुट्टा कलक्की
    यूथ फिल्म का गाना मुट्टा कलक्की चार्ट की चौथी पोजिशन पर है। यह तमिल भाषा का गाना है। सोशल मीडिया पर इसकी रील्स वायरल हैं तो यूट्यूब पर भी इसे खूब देखा जा रहा है। चार्ट में आए इसको 64 वीक्स हो चुके हैं। इसके म्यूजिक वीडियो को यूट्यूब पर 118 मिलियन के करीब व्यूज मिल चुके हैं।

    पवजा मल्ली
    चार्ट में पांचवें नंबर पर पवजा मल्ली गाना है। यह तमिल ट्रेंडिंग सॉन्ग है। सिंगर कमल हासन की बेटी श्रुति हासन और उनके साथ साई अभ्यंकर की आवाज है। लिरिक्स विवेक की हैं। गाना 45 हफ्तों से चार्ट में है।

    शीशा
    हरियाणवी गाने शीशा पर खूब रील्स बन रही हैं। इसका म्यूजिक वीडियो डेली ट्रेंडिंग लिस्ट में छठवें नंबर पर है। मित्ता रोर और स्वरा वर्मा का ये गाना 32 हफ्तों से चार्ट में है।

    बैरी
    हरियाणवी गाना लोफी 9 से 7 पर आ गया है। यह 58 हफ्तों से चार्ट्स में है। गाने को 81 मिलियन से ज्याद व्यूज मिल चुके हैं। सिंगर प्रदीप सोलंकी और हिना हैं। लिरिक्स रवि सुखचैनपुरिया की हैं।

  • दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने वाली हैं, बेटी दुआ ने प्रेग्नेंसी किट से दी खुशखबरी

    दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने वाली हैं, बेटी दुआ ने प्रेग्नेंसी किट से दी खुशखबरी

    दीपिका पादुकोण दूसरी बार बनने वाली हैं मां, बेटी दुआ ने प्रेग्नेंसी किट देकर दी खुशखबरी

    दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने वाली हैं, बेटी दुआ ने प्रेग्नेंसी किट से दी खुशखबरी

    दीपिका पादुकोण की दूसरी गर्भवस्था, बेटी दुआ ने प्यार से प्रेग्नेंसी किट पकड़ाकर दी खुशखबरी

    मुंबई 

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फिर से माता-पिता बनने वाले हैं। एक्ट्रेस ने ये खुशी रविवार को शेयर की है। उन्होंने बताया कि वो दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और उनकी बेटी दुआ को भाई या बहन मिलने वाला है। दीपिका और रणवीर के फैंस कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाइयां भेज रहे हैं। दीपिका और रणवीर को लेकर काफी पहले से खबरें थीं कि दोनों इवेंट में एक साथ दिखाई क्यों नहीं दे रहे हैं, अब फैंस को पता चला है कि आखिर क्यों दीपिका नहीं दिख रही थीं। बता दें कि दीपिका पादुकोण पहले बच्चे को जन्म देने के डेढ़ साल बाद फिर प्रेग्नेंट हैं।

    19 अप्रैल की सुबह फैंस के लिए एक बड़े सरप्राइज के साथ शुरू हुई, जब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने घोषणा की कि वे दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। इंस्टाग्राम पर दीपिका ने अपनी बेटी दुआ की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह प्रेगनेंसी टेस्ट किट पकड़े हुए है और टेस्ट का पॉजिटिव रिजल्ट दिखा रही है।

    फैंस ने लगाई बधाई की झड़ी
    फैंस और इंडस्ट्री जगत के साथियों से बधाई भरे मैसेजेस की बाढ़ आने के साथ ही, यह घोषणा बॉलीवुड में सबसे चर्चित पलों में से एक बन गई है। फैंस ने कमेंट सेक्शन में दीपिका को बधाई दी और बताया कि उन्हें बेटा ही होगा। हालांकि, फैंस खुशी में ये बात कह रहे हैं।

    रणवीर और दीपिका की बेटी दुआ
    जिन लोगों को जानकारी नहीं है, उन्हें बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर, 2024 को अपनी बेटी दुआ का स्वागत किया था। इस कपल ने अक्टूबर 2025 में दिवाली के मौके पर अपनी बेटी की लाल पारंपरिक ड्रेस पहने हुए तस्वीरें शेयर कीं।

    दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म
    वर्कफ्रंट पर बात करें तो, दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ अपनी फिल्म 'किंग' की रिलीज के लिए तैयार हैं। इसके अलावा, वह आगामी तेलुगू फिल्म में एटली के निर्देशन में अल्लू अर्जुन के साथ काम करेंगी।

    रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2'
    वहीं, रणवीर सिंह फिलहाल 'धुरंधर 2' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। वो कई सारी फिल्मों का हिस्सा भी बन सकते हैं। आदित्य धर की एक और फिल्म में वो दिखाई दे सकते हैं।

     

  • कृतिका कामरा का बयान: ‘मटका किंग’ में 60-70 के दशक की मुंबई का अनुभव करना था अनूठा

    कृतिका कामरा का बयान: ‘मटका किंग’ में 60-70 के दशक की मुंबई का अनुभव करना था अनूठा

    मुंबई
    ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों अलग-अलग दौर की कहानियों को दिखाने का चलन तेजी से बढ़ा है। खासकर ऐसी कहानी को, जो पुराने समय की जिंदगी और माहौल को सामने लाए। इस कड़ी में 'मटका किंग' सीरीज काफी चर्चा में है, जिसमें 1960 और 70 के दशक की मुंबई की कहानी देखने को मिलेगी। शो को लेकर एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने आईएएनएस से बात करते हुए अपना अनुभव साझा किए। कृतिका कामरा इस शो में 'गुलरुख' नाम की पारसी महिला का किरदार निभा रही हैं। इसको लेकर उन्होंने बताया कि इस शो में काम करना उनके लिए एक अलग दौर को महसूस करने जैसा था। आईएएनएस संग बातचीत में कृतिका कामरा ने कहा, ''जब कोई कलाकार किसी ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनता है, जो पुराने समय पर आधारित होता है, तो सेट पर कदम रखते ही वह खुद को उस दौर में महसूस करने लगता है। जैसे ही मैं सेट पर जाती थी और उस समय के कपड़े पहनती थी, तो ऐसा लगता था, जैसे मैं सच में 60-70 के दशक की दुनिया में पहुंच गई हूं। उस दौर की भाषा, रहन-सहन और लोगों का व्यवहार आज से बिल्कुल अलग था, जिसे समझना और अपनाना मेरे लिए एक नया अनुभव रहा।''

    उन्होंने कहा, ''उस समय की जिंदगी आज के मुकाबले काफी धीमी थी, क्योंकि तकनीक इतनी विकसित नहीं थी। हर काम में समय लगता था और लोगों के पास धैर्य ज्यादा होता था। शो में इन सभी चीजों को बारीकी से दिखाने की कोशिश की गई है, जिससे दर्शकों को उस समय का असली एहसास मिल सके।''

    बातचीत के दौरान कृतिका ने एक दिलचस्प बात भी साझा की। उन्होंने बताया कि शो में एक समय ऐसा आता है, जब मटका के नंबर फोन के जरिए आने लगते हैं। लेकिन उस दौर के फोन आज जैसे नहीं थे। उस समय कॉल जोड़ने के लिए ऑपरेटर होते थे, जो मैन्युअली लाइनों को कनेक्ट करते थे।

    उन्होंने कहा, ''आज की नई पीढ़ी शायद इन चीजों से पूरी तरह अनजान है, क्योंकि अब तकनीक काफी आगे बढ़ चुकी है।''
    एक्ट्रेस के कहा, ''उस दौर की कई बातें मेरे लिए काफी रोचक थीं। भले ही समय बदल गया हो, लेकिन लोगों की भावनाएं और उम्मीदें आज भी वैसी ही हैं। इंसान हमेशा उम्मीद से जुड़ा रहता है, और यही भावना इस शो में भी देखने को मिलती है। इसी वजह से मैं अपने किरदार और कहानी से आसानी से जुड़ पाईं।''

    'मटका किंग' की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है जो जुए की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ता है और उस समय की मुंबई में अपनी पहचान बनाता है। इस कहानी में उस दौर की कपड़ा मिलों का भी अहम योगदान दिखाया गया है, जो उस समय शहर की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा थीं। यह शो प्राइम वीडियो पर 17 अप्रैल को रिलीज होने जा रहा है।

  • फिल्म में कटे रोल पर एक्ट्रेस का बयान: ‘बॉलीवुड को फर्क नहीं पड़ता, साउथ है बेहतर’

    फिल्म में कटे रोल पर एक्ट्रेस का बयान: ‘बॉलीवुड को फर्क नहीं पड़ता, साउथ है बेहतर’

    मुंबई 

    बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में दस साल पूरे कर लिए हैं. ऐसे में उन्होंने अपने लंबे सफर के बारे में खुलकर बात की. एक्ट्रेस ने बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में बढ़िया काम किया है. दोनों फिल्म इंडस्ट्री के वर्किंग कल्चर के बीच होने वाली तुलना पर एली ने अपने विचार रखे. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एली अवराम ने अपने एक्सपीरिएंस को ईमानदारी से शेयर करते हुए बताया कि उन्हें साउथ फिल्म सेट्स ज्यादा शांतिभरे लगते हैं। 

    बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में एली अवराम ने कहा कि उन्हें दोनों इंडस्ट्रीज में अच्छा अनुभव मिला है. लेकिन साउथ में काम करने का उनका एक्सपीरिएंस ज्यादा बेहतर रहा. उन्होंने कहा, 'मुझे साउथ के सेट पर ज्यादा शांतिपूर्ण माहौल मिला है. बॉलीवुड से ज्यादा…' इससे उनका इशारा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भागदौड़ और हलचल भरे माहौल की तरफ था. उन्होंने आगे कहा, 'साउथ फिल्म क्रू शांत माहौल बनाए रखना पसंद करते हैं. वे चीखने-चिल्लाने की बजाय वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल करते हैं.' एली के अनुसार, अंतर सिर्फ रफ्तार का नहीं है, बल्कि पूरे सेट के मैनेजमेंट का भी है। 

    बॉलीवुड को नहीं परवाह

    एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के कुछ खराब अनुभवों के बारे में भी खुलकर बताया. हिंदी फिल्म सेट्स पर कभी-कभी मिलने वाली बेपरवाही का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'मेरा बॉलीवुड अनुभव ज्यादातर ऐसा रहा है कि अगर आप खाना खा भी रहे हों, फिर भी आपको बताया जाता है कि आपका शॉट तैयार है. हमें इसकी परवाह नहीं कि आपने खाना खाया है या नहीं, भले ही आप बेहोश हो जाएं, लेकिन शॉट तैयार है। 

    हालांकि उन्होंने साफ किया कि हर जगह ऐसा नहीं होता, यह काफी हद तक टीम पर निर्भर करता है. एली अवराम ने अपने एक नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट का जिक्र भी किया जहां फिल्ममेकर और क्रू ने सभी का अच्छा ख्याल रखा और मेहमाननवाजी भी की। 

    टाइपकास्टिंग हुई थीं एली
    एली अवराम ने यह भी बताया कि साउथ इंडस्ट्री महिलाओं को कंटेंट-ड्रिवन भूमिकाओं में बेहतर मौके देती है. जबकि बॉलीवुड अक्सर एक्टर्स को टाइपकास्ट कर देता है. उन्होंने समझाया, 'जैसे अगर आपको प्रिटी गर्ल रोल्स में कास्ट कर दिया जाए, तो आप उसी में अटक जाते हैं.' उन्होंने बताया कि लोगों की पहले से बनी हुई सोच एक्टर्स को मिलने वाले रोल्स की रेंज को कैसे सीमित कर देती हैं। 

    एली अवराम को आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'मलंग' में एकदम अलग रोल में देखा गया था. अपने उस रोल को याद करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने पिक्चर में सीरियस और इंटेंस किरदार निभाया, तो इंडस्ट्री में कई लोग हैरान रह गए थे. उन्होंने कहा, 'जब मुझे मलंग में कास्ट किया गया और मुझे अलग तरीके से दिखाया गया, तो किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि मैं ऐसा रोल करूंगी. मुझे बताया गया कि फिल्ममेकर्स शॉक हो गए थे कि एली एक सीरियस एक्टर भी है। 

    सीन्स हटा दिए गए
    सिनेमा के सफर में आगे निकल चुकीं एली अवराम ने मुश्किल दिन भी देखे हैं. उन्होंने याद किया कि एक फिल्म की एडिटिंग के दौरान उनके ज्यादातर सीन्स, यहां तक कि उनका इंट्रोडक्शन भी काट दिया गया था. ये उनके लिए झटके की बात थी. ऐसे में एक्ट्रेस ने फिल्म में खुद को 'प्रॉप' जैसा महसूस किया. अपने करियर के सबसे अपमानजनक पलों में से एक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वो एक 'बहुत बड़ी फिल्म’ थी, जो अंत में फ्लॉप हो गई. हालांकि उन्होंने इसका नाम नहीं बताया। 

    उन्होंने कहा, 'एक फिल्म थी जिसमें मुझे सेकंड लीड रोल मिला था. वो फिल्म हीरो और दो लीड एक्ट्रेस के साथ बननी थी. मैं सिर्फ इसलिए वो फिल्म कर रही थी, क्योंकि मुझे सेकंड लीड रोल दिया गया था. वरना मैं कभी साइन नहीं करती.' एली के अनुसार, फाइनल कट से पहले उनके कई सीन्स हटा दिए गए. डबिंग के समय उन्हें लगा कि उनकी भूमिका अभी भी कुछ महत्व रखती है, लेकिन बाद में पता चला कि वो हिस्से भी एडिट कर दिए गए. फिल्म रिलीज होने तक उनका रोल इतना कम हो गया था कि वो खुद को एक किरदार के बजाए 'प्रॉप' जैसा समझने लगीं। 

    उन्होंने कहा, 'मेरा पूरा इंट्रोडक्शन हटा दिया गया, मतलब मैं उस फिल्म में जैसे एक प्रॉप बन गई. लग रहा था कि एली अवराम इस फिल्म में है ही क्यों? अपने पूरे करियर में मैंने कभी इतना अपमान महसूस नहीं किया. बहुत बुरा लगा. वो बहुत बड़ी फिल्म थी. और फिल्म भी डिजास्टर रही, बड़ी फ्लॉप. वो फिल्म बैठकर देखने की कोशिश करना भी बेतुका था. क्योंकि अब वो पूरी तरह अलग कहानी बन गई थी. ये बिल्कुल बेतुका था। 

    उन्होंने आगे बताया कि डायरेक्टर का भी पिक्चर के फाइनल आउटकम पर ज्यादा नियंत्रण नहीं था. बड़े फैसले प्रोड्यूसर्स के करीब बैठे लोगों के हाथ में थे, जिससे स्थिति और भी निराशाजनक हो गई. उन्होंने कहा, 'डायरेक्टर का भी कोई कहना नहीं था. जो प्रोड्यूसर्स के करीब बैठे थे, उनका कहना मान्य था. डायरेक्टर के लिए भी ये दिल तोड़ने वाला होता है। 

    एली अवराम ने अपना करियर साल 2013 में 'बिग बॉस 7' से शुरू किया था. उसी साल उन्होंने 'मिकी वायरस' नाम की फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया. समय के साथ उन्होंने 'गुडबाय' और 'गणपथ' जैसी फिल्मों में काम किया. साथ ही तमिल सिनेमा में भी प्रोजेक्ट्स किए, जिसमें 'नाने वरुवेन' और 'कॉन्ज्यूरिंग कन्नप्पन' शामिल हैं. उन्होंने 'द वर्डिक्ट स्टेट वर्सेज नानावटी' और 'इनसाइड एज 2' जैसी वेब सीरीज में भी काम किया है। 

  • रणबीर, आलिया और विक्की कौशल स्टारर ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट का ऐलान

    रणबीर, आलिया और विक्की कौशल स्टारर ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट का ऐलान

    संजय लीला भंसाली एक ऐसे डायरेक्टर हैं जिनकी फिल्मों का इंतजार ऑडियंस हमेशा करती हैं. अब जब से उन्होंने अपनी फिल्म 'लव एंड वॉर' की घोषणा की है, तब से ही इसे लेकर एक्साइटमेंट हैं. अब इस फिल्म से जुड़ा एक ऐसा अपडेट सामने आया है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था.

    दरअसल भंसाली ने आखिरकार अपनी इस फिल्म की रिलीज डेट पर मुहर लगा दी है, जिससे साफ हो गया है कि रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

    बता दें कि भव्य स्तर पर बनी लव एंड वॉर, संजय लीला भंसाली की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. अपनी भव्य कहानी और इमोशनल गहराई के साथ, यह फिल्म भारत की सबसे बड़ी लव सागा और इंडियन सिनेमा की सबसे शानदार रोमांटिक फिल्मों में से एक मानी जा रही है.

    रिलीज डेट से उठा पर्दा
    संजय लीला भंसाली ने 'लव एंड वॉर' को 21 जनवरी 2027 को रिलीज करने का फैसला किया है. फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी.
    मेकर्स ने ऑफिशियल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तारीख पर मुहर लगाई है. इसी के साथ अब फैंस के बीच हलचल शुरू हो गई है.

    क्या होगी फिल्म की कहानी?
    भंसाली ने एक इंटरव्यू के दौरान इस फिल्म की कहानी और इसके मिजाज को लेकर कुछ खास बातें शेयर कीं थी. उन्होंने बताया कि यह फिल्म एक 'लव ट्रायंगल' पर आधारित होगी. लंबे समय बाद भंसाली किसी प्रेम कहानी पर फोकस कर रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म उनकी पिछली रिलीज 'हीरामंडी' या 'पद्मावत' जैसी ऐतिहासिक भव्यता से थोड़ी अलग होगी.

    स्टारकास्ट इस फिल्म की ताकत
    वहीं रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट की कास्टिंग इस फिल्म का सबसे मजबूत पक्ष माना जा रहा है. भंसाली इन तीनों को काफी पसंद करते हैं. बताया जा रहा है कि इस फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ रुपये है. युद्ध के बैकग्राउंड पर सेट फिल्म की कहानी में ग्रैंड विजुअल्स, इमोशनल डेप्थ और हाई-स्टेक्स ड्रामा का मिक्स होने की उम्मीद है.

  • अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ और 60 साल पुरानी महमूद की कल्ट फिल्म का कनेक्शन

    अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ और 60 साल पुरानी महमूद की कल्ट फिल्म का कनेक्शन

    लंबे इंतजार के बाद अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी अपनी नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' के साथ आज यानी 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है और माना जा रहा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए झंडे गाड़ सकती है.

    लेकिन इस नई फिल्म के शोर के बीच एक दिलचस्प सच यह भी है कि 'भूत बंगला' नाम बॉलीवुड के लिए नया नहीं है. करीब छह दशक पहले, जब हॉरर और कॉमेडी का मेल भारतीय सिनेमा में शुरुआती दौर में था, तब दिग्गज कॉमेडियन महमूद ने इसी नाम से एक कल्ट क्लासिक फिल्म बनाई थी, जिसने उस दौर के दर्शकों को खूब डराया और हंसाया था.

    महमूद की 'भूत बंगला'
    साल 1965 में आई फिल्म 'भूत बंगला' का सारा दारोमदार दिग्गज एक्टर महमूद के कंधों पर था. उन्होंने न सिर्फ इसमें लीड रोल निभाया, बल्कि इस फिल्म की कहानी भी लिखी और इसे प्रोड्यूस भी किया. उस दौर में यह फिल्म अपनी अनोखी कहानी की वजह से काफी चर्चा में रही थी. दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में महान म्यूजिक डायरेक्टर आरडी बर्मन (पंचम दा) ने भी एक्टिंग की थी.

    बहुत कम लोग जानते हैं कि यह आरडी बर्मन की बतौर एक्टर डेब्यू फिल्म थी. हालांकि उन्हें एक्टिंग का कोई खास शौक नहीं था, लेकिन महमूद के साथ गहरी दोस्ती होने के कारण वह इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए मान गए थे.

    एक्टिंग के साथ संगीत का जादू
    1965 की इस फिल्म में आरडी बर्मन ने सिर्फ एक्टिंग ही नहीं की, बल्कि फिल्म का यादगार संगीत भी उन्हीं के द्वारा तैयार किया गया था. इस फिल्म में तनुजा और नासिर हुसैन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. हालांकि उस जमाने के सटीक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आंकड़े मिलना मुश्किल है, लेकिन फिल्म के गाने और सस्पेंस से भरी कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी. आज भी इस फिल्म को एक 'ब्लॉकबस्टर' का दर्जा दिया जाता है और इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि IMDb पर इसे 6.4 की रेटिंग मिली हुई है.

    फ्री में उठा सकते हैं लुत्फ
    अगर आप अक्षय कुमार की फिल्म देखने जाने से पहले यह देखना चाहते हैं कि 60 साल पहले की 'भूत बंगला' कैसी थी, तो आपके लिए अच्छी खबर है. यह क्लासिक फिल्म यूट्यूब पर बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध है. 'Sadabahar HD Songs' नाम के चैनल पर इसे पूरी क्वालिटी के साथ देखा जा सकता है.

    अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी से बड़ी उम्मीदें
    अब 16 साल के लंबे अंतराल के बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी वापस लौटी है. फिल्म 'भूत बंगला' में उनके साथ राजपाल यादव, परेश रावल, असरानी, तबू और वामिका गब्बी जैसे दिग्गज सितारों की फौज है. फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म 'भूल भुलैया' जैसा जादू फिर से बिखेरेगी. अब देखना यह होगा कि क्या अक्षय कुमार की यह नई फिल्म 1965 वाली 'भूत बंगला' की तरह ही यादगार बन पाएगी या नहीं.

  • कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- “सिर्फ दोस्त हैं”

    कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- “सिर्फ दोस्त हैं”

    एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार चर्चा उनके और कंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के रिश्ते को लेकर है, जिस पर उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी है.

    दोनों संसद या पार्टी के काम से जब भी मिलते हैं उनकी तस्वीरें वायरल हो जाती हैं. कभी दोनों एक दूसरे को ताली देते हुए हंसते दिखते हैं, तो कभी आवाज लगाकर बुलाते और गले मिलते. काफी समय से दोनों के बीच अफेयर की खबरें सामने आती रही हैं, लेकिन अब कंगना ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने साफ कहा कि चिराग पासवान उनके सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं.

    चिरांग संग क्या है रिश्ता?
    मीडिया से बातचीत में रोमांटिक एंगल के सवाल पर कंगना ने मुस्कुराते हुए कहा- नहीं, चिराग सिर्फ दोस्त हैं. मैं जब भी उनके बारे में सोचती हूं, मुझे एक दोस्त ही नजर आते हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके बीच कभी रोमांस रहा है, तो उन्होंने बेहद साफ अंदाज में जवाब दिया- कोई रोमांस नहीं है. हम एक-दूसरे को कई सालों से जानते हैं.

    उन्होंने आगे मजाकिया लहजे में कहा- हम दोनों ने करीब 10 साल पहले एक फिल्म साथ में की थी. अगर हमारे बीच कुछ होता, तो अब तक हमारे बच्चे होते. अगर रोमांस होना होता, तो अब तक हो चुका होता.

    कंगना के इस बयान के बाद एक बार फिर ये साफ हो गया है कि दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता है, ना कि कोई रोमांटिक कनेक्शन. उनके इस बेबाक और मजेदार अंदाज ने फैंस का ध्यान जरूर खींच लिया है.

    कंगना संग किया था डेब्यू
    कंगना और चिराग पासवान ने साल 2011 में फिल्म मिले न मिले हम में साथ काम किया था. इसी फिल्म से चिराग ने बॉलीवुड में कदम रखा था. फिल्म को तनवीर खान ने डायरेक्ट किया था. वहीं इसमें कंगना-चिराग के अलावा नीरू बाजवा और सागरिका घाटगे भी थीं. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन दोनों की दोस्ती वहीं से शुरू हुई, जो आज तक कायम है.

    कंगना की आखिरी रिलीज फिल्म इमरजेंसी थी. इसे उन्होंने डायरेक्ट भी किया था, और फिल्म में इंदिरा गांधी का किरदार भी अदा किया था. कंगना जल्द ही क्वीन 2 और तनु और वेड्स मनु 3 में नजर आएंगी.

  • शाहरुख खान कैसे हैं असल जिंदगी में? एक्स सिक्योरिटी ने खोले राज

    शाहरुख खान कैसे हैं असल जिंदगी में? एक्स सिक्योरिटी ने खोले राज

    शाहरुख खान के साथ साये की तरह रहने वाले उनके एक्स सिक्योरिटी यासीन खान ने हाल ही में सुपरस्टार की जिंदगी के उन पन्नों को पलटा है, जिन्हें दुनिया कम ही जानती है. यासीन के लिए शाहरुख के साथ बिताया गया एक दशक केवल नौकरी नहीं, बल्कि एक ऐसा सफर था जिसने उनकी पूरी दुनिया बदल दी. एक समय था जब उन्होंने कभी हवाई जहाज तक नहीं देखा था, और फिर एक दौर ऐसा आया जब किंग खान के साथ रहते हुए उनके आठ पासपोर्ट स्टैम्प से भर गए.

    हिंदी रश के साथ बातचीत में यासीन ने बताया कि शाहरुख खान के साथ जुड़ने के बाद उनकी लाइफ स्टाइल पूरी तरह बदल गई थी. उन्होंने वो ऐश-ओ-आराम देखा जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी. यासीन कहते हैं, 'मेरी जिंदगी वैसी ही हो गई थी जैसी शाहरुख सर की थी. शाहरुख के साथ प्राइवेट जेट्स में दुनिया के कोने-कोने की यात्रा की और दुनिया के सबसे महंगे फाइव-स्टार होटलों में समय बिताया. मेरे पास आठ पासपोर्ट थे जो पूरी तरह से स्टैम्प से भरे हुए थे. यह मेरे लिए किसी सपने जैसा था, क्योंकि शाहरुख से मिलने से पहले उन्होंने कभी करीब से हवाई जहाज भी नहीं देखा था.'

    शाहरुख जिम्मेदार पिता- यासीन
    2001 से 2011 तक शाहरुख के साथ साये की तरह रहने वाले यासीन ने सुपरस्टार के एक ऐसे रूप को देखा जो कैमरों की चकाचौंध से दूर था. यासीन के मुताबिक, शाहरुख अपनी व्यस्तता के बावजूद एक बेहद जिम्मेदार पिता हैं. वह अपने बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम की जिंदगी के हर छोटे-बड़े पल में शामिल रहते थे. चाहे वह बच्चों के स्पोर्ट्स इवेंट्स हों या उन्हें स्कूल छोड़ने जाना, शाहरुख थकान की परवाह किए बिना हमेशा मौजूद रहते. ताज्जुब की बात तो यह है कि जब वह विदेश में शूटिंग कर रहे होते थे, तब भी वह खुद पढ़ाई करते थे ताकि ऑनलाइन अपने बच्चों को परीक्षा की तैयारी करा सकें.

    आर्यन को लेकर क्या बताया?
    शाहरुख खान की प्रोफेशनल लाइफ जितनी हेक्टिक है, वह अपने परिवार के लिए उतने ही समर्पित रहे हैं. यासीन याद करते हैं कि शाहरुख हर साल लंदन में परिवार के साथ दो महीने का लंबा ब्रेक लेते थे. वहां वह किसी आम इंसान की तरह हाइड पार्क में दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलते थे. यासीन बताते हैं कि उन्होंने 10 सालों में एक बार भी शाहरुख को गौरी खान से यह कहते नहीं सुना कि वह थक गए हैं या किसी पारिवारिक कार्यक्रम में नहीं आ सकते. परिवार के प्रति उनका यह जज्बा वाकई काबिले तारीफ रहा है.

    यासीन ने आर्यन और सुहाना को बचपन से बड़े होते देखा है. आर्यन खान के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह शुरू से ही बहुत तमीजदार और शालीन रहे हैं. यासीन ने कहा, 'आर्यन बड़ों का बहुत सम्मान करते हैं और यह सब उन्हें शाहरुख सर से मिले संस्कारों की वजह से है. सुपरस्टार ने अपने बच्चों को जमीन से जुड़े रहने की जो सीख दी, वह उनके व्यवहार में साफ झलकती है.'

    खुद की कंपनी खोल ली
    2011 में यासीन ने निजी कारणों से शाहरुख का साथ छोड़ा, लेकिन उनके रिश्ते में कभी कड़वाहट नहीं आई. शाहरुख ने न केवल उनके फैसले का सम्मान किया, बल्कि यह भी कहा कि उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं. इसके बाद 2015 में यासीन ने अपनी खुद की सुरक्षा कंपनी 'YK PROSEC' शुरू की. आज उनकी कंपनी बॉलीवुड और देश के बड़े घरानों की पहली पसंद है. उन्होंने विराट-अनुष्का और प्रियंका-निक जैसे बड़े सितारों की शादियों से लेकर अंबानी परिवार के बड़े आयोजनों तक की सुरक्षा का जिम्मा संभाला है.