Tag: ‘Ramayana’

  • ‘रामायण’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, बिना किसी कट के पास हुई रणबीर-यश की फिल्म

    ‘रामायण’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, बिना किसी कट के पास हुई रणबीर-यश की फिल्म

    मुंबई 

    बड़े पर्दे पर भगवान राम की गाथा देखने के लिए दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है. लेकिन उससे पहले कभी इसके भव्य सेट और सितारों के लुक सुर्खियां बटोरते हैं, तो कभी फिल्म के बजट को लेकर चर्चाएं तेज हो जाती हैं. अब फिल्म से जुड़ी दो अहम जानकारियां सामने आई हैं. सेंसर बोर्ड ने इसे रिलीज की मंजूरी दे दी है, वहीं इसकी अवधि भी सामने आ गई है. खास बात यह है कि दर्शकों को सिनेमाघरों में तीन घंटे से ज्यादा समय तक इस महागाथा का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। 

    नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने U सर्टिफिकेट दिया है. यानी इस फिल्म को हर उम्र के दर्शक देख सकेंगे. तरण आदर्श के एक पोस्ट के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने शुक्रवार को फिल्म को सर्टिफिकेट जारी किया है. इसके साथ ही फिल्म की थिएटर रिलीज का रास्ता भी साफ हो गया है। 

    195 मिनट की होगी फिल्म
    ‘रामायण’ की अवधि 195 मिनट रखी गई है. यानी फिल्म देखने के लिए दर्शकों को सिनेमाघरों में करीब 3 घंटे 15 मिनट बिताने होंगे. इतने लंबे रनटाइम के साथ यह एक भव्य सिनेमाई अनुभव होने का दावा करती है. फिल्म दो हिस्सों में बनाई जा रही है और यह उसका पहला पार्ट है. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म के रनटाइम और सर्टिफिकेट की जानकारी ऐसे समय में सामने आई है, जब इसकी लॉस एंजिलिस प्रीमियर के बाद शुरुआती प्रतिक्रियाएं भी चर्चा में हैं. अब दर्शकों की नजरें इसकी थिएटर रिलीज और पहले दिन की कमाई पर टिकी हैं। 

    एडवांस बुकिंग में धमाका
    ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी फिल्म को लेकर बढ़ती दिलचस्पी की कहानी बयां कर रहे हैं. सैकनिल्क की 31 अक्टूबर तक के आंकड़ों के मुताबिक,  ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में अब तक 19.30 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है. ब्लॉक्ड सीटों को हटाने पर यह आंकड़ा 16 करोड़ रुपये है. वहीं, शहरों में NCR सबसे आगे है, जहां से फिल्म ने 3.21 करोड़ रुपये की प्री-सेल्स की है. फिल्म की रिलीज में अभी समय बाकी है, ऐसे में टिकटों की बिक्री और प्री-सेल्स कलेक्शन में आगे और इजाफा होने की उम्मीद है। 

    भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म
    ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. फिल्म को दो हिस्सों में तैयार किया गया है और दोनों पार्ट का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. लेकिन क्या दोनों पार्ट को बनाने में बराबर रुपये लगे या नहीं ये साफ नहीं है. दरअसल, फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे यश पहले बता चुके हैं कि इसमें प्रमोशन भी शामिल है. फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है. सेंसर बोर्ड की मंजूरी और एडवांस बुकिंग के शानदार आंकड़ों के बाद अब सबकी निगाहें इसके ओपनिंग डे कलेक्शन पर रहेंगी। 

  • ‘KBC 18’ में पहुंचेगी ‘रामायण’ की स्टारकास्ट, रणबीर कपूर के सवाल पर बिग बी ने सुनाया दिवाली का मजेदार किस्सा

    ‘KBC 18’ में पहुंचेगी ‘रामायण’ की स्टारकास्ट, रणबीर कपूर के सवाल पर बिग बी ने सुनाया दिवाली का मजेदार किस्सा

    फिल्म रामायण' की स्टारकास्ट जल्द ही अमिताभ बच्चन के गेम शो कौन बनेगा करोड़पति 18 में नजर आने वाली है. शो के दिवाली स्पेशल एपिसोड में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे बिग बी के साथ मस्ती करते दिखाई देंगे. शो के मेकर्स ने इस खास एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है.

    केबीसी में रामायण की टीम
    प्रोमो में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे को अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है. वो वहां रअपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड' को प्रमोट करने KBC 18 के सेट पर पहुंचेंगे. पूरा एपिसोड दिवाली के माहौल में रंगा हुआ नजर आएगा. इसमें रणबीर अमिताभ बच्चन से उनकी बचपन की दिवाली से जुड़ी कोई याद पूछते हैं. रणबीर उनसे कहते हैं कि आपकी कोई दिवाली की याद है?

    तो इस पर अमिताभ बच्चन अपने बचपन का एक मजेदार किस्सा सुनाते हैं. बिग बी ने कहा- दिवाली की केवल यही याद रहती थी कि अगर बगल वाले के यहां बम फटा है, तो हमारा बम उससे ज्यादा तेज होना चाहिए. अमिताभ की ये बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं. प्रोमो में साई पल्लवी और रणबीर का शॉक्ड रिएक्शन भी देखने लायक है.

    फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी सीता का रोल निभा रही हैं. रवि दुबे फिल्म में लक्ष्मण के किरदार में हैं. रावण का रोल कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार 'रॉकी भाई' यानी यश निभा रहे हैं. फिल्म रामायण को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया गया है और इसे दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा.

    'रामायण: पार्ट 1' दुनियाभर के सिनेमाघरों में 5 नवंबर 2026 को रिलीज होने वाली है. फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज होगी, जिसे DNEG वाले नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. वो अपनी फिल्म को दुनिया के हर कोने में पहुंचाने के लिए सोनी पिक्चर्स संग हाथ मिला चुके हैं, जिन्हें स्पाइडरमैन की फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है.

  • रामायण’ की एडवांस बुकिंग में देरी, रणबीर कपूर की फिल्म के टिकटों पर क्यों फंसा पेंच?

    रामायण’ की एडवांस बुकिंग में देरी, रणबीर कपूर की फिल्म के टिकटों पर क्यों फंसा पेंच?

    फिल्म रामायण अब रिलीज के काफी करीब है. इसे सिनेमाघरों में बस 16 दिनों के अंदर-अंदर देखा जाएगा. उससे पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने वाली थी. दशहरा के मौके पर मेकर्स ने इसकी घोषणा भी की. लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि रामायण की एडवांस में टिकट खरीदने से पहले ऑडियंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा.

    रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की एडवांस बुकिंग आज यानी 20 अक्टूबर, दशहरे के दिन शुरू होने वाली थी. लेकिन सुबह 9:30 बजे तक देशभर के ज्यादातर सिनेमाघरों में फिल्म की बुकिंग शुरू नहीं हो पाई थी. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी बड़ी वजह डिस्ट्रीब्यूटर्स और एग्जिबिटर्स के बीच रेवेन्यू शेयरिंग को लेकर चल रही बातचीत है.

    देर में शुरू होगी रामायण की एडवांस बुकिंग
    एक ट्रेड सोर्स ने बताया कि आमतौर पर बड़ी फिल्मों के लिए पहले हफ्ते में डिस्ट्रीब्यूटर को टिकटों की कमाई का 52.5 फीसदी हिस्सा मिलता है. दूसरे हफ्ते में ये हिस्सा 45 फीसदी और तीसरे हफ्ते में 37.5 फीसदी होता है. लेकिन रामायण के डिस्ट्रीब्यूटर्स इससे ज्यादा हिस्से की मांग कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, वो पहले हफ्ते में 60 फीसदी, दूसरे हफ्ते में 50 फीसदी और तीसरे हफ्ते में 40 फीसदी रेवेन्यू शेयर चाहते हैं.

    सोर्स के मुताबिक, ये डिमांड बड़ी फिल्मों में लागू होने वाली सामान्य डील से काफी ज्यादा है. इसलिए एग्जिबिटर्स इस शर्त को मानने में हिचक रहे हैं और दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है. जब तक दोनों पक्ष किसी ऐसे समझौते पर नहीं पहुंचते, जो दोनों को मंजूर हो, तब तक एडवांस बुकिंग में देरी हो सकती है. हालांकि हम इसकी कोई पुष्टि नहीं करते हैं.

    सोर्स ने ये भी कहा कि हर कोई रामायण को बड़े स्तर पर रिलीज करना चाहता है, लेकिन फिल्म की कमाई को लेकर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनना भी जरूरी है. हालांकि, कुछ सिनेमाघरों में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में सुबह 9:30 बजे तक INOX ने बुकिंग शुरू कर दी थी. वहीं बेंगलुरु के AMB सिनेमाज में भी टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है.

    नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसे नमित मल्होत्रा और यश ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. रामायण के डिस्ट्रीब्यूटर्स की लिस्ट में करण जौहर और दिल राजू जैसे फिल्ममेकर्स हैं.

  • रणबीर कपूर की ‘रामायण’ करीब 40 भाषाओं में होगी डब, दुनिया भर में रिलीज की तैयारी तेज

    रणबीर कपूर की ‘रामायण’ करीब 40 भाषाओं में होगी डब, दुनिया भर में रिलीज की तैयारी तेज

    रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को सिर्फ भारतीय दर्शकों तक सीमित रखने के बजाय दुनिया भर के सिनेमाघरों तक पहुंचाने की तैयारी है। प्रमोशन और इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े अनाउंसमेंट्स के बीच इसकी डबिंग को लेकर भी अहम दावा सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स का लक्ष्य ऐसा अनुभव तैयार करना है, जिसे अलग-अलग देशों के दर्शक अपनी भाषा में देख सकें। इस प्लान में सोनी पिक्चर्स की भूमिका अहम बताई जा रही है। फिल्म की पहली किस्त अब 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आखिर ‘रामायण’ की ग्लोबल रिलीज के लिए टीम क्या-क्या कर रही है, और भाषाओं को लेकर क्या जानकारी मिली है?

    रामायण करीब 40 भाषाओं में डब? क्या है पूरा मामला?
    रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है। बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए एक ट्रेड सूत्र ने बताया कि फिल्म को लगभग 40 भाषाओं में डब किया गया है। इसका मकसद दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले दर्शकों तक भारतीय महाकाव्य की कहानी को उनकी अपनी भाषा में पहुंचाना है।

    ट्रेड सूत्र ने कहा, “दुनिया भर के दर्शकों के लिए ‘रामायण’ को सुलभ और आकर्षक बनाने के लिए फिल्म को लगभग 40 भाषाओं में डब किया गया है। इसके नतीजतन, दुनियाभर के दर्शक बिना सबटाइटल पर निर्भर हुए, अपनी समझ की भाषा में फिल्म को उसके पूरे वैभव के साथ देख सकेंगे। इतने बड़े पैमाने पर किसी भारतीय फिल्म को पहली बार डब किया गया है। फिल्म को किन-किन भाषाओं में डब किया गया है, इसकी पूरी सूची अगले एक-दो हफ्तों में जारी की जाएगी।”

    सोनी पिक्चर्स के साथ 'रामायण' का ग्लोबल प्लान क्या है?
    फिल्म को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बड़े स्तर पर रिलीज करने की रणनीति लंबे समय से तैयार की जा रही है। इसी दिशा में CinemaCon 2026 और San Diego Comic-Con जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों पर फिल्म का प्रमोशन किया गया। इसके अलावा, विदेशी बाजारों में डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी Sony Pictures को सौंपना भी इस प्लानिंग का अहम हिस्सा है।

    ट्रेड सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा से कहा, “निर्माता नमित मल्होत्रा और ‘रामायण’ की मुख्य टीम इसे किसी भारतीय फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी रिलीज बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वे लंबे समय से इस लक्ष्य पर काम कर रहे हैं। CinemaCon 2026 और San Diego Comic-Con में फिल्म का प्रमोशन इसी दिशा में उठाया गया एक कदम था। अंतरराष्ट्रीय वितरण के लिए Sony Pictures को साथ लाना भी टीम के लिए बहुत बड़ी मजबूती साबित हुआ है।” Sony Pictures फिल्म को भारत के बाहर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में वितरित करेगी। वहीं, भारत में हिंदी भाषी बाजार के लिए Dharma Productions वितरण संभालेगी। इस व्यवस्था के जरिए फिल्म को भारतीय दर्शकों के साथ-साथ विदेशी बाजारों तक पहुंचाने की तैयारी है।

    रामायण की स्टारकास्ट और म्यूजिक में कौन-कौन शामिल है?
    नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आएंगी। यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा ने किया है। इसके संगीत की जिम्मेदारी ए. आर. रहमान और हॉलीवुड के मशहूर संगीतकार हंस जिमेर ने संभाली है। इंडियन एपिक को बड़े सिनेमाई स्तर पर पेश करने के लिए फिल्म के विजुअल्स और अंतरराष्ट्रीय पहुंच पर भी खास जोर दिया जा रहा है।

    रामायण पार्ट 1 और पार्ट 2 कब रिलीज होंगे?
    लगभग 4000 करोड़ रुपए के रिपोर्टेड बजट में बनी ‘रामायण’ को दो हिस्सों में रिलीज करने की योजना है। फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में आएगा। वहीं, दूसरा पार्ट दिवाली 2027 के दौरान रिलीज करने का प्लान है। भारत में फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। इसे IMAX समेत प्रीमियम फॉर्मेट में भी देखा जा सकेगा। करीब 40 भाषाओं में डबिंग के दावे की पूरी सूची सामने आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि फिल्म किन अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगी।

  • रामायण में रावण की मां कैकसी की कहानी, जिसने दशानन को जन्म दिया

    रामायण में रावण की मां कैकसी की कहानी, जिसने दशानन को जन्म दिया

     कुछ दिनों पहले फिल्म रामायण का पहला ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया. इस मूवी में इंडस्ट्री के कई बड़े और मशहूर कलाकार नजर आने वाले हैं, जिसकी वजह से दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. उसी में से एक कलाकार हैं शोभना, जो इस मूवी में रावण की मां कैकसी का रोल अदा करेंगी. तो आइए जानते हैं कि कौन थी कैकसी, जिसकी कोख से जन्मा था दशानन रावण l  

    कौन थी कैकसी?
    रामायण के उत्तरकांड के मुताबिक, कैकसी रावण की मां थी, जिसका दूसरा नाम निकाशा भी था. रावण की मां कैकसी एक शक्तिशाली राक्षस सुमाली और उनकी पत्नी केतुमती की बेटी थी, जो पाताल लोक पर राज करते थे. राजा सुमाली ने जब देखा कि ऋषि विश्रवा के पुत्र कुबेर धन-धान्य और लंका पर राज कर रहे हैं, तो उसने अपनी पुत्री कैकसी को विश्रवा ऋषि के पास वर की इच्छा प्राप्ति के लिए भेजा. कैकसी जब आश्रम पहुंची थी, तब संध्या काल यानी अशुभ बेला में ऋषि विश्रवा हवन कर रहे थे. कैकसी ने विनम्रतापूर्वक उनके पास जाकर अपने पिता की इच्छा बताई. ऋषि विश्रवा ने कहा कि तुमने अत्यंत भयानक और दारुण समय में आकर संतान की याचना की है, इसलिए तुम्हारे पुत्र क्रूर और भयानक रूप वाले राक्षसी स्वभाव वाले होंगे.

    ऋषि विश्रवा की यह बात सुनकर कैकसी दुखी हो गई और उनके चरणों में गिरकर बोली, 'हे ब्रह्मर्षि! आपसे मुझे ऐसे दुराचारी और अधर्मी पुत्रों की अपेक्षा नहीं थी. कृपया मुझ पर कृपा करें.' कैकसी की प्रार्थना सुनकर ऋषि ने कहा कि, 'तुम्हारा सबसे छोटा पुत्र मेरी ही तरह धर्मात्मा और भक्तिभाव वाला होगा. उसके मन में धर्म के प्रति निष्ठा रहेगी.'

    जिसके चलते सबसे पहले दस सिर और बीस भुजाओं वाले विकराल बालक का जन्म हुआ, जिसके सिर पर काले बादल जैसी कांति थी. उसके जन्म लेते ही अमंगलकारी लक्षण दिखाई देने लगे. पिता विश्रवा ने दस सिर होने के कारण उसका नाम दशग्रीव (रावण) रखा. उसके बाद, विशालकाय कुंभकर्ण का जन्म हुआ, जो स्वभाव से अत्यंत क्रूर, विशाल और महाबली था. फिर, फिर एक डरावने रूप वाली कन्या का जन्म हुआ, जिसका नाम शूर्पणखा (सूर्पणखा) रखा गया. आखिरी में, सौम्य बालक विभीषण का जन्म हुआ, जिसके जन्म के समय आकाश से पुष्प वर्षा हुई थी. इसी के बाद कैकसी ने कुबेर के वैभव को देखकर अपने ज्येष्ठ पुत्र दशग्रीव यानी रावण को उसके भाइयों सहित तपस्या करने के लिए गोकर्ण क्षेत्र भेजा था.

    कैकसी से मिली थी रावण को लंका विजय की प्रेरणा
    उत्तरकांड के अनुसार, कैकसी की प्रेरणा और निर्देश मिलने के बाद रावण, कुंभकर्ण और विभीषण तीनों भाई गोकर्ण आश्रम पहुंचे. वहां उन्होंने ब्रह्मा जी को प्रसन्न करने के लिए कठोर तपस्या शुरू की. कहा जाता है कि रावण ने दस हजार वर्षों तक घोर तपस्या की. प्रत्येक एक हजार वर्ष पूरा होने पर वह अपना एक सिर काटकर अग्नि में अर्पित कर देता था. जब वह अपना दसवां सिर काटने वाला था, तब ब्रह्मा जी प्रकट हुए और उसके कटे हुए सभी सिर वापस जोड़ दिए. जिसके बाद रावण ने ब्रह्मा जी से अमरता का वरदान मांगा. ब्रह्मा जी के मना करने पर उसने वरदान मांगा कि देव, दानव, यक्ष, गंधर्व या नाग उसका वध न कर सकें. ब्रह्मा जी ने उसे यह वरदान दे दिया था.

    वरदान पाने के बाद रावण का अहंकार और बल अत्यधिक बढ़ गया था. उसने अपने नाना सुमाली के उकसाने और माता कैकसी की इच्छा पूरी करने के लिए कुबेर के पास दूत भेजा और लंका छोड़ने को कहा.

    कुबेर देवता को पिता विश्रवा की सलाह
    जब कुबेर ने अपने पिता ऋषि विश्रवा से इस बारे में सलाह ली, तो ऋषि विश्रवा ने कुबेर को रावण से युद्ध न करने और लंका छोड़कर कैलाश पर्वत के पास अलकापुरी नगरी बसाने की सलाह दी. कुबेर ने पिता की आज्ञा मानकर शांतपूर्वक लंका छोड़ दी.

    इसके बाद रावण ने धूमधाम से लंका में प्रवेश किया. वह लंका का अधिपति बना और अपनी माता कैकसी का सपना पूरा किया. आगे चलकर रावण ने पुष्पक विमान भी कुबेर से छीन लिया और तीनों लोकों पर अत्याचार कर विजय हासिल की.

  • रामायण फिल्म में दिखेगा शूर्पणखा के पति विद्युत्जिह्व का किरदार, जानें रावण से क्यों थी दुश्मनी

    रामायण फिल्म में दिखेगा शूर्पणखा के पति विद्युत्जिह्व का किरदार, जानें रावण से क्यों थी दुश्मनी

     30 जुलाई को रामायण का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. यह फिल्म दिवाली के आसपास थिएटर में लगेगी. ट्रेलर रिलीज होते ही इस फिल्म ने सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया. वहीं, इस रामायण फिल्म में विवेक ओबेरॉय विद्युत जीवा (विद्युत्जिह्व) का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं. पौराणिक कथाओं और रामायण ग्रंथ के मुताबिक, विद्युत जीवा (विद्युत्जिह्व) रावण की बहन शूर्पणखा के पति थे l

    कौन था विद्युत जीवा (विद्युत्जिह्व)?
    पौराणिक कथाओं के अनुसार, विद्युत्जिह्व को एक पराक्रमी योद्धा बताया गया है, जो कालकेय असुर वंश से थे. कुछ अन्य पौराणिक जानकारी के मुताबिक, विद्युतजीवा एक दानव योद्धा था, जो कालकेय नामक राजा की सेना का प्रमुख माना जाता है. वह राक्षस कुल से संबंध रखता था और रावण का विरोधी था l

    कालकेय वंश अक्सर देवताओं और कभी-कभी अन्य असुर राजाओं से भी संघर्ष करता था. मान्यताओं के मुताबिक, शूर्पणखा ने विद्युत्जिह्व से गंधर्व प्रेम विवाह किया था. हालांकि, इस विवाह को उसके भाई रावण ने स्वीकार नहीं किया था. रामायण के अलग-अलग संस्करणों में इस संबंध के बारे में थोड़ी अलग जानकारी मिलती है l

    कुछ किवदंतियों में ऐसा जिक्र मिलता है कि रावण को शूर्पणखा का विवाह पसंद नहीं था, क्योंकि विद्युत्जिह्व उसने धरती और स्वर्ग पर भी अपना अधिकार जमा लिया था. परिवार की प्रतिष्ठा, आपसी दुश्मनी और अलग-अलग पक्षों में होने के कारण रावण इस रिश्ते के खिलाफ था l

    शूर्पणखा के पति विद्युत जीवा की कैसे हुई थी मृत्यु?
    कथाओं के मुताबिक, रावण विद्युत जीवा से नफरत करता था. तो एक बार रावण विश्वविजय पर निकला, तो उसने पहले दक्षिण के कई राज्यों पर कब्जा किया था. फिर, उसने धरती और स्वर्ग पर भी अपना अधिकार जमा लिया था. इसके बाद वह पाताल लोक पहुंचा. वहां उसकी मुलाकात विद्युत जीवा से हुई. विद्युत जीवा ने रावण का साथ देने से मना कर दिया और युद्ध का फैसला लिया. दोनों के बीच जोरदार युद्ध हुआ, जिसमें विद्युज्जिह्व मारा गया था l

    जब शूर्पणखा को अपने पति की मौत के बारे में पता चला, तो वह बहुत दुखी और गुस्से में आ गई थी. उसे अपने ही भाई रावण पर क्रोध आने लगा. इस घटना के बाद वह रावण को ही अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी परेशानी और दुख का कारण मानने लगी. गुस्से में आकर उसने रावण को श्राप दिया कि जिस घमंड में उसने उसका सुहाग उजाड़ा है, उसी घमंड की वजह से उसका अंत भी होगा l

    शूर्पणखा ने लिया था अपने पति की मृत्यु का प्रतिशोध
    शूर्पणखा के मन में रावण के खिलाफ क्रोध उसके पति की मौत के बाद ही बढ़ा था. विधवा होने का दुख उसके अंदर गहराई से बैठ गया था. इसी दर्द और नाराजगी के कारण उसने रावण को ऐसे कदम उठाने के लिए उकसाया, जिनका आगे चलकर बड़ा परिणाम हुआ. माना जाता है कि सीता हरण के पीछे कहीं न कहीं उसकी यही भावना काम कर रही थी l

    दरअसल, कहा जाता है कि शूर्पणखा पंचवटी के जंगलों में घूमते हुए एक दिन श्री राम से मिली थी. उनके रूप और व्यक्तित्व को देखकर वह प्रभावित हो गई थी और उनसे अपने मन की बात कही. लेकिन श्री राम ने खुद को एक पत्नी के प्रति समर्पित बताते हुए उसे लक्ष्मण के पास भेज दिया था. जब शूर्पणखा लक्ष्मण के पास गई, तो उन्होंने भी उसे स्वीकार करने से मना कर दिया था. इस बात से शूर्पणखा को बहुत गुस्सा आया. गुस्से में उसने माता सीता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन तभी लक्ष्मण जी ने उसे दंड देते हुए उसकी नाक काट दी थी l

    क्या रावण का अंत विद्युत जीवा से जुड़ा था?
    एक दूसरी मान्यता के अनुसार, शूर्पणखा के मन में पहले से ही अपने भाई रावण के प्रति नाराजगी थी, क्योंकि वह अपने पति विद्युत जीवा की मृत्यु के लिए उसे जिम्मेदार मानती थी. वह उससे बदला लेना चाहती थी, लेकिन उसकी ताकत के कारण सीधे मुकाबला नहीं कर सकती थी. जब उसे श्री राम की शक्ति और पराक्रम के बारे में पता चला, तो उसने सोचा कि श्री राम ही रावण को हरा सकते हैं. इसी वजह से उसने दोनों के बीच दुश्मनी बढ़ाने की कोशिश की थी. कहा जाता है कि आगे चलकर इसी घटनाक्रम ने सीता हरण की घटना को जन्म दिया और अंत में भगवान राम के हाथों रावण का अंत हुआ था l

  • रणबीर कपूर की रामायण को मिला इंटरनेशनल सर्टिफिकेट, ट्रेलर 24 जुलाई को

    रणबीर कपूर की रामायण को मिला इंटरनेशनल सर्टिफिकेट, ट्रेलर 24 जुलाई को

    रामायण फिल्म को लेकर काफी समय से बज है। फिल्म के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसके ट्रेलर रिलीज से पहले फिल्म को पहला इंटरनेशनल क्लासिफिकेशन मिल गया है। ऑस्ट्रेलियन क्लासिफिकेशन बोर्ड वेबसाइट के मुताबिक रणबीर कपूर की फिल्म का 34 मिनट का फुटेज सर्टिफाई किया गया है। ऑस्ट्रेलियन क्लासिफिकेशन बोर्ड की लिस्टिंग के अनुसार, नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म के फुटेज को "मामूली हिंसा" के लिए 'M' (मैच्योर) क्लासिफिकेशन दिया गया है।

    क्या है एम सर्टिफिकेट का मतलब
    ऑस्ट्रेलियाई गाइडलाइन के अनुसार, 'M' (मैच्योर) क्लासिफिकेशन एक सलाह देने वाली रेटिंग है। 'M' कैटेगरी वाली फिल्मों और कंप्यूटर गेम्स की सलाह 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नहीं दी जाती है। 'M' कैटेगरी वाली फिल्मों और कंप्यूटर गेम्स की सलाह 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नहीं दी जाती है। इनमें हिंसा और ऐसी थीम हो सकती है जिनके लिए मैच्योर सोच की जरूरत होती है। 15 साल से कम उम्र के बच्चे कानूनी तौर पर इस कंटेंट को देख सकते हैं।

    साइट पर फिल्म की एक छोटी सी कहानी भी शेयर की गई है, जिसमें लिखा है, 'एक प्राचीन युवा राजकुमार और राजकुमारी की कहानी है, जिनकी शादी और उसके बाद वनवास का यादगार सफर होता है।' प्यार, कर्तव्य और किस्मत की उनकी कहानी आगे आने वाली बड़ी चुनौतियों का सामना करती है।

    यह सर्टिफिकेशन ऐसे समय में आया है जब कुछ दिन में फिल्म के मेकर्स इसके ट्रेलर को थिएटर में रिलीज करने का प्लान कर रहे थे। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने ट्रेलर को यू सर्टिफिकेट दिया है।

    2 ट्रेलर होंगे रिलीज
    रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के 2 ट्रेलर होंगे जिसमें से एक 4 मिनट लंबा होगा वहीं दूसरा 4 मिनट 15 सेकेंड का।

    कब रिलीज हो रहा है ट्रेलर
    ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होगा। ट्रेलर की अनाउंसमेंट कर लिखा गया था, भारत से लेकर दुनिया तक। कई हजार सालों से, रामायण ने जनरेशन को इंस्पायर किया है धर्म, मर्यादा, ताकत और कम्पैशन के लिए। अब इसकी नई शुरुआत हो रही है। रामायण का ट्रेलर प्रीमियर वर्ल्डवाइड 24 जुलाई को रिलीज होगा।

    रामायण की पूरी कास्ट
    फिल्म के बारे में बता दें कि इसे नितेश तिवारी डायारेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर ने राम, साई पल्लवी ने सीता, यश ने रावण, सनी देओल ने हनुमान और रवि दुबे ने लक्ष्मण का किरदार निभाया है। इसके अलावा फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, अरुण गोविल समेत कई स्टार्स हैं।

  • रामायण का नया सरप्राइज: 02 अप्रैल को रिवील होगा ‘राम’ का लुक

    रामायण का नया सरप्राइज: 02 अप्रैल को रिवील होगा ‘राम’ का लुक

    मुंबई,

     फिल्मकार नमित मल्होत्रा की आने वाली फिल्म रामायण की अगली झलक ‘राम’ 02 अप्रैल को रिवील होगी। रामायण 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है, जिसे एक भव्य सिनेमाई स्पेक्टेकल के रूप में ग्लोबल स्तर पर बनाया जा रहा है। नितेश तिवारी के निर्देशन में और नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही यह दो भागों में आने वाली महाकाव्य फिल्म दुनिया भर के बेहतरीन क्रिएटिव टैलेंट को साथ लेकर एक ऐतिहासिक सिनेमाई इवेंट बनने की तैयारी में है।

    इसी उत्साह को और बढ़ाते हुए नमित मल्होत्रा ने 27 मार्च को मनाई जा रही राम नवमी के शुभ अवसर पर अपने सोशल मीडिया पर एक बेहद पर्सनल नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने रामायण के इस सफर के पीछे की कहानी बताई और साथ ही एक बड़ा अपडेट भी रिवील किया।

    पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,शुभ राम नवमी।यह एक ऐसी कहानी है जो हम सभी की है, और जो भी कदम हम उठा रहे हैं, वह पूरी जिम्मेदारी, श्रद्धा और समर्पण के साथ उठाया गया है, जिससे हमारी अपनी रामायण को उसकी सच्ची भावना और भव्यता के साथ पूरी ईमानदारी से जीवंत किया जा सके।हम अगली झलक ‘राम’ को 02 अप्रैल को, हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर शेयर करने के लिए उत्सुक हैं, जहां हम अपने कई सालों की मेहनत को एक भव्य वर्ल्ड रिवील के जरिए फैंस के साथ साझा करेंगे और इस खास पल को पूरी दुनिया में सेलिब्रेट करेंगे।आपके प्यार, विश्वास और धैर्य के लिए धन्यवाद।”
    फिल्म रामायण ने रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, साई पल्लवी सीता के किरदार में होंगी, रॉकिंग स्टार यश दमदार रावण के रूप में दिखेंगे, सनी देओल शक्तिशाली हनुमान बनेंगे और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे।

    नितेश तिवारी के निर्देशन में और नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज द्वारा, आठ बार ऑस्कर जीत चुकी डीएनइजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर बनाई जा रही रामायण को एक पाथब्रेकिंग सिनेमाई स्पेक्टेकल के रूप में देखा जा रहा है। यह दो भागों में आने वाली फिल्म दुनियाभर में आईमैक्स पर रिलीज होगी, जिसमें पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में
    रिलीज होगा।