Category: मनोरंजन

  • खतरों के खिलाड़ी 15 के विनर पर रोहित शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मुझे भी नहीं पता’

    खतरों के खिलाड़ी 15 के विनर पर रोहित शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मुझे भी नहीं पता’

    स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' के फिनाले एपिसोड की शूटिंग 13 सितंबर को हुई है. इसके बाद फिनाले की शूटिंग से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. मेकर्स ने अभी तक फाइनलिस्ट के नाम ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है, लेकिन लीक हुई झलकियों के बाद विनर को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं.

    फिनाले के विनर की रेस में फरहाना भट्ट और अविनाश मिश्रा का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है. इसी बीच शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर को लेकर चल रही इन चर्चाओं पर बात की है.

    कौन बना 'खतरों के खिलाड़ी 15' का विनर?
    विरलभयानी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है, 'खतरों के खिलाड़ी 15' के फिनाले की शूटिंग के लिए जब रोहित शेट्टी सेट पर पहुंचे तो पैपराजी ने उन्हें घेर लिया. इस दौरान उनसे फरहाना भट्ट को लेकर चल रही चर्चाओं और इस सवाल पर पूछा गया कि क्या उन्होंने इस सीजन की ट्रॉफी जीत ली है.

    हालांकि, रोहित शेट्टी ने विनर को लेकर कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, 'मुझे भी नहीं पता कि विनर कौन है.'  शो अभी टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा है और मेकर्स ने फाइनलिस्ट की ऑफिशियल लिस्ट भी जारी नहीं की है. इसके बावजूद सोशल मीडिया पर विनर को लेकर कयास तेज हो गए हैं.

    बता दें, फरहाना भट्ट और अविनाश मिश्रा दोनों ही शो के मजबूत कंटेस्टेंट बनकर सामने आए हैं. दोनों ने अपने स्टंट से लगातार दर्शकों को इंप्रेस किया है. इस सीजन के कई कंटेस्टेंट्स के मुकाबले फरहाना और अविनाश ने अब तक कोई स्टंट बीच में नहीं छोड़ा है.

    अविनाश को मिली पावर
    हाल ही में अविनाश ने पानी वाला एक स्टंट किया था, जिसे उन्होंने सिर्फ 1 मिनट 16 सेकंड में पूरा कर लिया. उन्हें किसी एक टास्क को करने से मना करने की पावर भी मिली है, जो उनके लिए काफी बड़ा एडवांटेज है.

    'खतरों के खिलाड़ी 15' के बारे में
    इस साल 'खतरों के खिलाड़ी' का सीजन 'ओल्ड वर्सेज न्यू: डर का नया दौर' थीम पर बेस्ड है. शो में कुछ पुराने कंटेस्टेंट्स की वापसी हुई है, जिनमें रुबीना दिलैक, रित्विक धनजानी, विशाल, करण वाही और जैस्मिन भसीन शामिल हैं. वहीं अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, ओरी, रुहानिका धवन और गौरव खन्ना जैसे नए कंटेस्टेंट्स भी शो का हिस्सा बने हैं.

  • रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, भक्तिमय हुआ माहौल

    रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, भक्तिमय हुआ माहौल

     रणबीर कपूर और साई पल्लवी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब और बढ़ गई है. फिल्म का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज हो गया है और रिलीज होते ही इसने माहौल भक्तिमय कर दिया. गाने में भगवान राम की भव्य गाथा, दिव्य छवियां और दमदार विजुअल्स देखने को मिल रहे हैं, वहीं इसकी भक्ति में डूबी धुन सीधे दिल तक पहुंचती है.

    खत्म हुआ इंतजार!
    रणबीर कपूर के राम अवतार की झलक ने पहले ही फैंस का ध्यान खींच रखा था, अब ‘जय जय राम’ ने फिल्म को लेकर बज और भी तगड़ा कर दिया है. सोशल मीडिया पर फैंस गाने की धुन और फिल्म के विजुअल ट्रीटमेंट की जमकर चर्चा कर रहे हैं. गणेश चतुर्थी के मौके पर मेकर्स ने फैंस को बड़ा तोहफा दे दिया है.

    अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज के साथ ए आर रहमान का म्यूजिक और जय जय राम की धुन बेहद ही मनमोहक लगती है. विजुअल की बात करें तो गाने में राम-सिया के स्वयंवर और शादी से लेकर राज्यभिषेक की तैयारी और वनवास जाने तक की झलक दिखती है. गाने को राम-सीता की प्रेम कहानी और लोगों की आस्था से जोड़कर देखा जाए तो गलत नहीं होगा.

    गाने में राम सिया राम जय जय राम का पुराना फील भी आता है. जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है. गाना सुनकर फैंस बेहद खुश हो गए हैं. हर कोई कमेंट्स बॉक्स में बस तारीफों के पुल ही बांध रहा है. यूजर्स का कहना है कि- जितना प्यारा गाना सुनने में लग रहा है उतना ही देखने में आंखों को शीतलता मिल रही है. पूरी टीम को शुभकामनाएं.

    राम-सीता के पवित्र रिश्ते को सेलिब्रेट करती इन तस्वीरों ने सही मायने में फैंस का दिल जीत लिया है. फैंस का कहना है कि अगर गाना ऐसा है तो सच में इंतजार करना तो बनता था, और लाजिमी है. गाने में लक्ष्मण और भरत का किरदार निभा रहे रवि दुबे और आदिनाथ कोठारे की भी झलक दिखी है. ग्रैंड सेट, भक्तिभाव से भरपुर राम का ये संसार बेहद चौंका देने वाला है.

    मालूम हो कि 'रामायण' का पहला पार्ट इस दिवाली यानी 6 नवंबर को रिलीज होने वाला है. पहले पार्ट में वनवास जाने तक की कहानी दिखाए जाने की चर्चा है. हनुमान की एंट्री दूसरे पार्ट में होगी.

  • महज 2 करोड़ में बनी ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, वर्ल्डवाइड कमाई 268 करोड़ पार

    महज 2 करोड़ में बनी ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, वर्ल्डवाइड कमाई 268 करोड़ पार

    यह तो किसी चमत्कार से कम नहीं है… महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. नीम करोली बाबा के जीवन और महिमा पर आधारित इस फिल्म की कमाई देख दुनिया हैरान है. छोटे बजट की इस फिल्म ने वीकेंड पर तूफानी कलेक्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है.

    हनुमान अंश का जलवा बरकरार
    'हनुमान अंश' की रविवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 38वें दिन कुल 22.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म का भारत में अब तक का कुल ग्रॉस कलेक्शन 253.55 करोड़ हो गया है, जबकि कुल नेट कलेक्शन 214.63 करोड़ तक जा पहुंचा है.

    विदेशों में भी फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. विदेशों में फिल्म ने 38वें दिन 5.00 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन अब तक 14.50 करोड़ तक पहुंच गया है. इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 268.05 करोड़ हो गया है.

    दुनिया हुई 'हनुमान अंश' की मुरीद
    2 करोड़ की फिल्म ने 250 करोड़ का आंकड़ा पार करके ये साबित कर दिया है कि अगर फिल्म और कहानी में दम हो तो छोटे बजट की फिल्में भी कामयाबी के झंडे गाड़ सकती है. बड़ी स्टारकास्ट न होने के बावजूद भी फिल्म को दुनियाभर में इतना प्यार मिल रहा है. नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म की सादगी, कहानी और भजन फैंस का दिल जीत रहे हैं.

    यही वजह है कि हर गुजरते दिन के साथ फिल्म की कमाई में उछाल ही देखने को मिल रहा है. फिल्म की कमाई किसी चमत्कार से कम नहीं है.

     

  • अमित मजीठिया ने खोले बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के राज, पॉडकास्ट में किए कई बड़े दावे

    अमित मजीठिया ने खोले बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के राज, पॉडकास्ट में किए कई बड़े दावे

    क्रिकेट एनालिस्ट और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अमित मजीठिया ने अपनी जिंदगी के कई ऐसे राज खोले, जो शायद किसी को नहीं मालूम होंगे. बॉलीवुड की पार्टियां, क्रिकेटर्स की महफिलें और सट्टेबाजी के खेल से जुड़े राज. उन्होंने बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों से अपनी दोस्ती, एक्ट्रेस के साथ रिश्ते, क्रिकेटर्स से मुलाकात और मैच फिक्सिंग को लेकर भी खुलकर बात की.

    अमित मजीठिया ने खोले राज
    एजाज खान के पॉडकास्ट में अमित मजीठिया ने खुद पर लगे आरोपों पर बात की. एजाज ने पूछा कि आपको लगता है कि आपका नाम कई बॉलीवुड शख्सियत के साथ जुड़ा हुआ है, खास कर लड़कियों के साथ. मेरी रिसर्च बताती हैं कि आपके आसपास कोई ना कोई बॉलीवुड हीरोइन रहती ही है. आप उन्हें महंगे गिफ्ट और रॉयल ट्रीटमेंट देते हैं. इस पर अमित ने इन बातों से इनकार किया. उन्होंने कहा, ''बॉलीवुड में मेरी जान पहचान है, लेकिन मैंने महंगे गिफ्ट नहीं दिए.'' उनके मुताबिक कई एक्ट्रेसेस उनके दोस्तों के जन्मदिन या उनके अपने जन्मदिन पर आती थीं. इसके अलावा किसी सेलिब्रिटी के किसी शो के सिलसिले से आने पर पार्टी के बाद मुलाकात हो जाती है.

    अमित ने बिना नाम लिए हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए. उन्होंने कहा, -बॉलीवुड एक्ट्रेसेस मेरे यहां बुर्का पहनकर बैठती हैं. मिस वर्ल्ड, मिस यूनिवर्स जो भी हैं आप समझ गये होंगे मैं  किसकी बात कर रहा हूं.

    उनसे पूछा गया कि क्या उनका कभी किसी एक्ट्रेस के साथ अफेयर रहा है, तो अमित ने कहा- ना ना कभी नहीं, दोस्ती तो खैर बहुतों से रही. उन्होंने कहा कि जब भी कोई बॉलीवुड सेलिब्रिटी आते हैं और दूसरे दिन फ्री रहते हैं, तो मेरी गाड़ी मांगते है. मेरा टूरिज्म का भी काम है, तो कई सेलिब्रिटी आते है. मेरी कार ले जाते हैं, ऐसे में उस तरह से भी मेरे कनेक्शन बन जाते हैं.

    पॉडकास्ट में बातचीत सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं रही. अमित से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी मैच फिक्सिंग की है या किसी क्रिकेटर से इनसाइड इंफॉर्मेशन लेकर मैच का रुख बदलने की कोशिश की है. उन्होंने कहा- मैच फिक्सिंग मैंने डायरेक्टली ना कभी की है और ना ही किसी क्रिकेटर को अप्रोच किया है. ये मेरे रूल बुक में नहीं है. ऐसा नहीं है कि मैं कर नहीं सकता. मैं चाहता तो आसानी से कर सकती था. मेरे कितने सारे क्रिकेटर दोस्त हैं, जो मेरे क्लब पर आते थे हुक्का पीने, मुजरा देखने. लेकिन वो बोलते थे क्लब को दो घंटे के लिए बंद कर दो कोई कॉमन पब्लिक नहीं आनी चाहिए. अमित ने कहा कि उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया, क्योंकि वो अपने रेगुलर ग्राहकों को सिर्फ किसी सेलिब्रिटी या क्रिकेटर के लिए रोकना नहीं चाहते थे.

    क्यों गए थे दुबई?
    अमित ने दुबई जाने की वजह भी बताई. उन्होंने कहा- जब मैं दुबई गया वो नोटबंदी का दूसरा दिन था. तब भारत में ऑनलाइन बेटिंग पैदा ही नहीं हुई थी, क्योंकि पैदा करने वाला मैं हूं. जब नोटबंदी हुई थी तब में एनालिटिक्स नहीं था तब टिप्पर था.

    अमित ने दुबई की बार डांसर पर  भी बात की. उन्होंने कहा मेरे क्लब मैं सनी लिओनी, उनके पति डेनियल और फिल्म फेयर के मालिक रिजवान साजन बैठे थे. सामने की टेबल पर मैं और मेरी पत्नी बैठे थे. मैं उस वक्त ये सोच रहा था कि मैं इस वक्त एक ऐसी औरत के साथ बैठा हूं, जो आप भी जानते हैं कि पॉर्न स्टार रह चुकीं हैं. अब चाहे वो आइंटम नंबर कर रहीं हो, चाहे हीरोइन हो, पॉर्न स्टार से तो हमारी बार की लड़कियां अच्छी हैं, तो हम उनके साथ बैठकर क्यों नहीं खा सकते.

    अमित का दावा है कि ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि पंजाबी हीरोइन भी उनके यहां आती हैं. उन्होंने कहा- पंजाबी मूवी की बड़ी-बड़ी हीरोइन, हीरो, बड़े नेता और पुलिस वाले मेरे क्लब में आते थे और डांस देखकर चले जाते हैं. ये लोग बिल भी नहीं देते हैं.
     

  • इशिता दत्ता का बड़ा खुलासा, प्रेग्नेंसी के दौरान की ‘घमासान’ की शूटिंग; डिलीवरी के बाद शुरू की ‘दृश्यम 3’

    इशिता दत्ता का बड़ा खुलासा, प्रेग्नेंसी के दौरान की ‘घमासान’ की शूटिंग; डिलीवरी के बाद शुरू की ‘दृश्यम 3’

    मुंबई 

    इशिता दत्ता के लिए सितंबर और अक्टूबर का महीना बहुत ही खास होने जा रहा है. क्योंकि उनकी फिल्म घमासान 11 सितंबर को ओट प्लेटफॉर्म जी5 (ZEE5) पर रिलीज होने जा रही है. दूसरी तरफ उनकी मच अवेटेड फिल्म दृश्यम 3 भी आने वाली 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बीते दिनों इस फिल्म दृश्यम 3 का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसमें फिल्म की लगभग सारी कास्ट मौजूद रही. लेकिन फिल्म की शूटिंग के चलते इशिता दत्ता ट्रेलर लॉन्च में नहीं पहुंच पाईं। 

    फिल्म दृश्यम 3 के ट्रेलर को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं और फिल्म के रिलीज का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे हैं. जब से इस फिल्म का फर्स्ट लुक दर्शकों के सामने आया था. फैंस फिल्म को देखने के लिए काफी बेताब हैं. हाल ही में फिल्म की एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने फिल्म घमासान को लेकर एनडीटीवी से बात की, जहां उन्होंने अपने किरदार और फिल्म को लेकर काफी राज खोले। 

    तिग्मांशु धूलिया के साथ
    जब एक्ट्रेस इशिता दत्ता से पूछा गया कि फिल्म घामासान में दर्शकों को क्या दिखने वाला है और आपका किरदार कैसा होगा? इस बात पर एक्ट्रेस ने कहा कि, "फिल्म घमासान बहुत ही इंटेंस प्रोजेक्ट है. इस फिल्म में बदला, लड़ाई-झगड़ा, गैंग ये सब कुछ देखने के लिए मिलेगा. फिल्म को हमने चित्रकूट में शूट किया. इसके अलावा आसपास के जंगलों में भी शूट किया है. जब हम शूट करने जाते थे तो हमको लगता था कि हम किस दुनिया में आ गए हैं. वो सब आपको स्क्रीन पर भी नजर आएगा. फिल्म में अरशद वारसी और बाकी जो डकैतों का गैंग नजर आएगा, उसको देखकर आप डर जाएंगे।

     उन्होंने आगे कहा, "मैं काफी खुश थी जब मेरे पास कॉल आया और बताया कि मुझे तिग्मांशु धूलिया के साथ काम करने के लिए मिलेगा. मुझे स्क्रिप्ट सुनने की जरूरत भी नहीं थी. मैंने इस प्रोजेक्ट को हाल ही में हां कह दिया. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि शुरुआत में एक सीन था, जिसमें मैं एक फॉरेस्ट ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाली थी. क्योंकि वह सीन फिल्म से हटा दिया था. क्योंकि जो मेरा कैरेक्टर है, वह उस किरदार से बिल्कुल भी मैच नहीं हो रहा था. फिल्म में मेरा जो थोड़ा बहुत एक्शन सीन थे, वो फिल्म में नहीं है. मैं सिर्फ एक पत्नी के किरदार में दिखूंगी। 

    पत्नी या बहन का किरदार
    जब इशिता दत्ता से पूछा गया कि आपको ज्यादातर फिल्मों में किसी की पत्नी या बहन का का केरैक्टर ही क्यों मिलता है? इस बात पर एक्ट्रेस ने कहा कि मैं भी यही जानना चाहती हूं कि मुझे ऐसे ही किरदार क्यों मिलते हैं. मैं भी कॉमेडी और एक्शन जैसे किरदार करना चाहती हूं. मैं नेगेटिव किरदार भी करना चाहती हूं. मेरे पास घमासान का एक बहुत पुराना किस्सा है। 

    फिल्म दो-तीन साल पहले शूट हुई थी. उस वक्त में गर्भवती थी. मेरा पहला बच्चा होने वाला था. जिस वक्त हम चित्रकूट में शूट कर रहे थे, उस वक्त में 6 मंथ प्रेग्नेंट थी. फिल्म की टीम काफी केयरिंग थी. उन्होंने मेरे लिए काफी कुछ चेंज किया. मेरे फिल्म के जो पोर्शन थे, वो ज्यादातर लखनऊ में शूट हुए. जिससे मैं कंफर्ट में रहूं. फिल्म की टीम ने मेरे लिए बहुत एडजस्ट किया. फिल्म में भी आपको मैं दुपट्टे में नजर आऊंगी। 

    जब मैं दृश्यम 3 की शूटिंग करने वाली थी. उस वक्त मेरे दूसरे बच्चे का जन्म हुआ. मैं उस समय काफी टेंशन में थी, क्योंकि मुझे फिल्म में बहुत ही यंग दिखाना था और मैं प्रेग्नेंट होने की वजह से काफी ओवरवेट हो गई थी. मैं इतना कह सकती हूं कि मेरे दोनों बेटे घमासान और दृश्यम 3 के शूट के समय ही इस दुनिया में आए थे। 

     

  • बिग बॉस 20 में काजी तौकीर का जलवा, सलमान खान ने कहा- तुम ही हो रॉकस्टार

    बिग बॉस 20 में काजी तौकीर का जलवा, सलमान खान ने कहा- तुम ही हो रॉकस्टार

    सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में काजी तौकीर लगातार दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं. अपनी अलग पर्सनैलिटी, मजेदार अंदाज और बेबाक बातों की वजह से काजी शो के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में शामिल हो गए हैं. अब वीकेंड का वार के नए प्रोमो में सलमान खान भी काजी के अंदाज की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. सलमान उन्हें ‘रॉकस्टार’ कहते हैं, जिसके बाद काजी का चेहरा खुशी से खिल उठता है.

    सलमान ने की काजी की तारीफ
    प्रोमो की शुरुआत में सलमान खान कहते हैं कि इस घर में कितने भी स्टार्स हों, रॉकस्टार तो एक ही है, काजी तौकीर. इस पूरे हफ्ते आप ऊ…. करके चल रहे थे. इसके बाद सलमान  घर के सभी सदस्य काजी तौकीर के मशहूर अंदाज ‘आई एम ए रॉकस्टार बेबी’ को दोहराने के लिए कहते हैं. घरवाले काजी की नकल करते हैं और इस पूरे पल को देखकर सलमान खान भी हंसते नजर आते हैं. इसके बाद सलमान, काजी से कहते हैं कि वह वाकई एक रॉकस्टार हैं. सलमान से अपनी तारीफ सुनकर काजी काफी खुश हो जाते हैं.

    काजी शो में अपनी मौजूदगी का एहसास लगातार करा रहे हैं. कभी वो अपने मजेदार डायलॉग से घरवालों को हंसाते हैं तो कभी उनकी हरकतों से घर में हलचल मच जाती है. उनकी यही एनर्जी बिग बॉस के दर्शकों को पसंद आ रही है.

    प्रोमो में सलमान खान काजी को एक गंभीर मुद्दे पर फटकार लगाते हुए भी दिखाई देते हैं. दरअसल, काजी ने घर के अंदर ऐसी स्थिति बना दी थी, जिससे सभी को लगा कि उन्हें कोई मेडिकल परेशानी हो रही है. इसके बाद बिग बॉस ने उन्हें मेडिकल रूम में बुलाया. बताया जा रहा है कि मेडिकल रूम में काजी ने डॉक्टर के सामने माना कि वह केवल ड्रामा कर रहे थे और उन्हें वास्तव में कुछ नहीं हुआ था. इसी बात को लेकर सलमान खान उनसे नाराज नजर आए. सलमान ने समझाया कि इस तरह की हरकत से घरवालों के साथ-साथ दर्शक भी परेशान होते हैं.

    अरिजीत सिंह ने भी किया सपोर्ट
    काजी तौकीर को उनके पुराने दोस्त और मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह का भी समर्थन मिला है. अरिजीत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वो जिंदगी में पहली बार ‘बिग बॉस’ देखेंगे, क्योंकि उनका ‘रॉकस्टार काजी’ शो में मौजूद है. दोनों की दोस्ती ‘फेम गुरुकुल’ के दौर से चली आ रही है.

  • Yash की Toxic का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 500 करोड़ के बजट वाली फिल्म पर 300 करोड़ नुकसान का दावा

    Yash की Toxic का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 500 करोड़ के बजट वाली फिल्म पर 300 करोड़ नुकसान का दावा

    यश की ‘Toxic: A Fairytale for Grown-Ups’ से 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल होने की उम्मीद थी. फिल्म की स्टारकास्ट, जबरदस्त स्केल और यश की चार साल बाद वापसी ने माहौल बना दिया था. लेकिन रिलीज के बाद जो हुआ, उसने मेकर्स का पूरा बॉक्स ऑफिस गणित बिगाड़ दिया.

    फिल्म ने करीब 140 करोड़ की वर्ल्डवाइड ओपनिंग लेकर ब्लॉकबस्टर शुरुआत की थी. भारत में पहले दिन नेट कलेक्शन करीब 101 करोड़ रहा. लगा कि फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस दौड़ेगी. लेकिन दूसरे ही दिन कमाई करीब 37 करोड़ पर आ गई और पहले सोमवार तक रोज की कमाई 10 करोड़ से नीचे चली गई.

    15वें दिन तक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 339.32 करोड़ था. 16वें दिन भारत में फिल्म ने सिर्फ करीब 40 लाख कमाए. यानी जिस फिल्म ने पहले दिन करोड़ों की बारिश की थी, उसकी रफ्तार कुछ ही दिनों में बुरी तरह बैठ गई.

    300-350 करोड़ तक का नुकसान?
    ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि ‘टॉक्सिक’ का नुकसान करीब 300 से 350 करोड़ तक हो सकता है. उनके मुताबिक फिल्म अपने बजट का लगभग 60 फीसदी हिस्सा भी रिकवर नहीं कर पाई. फिल्म का प्रोडक्शन बजट करीब 450 करोड़ बताया गया है, जबकि पब्लिसिटी, रिलीज, ब्याज और दूसरे खर्च जोड़ने पर कुल निवेश 500 करोड़ या उससे ज्यादा होने की भी रिपोर्ट्स हैं.

    हालांकि यहां एक बात समझना जरूरी है- वर्ल्डवाइड ग्रॉस और बजट को सीधे घटाकर फिल्म का नुकसान नहीं निकाला जा सकता. कमाई का हिस्सा थिएटर मालिकों, डिस्ट्रीब्यूटर्स और प्रोड्यूसर्स में बंटता है. इसके अलावा OTT, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स से होने वाली कमाई भी हिसाब में आती है. इसलिए नुकसान के आंकड़े अलग-अलग बताए जा रहे हैं.

    100 करोड़ की ओपनिंग, फिर ऐसा क्या हुआ?
    ‘टॉक्सिक’ की सबसे बड़ी परेशानी इसकी ओपनिंग नहीं, बल्कि ओपनिंग के बाद का क्रैश रहा. यश की स्टार पावर, नयनतारा और कियारा आडवाणी की मौजूदगी और फिल्म के बड़े स्केल ने पहले दिन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लिया. लेकिन इसके बाद फिल्म के लिए वही भीड़ बरकरार नहीं रही. फिल्म को रन के दौरान ‘मिर्जापुर: द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्मों से भी मुकाबला करना पड़ा. जैसे-जैसे दूसरी फिल्मों ने रफ्तार पकड़ी, ‘टॉक्सिक’ के शो और स्क्रीन भी कम होते गए.

    हाल ही में यश के एक दोस्त ने भी बताया कि एक्टर टॉक्सिक के फ्लॉप होने से कितना दुखी हैं. उनके मुताबिक ये दर्द उनकी आवाज में महसूस किया जा सकता है.

    गेम चेंजर और आदिपुरुष से भी हुई तुलना
    ‘टॉक्सिक’ की तुलना अब राम चरण की ‘गेम चेंजर' और प्रभास की ‘आदिपुरुष’ से भी हो रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘गेम चेंजर’ का बजट करीब 300-400 करोड़ और वर्ल्डवाइड थिएट्रिकल कलेक्शन करीब 186 करोड़ रहा था, जबकि नुकसान करीब 200 करोड़ बताया गया. वहीं ‘आदिपुरुष’ का बजट अलग-अलग रिपोर्ट्स में 500-700 करोड़ के बीच बताया गया और फिल्म ने करीब 350 करोड़ का वर्ल्डवाइड थिएट्रिकल ग्रॉस किया. इसके नुकसान का अनुमान करीब 220 करोड़ लगाया गया.

    अगर ‘टॉक्सिक’ को लेकर सामने आ रहे 300 करोड़ या उससे ज्यादा के नुकसान के आंकड़े सही साबित होते हैं, तो फिल्म इन दोनों से भी बड़े फाइनेंशियल झटके की कैटेगरी में पहुंच सकती है.

    OTT के चक्कर में भी बिगड़ा खेल?
    फिल्म की कमाई कमजोर होने के बाद इसका असर नॉन-थिएट्रिकल बिजनेस पर भी पड़ता दिख रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने रिलीज से पहले OTT डील फाइनल नहीं की थी. उम्मीद थी कि फिल्म ब्लॉकबस्टर चलेगी तो डिजिटल राइट्स की कीमत और बढ़ेगी. लेकिन हुआ इसका उल्टा.

    रमेश बाला के मुताबिक, अगर OTT राइट्स पहले बेच दिए जाते तो नुकसान का मार्जिन कम से कम 100 करोड़ तक कम हो सकता था. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि करीब 200 करोड़ की उम्मीद वाली OTT डील अब सिर्फ 30 करोड़ के आसपास बताई जा रही है. हालांकि यह आंकड़ा कन्फर्म नहीं है.

    ‘टॉक्सिक’ ने आखिर कहां कर दी सबसे बड़ी गलती?
    यश की ‘टॉक्सिक’ की कहानी में सबसे बड़ा झटका यही है कि फिल्म फ्लॉप ओपनिंग के कारण नहीं डूबी, बल्कि ब्लॉकबस्टर ओपनिंग के बाद संभल नहीं पाई. 100 करोड़ से ज्यादा की घरेलू ओपनिंग और करीब 140 करोड़ की वर्ल्डवाइड शुरुआत ने फिल्म से बहुत बड़े कलेक्शन की उम्मीद जगा दी थी. लेकिन बाद की गिरती कमाई ने पूरा रिकवरी मॉडल बिगाड़ दिया.

    यश की पिछली फिल्म ‘KGF: Chapter 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद ‘टॉक्सिक’ से उम्मीदें पहले ही आसमान पर थीं. चार साल बाद वापसी, पैन-इंडिया अपील और करीब 450-500 करोड़ के भारी-भरकम निवेश ने दबाव और बढ़ा दिया. अब करीब 340 करोड़ के आसपास अटकती वर्ल्डवाइड कमाई इस फिल्म की सबसे बड़ी कहानी बन गई है.

    यानी ‘टॉक्सिक’ सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कम नहीं चली- इस फिल्म का पूरा बिजनेस प्लान ही उल्टा पड़ता नजर आ रहा है. ओपनिंग से लेकर थिएट्रिकल रन और OTT राइट्स तक, जिस गणित से फिल्म को कमाई का पहाड़ बनना था, वही अब सबसे बड़ा घाटा बन गया है.

  • 27 की उम्र में बड़ा बदलाव, कभी स्कूल से निकाले गए उद्देश्य ने बनाया मुफ्त स्कूल; KBC में जीते 12.5 लाख

    27 की उम्र में बड़ा बदलाव, कभी स्कूल से निकाले गए उद्देश्य ने बनाया मुफ्त स्कूल; KBC में जीते 12.5 लाख

    'कौन बनेगा करोड़पति 18' के लेटेस्ट एपिसोड में एक ऐसे कंटेस्टेंट की कहानी सामने आई, जिसने सभी को इमोशनल कर दिया. हम बात कर रहे हैं कानपुर के रहने वाले उद्देश्य सचान की. उद्देश्य ने 27 की उम्र में वो कमाल कर दिया है, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी. उद्देश्य की जिंदगी में ऐसा वक्त था, जब फीस ना भरने की वजह से उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया था. इसके बाद उन्होंने ऐसा स्कूल बना दिया, जहां 400 से ज्यादा जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिल रही है.

    दिल छू गई कहानी
    'केबीसी 18' के मंच पर उद्देश्‍य की बात सुनकर होस्‍ट अमिताभ बच्‍चन उनके मुरीद हो गए. उन्होंने बताया कि उनके पिता दर्जी का काम करते थे, जिससे वो सिर्फ 4-5 रुपये कमा पाते थे. परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था. इधर मां को बिजली का झटका लगा जिससे वो बीमार पड़ गईं और परिवार की मुश्किलें बढ़ गईं.

    उनके हालात इतने मुश्किल थे कि वो स्कूल फीस भी नहीं दे पा रहे थे. फीस ना मिलने के कारण उन्हें दो बार स्कूल से निकाल दिया गया था. पैसों की तंगी की वजह से स्कूल में उनके साथ बुरा व्यवहार भी किया गया. यहां तक उनके माता-पिता का मजाक बनाया गया.

    पेड़ के नीचे खोला स्कूल
    इन मुश्किलों ने उद्देश्य को बदल दिया. स्कूल से निकलने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनकी तरह तमाम बच्चे होंगे, जो पैसों की वजह से पढ़ नहीं पाते होंगे. करीब 8 साल पहले उन्होंने अपनी मां से 250 रुपये उधार लिए. कुछ पैम्फलेट छपवाए और बच्चों को पढ़ाने की शुरुआत कर दी. शुरुआत में उनके पास कोई बिल्डिंग नहीं थी. इसलिए वो पेढ़ के नीचे बच्चों को पढ़ाने लगे. धीरे-धीरे लोगों तक उद्देश्य का उद्देश्य पहुंचा. आज उनके पास स्कूल की अपनी बिल्डिंग है और करीब 400 जरूरतमंद बच्चे यहां मुफ्त शिक्षा हासिल कर रहे हैं. उद्देश्य के स्कूल में झुग्गी-बस्तियों से आने वाले बच्चों की संख्या ज्यादा है. वो 12वीं कक्षा तक पढ़ाते हैं. उद्देश्य का कहना है कि वो स्कूल से कोई कमाई नहीं करते हैं. उनकी  बुनियादी जरूरतों का ध्यान उनके बड़े भाई रखते हैं.

    माधवन ने की मदद
    शो पर उन्होंने बताया कि ढाबे, कैफे और कुछ फैक्ट्रियों में छोटे-मोटे करके और पिता की मदद से अपनी शिक्षा पूरी की. सोशल मीडिया के जरिए उद्देश्य की कहानी बड़े-बड़े लोगों तक पहुंचीं और उन्हें फंडिंग मिलने लगी. एक्टर आर. माधवन ने भी उनके स्कूल के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसके बाद उन्हें काफी मदद मिली. उद्देश्य की कहानी से अमिताभ बच्चन भी प्रभावित हुए उन्होंने कहा कि वो भी सोशल मीडिया के जरिए उद्देश्य के स्कूल के बारे में लोगों को बताएंगे. ताकि उनकी मदद हो सके.

    बता दें कि उद्देश्य केबीसी से 12.5 लाख रुपये जीतकर लौटे.

  • ‘राइज एंड फॉल 2’ के होस्ट बने वीरेंद्र सहवाग, क्रिकेट के बाद अब रियलिटी शो में लगाएंगे चौके-छक्के

    ‘राइज एंड फॉल 2’ के होस्ट बने वीरेंद्र सहवाग, क्रिकेट के बाद अब रियलिटी शो में लगाएंगे चौके-छक्के

    रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के सेकंड सीजन की अनाउंसमेंट हुई है. इस बार शो को अशनीर ग्रोवर नहीं, बल्कि क्रिकेट की दुनिया के मशहूर खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग होस्ट करेंगे. ग्राउंड में विरोधियों के चौके-छक्के छुड़ाने वाले सहवाग अब राइज एंड फॉल के पेंटहाउस की कमान संभालेंगे. शो का पहला और दमदार प्रोमो सामने आया है. इसमें सहवाग की होस्टिंग देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं.

    सहवाग के साथ होगा राइज एंड फॉल 2
    रियलिटी शो कब शुरू होगा, इसकी अनाउंसमेंट अभी नहीं हुई है. सहवाग ने प्रोमो में गेम के रूल बताए हैं. सहगाव के अलग-अलग गेटअप भी देखने को मिले. उन्होंने बताया कैसे पेंटहाउस और बेसमेंट के बीच की खींचतान में कंटेस्टेंट्स को चुनौतियों को सामना करना पड़ेगा. पैसे और पावर की जंग में बड़े बड़े सेलेब्स इस पावरप्ले को खेलेंगे. सहवाग ने कंटेस्टेंट्स को चुनौती देते हुए कहा कि वो सबके छक्के छुड़ाने आ रहे हैं.

    फैंस सहवाग की क्रिकेट पिच से रियलिटी की दुनिया में ब्रैंड न्यू पारी को देखने के लिए एक्साइटेड हैं. ये सहवाग का होस्टिंग डेब्यू है. 15 सेलेब्रिटीज राइज एंड फॉल के पावरप्ले में एंट्री मारेंगे. अभी कंटेस्टेंट्स के नामों का खुलासा नहीं हुआ है. शो का पहला सीजन हिट रहा था. इसे अर्जुन बिजलानी ने जीता था.

    लेजेंडरी होस्ट्स को देंगे टक्कर?
    सहवाग से पहले इंडियन टीवी पर इंडस्ट्री के दिग्गज नाम होस्टिंग की शान बने हुए हैं. सलमान खान, अमिताभ बच्चन, रोहित शेट्टी, अक्षय कुमार, शाहरुख खान, फराह खान, रितेश देशमुख की होस्टिंग के चर्चे रहते हैं. इस फेहरिस्त में अब सहवाग का नाम शामिल हो गया है. सहवाग के लिए ये नई फील्ड चैलेंजिंग होगी. क्योंकि वो एकदम अलग बैकग्राउंड से आते हैं. वहीं सलमान, अमिताभ शोबिज के धुरंधर हैं.

    वो सालों से इंडियन ऑडियंस के दिलों पर राज कर रहे हैं. लेकिन अब होस्टिंग पैटर्न में एक्सपेरिमेंट होने लगे हैं. एक्टर्स के साथ कॉमेडियन, क्रिकेटर्स और बिजनेसमैन भी इस फील्ड में उतर चुके हैं. सहवाग को होस्टिंग ड्यूटी निभाते देखना मजेदार होने वाला है.

    सहवाग का सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है. वो हाजिर जवाब भी हैं. परफेक्ट होस्ट बनने के लिए ये अहम क्वॉलिटी है. सहवाग की ये खूबियां लोगों को सोशल मीडिया और क्रिकेट कमेंट्री में दिखी हैं. इसलिए उनकी होस्टिंग से दर्शकों को काफी ज्यादा उम्मीद है. सहवाग की एंट्री के साथ इस बार राइज एंड फॉल 2 का गेम धमाकेदार होने वाला है.

    क्या पता वो अपनी होस्टिंग से इंडस्ट्री के धुरंधरों के ही छक्के छुड़ा दें. शो की बात करें तो इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर दिखाया जाएगा.

  • नेशनल फिल्म अवॉर्ड गुजरात में कराने पर बोले परेश रावल, ‘क्या गुजरात भारत का हिस्सा नहीं?’

    नेशनल फिल्म अवॉर्ड गुजरात में कराने पर बोले परेश रावल, ‘क्या गुजरात भारत का हिस्सा नहीं?’

    नेशनल फिल्म अवॉर्ड के 72 साल के इतिहास में पहली बार, यह समारोह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से हटाकर गुजरात के केवडिया में आयोजित किया जा रहा है. इस पर कुछ लोगों ने सवाल भी उठाए है, इस बीच बॉलीवुड एक्टर परेश रावल का रिएक्शन सामने आया है.

    एक्टर परेश रावल ने 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह की मेजबानी गुजरात द्वारा किए जाने का बचाव करते हुए कहा कि गुजरात भारत का एक अभिन्न अंग है और वहां बड़े राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित करने में कुछ भी गलत नहीं है.

    परेश रावल ने क्या कहा?
    गुजरात में 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह के आयोजन को लेकर हुए विवाद पर एक्टर परेश रावल कहते हैं, 'क्या गुजरात बांग्लादेश या पाकिस्तान में है? यह भी हमारे ही देश का हिस्सा है. यह इवेंट गुजरात में क्यों नहीं होना चाहिए? गुजरात में भी इवेंट होने चाहिए… मेरा कहना है कि ऐसे इवेंट हर राज्य में होने चाहिए. इसमें कुछ भी गलत नहीं है. 26 जनवरी की परेड तो दिल्ली में ही होती है. मैं तो कहता हूं, इस तरह के फंक्शन हर राज्य में होना चाहिए.'

    एक्टर ने आगे कहा, 'राजनेताओं का तो काम ही इन सब चीजों पर सवाल उठाना है. लेकिन मेरा सवाल ये है कि क्या गुजरात हमारे देश का हिस्सा नहीं है क्या?'

    अवॉर्ड शो को लेकर विवाद
    फिल्ममेकर राहुल ढोलकिया और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने इस आयोजन को लेकर सवाल उठाया था. राज ठाकरे ने कहा था, 'नेशनल फिल्म अवॉर्ड को दिल्ली से गुजरात ले जाने की असल वजह क्या रही होगी?  अगर अवॉर्ड सेरेमनी की लोकेशन बदलनी ही थी तो फिर इसे मुंबई क्यों नहीं लाया गया?' वहीं फिल्ममेकर राहुल ढोलकिया ने भी सवाल उठाया था कि नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स दिल्ली में ही आयोजित हों, लेकिन सवाल ये है कि इन्हें गुजरात में क्यों शिफ्ट किया जा रहा है?  उस राज्य को ये मौका क्यों नहीं दिया जाता, जिसने सिनेमा में बड़ा योगदान दिया है?

    पहली बार गुजरात में होगा नेशनल अवॉर्ड
     नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का 72वां संस्करण राष्ट्रीय राजधानी के बजाय गुजरात के केवड़िया में आयोजित किया जाएगा, जहां यह प्रतिष्ठित समारोह पारंपरिक रूप से कई वर्षों से होता रहा है. यह समारोह 22 सितंबर को आयोजित किया जाएगा.

    एक बड़े नीतिगत कदम के तहत, मंत्रालय ने कहा कि नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स को राष्ट्रीय राजधानी से बाहर देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. इस वर्ष एकता नगर में होने वाला समारोह पूरे भारत से सिनेमाई प्रतिभाओं को एक साथ लाएगा और 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को साकार करेगा.

    कार्यक्रम के बारे में और जानकारी का इंतजार है. 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में, कार्तिक आर्यन और ममूटी को क्रमशः 'चंदू चैंपियन' और 'ब्रह्मयुगम' में उनकी एक्टिंग के लिए 'बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल' (सर्वश्रेष्ठ अभिनेता) पुरस्कार से संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया. 'आर्टिकल 370' को 'बेस्ट फीचर फिल्म' के रूप में सम्मानित किया जाएगा.  जबकि यामी गौतम को 'आर्टिकल 370' के लिए सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस के रूप में सम्मानित किया जाएगा.