Category: मनोरंजन

  • कृति सेनन का रक्षाबंधन एड बना विवाद, सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा- ‘भाई के सामने…’

    कृति सेनन का रक्षाबंधन एड बना विवाद, सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा- ‘भाई के सामने…’

    मुंबई 

    बॉलीवुड की गॉर्जियस डीवा कृति सेनन इस समय इंटरनेट का ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई हैं. कृति को उनके नए रक्षाबंधन एड पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज पहनकर राखी बांधने पर लोग एक्ट्रेस पर भड़क रहे हैं. लोगों का कहना है कि रक्षाबंधन जैसे पवित्र सेलिब्रेशन में कृति का लुक भारतीय संस्कृति के साथ खिलवाड़ है। 

    कृति ने आखिर क्या पहन लिया?
    दरअसल, कृति सेनन एक जूलरी एड में इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहनकर राखी बांधती हुई नजर आईं. कृति ने ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज को श्रग और ड्रैप स्कर्ट के साथ टीम-अप किया. रक्षाबंधन पर बेस्ड इस एड में कृति का इंडोवेस्टर आउटफिट लोगों को पसंद नहीं आ रहा है. लोग उनके आउटफिट को ट्रेडिशन और संस्कृति के खिलाफ बता रहे हैं. लोगों का कहना है कि रक्षाबंधन के लिए कृति का ये आउटफिट सही नहीं है. उनकी ब्रालेट ब्रा जैसी लग रही है. ऐसे में लोग एक्ट्रेस पर भड़क रहे हैं। 

    इसके अलावा कृति एड में अपने ऑनस्क्रीन भाई को राखी बांधती तो नजर आईं, लेकिन उनके हाथ में पूजा की थाली नहीं दिखी. एक्ट्रेस ने ऑनस्क्रीन भाई को राखी बांधने से पहले तिलक भी नहीं लगाया. रक्षाबंधन सेलिब्रेशन में पूजा की थाली और तिलक जैसी अहम चीजें मिसिंग होने पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। 

    यूजर्स का कृति पर फूटा गुस्सा
    एक यूजर ने कृति के लुक पर सवाल उठाते हुए लिखा- ब्रा पहनी है. बिल्कुल शर्म नहीं है.  तमीज के कपड़े पहनने चाहिए. दूसरे यूजर ने लिखा- कृति को नॉर्मल कपड़े पहनना पसंद नहीं है. वो सिर्फ बिकिनी में ही कंफर्टेबल फील करती हैं. वहीं, कुछ ने पूछा कि पूजा की थाली कहां है, तिलक कहां हैं?  राखी बांधने का ये कौन सा तरीका है?

    हालांकि, एक्ट्रेस के फैंस उनके सपोर्ट में आगे आ रहे हैं. फैंस का कहना है कि कृति के कपड़े रिवीलिंग नहीं हैं. फैंस का ये भी कहना है कि कृति को जज करने से पहले लोगों को अपनी सोच बड़ी करने की जरूरत है. वैसे कृति के लुक के बारे में आपकी क्या राय है?

  • गोविंदा ने अफेयर और दूसरी शादी की अफवाहों पर लिया सख्त एक्शन, फर्जी खबरें फैलाने वालों को चेतावनी

    गोविंदा ने अफेयर और दूसरी शादी की अफवाहों पर लिया सख्त एक्शन, फर्जी खबरें फैलाने वालों को चेतावनी

    गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता मुश्किल दौर से गुजर रहा है. सुनीता कई दफा पति गोविंदा पर पब्लिकली ये आरोप लगा चुकी हैं कि उनका को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार संग अफेयर चल रहा है और वो दूसरी शादी की प्लानिंग कर रहे हैं. पत्नी के दावों पर गोविंदा ने पलटवार भी किया था. ऐसे में सोशल मीडिया पर गोविंदा को लेकर तरह-तरह की बातें चल रही हैं. अब एक्टर ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर झूठी और गलत खबरें फैलाने वालों को चेतावनी दी है.

    गोविंदा लेंगे एक्शन
    बताया जा रहा है कि गोविंदा ने अपने खिलाफ झूठी खबरे फैलाने और क्रिएट करने वालों को वॉर्निंग देते हुए नोटिस जारी किया है. गोविंदा ने अपने नोटिस में कंटेंट क्रिएटर्स, सोशल मीडिया यूजर्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म, मीडिया और पब्लिशिंग हाउस को उनके परिवार के खिलाफ फर्जी और AI से तैयार किए हुए गलत कंटेंट शेयर ने करने को लेकर सख्त चेतावनी दी है.

    दरअसल, हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि गोविंदा ने अपनी को-स्टार रानी स्वर्णकार संग कोर्ट में कोर्ट चुपचाप शादी कर ली है. इससे पहले गोविंदा के तलाक की खबरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिन्हें बाद में गलत और झूठा बताया गया था. इन झूठे दावों से परेशान होकर गोविंदा ने अपने खिलाफ गलत खबरें फैलाने, क्रिएट करने और पब्लिश करने वालों के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की चेतावनी दी है.

    गोविंदा के मैनेजर ने क्या कहा?
    गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने आज तक संग इस बात को कंफर्म किया है कि एक्टर ने सुनीता आहूजा संग अपनी शादी को लेकर चल रही अफवाहों और फर्जी बातों को फैलाने वालों के खिलाफ कोर्ट में कानूनी मामला दर्ज कराया है. मैनेजर ने कहा- बिल्कुल, हम एक्शन लेंगे. क्या बकवास बातें चल रही हैं इंटरनेट पर. एक्टर की लाइफ को क्या समझ रखा है. उन्होंने यह भी कहा कि इन अफवाहों को फैलाने वाले हर व्यक्ति की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    सुनीता ने गोविंदा पर लगाए आरोप
    बता दें कि सुनीता ने हाल ही में गोविंदा संग अपने तलाक का केस वापस ले लिया है. सुनीता ने राखी सावंत संग फोन पर हुई बातचीत में ये दावा किया था कि गोविंदा और कोमल शादी की प्लानिंग कर रहे थे, इसलिए उन्होंने केस वापस लिया है. सुनीता ने लॉक अप शो में भी गोविंदा के अफेयर को लेकर कई दावे किए थे.

    वहीं, बीते दिनों गोविंदा जब एयरपोर्ट पर कोमल रानी संग नजर आए थे, तब पैपराजी संग बातचीत करते हुए सुनीता ने गोविंदा को खरी-खोटी सुनाई थी. सुनीता ने कहा था कि गोविंदा को शर्म आनी चाहिए कि वो बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहे हैं. हालांकि, गोविंदा की दूसरी शादी और अफेयर की खबरों को गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने गलत और बेबुनियाद बताया था. उन्होंने कहा था कि गोविंदा की छवि को खराब किया जा रहा है.

  • यश की ‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में हादसा, साउंड सेटअप गिरने से छात्र घायल

    यश की ‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में हादसा, साउंड सेटअप गिरने से छात्र घायल

    साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. टॉक्सिक 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. लेकिन फिल्म रिलीज से पहले शनिवार ( 22 अगस्त) को हैदराबाद में ग्रैंड प्री-रिलीज इवेंट आयोजित किया गया. इस इवेंट में फैंस का जनसैलाब उमड़ पड़ा. भारी भीड़ के चलते इवेंट में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए हैं.

    'टॉक्सिक' के इवेंट मेंक बड़ा हादसा
    जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद की मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में 'टॉक्सिक' के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान एक भारी-भरकम साउंड-बॉक्स सेट-अप गिर गया. बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ, जब कुछ लोग साउंड बॉक्स को सहारा देने वाले खंभे यानी पोल पर चढ़ गए थे. इस वजह से वो भारी सेटअप अचानक नीचे गिर गया.

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में दो छात्र घायल हो गए, जबकि एक लड़की बेहोश हो गई. घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया. यह हादसा उस वक्त हुआ, जब यश मंच पर मौजूद थे और 'टॉक्सिक' के जश्न में शामिल हुए लोगों को संबोधित कर रहे थे. लेकिन यश का ध्यान जैसे ही इस हादसे पर गया, तो उन्होंने प्रभावित लोगों का हाल जानने के लिए तुरंत अपनी स्पीच बीच में ही रोक दी. कार्यक्रम जारी रखने से पहले उन्होंने आयोजकों से छात्रों की स्थिति के बारे में भी पूछा.मंच से यश को यह कहते सुना गया-अरे, संभलकर. क्या वहां सब ठीक हैं? सर, कृपया जांच कीजिए. कृपया छात्रों, आप लोग ध्यान रखें.  

    इवेंट का इनसाइड वीडियो आया सामने
    फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट से एक वीडियो भी सामने आया है. इवेंट में लोगों की भारी भीड़ साफ तौर पर देखी जा सकती है. वहीं, कुछ लोग हादसे में घायल हुए छात्रों को एम्बुलेंस की तरफ ले जाते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके बाद तुरंत घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

    इस हादसे से वहां मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया, खासकर इसलिए क्योंकि कई छात्र स्टेज के पास पहुंच गए थे और स्पीकर और दूसरे सामान को सहारा देने वाले ढांचों पर चढ़ गए थे. इस घटना ने बड़े स्तर पर होने वाले फिल्मी कार्यक्रमों में भीड़ के नियंत्रण और सुरक्षा के इंतजामों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

    गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी फिल्म 'टॉक्सिक' में यश मुख्य भूमिका में हैं. उनके साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी अहम किरदार में नजर आएंगी. फिल्म की एडवांस बुकिंग जबरदस्त चल रही है. देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद यश की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाती है.

  • लॉस एंजेलिस की जगन्नाथ रथ यात्रा में पहुंचे अर्नोल्ड श्वार्जनेगर, फैंस रह गए हैरान

    लॉस एंजेलिस की जगन्नाथ रथ यात्रा में पहुंचे अर्नोल्ड श्वार्जनेगर, फैंस रह गए हैरान

    हर साल हमारे देश में जगन्नाथ रथ यात्रा का एक भव्य आयोजन होता है, जिसमें सभी कृष्ण भक्त शामिल होकर धर्म लाभ लेते हैं. भारत के अलावा, दुनिया के और भी दूसरे कोनों में इसका आयोजन किया जाता है. इस्कॉन रथ यात्रा अमेरिका के शहर लॉस एंजेलिस में भी हुई, जहां मशहूर हॉलीवुड एक्टर अर्नोल्ड श्वार्जनेगर भी पहुंचे थे l

    जगन्नाथ रथ यात्रा में टर्मिनेटर एक्टर
    79 साल के अर्नोल्ड श्वार्जनेगर इस्कॉन की इस जगन्नाथ रथ यात्रा में पिछले हफ्ते शामिल हुए थे. ये लॉस एंजिल्स में आयोजित 50वीं जगन्नाथ रथ यात्रा थी. ये यात्रा सांता मोनिका से शुरू होकर वेनिस बीच तक गई. इसी में अर्नोल्ड भी अचानक जुड़ गए, जिन्हें देखकर फैंस हैरान रह गए. रथ के सामने उन्होंने कुछ लोगों के साथ सेल्फी भी क्लिक की

    अर्नोल्ड इस दौरान काली टी-शर्ट और बढ़ी हुई दाढ़ी में नजर आए. रथ के सामने मुस्कुराते हुए उनकी तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग काफी उत्साहित हो गए. कई लोगों ने भारतीय संस्कृति और धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए उनकी तारीफ भी की l

    लॉस एंजिल्स में रथ यात्रा की शुरुआत 1977 में हुई थी. इस आयोजन में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा की जाती है. रंग-बिरंगे रथ, भजन-कीर्तन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन की खासियत हैं. लाखों कृष्ण भक्त इस रथ को रस्सियों की मदद से अपने हाथों से खींचते हैं, और भगवान के नाम का जाप करते हैं. ऐसे में अर्नोल्ड श्वार्जनेगर जैसे दिग्गज का इस आयोजन में शामिल होना बहुत बड़ी बात मानी जा रही है l

    अर्नोल्ड श्वार्जनेगर कई बार इंडिया के कल्चर और फिल्म इंडस्ट्री की तारीफ कर चुके हैं. उन्हें इंडिया में भी कई बार देखा गया है. अर्नोल्ड ने अपनी बॉडी बिल्डिंग जर्नी के जरिए कई लोगों को प्रेरित किया है. फिल्मों में भी उन्होंने हैरतअंगेज रोल जैसे टर्निमेनटर और जोकर करके लोगों को एंटरटेन किया. वो पिछले 50 सालों से भी ज्यादा वक्त से एक्टिंग कर रहे हैं. उनकी लेटेस्ट फिल्म द मैन विद द बैग है, जो जल्द रिलीज होने वाली है l

  • ‘स्पिरिट’ से क्यों बाहर हुईं दीपिका पादुकोण? अब सामने आई फिल्म छोड़ने की असली वजह

    ‘स्पिरिट’ से क्यों बाहर हुईं दीपिका पादुकोण? अब सामने आई फिल्म छोड़ने की असली वजह

    अप्रैल 2025 में दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' का हिस्सा न बनने का फैसला किया था. अब अगस्त 2026 है और हम अभी भी इस बारे में बात कर रहे हैं. पैन-इंडिया फिल्म से एक्ट्रेस के बाहर निकलने पर काफी हंगामा हुआ था; फिल्ममेकर ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाए और इंडस्ट्री में कलाकारों के काम के घंटों पर बहस छिड़ गई. बीते दिनों डायरेक्टर के भाई का एक कमेंट वायरल हुआ, जिसके बाद इस पर फिर बात शुरू होने लगी है l

    लेकिन अब मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि एक्ट्रेस ने फिल्म न करने का फैसला क्यों किया? इसके अलावा और भी बड़े खुलासे इस फिल्म को लेकर हुए है l

    स्पिरिट को लेकर क्या पता चला?
    दरअसल हिंदुस्तान टाइम्स ने मामले से जुड़े एक सूत्र से बात की, जिसने बताया, 'दीपिका पादुकोण अपनी लाइफ में संदीप रेड्डी वांगा से सिर्फ एक बार मिली हैं और तो और, फिल्ममेकर मीटिंग में पूरे एक घंटे की देरी से पहुंचे थे. दीपिका ने मीटिंग को पूरी तरह प्रोफेशनल तरीके से लिया. मीटिंग में फिल्म की कहानी का सिर्फ एक लाइन में ब्यौरा दिया गया था. उन्हें फिल्म की पूरी कहानी नहीं सुनाई गई थी. दीपिका पूरी कहानी सुने बिना कभी किसी प्रोजेक्ट के लिए हामी नहीं भरतीं. इसलिए, 'स्पिरिट' कभी भी दीपिका की पसंद की फिल्मों की लिस्ट में शामिल नहीं थी l

    सूत्र ने आगे कहा कि दीपिका की फिल्ममेकर के साथ काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है. 'संदीप रेड्डी वांगा ऐसे फिल्ममेकर हैं जिनके साथ दीपिका पादुकोण कभी काम नहीं करेंगी, क्योंकि उनकी सोच महिलाओं के प्रति अच्छी नहीं है. यह बात न सिर्फ उनके असल जीवन के व्यवहार में, बल्कि उनकी फिल्मों में भी साफ तौर पर दिखती है l

    'स्पिरिट' से दीपिका के बाहर निकलने की खबरें
    पिछले साल दीपिका पादुकोण, संदीप रेड्डी वांगा की प्रभास स्टारर फिल्म 'स्पिरिट' के लिए बातचीत कर रही थीं. लेकिन अप्रैल में पता चला कि एक्ट्रेस इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गई हैं. खबरों के मुताबिक, एक नई मां होने के नाते एक्ट्रेस ने काम के लिए तय 8 घंटे का समय मांगा था, जिसे फिल्म के प्रोडक्शन ने नहीं माना. 'कल्कि 2898 AD' के मेकर्स ने X पर एक पोस्ट के जरिए सीक्वल से उनके बाहर होने की घोषणा की, जिससे बड़े बजट वाले प्रोजेक्ट्स में प्रोफेशनलिज्म, काम के घंटों की सीमा और पेमेंट जैसे मुद्दों पर ऑनलाइन बहस छिड़ गई l

    जब ऐसी खबरें आईं कि दीपिका की जगह तृप्ति डिमरी लेंगी, तो दावा किया गया कि दीपिका ने फिल्म इसलिए छोड़ी क्योंकि वह कुछ इंटीमेट सीन को लेकर सहज नहीं थीं. इस दौरान, डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने ट्विटर पर गुस्से में एक मैसेज शेयर किया, जो जाहिर तौर पर दीपिका के लिए था. उन्होंने मई 2025 में लिखा, 'जब मैं किसी एक्टर को कहानी सुनाता हूं, तो मैं 100% भरोसा करता हूं. हमारे बीच एक अनकहा NDA (नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट) होता है. लेकिन ऐसा करके, आपने अपनी असलियत 'जाहिर' कर दी है… एक युवा एक्टर को नीचा दिखाना और मेरी कहानी को ठुकरा देना? क्या आपका फेमिनिज़्म यही है?'

    पिछले हफ़्ते यह विवाद फिर से तब शुरू हुआ जब संदीप के भाई प्रणय ने दावा किया कि दीपिका के बाहर होने की एक वजह फिल्म में मुनाफे का 10% हिस्सा मांगना था. NTV तेलुगु से बात करते हुए प्रणय रेड्डी वांगा ने कहा, "वजह वही है जो पहले बताई गई थी. एक तो पेमेंट थी, दूसरी टाइमिंग l

    शुक्रवार को दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लाइक किया. जिसमें संदीप और प्रणय के रवैये की आलोचना की गई थी और एक्ट्रेस की तारीफ की गई थी. जिसने इंडस्ट्री में 'वह चीज मांगी जो पुरुषों को आम तौर पर मिलती है l

  • Instamart के सामान में मिला कॉकरोच, श्वेता तिवारी ने तुकाराम मुंढे को किया टैग; पूछा- आप कहां हैं?

    Instamart के सामान में मिला कॉकरोच, श्वेता तिवारी ने तुकाराम मुंढे को किया टैग; पूछा- आप कहां हैं?

    मुंबई 

    टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी स्विगी इंस्टामार्ट से आए एक ऑर्डर को देखकर हैरान रह गईं। उन्होंने अपने लिए रेड बुल ऑर्डर किया था, लेकिन ड्रिंक के साथ उनके घर एक अनचाहा मेहमान भी पहुंच गया। दरअसल, ऑर्डर में उन्हें एक कॉकरोच मिला। इस घटना का वीडियो श्वेता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया और महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंडे को भी टैग कर दिया।

    श्वेता ने वीडियो में क्या कहा?
    अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किए गए वीडियो में श्वेता ने दिखाया कि कैसे इंस्टामार्ट से मंगाए गए रेड बुल के साथ एक कॉकरोच उनके घर पहुंच गया। उन्होंने कहा, ‘हमने इंस्टामार्ट से रेड बुल ऑर्डर किया और उसके साथ हमें एक कॉकरोच भी मिला।’ इसके बाद उन्होंने कॉकरोच को फर्नीचर पर घूमते हुए दिखाया और कहा, ‘अब कॉकरोच पूरे घर में घूम रहा है। इसे देखो, यह कितना छोटा है।’

    तुकाराम मुंडे से श्वेता तिवारी ने क्या कहा?
    वीडियो में किसी को कॉकरोच को मारने की कोशिश करते हुए भी देखा गया, लेकिन श्वेता ने उसे रोक दिया। इसके बाद श्वेता ने मजाकिया अंदाज में फैन्स से पूछा कि क्या उन्हें महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंडे को टैग करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘तो, क्या हमें तुकाराम मुंडे जी को टैग करना चाहिए? मुंडे जी, अब हमें इंस्टामार्ट से घर पर कॉकरोच मिल रहे हैं। आप कहां हैं, प्लीज इस पर ध्यान दें।’ इस दौरान श्वेता और उनके दोस्त हंसते हुए भी नजर आए।

    घर पर और बाहर भी कॉकरोच से नफरत करती है श्वेता
    बाद में श्वेता के स्टाइलिस्ट विक्टर रॉबिन्सन ने उनके साथ एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘उस महिला के साथ जो घर पर और बाहर भी कॉकरोच से नफरत करती है… OG श्वेता तिवारी।’

    तुकाराम मुंडे क्यों चर्चा में हैं?
    दरअसल, महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंडे इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। वह FDA की ओर से फूड बिजनेस और क्विक-कॉमर्स सुविधाओं के निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। फूड सेफ्टी और साफ-सफाई के नियमों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें सोशल मीडिया पर कई लोग असली सिंघम भी कह रहे हैं। इसी हफ्ते FDA ने 25 लाख रुपये से अधिक कीमत का प्रतिबंधित सामान और दूध व डेयरी उत्पाद जब्त किए। इसके अलावा नियमों के उल्लंघन के चलते पांच होटल और रेस्तरां के लाइसेंस भी सस्पेंड किए गए हैं।

    श्वेता तिवारी के प्रोजेक्ट्स
    फिल्में: श्वेता तिवारी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। उन्होंने 2024 में रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' और प्राइम वीडियो की सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में काम किया था। इसके बाद वह 2025 में 'डू यू वाना पार्टनर' में नजर आईं।

    द ट्रेटर्स: इस साल श्वेता 'द ट्रेटर्स इंडिया' के सीजन 2 का हिस्सा हैं। शो में वह 'इनोसेंट' के तौर पर नजर आ रही हैं। प्राइम वीडियो के इस शो में क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, दलीप ताहिल, रिया चक्रवर्ती, शाहनील गिल और शालिनी पासी समेत कई सेलेब्स शामिल हैं।

    अपकमिंग: फिल्मों की बात करें तो श्वेता तिवारी जल्द ही 'वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में नजर आएंगी। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल और अनूप सोनी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

  • बोल्ड रोल के लिए अड़ीं सई ताम्हणकर, इंटीमेट सीन पर नहीं हुई झिझक; बोलीं- परिवार को लगा धक्का

    बोल्ड रोल के लिए अड़ीं सई ताम्हणकर, इंटीमेट सीन पर नहीं हुई झिझक; बोलीं- परिवार को लगा धक्का

    मुंबई 

    सई ताम्हणकर हिंदी और मराठी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. सई ने जब भी कोई किरदार अपने हाथ में लिया है, उसे पूरी शिद्दत से निभाया है। बहुत कम लोग जानते हैं कि हंटर में बोल्ड रोल सई ने जिद करके हासिल किया था. पहले उन्हें इस रोल के लिए रिजेक्ट कर दिया कर दिया गया था. लेकिन उन्होंने किसी तरह इसे हासिल कर लिया। Digital Commentary संग बातचीत में सई ने कहा- हंटर में मैं ये पार्ट प्ले नहीं करने वाली थी. इस किरदार को कोई और प्ले करने वाला था. लेकिन फैमिली इमरजेंसी की वजह से वो ये रोल नहीं कर पाईं।         

    'बाद में मुझे रोल के लिए बुलाया गया. उन्होंने कहा कि नहीं… नहीं आप बहुत यंग दिखते हो. ये रोल नहीं कर पाओगे. मेरी दूसरी या तीसरी हिंदी फिल्म रही होगी और मैं इसका हिस्सा बनना चाहती थी। सई कहती हैं कि ब्लैक एंड व्हाइट और गजनी के बाद ये मेरी तीसरी हिंदी फिल्म थी. मुझे गुलशन और राधिका दोनों ही बहुत पसंद थे. ये एक अच्छा सेटअप था. तो मैं किसी भी कीमत पर इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थी। 

    'मैंने हर्ष सर को बोला कि मैंने हाल ही में एक मराठी फिल्म की है, जिसमें मैंने साड़ी पहनी है. तो आप मेरी वो फोटोज देख लीजिए एक बार. उन्होंने फोटो देखे और बोला कि डन. आ जाओ शूट पर।      

    सई कहती हैं कि कभी-कभी ऐसे ही हो जाती हैं चीजें. कई बार आप बहुत कोशिश करते रहते हैं, लेकिन होता नहीं है. ये लाइफ का क्या मैजिक है मुझे नहीं समझ आता है. मुझे लगता है कि सोसायटी के दायरे में ना बैठने वाले एक्टर मुझे आकर्षित करते हैं. कोई भी इंसान पूरी तरह ब्लैक या व्हाइट नहीं होता है। 'हम एक स्पेस में जी रहे होते हैं. मुझे लगता है कि वो फिल्म अपने टाइम से बहुत आगे की फिल्म थी. परिवार और दोस्तों को धक्का लगा. उन्हें यकीन नहीं हुआ कि मैं ऐसा कर सकती हूं. ये वो फिल्म है, जो मैंने अपने लिए की थी। 

  • फैमिली कोर्ट के बाहर दिखीं सुनीता आहूजा, बेटे यश ने संभाला; तलाक की अटकलें तेज

    फैमिली कोर्ट के बाहर दिखीं सुनीता आहूजा, बेटे यश ने संभाला; तलाक की अटकलें तेज

    बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच चल रहा तनाव जगजाहिर हो चुका है. इस बीच बुधवार को सुनीता को मुंबई में फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया. उनके साथ उनके बेटे यश भी थे. हमेशा कैमरे पर बोलने वाली सुनीता इस बार परेशान और चुप दिखाई दीं l

    फैमिली कोर्ट के बाहर दिखीं सुनीता
    19 अगस्त को सुनीता आहूजा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया. वीडियो में सुनीता फैमिली कोर्ट से बाहर निकलती दिख रही हैं. पैपराजी उन्हें देखते ही कैमरा लेकर उनके पास दौड़े. पैपराजी ने पूछा कि आप कुछ कहना चाहेंगी कि कोर्ट में क्या हुआ. इतना सुनते ही सुनीता ने गुस्से से कैमरे की ओर देखा. उनके बेटे यश कहते हैं कि नहीं कुछ नहीं हुआ. जाने दीजिए. इसके बाद वो अपनी मां को प्रोटेक्ट करते हुए कार तक ले जाते हैं l

    कार में बैठने से पहले सुनीता इरिटेट होकर कहती हैं कि बर्थडे मानने गए थे और फिर वो चली जाती हैं. वीडियो सामने आने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि सुनीता और गोविंदा तलाक ले रहे हैं. कई लोगों ने कहा कि आखिर सुनीता ने अपने लिए स्टैंड लिया. कई लोगों ने कहा कि पति को बदनाम करने से अच्छा है कि अलग रहो. गोविंदा के फैन्स उनके लिए खुश दिखे. सुनीता फैमिली कोर्ट क्यों गईं और वहां क्या हुआ. फिलहाल इसका सही जवाब उनके पास है l

    गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी 1987 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं—टीना और यशवर्धन. हालांकि, पिछले कुछ समय से दोनों के बीच संबंधों में दरार की खबरें सामने आ रही थीं. दिसंबर 2024 में सुनीता ने मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की थी. हालांकि, दोनों ही तलाक की खबरों से इनकार करते दिखेl

    सुनीता इंटरव्यूज में गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बात करती दिखती हैं. हाल ही में गोविंदा अपनी फिल्म की हीरोइन कोमल के साथ एयरपोर्ट पर दिखे. सुनीता ने गोविंदा के लिए कहा कि बेटी की उम्र की लड़की के साथ घूमता है, उसे शर्म आनी चाहिए. इसके बाद गोविंदा ने वीडियो शेयर कर सुनीता को हद में रहने के लिए कहा l

  • काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की खबरों से बढ़ा बज, जानें डिटेल

    काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की खबरों से बढ़ा बज, जानें डिटेल

    फिल्मी गलियारों में म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की CEO काव्या मारन की शादी को लेकर काफी बज बना हुआ है. नई रिपोर्ट में दावा किया है कि दोनों इसी साल इंडिया से बाहर ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं. हालांकि, अभी तक कपल की ओर से शादी को ऑफिशियल नहीं किया गया है l  

    काव्या बनेंगी अनिरुद्ध की दुल्हन
    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिवाली के 2 दिन बाद काव्या और अनिरुद्ध के घर जश्न होने वाला है. अनिरुद्ध और काव्या की वेडिंग डेट 10 नवंबर 2026 बताई जा रही है. उनका वेडिंग डेस्टिनेशन ग्रीस फाइनल होने की बात सामने आई है. इंटरनेट पर कपल की एक फोटो भी सामने आई है जिसमें दोनों साथ में नजर आ रहे हैं. वो किसी ठंडी लोकेशन पर हैं. हालांकि ये फोटोज हालिया हैं या पुरानी इसकी हम पुष्टि नहीं करते हैं. शादी की खबरों के बीच कपल ने अपने रिश्ते को पूरी तरह से हाईड किया हुआ है. उन्होंने पब्लिकली कभी अपने अफेयर को कंफर्म नहीं किया है l

    कपल की शादी को लेकर बज अनिरुद्ध के परिवार से जुड़े एक्टर वाई. जी. महेंद्रन के बयान के बाद शुरू हुई थी. लेकिन ऑफिशियली अभी तक किसी ने कुछ भी नहीं कहा है. दोनों की जोड़ी फैंस के बीच हिट मानी जाती है. काव्या और अनिरुद्ध अलग फील्ड से हैं. काव्या जहां सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं. वो आईपीएल की टीम सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ी हुई हैं. क्रिकेट मैचों के दौरान उनकी मौजूदगी चर्चा में रहती है. उनकी टीम SRH की वैल्‍यू करीब 18000 करोड़ रुपये बताई जाती है.

    वहीं अनिरुद्ध साउथ इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक कंपोजर्स में से एक हैं. उन्होंने तमिल के अलावा हिंदी और दूसरी भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है. उन्होंने कम उम्र में ही फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी पहचान बनाई है. उन्होंने शाहरुख खान की मूवी जवान में म्यूजिक दिया था. इस फिल्म ने उन्हें हिंदी इंडस्ट्री में पहचान दिलाई है l

    काव्या और अनिरुद्ध की लव स्टोरी कैसे और कब शुरू हुई, इसकी कोई जानकारी नहीं है. इससे मालूम पड़ता है वो अपने रिश्ते में प्राइवेसी चाहते हैं l

  • ‘गदर 2’ की बहू सिमरत कौर ने छोड़ी संस्कारी इमेज, बोल्ड बीच लुक में दिखाया ग्लैमरस अवतार

    ‘गदर 2’ की बहू सिमरत कौर ने छोड़ी संस्कारी इमेज, बोल्ड बीच लुक में दिखाया ग्लैमरस अवतार

    मुंबई 
    एक्ट्रेस सिमरत कौर ने फिल्म गदर 2 में काम किया था. उन्होंने सनी देओल की ऑनस्कीन बहू का किरदार निभाया था। इस फिल्म में सिमरत का काम लोगों ने पसंद आया. उनकी सादगी और मासूमियत के अलावा एक्ट्रेस की खूबसूरती ने लोगों का दिल जीता। फिल्म में सिमरत का संस्कारी लुक दिखा था. लेकिन रियल लाइफ में वो काफी ग्लैमरस हैं. इसका सबूत सिमरत की लेटेस्ट तस्वीरों से मिलता है। 

    सिमरत ने इंस्टा पर अपनी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट की हैं. इनमें वो रेड बिकिनी टॉप और डेनिम शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का रिवीलिंग लुक फैंस को सरप्राइज कर रहा है. सिमरत समंदर किनारे चिल कर रही हैं. वो अपनी जुल्फों को लहराती हुई दिखीं। सिमरत की ये तस्वीरें इंस्टा पर वायरल हो रही हैं. फोटोज को पोस्ट कर उन्होंने कहा कि वो फिर से ट्रैवल करना चाहती हैं। 
    फैंस ने एक्ट्रेस के अवतार को हॉट बताया है. उनकी खूबसूरती की तारीफ की है. सिमरत की कातिलाना अदाओं पर फैंस अपना दिल हार रहे हैं। 
    एक्ट्रेस ने समंदर के किनारे का खूबसूरत नजारा दिखाते हुए कैंडिड पोज दिए हैं. मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स में वो स्टनिंग दिख रही हैं। गदर 2 के बाद सिमरत को वनवास और द बंगाल फाइल्स जैसी फिल्मों में देखा गया. फैंस उन्हें फिर से स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे हैं.