Tag: Govinda

  • गोविंदा का छलका दर्द, बोले- ‘आपका नसीब चुराने के लिए लोग आपकी स्त्री चुरा लेते हैं’

    गोविंदा का छलका दर्द, बोले- ‘आपका नसीब चुराने के लिए लोग आपकी स्त्री चुरा लेते हैं’

    बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर इन दिनों लगातार चर्चाएं हो रही हैं. करीब चार दशक पुराने इस रिश्ते में दूरी की खबरें अब सिर्फ अफवाह नहीं रहीं, बल्कि गोविंदा के बयानों ने इसे एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है.

    गोविंदा का दर्द भरा बयान
    गोविंदा ने एक बार फिर अपनी मैरिड लाइफ को लेकर बात की. गोविंदा से पूछा गया- आपका और सुनीता जी का रिश्ता किसकी वजह से और कब खराब होना शुरू हुआ. ABP को दिए इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा कि 'आपका नसीब चुराने के लिए लोग आपकी स्त्री चुरा लेते हैं.'

    गोविंदा के इस बयान के बाद उनसे पूछा गया कि गोविंदा की स्त्री कब किसने चुरा ली. इसके जवाब में उन्होंने हाथ जोड़ लिया. फिर उनसे पूछा गया कि दूसरे का घर खराब करने वाले सामने आने चाहिए. गोविंदा ने कहा कि 'मैं ऐसे लोगों को खींचकर जूता मारूंगा.' गोविंदा के इन बेबाक बयानों ने फैन्स के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

    अपने बयानों के जरिए गोविंदा ने किस पर तंज कसा है. ये फिलहाल साफ नहीं हो पाया है. गोविंदा और सुनीता का रिश्ता कौन तुड़वाना चाह रहा है, ये सिर्फ वही जानते हैं. फैन्स के लिए ये सब सिर्फ एक मिस्ट्री बना हुआ है.

    हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने गोविंदा के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि गोविंदा को अब वो खुशी मिल रही है, जो वो 40 साल में नहीं दे पाईं. सुनीता ने कहा, 'कोई और उन्हें वह खुशी दे रहा है. भगवान उनका भला करे, उन्हें खुश रहने दीजिए.' हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया और न ही कोई सीधा दावा किया.

    रिश्ते में तनाव के बावजूद सुनीता ने अपने बच्चों को लेकर अपनी स्थिति साफ की है. उन्होंने कहा कि वो कभी भी बेटी टीना और बेटे यशवर्धन से यह नहीं कहेंगी कि वो अपने पिता से रिश्ता तोड़ लें. उनके मुताबिक, दोनों के बीच के मतभेदों का असर बच्चों और उनके पिता के रिश्ते पर नहीं पड़ना चाहिए.

  • अमेरिका से लौटने के बाद गोविंदा ने बच्चों के साथ मिलकर घर पर बप्पा के किए दर्शन

    अमेरिका से लौटने के बाद गोविंदा ने बच्चों के साथ मिलकर घर पर बप्पा के किए दर्शन

    बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहुजा के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से खबरें सुर्खियों में हैं. ऐसे में इस साल गणेश चतुर्थी पर दोनों एक साथ नजर नहीं आए, जिसने चर्चाओं को और बढ़ा दिया.

    सोमवार 14 सितंबर को सुनीता आहुजा ने अपने बच्चों टीना अहूजा और यशवर्धन अहूजा के साथ घर पर गणपति बप्पा का स्वागत किया. इस दौरान गोविंदा अमेरिका में थे, इसलिए वो पूजा में शामिल नहीं हो सके. सुनीता ने पैपराजी से बातचीत में कहा था, 'गोविंदा जी अमेरिका में हैं, रात को वापस आएंगे. अगर थके हुए, तो आज दर्शन के लिए नहीं आएंगे, कल आएंगे. ये उनका घर है, तो उन्हें आना ही है.'

    देर रात अमेरिका से वापस लौटने के बाद गोविंदा सीधे परिवार के पास गए और गणपति के दर्शन किए. उन्होंने बच्चों टीना और यशवर्धन के साथ मिलकर पूजा-अर्चना की और बप्पा से आशीर्वाद लिया. लेकिन इस बार सुनीता आहूजा इन तस्वीरों और वीडियो में नजर नहीं आईं.

    गोविंदा-सुनीता में दूरियां
    एक एजेंसी से बातचीत में गोविंदा ने बताया कि उनके परिवार में गणपति मनाने की परंपरा सालों पुरानी है, जो उनकी मां से चली आ रही है. उन्होंने कहा, 'अब मेरा बेटा यशवर्धन इस परंपरा को आगे बढ़ा रहा है.' गोविंदा ने बेटे के उज्ज्वल भविष्य और बेटी टीना के लिए भी प्रार्थना की. गोविंदा ने कहा कि गणपति बाप्पा से प्रार्थना है कि हमें रिद्धि-सिद्धि प्रदान करें. हमारी जिंदगी में किसी तरह का कलेश, कष्ट और बाधा ना आए. हालांकि, इस दौरान उन्होंने पत्नी सुनीता का जिक्र नहीं किया.  

    गोविंदा और सुनीता आहूजा के शादीशुदा रिश्ते को लेकर पिछले कुछ महीनों से तरह-तरह की खबरें आ रही हैं. सुनीता ने दिसंबर 2024 में बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दाखिल की थी, लेकिन 19 अगस्त 2026 को उन्होंने इसे वापस ले लिया. इसके अलावा सुनीता ने गोविंदा और एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के कथित रिश्ते को लेकर भी सवाल उठाए थे. इस पर गोविंदा की तरफ से कानूनी नोटिस जारी किया गया है. उनके टीम ने साफ किया है कि गोविंदा अपने निजी जीवन को लेकर फैलाई जा रही झूठी खबरों और AI से बनाए गए कंटेंट के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का दावा ठोक सकते हैं.

  • गोविंदा ने अफेयर और दूसरी शादी की अफवाहों पर लिया सख्त एक्शन, फर्जी खबरें फैलाने वालों को चेतावनी

    गोविंदा ने अफेयर और दूसरी शादी की अफवाहों पर लिया सख्त एक्शन, फर्जी खबरें फैलाने वालों को चेतावनी

    गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता मुश्किल दौर से गुजर रहा है. सुनीता कई दफा पति गोविंदा पर पब्लिकली ये आरोप लगा चुकी हैं कि उनका को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार संग अफेयर चल रहा है और वो दूसरी शादी की प्लानिंग कर रहे हैं. पत्नी के दावों पर गोविंदा ने पलटवार भी किया था. ऐसे में सोशल मीडिया पर गोविंदा को लेकर तरह-तरह की बातें चल रही हैं. अब एक्टर ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर झूठी और गलत खबरें फैलाने वालों को चेतावनी दी है.

    गोविंदा लेंगे एक्शन
    बताया जा रहा है कि गोविंदा ने अपने खिलाफ झूठी खबरे फैलाने और क्रिएट करने वालों को वॉर्निंग देते हुए नोटिस जारी किया है. गोविंदा ने अपने नोटिस में कंटेंट क्रिएटर्स, सोशल मीडिया यूजर्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म, मीडिया और पब्लिशिंग हाउस को उनके परिवार के खिलाफ फर्जी और AI से तैयार किए हुए गलत कंटेंट शेयर ने करने को लेकर सख्त चेतावनी दी है.

    दरअसल, हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि गोविंदा ने अपनी को-स्टार रानी स्वर्णकार संग कोर्ट में कोर्ट चुपचाप शादी कर ली है. इससे पहले गोविंदा के तलाक की खबरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिन्हें बाद में गलत और झूठा बताया गया था. इन झूठे दावों से परेशान होकर गोविंदा ने अपने खिलाफ गलत खबरें फैलाने, क्रिएट करने और पब्लिश करने वालों के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की चेतावनी दी है.

    गोविंदा के मैनेजर ने क्या कहा?
    गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने आज तक संग इस बात को कंफर्म किया है कि एक्टर ने सुनीता आहूजा संग अपनी शादी को लेकर चल रही अफवाहों और फर्जी बातों को फैलाने वालों के खिलाफ कोर्ट में कानूनी मामला दर्ज कराया है. मैनेजर ने कहा- बिल्कुल, हम एक्शन लेंगे. क्या बकवास बातें चल रही हैं इंटरनेट पर. एक्टर की लाइफ को क्या समझ रखा है. उन्होंने यह भी कहा कि इन अफवाहों को फैलाने वाले हर व्यक्ति की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    सुनीता ने गोविंदा पर लगाए आरोप
    बता दें कि सुनीता ने हाल ही में गोविंदा संग अपने तलाक का केस वापस ले लिया है. सुनीता ने राखी सावंत संग फोन पर हुई बातचीत में ये दावा किया था कि गोविंदा और कोमल शादी की प्लानिंग कर रहे थे, इसलिए उन्होंने केस वापस लिया है. सुनीता ने लॉक अप शो में भी गोविंदा के अफेयर को लेकर कई दावे किए थे.

    वहीं, बीते दिनों गोविंदा जब एयरपोर्ट पर कोमल रानी संग नजर आए थे, तब पैपराजी संग बातचीत करते हुए सुनीता ने गोविंदा को खरी-खोटी सुनाई थी. सुनीता ने कहा था कि गोविंदा को शर्म आनी चाहिए कि वो बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहे हैं. हालांकि, गोविंदा की दूसरी शादी और अफेयर की खबरों को गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने गलत और बेबुनियाद बताया था. उन्होंने कहा था कि गोविंदा की छवि को खराब किया जा रहा है.

  • गोविंदा के सपोर्ट में उतरीं सोमी अली, बोलीं- टैलेंट की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती

    गोविंदा के सपोर्ट में उतरीं सोमी अली, बोलीं- टैलेंट की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती

    90s के सुपरस्टार गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता एक बार फिर गरमाया हुआ है. सुनीता आए दिन पब्लिकली पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और उम्र में छोटी एक्ट्रेस संग काम करने को लेकर सवाल उठा रही हैं. सुनीता कई दफा गोविंदा को गलत बोल चुकी हैं, जिसके बाद एक्टर ने भी पलटवार किया और सुनीता को हद में रहने को कहा. गोविंदा के किरदार पर सवाल उठता देख अब सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली एक्टर के सपोर्ट में आगे आई हैं.

    गोविंदा के सपोर्ट में क्या बोलीं सोमी?
    सोमी अली ने गोविंदा संग अपनी कई सारी थ्रोबैक फोटोज का कोलाज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने गोविंदा के सपोर्ट में एक लंबा नोट भी लिखा है. गोविंदा की तारीफ में सोमी अली ने लिखा- मैं यहां अपनी बात रख रही हूं, क्योंकि कोई और ऐसा नहीं करेगा. लोग जरूरत के समय पर सपोर्ट नहीं करते. मैं गोविंदा को पर्सनली और प्रोफेशनली दोनों तरह से जानती हूं, इसलिए मैं उनके बारे में दोनों पहलुओं से कुछ बातें कह सकती हूं.

    सोमी आगे बोलीं- चीची हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महान टैलेंटेड स्टार्स में से एक हैं. उस इंडस्ट्री में बिताए अपने समय के दौरान मैं जितने भी कलाकारों से मिली, गोविंदा उनमें से सबसे विनम्र अभिनेताओं में से एक हैं. मैं चीची और सुनिता दोनों का बेहद सम्मान करती हूं. हालांकि, किसी एक्टर के किसी कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ रोल स्वीकार करने में उम्र से जुड़ा कोई भेदभाव नहीं है. टैलेंट की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती.

    सोमी ने फिर कहा- ऐसे समय में जब काम मिलना मुश्किल हो, काम करते रहने का विकल्प चुनना सम्मान की बात होती है. इसमें गलत मानने जैसा कुछ नहीं है. किसी एक्टर की काबिलियत उसकी उम्र या उसकी को- स्टार की उम्र से तय नहीं होती. यह उसके टैलेंट, प्रोफेशनलिज्म और आगे बढ़ते रहने की इच्छा से तय होती है.

    'जब दरवाजे खोलना मुश्किल हो गया हो, तब काम करने का मौका मिलने पर जश्न मनाना चाहिए. हर एक्टर यह साबित करने का मौका पाने का हक़दार है कि उसके पास अभी भी देने के लिए बहुत कुछ है. जो इंसान सिर्फ अपना मनपसंद काम जारी रखने की कोशिश कर रहा हो, उसके खिलाफ उम्र को एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.'

    यहां देखें सोमी की पोस्ट-
    गोविंदा की तारीफ में सोमी बोलीं- शायद किसी अभिनेता के बारे में सबसे सराहनीय बात यह है कि वो ऐसे वक्त भी हार नहीं मान रहा, जब इंडस्ट्री या अन्य लोग उसे यह बताने लगें हैं वो कि वो बूढ़ा हो चुका है. गोविंदा के लिए सोमी अली की इंस्पायरिंग पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. फैंस सोमी की तारीफ कर रहे हैं.

    क्या है पूरा मामला?
    बता दें कि गोविंदा अपनी कमबैक फिल्म 'रूपा' में एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार संग नजर आने वाले हैं. कोमल उम्र में गोविंदा से काफी छोटी हैं. वहीं, बीते दिनों कोमल एयरपोर्ट पर गोविंदा संग स्पॉट हुईं, जिसके बाद सुनीता ने मीडिया संग बातचीत में गोविंदा को खरी-खोटी सुनाई थी. सुनीत ने कहा था कि गोविंदा बेटी की उम्र की लड़की संग घूम रहे हैं. सुनीता ने कोमल के ड्रेसिंग सेंस का भी मजाक उड़ाया था.

    पत्नी के आरोपों का गोविंदा ने भी कड़े शब्दों में जवाब दिया. उन्होंने सुनीता से हद में रहने को कहा. गोविंदा ने कहा वो सिर्फ अपना काम कर रहे हैं और सुनीता उन्हें बदनाम कर रही हैं.

    गोविंदा और सुनीता के बीच छिड़ी जंग में आप किसे सपोर्ट कर रहे हैं?