Tag: DUSU election

  • DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, तीन पद जीते; निर्दलीय दीपांशु शौकीन बने उपाध्यक्ष

    DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, तीन पद जीते; निर्दलीय दीपांशु शौकीन बने उपाध्यक्ष

    नई दिल्ली

    दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने बाजी मार ली है. ABVP ने अध्यक्ष सहित तीन पदों पर जीत हासिल की है. वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीत दर्ज की है. शुरुआत में 10 राउंड तक ABVP और NSUI की फाइट देखी गई. अध्यक्ष पद पर शुरू में कभी ABVP तो कभी NSUI आगे चल रही थी. इसके बाद एबीवीपी के यश डबास फिर आगे निकल गए। 

    मालूम हो कि शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव में 40.46 प्रतिशत मतदान हुआ था. चुनाव में RSS समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के बीच मुख्य मुकाबला था. भारतीय राजनीति की नर्सरी कहे जाने वाले दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी रहती हैं. इस बार का चुनाव और खास था, क्योंकि यह जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद हो रहा था. चुनाव के दौरान ही सत्य निकेतन में पीजी गिरने का मामला भी खूब सुर्खियों में रहा था, जिसमें कई बच्चों की मौत हुई थी। 

    यश बने अध्यक्ष
    अध्यक्ष पद के लिए ABVP के यश डबास और NSUI के विजय शंकर मीणा के बीच मुकाबला काफी करीबी रहा.  मतगणना के कई राउंड में दोनों उम्मीदवारों के बीच बढ़त बदलती रही. अंतिम नतीजे में यश डबास ने अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया। 

    यश डबास के साथ ABVP के पैनल से सचिव पद पर रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह ने भी जीत दर्ज की। इस तरह ABVP ने केंद्रीय पैनल के चार में से तीन पदों पर कब्जा किया। 

    अध्यक्ष पद के लिए ABVP के यश डबास और NSUI के विजय शंकर मीणा के बीच मुकाबला काफी करीबी रहा. मतगणना के कई राउंड में दोनों उम्मीदवारों के बीच बढ़त बदलती रही. अंतिम नतीजे में यश डबास ने अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया। 

    यश डबास के साथ ABVP के पैनल से सचिव पद पर रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह ने भी जीत दर्ज की। इस तरह ABVP ने केंद्रीय पैनल के चार में से तीन पदों पर कब्जा किया। 

    उपाध्यक्ष पद पर दीपांशु शौकीन की जीत
    उपाध्यक्ष पद का नतीजा ABVP और NSUI से अलग रहा. इस पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत हासिल की है. मतगणना के दौरान शौकीन लगातार मजबूत बढ़त बनाए हुए थे और आखिरकार उन्होंने उपाध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया। 

    चारों पदों की तस्वीर 

        अध्यक्ष: यश डबास (ABVP)
        उपाध्यक्ष: दीपांशु शौकीन (निर्दलीय)
        सचिव: रिया छाबड़ी (ABVP)
        संयुक्त सचिव: लक्ष्य राज सिंह (ABVP)

    अध्यक्ष पद

    यश डबास (एबीवीपी)- 18786 वोट

    विजय शंकर मीना (एनएसयूआई)- 18707 वोट
    उपाध्यक्ष पद

    ईशू मौर्य (एबीवीपी)- 12739 वोट

    वीर चतरथ (एनएसयूआई)- 3496 वोट

    दीपांशु शौकीन (निर्दलीय)- 24943 वोट
    सचिव पद

    रिया छावड़ी (एबीवीपी)- 16145 वोट

    नम्रता चौधरी (एनएसयूआई)- 12223 वोट
    संयुक्त सचिव पद

    लक्ष्य राज सिंह (एबीवीपी)- 12435 वोट

    गोपाल चौधरी (एनएसयूआई)- 12647 वोट

    विशेष यादव (एससीएस)- 12638 वोट

    डूसू चुनाव 2026 की मतगणना के 16वें राउंड के नतीजे
    अध्यक्ष पद

    यश डबास (एबीवीपी)- 1471

    विजय शंकर मीना (एनएसयूआई)- 1686
    उपाध्यक्ष पद

    ईशू मौर्य (एबीवीपी)- 1069

    वीर चतरथ (एनएसयूआई)- 223

    दीपांशु शौकीन (स्वतंत्र)- 2261
    सचिव पद

    रिया छावड़ी (एबीवीपी)- 1414

    नम्रता चौधरी (एनएसयूआई)- 922
    संयुक्त सचिव पद

    लक्ष्य राज सिंह (एबीवीपी)- 1020

    गोपाल चौधरी (एनएसयूआई)- 735

    विशेष यादव (एससीएस)- 1510

     डूसू चुनाव 2026 की मतगणना के 15 राउंड के बाद ABVP के यश डबास निकले आगे

    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मतगणना 
    DUSU चुनाव की मतगणना आद सुबह 8 बजे शुरू हो गई थी. मिली जानकारियों  के मुताबिक, दिल्ली यूनिवर्सिटी में 2,000 से ज्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती की गई है. मतगणना केंद्र के आसपास सुरक्षा बढ़ाने के साथ प्रमुख सड़कों पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं. चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए दिल्ली पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे. अलग-अलग जगहों पर बैरिकेडिंग की गई थी और वैलिड आईडी कार्ड के बिना छात्रों को कॉलेज परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं थी। 

  • 18 सितंबर को डूसू चुनाव, दिल्ली यूनिवर्सिटी में सुरक्षा बढ़ी; कॉलेजों में तैनात होंगे शिक्षक

    18 सितंबर को डूसू चुनाव, दिल्ली यूनिवर्सिटी में सुरक्षा बढ़ी; कॉलेजों में तैनात होंगे शिक्षक

     नई दिल्ली
    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में शिक्षकों की भूमिका और निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त संदेश दिया है। कुलगुरु प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय और उसके शिक्षकों के लिए सभी विद्यार्थी बराबर हैं। इसलिए शिक्षक किसी भी तरह के पक्षपात से बचें।

    उन्होंने डूसू चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने पर जोर देते हुए कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित पक्षों को पूरी जिम्मेदारी निभानी होगी। बुधवार को कुलगुरु की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय अधिकारियों, कॉलेजों के प्राचार्यों, छात्रावासों के प्रोवोस्ट और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें चुनावी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

    पुलिस समन्वय के लिए हर कॉलेज में नियुक्त होगा शिक्षक
    कुलगुरु ने सभी प्राचार्यों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने कॉलेजों में अगले तीन-चार दिनों तक सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए रखें। प्रत्येक कॉलेज में एक शिक्षक को पुलिस के साथ समन्वय के लिए नियुक्त किया जाएगा। चुनाव प्रबंधन में शिक्षकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। कुलगुरु ने कहा कि इससे चुनाव प्रक्रिया बेहतर तरीके से संपन्न कराने में मदद मिलेगी।

    17 को पहुंचेंगी ईवीएम, 18 को मतदान
    बैठक में बताया गया कि मतदान से एक दिन पहले 17 सितंबर को कॉलेजों में ईवीएम पहुंचाई जाएंगी। इसके लिए सुबह आठ बजे से प्रक्रिया शुरू होगी और नियुक्त मास्टर ट्रेनर ईवीएम पहुंचाएंगे। 18 सितंबर को डे-क्लास के विद्यार्थियों के लिए सुबह 8:30 बजे से दोपहर एक बजे तक और इवनिंग-क्लास के विद्यार्थियों के लिए दोपहर तीन बजे से शाम 7:30 बजे तक मतदान होगा।

    मतदान के बाद ईवीएम को छात्र प्रतिनिधियों और चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में सील कर मल्टीपर्पस हॉल (यूनिवर्सिटी इंडोर स्टेडियम) में जमा कराया जाएगा। 19 सितंबर को इसी हॉल में मतगणना होगी।

    संवेदनशील स्थानों पर रात में गश्त, महिला कॉलेजों में विशेष सुरक्षा
    चुनाव के दौरान संवेदनशील स्थानों पर हिंसा रोकने के लिए 18 सितंबर तक रात में पुलिस गश्त जारी रहेगी। मतदान के दिन कॉलेजों, विभागों और संस्थानों के बाहर पुलिस तैनात रहेगी। महिला कॉलेजों में महिला पुलिसकर्मियों की व्यवस्था भी की जाएगी।

    बैठक में डीन ऑफ कॉलेज प्रो. बलराम पाणी, साउथ कैंपस निदेशक प्रो. रजनी अब्बी, रजिस्ट्रार डॉ. विकास गुप्ता, मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. राज किशोर शर्मा, मुख्य रिटर्निंग अधिकारी डॉ. राजेश सिंह समेत विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य, विभागाध्यक्ष, छात्रावासों के प्रोवोस्ट-वार्डन और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।