Category: मनोरंजन

  • तापसी पन्नू का बड़ा बयान, कमाई से ज्यादा फिल्म की क्वालिटी पर फोकस; बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा साथ रहेगी

    तापसी पन्नू का बड़ा बयान, कमाई से ज्यादा फिल्म की क्वालिटी पर फोकस; बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा साथ रहेगी

    मुंबई 
     अभिनेत्री तापसी पन्नू आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म फिल्म 'गांधारी' की रिलीज को लेकर तैयार हैं। अभिनेत्री का कहना है कि उन्होंने हमेशा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी पर अहमियत दी है। अभिनेत्री का मानना है कि भले ही उनके 100 करोड़ वाली फिल्में नहीं है, लेकिन उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि उन्होंने कई ऐसी फिल्में देखी हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस में खास कमाई नहीं कि हो, लेकिन बाद में कल्ट क्लासिक का दर्जा हासिल किया है।

    अभिनेत्री ने बताया, "मैंने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में देखी हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलती और फिर 10 साल बाद हम उन्हें दशक की बेस्ट फिल्मों में गिनते हैं। फिर उन्हें कल्ट का दर्जा मिल जाता है, उनकी सराहना होती है, रेफरेंस दिए जाते हैं।"

    अभिनेत्री ने यह भी बताया कि इस समझ ने एक एक्टर के तौर पर उनके फैसलों पर काफी हद तक असर डाला है, जिससे उन्होंने बॉक्स ऑफिस नंबर के टेम्पररी इनाम के बजाय अपनी फिल्मोग्राफी चुनी है।
    उन्होंने कहा, "मैंने कुछ समय की वाहवाही से ज्यादा अपनी फिल्मों की लिस्ट को अहमियत दी है। क्योंकि मेरी फिल्मों की लिस्ट हमेशा रहेगी। समय बदलता रहेगा। पहले दूसरी तरह की फिल्में बनती थी, लेकिन मेरी फिल्मोग्राफी नहीं बदलेगी, वो वैसी ही रहेगी।"

    अभिनेत्री का मानना है कि वे ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हैं, जिन्हें वह सालों बाद देखकर भी गर्व महसूस कर सकें। उन्होंने बताया, "मैं अपनी लिस्ट में ऐसी फिल्में डालना चाहती हूं, अगर मैं 20 साल बाद भी उसे देखूं तो लगे कि हां यह एक अच्छी फिल्म थी। जाहिर इसलिए आपको कीमत भी चुकानी पड़ती है। आपको लोग कहते हैं कि आपकी फिल्में फ्लॉप हैं और फिर आपको 10 साल तक इंतजार करना पड़ता है कि उसे कल्ट का दर्जा मिले। फिर आप बड़े-बड़े इंटरव्यू दे सकते हैं और उसी साल बनी दूसरी हिट फिल्मों के बारे में कोई बात भी नहीं करता। तो ये एक अजीब सा साइकिल है, जिससे एक एक्टर को गुजरना पड़ता है।"

    एक्ट्रेस ने खुलकर ये भी माना कि उनके नाम सैकड़ों करोड़ की कमाई करने वाली फिल्में नहीं हैं, जिसे आजकल स्टारडम का पैमाना माना जाता है। उन्होंने कहा, "मुझे इस बात से कोई दिक्कत नहीं है कि मेरे नाम 1000 करोड़, 500 करोड़ वाली फिल्में नहीं हैं। 100 करोड़ वाली फिल्में भी देखा जाए तो मेरे करियर में बहुत ज्यादा नहीं हैं। मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है।"

  • दुबई शिफ्ट होने के बाद भी नहीं मिला पीछा! मंदाना करीमी के दोस्तों को भेजे जा रहे फर्जी ईमेल

    दुबई शिफ्ट होने के बाद भी नहीं मिला पीछा! मंदाना करीमी के दोस्तों को भेजे जा रहे फर्जी ईमेल

    मुंबई 
    ‘बिग बॉस’ फेम मंदाना करीमी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी एक परेशान करने वाली बात है. मंदाना ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि पिछले करीब 6 साल से साइबर बुलिंग और स्टॉकिंग का सामना कर रही हैं और भारत छोड़कर दुबई शिफ्ट होने के बाद भी यह सिलसिला थमा नहीं है। 

    मंदाना ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर कई वीडियो शेयर किए, जिनमें उन्होंने बताया कि उनके अलग होने के बाद से ही उन्हें ऑनलाइन परेशान किया जा रहा है. उनका कहना है कि उनकी जिंदगी पर नजर रखने वाला कोई अनजान शख्स उनके जानने वाले लोगों, प्रोड्यूसर्स और को-स्टार्स तक को ईमेल भेज रहा है. इतना ही नहीं, उनके मुताबिक इन ईमेल्स में कभी उनके बारे में बदनाम करने वाली बातें लिखी होती हैं तो कभी पैसे की मांग की जाती है। 

    ‘6 साल से साइबर बुलिंग और स्टॉकर का सामना कर रही हूं’

    मंदाना ने वीडियो में अपनी परेशानी बताते हुए कहा- मैं छुट्टी पर हूं और फिर से वही हुआ है. पिछले 6 साल से, जब से मैं अलग हुई हूं, तब से मैं साइबर बुलिंग और एक स्टॉकर का सामना कर रही हूं. एक अकाउंट ने मेरे प्रोड्यूसर और को-स्टार्स को मैसेज किया, ताकि उन्हें मेरे बारे में बताया जा सके और उनसे पैसे भी मांगे गए. यह अब भी हो रहा है। 

    मंदाना ने आगे कहा- मुझे समझ नहीं आता कि आखिर कौन मुझसे इतनी नफरत करता है और क्यों चाहता है कि मेरे पास कोई काम, पैसा या दोस्त न रहें. मैंने चार साल पहले इस मामले की तह तक जाने की कोशिश की थी. मैंने यह पता लगाने के लिए किसी व्यक्ति को काम पर रखा था कि आखिर यह कौन है. मुझे बताया गया कि किसी ने एक प्रोफेशनल हैकर को पैसे दिए हैं, ताकि वह मेरे पोस्ट पर लगातार नजर रख सके। 

    एक्ट्रेस ने यह भी दावा किया कि जो भी शख्स मशहूर होता है, उसे ‘मीनाक्षी’ के नाम से ईमेल भेजा जाता है. मंदाना ने कहा- मैं इस समय भारत छोड़ चुकी हूं, लेकिन मेरे दोस्तों को अब भी ईमेल मिल रहे हैं. सच कहूं तो जो लोग मुझे जानते हैं, उन्होंने मुझे वे ईमेल भेजे हैं. वह एक फर्जी अकाउंट है. भारत की पुलिस भी इस मामले में कुछ नहीं कर सकी. कोई बस मेरा नाम और मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। 

    ईमेल के स्क्रीनशॉट शेयर कर बोलीं- अब चुप नहीं बैठूंगी
    मंदाना ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में उन ईमेल्स के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि अब बहुत हो चुका है. उन्होंने कहा- काफी हो चुका है. कई सालों से मैं एक अनजान व्यक्ति की लगातार साइबर बुलिंग, उत्पीड़न और स्टॉकिंग का सामना कर रही हूं. वह मेरी जिंदगी पर करीब से नजर रखता है और उन लोगों को दुर्भावनापूर्ण ईमेल भेजता है, जिनके साथ मैं अपनी जिंदगी से जुड़ी बातें साझा करती हूं या जिनके संपर्क में रहती हूं. भारत से दुबई जाने के बाद भी यह जारी है। 

    मंदाना ने आगे बताया कि वह पहले भी कई साइबर क्राइम शिकायतें दर्ज करा चुकी हैं और अब उन्होंने सार्वजनिक रूप से इस बारे में बोलने और सबूत शेयर करने का फैसला किया है। 

    उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा- अगर आपको मेरे बारे में कोई ईमेल मिलता है तो उससे संपर्क न करें, पैसे न भेजें और उसमें लिखी बातों पर भरोसा न करें. उसे सुरक्षित रखें, स्क्रीनशॉट लें और मुझे भेजें. यह उत्पीड़न है और अब मैं चुप नहीं रहूंगी। 

    मंदाना के शेयर किए स्क्रीनशॉट में स्टॉकर की ओर से किए मेल में कई भद्दी बातें लिखी हैं. उसने एक्ट्रेस वेश्यावृत्ति का आरोप लगाया है. 12 करोड़ की डिमांड करते हुए स्टॉकर ने लिखा कि- अब कुल जुर्माना 12 करोड़ रुपये है. तुम इंतजार करते रहो और वेश्यावृत्ति से कमाए पैसे जमा करती रहो. जितना ज्यादा तुम इस तरह सस्ता पैसा कमाने की कोशिश करोगी, उतना ही जुर्माना बढ़ता जाएगा। 

    'यह मत समझना कि मैं मजाक कर रहा हूं. जब तक तुम पैसे नहीं दोगी, मैं स्पॉन्सरशिप फॉर्म पर साइन नहीं करूंगा. अगर तुम्हें बच्चा चाहिए, तो मेरी बात माननी होगी. गंदगी से पैसे कमाना बंद करो. नहीं तो UAE का पासपोर्ट होने की वजह से सिर्फ प्रॉपर्टी खरीदकर बच्चा पैदा करने की कोशिश करना तुम्हारी सबसे बड़ी गलती होगी. तुम्हारा पासपोर्ट तुम्हें EU में रहने की इजाजत देता है, 90 दिनों के लिए वीजा-फ्री, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि तुम्हें किसी भी तरह की प्रेग्नेंसी की इजाजत है। 

    मई में भारत छोड़ दुबई शिफ्ट हुई थीं मंदाना
    मंदाना करीमी ने मई में भारत छोड़कर दुबई को अपना नया ठिकाना बनाया था. उस वक्त उन्होंने इसकी वजह सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को बताया था. हालांकि, एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ किया था कि उनका फैसला किसी एक देश या किसी एक घटना को लेकर नहीं था, बल्कि जिंदगी के नए दौर की शुरुआत से जुड़ा था। 

    भारत छोड़ने को लेकर मंदाना ने अपनी भावनाएं भी खुलकर जाहिर की थीं. उन्होंने कहा था- भारत छोड़ना मेरे लिए भावुक कर देने वाला है. भारत ने मेरी जिंदगी के सबसे बड़े अध्यायों में से एक को आकार दिया है. मैं वहां सिर्फ एक एक्ट्रेस के तौर पर नहीं, बल्कि एक महिला, एक कलाकार और अपने घर से दूर अपनी आवाज तलाशने वाली इंसान के तौर पर बड़ी हुई हूं। 

    मॉडलिंग से शुरू हुआ था सफर, ‘बिग बॉस 9’ से घर-घर पहुंचीं
    मंदाना करीमी ईरान की एक्ट्रेस और मॉडल हैं. उन्होंने 2010 में मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स के जरिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा था. साल 2015 में उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म ‘रॉय’ में कैमियो किया. इसी साल वह ‘बिग बॉस 9’ में भी नजर आईं और शो की सेकेंड रनर-अप रहीं. इसके बाद उन्होंने ‘भाग जॉनी’, ‘मैं और चार्ल्स’ और ‘क्या कूल हैं हम 3’ जैसी फिल्मों में काम किया. उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म ‘थार’ थी, जो 2022 में रिलीज हुई थी। 

  • यश की ‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 6 दिन में वर्ल्डवाइड 304 करोड़ पार

    यश की ‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 6 दिन में वर्ल्डवाइड 304 करोड़ पार

    गीतू मोहनदास की ओर से निर्देशित और यश स्टारर टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. 101 करोड़ की ओपनिंग के साथ इसने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया.

    टॉक्सिक ने 300 करोड़ का आंकड़ा किया पार
    sacnilk के मुताबिक टॉक्सिकने छठे दिन 13,400 शोज के जरिए 7.65 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 265 करोड़ तक पहुंच गया. वहीं टोटल कलेक्शन 221.75 करोड़ हो चुका है. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 2 करोड़ की कमाई की. इससे यश की फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 304.25 करोड़ तक पहुंच चुका है.

    टॉक्सिक डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
        टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1- 101.10 करोड़
        टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2- 37.65 करोड़
        टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3- 27.20 करोड़
        टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4- 25.15 करोड़
        टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5- 23.00 करोड़
        टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6- 7.65 करोड़

    टॉक्सिक टोटल कलेक्शन- 221.75 करोड़
    टॉक्सिक के बारे में
    'टॉक्सिक' में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरेशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया हैं. 26 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म के इंटीमेट सीन्स को लेकर काफी चर्चा हुई थी. इसमें कुछ सीक्वेंस और डायलॉग्स भी ऐसे हैं, जिनमें महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई किया गया है. सीबीएफसी ने फिल्म को बिना किसी कट के सर्टिफिकेट के साथ क्लीयरेंस दे दिया था.

    टॉक्सिक को लेकर क्या बोले अक्षय ओबरॉय
    टॉक्सिक को लेकर सामने आ रहे मिक्सड रिएक्शन पर अक्षय ओबरॉय ने अपनी बात रखी. उन्होंने एचटी संग बात करते हुए कहा कि आखिर में कोई भी फिल्म दर्शकों के लिए बनाई जाती है और हर व्यक्ति उसे अपने नजरिए से देखता और अपनी राय बनाता है. एक्टर ने आगे कहा कि लोग फिल्म को जिस भी नजरिए से देखें, उन्होंने और पूरी टीम ने वही फिल्म बनाई है जो वे बनाना चाहते थे. फिल्म को बनाने में हर किसी ने काफी मेहनत की है और जो कुछ टीम ने हासिल किया है, उस पर उन्हें गर्व है.

  • दीपिका-रणबीर की जोड़ी को ऑस्कर पेज ने किया याद, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

    दीपिका-रणबीर की जोड़ी को ऑस्कर पेज ने किया याद, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

    मुंबई 
    ऑस्कर अवॉर्ड्स देने वाली  'अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज' ने एक बार फिर बॉलीवुड फैन्स को खुश कर दिया है. अकादमी के सोशल मीडिया पेज पर एक हिंदी फिल्म का यादगार सीन शेयर किया गया है – लेकिन इस बार अयान मुखर्जी की 'ये जवानी है दीवानी' से। 

    साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि कोचलिन अहम किरदारों में हैं. यह अयान मुखर्जी की सबसे मशहूर फिल्मों में से एक है और रिलीज के एक दशक से भी ज्यादा समय बाद भी इसे बहुत पसंद किया जाता है। 

    ऑस्कर अकादमी ने शेयर किया वीडियो
    अकादमी द्वारा शेयर किए गए सीन में रणबीर और दीपिका के किरदार – बनी और नैना – भविष्य की चिंता करने के बजाय वर्तमान का आनंद लेने के बारे में बात करते हुए दिखाई देते हैं. यह वह यादगार पल है जब नैना बनी से कहती है, 'जितना भी ट्राई करो बनी, जिंदगी में कुछ न कुछ तो छूटेगा ही. तो क्यों न जहां हैं, वहीं का मजा लें?'

    इस सीन को शेयर करते हुए अकादमी ने लिखा, 'नैना की तरफ से एक याद-दिलाने वाला संदेश: जो आपके सामने है, उसका आनंद लें। 

    अकादमी द्वारा इस लोकप्रिय हिंदी फिल्म को दिखाए जाने से भारतीय फैन्स बहुत खुश हुए और कमेंट सेक्शन में अपने रिएक्शन देने लगे. एक यूजर ने मजाक में कहा, 'मुझे लगता है कि @theacademy में काम करने वाला भारतीय इंटर्न भारतीय फिल्मों को उनकी सही पहचान दिलाने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है.' एक और यूजर ने कहा, 'अकादमी को भी दीपिका पादुकोण से प्यार हो गया है, ठीक वैसे ही जैसे हम सबको है। 

    बता दें कि इससे पहले, अकादमी ने शाहरुख़ खान की 'ओम शांति ओम' का भी एक सीन शेयर किया था, जिससे भारतीय सिनेमा के फैन्स को जश्न मनाने का एक और मौका मिला। 

    क्या है फिल्म की कहानी?
    'ये जवानी है दीवानी' बनी, नैना और उनके दोस्तों की कहानी है, जो दोस्ती, प्यार, महत्वाकांक्षा और जिंदगी को आकार देने वाले फैसलों से गुजरते हैं. रिलीज के समय बॉक्स-ऑफिस पर बड़ी सफलता पाने वाली इस फिल्म को बाद में बहुत ज्यादा लोकप्रियता मिली. इसके डायलॉग, गाने और किरदार आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं. अब तो ऑस्कर खुद इस फिल्म का दीवाना बन बैठा है। 

  • लिंग परिवर्तन के सफर पर छलका एला वर्मा का दर्द, बोलीं- ‘एक लड़के ने मेरी पैंट खींच दी’

    लिंग परिवर्तन के सफर पर छलका एला वर्मा का दर्द, बोलीं- ‘एक लड़के ने मेरी पैंट खींच दी’

    मुंबई 

    एला डी'वर्मा, एक भारतीय कंटेंट क्रिएटर, मॉडल और डिजिटल पर्सनैलिटी हैं, जो अपनी जेंडर ट्रांजिशन जर्नी और बेबाक विचारों के लिए जानी जाती हैं। एला ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि जेंडर ट्रांजिशन के बाद उन्हें आजादी तो मिली, लेकिन उनको वो खुशी नहीं मिली जिसकी उनको उम्मीद थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अपने सपने पूरे करने के बाद भी उनके पुराने दर्द और जख्म फिर से सामने आ गए। इसके अलावा उन्होंने अपने परिवार के साथ की तारीफ करते हुए इस बात को भी माना कि सोसाइटी की स्वीकृति पाने से भी ज्यादा कठिन उनके लिए खुद को पूरी तरह स्वीकार करना सबसे मुश्किल रहा।

    लिंग परिवर्तन सिर्फ पहचान बदलने तक सीमित नहीं था
    इसके आगे एला डी' वर्मा ने FPJ से बात करते हुए बताया कि उनके लिए अपनी असली पहचान तक पहुंचने का सफर सिर्फ नाम या पहचान बदलने तक सीमित नहीं था। यह उनके लिए खुद को समझने का एक बहुत ही निजी और कई बार दर्दभरा अनुभव रहा। देव वर्मा के रूप में जन्मीं एला के लिए यह बदलाव उनकी जिंदगी का बड़ा मोड़ था। लड़के से लड़की बनने के इस सफर ने उन्हें एक तरफ आज़ादी दी, लेकिन साथ ही कुछ अनदेखा भावनात्मक बोझ भी दे दिया। जहां कई लोग जेंडर चेंज कराने को आखिरी पड़ाव मानते हैं, वहीं एला की कहानी इस धारणा को चुनौती देती है। उन्होंने बताया कि हिम्मत और बदलाव के पीछे एक शांत लेकिन जटिल सच्चाई छिपी होती है, एक ऐसी सच्चाई, जहां हर बार बदलाव के साथ मन का घाव भरना आसान नहीं होता।

    सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर-एक्ट्रेस एला डी वर्मा का जन्म एक लड़के के रूप में हुआ था. दुनिया पहले उन्हें देव के नाम से जानती थी. लेकिन बचपन से उनके अंदर लड़की वाला एहसास था। परिवार-समाज से लड़ कर देव ने अपनी पहचान सबके सामने रखी. वो जेंडर चेंज सर्जरी के जरिए देव से एला डी वर्मा बन चुके हैं. सिद्धार्थ कनन संग बातचीत में उन्होंने ट्रांसजेंडर लाइफ की कड़वी सच्चाई बताई है। एला ने कहा कि नॉर्मल लड़की की तरह मेरी बॉडी में भी बदलाव आते हैं. मेरी आवाज, मेरा वजन सब बदल चुका है. लेकिन उससे मेरी वर्थ कम या ज्यादा कैसे हो जाएगी। 
    वो कहती हैं कि जब मैं इंटरनेट पर आती हूं, तो सबको एंटरटेन करने आती हूं. हंसा तो मैं दाढ़ी में भी सकती हूं, लेकिन मुझे पसंद नहीं है. उन्होंने कहा कि ये मेरी किस्मत है कि मुझे रेड लाइट पर खड़े होकर भीख नहीं मांगनी पड़ रही है। उनसे पूछा गया कि क्या आप हिजड़ा और किन्नर कम्यूनिटी से अलग फील करती हैं. उन्होंने कहा कि मैं उनसे अलग फील नहीं करती हूं। 
     
    उन्होंने कहा कि जब उन्होंने अपने पेरेंट्स से जेंडर की सच्चाई बताई, तो उन्हें लगा कि जो हिजड़े होते हैं वो इस देश में या तो भीख मांगते हैं या सेक्स वर्क करते हैं. मतलब मेरे बच्चे की भी जिंदगी खत्म।  'जब मैंने अपने माता-पिता को सच बताया, तो एली ने कहा कि मेरे पेरेंट्स डरे हुए थे. उन्हें पता नहीं था.' एली ने कहा कि हालांकि, बाद में उनके पेरेंट्स ने उन्हें समझा और वो करने की आजादी दी, जो वो करना चाहती थीं। 

    मैं लड़कियों की तरह रहती थी
    एक समय मुझे लगा कि लड़कों की तरह ऐसे उठते-बैठते हैं और लड़कियां ऐसे रहती हैं। फिर मुझे लगा कि मैं तो लड़कियों वाली साइड में कम्फर्टेबल हूं। उधर से कन्फ्यूजन चली। बाहर वाले लोगों से प्रेशर आ रहा था। प्यूबर्टी की उम्र के समय जब आपमें शारीरिक चेंजेज और डिवेलपमेंट होती है उसमें मेरे फेसिएल हेयर (चेहर के बाल) आए क्योंकि मेरा शरीर मेल यानी पुरुष का था और जब ऐसे तरीके से डिवेलप हुई तो मुझे ऑथेंटिक फील नहीं हुआ। तब मुझे समझ में आ गया कि ओह! बहुत बड़ी प्रॉब्लम है। अभी तक था कि रास्ते में लड़के मजाक उड़ा रहे हैं। घरवालों की पसंद नहीं है। अब ऐसा हो गया था कि मेरी बॉडी ही मेरे खिलाफ काम कर रही है। वहां मैंने पैरेंट्स को बताया… उस समय मेरे पास दूसरे विकल्प ये थे कि मैं बर्दाश्त करती रहूं ऐसे ही जीवन बिताऊं या अपनी जान दे दूं। शुरू में उन्हें भी समझ नहीं आया और न मैं खुलकर बता पाई। मम्मी को थोड़ी-बहुत बात समझ आई और उन्हें लगा कि शायद मैं गे (Gay) हूं। उन्हें लगा कि ठीक कर देंगे। उनको लगा कि बीमारी है, गलत बात है। वे डरे भी हुए थे क्योंकि इन सारी चीजों की बातें नहीं होती हैं। मम्मी-पापा ने पहले बहलाना-फुसलाना शुरू किया। फिर उन्होंने कंप्रोमाइज करने की कोशिश की मेरे साथ… तुमको जो करना है करो, अपने कमरे में करो बाहर मत करो। मतलब डबल लाइफ जियो। जैसे घर में लड़की की तरह रहो और बाहर जाकर लड़के की तरह।
    उस दिन टॉयलेट में…
    मैं स्कूल में लड़कों के साथ घुल-मिल नहीं पाती थी। मुझे लड़कियों के साथ रहना पसंद था। क्रिकेट नहीं स्केचिंग पसंद थी। एक समय के बाद कहा जाने लगा कि तुम ये हो क्या, तुम ऐसे क्यों करती हो क्योंकि उस एज में मूवी में देखकर बच्चे भी थोड़ा-बहुत समझने लगते हैं। 'छक्का', 'हिजड़ा' जैसे नाम से बुलाने लगे। देखिए एक ट्रांसजेंडर इंसान के लिए ना, उसकी बॉडी बहुत बड़ी इनसिक्योरिटी होती है। मैं हर चीज को लेकर इनसिक्योर थी। एक बार हमारे स्कूल के एनुअल फंक्शन की तैयारी चल रही थी हम क्लास से थिएटर रूम में जाते थे। लड़कों में यह बहुत कॉमन होता है कि वे पैंट खींच देते हैं लेकिन मेरे लिए वह बहुत ट्रॉमेटिक हो गया। आप सोचो कि मेरा सबसे ज्यादा इनसिक्योर शरीर का हिस्सा सबके सामने आ गया सोचिए कितना अपमानजनक रहा होगा। वो सबसे बुरा अनुभव था। मैं टॉयलट रूम में जाती थी। किसी ने लॉक तोड़ दिया था तो मैं आइडेंटिटी कार्ड निकालकर उससे दरवाजा बांध देती थी। मेरी लाइफ का सबसे बुरा अनुभव मेन्स वॉशरूम था।

    परिवार से मिली ताकत और मजबूती
    इस इंटरव्यू में एला ने अपने परिवार से मिली ताकत, पुराने आघातों से जूझने और खुद को सच में स्वीकार करने की शुरुआत पर भी खुलकर बात की। एला ने बताया कि कैसे उनका परिवार उनके लिए सहारा बना। उन्होंने कहा, मुझे सबसे ज्यादा ताकत और मजबूती मेरे परिवार से मिली। मेरा परिवार बहुत ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है और न ही मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति ही बहुत मजबूत थी, लेकिन हमारे रिश्तों की नींव प्यार पर टिकी है।' इसके साथ ही उन्होंने बताया, 'मेरे पेरेंट्स मुझे हर हाल में प्यार करते हैं। शुरुआत में वो मेरी बात से सहमत नहीं थे, लेकिन जैसे ही उन्हें समझ आया कि यह उनके बच्चे यानी मेरे लिए सही है, उन्होंने मेरा पूरा साथ दिया।' एला के मुताबिक, उस वक्त उनके माता-पिता उनके लिए दुनिया से भी लड़ने को तैयार हो गए, और उन्होंने ऐसा करके भी दिखाया।

    जेंडर ट्रांजिशन के बाद भी नहीं मिली संतुष्टि 
    इसके आगे उन्होंने कहा कि लंबे समय से वो जिस लक्ष्य के लिए मेहनत कर रही थी, उसे हासिल करने के बावजूद, उनको ख़ुशी नहीं मिली। एला ने बताया कि इस भावनात्मक उथल-पुथल ने उन्हें चौंका दिया था, “लेकिन असल में सबसे अजीब बात ये थी कि जब मुझे वह सब कुछ मिल गया जो मैं चाहती थी, जब पहचान पत्र बदल गए, नाम बदल गया, सब कुछ तैयार था, तब भी मुझे वो संतुष्टि नहीं मिली जिसकी मुझे तलाश थी।' इसके आगे उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इस सफर में मेरे साथ जो दर्दनाक घटनाएं घटीं, उन्हें समझने का मुझे समय ही नहीं मिला। मुझे पहचान पत्र बदलवाने थे। मुझे हार्मोन लेने थे और इलाज शुरू करवाना था। और उस दौरान आप एक तरह से सब कुछ भूल जाते हैं, लेकिन आपको वो बुक याद रह जाती है जिसमें लिखा होता है कि आपका शरीर सब कुछ गिनता रहता है? तो यह कितना अजीब है कि मैंने जेंडर ट्रांजिशन किया और फिर जब मैं घर से बाहर निकलती तो लोग मुझे घूरते और मुझे ऐसा लगता जैसे मैं स्कूल के गलियारे में हूं और लोग मुझे घूर रहे हैं और मुझ पर हंस रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं था। यह एक ट्रॉमा था। यह एक तरह की सोच थी।” .

  • सलमान-अर्पिता के रक्षाबंधन सेलिब्रेशन ने खींचा ध्यान, दीवार पर ‘द लास्ट सपर’ देख फैंस बोले- ‘सेक्युलरिज्म अल्ट्रा प्रो मैक्स’

    सलमान-अर्पिता के रक्षाबंधन सेलिब्रेशन ने खींचा ध्यान, दीवार पर ‘द लास्ट सपर’ देख फैंस बोले- ‘सेक्युलरिज्म अल्ट्रा प्रो मैक्स’

    कल यानी 28 अगस्त को पूरे देश में धूमधाम से रक्षाबंधन मनाया गया। ये त्यौहार भाई बहन के बीच प्यार, सम्मान और भावनाओं से जुड़ा है। आज के दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर जीवनभर के लिए उससे अपनी रक्षा का वचन लेती है। बॉलीवुड में भी रक्षाबंधन का सेलिब्रेशन काफी धूमधाम से मनाया गया। स्टार्स ने अपने रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। ऐसे में अब सलमान खान और उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा का राखी सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंटरनेट पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। इन तस्वीरों को यूजर्स ने इसे इंटरनेट पर अब तक की सबसे सेक्युलर चीज कहा। आइए जानते हैं क्यों?

    भाई सलमान को अर्पिता ने बांधी राखी
    सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के बीच का बॉन्ड किसी से छिपा नहीं हैं। हाल ही में अर्पिता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की कई वीडियोज और फोटोज शेयर की हैं। इस वीडियो में अर्पिता अपने भाई सलमान खान की आरती करने के बाद उन्हें राखी बांध रही हैं। इस पल दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। राखी बांधने के बाद सलमान, अर्पिता को गले लगाकर उन्हें प्यार करते नजर आ रहे हैं।

    लुक ने जीता दिल
    इस वीडियो में सलमान खान रेड टी-शर्ट के साथ सिर पर ब्लैक कलर का हैट लगाए नजर आ रहे हैं। वहीं, अर्पिता ने सिंपल सा सूट कैरी किया है। इस लुक में अर्पिता बेहद प्यारी लग रही हैं।

    दीवार पर लगी तस्वीर ने किया हैरान
    समलान खान और अर्पिता के इस वीडियो में सबसे ज्यादा अगर किसी चीज ने लोगों ने ध्यान अपनी ओर खींचा तो वो था दीवार पर लगी कुछ तस्वीरों ने। दीवार पर ईसा मसीह की बड़ी सी पेंटिंग। इसमें मशहूर 'द लास्ट सपर' की झलक थी। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे इंटरनेट पर अब तक की सबसे सेक्युलर चीज कहा।

    फैंस ने सलमान खान को किया सपोर्ट
    ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'यह 'हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, सब हैं भाई-भाई' वाली बात का सबसे अच्छा उदाहरण है।' एक दूसरा यूजर लिखा, 'भाई सेक्युलर हैं।' एक कमेंट में लिखा था, 'बैकग्राउंड में 'द लास्ट सपर' पेंटिंग, ओह माय गॉड।' एक ने लिखा, 'सेक्युलरिज्म अल्ट्रा प्रो मैक्स।' एक यूजर लिखता है, 'वह हमेशा से ही खुलकर सेक्युलर विचार रखने वाले व्यक्ति रहे हैं, आप हर धर्म के प्रति उनके सम्मान पर शक नहीं कर सकते, और यह बात साफ दिखती भी है।'

    लोगों ने कहा सेक्युलर
    वहीं, दूसरी तरफ कई यूजर्स ने कमेंट कर सेक्युलर कहा है। एक ने कमेंट कर लिखा, 'सच कहूं तो मजाक से हटकर, यह वीडियो असल में भारत की सही तस्वीर दिखाता है lol।' एक दूसरा लिखता है, 'अर्पिता+सलमान+जीसस, माहौल काफी सेक्युलर है।' ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।

  • डायरेक्टर ने एक्ट्रेस के इनर गारमेंट्स पर की टिप्पणी, काम्या पंजाबी ने बताया शर्मनाक

    डायरेक्टर ने एक्ट्रेस के इनर गारमेंट्स पर की टिप्पणी, काम्या पंजाबी ने बताया शर्मनाक

    मुंबई 

    काम्या पंजाबी टीवी टाउन की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. उन्होंने कई सुपरहिट शोज में काम करके इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है।काम्या पंजाबी ने कहा कि करियर की शुरुआत में शो का डायरेक्टर उनसे बदतमीजी करता था. उन्हें टॉर्चर करता था। अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर काम्या पंजाबी ने सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत में अपने दिल में दबा सालों पुराना दर्द बयां किया। काम्या ने कहा- 'कहता है दिल' शो मेरे करियर का सबसे बड़ा ब्रेक था. शो में मैंने अमन वर्मा की बेटी का रोल प्ले किया था।

    'अब तक मैंने बताया नहीं था, लेकिन आज बताऊंगी. 'कहता है दिल' में जो डायरेक्टर थे. उन्होंने मुझे और बाकी कुछ एक्टर्स को काफी ज्यादा बुली किया था। 'हद इतनी पार हो गई थी कि मेकअप रूम से सेट पर जाने का मन नहीं करता था. पहले मुझे इतनी खुशी हुई थी कि मुझे एक शो मिला है. मैं मेहनत से काम करना चाहती थी. लेकिन वो इस तरह की बातें करते थे कि इतनी बिंदास होकर भी मैं वो बातें बोल नहीं पाऊंगी। 'वो बहुत शर्मनाक बातें करते थे. एक शॉट था, जब मैं सीढ़ियों से भागते हुए नीचे उतरकर आती थी. तब वो मेरे इनर गारमेंट्स पर कमेंट करते थे। 

    वो कहते थे- कैसा वाला इनरगारमेंट पहना है. वो मुझे कहते थे कि आप 9-5 जॉब कर लो. मैं सहम जाती थी.तब मैं कुछ बोल नहीं पाती थी, क्योंकि मुझे लगता था कि अगर मैं बोलूंगी तो मुझे शो से निकाल दिया जाएगा। 'लेकिन फिर लगता था कि मैं कैसे काम करूं, जब सेट पर डायरेक्टर माइक पर इस तरह के कमेंट करता है।       
    काम्या ने कहा कि 25 एपिसोड के बाद उन्हें शो से रिप्लेस कर दिया गया था, क्योंकि शो में बड़ा लीप आ गया था. काम्या ने कहा कि मुश्किलों के बाद भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी. वो आगे बढ़ती गईं। 

  • Bigg Boss 20 में एंट्री को लेकर बड़ा अपडेट, अरिशफा खान और ईशा रिखी के नाम चर्चा में

    Bigg Boss 20 में एंट्री को लेकर बड़ा अपडेट, अरिशफा खान और ईशा रिखी के नाम चर्चा में

     

    टेलीविजन का सबसे पॉपुलर और विवादित रियलिटी 'बिग बॉस 20' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. शो को बॉलीवुड के सुपस्टार सलमान खान होस्ट करने वाले हैं. हाल ही में सलमान ने दो कंटेस्टेंट्स रिया अहीर और लव गिल के नाम रिवील किए थे. हालांकि, शो में उनकी एंट्री का फैसला दर्शकों पर छोड़ दिया गया है. अब शो के दो और कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ गए हैं.

    अरिशफा खान और ईशा रिखी को किया अप्रोच
    सोशल मीडिया हैंडल डिजिटल न्यूज़ हब की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बिग बॉस 20' के लिए मेकर्स ने कंटेंट क्रिएटर अरिशफा खान और रैपर बादशाह की पत्नी ईशा रिखी को अप्रोच किया है. 

    बिग बॉस 20' में बादशाह की पत्नी ईशा रिखी की एंट्री! अरिशफा खान का नाम भी कंफर्म

    रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों ने शो का हिस्सा बनने के लिए अपनी हामी भर दी है. अगर ऐसा होता है, तो दोनों की एंट्री से शो में ग्लैमर के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी हलचल देखने को मिल सकती है. 

    कौन हैं अरिशफा खान और ईशा रिखी?
    अरिशफा खान सोशल मीडिया पर एक जाना-पहचाना नाम हैं. कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस के तौर पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है. वहीं, ईशा रिखी पंजाबी सिनेमा की पॉपुलर मॉडल और एक्ट्रेस हैं. वो इन दिनों बादशाह के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं. खबरें हैं कि दोनों अलग हो रहे हैं. हाल ही में ईशा ने इंस्टाग्राम पर कुछ क्रिप्टिक पोस्ट और वीडियो शेयर किए थे, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं. हालांकि, बादशाह ने अब तक इस पर कोई बयान नहीं दिया है. 

    6 सितंबर से शुरू होगा 'बिग बॉस 20'
    'बिग बॉस 20' का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 से होने जा रहा है. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर होस्ट के तौर पर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे. ये रियलिटी शो कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होगा, जबकि ऑनलाइन दर्शक इसे जियोहॉटस्टार पर भी स्ट्रीम कर सकेंगे. नए ट्विस्ट, रोमांचक टास्क और दमदार कंटेस्टेंट्स के साथ ये सीजन पहले से ज्यादा धमाकेदार होने की उम्मीद है.

    दीक्षा शर्मा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है. इससे पहले वो ज़ी मीडिया और न्यूजबाइट्स हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. दीक्षा शर्मा ने सिंघानिया यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने सुभारती यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है.

  • ‘टॉक्सिक’ का दूसरे दिन भी जलवा, 2 बजे तक 5.25 करोड़ की कमाई; 100 करोड़ पार कुल कलेक्शन

    ‘टॉक्सिक’ का दूसरे दिन भी जलवा, 2 बजे तक 5.25 करोड़ की कमाई; 100 करोड़ पार कुल कलेक्शन

    ‘टॉक्सिक' ने ओपनिंग डे पर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर यश के सुपरस्टारडम का लोहा मनवा दिया. 'केजीएफ 2'  स्टार की नई रिलीज फिल्म के निगेटिव रिव्यू के बावजूद 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग करना इसका सबूत है. वहीं रिलीज के दूसरे दिन ‘टॉक्सिक' कितनी कमाई कर रही है और इसकी ऑक्यूपेंसी कितनी है?चलिए यहां लाइव आंकड़ों से जानते हैं.

    ‘टॉक्सिक' ने पहले दिन कितनी की कमाई?

    •     यश स्टारर ‘टॉक्सिक' ने रिलीज के पहले दिन 101.10 करोड़ की नेट कमाई की है.
    •     इसी के साथ इसका ग्रॉस कलेक्शन 120.75 करोड़ रुपये रहा.
    •     ‘टॉक्सिक' ने ओपनिंग डे पर हिंदी बेल्ट से सबसे ज्यादा 55 करोड़ रुपये बटोरे.
    •     इसके बाद इसने कन्नड़ से 23.30 करोड़ कमाए.
    •     वहीं तेलुगू से इसने 16 करोड़, तमिल से 5.50 करोड़ और मलयालम से 1.30 करोड़ कमाए,
    •     इन सबसे बीच फिल्म ने ओवरसीज में 20 करोड़ से ओपनिंग की.
    •     इसी के साथ ‘टॉक्सिक' का वर्ल्डवाइड पहले दिन का कलेक्शन 140.75 करोड़ रुपये रहा.

     
    दूसरे दिन का कितनी कमाई कर सकती है  ‘टॉक्सिक'
     ‘टॉक्सिक' की दूसरे दिन कमाई में पहले दिन के कलेक्शन के मुकाबले गिरावट की उम्मीद है. हालांकि 25 करोड़ से ज्यादा की एडवांस बुकिंग और स्पॉट बुकिंग से दर्शकों की अच्छी संख्या की उम्मीद के साथ, 'टॉक्सिक' दूसरे दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 52-54 करोड़ नेट कमा सकती है. दूसरे दिन हिंदी वर्जन से इसके 25-26 करोड़ के साथ सबसे आगे रहने की उम्मीद है. वहीं कन्नड़ में फिल्म के 13 करोड़ और उसके बाद तेलुगु में 10 करोड़ कमाने की उम्मीद है, तमिल वर्जन के 3.5 करोड़ और मलयालम वर्जन में 75 लाख कमाने की उम्मीद है।

    52-54 करोड़ नेट की कमाई के साथ, यश की यह फिल्म 'धुरंधर 2' की 81 करोड़ नेट की कमाई के बाद, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 2026 में दूसरे दिन सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी. 

    'टॉक्सिक' के बारे में
    यश की इस फिल्म को केवीएन  प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के तहत वेंकट के. नारायण और यश ने प्रोड्यूस किया है. कन्नड़ और अंग्रेजी में लिखी और शूट की गई इस फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम डब वर्जन में भी रिलीज किया गया है. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में नयनतारा, हुमा कुरैशी, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं l 

  • बॉबी देओल संग इंटीमेट सीन्स देने में हुई दिक्कत? एक्ट्रेस ने बताया अपना अनुभव

    बॉबी देओल संग इंटीमेट सीन्स देने में हुई दिक्कत? एक्ट्रेस ने बताया अपना अनुभव

    मुंबई 

    अदिति पोहनकर इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेस में शुमार की जाती हैं. वेब सीरीज ‘आश्रम’ में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था. सीरीज में उन्होंने बॉबी देओल संग कई इंटीमेट सीन्स दिए थे।  एक पुराने इंटरव्यू में अदिति ने इंटीमेट सीन्स की शूटिंग के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था कि ऐसे सीन्स के लिए को-स्टार्स के बीच तालमेल होना कितना जरूरी है. एक्ट्रेस बोली थीं- इंटीमेट सीन्स काफी मुश्किल होते हैं, क्योंकि दोनों कलाकारों का कंफर्टेबल महसूस करना जरूरी है।   

        
    'इम्तियाज सर ने मुझे एक बार बताया था कि ऐसे सीन्स के दौरान मेल एक्टर्स अक्सर ज्यादा घबरा जाते हैं, इसलिए अपने को-एक्टर्स का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। 

    ''शी' की शूटिंग के दौरान वो अक्सर यह बात कहते थे, क्योंकि वहां कई लड़कियां थीं और मुझे भी उनके कम्फर्ट का ध्यान रखना पड़ता था। एक्ट्रेस ने बातचीत में इस बात पर भी जोर दिया था कि बोल्ड सीन्स करने से पहले बातचीत करना बहुत अहम होता है. एक्ट्रेस बोली थीं- आप पूछते हैं, क्या हुआ? क्या आप ठीक हैं? और यह श्योर करते हैं कि सामने वाला सुरक्षित महसूस करे. 'शी' (She) और 'आश्रम'  में भी हमने ऐसे सीन्स को इसी तरह किया था। 

    कैमरे पर केमिस्ट्री दिखाने के बारे में बात करते हुए अदिति ने कहा था- ऐसे सीन्स की खूबसूरती तब आती है जब दोनों कलाकार एक-दूसरे के साथ कंफर्टेबल और सिक्योर महसूस करते हैं. ऐसे में आप उस पल को फ्लो में बहने देते हैं।  'दोनों लोगों को पता होता है कि सीमा कहां हैं. आप उसे पार नहीं करते. आपको कभी करना भी नहीं चाहिए. न तो एक्ट्रेस को और न ही एक्टर को इंटीमेट सीन्स में डर महसूस होना चाहिए. जब विश्वास होता है, तो सब कुछ सही से होता है। वहीं, 31 साल की अदिति ने Bollywood Bubble संग अपने पुराने इंटरव्यू में बॉबी देओल संग इंटीमेट सीन्स करने पर कहा था- बॉबी सर के साथ इंटीमेट सीन शूट करना अपने आप में ही एक टास्क था। 'मैं बस बोल रही थी- बॉबी सर…ठीक है…ठीक है. उन्होंने मुझसे कहा था- तू इतनी चिल कैसे है पम्मी? वो मुझे पम्मी कहते हैं।