Tag: Hyundai

  • Hyundai ने दिया SUV फैंस को बड़ा तोहफा, Creta से Alcazar तक के नए Lounge Edition लॉन्च

    Hyundai ने दिया SUV फैंस को बड़ा तोहफा, Creta से Alcazar तक के नए Lounge Edition लॉन्च

    मुंबई 
    हुंडई ने एक साथ अपनी तीन एसयूवी का खास वेरिएंट लॉन्च किया है. कंपनी ने क्रेटा, क्रेटा इलेक्ट्रिक और अल्कजार एसयूवीज का लाउंज एडिशन लॉन्च किया है. गाड़ियों का लाउंज एडिशन इनके टॉप स्पेक्स ट्रिम पर बेस्ड है. इसके तहत इन एसयूवीज में 11.6 इंच का नया एंटरटेनमेंट स्क्रीन रियर पैसेंजर के लिए दिया गया है।  

    इसके अलावा कार गोल्डेन ब्रॉन्ज एक्सटीरियर कलर, सिल्वर इंसर्ट के साथ ऑल ब्लैक कैबिन और हल्के फुल्के रिवाइज्ड अपहोल्स्ट्री के साथ आती है. लाउंज एडिशन के तहत हुंडई अल्कजार 5 सीटर अवतार में भी मिलेगी. स्टैंडर्ड वेरिएंट में ये कार 6 या 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन में आती है. आइए जानते हैं इन कारों की खास बातें। 

    कितनी है कीमत? 
    सबसे पहले बात करते हैं हुंडई क्रेटा की, तो इसके किंग 1.5 पेट्रोल सीवीटी वेरिएंट के लाउंज एडिशन की कीमत 19.22 लाख रुपये एक्स शोरूम है. ये स्टैंडर्ड वेरिएंट के मुकाबले 53 हजार रुपये महंगा. स्टैंडर्ड किंग 1.5 पेट्रोल सीवीटी वेरिएंट की कीमत 18.69 लाख रुपये एक्स शोरूम है। 

    वहीं क्रेटा किंग 1.5 डीजल ऑटोमेटिक लाउंज एडिशन की कीमत 20.31 लाख रुपये एक्स शोरूम है. इसका स्टैंडर्ड वेरिएंट 19.78 लाख रुपये एक्स शोरूम का है. अल्कजार सिग्नेचर 1.5 डीजल ऑटोमेटिक लाउंज एडिशन की कीमत 21.81 लाख रुपये एक्स शोरूम है. जबकि क्रेटा इलेक्ट्रिक एक्सीलेंस एलआर लाउंज एडिशन 24.34 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आता है। 

    क्या मिलेगा नया? 
    फीचर की बात करें, तो क्रेटा, क्रेटा इलेक्ट्रिक और अल्कजार लाउंज एडिशन में 11.6 इंच का रियर सीट एंटरटेनमेंट स्क्रीन मिलेगी, जो ओटीटी ऐप्स, फोन मिररिंग और गेमिंग सपोर्ट के साथ आती है. इस सिस्टम पर अलग से ऐप स्टोर दिया गया है, जहां से आप मल्टीपल ऐप्स को डाउनलोड कर सकते हैं। 

    इसके अलावा लाउंज एडिशन में वॉइट एंबिएंट लाइटिंग मिलती है. इस एडिशन के तहत कंपनी ने गोल्डेन ब्राउंज एक्सटीरियर कलर थीम दी है. तीनों ही कारें इस कलर में मिलेंगी. इसके अलावा ब्लैक एलॉय मिलेंगे. हालांकि, एलॉय के साइज में कोई बदलाव नहीं किया गया है. कार के इंटीरियर में भी ब्लैक थीम मिलेगी, जो सिल्वर एसेंट के साथ आएगी। 

  • Hyundai का मेगा प्लान तैयार! भारत में उतारने जा रही 26 नई कारें, Maruti-Tata की बढ़ेगी टेंशन

    Hyundai का मेगा प्लान तैयार! भारत में उतारने जा रही 26 नई कारें, Maruti-Tata की बढ़ेगी टेंशन

     नई दिल्ली

    हुंडई भारतीय बाजार में चौथी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी है. कभी कंपनी सबसे ज्यादा कार बेचने की लिस्ट में दूसरे नंबर पर थी. लेकिन बदलते मार्केट में टाटा और महिंद्रा ने हुंडई को पीछे कर दिया है. वहीं सबसे बड़े पोर्टफोलियो के साथ मारुति सुजुकी टॉप पर है. ऐसे में हुंडई ने भारतीय बाजार में खुद को मजबूत करने के लिए एक नया प्लान तैयार कर लिया है। 

    कंपनी 2030 तक 26 नए मॉडल और मौजूदा मॉडल्स के अपडेट को लॉन्च करेगी. 2026 सीईओ इन्वेस्टर डे पर कंपनी ने अपना फ्यूचर रोडमैप शेयर किए है. कंपनी के 26 मॉडल्स में एक बिलकुल नई ए-सेगमेंट की इलेक्ट्रिक एसयूवी और एक नई इंटरनल कंबशन इंजन वाली मिडसाइज एसयूवी होगी। 

    यहां ए सेगमेंट का मतलब छोटी कार से है, जो एसयूवी जैसे लुक के साथ आ सकती है. हुंडई की इन दोनों ही कारों को भारत में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. ये दिखाता है कि इन कारों पर कंपनी तेजी से काम कर रही है। 

    इस साल लॉन्च होगी सबसे छोटी Hyundai SUV
    हुंडई ने सीईओ इन्वेस्टर डे पर अपनी रेंज एक्सटेंडर कार का ऐलान किया है. हालांकि, ये कार भारत आएगी या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हुई है. इस साल के अंत तक हुंडई अपनी छोटी इलेक्ट्रिक कार को उतार सकती है। 

    इस एसयूवी को ब्रांड भारत में ही तैयार करेगी, जिसका सीधा मुकाबला टाटा पंच और टियागो जैसी इलेक्ट्रिक कारों से होगा. कार के टेस्ट म्यूल को कई बार स्पॉट किया गया है. हालांकि, कंपनी ने इस कार के स्पेशिफिकेशन्स को रिवील नहीं किया है. इसमें लेवल-2 ADAS और नेक्स्ट जेन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे। 

    मिडसाइज CNG SUV ला रही है कंपनी
    इसके अलावा ब्रांड एक मिडसाइज एसयूवी पर काम कर रहा है. ये कार ग्लोबल मार्केट में आने वाली बेयॉन (Bayon) पर बेस्ड होगी. इसके भी स्पाई शॉट्स कई बार आ चुके हैं. भारतीय बाजार में कंपनी इस कार को मल्टीपल बदलाव के साथ इंट्रोड्यूस करेगी. यहां तक की कार का डिजाइन भी ग्लोबल वर्जन से अलग होगा। 

    रिपोर्ट्स की मानें, तो ये कंपनी की पहली बड़ी कार (4 मीटर से बड़ी) होगी, जो फैक्टरी फिटेड सीएनजी के साथ आएगी ये कार क्रेटा वाले सेगमेंट में एंट्री करेगी, लेकिन इसकी कीमत कम रखी जा सकती है. इसके अलावा हुंडई 2030 में भारत में अपनी सालाना मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी में 3.2 लाख यूनिट्स जोड़ने की तैयारी कर रही है। 

    फिलहाल कंपनी एक साल में लगभग 11 लाख गाड़ियां भारत में बनाती है. हुंडई भारतीय बाजार में अपना लग्जरी ब्रांड जेनेसिस लेकर आ रहा है. इस ब्रांड की पहली कार 2027 में लॉन्च हो सकती है. बता दें कि हुंडई भारतीय बाजार में अलग-अलग सेगमेंट और कैटेगरी की लगभग 15 कारें बेचती हैं. इसमें कारों के एन-लाइन वेरिएंट्स, इलेक्ट्रिक और टैक्सी अवतार भी शामिल हैं। 

  • SUV सेगमेंट में फिर धमाका करेगी Hyundai, CRETA के बाद CNG मॉडल लाने की तैयारी तेज

    SUV सेगमेंट में फिर धमाका करेगी Hyundai, CRETA के बाद CNG मॉडल लाने की तैयारी तेज

     नई दिल्ली

    हुंडई भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी पुरानी पोजिशन को दोबारा हासिल करने की कोशिश में लगी हुई है. कभी ये भारतीय बाजार की दूसरी सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी थी, जो अब चौथे नंबर पर पहुंच गई है. कंपनी मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में एक नया मॉडल लॉन्च करने वाली है, जो क्रेटा से अलग होगा। 

    हम बात कर रहे हैं हुंडई बेयॉन (Hyundai Bayon) बेस्ड एसयूवी की, जिसे भारत में टेस्टिंग के वक्त स्पॉट किया गया है. इस एसयूवी का कोडनेम Bc4i है, जिसे हाल में भारत में टेस्टिंग के वक्त स्पॉट किया गया है. स्पाई फोटोज से इस एसयूवी के डिजाइन का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

    कब लॉन्च होगी SUV?
    कंपनी इस कार को जुलाई से सितंबर 2026 के बीच में कभी लॉन्च कर सकती है. पहले माना जा रहा था कि बेयॉन पर बेस्ड ये एसयूवी फ्रॉन्क्स के सेगमेंट में आएगी, लेकिन अब ये साफ है कि कार मिडसाइज एसयूवी होगी. ये ठीक मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और विक्टोरिस की तरह हुंडई के पोर्टफोलियो में क्रेटा के साथ मिलेगी। 

    कार के फ्रंट में मौजूदा वेन्यू की स्प्लिट स्टाइल हेडलाइट डिजाइन मिलेगा. कार में स्लिम एलईडी डेटाइम रनिंग लैम्प्स टॉप पर मिलेंगे. बंपर के निचले हिस्से में एयर वेंट्स मिलेंगे. इसके अलावा कार के फ्रंट में पार्किंग सेंसर और ADAS के रडार सेंसर को भी देखा गया है. पहले आए कुछ शॉट्स में ब्लैक क्लैडिंग भी देखी गई थी। 

    टेस्टिंग कार का कुछ हिस्सा इंटरनेशनल मार्केट में आने वाली बेयॉन से हू-ब-हू मिलता है. कार के रियर पोर्शन में भी स्प्लिट स्टाइलिंग वाली लाइट्स देखने को मिल सकती हैं. रियर बंपर के निचले हिस्से में ब्रेक लाइट्स और अपर पोर्शन में एलईडी टर्न इंडिकेटर दिए जा सकते हैं। CNG अवतार में भी आएगी
    हुंडई इस एसयूवी में 360 डिग्री कैमरा देगी या नहीं ये अभी कन्फर्म नहीं है. क्योंकि कार में कोई भी कैमरा पॉड दिखा नहीं है. ध्यान रखें कि क्रेटा को इस फीचर के साथ स्पॉट किया गया था. रिपोर्ट्स की मानें, तो ये कार पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी में भी मिलेगी। 

    इसमें डुअल सिलेंडर सीएनजी विकल्प दिया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो ये कंपनी की पहली 4 मीटर से बड़ी कार होगी, जो सीएनजी के साथ आएगी. इसकी कीमत वेन्यू से ज्यादा और क्रेटा के कम होगी. इस कार का सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, मारुति विक्टोरिस, टाटा सिएरा, रेनो डस्टर, स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन ताइगुन से होगा।