Category: मनोरंजन

  • दृश्यम 3 में 2 अक्टूबर नहीं, 23 जुलाई बनी सबसे बड़ी तारीख, विजय सलगांवकर के सामने फिर संकट

    दृश्यम 3 में 2 अक्टूबर नहीं, 23 जुलाई बनी सबसे बड़ी तारीख, विजय सलगांवकर के सामने फिर संकट

    डियन सिनेमा की सबसे थ्रिलिंग फिल्म फ्रैंचाइजी 'दृश्यम' एक बार फिर ऑडियंस का दिमाग घुमाने आ चुकी है. मलयालम वर्जन से परे होकर अजय देवगन इसका हिंदी वर्जन 'दृश्यम द कन्क्लूजन' लाए हैं जो एक ओरिजिनल कहानी है. सिनेमाघरों में ये रिलीज हो गई है. इस बार हिंदी में दृश्यम की कहानी खत्म हो चुकी है. विजय सलगांवकर और पुलिस के बीच हुए इस आंख-मिचोली के खेल का अंत हुआ है.

    'दृश्यम द कन्क्लूजन' या कहें दृश्यम 3 एक फ्रेश कहानी और दिमाग घुमाने वाले ट्विस्ट के साथ लौटी है. पिछले पार्ट के बाद, जहां हमें लगा कि विजय सलगांवकर की फैमिली पर खतरा अब टल गया है. वहीं एक नए किरदार की एंट्री से वो चीज वापस आ जाती है. साथ ही एक नई तारीख भी इस आंख-मिचोली के खेल में शामिल होती है, जिसके इर्द-गिर्द फिल्म में मिस्ट्री का खेल शुरू होता है. 2 अक्टूबर के बाद, विजय के परिवार पर 23 जुलाई के दिन क्या हुआ था इसपर सस्पेंस बन चुका है.

    जिन लोगों ने फिल्म 'दृश्यम द कन्क्लूजन' देख ली है, वो मेरी इस बात को आसानी से समझ गए होंगे. लेकिन जिन्होंने भी अभी तक फिल्म नहीं देखी है, तो आपके लिए एक बड़ा SPOILER ALERT है. इसके आगे आप तभी पढ़िएगा, जब आपको तीसरी फिल्म की कहानी पता हो.

    दृश्यम फ्रैंचाइजी में 2 अक्टूबर के दिन का कितना महत्व है, ये बताने की जरूरत नहीं. सलगांवकर फैमिली इसी दिन गोवा के पणजी गई, वहां पाव-भाजी खाई और सतसंग में हिस्सा लिया. पॉप कल्चर में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती नहीं, बल्कि दृश्यम जयंती बताया जाता है. जब भी इस तारीख का जिक्र उठता है, सोशल मीडिया पर फिल्म के मीम्स बनने शुरू हो जाते हैं. मगर 'दृश्यम द कन्क्लूजन' ने इस तारीख को अब बदलकर 23 जुलाई का दिन सबसे खास और महत्वपूर्ण बना दिया है.

    दरअसल दृश्यम 3 का पूरा प्लॉट इसी तारीख पर आकर अटका है. ये वो दिन है, जब विजय सलगांवकर ने सैम के कंकाल को फोरेंसिक लैब से निकालकर एक दूसरी बॉडी के कंकाल के साथ बदल दिया था. दृश्यम 2 में ये एक बहुत बड़ा ट्विस्ट था, जिसके दम पर विजय और उसका परिवार कोर्ट से बरी हुआ था. मगर फिर तीसरे पार्ट में क्राइम ब्रांच के एसपी राजवीर सिंह तोमर की एंट्री से ये केस वापस खुला. उसे विजय और उसकी फैमिली के खिलाफ एक बड़ा ठोस सबूत मिला, जिसके दम पर वो उन्हें वापस कोर्ट में घसीटता है.

    23 जुलाई की रात विजय सलगांवकर ने जो कुछ सैम की बॉडी के साथ किया, उसका एक हिस्सा एसपी राजवीर तोमर के हाथ लगता है. इसी के दम पर मीरा और उसके पति महेश विजय से बदला लेने की ठान लेते हैं. उस रात से जुड़े ठोस सबूत के चलते, इस बार भी विजय का परिवार कटघरे में आकर खड़ा होता है. अब क्या वो अंत में बचकर निकलता है, या उसे इस लड़ाई में हार मिलती है? ये आप फिल्म देखकर ही पता लगाइए. इसे अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है, जो दृश्यम 2 के भी डायरेक्टर थे.

  • नुसरत भरूचा दुर्घटना में घायल, बाली के अस्पताल में भर्ती; मुंबई में होगी सर्जरी

    नुसरत भरूचा दुर्घटना में घायल, बाली के अस्पताल में भर्ती; मुंबई में होगी सर्जरी

    मुंबई 

    बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में नुसरत एक वर्क कमिटमेंट के सिलसिले में बाली गई थीं। इस दौरान एक्ट्रेस के साथ हादसा हो गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नुसरत को इस दुर्घटना में चोट लगी है। फिलहाल एक्ट्रेस का बाली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। 

    बाली में वर्क ट्रिप के दौरान नुसरत भरूचा हुईं हादसे का शिकार
    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नुसरत भरूचा ने प्रोफेशनल कमिटमेंट के चलते बाली विजिट की थी। अपना काम खत्म होने के बाद नुसरत ने अपनी ने कुछ दिनों तक यहां रुकने फैसला किया था। इसी दौरान उनके साथ दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। NDTV से बातचीत में सूत्रों ने बताया कि नुसरत हादसे में घायल हुई हैं। इस समय उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया और वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं। नुसरत को इस हादसे में किस तरह की चोट लगी है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हादसे से पहले नुसरत ने बाली से सोशल मीडिया पर पिक्स भी शेयर की थीं।

    कैसी है नुसरत की तबीयत?
    एक्ट्रेस की टीम ओर से एक स्टेटमेंट दिया गया है. बयान में कहा गया कि नुसरत इस समय बाली में अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टर्स की निगरानी में हैं. हादसे में वो चोटिल हो गई हैं, जिसके बाद उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी करवाई जाएगी। 

    टीम का कहना है कि फिलहाल हमारी पहली प्राथमिकता उनकी सेहत है और ये सुनिश्चित करना कि उन्हें जरूरी चिकित्सकीय देखभाल मिले. हम इस समय नुसरत को बाली से मुंबई एयर एंबुलेंस के जरिए वापस लाने की व्यवस्था कर रहे हैं, जहां उनकी सर्जरी होगी. चोट और सर्जरी की गंभीरता को देखते हुए नुसरत को आराम करने और रिकवर करने के लिए समय की जरूरत होगी. अगले कुछ हफ्तों में उनके वर्क कमिटमेंट प्रभावित होने की संभावना है. माना जा रहा है कि समय पर वर्क कमिंट पूरा ना कर पाने के लिए उन्हें लाखों का नुकसान झेलना पड़ सकता है। 

    एक्ट्रेस के प्रचारक की ओर से ये भी कहा गया- हम सभी से अनुरोध करते हैं कि वो इस समय उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें. उन्हें इलाज और रिकवरी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए स्पेस दें. हम सबकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं और उचित समय पर आगे की अपडेट्स शेयर करेंगे। 

    फिलहाल इससे ज्यादा उन्हें लेकर कोई और अपडेट नहीं दी गई है. फैन्स एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। 

    नुसरत भरूचा के करियर पर नजर डालें, तो उन्होंने 'प्यार का पंचनामा' और 'प्यार का पंचनामा2' से अपनी खास बनाई. इसके बाद उन्हें 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'ड्रीम गर्ल' जैसी फिल्मों में देखा गया. इन फिल्मों में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया. आने वाले समय में वो कई बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगी। 

  • ‘दृश्यम 3’ की बंपर ओपनिंग तय! एडवांस बुकिंग में ही कमाए करोड़ों

    ‘दृश्यम 3’ की बंपर ओपनिंग तय! एडवांस बुकिंग में ही कमाए करोड़ों

    मुंबई 
    अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में बड़े पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं. दरअसल एक्टर की ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी का तीसरा और आखिरी पार्ट ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ या ‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर को रिलीज हो रहा है. फाइनल चैप्टर होने की वजह से फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट पीक पर है. इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इसकी ताबड़तोड़ एडवांस बुकिंग हो रही है. नतीजतन रिलीज से पहले ही ‘दृश्यम 3’ ने करोड़ों कमा लिए हैं. चलिए यहां फिल्म का एडवांस बुकिंग रिपोर्ट जानते हैं। 

    ‘दृश्यम 3’ ने ओपनिंग डे के लिए कितनी कर ली एडवांस बुकिंग?

     अजय देवगन की 'दृश्यम 3 द कन्क्लूज़न' को रिलीज होने से पहले ही एडवांस बुकिंग काउंटरों पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म को फर्स्ट डे देखने के लिए लोगो में होड़ मची हुई है. जिसके चलते इसकी टिकटें हाथों हाथ बिक रही हैं। 

        सैकनिल्क के मुताबिक इसके गुरुवार,1 अक्टूबर को होने वाले प्रीमियर शो के लिए अब तक 1 हजार 101 टिकटों की प्री सेल हुई है. इसी के साथ प्रीमियर शो के लिए इसने 3.18 लाख(बिना ब्लॉक सीटरो के 81 हजार 210) कमा लिए हैं। 
        वहीं 2 अक्टूबर को रिलीज के पहले दिन के लिए गुरुवार सुबह 11 बजे तक इसके 5.36 लाख टिकटों की प्री सेल हो चुकी है। 

        इसी के साथ इसने ओपनिंग डे की प्री सेल से ब्लॉक सीटों के साथ 19.74 करोड़ और बिना ब्लॉक सीटों के 16.60 लाख की कमाई कर डाली है। 

    वहीं इस फिल्म ने प्रीमियर शो को मिलाकर शुरूआती 5 दिन (2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर) के लिए अब तक देश भर में 11.05 लाख टिकटों की प्री सेल कर ली है. इसी के साथ इसने 37.43 ककोड़ की ग्रॉस कमाई ब्लॉक सीटों के साथ और बिना ब्लॉक सीटों के साथ 28.51 करोड़ की कमाई की है। 

    रिलीज की तारीख और कास्ट
    'दृश्यम 3: द कन्क्लूज़' शुक्रवार, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक हैं और इसमें अजय देवगन के अलावा तबू श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर, प्रकाश राज और जयदीप अहलावत अहम रोल में नजर आएंगे। 

    यह तीसरा पार्ट हिंदी 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी का फाइनल चैप्टर (कन्क्लूज़न) माना जा रहा है. कहानी एक बार फिर विजय सलगांवकर और एक नई जांच से अपने परिवार को बचाने की उसकी कोशिशों पर बेस्ड है। 

     

  • बोल्ड सीन के बाद एक्ट्रेस को मिले अश्लील मैसेज, गिरिजा ने बताई चौंकाने वाली डिमांड

    बोल्ड सीन के बाद एक्ट्रेस को मिले अश्लील मैसेज, गिरिजा ने बताई चौंकाने वाली डिमांड

    मुंबई 

    बॉलीवुड एक्ट्रेस गिरिजा ओक सालों से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं. उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी सिनेमा में भी काम किया है। गिरिजा पिछले दो दशक से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. कुछ वक्त पहले गिरिजा की इंटरनेट पर बोल्ड तस्वीरें सामने आई थीं। जिन्हें देखने के बाद लोग उन्हें 'इंडिया की सिडनी स्वीनी' कहने लगे. कई लोगों ने गिरिजा को 'नेशनल क्रश' का भी टैग दिया। द लल्लनटॉप को दिए पुराने इंटरव्यू में गिरिजा ने अचानक से मिली पॉपुलैरिटी पर बात की. उन्होंने बताया कि फेम ने उनके लिए क्या बदला। 
           
    गिरिजा ने अचानक से मिले फेम के दूसरे पहलू को भी उजागर किया. एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्हें सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज आने लगे हैं। गिरिजा ने कहा- किसी ने मुझे लिखा कि मैं तुम्हारे लिए कुछ भी कर सकता हूं. मुझे एक चांस दो. किसी ने मुझसे मेरा रेट पूछते हुए कहा- एक घंटा बैठने की कीमत क्या है? ''मुझे ऐसे बहुत से मैसेज आते हैं. यही लोग अगर मुझे रियल लाइफ में देखें, तो शायद नजरें तक नहीं मिलाएंगे. पर पर्दे के पीछे लोग कुछ भी कहते हैं।    ''सामने आने पर वही लोग बहुत प्यार और सम्मान से बात करते हैं. ये दुनिया बहुत अजीब है. इस वर्चुअल दुनिया को कितनी गंभीरता से लेना चाहिए इस मुद्दे पर बहस हो सकती है।

    वर्कफ्रंट पर, गिरिजा ने तारे जमीन पर , शोर: इन द सिटी , लेडीज स्पेशल , मॉडर्न लव: मुंबई जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है. उन्हें पिछली बार भारत भाग्य विधाता मूवी में देखा गया था। 

  • दृश्यम 3 में किसे मिली कितनी फीस? अजय देवगन सबसे महंगे, तब्बू की कमाई भी करोड़ों में

    दृश्यम 3 में किसे मिली कितनी फीस? अजय देवगन सबसे महंगे, तब्बू की कमाई भी करोड़ों में

    2 अक्टूबर को दृश्यम 3 का बड़ा राज खुलने वाला है. मूवी में विजय सलगांवकर कैसे अपने परिवार को दुश्मनों के आखिरी वार से बचाएगा, इसकी गुत्थी सुलझेगी. दृश्यम फ्रेंचाइजी की ये आखिरी फिल्म होगी. इसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट है. फिल्म रिलीज से पहले इसकी स्टारकास्ट की फीस को लेकर खूब चर्चा हो रही है. जानते हैं किसे कितनी फीस मिली है.

    अजय को मिली मोटी रकम!
    मूवी के लीड हीरो अजय देवगन फिर से अपने आइकॉनिक रोल में लौटे हैं. अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म के हर पार्ट में अजय ने इंप्रेस किया है. उनकी तगड़ी एक्टिंग की बदौलत ये सस्पेंस ड्रामा थ्रिलर लोगों का फेवरेट बनी हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय फिल्म के हाईएस्ट पेड एक्टर हैं. उनकी फीस 18-22 करोड़ बताई जा रही है.

    हीरोइनों में कौन आगे?
    विजय की पत्नी नंदिनी सलगांवकर के रोल में श्रेया सरन दिखेंगी. वो तीसरे पार्ट में फिर से वापसी कर रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें फिल्म के लिए करीब 1 से 1.5 करोड़ रुपये दिए गए हैं. विजय और नंदिनी की बेटी अंजू सलगांवकर का किरदार निभाने वाली इशिता दत्ता की फीस करीब 50 से 80 लाख बताई गई है.

    दृश्यम 3 में एक बार फिर अजय के सामने तब्बू यानी मीरा देशमुख होंगी. इस बार मीरा को अपने अनसुलझे सवालों के जवाब मिलने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तब्बू को फिल्म के लिए करीब 2.5 से 3.5 करोड़ रुपये दिए जाने की चर्चा है. ये रिपोर्ट बताती है कि अजय और उनकी फीस में कितना बड़ा अंतर है.

    जयदीप-प्रकाश की फीस पर सस्पेंस
    इस बार फिल्म से दो और नए किरदार जुड़े हैं. जयदीप अहलावत और प्रकाश राज को अहम रोल में देखा जाएगा. जयदीप, राजवीर सिंह तोमर के रोल में नजर आएंगे. जयदीप को इस फिल्म के लिए कितनी फीस मिली है. इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. प्रकाश राज फिल्म में इंद्रजीत शेट्टी के किरदार में दिखाई देंगे. उनकी फीस की भी कोई डिटेल नहीं है. रजत कपूर ने तब्बू के पति महेश देशमुख का रोल किया है. उनकी फीस कथित तौर पर 40-70 लाख बताई गई है. इन सभी स्टार्स की फीस की हम पुष्टि नहीं करते हैं. ये जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए साझा की गई है.  

    पहले दिन होगी बंपर कमाई!
    फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट बनी हुई है. मूवी का पहला पार्ट 2015 और दूसरा 2022 में आया था. बॉक्स ऑफिस पर इसका क्लैश प्रेम कीटाणु और हनुमान अंश से होगा. ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म पहले दिन 40 करोड़ के आसपास कमा सकती है. इसके एडवांस बुकिंग के आंकड़े जबरदस्त हैं. अजय की फिल्म का तीसरा पार्ट मोहनलाल की दृश्यम 3 से बिल्कुल अलग होगा.
    देखना होगा अजय की ये फिल्म क्या गर्दा उड़ाती है.

  • OMG! राखी सावंत ने डोनाल्ड ट्रंप को बताया अपना ‘पापा’, बोलीं- मुझे US की नागरिकता दिलाएं

    OMG! राखी सावंत ने डोनाल्ड ट्रंप को बताया अपना ‘पापा’, बोलीं- मुझे US की नागरिकता दिलाएं

    OMG…ये क्या बोल गईं राखी सावंत? वैसे राखी हैं, तो कुछ भी कह सकती हैं. आखिर राखी अपने बेबाक अंदाज के लिए ही जानी जाती हैं. वो बिंदास होकर बिना डरे अपने दिल की बातें शेयर करती हैं. राखी ने अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसके बाद आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे.

    चर्चा में राखी का बयान
    राखी सावंत ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप उनके शुगर डैडी हैं. राखी का यह भी कहना है कि वो डोनाल्ड ट्रंप को अपना पिता मानती हैं. वो चाहती हैं कि डोनाल्ड ट्रंप उन्हें यूएस की नागरिकता दे दें.

    फरीदून शहरयार संग बातचीत में राखी ने डोनाल्ड ट्रंप को लेकर कई दावे किए. हालांकि, राखी की बातों को सीरियस लेने की गलती नहीं करना…क्योंकि राखी ने ये सब मस्ती मजाक में कहा है.

    दरअसल, इंटरव्यू में राखी से पूछा गया कि उनका डोनाल्ड ट्रंप से क्या रिश्ता है. वो इस बात का खुलासा करें, क्योंकि राखी अक्सर डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बयान देती रहती हैं. इस सवाल पर राखी बिना झिझके हुए बोलीं- डोनाल्ड ट्रंप मेरे पापा हैं. वो मेरे शुगर डैडी हैं.

    मां की आखिरी इच्छा
    राखी आगे बोलीं- जब मेरी मां का इंतकाल (निधन) हुआ था, उससे पहले मेरी मां ने मुझसे कहा था कि राखी तब तक तिजोरी मत खोलना जब तक मेरा इंतकाल न हो जाए. मां के निधन के बाद जब मैंने तिजोरी खोली तो उसमें मेरी मां के कई सारे जेवर थे. मां के जेवर मैंने अपने भाई-बहन को दे दिए.

    राखी आगे मजाकिया अंदाज में बोलीं- मेरे लिए तिजोरी में सिर्फ एक चिट्ठी थी. उसमें लिखा था- तुम्हारे पापा सावंत नहीं, बल्कि डोनाल्ड ट्रंप हैं. मैं चाहती हूं कि डोनाल्ड ट्रंप पापा मुझे स्वीकार कर लें और वहां की नागरिकता मुझे दे दें.

    फैंस ने उड़ाई राखी की खिल्ली
    राखी के इन दावों पर फैंस के भी मजेदार रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- झूठ इतनी सफाई से बोलो कि सच बोलने वाला भी घबरा जाए. दूसरे यूजर ने लिखा- ये बात सिर्फ राखी ही बोल सकती हैं. वहीं, कई लोग लाफिंग इमोजी के साथ अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

  • गोविंदा-कोमल रानी की डेटिंग पर सुनीता ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं अब खुद पर ध्यान दे रही

    गोविंदा-कोमल रानी की डेटिंग पर सुनीता ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं अब खुद पर ध्यान दे रही

    गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी मुश्किल दौर से गुजर रही है. डेटिंग की चर्चाओं के बीच गोविंदा बीते दिनों अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार संग लालबागचा राजा के दरबार में दर्शन करने पहुंचे थे. दोनों को साथ में बप्पा का आशीर्वाद करते देखकर उनकी डेटिंग की खबरें चर्चा में आ गईं. अब सुनीता ने गोविंदा और कोमल के रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है.

    गोविंदा के अफेयर पर क्या बोलीं सुनीता?
    एक इंटरव्यू में सुनीता से गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर सवाल किया गया. सुनीता से पूछा गया कि गोविंदा बप्पा के दर्शन करने कोमल रानी संग गए थे. इस सवाल पर सुनीता ने कहा कि वो अब गोविंदा पर नहीं, बल्कि खुद पर और अपने काम पर फोकस करना चाहती हैं.

    सुनीता बोलीं- गोविंदा के बारे में या उनकी को-स्टार के बारे में मुझे कुछ नहीं बोलना है. मैं देख रही हूं कि वो खुश हैं. भगवान उनका भला करे. जैसी जिंदगी उन्हें जीनी है, वो जिएं.

    सुनीता ने कहा कि अब उन्हें बाकी चीजों से फर्क नहीं पड़ता. वो अपनी जिंदगी पर ध्यान दे रही हैं. सुनीता बोलीं- मुझे अब इन सब चीजों पर ध्यान नहीं देना है. मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं को वो जहां भी हैं, जिसके साथ भी हैं खुश रहें. मेरा फोकस अब मेरे काम पर है. मैं अब बार-बार कंट्रोवर्सी में नहीं पड़ना चाहती. जिसे जहां खुशी मिलती है, वहीं पर रहो. ये टाइम की बर्बादी है. टाइम बर्बाद करने से अच्छा है कि खुद पर ध्यान दो.

    कोमल ने सुनीता पर कसा था तंज
    बता दें कि बीते दिनों गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके सुनीता को खरी-खोटी सुनाई. कोमल ने पोस्ट में ये दावा किया था कि सुनीता ने गोविंदा को मारने की कोशिश की है.

    गोविंदा और सुनीता का घर तोड़ने के आरोपों पर कोमल ने कहा कि उनका घर पहले से ही टूटा हुआ था और टूटे हुए घर को फिर से तोड़ा नहीं जा सकता. हालांकि, कोमल के आरोपों पर सुनीता ने अब तक रिएक्शन नहीं दिया है.

  • AI फेक वीडियो पर भड़के सलमान खान, बोले- ऐसे लोगों को जेल भेजना चाहिए

    AI फेक वीडियो पर भड़के सलमान खान, बोले- ऐसे लोगों को जेल भेजना चाहिए

    बॉलीवुड के दबंग हीरो सलमान खान अब हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हैं. चाहे पैपराजी कल्चर हो या सोशल मीडिया ट्रोलिंग. 'बिग बॉस' के मंच से एक बार फिर एक्टर ने ट्रोल्स और एआई (AI) का गलत इस्तेमाल करके फर्जी वीडियो बनाने वालों को आड़े हाथों लिया है और उन्हें सख्त चेतावनी दी है.

    सलमान का फूटा गुस्सा
    सलमान ने वीकेंड का वार एपिसोड में कहा कि आजकल कई लोग AI का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. लोगों की आवाज और चेहरों का इस्तेमाल करके फेक वीडियो बना रहे हैं. इसका मासूम लोगों पर बुरा असर पड़ रहा है. सलमान ने इस तरह के फेक कंटेंट पर अपनी चिंता जाहिर की. उन्होंने ऐसे वीडियो बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की और कहा कि ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए.

    भाईजान बोले- किसी ने आपकी AI वॉयस लेकर डब कर दी और किसी को गाली दे दी. आपको पता है ये लोग क्या कर रहे हैं? ये AI वीडियो बना रहे हैं. यहां तक कि इन फर्जी (AI) वीडियोज में मैं भी हूं. देखने में ये बिल्कुल रियल लगते हैं.

    सलमान ने दी चेतावनी
    सलमान आगे बोले- कुछ लोग जिन्हें नहीं पता कि यह AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) है, वो इसे यह सोचकर पोस्ट कर देंगे कि सलमान खान वहां मौजूद थे. लेकिन जिन लोगों को यह बात पता है, जिन्होंने यह वीडियो बनाया है, वो किस तरह के लोग हैं? अब ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे डाला जाना चाहिए. जब तक इनमें से एक-दो लोग अंदर (जेल) नहीं जाएंगे, तब तक यह सब रुकने वाला नहीं है.

    सलमान ने AI के गलत इस्तेमाल से निपटने के लिए सख्त कानूनों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कड़े नियमों की मांग भी की. एक्टर ने कहा- सोशल मीडिया पर सेंसरशिप होनी ही चाहिए. मैं इस मुद्दे को बेहद गंभीरता से उठाने जा रहा हूं.

    सलमान ने पिछले हफ्ते भी ट्रोल्स को चेतावनी दी थी. ट्रोलिंग कल्चर को खत्म करने की सलमान की इस पहल को लोग काफी सराह रहे हैं. वैसे इस बारे में आपका क्या कहना है?
     

  • बॉलीवुड में IT की बड़ी कार्रवाई, रकुलप्रीत सिंह और वासु भगनानी समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

    बॉलीवुड में IT की बड़ी कार्रवाई, रकुलप्रीत सिंह और वासु भगनानी समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

    बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बार फिर इनकम टैक्स (IT) डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है. मुंबई इनकम टैक्स विभाग की टीमों ने टैक्स चोरी और फिल्मों के नाम पर विदेशों में पैसा भेजने के सिलसिले में कई नामी हस्तियों और प्रोडक्शन हाउसों पर एक साथ बड़ी कार्रवाई शुरू की है.

    मुश्किल में ये सितारे
    जानकारी के मुताबिक, इस कार्रवाई के तहत एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह, दिग्गज फिल्म निर्माता वासु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज (Panorama Studios) से जुड़े करीब 12 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

    सूत्रों के मुताबिक, इनकम टैक्स विभाग को लंबे समय से इनपुट मिल रहे थे कि फिल्मों की शूटिंग, ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन और प्रोडक्शन के नाम पर भारी रकम विदेशों में भेजी जा रही है. जांच एजेंसियों को संदेह है कि इस प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर टैक्स की हेराफेरी और वित्तीय अनियमितताएं की गई हैं. इसी सिलसिले में मुंबई आईटी की अलग-अलग टीमें मुंबई स्थित कई दफ्तरों और परिसरों की तलाशी ले रही हैं.

    इनकम टैक्स विभाग की रडार में आए ये बड़े नाम
    रकुलप्रीत सिंह: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस

    वासु भगनानी: 'पूजा एंटरटेनमेंट' के बैनर तले कई बड़ी बॉलीवुड फिल्में बनाने वाले जाने-माने प्रोड्यूसर

    पैनोरमा स्टूडियोज: 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाला बड़ा प्रोडक्शन हाउस.

    फिलहाल इनकम टैक्स विभाग का सर्च ऑपरेशन जारी है. माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद आईटी विभाग इस वित्तीय हेराफेरी से जुड़े बड़े खुलासे कर सकती है.

    रकुल प्रीत की बात करें तो वो बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. रकुल ने साल 2009 में साउथ फिल्मों से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. साउथ इंडस्ट्री में नाम बनाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. रकुल 'दे दे प्यार दे', 'डॉक्टर जी', 'पति पत्नी और वो दो' जैसी कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. अब वो जल्द ही इस साल की सबसे बड़ी फिल्म 'रामायण' में भी नजर आने वाली हैं.
     

  • राजकुमार राव ने क्यों महसूस की घबराहट? उज्ज्वल निकम का रोल मिलने पर बताया अनुभव

    राजकुमार राव ने क्यों महसूस की घबराहट? उज्ज्वल निकम का रोल मिलने पर बताया अनुभव

    मुंबई 
     अभिनेता राजकुमार राव और वामिका गब्बी आगामी फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' में नजर आएंगे। दोनों कलाकारों सरकारी वकील उज्ज्वल निकम (राजकुमार राव) और पत्नी ज्योति निकम (वामिका गब्बी) का किरदार निभाने को लेकर अपनी शुरुआती घबराहट के बारे में बताया। दोनों कलाकार उज्ज्वल निकम के साथ 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में पहुंचे। इस दौरान शो के होस्ट और बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने असल जिंदगी के किरदारों को पर्दे पर निभाने की मुश्किलों का जिक्र किया। 

    राजकुमार ने बताया कि जब निर्देशक अविनाश अरुण ने उन्हें उज्ज्वल निकम के रोल के लिए संपर्क किया था, तो वे शुरू में काफी नर्वस थे, खासकर उम्र, शारीरिक बनावट और आवाज में अंतर की वजह से। अभिनेता राजकुमार ने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा, "सर, जब फिल्म के डायरेक्टर ने बताया कि ये फिल्म बन रही है, तो मैं डर गया कि मैं उज्ज्वल जी का किरदार कैसे निभाऊंगा क्योंकि उम्र का फर्क है, शारीरिक बनावट का फर्क है और आवाज का फर्क है। पर मैं ऐसा मानता हूं कि जिस चीज से डर लगता है, उसे जरूर करना चाहिए, तभी आप खुद को आगे बढ़ाते हो, नहीं तो एक कलाकार के तौर पर आप हमेशा अपने कम्फर्ट जोन में ही रहोगे।"

    राजकुमार ने बताया कि उन्होंने उज्ज्वल निकम के हावभाव और आवाज को समझने के लिए घंटों तक उनके वीडियो देखे। इस किरदार के लिए उन्होंने अपना वजन भी बढ़ाया ताकि वे सरकारी वकील जैसे दिख सकें। उन्होंने कहा, "तो मैंने हमारे निर्देशक अविनाश अरुण से कहा कि फिल्म करते हैं, पर मैं उज्ज्वल जी से नहीं मिल पाया क्योंकि वो काफी बिजी रहते हैं, पर मैंने यूट्यूब पर घंटों-घंटों तक उनके वीडियो देखे। उज्ज्वल जी की आवाज को पकड़ना बहुत मुश्किल था और फिर मैंने शारीरिक बनावट के लिए वजन बढ़ाया।"

    वहीं वामिका गब्बी ने बताया कि वह भी ज्योति निकम का किरदार निभाने से पहले हिचकिचा रही थीं। उन्होंने कहा, "सर, इनकी तरह मैं भी डर गई थी और मैंने तो पहले फिल्म के लिए मना कर दिया था, क्योंकि एक तो मुझे 50 साल की महिला का किरदार निभाना था और मेरी तो अभी तक शादी भी नहीं हुई और वहां तो 22-23 साल के बच्चे हैं। हालांकि एक अभिनेता के तौर पर कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना जरूरी है। यह सोचकर मैंने यह चुनौती स्वीकार करने का फैसला किया।"

    उन्होंने कहा, "जिस चीज से डर लगे वो करना चाहिए और मैंने भी सोचा कि मैं भी देख लूं कि मैं कितने पानी में हूं। पर ज्योति मैम इतनी प्यारी हैं कि बाद में मुझे एहसास हुआ कि मैं कितने मजबूत इंसान का किरदार निभा रही हूं।"