Category: मनोरंजन

  • 2 मिनट के अपीयरेंस के बाद रिया अहीर का सफर खत्म, वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा तेज

    2 मिनट के अपीयरेंस के बाद रिया अहीर का सफर खत्म, वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा तेज

    NEET प्रोटेस्ट से वायरल हुईं रिया अहीर बिग बॉस के मंच से ही बाहर हो गईं. 2 मिनट का अपीयरेंस देने के बाद ही सलमान खान ने जनता का फैसला सुनाते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया. हालांकि फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स को ये रास नहीं आ रहा है. वो पोस्ट शेयर कर उन्हें वापस लाने की डिमांड कर रहे हैं l

    रिया को दिखाया बाहर का रास्ता
    CJP प्रोटेस्ट के दौरान छात्रों से भरी पुलिस की वैन को रोकने वाली रिया अहीर के साथ मुकाबले में पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल थीं. दोनों में से किसी एक का चुनाव जनता की वोटिंग के जरिए होना था. इसमें लव गिल की जीत हुईं और रिया को बाहर कर दिया गया. लेकिन इससे पहले लव और रिया के बीच 2 मिनट का बैंटर चला जिसमें लव ने वायरल गर्ल को खूब खरी खोटी सुनाई. लव ने यहां तक कहा उस दिन ड्राइवर को वैन चला देना चाहिए था. आपको बाहर ही होना चाहिए, यहां पर सारे अपने हक के लिए खुद लड़ सकते हैं l

    रिया पर आरोप है कि उन्होनें चीप पब्लिसिटी के लिए कई तरीके अपनाए, ओवर कॉन्फिडेंस दिखाते हुए रिजल्ट से पहले ही खुद को बिग बॉस की कंटेस्टेंट घोषित कर दिया था. इतना ही नहीं रिपोर्ट्स हैं कि अपनी कम्पैटिटर लव गिल को लेकर भी लाइव वीडियोज में गलत बातें कही l

    ऐसे में जब रिया बिग बॉस की रेस से बाहर हुईं तो, सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई. उन्हें कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अडॉप्टेड बेटी बताते हुए लोगों ने कहा कि- अरे अरे, राहुल गांधी की अडॉप्टेड बेटी, खुद से घोषित की हुई जेन जी क्वीन, रिया अहीर यादव को ऑडियन्स ने पहले ही दिन बाहर का रास्ता दिखा दिया. और लव गिल जीत गईं. ऑडियन्स ने उनकी 140 रुपये वाली सब्सक्रिप्शन को रिजेक्ट कर दिया. लेकिन बावजूद इसके रिया को वाइल्ड कार्ड में एंट्री में लाया जाएगा l

    वाइल्ड कार्ड एंट्री होंगी रिया?
    दरअसल, ये कयास इसलिए लगाए जा रहे हैं क्योंकि पिछले सीजन में मृदुल तिवारी और शहबाज बदेशा के बीच भी ऐसा ही घमासान हुआ था. इसमें शहबाज प्रीमियर के दिन जनता के वोटों से हार गए थे, और बाहर हो गए थे. मृदुल को घर में एंट्री मिली थी. लेकिन फिर कुछ वक्त बाद शहबाज की वाइल्ड कार्ड एंट्री कराई गई था l

    उम्मीद की जा रही है कि रिया के साथ भी इस सीजन में ऐसा ही कुछ किया जाएगा. भले ही अभी वो बाहर हो गई हैं, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही वो बिग बॉस के घर में तूफान मचाने वापस लौटेंगी l

      साथ ही रिया के फैंस को ये बेइज्जती नागवार गुजरी. सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की भरमार आ गई है. यूजर्स लिख रहे हैं कि रिया ने एक अच्छी नीयत से प्रदर्शनकारियों की मदद की थी, उनसे इस तरह की बातें कहना बिल्कुल गलत है. वहीं कई ने सलमान खान पर भी सवाल उठाए और कहा कि वो चुपचाप सुनते रहे. ऐसे में सोशल मीडिया पर उनकी वापसी की डिमांड की जा रही है. उन्हें टोटल बिग बॉस मैटेरियल बताते हुए वापस लाने की डिमांड की जा रही है l

    हाल ही में इस पर रिएक्ट करते हुए रिया ने एक वीडियो पोस्ट कर अपने फैंस का शुक्रियाअदा भी किया है l

  • 21 साल की अनूप्रिया ने नौकरी की पूरी कमाई लगा दी फिल्म में, अब ‘हनुमान अंश’ का आएगा सीक्वल

    21 साल की अनूप्रिया ने नौकरी की पूरी कमाई लगा दी फिल्म में, अब ‘हनुमान अंश’ का आएगा सीक्वल

    कहते हैं न, अगर इरादा पक्का हो तो उम्र मायने नहीं रखती. कुछ ऐसा ही कर दिखाया है 21 साल की अनूप्रिया नागर ने. फिल्ममेकिंग का कोई एक्सपीरियंस नहीं था, लेकिन दिल में एक कहानी थी और उसे लोगों तक पहुंचाने का जुनून. इसी जुनून में अनूप्रिया ने अपनी तीन साल की पार्ट-टाइम नौकरी से कमाई और बचाई हुई पूरी रकम अपनी पहली फिल्म ‘हनुमान अंश’ में लगा दी.

    अनूप्रिया ने यूके की यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की है. पढ़ाई के बाद उन्हें ज्यूरिक में नौकरी भी मिल गई थी, लेकिन उनका मन कुछ और करने का था. आखिरकार 2025 में वह भारत लौट आईं और फिर ‘हनुमान अंश’ से बतौर को-प्रोड्यूसर जुड़ गईं l

    ‘उम्र तो बस एक नंबर है…’
    हिंदुस्तान टाइम्स के बातचीत में अपने इस फैसले को लेकर अनूप्रिया कहती हैं कि उनके लिए उम्र कभी रुकावट नहीं बनी. उनका पूरा फोकस बस इतना था कि नीम करौली बाबा यानी महाराज जी की कहानियों को आज की युवा पीढ़ी, खासकर Gen Z तक पहुंचाया जाए l

    अनूप्रिया के मुताबिक, उन्हें खुद महाराज जी के बारे में एक विदेशी व्यक्ति के जरिए पता चला था. यही बात उन्हें अंदर तक चुभी. उनका कहना है कि भारत की युवा होने के नाते उन्हें शर्मिंदगी महसूस हुई कि उन्हें अपने ही देश की इतनी बड़ी आध्यात्मिक शख्सियत के बारे में उनकी अपनी कहानी से नहीं, बल्कि एक विदेशी के जरिए जानकारी मिली l

    यही सोच ‘हनुमान अंश’ बनाने की सबसे बड़ी वजहों में से एक बनी.
    अब आएगा ‘हनुमान अंश’ का सीक्वल!
    फिल्म के आखिर में मेकर्स ने सीक्वल का हिंट भी दे दिया है. अब अनूप्रिया ने साफ कर दिया है कि फिल्म का दूसरा पार्ट जरूर आएगा. उन्होंने कहा कि वे अपने दर्शकों को निराश नहीं करेंगे. अनूप्रिया के मुताबिक, महाराज जी ने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर इतना कुछ दिया है कि अब उनके पास सीक्वल बनाने के अलावा कोई और विकल्प ही नहीं है l

    2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म
    दिलचस्प बात ये है कि अनूप्रिया अपनी अगली फिल्म में भी पहले पार्ट की सादगी बरकरार रखना चाहती हैं. उन्होंने बताया कि ‘हनुमान अंश’ को करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनाने की योजना थी. उनका मानना है कि अगर यही फिल्म 10 करोड़ रुपये में बनाई जाती, तो शायद इसका अंदाज बिल्कुल अलग होता. कम बजट की वजह से फिल्म में जो रॉनेस और सादगी आई, अनूप्रिया उसे खोना नहीं चाहतीं l

    यानी साफ है कि ‘हनुमान अंश’ का अगला पार्ट बड़ा जरूर हो सकता है, लेकिन उसकी सादगी और कच्चापन पहले जैसा ही रखने की कोशिश होगी l

    हनुमान अंश रिलीज के 28 दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. फिल्म के आंकड़े देखें तो ये 100 करोड़ के क्लब में शामिल होती दिख रही है. फिल्म 90 करोड़ कमा चुकी है, पॉपुलैरिटी बताती है कि फिल्म सोमवार खत्म होते-होते 100 करोड़ कमा लेगी l

  • क्राइम पेट्रोल में अजय देवगन की एंट्री फीकी, अनूप सोनी की याद दिला रही होस्टिंग

    क्राइम पेट्रोल में अजय देवगन की एंट्री फीकी, अनूप सोनी की याद दिला रही होस्टिंग

    A Big Hello to all of you…ये बोलकर बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन ने ठाठ से बतौर होस्ट टीवी पर एंट्री मारी. लेकिन 'सिंघम' की दहाड़ क्राइम पेट्रोल में आकर फीकी पड़ गई. सलमान खान और अमिताभ बच्चन की तरह उन्होंने कोई रियलिटी, क्विज शो नहीं चुना. उन्होंने सबसे हटके एक क्राइम शो चुना. वो टीवी के आइकॉनिक शो क्राइम पेट्रोल 2026 के होस्ट बने. उन्हें लेकर उम्मीदें काफी थीं.

    फैंस ने तो फिक्शन की अलग ही दुनिया बना ली थी. उन्हें लगा जब सिंघम जुर्म की वारदात सुनाएगा तो अपराधी ही नहीं, घर बैठे लोगों की धड़कनें भी तेज हो जाएंगी. लेकिन अफसोस सारे अरमान चकनाचूर हो गए. फिल्मों में अजय ने हर रोल ऐसा निभाया कि आपको लगेगा ये उनके अलावा कोई और नहीं कर सकता था. लेकिन टीवी पर बाजी उल्टी पड़ गई. अजय की होस्टिंग देखकर लगता है अनूप सोनी होते तो बेहतर होता.

    अजय ने इस शो में अनूप सोनी को रिप्लेस किया है. वही अनूप जिनके स्टोरीटेलिंग स्टाइल से क्राइम पेट्रोल का पूरा माहौल सेट हो जाता था. अब सवाल ये है कि क्या अजय उस खाली जगह को भर पाए? या फिर मेकर्स ने स्टार पावर के चक्कर में शो का असली चार्म ही गंवा दिया? अजय को होस्ट रखना कहीं घाटे का सौदा तो नहीं है? जानते हैं…

    अजय की दाल यहां नहीं गली!
    जब अजय की होस्टिंग की जानकारी सामने आई तो एक सवाल इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ. कहीं ये चैनल और मेकर्स की अजय की स्टार पावर, ब्रैंड वैल्यू और सिंघम इमेज को कैश कराने की कोशिश तो नहीं है? शो देखने के बाद सच कहूं तो ये अंदाजा सही साबित होता दिखा है. क्योंकि अजय इसके होस्ट के रोल में अटपटे लगते हैं. खासकर अनूप सोनी के फैंस को अजय बिल्कुल नहीं भाएंगे. अजय का ऑरा एक सीरियस, इंटेंस पर्सनैलिटी का है, जो इस शो के लिए परफेक्ट क्वॉलिटी है. लेकिन फिर भी अजय को क्राइम पेट्रोल की होस्टिंग करते देख अटपटी फीलिंग आती है.

    उनकी डायलॉग डिलीवरी नेचुरल कम और टेली प्रॉम्पटर ट्रांसलेटर की ज्यादा दिखती है. उनकी हैवी वॉइस, इंटेंस एटीट्यूड अच्छा है. लेकिन ओवरऑल प्रेजेंटेशन में वो चूके हैं. ऐसा लगता है मानो अजय को स्क्रिप्ट पकड़ाई गई और कहा- सर, ये लाइनें बोल दीजिए. क्राइम की इंटेंसिटी और डर का माहौल वो क्रिएट नहीं कर पाए हैं. उनकी डायलॉग डिलीवरी में नेचुरल फ्लो नहीं दिखता, जो क्राइम पेट्रोल जैसे शो की जान है.

    अजय बनाम अनपू सोनी में फंसे दर्शक
    अगर आपने अनूप सोनी को देखा होगा, तो जानते होंगे कैसे उनकी होस्टिंग और क्राइम स्टोरी के बीच एक सिंक हुआ करता था. मौजूदा सीन में चल रहा क्राइम अनूप के एक्सप्रेशन, उनकी स्क्रीन प्रेजेंस में साफ झलकता था. ऐसा लगता था मानो एपिसोड में चल रहे सीन अनूप के सामने घटित हुए हैं. तभी वो दर्शकों को उस क्राइम को इतना महसूस कर बता पाए हैं. अनूप की होस्टिंग में सहजता थी. वो दर्शकों को भरोसा दिलाते थे. अनूप ऑडियंस को ऐसा महसूस कराते थे जैसे वो होस्ट नहीं उनका कोई अपना है. जो उन्हें जुर्म के खिलाफ सतर्क करते हुए समझा रहा है.

    कहां चूके अजय?
    लेकिन अजय देवगन के केस में ऐसा नहीं है. लगता है जैसे मेकर्स ने एपिसोड बनने के बाद अजय को उनकी लाइनें दे दीं, फिर एक्टर ने बस एक टेक में सभी डायलॉग बोल डाले. क्राइम की गहरी चोट का असर ना ही उनके एक्शन और ना ही एक्सप्रेशंस में दिखता है. अजय फिल्मों के होंगे सिंघम, उनका रुतबा दमदार और सिनेमाई है, लेकिन ये शो उनके बस की बात नहीं लगती. वो अजय देवगन लगे हैं. ना कि एक क्राइम होस्ट. वो कहानी और ऑडियंस के बीच खुद को स्टैब्लिश करने में असमर्थ रहे हैं.

    क्योंकि अजय इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं. इसलिए जब वो किसी जुर्म की कहानी सुनाते हैं, तो दर्शक उन्हें अजय देवगन 'द स्टार' के रूप में पाती है. जबकि क्राइम शो में कहानी और जुर्म सेंटर ऑफ अट्रैक्शन होता है ना कि होस्ट. एक्टर के केस में क्राइम पीछे रह गया, स्क्रीन पर अजय देवगन ज्यादा हो गए हैं.

    ये कैसा हैलो….?
    सबसे फनी और वीयर्ड अजय का खुद को इंट्रोड्यूस करने का तरीका है. जहां वो बोलते हैं- A Big Hello to all of you… भई कोई उन्हें समझाए कि ये कॉफी विद करण या बिग बॉस जैसा शो नहीं है. ये क्राइम शो है. उनका हैलो बोलने का स्टाइल क्राइम शो की सेंसिटिविटी से तालमेल नहीं खाता. शो के आखिर में दिया गया अजय का लेक्चर भी बोरिंग साउंड करता है.

    जबकि अनूप सोनी का शो के अंत में बस ये बोलना कि 'सावधान रहे, सर्तक रहे' दर्शकों पर गहरा असर छोड़ता था. अजय की होस्टिंग की सबसे बड़ी कमी उनकी स्टार इमेज और गंभीर एक्टिंग वाली पर्सनैलिटी है, जो शो के नेचुरल होस्ट वाले अंदाज पर भारी पड़ी है. शो को ऐसा होस्ट चाहिए जो कहानी को जिए नहीं, उसे सहजता से दर्शकों तक पहुंचाए. अजय की एंट्री ग्रैंड हुई है, लेकिन अनूप सोनी वाली सहजता और कनेक्ट वो स्क्रीन पर नहीं ला पाएं.

    अजय परफेक्ट होस्ट बन पाते अगर…
    अजय देवगन के क्राइम पेट्रोल का परफेक्ट होस्ट बनने में हुई गड़बड़ी का कुछ क्रेडिट मेकर्स को भी जाता है. क्योंकि उन्होंने बस होस्ट बदला है, बाकी शो में कोई बदलाव नहीं किए. वही पुरानी कास्टिंग, नैरेशन स्टाइल और इंवेस्टिगेशन प्रोसेस में भी कुछ नया नहीं है. तभी दर्शकों को रह-रहकर अनूप सोनी याद आ जाते हैं. अगर मेकर्स ने होस्ट के साथ शो का फॉर्मेट, थीम और नैरेशन स्टाइल भी बदला होता, तो अजय लोगों को इतना अखरते नहीं. नए सीजन में वही पुराना फॉर्मूला काफी हद तक दोहराया गया है. शो में अजय के सिवाय कोई नया फैक्टर नहीं है.

    सुनने में आया है कि अजय क्राइम पेट्रोल के 15 एपिसोड में नजर आएंगे. देखना होगा इसके बाद क्या जनता जर्नादन की अपील पर अनूप सोनी वापस आएंगे, या फिर कोई और शो होस्ट करेगा? अगर आप एक्टर के फैन हैं तो क्राइम पेट्रोल में उन्हें देखने का जोखिम उठा सकते हैं. वरना तो ये रिस्क लेकर खुद को बोर ना करें. दृश्यम 3 का इंतजार करें.

  • मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का क्यों हुआ ब्रेकअप? शादी बनी थी रिश्ते में दरार की वजह, जानें क्या बोले विक्की लालवानी

    मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का क्यों हुआ ब्रेकअप? शादी बनी थी रिश्ते में दरार की वजह, जानें क्या बोले विक्की लालवानी

    मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक समय पर बी-टाउन के हॉटेस्ट कपल थे. दोनों की जोड़ी को काफी प्यार मिलता था. लेकिन शादी से पहले ही दोनों का रिश्ता टूट गया. अब ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि मलाइका अरोड़ा डायमंड बिजनेसमैन हर्ष मेहता को डेट कर रही हैं. आखिर इन वायरल रूमर्स का सच क्या है?

    क्यों हुआ था मलाइका-अर्जुन का ब्रेकअप?
    Hindi Rush संग बातचीत में विक्की लालवानी ने मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए हैं. उन्होंने कहा- मलाइका और अर्जुन का रिश्ता ऑफिशियली खत्म होने से करीब 8-10 महीने पहले से ही उनका रिश्ता टूटने के रूमर्स आ रहे थे.

    मुझे मेरे सूत्रों से पता चला था कि दोनों के बीच दरार शादी को लेकर आई थी. मलाइका शादी करना चाहती थीं, लेकिन अर्जुन तैयार नहीं थे या फिर वो शादी नहीं करना चाहते थे. लेकिन उस वक्त मलाइका को शादी करनी थी. इस वजह से दोनों के बीच खटास आई. मुझे लगता है कि दोनों के ब्रेकअप की यही वजह थी.'

    उन्होंने आगे कहा- वरना दोनों काफी ज्यादा एक दूसरे के प्यार में थे. मुझे लगता है कि अर्जुन अभी भी मलाइका से प्यार करते होंगे. उनका प्यार कोई टाइमपास नहीं था, बल्कि दोनों का रिश्ता काफी सच्चा और गहरा था. लंबे समय तक दोनों साथ थे. मलाइका उस वक्त अर्जुन को काफी ज्यादा पसंद करती थीं. मुझे यकीन है कि वो अभी भी उन्हें पसंद करती होंगी. लेकिन कई चीजों की हैप्पी एंडिंग नहीं होती.

    मलाइका और हर्ष मेहता के रिश्ते का क्या है सच?
    बता दें कि कुछ वक्त से ऐसी खबरें हैं मलाइका को फिर से पार्टनर मिल गया है. एक्ट्रेस हीरा कारोबारी हर्ष मेहता को डेट कर रही हैं. इस बारे में उन्होंने कहा- अभी सुनने में आता है कि मलाइका बिजनेसमैन हर्ष मेहता संग रिश्ते में हैं. लेकिन मैं इसे लेकर श्योर नहीं हूं. इंडस्ट्री में कहने वाले लोग कहते हैं कि मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता कपल हैं.

    कौन हैं हर्ष मेहता?
    बता दें कि हर्ष मेहता एक डायमंड मर्चेंट हैं. उनकी उम्र 33 साल बताई जाती है. हर्ष सैंकस मैनेजमेंट के मैंनेजिंग डायरेक्टर भी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. वहीं, दूसरी और मलाइका 52 साल की हैं. हर्ष उम्र में मलाइका से 19 साल छोटे हैं. दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं. लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है.

  • ‘हनुमान अंश’ के गायक सुनील लोधी से मिले CM मोहन यादव, आंखों के इलाज का कराया ऐलान

    ‘हनुमान अंश’ के गायक सुनील लोधी से मिले CM मोहन यादव, आंखों के इलाज का कराया ऐलान

    नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर आंधी बनकर आई है. 2 करोड़ में बनी फिल्म ने अब तक 111 करोड़ रुपये कमा डाले हैं. फिल्म के साथ-साथ इसकी स्टारकास्ट और सिंगर भी चर्चा में आ चुके हैं. फिल्म का गाना 'मैंने तेरे ही भरोसे' खूब सुना जा रहा है. इस गाने को बुंदेलखंड के नेत्रहीन सिंगर सुनील लोधी ने गाया है. 'मैंने तेरे ही भरोसे' सुनकर हनुमान भक्त सुनील लोधी के मुरीद हो गए हैं.

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बुंदेली गायक सुनील लोधी से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान सीएम ने सरकार की ओर से सुनील की आंखों के इलाज कराने का ऐलान किया. साथ ही उन्हें एक लाख रुपये की सम्मान निधि देने की भी घोषणा की गई.

    सीएम आवास में हुई मुलाकात
    4 सितंबर 2026 को सुनील लोधी अपने माता-पिता के साथ भोपाल स्थित सीएम आवास पहुंचे. वहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनका स्वागत किया. सुनील ने तंबूरा बजाते हुए अपना मशहूर भजन सीएम को सुनाया. सीएम ने उनकी आवाज और प्रतिभा की खूब तारीफ की. मुख्यमंत्री ने सुनील से वादा किया कि सरकार उनकी आंखों का इलाज कराएगी. इसके लिए स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स से जांच करवाई जाएगी. इलाज के बाद देखा जाएगा कि रोशनी लौट सकती है या नहीं. सीएम ने सुनील की संगीत शिक्षा पूरी कराने में भी मदद का भरोसा दिलाया. साथ ही सुनील को प्रदेश के संस्कृति विभाग से जोड़ने की भी बात कही.

    प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए सीएम ने सुनील को एक लाख रुपये की सम्मान निधि देने का ऐलान किया. यह राशि उनकी मेहनत और सफलता के सम्मान में दी जा रही है. सीएम ने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली कलाकारों को आगे बढ़ने के लिए हर संभव मदद मिलेगी. मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में सुनील का भजन गाते हुए दिखाया गया है. सीएम ने लिखा कि सागर जिले के प्रतिभाशाली युवा बुंदेली गायक सुनील लोधी और उनके माता-पिता का सम्मान किया गया.

    सुनील लोधी ने कहा कि उन्हें इतना प्यार मिलकर बहुत अच्छा लगा. उन्होंने बताया कि हनुमान जी की कृपा से ही यह फिल्म इतनी अच्छी बनी. सीएम से मिलकर उन्हें बहुत खुशी हुई. अब उन्हें उम्मीद है कि उनकी आंखों की रोशनी लौट सकती है.

  • 2 करोड़ की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 31वें दिन 100 करोड़ के पार पहुंची कमाई

    2 करोड़ की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 31वें दिन 100 करोड़ के पार पहुंची कमाई

    बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्म 'हनुमान अंश' की दहाड़ सुनाई दे रही है. कमाई के मामले में फिल्म गर्दा उड़ा रही है. छोटे बजट में बनी इस फिल्म ने बिग बजट की फिल्मों को धूल चटा दी है. दर्शक सीनेमाघरों में खिंचे चले आ रहे हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है.

    'हनुमान अंश' की धुआंधार कमाई
    नीम करौली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' का 31वें दिन (रविवार) भी डंका बज रहा है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का अब तक भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 117.46 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि कुल नेट कलेक्शन 99.29 करोड़ तक पहुंच गया है. फिल्म की धुआंधार कमाई अभी भी जारी है. हालांकि, रविवार के अंतिम आंकड़े शाम तक ही आएंगे.

    महज 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने एक महीने के अंदर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. यह अपने आप में किसी चमत्कार से कम नहीं है. दिलचस्प बात यह है कि टॉक्सिक और मिर्जापुर, बंटवारा 1947 जैसी बड़ी स्टारकास्ट की फिल्मों के सामने भी हनुमान अंश मजबूती से खड़ी है.

    डायरेक्टर ने नहीं ली फीस
    फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने कहा कि इस फिल्म के लिए उन्होंने अपनी फीस माफ कर दी थी. The Raunac Podcast में फिल्म को लेकर बात करते हुए विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होंने फिल्म को डायरेक्ट करने के साथ इसे प्रोड्यूस भी किया है. उन्होंने बताया कि फिल्म डायरेक्ट करने के लिए उन्होंने बिल्कुल भी फीस नहीं ली थी.

    विशाल बोले- मैं इस फिल्म का निर्माता और निर्देशक भी हूं, इसलिए मैंने फिल्म के लिए अपनी फीस माफ कर दी थी. उन्होंने यह भी बताया कि इस फिल्म को बनाने के दौरान सेट पर खास बातों का ध्यान रखा गया था. विशाल बोले- सेट पूरी तरह से शाकाहारी था और हम हर दिन हनुमान चालीसा का पाठ करते थे. असल में, फिल्म की रिलीज से लगभग 4.5 महीने पहले मैं सिर्फ फ्रूट डाइट पर था.

    'हनुमान अंश' 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसकी शुरुआत काफी धीमी रही थी. फिल्म ने पहले दिन लगभग 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया था. हालांकि, तीसरे हफ्ते में फिल्म ने रफ्तार पकड़ी. फिल्म को डिवोशनल स्टोरीलाइन और वर्ड-ऑफ-माउथ का फायदा मिला.
     

  • Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति की हुई एंट्री, सलमान ने दिलाई पापा की पुरानी ‘अंडे वाली’ लड़ाई याद

    Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति की हुई एंट्री, सलमान ने दिलाई पापा की पुरानी ‘अंडे वाली’ लड़ाई याद

    इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं. 6 सितंबर को टेलीविजन पर बिग बॉस के नए सीजन का आगाज होने वाला है. फैन्स सलमान खान के शो को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. चर्चा थी कि शो में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी शो में हिस्सा लेने वाली हैं. अब शो के प्रोमो से ये कंफर्म हो गया है. प्रोमो में मनोज तिवारी अपने बेटी को सपोर्ट करने शो पर पहुंचे, जहां सलमान खान ने उनकी जमकर खिंचाई की.   

    सलमान ने लिए मजे
    बिग बॉस 20 के प्रोमो ने फैन्स का ध्यान खींचा है. वीडियो में मनोज तिवारी अपना फेमस रिंकिया के पापा गाना स्टेज पर एंट्री लेते हैं. शो के होस्ट सलमान खान हंसकर उनका वेलकम करते हैं. सलमान उनसे कहते हैं कि ऐसा तो नहीं कि हमने ताथस्तु बोला और आपने सोचा कि बिग बॉस में 2-2 बार आ सकते हैं. मनोज तिवारी कहते हैं कि अपनी बेटी को आज बिग बॉस के दरवाजे छोड़ने आया हूं.

    मनोज तिवारी की बेटी रीति सिंगिंग करते हुए स्टेज पर आती हैं. सलमान उनसे कहते हैं कि घर में अंडे को लेकर कभी फाइट मत करना. बाप पर मत जाना. ये सुनकर मनोज तिवारी शरमा जाते हैं. बता दें कि मनोज तिवारी बिग बॉस के चौथे सीजन में कंटेस्टेंट बनकर आए थे. इस सीजन में डॉली बिंद्रा भी थीं. दोनों के बीच अंडे को लेकर लड़ाई हुई थी. मनोज तिवारी और डॉली बिंद्रा की ये फाइट शो के आइकॉनिक किस्सों में गिनी जाती है. चौथे सीजन की विनर श्वेता तिवारी थीं.

    क्या करती हैं रीति?
    रीति तिवारी, मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी (प्रतीमा पांडे) की बेटी हैं. 23 जून 2001 को जन्मी रीति इस समय 25 साल की हैं और उन्होंने फिल्मी दुनिया से परे अपनी अलग पहचान बनाई है. रीति 'रीति स्पोर्ट्स' की डायरेक्टर हैं और साथ ही 'जूनी कंपनी' नाम की जूलरी फर्म की को-फाउंडर भी हैं. वह एक सिंगर, सॉन्गराइटर, कंपोजर और प्रोड्यूसर भी हैं. मनोज तिवारी ने बेटी रीति के लिए अपना पूरा सपोर्ट जताया है. हालांकि, उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी से उनका रिश्ता टूट चुका है, लेकिन बेटी के लिए वे आज भी खड़े हैं.

    रीति तिवारी का शो में आना टीआरपी के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है. उनके पिता की राजनीतिक छवि शो में नया ड्रामा और चर्चा पैदा कर सकती है. सलमान खान की वॉर्निंग के बाद अब देखना दिलचस्प होगा कि रीति शो में कैसे खेलती हैं और क्या वे अपने दम पर दर्शकों का दिल जीत पाती हैं.

  • वेश्यावृत्ति को कानूनी मान्यता देने की एक्ट्रेस ने उठाई मांग, बोलीं- इससे पुरुषों का स्ट्रेस होगा कम

    वेश्यावृत्ति को कानूनी मान्यता देने की एक्ट्रेस ने उठाई मांग, बोलीं- इससे पुरुषों का स्ट्रेस होगा कम

    मुंबई 

    मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे अपने बोल्ड और विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं. अब पूनम पांडे ने एडल्ट कंटेंट को लेकर अपने नए बयान से हर किसी के होश उड़ा दिए हैं. एक्ट्रेस ने कहा है कि वेश्यावृत्ति को भारत में लीगल कर देना चाहिए. उनके बयान पर बवाल मच गया है। 

    एडल्ट कंटेंट पर क्या बोलीं पूनम?
    पूनम पांडे ने अपने बोल्ड और एडल्ट वीडियो को एक तरह की 'सोशल सर्विस' बताया है. एक्ट्रेस ने यह भी दावा किया कि उनके बोल्ड वीडियो से खासकर पुरुषों का डिप्रेशन और तनाव कम करने में मदद मिल सकती है 

    RVCJ मूवीज को दिए इंटरव्यू में पूनम पांडे ने अपने बोल्ड वीडियोज को 'बहुत बड़ी सोशल सर्विस' बताया. इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा- लोग काफी स्ट्रेस में रहते हैं, खासकर पुरुष तनाव से जूझ रहे हैं. ऐसे में अगर मेरा एक वीडियो उनका स्ट्रेस कम करने में मदद करता है, तो इसमें क्या खराबी है? बाहर क्राइम रेट कितना बढ़ रहा है. भारत में प्रोस्टिट्यूशन को लीगल कर देना चाहिए, इससे महिलाओं के खिलाफ होने वाली क्राइम की वारदात कम हो जाएंगी। 

    मर्दों के बारे में क्या बोलीं पूनम?
    पूनम पांडे ने आगे कहा कि देश में कई पुरुष फ्रस्ट्रेशन से गुजर रहे हैं, जिसे लोग समझ नहीं पाते. एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्होंने अपने वीडियोज में जिस भी लेवल का कंटेंट तैयार किया है, उन एरोटिक वीडियोज को काफी खूबसूरती से शूट किया गया है. पूनम का मानना है कि उनके एडल्ट वीडियो सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक बहुत बड़ी सोशल सर्विस हैं। 

    पूनम पांडे ने यह भी कहा कि अपने बोल्ड कंटेंट की वजह से उन्हें भारी ट्रोलिंग और आलोचना झेलनी पड़ी है. उन्होंने यह भी बताया कि इंडस्ट्री के कई सेलेब्स और उनके अपने दोस्त भी उनका मजाक उड़ाते हैं, जबकि वो लोग खुद छिपकर उनके वीडियो देखते हैं। 

    ट्रोलर्स को जवाब देते हुए पूनम पांडे ने कहा कि कई कमेंट्स पढ़कर उन्हें बहुत गुस्सा आता है.  उन्होंने माना कि कभी-कभी उनका मन करारा जवाब देने का करता है, लेकिन फिर वो खुद को शांत रखती हैं, ताकि अपना स्टैंडर्ड खराब न होने दें. पूनम ने कहा कि उन्हें ऐसे कमेंट्स करने वालों की सोच पर तरस आता है। 

    पूनम पांडे की बात करें तो उनके बोल्ड फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर छाए रहते हैं. एक्ट्रेस के बोल्ड वीडियोज पर कई लोग आपत्ति जता चुके हैं. लेकिन उन्हें लोगों की बातों से फर्क नहीं पड़ता। 

  • 5 महीने में टूटी बादशाह-ईशा की शादी, तलाक पर पहली बार बोलीं एक्ट्रेस- कहने को बहुत कुछ है

    5 महीने में टूटी बादशाह-ईशा की शादी, तलाक पर पहली बार बोलीं एक्ट्रेस- कहने को बहुत कुछ है

    मुंबई 

    ईशा रिखी…पिछले कुछ महीनों से यह नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है और अब एक बार फिर चर्चा में है। ईशा रिखी पांच महीने पहले तब सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने रैपर-सिंगर बादशाह के साथ गुपचुप शादी की थी। पर उनकीं ने तस्वीरें शेयर कर पोल खोल दी थी। अब ईशा रिखी 'बिग बॉस 20' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगी। पर इसी बीच उन्होंने और बादशाह ने तलाक का ऐलान कर दिया है। दोनों की शादी 5 महीनों में ही टूट गई है और वो आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं।

    ईशा रिखी कौन हैं, बादशाह से कैसे मिलीं और कैसे उनकी गुपचुप शादी के वीडियो ने तहलका मचा दिया था, यहां जानिए। साथ ही जानिए कि ईशा रिखी ने बादशाह पर क्या आरोप लगाए और क्यों उनकी शादी में दरार आई।

    ईशा ने कहा, “मैं सार्वजनिक तौर पर अपनी निजी जिंदगी का तमाशा नहीं बनाना चाहती। मैं लोगों के सामने अपने निजी रिश्ते की गंदगी नहीं फैलाऊंगी, क्योंकि मैं ऐसी नहीं हूं।”

    जब उनसे बादशाह के साथ मौजूदा रिश्ते के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “यह बहुत जटिल है। मैं उस दिन का इंतजार कर रही हूं, जब मैं इस बारे में पूरी तरह बात कर सकूं। जब मुझमें सभी सवालों का सामना करने और उनके जवाब देने की ताकत होगी। लेकिन अभी मैं ऐसी लड़ाई लड़ रही हूं।”

    ईशा ने कहा, “मैं सिर्फ इसलिए कड़वी इंसान नहीं बनना चाहती, क्योंकि मेरे साथ कुछ खराब चीजें हुईं। लेकिन मुझे पता है कि मुझे ठीक होने में काफी समय लग सकता है।”

    सोशल मीडिया के जरिए की तलाक की घोषणा

    रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने सोशल मीडिया के जरिए सीक्रेट शादी के 5 महीने बाद ही एक-दूसरे से अलग होने का ऐलान कर दिया है।

    बादशाह ने लिखा, "हमारा यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है। हम सभी से गुजारिश करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। इस मुद्दे पर हमारा यह पहला और आखिरी बयान है, इसलिए हमारी रिलेशनशिप को लेकर आगे कोई अंदाजा न लगाया जाए।" ईशा रिखी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यही बयान शेयर किया है।

    कौन हैं ईशा रिखी?
    ईशा रिखी एक पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने साल 2013 में पंजाबी फिल्म 'जट बॉयज पुत्त जट दे' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई और पंजाबी फिल्मों में काम किया। साल 2018 में ईशा रिखी ने फिल्म 'नवाबजादे' से बॉलीवुड में कदम रखे। हालांकि, साल 2019 से ईशा रिखी फिल्मों और एक्टिंग से दूर हैं। उन्होंने कोई नया एक्टिंग प्रोजेक्ट साइन नहीं किया। ईशा जब 12वीं क्लास में थीं, तभी से मॉडलिंग शुरू कर दी थी और फिर एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में भी काम किया था।

    ईशा रिखी-बादशाह की लव स्टोरी और गुपचुप शादी
    रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा रिखी और बादशाह शादी से पहले चार साल तक रिश्ते में रहे। उनकी पहली मुलाकात 2021 में कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी। बताया जाता है कि उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं और वो एक-दूसरे को डेट करने लगे। हालांकि, बादशाह और ईशा रिखी ने अपना रिश्ता छुपाकर रखा। इसके बाद उन्होंने मार्च 2026 में शादी कर ली। शादी की पोल तब खुली, जब बादशाह की सास यानी ईशा रिखी की मम्मी ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किया। वहीं, जून 2026 में ईशा रिखी ने सोशल मीडिया पर 'आस्क मी एनीथिंग'सेशन के दौरान बादशाह से शादी की बात कन्फर्म की। साथ ही इंस्टाग्राम स्टोरी पर बादशाह संग अपनी शादी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं।

    लेकिन अब बादशाह से तलाक के कारण ईशा रिखी सुर्खियों में हैं। जुलाई 2026 से ही दोनों के बीच अनबन की खबरें आ रही थीं। उसी महीने में ईशा ने बादशाह के साथ कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक पोस्ट लिखा था, जिसमें उन्होंने डर और चुप्पी की बात कही थी। साथ में टूटे दिल का इमोजी बनाया था। ईशा ने लिखा था, 'कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं, जिनके निशान बाहर से दिखाई नहीं देते। मैं लंबे समय तक चुप रही क्योंकि मुझे डर था। मुझे पति के प्रभाव, ताकत और बाकी चीजों से घबराहट होती थी। मैंने खुद को यह यकीन दिला लिया था कि चुप रहना ही सबसे सेफ है। चुप रहने का मतलब कभी भी मंजूरी देना नहीं था। यह तो बस जिंदा रहने का एक तरीका था। आज, मैं डर के बजाय हिम्मत को चुन रही हूं।'

     

  • ‘स्ट्रीट फाइटर’ का ट्रेलर रिलीज, विद्युत जामवाल के धांसू एक्शन ने मचाया धमाल

    ‘स्ट्रीट फाइटर’ का ट्रेलर रिलीज, विद्युत जामवाल के धांसू एक्शन ने मचाया धमाल

    विद्युत जामवाल की अदाकारी वाली हॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसमें अभिनेता ने शानदार एक्शन किए हैं। फैंस उनके एक्शन पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
      विद्युत जामवाल हॉलीवुड में अपनी पहचान बना रहे हैं। वह अपकमिंग एक्शन फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' में वीडियो गेम कैरेक्टर 'धलसिम' का रोल निभा रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का नया ट्रेलर रिलीज किया है। ट्रेलर को यूजर्स पसंद कर रहे हैं। विद्युत जामवाल के फैंस ट्रेलर में उनके सीन को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    फैंस कर रहे विद्युत की तारीफ
    किताओ सकुराई के निर्देशन में बनी इस लाइव-एक्शन फिल्म में जामवाल, कैपकॉम की मशहूर वीडियो-गेम फ्रेंचाइजी के योग मास्टर 'धलसिम' का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में दर्शकों को एक्टर का एक्शन अवतार करीब से देखने को मिला है। इसमें ऐसे कॉम्बैट सीन भी शामिल हैं, जो उनकी फुर्ती और एक्शन को दिखाते हैं। यह किरदार अपने अनोखे योग-आधारित फाइटिंग स्टाइल के लिए मशहूर है। फैंस अभिनेता की मार्शल आर्ट्स स्किल्स और इस आइकॉनिक रोल के लिए उनकी काबिलियत की तारीफ कर रहे हैं।
    धलसिम को लेकर फैंस हुए उत्साहित
    जब धलसिम का किरदार निभाने के लिए विद्युत को कास्ट करने की घोषणा हुई, तो लोगों में इसे लेकर काफी दिलचस्पी पैदा हुई। मार्शल आर्ट्स और एक्शन फिल्मों में उनके बैकग्राउंड को देखते हुए, फैंस उन्हें फिल्म में एक्शन करते हुए देखने के लिए उत्साहित थे।

    पहले रिलीज हुआ टीजर और ट्रेलर
    इस साल की शुरुआत में 'स्ट्रीट फाइटर' का पहला टीजर और टीजर रिलीज हुआ। इसमें विद्युत के किरदार की झलक मिली थी। वहीं नए क्लिप में उन्हें फाइटिंग रिंग में अपने जबरदस्त मूव्स दिखाते हुए देखा जा सकता है।

    विद्युत जामवाल का हॉलीवुड में डेब्यू
    बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपना एक्शन दिखा चुके अभिनेता विद्युत जामवाल 'स्ट्रीट फाइटर' से हॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। जामवाल ने कलारीपयट्टू में जबरदस्त ट्रेनिंग ली है।

    स्ट्रीट फाइटर' की कास्ट और रिलीज की तारीख
        'स्ट्रीट फाइटर', जिसे 1987 में लॉन्च किया गया था, फाइटिंग गेम्स की एक सीरीज है।
        यह अलग-अलग तरह के मार्शल आर्टिस्ट के बीच जबरदस्त लड़ाई पर आधारित है।
        फिल्म में एंड्रयू कोजी, नोआ सेंटिनियो, कैलिना लियांग और डेविड डस्टमालचियन हैं।
        इनके अलावा फिल्म में कोडी रोड्स, जेसन मोमोआ, कर्टिस '50 सेंट' जैक्सन और ओरविले पेक अहम किरदारों में हैं।
        यह फिल्म भारत और इंटरनेशनल लेवल पर 16 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।