Category: मनोरंजन

  • सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘वन’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, 25 सितंबर को आएगी

    सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘वन’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, 25 सितंबर को आएगी

     नई दिल्ली
    परम सुंदरी फिल्म के बाद से सिद्धार्थ मल्होत्रा बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। लंबे समय से उनका नाम आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म वन (Vvan) को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। बीते समय में इस सुपरनेचुलर थ्रिलर की रिलीज डेट बदलने की कई खबरें सामने आई हैं।

    लेकिन अब खबर सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की नई रिलीज डेट के एलान की आ गई है। मेकर्स ने इस फिल्म को पेश करने की पूरी तैयारी कर ली है। आइए जानते हैं कि वन बड़े पर्दे पर कब आ रही है।

    वन को मिली नई रिलीज डेट
    वैसे तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म वन को 28 अगस्त के दिन रिलीज किया जाना था। लेकिन साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक से क्लैश से बचने के चलते इसे आगे की तरफ बढ़ाया गया। सिद्धार्थ ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर वन की नई रिलीज डेट और पोस्टर को शेयर कर मामले की आधिकारिक जानकारी दी है। जिसके आधार पर अब वन को 25 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

    ऐसे में जो फैंस लंबे समय से वन की रिलीज का इंतजार कर रहे थे, उन्हें करीब एक महीने बाद ये फिल्म बड़े पर्दे पर देखने को मिल जाएगी। बात की जाए वन की अंदरुनी जानकारी की तरफ तो ये फॉरेस्ट सुपरनेचुरल थ्रिलर है, एक डरावनी लोक कथा पर आधारित फिल्म बताई जा रही है।

    हालांकि, मूवी की स्टोरी का असली प्लॉट क्या है, वो तो इसकी रिलीज के बाद ही पता चलेगा। फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं और इसका डायरेक्शन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। जिस तरह से अब तक वन के पोस्टर्स सामने आए हैं, उन्होंने फैंस की एक्साइटमेंट को हाई कर रखा है।

    वन मूवी की कास्ट
    सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा आपको वन फिल्म में कई फिल्मी सितारों की झलक देखने को मिलेगी। इनमें अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और मनीष पॉल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

     

  • बचपन में झेला टॉर्चर, पैदा होते ही मरने के लिए छोड़ा गया! गहना वशिष्ठ ने बयां किया दर्द

    बचपन में झेला टॉर्चर, पैदा होते ही मरने के लिए छोड़ा गया! गहना वशिष्ठ ने बयां किया दर्द

    मुंबई 
    बोल्ड एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ की लाइफ में स्ट्रगल और विवाद की बड़ी भूमिका रही है. वो पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस हैं. मिस एशिया बिकिनी भी रह चुकी हैं. छत्तीसगढ़ में पैदा हुईं गहना के लिए इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना आसान नहीं था. अपनी बोल्ड इमेज की वजह से गहना को समाज और परिवार के ताने सुनने पड़े। 

    गहना का दर्दभरा बचपन
    गहना ने एजाज खान के पॉडकास्ट में जिंदगी के स्ट्रगल पर बात की. उन्होंने बताया कैसे जन्म लेने के बाद से उनके साथ अन्याय हुआ. उनके पैदा होने पर घरवाले खुश नहीं थे. गहना ने कहा- मेरे पैदा होने के बाद मुझे चीटियों के पास फेंक दिया गया था. मेरी ऐसी हालत थी कि मैं किसी भी पल मर जाऊंगी. मेरे घर में बड़े पापा और मां की बहुत चलती थी. तब मेरे नाना आए. मामी ने मुझे फीड कराया. आखिर मैं बच गई. मेरी कोई कुंडली नहीं है. मेरे पैदा होने का वक्त किसी को पता नहीं है. क्योंकि मेरे जन्म में किसी को इंटरेस्ट नहीं था। 

    गहना ने आगे कहा- घर में बहुत मार पड़ती थी. मुझे घरवाले जानवरों की तरह मारते थे. बाल खींचकर मारते थे. स्कूल से घर आने में लेट हुआ तो पापा मारते थे. हमें कुत्तों की तरह मारा था. मुझे रोज चोट लगती थी. स्कूल में ही मुझे डायबिटीज हो गई. हमें ऐसे डराया गया कि शादी करोगे तो पिता जैसा आदमी मिलेगा. बचपन के इस माहौल की वजह से ट्रॉमा हो गया था। 

    गहना के मुताबिक, उन्हें डर था पापा के साथ रहेंगी तो वो अपने जैसे शख्स के साथ उनकी शादी करा देंगे. इसलिए उन्होंने घर से बाहर जाने की ठानी. गहना ने कहा- मुझे कोई घर से बाहर भेजने को राजी नहीं था. बड़े पापा-मां ने कहा कि मुंह काला कर देगी. तब मैं कपड़े वाली नाइलॉन की रस्सी से लटक गई थी. मैंने पुलिस के लिए लेटर लिखा कि मुझे पढ़ाया नहीं जा रहा है इसलिए मैं ऐसा कदम उठा रही हूं. तभी मां ने ये सब देख लिया. मेरे पापा ने कहा खुद लोन लेकर पढ़ो, वो पैसे नहीं देंगे। 

    वर्कफ्रंट पर, गहना को पहचान बोल्ड शोज से मिली. वो गंदी बात सीजन 3 में नजर आई थीं. बतौर मॉडल उन्होंने अपना करियर शुरू किया. कई ब्रांड्स के लिए कमर्शियल्स किए. 'फिल्मी दुनिया' से इंडस्ट्री में एंट्री की. कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग किए। 

  • हिमांशी खुराना का आसिम रियाज को करारा जवाब, बोलीं- ‘प्रूफ चाहिए तो हर चीज पर बात करते हैं’

    हिमांशी खुराना का आसिम रियाज को करारा जवाब, बोलीं- ‘प्रूफ चाहिए तो हर चीज पर बात करते हैं’

     नई दिल्ली
     हिमांशी खुराना ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में अपने और आसिम रियाज(Asim Riaz) का रिश्ता टूटने को लेकर कई शॉकिंग खुलासे किए थे। हिमांशी ने आसिम रियाज का नाम लिए बिना यह बताया था कि एक्स ब्वॉयफ्रेंड संग उनके रिश्ते में धार्मिक मतभेद है।

    एक्ट्रेस का कहना था कि बिग बॉस कंटेस्टेंट चाहते थे कि वह मैं उसे समझूं और स्वीकार करूं, लेकिन मेरे लिए ये पॉसिबल नहीं था। जिसके बाद आसिम रियाज ने पलटवार करते हुए एक्ट्रेस के सभी दावों को खारिज किया था। अब एक बार फिर से हिमांशी खुराना ने नई पोस्ट के साथ रैपर को चेतावनी दे दी है।

    'अगर सबूत चाहिए तो हर चीज पर बात करते हैं'
    हिमांशी खुराना ने आसिम रियाज के पोस्ट के बाद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी। जिसमें उन्होंने लिखा, "जब भी मैं पब्लिकली अपनी निजी सफर के बारे में बातें शेयर करती हूं, तो हमेशा सम्मान को ध्यान में रखकर और सोच-समझकर करती हूं। चाहे मेरी बिग बॉस की जर्नी हो या फिर मेरी आध्यात्मिकता की जर्नी हो या बात मेरे स्वास्थ्य की हो। मैंने हमेशा पूरी ईमानदारी के साथ अपनी जिंदगी के पहलुओं को रखा है और किसी का भी न तो अनादर किया और न ही उन पर निशाना साधा।"

    हिमांशी खुराना ने आगे कहा, "मैंने कभी भी नहीं कहा कि मुझसे जबरदस्ती मजहब बदलने के लिए कहा गया। यहां पर लोग अपने आप नेरेटिव बना रहे हैं। मेरी हेल्थ का मजाक उड़ाया गया और मेरे संघर्ष पर सवाल किया गया। मुझे लगता है अब एक लाइन ड्रॉ करने का वक्त आ गया है। अगर हम सबूत के बारे में बात कर ही रहे हैं, तो हर चीज के बारे में बात होनी चाहिए।

    'मैं मजहब से जुड़े मामले में सबूत देने के लिए तैयार हूं'
    हिमांशी खुराना ने अपने स्टेटमेंट में आगे लिखा, "मैं मजहब से जुड़ा जो भी मामला है और जो हिंसा मैंने सही है, उससे जुड़े सीसीटीवी फुटेज, रिकॉर्डिंग और हर तरीके का सबूत देने के लिए बिल्कुल तैयार हूं। तुम्हें 27.11.23 ये तारीख तो याद होगी ही। अगर तुम ये सब करके मेरी इमेज की धज्जियां उड़ा रहे हो, तो मैं वह इंसान नहीं हूं, जो लगातार किसी की छवि को प्रोटेक्ट करती रहूं। मैं वो नहीं हूं, जो लगातार बेइज्जत होने के बावजूद भी चुप बैठी रहूंगी।"

    हिमांशी ने आगे अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए लिखा, "अलग-अलग चैनल और प्रोडक्शन हाउस तुम्हारी बकवास कवर कर रहे हैं, लेकिन मैं उनकी तरह नहीं हूं। मैंने हमेशा अपनी मर्यादा को कायम रखा है और सामने वाले को इज्जत दी है। बदले में मैंने उसी की उम्मीद भी की है। अगर मुझे वह सेम इज्जत नहीं मिल रही है, तो खुद को शांत रखने का अब कोई कारण मेरे पास नहीं है। अगर तुम प्रूफ गेम खेलना ही चाहते हो, तो ईमानदारी के साथ, सभी तथ्यों, जिम्मेदारियों और पूरे सच के साथ खेलो।"

    बिग बॉस 13 से शुरू हुई थी प्रेम कहानी
    जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि आसिम रियाज और पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर हिमांशी खुराना की प्रेम कहानी 2019 में शुरू हुई थी। हिमांशी शो में शहनाज गिल के साथ कंट्रोवर्सी की वजह से मिड सीजन में वाइल्ड कार्ड बनकर आई थीं। जहां उनके और आसिम रियाज के बीच नजदीकियां बढ़ीं। दोनों ने साढ़े टीनन साल तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन 2023 के अंत में कपल ने अपना ब्रेकअप अनाउंस कर दिया था।

     

  • इमरान हाशमी का इंटेंस अवतार, ‘गनमास्टर G9’ का धमाकेदार टीजर रिलीज

    इमरान हाशमी का इंटेंस अवतार, ‘गनमास्टर G9’ का धमाकेदार टीजर रिलीज

    एक्टर इमरान हाशमी लेटेस्ट रिलीज आवारापन 2 की बॉक्स ऑफिस सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने फैंस को बड़ी ट्रीट दी है. उनकी अपकमिंग फिल्म गनमास्टर G9 का धमाकेदार टीजर रिलीज हुआ है. रोमांटिक स्टोरी में एक्शन और ड्रामे का कॉकटेल देखने को मिलेगा. मूवी में इमरान के साथ जेनेलिया डिसूजा, अपारशक्ति खुराना नजर आएंगे. आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म से अभिषेक सिंह डेब्यू कर रहे हैं.

    इमरान हाशमी का इंटेंस अवतार!
    टीजर में इमरान का आवारापन नजर आता है. वो एक ऐसे शख्स का रोल प्ले कर रहे हैं जो अपने प्यार के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है. रोमांटिक स्टोरी में एक्शन और इमोशंस का भी डोज दिखेगा. टीजर में इमरान महादेव से प्रार्थना करते हैं कि जब तक वो अपने प्यार तक ना पहुंचे, उनकी जिंदगी खत्म ना हो. टीजर देखकर आपको ऐसा लगेगा जैसे इमरान फिर से आवारापन 2 के रोल में हैं. रिवेंज ड्रामा में वो इंटेंस रोल में नजर आ रहे हैं.

    टीजर में इमरान हाशमी पर हमले हो रहे हैं. लेकिन हर बार वो मौत को मात देकर लौटते हैं. वो महादेव से विनती करते हुए कहते हैं- मुझे चाहे दुनिया की सबसे बुरी मौत देना, मेरे जिस्म के टुकड़े टुकड़े करके चाहे गिद्ध और कौवों को खिला देना. पर महादेव से इतनी ही विनती है कि जब तक मैं अपने इश्क की दहलीज तक ना पहुंच जाऊं, मेरी सांसें मत लेना.

    इमरान का इंटेंस एक्शन अवतार देखकर फैंस की खुशी पीक पर है. गनमास्टर G9 का सबसे बड़ा सरप्राइज इसके म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया हैं. हिमेश के गाने की झलक टीजर में दिखती है. अफसाना गाने को बैकग्राउंड में सुनकर फैंस को नॉस्टैल्जिया फील हो रहा है. जैसा कि सभी जानते हैं इमरान की फिल्मों का म्यूजिक धमाकेदार होता है. फिल्म चाहे फ्लॉप हो या हिट, गाने चार्टबस्टर पर टॉप करते हैं. सालों बाद इमरान और हिमेश के साथ आने पर फैंस का मानना है उनका ये प्रोजेक्ट गारंटीड हिट है.

    गनमास्टर G9 का टीजर सिनेमाघरों में टॉक्सिक के साथ अटैच किया गया है. टीजर देखकर लोगों का कहना है आवारापन 2 तो झलक थी. असली फिल्म तो अब लोड हो रही है. फैंस का कहना है इमरान के खाते में एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म आने वाली है. हिमेश की वापसी पर भी लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है. हिमेश और इमरान का कॉम्बो उनके लिए डबल धमाके जैसा है.

    टीजर को तो ऑडियंस ने हिट बता दिया है. देखते हैं फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. फिल्म सिनमाघरों में इसी साल 27 नवंबर को रिलीज होगी.

  • रॉकी भाई से राया और अब रावण, यश ने हर बार क्यों लिया बड़ा रिस्क?

    रॉकी भाई से राया और अब रावण, यश ने हर बार क्यों लिया बड़ा रिस्क?

    इस शुक्रवार सिनेमाघरों में केजीएफ वाले रॉकी भाई राया बनकर अपना टॉक्सिक अवतार दिखाने वाले हैं. फिल्म में उनका स्वैग, धाकड़ और रोमांटिक अंदाज लोगों के दिलों को लूट रहा है. पैन इंडिया फिल्म की एडवांस बुकिंग का भौकाल जबरदस्त है. ये बताता है कि टॉक्सिक को लेकर लोगों में कितना क्रेज है. कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश के लिए टॉक्सिक कितना कमाल करेगी, ये तो वक्त ही बताएगा.

    लेकिन एक बात तो साफ है कि यश ने अपने 22 साल के करियर में अनेकों बार रिस्क लिया है. आज वो सुपरस्टार के औहदे पर हैं, तो इसी रिस्क के बलबूते हैं. यूं कहें कि रॉकी भाई का किंगडम रिस्की है तभी ब्लॉकबस्टर है.  

    रोमांटिक हीरो के रोल ने दिया बड़ा ब्रेक
    यश की फिल्मोग्राफी बताता है कि उन्होंने अपनी सुपरस्टार इमेज को बार-बार तोड़ने की कोशिश की है. चॉकलेटी रोमांटिक हीरो से रॉकी भाई बनने के बाद अब राया और फिर रावण का रोल…करियर के हर पड़ाव पर यश ने रिस्क को चुना है. एक्टर ने 2004 में टीवी शो Silli Lalli से एक्टिंग करियर शुरू किया. फिर 2007 में मूवी Jambada Hudugi से कन्नड़ सिनेमा में एंट्री की.

    अपने शुरुआती फेज में वो रोमांटिक और लवर बॉय इमेज में दिखे. अपने चॉकलेटी हीरो के चार्म की बदौलत वो कन्नड़ सिनेमा के यंग स्टार कहलाए. फिर आई फिल्म मोग्गिना मनसु और गुगली जिसने उनके करियर को माइलेज दिया. लेकिन अभी उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट आना बाकी था.

    केजीएफ की सक्सेस, फिर लंबा ब्रेक
    2018 में आई फिल्म KGF: चैप्टर 1 ने उनके करियर की दिशा ही बदल दी. अब वो कन्नड़ इंडस्ट्री के स्टार नहीं, बल्कि पैन इंडिया एक्टर बन गए. रॉकी भाई की गिनती इंडिया के सक्सेसफुल पैन इंडिया स्टार में होने लगी. 2022 में जब केजीएफ 2 आई, फिर से बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की बारिश हुई. केजीएफ जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी की सफलता को यश ने वेस्ट नहीं किया. उन्होंने 4 साल का लंबा ब्रेक किया.

    इंस्टैंट अपने स्टारडम को कैश करने की बजाय वक्त लिया. ऐसा प्रोजेक्ट चुना जो रॉकी भाई की इमेज से हटके हो. तब उन्हें ऑफर आया टॉक्सिक का. यश ने कोई आसान, सेफ मास एंटरटेनर फिल्म चुनने की बजाय टॉक्सिक जैसी गैंगस्टर और डार्क मूवी चुनी. इसके डार्क और ग्रिटी कैरेक्टर ने यश को इंप्रेस किया. टीजर और ट्रेलर में यश की किरदार के लिए की गई मेहनत साफ दिखती है.

    राया के बाद बनेंगे रावण
    रोल्स के साथ यश का एक्सपेरिमेंट यहीं नहीं रुका. 2026 में उनकी एक और बड़ी फिल्म आ रही है. नितेश तिवारी की रामायण में वो दशानन रावण का रोल प्ले कर रहे हैं. उनकी दमदार झलक ने फैंस को होश उड़ा दिए हैं. रॉकी भाई से राया और फिर रावण…उनकी ये जर्नी बेहद कमाल की होने वाली है. ऐसा लगता है एक्टर का मुकाबला खुद से है.

    वो हर किरदार के साथ अपनी वर्सटैलिटी को चैलेंज कर रहे हैं. मानो हर किरदार के साथ अपनी पिछली पहचान को मिटाकर आगे निकलने की कोशिश कर रहे हैं. मजेदार बात ये है कि उनकी ये कोशिश काबिलेतारीफ है. अब देखना होगा कि टॉक्सिक में राया बनकर यश का दांव कितना सफल होता है.

  • ‘बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों?’ कृति सेनन के ऐड पर कंगना रनौत का तीखा सवाल

    ‘बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों?’ कृति सेनन के ऐड पर कंगना रनौत का तीखा सवाल

    मुंबई 

    कंगना रनौत ने कृति सेनन पर रक्षा बंधन वाले ऐड के लिए निशाना साधा है। कृति ने हाल में एक ऐड किया है, जिसमें वह ब्रालेट-स्टाइल के ब्लाउज में दिख रही हैं और अपने डॉग को राखी बांध रही हैं। इस पर रिएक्ट करते हुए कंगना ने पूछा कि क्या आप अपने भाई को बिकिनी में राखी बांधती हैं?

    कंगना बोलीं अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों बांधेंगी?
    कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट करते हुए सवाल किया। उन्होंने लिखा, ‘यह महिला होने का शानदार समय है। हमारी अलमारी तरह-तरह के कपड़ों से भरी हुई हैं। कॉकटेल ड्रेसेस से लेकर महंगा चोली तक, जींस से साड़ियों तक, बिकिनी से सलवार कमीज तक। इन सभी ऑप्शन में जो हमारे पास आज अवेलबेल हैं, इसके बाद भी आप अपने भाई को बिकिनी/अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों बांधेंगी? आपके सारे स्टाइलिंग ऑप्शंस कहां हैं? हाहा, ऐड काफी क्रीपी लग रहा है।’

    ऐड को लेकर विवाद
    दरअसल, रक्षाबंधन आने वाला है। 28 अगस्त को पड़ने वाले इस त्योहार को लेकर एक ऐड सामने आया है। इसमें कृति सेनन ने ब्रालेट-स्टाइल वाला ब्लाउज पहना हुआ है। इसके अलावा, ड्रेप्ड स्कर्ट में वह रक्षा बंधन मना रही हैं। इस ऐड पर काफी विवाद भी हो रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स सवाल खड़े कर रहे हैं। वे पूछ रहे हैं कि ट्रेडिशनल ड्रेस पहनने के बजाए यह आउटफिट पहनना रक्षा बंधन जैसे त्योहार पर, कहां तक सही है।

    लोगों के सोशल मीडिया पर रिएक्शन
    एक यूजर ने एक्स पर लिखा है कि कृति सेनन ने अपने भाई को राखी बांधने के समय ब्रा पहनी हुई है। लेकिन आप इन लोगों को ईद या क्रिसमस में मजाक करते नहीं देखेंगे। एक और यूजर ने कहा कि ये क्या नॉनसेंस है। इनको हिंदी फेस्टिवल्स ही मिलते हैं अपना वोक एजेंडा चलाने के लिए। मैं चैलेंज करता हूं कि ईद पर ऐसा ही ऐड बनाकर दिखाया जाए। लेकिन वो ऐसा नहीं करेंगे। उन्हें लगता है कि वे हिंदू की आस्था को हर्ट कर सकते हैं।

    दोनों की प्रोफेशनल लाइफ
    कृति हाल ही में फिल्म कॉकटेल 2 में नजर आई थीं और इस फिल्म में उनका रोल और लुक भी काफी बोल्ड था। फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड रोल में थे।

    वहीं कंगना लास्ट भारत भाग्य विधाता में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने नर्स का किरदार निभाया था। इस फिल्म में 26/11 हमले के दौरान उस अस्पताल के स्टाफ की कहानी दिखाई है जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर अस्पताल में मौजूद लोगों की जान बचाई थी।

  • डॉन 3 विवाद में रणवीर सिंह का IMPPA को दो टूक जवाब, बोले- यह हमारा निजी मामला

    डॉन 3 विवाद में रणवीर सिंह का IMPPA को दो टूक जवाब, बोले- यह हमारा निजी मामला

    अभिनेता रणवीर सिंह ने इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) से कहा है कि वह 'डॉन 3' से उनके अलग होने को लेकर चल रहे विवाद से दूर रहे. रणवीर का कहना है कि यह मामला उनके और फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के बीच का है और इंडस्ट्री की किसी संस्था को इसमें दखल नहीं देना चाहिए.

    यह घटनाक्रम रणवीर के पिता जगजीत सिंह भवनानी के IMPPA से मुलाकात करने और एक्सेल एंटरटेनमेंट की ओर से कथित तौर पर मांगे जा रहे 45 करोड़ रुपये के मुआवजे को चुनौती देने वाली याचिका सौंपने के कुछ दिनों बाद सामने आया है. IMPPA फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से जमा किए गए दस्तावेजों की जांच कर रही है. इसके बाद ही वह तय करेगी कि इस मामले में आगे क्या कदम उठाया जाए.

    मामले से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, रणवीर अपने रुख पर कायम हैं कि किसी इंडस्ट्री संस्था को ऐसे विवाद पर फैसला नहीं करना चाहिए, जिसे वह मूल रूप से अपने और फिल्म निर्माताओं के बीच का मामला मानते हैं.

    सूत्र ने कहा कि उनके वकीलों ने कहा है कि FWICE या IMPPA को इस मामले को नहीं संभालना चाहिए. यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता. हालांकि, इंडस्ट्री में ऐसे मामलों को सुलझाने के लिए यही संस्थाएं आगे आती हैं इसलिए उन्हें तय प्रक्रिया के मुताबिक चलना ही होगा.

    इस रुख ने रणवीर और IMPPA को दिलचस्प टकराव की स्थिति में ला दिया है. अभिनेता का खेमा मानता है कि यह विवाद सिर्फ उन पक्षों के बीच रहना चाहिए, जो कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा हैं. वहीं, निर्माताओं ने इस मामले को इंडस्ट्री संस्थाओं के पास पहुंचाया है, क्योंकि रणवीर के साथ सीधे तौर पर विवाद सुलझाने की उनकी कोशिशें नाकाम रही थीं.

    इस बीच IMPPA के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने संस्था के हस्तक्षेप का बचाव किया है. उनका कहना है कि एसोसिएशन अपने अधिकार क्षेत्र और तय नियमों के तहत ही काम कर रही है. सिन्हा ने आज तक को बताया कि हम प्रोड्यूसर्स की संस्था हैं और हम तय कानूनों के मुताबिक काम कर रहे हैं. मैं रणवीर की ओर से नहीं बोल सकता, लेकिन हम कानूनी प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं.

    उन्होंने आगे कहा कि दोनों पक्षों के वकील जब दस्तावेजों की जांच कर लेंगे, तब हम कोई फैसला लेने की स्थिति में होंगे. उन्हें अपनी राय रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन हम तय प्रोटोकॉल के मुताबिक आगे बढ़ रहे हैं.

    कैसे शुरू हुआ 'डॉन 3' का विवाद?
    यह मामला शुरुआत में सिर्फ कास्टिंग में बदलाव तक सीमित दिखाई दे रहा था, वह अब बॉलीवुड के सबसे चर्चित इंडस्ट्री विवादों में बदल चुका है. 2023 में रणवीर सिंह को डॉन फ्रेंचाइजी की नई फिल्म में डॉन के तौर पर चुना गया था. फिल्म के तीसरे पार्ट का निर्देशन फरहान अख्तर करने वाले थे, जबकि रितेश सिधवानी और फरहान, एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले इसे प्रोड्यूस कर रहे थे.

    लेकिन दिसंबर 2025 तक रणवीर इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रहे. उनके फिल्म से अलग होने की परिस्थितियों को लेकर दोनों पक्षों के दावे अलग-अलग रहे हैं. शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया कि रणवीर ने 'डॉन 3' से खुद किनारा कर लिया, क्योंकि रचनात्मक मतभेद, प्रोडक्शन में देरी और स्क्रिप्ट को लेकर चिंताएं जैसे मुद्दे सामने आए थे. हालांकि, उस समय रणवीर के करीबी सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया था कि अभिनेता ने फिल्म छोड़ी नहीं थी, बल्कि उनकी मांगों को लेकर मतभेद के बाद निर्माताओं ने उन्हें प्रोजेक्ट से हटा दिया था. इसके बाद यह विवाद पैसों के मामले में बदल गया.

    एक्सेल एंटरटेनमेंट ने कथित तौर पर दावा किया कि प्रोजेक्ट के रुकने तक प्री-प्रोडक्शन पर करीब 45 करोड़ रुपये खर्च हो चुके थे. इसमें विदेशों में लोकेशन तलाशने के लिए किए गए दौरे, होटल बुकिंग और बड़े क्रू के लिए की गई व्यवस्थाओं समेत कई खर्च शामिल बताए गए. बाद में FWICE ने भी निर्माताओं की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए इसी रकम का हवाला दिया.

    निर्माताओं ने रणवीर से उन कथित नुकसान की भरपाई की मांग की, जो उनके मुताबिक अभिनेता के फिल्म से अलग होने के बाद हुए. मामला पूरी तरह इंडस्ट्री विवाद बनने से पहले दोनों पक्षों के बीच निजी तौर पर समझौते की कोशिश भी हुई थी.

    रणवीर के खेमे ने कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये तत्काल देने और एक्सेल के साथ भविष्य में होने वाले किसी प्रोजेक्ट में 25 करोड़ रुपये की छूट देने का प्रस्ताव रखा था. इस तरह प्रस्तावित समझौते की कुल कीमत 35 करोड़ रुपये बैठती थी. हालांकि, निर्माताओं ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया.

    इसके बाद मामला प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के पास पहुंचा, जहां दोनों पक्षों के बीच समझौते के लिए कई दौर की मध्यस्थता हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडस्ट्री के कई बड़े नामों ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश की. इनमें आमिर खान, सलमान खान, करण जौहर, ऋतिक रोशन, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, रोहित शेट्टी और राजकुमार हिरानी समेत कई हस्तियों के नाम सामने आए.

    एक बैठक में रणवीर ने कथित तौर पर विस्तार से बताया कि उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ने का फैसला क्यों लिया. बातचीत में स्क्रिप्ट, फिल्म की रचनात्मक दिशा, बजट में बदलाव और प्रोडक्शन में हो रही देरी जैसी चिंताएं शामिल थीं. एक बैठक के दौरान रणवीर और निर्माता रितेश सिधवानी के बीच कथित तौर पर यह सवाल भी उठा कि अगर रणवीर की फिल्म 'धुरंधर' ब्लॉकबस्टर नहीं हुई होती, तो क्या वह 'डॉन 3' छोड़ने का फैसला लेते? हालांकि, इन तमाम कोशिशों के बावजूद दोनों पक्षों के बीच 45 करोड़ रुपये के वित्तीय विवाद का समाधान नहीं हो सका.

    जब मामला नहीं सुलझा तो फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) का रुख किया. वहां से शिकायत को फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के पास भेज दिया गया. मई में FWICE ने रणवीर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया. इसमें अपने सदस्यों से कहा गया कि वे 'डॉन 3' से कथित तौर पर आखिरी वक्त पर अलग होने के मामले में अभिनेता के साथ काम न करें.

    इस कदम को व्यापक रूप से रणवीर पर 'बैन' के तौर पर बताया गया, हालांकि FWICE ने खुद स्पष्ट किया कि यह औपचारिक प्रतिबंध नहीं, बल्कि नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव था. इसके बाद रणवीर ने FWICE को कानूनी नोटिस भेजकर इस निर्देश और विवाद में संस्था के हस्तक्षेप के अधिकार पर सवाल उठाया.

    जून में IMPPA, प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया और सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) के हस्तक्षेप के बाद FWICE ने अपना निर्देश वापस ले लिया. फेडरेशन ने कहा कि इसका मकसद दोनों पक्षों को निर्माताओं की संस्था के साथ बैठकर आपसी सहमति से समाधान निकालने का मौका देना था. हालांकि, निर्देश वापस लिए जाने के बावजूद 45 करोड़ रुपये का मूल विवाद खत्म नहीं हुआ.

    FWICE का निर्देश वापस लिए जाने के बाद मामला एक बार फिर निर्माताओं की संस्थागत व्यवस्था में लौट आया. फरहान और रितेश ने IMPPA से औपचारिक शिकायत की और अपने 45 करोड़ रुपये के दावे से जुड़े दस्तावेज जमा किए. इसके बाद IMPPA ने रणवीर से इस मामले में अपना जवाब मांगा.

    इसके बाद रणवीर के पिता जगजीत सिंह भवनानी ने एसोसिएशन से मिलने पर सहमति जताई. उन्होंने IMPPA के अधिकारियों से मुलाकात की और एक्सेल एंटरटेनमेंट के 45 करोड़ रुपये के दावे का विरोध करते हुए अपनी याचिका जमा की. एसोसिएशन ने कहा कि उसकी कानूनी टीम आगे का फैसला लेने से पहले दोनों पक्षों की ओर से जमा किए गए दस्तावेजों और सबूतों की जांच करेगी.

    हालांकि, रणवीर के ताजा रुख से साफ है कि उनका खेमा IMPPA को इस विवाद का फैसला करने के लिए सही मंच नहीं मानता. इसी बीच रणवीर अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर चुके हैं. वह जॉम्बी-थ्रिलर 'प्रलय' में नजर आएंगे और इस फिल्म को अपनी प्रोडक्शन कंपनी मां कसम फिल्म्स के बैनर तले खुद भी प्रोड्यूस कर रहे हैं.

    हैं.

  • आसिम रियाज का हिमांशी पर पलटवार, बोले- मेरे पास मैसेज का स्क्रीनशॉट है

    आसिम रियाज का हिमांशी पर पलटवार, बोले- मेरे पास मैसेज का स्क्रीनशॉट है

    आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का रिश्ता इन दिनों डिस्कशन का हॉट टॉपिक बना हुआ है. हिमांशी ने हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में अपने और आसिम के रिश्ते में आए धार्मिक मतभेदों को लेकर कुछ बातें कहीं थीं. हिमांशी ने बिना आसिम का नाम लिए कहा था कि उन पर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया गया था. एक्ट्रेस के इस बयान के बाद खूब बवाल मचा.

    आसिम की खूब किरकिरी भी हुई, जिसके बाद वो चुप नहीं बैठे. उन्होंने हिमांशी को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए हैं. उन्होंने ऐसा खुलासा किया है, जिसने पूरी कहानी को नया मोड़ दे दिया है.

    आसिम का करारा पलटवार
    आसिम ने अपने नए X पोस्ट में दावा किया कि ब्रेकअप के करीब तीन महीने बाद, मार्च में हिमांशी ने उन्हें दोबारा रिश्ते में आने के लिए मैसेज किया था. आसिम ने लिखा कि उनके पास उस मैसेज का स्क्रीनशॉट भी मौजूद है और जरूरत पड़ी तो वह उसे सार्वजनिक कर सकते हैं.

    आसिम ने अपने पोस्ट में हिमांशी की सेहत और लुक्स को लेकर भी कई निजी टिप्पणियां कीं. उन्होंने लिखा- अगर हमारा रिश्ता इतना खराब था और उसकी वजह से थायरॉइड, चिंता, डिप्रेशन, नाक से खून आना, चेहरे का उम्रदराज दिखना, बालों से बदबू और मुंहासे जैसी परेशानियां हुईं, तो फिर मार्च में 3 महीने बाद तुमने मुझे मैसेज क्यों किया और दोबारा इस रिश्ते में वापस क्यों आना चाहा? चिंता मत करो, मेरे पास वह मैसेज और उसका स्क्रीनशॉट है. जरूरत पड़ी तो अगली बार मैं उसे पोस्ट कर दूंगा.

    आसिम को बदनाम कर रहीं हिमांशी?
    हिमांशी की बातों के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठा कि क्या आसिम ने उन्हें धर्म बदलने के लिए कहा था. इस पर आसिम ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सफाई दी. और अगर ऐसा नहीं है तो क्या हिमांशी महज पब्लिसिटी के लिए इतना बड़ा झूठ बोल रही हैं. अगर हिमांशी सही में फिर से अपने टूटे रिश्ते को बचाना चाहती थीं तो फिर ये धर्म बदलने वाली बातें वजूद में कहां से आ गईं. आसिम के पोस्ट के बाद उंगलियां एक बार फिर हिमांशी की ओर उठने लगी हैं. यूजर्स पूछ रहे हैं कि- अब ये सब बातें करके वो किसी को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं.  

    आसिम ने अपने पोस्ट में साफ कहा कि उन्होंने कभी किसी से धर्म बदलने के लिए नहीं कहा. उनके मुताबिक, वह सिर्फ अपने धर्म की अच्छी बातें साझा करते थे और धर्म को लेकर किसी पर दबाव नहीं बनाया. उन्होंने यह भी कहा कि धर्म बेहद संवेदनशील मुद्दा है और इसे उनके खिलाफ नफरत फैलाने के लिए इस्तेमाल करना ठीक नहीं है.

    आसिम ने साथ ही हिमांशी को फिटनेस के लिए प्रेरित करने का भी दावा किया और कहा कि उनके साथ रहने के बाद ही हिमांशी ने फिटनेस पर ज्यादा ध्यान दिया.

    हिमांशी ने क्या कहा था?
    पारस छाबड़ा के साथ बातचीत में हिमांशी ने आसिम का नाम सीधे नहीं लिया था, लेकिन उनकी बातों को उनके पुराने रिश्ते से जोड़कर देखा गया. हिमांशी ने कहा था कि वह इसे सीधे 'कन्वर्जन' नहीं कहेंगी, लेकिन उनके पार्टनर उन्हें अपने धर्म की अच्छी बातें बताते थे और चाहते थे कि वह उन्हें समझकर स्वीकार करें.

    हिमांशी ने आगे कहा कि वह इसके लिए तैयार नहीं थीं. उन्होंने यह भी बताया कि उस दौर में उन्हें ऐसा महसूस होने लगा था जैसे वह अपने भगवान को धोखा दे रही हों. उन्हें एक सवाल परेशान करने लगा था कि- मरने के बाद उन्हें जलाया जाएगा या दफनाया जाएगा. हिमांशी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई कि क्या उनके रिश्ते में धर्म को लेकर दबाव या मतभेद थे. अब आसिम के ताजा दावों ने इस पुराने रिश्ते की कहानी में एक नया ट्विस्ट जोड़ दिया है.

    फिलहाल, दोनों की तरफ से सामने आई बातों ने फैंस के बीच बहस छेड़ दी है. असली सवाल यही है कि आसिम जिस कथित मैसेज और स्क्रीनशॉट की बात कर रहे हैं, क्या वह कभी सामने आएगा या नहीं?

  • गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर भड़के कृष्णा अभिषेक, बोले- घर की बातें घर में ही रहनी चाहिए

    गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर भड़के कृष्णा अभिषेक, बोले- घर की बातें घर में ही रहनी चाहिए

    बॉलीवुड के फेमस कपल गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है. सुनीता ने गोविंदा के दूसरी शादी करने के डर से तलाक का केस वापस लिया. मीडिया इंटरव्यूज में कपल के रिश्ते पर हर कोई कमेंट कर रहा है. गोविंदा-सुनीता की बिखरी शादी पर कईयों ने पब्लिसिटी के लिए रिएक्ट किया है. इसे देखकर गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक का पारा हाई हुआ है l

    किसपर नाराज हुए कृष्णा?
    सोमवार को एयरपोर्ट पर पैप्स से बात करते हुए कृष्णा ने मामा-मामी के रिश्ते पर बात करने से इनकार किया. कृष्णा के साथ कीकू शारदा भी मौजूद थे. कॉमेडियन ने पैपराजी से कहा- मस्ती के सवाल पूछना. मामा का कोई सवाल मत पूछना. हम अपने काम की बात करें, शोज की बात करें. बाकी सब लोगों को मैंने देखा बहुत फुटेज ले रहे हैं, हमारे घर की बात करके. घर की बातें घर में ही रहनी चाहिए. मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है जो बाकी लोग इतना बात कर रहे हैं. इस बारे में वो लोग क्यों बोल रहे हैं. वो हमारे मामा हैं. मैं कभी उनके बारे में ऐसी कोई बात पर्सनली नहीं करूंगा. मैं अपने मामा-मामी को बहुत प्यार करता हूं. भगवान करे उनके बीच का मैटर सुलझ जाए l

    बीते दिनों गोविंदा और सुनीता आहूजा के झगड़े पर राखी सावंत, एजाज खान, पूनम पांडे, शर्लिन चोपड़ा ने रिएक्ट किया था. किसी ने गोविंदा की साइड ली. तो किसी ने सुनीता आहूजा का समर्थन किया. परिवार के लोगों ने जहां चुप्पी साध रखी है, वहीं बाहरी लोग लगातार कमेंटबाजी कर रहे हैं. सेलेब्स को यूं परिवार के मैटर में हस्तक्षेप करते देख कृष्णा को बुरा लगा है. कुछ वक्त पहले ही उनका और कश्मीर शाह का मामी सुनीता आहूजा से पैचअप हुआ था. सुनीता कुकिंग शो लाफ्टर शेफ में गेस्ट बनकर आई थीं. वहां पर कश्मीरा ने कहा कि वो जिंदगी भर मामी सुनीता को सपोर्ट करेंगी l

    गोविंदा और सुनीता के साथ कृष्णा-कश्मीरा के रिश्ते भले ही कुछ समय पहले बिगड़े थे. लेकिन वक्त के साथ उनके बीच सब ठीक हो गया है. लेकिन दुख इस बात का है कि सुनीता और गोविंदा के रिश्ते में दरार पड़ गई है. भले ही उनका तलाक नहीं हो रहा है. लेकिन कपल के बीच की खटास अभी खत्म नहीं हुई है l

  • ‘द ट्रेटर्स 2’ में मचा बवाल, शुभमन गिल की बहन ने लगाए फिक्सिंग के आरोप

    ‘द ट्रेटर्स 2’ में मचा बवाल, शुभमन गिल की बहन ने लगाए फिक्सिंग के आरोप

    रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' 2 में बड़ा बवाल मचा है. शो एक बड़ी कंट्रोवर्सी में फंस गया है. जिसने इसकी साख और रियल कंटेंट पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं. इंडियन क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन शहनील ने मैच फिक्सिंग का बड़ा आरोप लगाया है. उनका दावा है कि एक कंटेस्टेंट ने प्रोडक्शन की तरफ से मिले शैडो को पैसे देकर ट्रेटर का पता लगाया और गेम में बेइमानी की.

    शहनील ने ये आरोप लगाते हुए किसी का नाम नहीं लिया. लेकिन सभी जान गए कि यहां पर वो पारुल गुलाटी की बात कर रही हैं. क्योंकि पारुल ने शो में ट्रेटर को लेकर कई बार सही अंदाजा लगाया. उन्होंने हरमन सिंह, क्रिस्टल डिसूजा का नाम अपनी गट फीलिंग बताकर एक्सपोज किया. इन ट्रेटर्स का नाम वो हर दिन सुबह ब्रेकफास्ट टेबल पर उछालतीं. फिर बाकी खिलाड़ियों को उस नाम पर राजी होने के लिए मैन्युपुलेट करती थीं.

    पारुल ट्रेटर को लेकर इतनी श्योर थीं कि हर कोई हैरान था. एक्ट्रेस ने ये तक कहा कि अगर ये शख्स ट्रेटर नहीं निकला तो वो अपनी कंपनी बंद कर देंगी. पारुल के इन दावों के पीछे की वजह को अब शहनील और क्रिस्टल डिसूजा ने रिवील किया है.

    पारुल ने दिया जवाब
    पारुल ने इंस्टा पर खुद पर लगे आरोपों पर रिएक्ट किया है. उन्होंने लिखा- सब जगह उनके खिलाफ सर्कल ऑफ शक चल रहा है. लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि वो यहां पर भी इनोसेंट हैं. पारुल के इस रिएक्शन पर शहनील या बाकी कंटेस्टेंट का कोई रिएक्शन नहीं आया है.

    लेकिन शहनील के दावों ने इंटरनेट पर तूफान मचा दिया है. हालांकि शहनील ने शो के मेकर्स को इन आरोपों से दूर रखा. उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर वीडियो पोस्ट किया. इसमें वो हाथ जोड़कर माफी मांगती दिख रही हैं. उन्होंने साफ कहा कि इन आरोपों से मेकर्स का कोई लेना देना नहीं है. आखिर वो नहीं जानते किस कंटेस्टेंट के दिमाग में क्या चल रहा है. इसमें सारी गलती कंटेस्टेंट की है जो नियमों को ताक पर रखकर जीतने की कोशिश कर रहा था.

    शहनील ने क्या आरोप लगाए?
    क्रिकेटर की बहन ने इंस्टा वीडियो में कहा- द ट्रेटर्स में मैच फिक्सिंग हुई है. हर कंटेस्टेंट के साथ प्रोडक्शन की तरफ से एक शैडो होता है. लेकिन दावा है कि एक मासूम शैडो को पैसे देकर गेम के अंदर की जानकारी एक खास कंटेस्टेंट तक पहुंचाई जा रही थी. क्योंकि हर सुबह वो कहता था कि मुझे लगता है कि ये इंसान ट्रेटर है. लेकिन ये गट फीलिंग आती कहां से थी? मुझे भी चाहिए ऐसी गट फीलिंग. लेकिन अब पता चला कि उस गट फीलिंग के पीछे कोई सोर्स था. ये बहुत दुखद है.