Category: मनोरंजन

  • ‘दुपहिया’ सीजन 2 में लड़की के गेटअप के लिए स्पर्श श्रीवास्तव ने ली कथक की मदद

    ‘दुपहिया’ सीजन 2 में लड़की के गेटअप के लिए स्पर्श श्रीवास्तव ने ली कथक की मदद

    बिहार के काल्पनिक गांव धड़कपुर की कहानी पर आधारित वेब सीरीज ‘दुपहिया’ का सीजन 2 अब अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है. सीजन के प्रीमियर से पहले स्पर्श श्रीवास्तव और रेणुका शहाणे ने शो में अपने-अपने किरदारों को निभाने की तैयारियों के बारे में बात की. स्पर्श जहां भोगोल झा के किरदार में नजर आ रहे हैं, वहीं रेणुका शहाणे ने गांव की सरपंच पुष्पलता यादव का किरदार निभाया है.

    ‘दुपहिया’ में स्पर्श श्रीवास्तव का किरदार भोगोल झा एक ऐसा लड़का है, जो एक्टर बनने का सपना देखता है. सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए वह लड़की का रूप धरकर रील्स बनाता है. एक इंटरव्यू के दौरान जब स्पर्श से कहा गया कि इन सीन्स में उन्हें पहचानना तक मुश्किल हो जाता है, तो वह हंस पड़े.

    जब स्पर्श से पूछा गया कि लड़की का किरदार निभाने में उन्हें किसी तरह की चुनौती का सामना करना पड़ा, तो उन्होंने कहा कि शायद इसकी तैयारी उनके भीतर पहले से ही थी. उन्होंने बताया कि बचपन में उनकी मां ने उन्हें कथक सिखाया था और उन्होंने करीब तीन साल तक कथक की ट्रेनिंग ली है.

    स्पर्श ने कहा, मुझे लगता है कि वो चीजें मेरे अंदर पहले से थीं, क्योंकि जब मैं छोटा था तो मेरी मां ने मुझे कथक सिखाया था. मैंने तीन साल तक कथक सीखा है इसलिए हाथों के वो हाव-भाव और वो ग्रेस कहीं न कहीं मेरे अंदर पहले से था. बचपन में मैं आगरा के स्थानीय मंचों पर फ्रॉक पहनकर डांस भी करता था तो मुझे लगता है कि वो चीज हमेशा मेरे अंदर कहीं न कहीं थी. हालांकि, काफी लंबा वक्त हो गया था जब मैंने उस कला की दोबारा प्रैक्टिस की थी.

    आसान नहीं था लड़की का गेटअप…
    बचपन में कथक सीखने का अनुभव स्पर्श के लिए जरूर मददगार रहा, लेकिन लंबे अंतराल के बाद दोबारा उस अंदाज में आने के लिए उन्हें मेहनत करनी पड़ी. उन्होंने कहा कि उन्हें पहले सीजन में भी ऐसा करते वक्त थोड़ी परेशानी हुई थी और इस बार भी रिहर्सल के दौरान समय लगा.

    उन्होंने कहा, जब मैंने इस बार रिहर्सल शुरू की और पिछले सीजन में भी जब हमने ये किया था, तो शुरुआत में थोड़ा मुश्किल लगा लेकिन धीरे-धीरे मैं इसे सही तरीके से करने लगा. हालांकि, सबसे मुश्किल हिस्सा सही ड्रेस पहनना है. वो घाघरा, चोली और वो ब्लाउज इतना टाइट होता है. वो कपड़े कैसे फिट होते हैं, उसमें रहना ही बहुत मुश्किल है इसलिए सभी लड़कियों को सलाम है.

    वहीं, ‘दुपहिया’ में रेणुका शहाणे ने धड़कपुर की सरपंच पुष्पलता यादव का किरदार निभाया है. अभिनेत्री ने बताया कि उनके लिए बिहारी लहजे और बोली को पकड़ना काफी चुनौतीपूर्ण था.महाराष्ट्र से आने की वजह से उन्हें इस बोली के साथ सहज होने में वक्त लगा.

    रेणुका ने बताया, हमारे साथ भाषा के एक एक्सपर्ट रवि जी थे, जिन्होंने मुझे ट्रेनिंग दी. सबसे ज्यादा ट्रेनिंग उन्होंने मुझे ही दी, क्योंकि मैं इस बोली से सबसे कम परिचित थी. मुझे इस लहजे के साथ सहज होने में काफी वक्त लगा लेकिन अब ये मेरे अंदर इस तरह बस गया है कि कई बार मैं सामान्य हिंदी भी उसी लहजे में बोलने लगती हूं.

    अभिनेत्री ने बिहारी भाषा की खासियत की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें इसमें सबसे दिलचस्प बात यह लगती है कि बेहद तीखी और असरदार बात भी बहुत खूबसूरती से कही जा सकती है. उन्होंने कहा, मुझे ये बहुत दिलचस्प लगता है कि आप सबसे कड़ी बात भी बहुत सधे हुए और संक्षिप्त तरीके से कह सकते हैं. इसमें एक अलग ही आनंद है. अब मैं इस बोली के साथ काफी सहज हूं.

    ‘दुपहिया’ के दूसरे सीजन में स्पर्श श्रीवास्तव और रेणुका शहाणे के अलावा गजराज राव, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी, यशपाल शर्मा, अंजुमन सक्सेना और दिनेश लाल यादव (निरहुआ) भी अहम भूमिकाओं में हैं. सीरीज का दूसरा सीजन एक अक्टूबर 2026 से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है.

  • अरबाज खान से सलमान पर पूछा सवाल तो बिगड़ा माहौल, जवाब दिए बिना पैपराजी से चले गए एक्टर

    अरबाज खान से सलमान पर पूछा सवाल तो बिगड़ा माहौल, जवाब दिए बिना पैपराजी से चले गए एक्टर

    हाल ही में शुक्रवार, 2 अक्टूबर को मुंबई में एक इवेंट के दौरान एक्टर अरबाज खान 'द वेस्टिन मुंबई पवई लेक' में फोटोग्राफर्स से मिले. लेकिन माहौल तब अजीब हो गया जब एक पैपराजी ने उनसे उनके भाई, एक्टर सलमान खान के बारे में सवाल पूछा. जिससे अरबाज काफी चिढ़ गए.

    दरअसल पैपराजी ने अरबाज से 'बिग बॉस 20' पर ट्रोलर्स को लेकर सलमान की हालिया टिप्पणियों के बारे में पूछा. अरबाज़ ने सवाल का जवाब देने से बचने की कोशिश की और जल्दी से 'एक्सक्यूज़ मी… थैंक यू, थैंक यू' कहा और फोटोग्राफर्स के पास से चले गए.

    हालांकि, बातचीत यहीं खत्म नहीं हुई. बाद में अरबाज मुड़े और पैपराजी से पूछा, 'क्या यह ज्वेलरी से जुड़ा था? क्या वह सवाल आज के इवेंट से जुड़ा था?' इससे पता चलता है कि शायद उन्हें इवेंट से जुड़े सवालों की उम्मीद थी.

    अभी तक कोई सफाई नहीं
    इस छोटी सी बातचीत ने लोगों का ध्यान खींचा है. अरबाज के रिएक्शन से यह जानने की एक्साइटमेंट बढ़ गई है कि उन्होंने सलमान से जुड़े सवाल का जवाब क्यों नहीं दिया. अभी तक अरबाज की तरफ से वहां से चले जाने के फैसले या उनके रिएक्शन के पीछे किसी खास वजह के बारे में कोई सफाई नहीं दी गई है.

    सलमान ने क्या कहा था?
    बीते दिनों बिग बॉस 20 में सलमान खान ने पैपराजी के काम करने के तरीके और उनकी मानसिकता पर कड़ा एतराज जताया था. उन्होंने कहा कि गाड़ियों से उतरते-बैठते वक्त एक्ट्रेसेस के गलत एंगल से फोटो-वीडियो लिए जाते हैं, जिन्हें कोई भी महिला पसंद नहीं करती.  उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे लोगों को मीडिया कार्ड किसने दिए हैं और इनकी मानसिकता आखिर क्या है?
     
    वर्क फ्रंट
    एक्टर आखिरी बार 'बिहू अटैक' में दिखे थे, जिसे सुजाद इकबाल खान ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में देव मेनारिया, डेज़ी शाह, राहुल देव, रजा मुराद, युक्ति कपूर, हितेन तेजवानी, मीर सरवर, डिम्पू बरुआ और एमी मिसोबाह ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं.

    59 साल के अरबाज ने 24 दिसंबर 2023 को मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान (36) से शादी की थी. इस कपल के घर 5 अक्टूबर 2025 को बेटी सिपाारा खान का जन्म हुआ. इससे पहले अरबाज की शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी, जो 1998 से 2017 तक चली. इस पूर्व कपल का एक बेटा है, अरहान खान.
     

  • Beach पर 37 साल की एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज, 8 साल बड़े क्रिकेट होस्ट के साथ दिखीं करीबियां

    Beach पर 37 साल की एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज, 8 साल बड़े क्रिकेट होस्ट के साथ दिखीं करीबियां

    मुंबई 
    एक्ट्रेस कृतिका कामरा इन दिनों वेकेशन पर हैं. उन्होंने वेकेशन से अपनी कई सिजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं। कृतिका बिकिनी पहने बीच पर चिल करती हुई नजर आईं. एक्ट्रेस बिकिनी में अपना फिगर फ्लॉन्ट करती हुई देखी जा सकती हैं। एक फोटो में कृतिका ब्लैक बिकिनी पहने चिल मोड में नजर आईं. ओपन हेयर और सटल मेकअप में कृतिका सुपर गॉर्जियस लगीं। एक दूसरे फोटो में कृतिका बिकिनी पहने पूल में चिल करती हुई नजर आईं. वो अपनी बैक फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दीं।

    एक दूसरी फोटो में कृतिका व्हाइट टी-शर्ट और ग्रे ट्राउजर में दिखाई दीं. वो अपने पति और क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर संग ट्विनिंग करती हुई नजर आईं. दोनों मिरर सेल्फी लेते नजर आए। 

    कृतिका कई अलग-अलग लोकेशन पर चिल करती हुई दिखाई दीं. वो लूज टी-शर्ट और मेसी हेयर में रिलैक्स मोड में दिखाई दीं।  कृतिका कामरा की बात करें तो उन्होंने क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर संग मार्च 2026 में बांद्रा स्थित घर में प्राइवेट सेरेमनी में रजिस्ट्रार वेडिंग की थी. शादी के बाद उन्होंने रिसेप्शन पार्टी होस्ट की थी।  बता दें कि कृतिका संग गौरव की ये दूसरी शादी है. गौरव की पहली शादी कीरत भट्टल से हुई थी. हालांकि 7 साल बाद दोनों का रिश्ता टूट गया था। वहीं कृतिका पहले करण कुंद्रा संग रिलेशनशिप में थीं. मगर उनका ब्रेकअप हो गया था. गौरव और कृतिका अब साथ में खुश हैं।  

     

  • ‘प्रेम कीटाणु’ पर भारी पड़ा ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’, दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई रही बेहद कम

    ‘प्रेम कीटाणु’ पर भारी पड़ा ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’, दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई रही बेहद कम

    वीर पहाड़िया की दूसरी फिल्म 'प्रेम कीटाणु' शुक्रवार यानी गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह रोमांटिक कॉमेडी अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कंक्लूजन' के साथ बॉक्स-ऑफिस पर टकराई. अब 'दृश्यम: द कंक्लूजन' ने जबरदस्त ओपनिंग की और ऐसा लगता है कि इस मुकाबले का असर 'प्रेम कीटाणु' की कमाई पर पड़ा है.

    Sacnilk के अनुसार, 'प्रेम कीटाणु' ने भारत में पहले दिन 1,886 शो में कुल 50 लाख रुपये (नेट) कमाई की. भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 60 लाख रुपये रहा, जबकि रिपोर्ट लिखे जाने के समय विदेशों और दुनिया भर के ग्रॉस कलेक्शन के आंकड़े उपलब्ध नहीं थे.

    वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार की बात करें तो खबर लिखे जाने तक भारत में इसके सिर्फ 713 शो दिखाई दे रहे हैं, वहीं इस फिल्म की कमाई महज 16 लाख रुपये की हुई है. गौरतलब है कि दृश्यम 3 से क्लैश के बीच सुपरस्टार सलमान खान 'प्रेम कीटाणु' को सपोर्ट करने पहुंचे थे. हालांकि उनके सपोर्ट का असर बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखाई दिया है.

    'प्रेम कीटाणु' का बजट
    खबरों के मुताबिक, फिल्म का बजट लगभग 3 करोड़ रुपये है, हालांकि मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर इस आंकड़े की पुष्टि नहीं की है. अगर बताया गया बजट सही है, तो पहले दिन की कमाई को प्रोडक्शन कॉस्ट के हिसाब से ठीक-ठाक शुरुआत कहा जा सकता है.

    दृश्यम की कमाई ने चौंकाया
    अजय देवगन की 'दृश्यम: द कंक्लूजन' ने पहले दिन भारत में 62 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 92 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. ये अजय देवगन के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है.

    क्या 'प्रेम कीटाणु', 'प्रेमलू' का रीमेक है?
    यह फिल्म 2024 की मलयालम रोमांटिक कॉमेडी 'प्रेमलू' से इसके कनेक्शन को लेकर भी चर्चा में रही है. पहले ऐसी खबरें थीं कि 'प्रेम कीटाणु' एक ऑफिशियल अडैप्टेशन है और ओरिजिनल फिल्म के OTT प्लेटफॉर्म से हटने के बाद मेकर्स को आलोचना का सामना करना पड़ा था. हालांकि, बाद में वीर ने साफ किया कि 'प्रेम कीटाणु', 'प्रेमलू' का रीमेक नहीं है.

    'प्रेम कीटाणु' की कहानी
    कहानी विशाल (वीर पहाड़िया) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे सुहानी शर्मा (आडिया सैयद) से प्यार हो जाता है. जहां विशाल अमेरिका जाकर वहां अपनी ज़िंदगी बसाने का सपना देखता है, वहीं सुहानी को घमंडी और अहंकारी रंजीत (अपारशक्ति खुराना) के अंडर एक कॉर्पोरेट नौकरी मिल जाती है, और रंजीत की भी उसमें दिलचस्पी हो जाती है. इसके बाद दोनों पुरुषों के बीच रोमांटिक राइवलरी (प्यार के लिए होड़) शुरू हो जाती है क्योंकि वे सुहानी का दिल जीतने की कोशिश करते हैं.

  • जेल के दिनों को याद कर छलका संजय दत्त का दर्द, बोले- पिता के सामने हथकड़ी लगना अंदर से तोड़ गया था

    जेल के दिनों को याद कर छलका संजय दत्त का दर्द, बोले- पिता के सामने हथकड़ी लगना अंदर से तोड़ गया था

    'बॉलीवुड के खलनायक' संजय दत्त इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर्स में शुमार हैं. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं, लेकिन निजी जिंदगी में उन्होंने काफी मुश्किल दौर भी देखा है. गैर-कानूनी तरीके से हथियार रखने के आरोप में उन्हें जेल जाना पड़ा था. संजय दत्त कई बार जेल में बिताए अपने कठिन दिनों पर बात कर चुके हैं और अब एक बार फिर उन्होंने उस दौर की यादें ताजा की हैं.

    संजय दत्त का छलका दर्द
    शेखर सुमन के टॉक शो 'शेखर टुनाइट' पर बात करते हुए संजय दत्त ने बातचीत के दौरान खुलासा किया कि जेल में रहने के दौरान प्रशासन ने उन्हें तोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने इन परिस्थितियों को खुद पर हावी नहीं होने दिया.

    दर्शकों से बात करते हुए शेखर सुमन ने कहा- संजय दत्त को अंडा सेल में रखा गया था, फिर भी उन्होंने अपना दिमागी संतुलन बनाए रखा. इसके बाद उन्होंने एक्टर से पूछा- क्या ऐसी कठिन परिस्थितियों में कभी आपके मन में सुसाइड करने का ख्याल आया था? इसपर संजय ने कहा- नहीं.

    शेखर सुमन ने आगे कहा कि लोग अक्सर अपनी गलतियों को मानने से कतराते हैं, लेकिन संजय दत्त ने अपनी गलतियों को स्वीकार किया. इसके बाद शेखर ने संजय से सवाल किया-वो कौन सा मोमेंट था जब आप सबसे ज्यादा कमजोर पड़े थे? इसपर संजय बोले- मुझे पता था कि मेरे पिता और परिवार को बहुत कुछ सहना पड़ा, लेकिन मैंने खुद को कभी कमजोर महसूस नहीं किया.

    संजय को हथकड़ियां लगते देख भावुक हो गए थे पिता
    संजय दत्त ने उस वक्त पर भी बात की, जब उनके पिता और एक्टर सुनील दत्त के सामने पहली बार उन्हें हथकड़ी पहनाई गई थी. इस बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा- जब पहली बार पुलिस आई और उन्होंने मुझे हथकड़ी पहनाई, तो मेरे डैड सदमे में आ गए थे. उनकी आंखों में आंसू थे. उन्होंने पुलिस से कहा था- तुम मेरे बेटे के साथ यह क्या कर रहे हो? मैंने उन्हें कसकर गले लगाया और कहा था- आप इन हथकड़ियों से खुद को परेशान क्यों कर रहे हैं? यह सिर्फ एक प्रोसीजर है, प्लीज आप दुखी मत होइए, जबकि सच तो यह था कि यह चीज मुझे अंदर ही अंदर खत्म कर रही थी, लेकिन मुझे उनके लिए मजबूत बनना था. पूरे 24 सालों तक चले इस ट्रायल के दौरान मैं इसी सोच और हिम्मत के साथ आगे बढ़ता रहा.

    संजय दत्त ने बताया कि अधिकारियों को लगता था कि सेलिब्रिटी स्टेटस से जुड़ी सुख-सुविधाएं छीन लेने से वो आखिरकार टूट जाएंगे. इस बारे में संजय ने कहा- लेकिन मुझे कुछ नहीं हुआ, क्योंकि मैं टूटा नहीं. उल्टा वो खुद सदमे में आ गए थे. वो मेरा मजाक उड़ाते थे. उनमें से एक अधिकारी मेरे पास आकर बोला था- तुम्हें यहां कोई सिगरेट नहीं मिलने वाली, अब क्या करोगे? तो मेरा जवाब था- सर, यहां बीड़ी तो मिलेगी न. इन सब बदलावों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ा, तो वो इस बात से परेशान हो गए कि यह इंसान इतना जमीन से जुड़ा हुआ और बेअसर कैसे है.

  • ‘लवरेज’ में प्रेम की चार कहानियां, रिश्तों और विश्वास के अनसुने पहलुओं को पर्दे पर दिखाएगी मनोज कृष्ण की फिल्म

    ‘लवरेज’ में प्रेम की चार कहानियां, रिश्तों और विश्वास के अनसुने पहलुओं को पर्दे पर दिखाएगी मनोज कृष्ण की फिल्म

    प्रेम को किसी एक परिभाषा, रिश्ते या सामाजिक सीमा में बांधा जा सकता है? क्या प्रेम केवल आकर्षण है, या किसी दूसरे मन की पीड़ा को समझने और उसे स्वीकार करने का साहस भी? लेखक-निर्देशक मनोज कृष्ण की स्वतंत्र फिल्म ‘लवरेज’ इन्हीं सवालों के साथ दर्शकों के बीच आने को तैयार है.

    हाल ही में मुंबई में आयोजित फिल्म के विशेष प्रीमियर में शिशिर शर्मा, कला निर्देशक जयंत देसमुख, तारिक उमर खान, राजकुमार कनौजिया और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता निर्देशक-छायाकार शुभ्रांशु दास सहित सिनेमा और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लेखक, समीक्षक पत्रकार उपस्थित रहे.

    क्या है फिल्म की कहानी?
    अदहन क्रिएशन के बैनर तले बनी ‘लवरेज’ चार अलग-अलग कहानियों का संग्रह है. दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, कोलकाता और मथुरा के आसपास फिल्माई गई ये कहानियां समाज के अलग-अलग वर्गों और जीवन-स्थितियों को दर्शाती हैं. इनके परिवेश अलग हैं, लेकिन इन्हें जोड़ने वाला सूत्र है, प्रेम और मनुष्य की जुड़ाव की आवश्यकता.

    स्त्री अनुभवों को केंद्र में रखती ये फिल्म तन के आकर्षण से आगे बढ़कर मन के प्रति प्रेम की महत्ता तलाशती है. इसमें ममता है, अपनापन है और संदेह से भटकते प्रेम की व्यथा भी. कहानियां सवाल उठाती हैं कि जहां विश्वास की जगह संशय और अपनत्व की जगह अधिकार ले लेता है, वहां प्रेम का स्वरूप कैसे बदल जाता है. प्रेम को समझने के लिए समर्पण और विश्वास चाहिए, लेकिन क्या समाज दूसरे व्यक्ति की स्वतंत्रता और उसके मन को स्वीकार करने के लिए तैयार है?

    ‘लवरेज’ एक फिल्म होने के साथ प्रेम पर एक वैचारिक संवाद भी है. इसकी अधूरी कहानियों में जीवन की पूरी दास्तान सुनाई देती है; क्योंकि हर रिश्ते को मनचाहा अंत नहीं मिलता, फिर भी उसमें जिया गया स्नेह, संघर्ष और इंतजार अर्थहीन नहीं हो जाता.

    क्यों खास है फिल्म?
    स्वतंत्र सिनेमा की शक्ति इसी स्वाभाविकता में है. वो जीवन को उसकी उलझनों, खामोशियों और असहज प्रश्नों के साथ सामने रख सकता है. ‘लवरेज’ मौलिक कहानियों की इसी महत्ता को रेखांकित करती है, ऐसी कहानियां जो परिचित जीवन में छिपे अनसुने अनुभवों को आवाज देती हैं.

    फिल्म में चार गीत हैं, जिनमें से तीन को मशहूर गायिका मधुश्री भट्टाचार्य ने स्वर दिया है. कथा, पटकथा और गीत मनोज कृष्ण के हैं; कोलकाता की कहानी में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की रचना भी शामिल है. संगीत रॉबी बादल ने तैयार किया है.

    फिल्म के अंत में मधुश्री की आवाज़ में गूंजता गीत- पूछती फिर रही लड़कियां… महिलाओं के विरुद्ध हिंसा की पीड़ा और प्रतिरोध को स्वर देता है. गीत ऑडियंस से जवाब मांगता है, स्त्री की गरिमा, सुरक्षा और स्वतंत्रता पर उठे सवालों का जवाब पितृसत्ता देगी, या मौन बनी रहेगी? फिल्म दर्शकों को इस प्रश्न के साथ लौटाती है.

    पत्रकारिता और लेखन से निर्देशन में आए मनोज कृष्ण की यह पहली फिल्म है. सर्कल क्रिएशन स्टूडियो में तैयार ‘लवरेज’ को टीएनवी फिल्म्स रिलीज करने जा रही है. टीएनवी के निदेशक प्रज्ञेश कुमार सिंह के अनुसार, कंपनी मौलिक कहानियों और सिनेमा में नए प्रयोग करने वाले स्वतंत्र फिल्मकारों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है. फिल्म जल्द देशभर के सिनेमाघरों में दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी है.

    बता दें कि फिल्म में चंदन रॉय, नंद किशोर पंत, बसंत, रवि, राजेश रमन, सिमरन, दिव्या और राजश्री अहम भूमिका में हैं.

  • दृश्यम 3 में अजय देवगन ने मोहनलाल को छोड़ा पीछे? कहानी और कोर्टरूम ड्रामा ने बढ़ाया सस्पेंस

    दृश्यम 3 में अजय देवगन ने मोहनलाल को छोड़ा पीछे? कहानी और कोर्टरूम ड्रामा ने बढ़ाया सस्पेंस

    आज से करीब 11 साल पहले साल 2015 में अजय देवगन फिल्म दृश्यम लेकर आए थे, जिसने लोगों की नींद उड़ा दी थी. उसमें जिस तरह फैमिली इमोशन्स के साथ दिमाग हिलाने वाला ट्विस्ट डाला गया, वो सचमुच हैरान करने वाला था. ये मोहनलाल की मलयालम फिल्म दृश्यम का ऑफिशियल रीमेक थी, जिसे जीतू जोसेफ ने लिखा था. 'दृश्यम' आगे चलकर एक फिल्म फ्रैंचाइजी के रूप में बदली, जिसके अभी तक सभी भाषाओं में तीन पार्ट आए. आज 2 अक्टूबर को अजय की दृश्यम 3 यानी 'दृश्यम द कन्क्लूजन' सिनेमाघरों में रिलीज हुई.

    मोहनलाल से बेहतर अजय की फिल्म
    हिंदी में दृश्यम 3 की कहानी मोहनलाल वाली मलयालम दृश्यम 3 से बिल्कुल अलग है. वैसे तो 'दृश्यम' एक रीमेक फ्रैंचाइजी है, मगर इसे हिंदी में बनाने वाले मेकर अभिषेक पाठक ने तीसरे पार्ट की कहानी को खुद लिखा है. साथ ही विजय सलगांवकर की कहानी को फाइनल क्लोजर देकर हिंदी में इस फ्रैंचाइजी का सफर समाप्त किया है. हालांकि मलयालम में दृश्यम 4 भी बनने वाली है, जिसकी घोषणा जीतू जोसेफ पहले ही कर चुके थे.

    वैसे अगर अजय की फिल्म के मेकर्स चाहते, तो मलयालम वाली दृश्यम को ही पार्ट 3 के रूप में पेश कर सकते थे. लेकिन अब फिल्म देखने के बाद ये एहसास होता है कि जो हुआ, सही हुआ. 'दृश्यम द कन्क्लूजन' फिल्म इस साल आई मलयालम वाली दृश्यम 3 से कई गुना बेहतर है. अजय की फिल्म की कहानी मोहनलाल वाली से ज्यादा इंगेजिंग है. वहीं मलयालम वाली दृश्यम 3 इस फ्रैंचाइजी की सबसे कमजोर फिल्म है. इस बात को क्रिटिक्स और ऑडियंस ने भी माना.

    क्या थी मलयालम दृश्यम 3 की स्टोरी?
    सबसे पहले मलयालम वाली दृश्यम 3 फिल्म की कहानी को देखें, तो उसमें जॉर्जकुट्टी अपने परिवार के साथ एक नई दुनिया बिताने के ख्वाब देखता है. वो चाहता है कि उसकी बेटी अंजू अब शादी करके अपना घर बसाए. मगर शहर में उसकी इमेज विवादित वरुण मर्डर केस के चलते खराब हो चुकी है, जिसके कारण अंजू से कोई शादी नहीं करना चाहता. इस बीच वरुण के पेरेंट्स गीता और प्रभाकर अपने बेटे की मौत का बदला लेने की फिराक में हैं.

    वो जॉर्जकुट्टी की बेटी के लिए एक पहले से सोची-समझी साजिश रचते हैं, ताकि वो खुद अपने मुंह से वरुण की मौत का सच और अपने पिता का राज खोल सके. गीता और प्रभाकर इस काम में कुछ हद तक सफल होते हैं. लेकिन तभी जॉर्जकुट्टी अपनी बेटी को बचाने के लिए बीच में आ जाता है, और खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर देता है. यही दृश्यम 3 की कहानी का अंत हो जाता है, जो एक सस्पेंस-थ्रिलर कम बल्कि फैमिली-ड्रामा ज्यादा बन जाती है.

    क्या है अजय वाली 'दृश्यम द कन्क्लूजन' की कहानी?
    अब अजय देवगन वाली दृश्यम 3 ने इस कहानी का सिर्फ 10 प्रतिशत ही इस्तेमाल किया है. 'दृश्यम द कन्क्लूजन' में कहानी सिर्फ विजय सलगांवकर की फैमिली नहीं, बल्कि उसके इर्द-गिर्द हुई पुलिस इनवेस्टिगेशन और इंगेजिंग कोर्ट रूम ड्रामा को भी शामिल करती है. इसमें सैम की डेडबॉडी के आसपास बना सस्पेंस आपकी टेंशन बढ़ाता है. हिंदी वाली दृश्यम 3 में मलयालम जैसे अंजू की मैरिड लाइफ पर फोकस नहीं है. बल्कि इसमें विजय सलगांवकर की समझदारी और अपने दुश्मनों से आगे रहने वाली चालाकी पर ध्यान दिया गया है.

    हिंदी वाली दृश्यम 3 अपनी फ्रैंचाइजी का जो बेस है, उसको पकड़कर आगे बढ़ती है. जबकि मलयालम वाली दृश्यम 3 फैमिली ड्रामा में ज्यादा घुस जाती है, जो निराश करती है. यानी ये कहना सही होगा कि अजय देवगन ने मोहनलाल वाली पिक्चर का फ्रेम टू फ्रेम रीमेक ना बनाकर एक सही फैसला लिया है. इसमें डायरेक्टर-राइटर अभिषेक पाठक की तारीफ बनती है कि उन्होंने फिर वही दमदार फिल्म डिलीवर की, जिसकी लोग उम्मीद लगा रहे थे.

  • रिहाना के घर पर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट, आरोपी महिला पर हत्या की कोशिश समेत 14 आरोप

    रिहाना के घर पर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट, आरोपी महिला पर हत्या की कोशिश समेत 14 आरोप

     

    हॉलीवुड की मशहूर सिंगर रिहाना के बेवर्ली हिल्स स्थित घर के पास इस साल मार्च में गोलीबारी की घटना हुई थी। उनके घर की तरफ एक महिला ने बार-बार फायरिंग की थी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। इस महिला पर कोर्ट में केस चल रहा है। महिला पर हत्या की कोशिश समेत 14 गंभीर अपराधों के आरोप लगे हैं।

    कोर्ट ने क्या कहा?
    फ्लोरिडा की एक महिला पर आरोप है कि उसने रिहाना और रैपर रॉकी के घर पर राइफल से गोली चलाई। गोली उस ट्रेलर पर लगी, जिसमें यह मशहूर कपल मौजूद था। उस नर्सरी पर भी लगी, जहां उनके बच्चे थे। अब एक ग्रैंड जूरी ने उस महिला पर हत्या की कोशिश समेत 14 गंभीर अपराधों के आरोप तय किए हैं। ऑरलैंडो की रहने वाली 36 वर्षीय आरोपी महिला इवाना लिसेट ऑर्टिज के खिलाफ लगे इन आरोपों की जानकारी लॉस एंजिल्स काउंटी के जज ने बुधवार को सार्वजनिक की।

    26 लाख डॉलर की जमानत राशि पर हिरासत का आदेश
    कोर्ट में पीले रंग के जेल के कपड़े पहने हुए आरोपी ऑर्टिज ने सिर्फ अपने वकील से बात की। वकील ने आरोपी की तरफ से 'बेगुनाह' होने की दलील दी। इसके बाद जज ने उसे 26 लाख डॉलर की जमानत राशि पर हिरासत में रखने का आदेश दिया।
    मालूम हो कि यह फैसला एक दूसरे जज के उस आदेश के एक दिन बाद आया, जिसमें कहा गया था कि ऑर्टिज मानसिक रूप से मुकदमे का सामना करने के काबिल है। ऑर्टिज की कई महीनों तक चली मानसिक जांच के दौरान सीक्रेट ग्रैंड जूरी की कार्यवाही हुई। जूरी ने 18 जून को अपना आरोप-पत्र सौंपा, लेकिन जज के उसके काबिल होने पर फैसला सुनाने तक इसे तीन महीने तक गुप्त रखा गया। अब, जो मामला रुका हुआ लग रहा था, संभव है कि वह तेजी से मुकदमे की ओर बढ़ रहा है।

    कब हुई थी गोलीबारी की घटना?
    पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी महिला ने 08 मार्च को सिंगर रिहाना के घर के पास सेमी-ऑटोमैटिक राइफल से गोली चलाई थी। घटना के समय रिहाना, उनके पार्टनर और बच्चे घर के अंदर ही थे। गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ। अधिकारियों का आरोप है कि महिला ने एक टेस्ला कार चलाई और उसे उस मशहूर गायिका और उनके रैप स्टार पार्टनर रॉकी की बेवर्ली हिल्स इलाके में मौजूद प्रॉपर्टी के गेट तक ले गई। वहां उसने खिड़की से AR-15 स्टाइल की राइफल बाहर निकाली और प्रॉपर्टी तथा पड़ोस के घर की तरफ कम से कम 20 राउंड गोलियां चलाईं।

    रिहाना को मारना चाहती थी आरोपी?
    डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी अलेक्जेंडर बॉट ने कोर्ट के बाहर कहा, 'यह रिहाना को मारना चाहती थी। बाकी सभी लोग तो बस अनजाने में इसकी चपेट में आ गए'। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, गोलियां एयरस्ट्रीम ट्रेलर को चीरती हुई निकल गईं। गोलीबारी के दौरान गोलिायं घर के उस नर्सरी वाले कमरे की दीवार पर भी लगीं, जहां कपल के तीन छोटे बच्चे अपनी नैनी के साथ मौजूद थे। रिहाना की मां और घर के कई कर्मचारी भी वहां मौजूद थे, और अधिकारियों का कहना है कि उसने पड़ोसी के घर की तरफ भी गोलियां चलाईं।

    ऑर्टिज के वकील ने क्या कहा?
    ऑर्टिज के वकील, डिप्टी पब्लिक डिफेंडर डेरेक डिलमैन ने अदालत के बाहर मीडिया से बात नहीं की। उन्होंने आरोपों पर सार्वजनिक बचावकर्ता के कार्यालय से टिप्पणी मांगने वाले संदेश का तत्काल जवाब नहीं दिया गया। उसके दोषी न होने की दलीलों के अलावा, उसके वकीलों ने सार्वजनिक रूप से आरोपों पर कुछ नहीं कहा, केवल यह कहा है कि वे उसके अधिकारों की रक्षा के लिए काम करेंगे। जांचकर्ताओं ने कहा कि गिरफ्तारी के दिन ऑर्टिज ने उनसे कहा, 'मैं हत्या का प्रयास नहीं कर रही थी'।

     

  • जावेद अख्तर ने भारतीय पायलट स्मित मछार को किया सलाम, बोले- महावीर चक्र के हकदार

    जावेद अख्तर ने भारतीय पायलट स्मित मछार को किया सलाम, बोले- महावीर चक्र के हकदार

    इंडियन सिनेमा के जाने-माने गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाई दुबई की उड़ान के दौरान हुई एक कथित घटना में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार के काम की तारीफ की है.

    सोशल मीडिया अकाउंट x पर अख्तर ने मछार की हिम्मत की तारीफ की और कहा कि पायलट को उनके काम के लिए सम्मान मिलना चाहिए. अख्तर ने लिखा, 'स्मित मछार  को सलाम!! बेशक, वह महावीर चक्र जैसे सम्मान के हकदार हैं.'

    जानकारी के लिए बता दें कि महावीर चक्र भारत का दूसरा सबसे बड़ा सैन्य सम्मान है और यह सशस्त्र बलों के सदस्यों को दुश्मन का सामना करते हुए असाधारण बहादुरी दिखाने के लिए दिया जाता है.

    आखिर क्या था पूरा मामला?
    UAE से तेल अवीव जा रही Flydubai फ्लाइट में ओमानी को-पायलट ने कथित तौर पर कैप्टन पर चाकू से हमला किया. इसके बाद विमान तेजी से नीचे गिरने लगा.  विमान में मौजूद यात्रियों और दूसरे क्रू मेंबर्स ने कॉकपिट में पहुंचकर को-पायलट को काबू किया और विमान को स्थिर करने में मदद की. इसके बाद विमान की सऊदी अरब के तबुक में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

    कैप्टन स्मित मछार के काम की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई बॉलीवुड हस्तियों ने की है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर भारतीय पायलट की हिम्मत की सराहना की. पीएम मोदी ने मच्छार को "हीरो" कहा और कहा कि उनके काम से लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद मिली.

    जावेद अख्तर के अलावा बॉलीवुड के कई और सितारे जैसे आर. माधवन, परेश रावल, विजय देवरकोंडा, सोनम कपूर, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, जैकी श्रॉफ और कंगना रनौत जैसे अभिनेताओं ने भी मछार के प्रति अपनी तारीफ जाहिर की. माधवन ने कैप्टन के जल्द ठीक होने की कामना की, जबकि देवरकोंडा ने उनके काम की तारीफ की और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की.

  • ‘राइज एंड फॉल 2’ में तेज प्रताप की गोद में बैठकर सारा गुरपाल ने किया डांस, प्रोमो हुआ वायरल

    ‘राइज एंड फॉल 2’ में तेज प्रताप की गोद में बैठकर सारा गुरपाल ने किया डांस, प्रोमो हुआ वायरल

    भोजपुरी बवाल के बाद तेज प्रताप यादव 'राइज एंड फॉल 2' में नजर आ रहे हैं. शो में एक बार फिर तेज प्रताप का मस्तमौला अंदाज देखने को मिल रहा है. शो में कई बार वो अग्रेसिव भी हो जाते हैं. अब 'राइज एंड फॉल 2' का लेटेस्ट प्रोमो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. प्रोमो में पंजाबी एक्ट्रेस-सिंगर सारा गुरपाल, बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की गोद में बैठकर डांस करती नजर आ रही हैं.

    एक्ट्रेस का डांस वायरल
    राइज एंड फॉल 2 के नए प्रोमो में लिफ्ट मोहतरमा द्वारा अनाउंसमेंट की जाती है. वर्कर से कहा जाता है कि आपको लग रहा था कि आप पार्टी में आए हैं. आप ऑडिशन देने आए हैं. आज यहां होगा इस सीजन का पहला राइज. तेज प्रताप जी अब वक्त है फैसला लेने का.

    इसके बाद सारा गुरपाल बॉलीवुड गाने पर धमाकेदार डांस करती हैं और तेज प्रताप की गोद में बैठ जाती हैं. सारा गुरपाल का रोमांटिक डांस देखकर वहां बैठे सभी लोग शॉक्ड हो जाते हैं. सारा ने तेज प्रताप को क्यूटी भी कहा. इसके बाद वो बिहार में धमाल मच जाएगा. ये सभी स्वरा शरमा कर अपना मुंह छिपा लेती हैं.  इसके बाद गौतम गुलाटी फिल्मी डायलॉग बोल कर तेज प्रताप को इंप्रेस करने लग जाते हैं.

    प्रोमो देखकर पता चल रहा है कि एपिसोड में पेंटहाउस में जाने के लिए वर्कर को ऑडिशन देना पड़ेगा. तेज प्रताप को जिसका ऑडिशन पसंद आएगा. उस वर्कर को पेंटहाउस में आने का मौका मिलेगा. प्रोमो के अंत में माहौल थोड़ा टेंशन वाला नजर आता है और काजल राघवानी रोती दिखती हैं.

    तेज प्रताप की बात करें, तो उन्होंने 'राइज एंड फॉल 2' में अपनी एंट्री से ही धमाल मचा दिया है. शो के पहले ही हफ्ते में उन्होंने 'अल्टिमेट रूलर' बनकर इतिहास रच दिया है. अपने इंट्रोडक्शन वीडियो में तेज प्रताप ने खुद को 'बरगद के पेड़' से तुलना की थी, कहते हुए कि भले ही शाखाएं हिलें, लेकिन जड़ें मजबूत हैं. उन्होंने वादा किया था कि पेंटहाउस पर कब्जा नहीं, बल्कि 'दरबार' लगाएंगे और बेसमेंट वालों पर राज करेंगे. अब तक उनकी ये सही साबित हुई हैं.