Category: मनोरंजन

  • पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस ने ‘ऐ वतन’ गाने पर मनाया आजादी का जश्न, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

    पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस ने ‘ऐ वतन’ गाने पर मनाया आजादी का जश्न, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

    पाकिस्तान में हर साल 14 अगस्त को यौम-ए-आजादी मनाया जाता है. पाकिस्तान की आवाम अपने देश की आजादी के दिन को जोरों-शोरों से मनाती है. पाकिस्तानी सितारे भी हर बार जश्न में डूबे नजर आते हैं. लेकिन इस बार पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस ने अपने देश की आजादी का जश्न मनाते वक्त कुछ ऐसा कर दिया है, जिसके बाद से उनकी खूब खिल्ली उड़ रही है.

    पाकिस्तानी हसीनाओं का उड़ रहा मजाक
    14 अगस्त का जश्न मनाते हुए पाकिस्तानी हसीनाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. वीडियो में देख सकते हैं कि पांच हसीनाएं हाथ में पाकिस्तान का झंडे लिए खुशी से हंसती-झूमती हुई नजर आ रही हैं. लेकिन उनके जश्न-ए-आजादी में भारत का गाना बज रहा है.

    जी हां, पाकिस्तानी हसीनाएं अपने देश के झंडे को आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' के गाने 'ऐ वतन… वतन मेरे..आबाद रहे तू…' पर लहरा रही हैं, जो भारतीय देशभक्ति गाना है. खास बात यह है कि आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' एक एंटी-पाकिस्तान फिल्म थी और ऐसी भारतीय फिल्म के गाने पर अपने देश की आजादी का जश्न मनाने पर पाकिस्तानी हसीनाएं जमकर ट्रोल हो रही हैं.

    इंफ्लुएंसर ने उठाए सवाल
    पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर ने पाकिस्तानी हसीनाओं का वीडियो शेयर करके उन्हें लताड़ लगाई है. इन्फ्लुएंसर ड्रैज वारिस ने उनके गाने के चुनाव पर सवाल उठाया और कहा कि एक्ट्रेसेस को ज्यादा सावधान रहना चाहिए था, खासकर इसलिए क्योंकि वो जानी-मानी हस्तियां हैं.

    इन्फ्लुएंसर ने कहा- यह जो फिल्म का गाना है, वो पाकिस्तान-विरोधी था, तो यह सब नहीं चलता है. आप लोगों को पता होना चाहिए, आप लोग इतनी सीनियर एक्ट्रेसेस हैं. क्या हो गया है हम लोगों को यार? मतलब मजाक उड़ता है. इंडिया वाले भी हमारा मजाक उड़ाएंगे. मैंने इंडियन व्लॉगर्स की रील्स देखी हैं, वे हमारा मजाक उड़ा रहे हैं.

    इन्फ्लुएंसर ने कहा- क्या यह वाकई सही है? हमारी कुछ एक्ट्रेसेस का पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तानी झंडा लहराते हुए भारतीय देशभक्ति गाने पर जश्न मनाना. इस पर एक वाजिब सवाल उठाता है. यह बॉलीवुड या भारतीय संगीत के खिलाफ होने की बात बिल्कुल नहीं है. लेकिन अपना राष्ट्रीय महत्व होता है.

     

  • गोविंदा के सपोर्ट में उतरीं सोमी अली, बोलीं- टैलेंट की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती

    गोविंदा के सपोर्ट में उतरीं सोमी अली, बोलीं- टैलेंट की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती

    90s के सुपरस्टार गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता एक बार फिर गरमाया हुआ है. सुनीता आए दिन पब्लिकली पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और उम्र में छोटी एक्ट्रेस संग काम करने को लेकर सवाल उठा रही हैं. सुनीता कई दफा गोविंदा को गलत बोल चुकी हैं, जिसके बाद एक्टर ने भी पलटवार किया और सुनीता को हद में रहने को कहा. गोविंदा के किरदार पर सवाल उठता देख अब सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली एक्टर के सपोर्ट में आगे आई हैं.

    गोविंदा के सपोर्ट में क्या बोलीं सोमी?
    सोमी अली ने गोविंदा संग अपनी कई सारी थ्रोबैक फोटोज का कोलाज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने गोविंदा के सपोर्ट में एक लंबा नोट भी लिखा है. गोविंदा की तारीफ में सोमी अली ने लिखा- मैं यहां अपनी बात रख रही हूं, क्योंकि कोई और ऐसा नहीं करेगा. लोग जरूरत के समय पर सपोर्ट नहीं करते. मैं गोविंदा को पर्सनली और प्रोफेशनली दोनों तरह से जानती हूं, इसलिए मैं उनके बारे में दोनों पहलुओं से कुछ बातें कह सकती हूं.

    सोमी आगे बोलीं- चीची हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महान टैलेंटेड स्टार्स में से एक हैं. उस इंडस्ट्री में बिताए अपने समय के दौरान मैं जितने भी कलाकारों से मिली, गोविंदा उनमें से सबसे विनम्र अभिनेताओं में से एक हैं. मैं चीची और सुनिता दोनों का बेहद सम्मान करती हूं. हालांकि, किसी एक्टर के किसी कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ रोल स्वीकार करने में उम्र से जुड़ा कोई भेदभाव नहीं है. टैलेंट की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती.

    सोमी ने फिर कहा- ऐसे समय में जब काम मिलना मुश्किल हो, काम करते रहने का विकल्प चुनना सम्मान की बात होती है. इसमें गलत मानने जैसा कुछ नहीं है. किसी एक्टर की काबिलियत उसकी उम्र या उसकी को- स्टार की उम्र से तय नहीं होती. यह उसके टैलेंट, प्रोफेशनलिज्म और आगे बढ़ते रहने की इच्छा से तय होती है.

    'जब दरवाजे खोलना मुश्किल हो गया हो, तब काम करने का मौका मिलने पर जश्न मनाना चाहिए. हर एक्टर यह साबित करने का मौका पाने का हक़दार है कि उसके पास अभी भी देने के लिए बहुत कुछ है. जो इंसान सिर्फ अपना मनपसंद काम जारी रखने की कोशिश कर रहा हो, उसके खिलाफ उम्र को एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.'

    यहां देखें सोमी की पोस्ट-
    गोविंदा की तारीफ में सोमी बोलीं- शायद किसी अभिनेता के बारे में सबसे सराहनीय बात यह है कि वो ऐसे वक्त भी हार नहीं मान रहा, जब इंडस्ट्री या अन्य लोग उसे यह बताने लगें हैं वो कि वो बूढ़ा हो चुका है. गोविंदा के लिए सोमी अली की इंस्पायरिंग पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. फैंस सोमी की तारीफ कर रहे हैं.

    क्या है पूरा मामला?
    बता दें कि गोविंदा अपनी कमबैक फिल्म 'रूपा' में एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार संग नजर आने वाले हैं. कोमल उम्र में गोविंदा से काफी छोटी हैं. वहीं, बीते दिनों कोमल एयरपोर्ट पर गोविंदा संग स्पॉट हुईं, जिसके बाद सुनीता ने मीडिया संग बातचीत में गोविंदा को खरी-खोटी सुनाई थी. सुनीत ने कहा था कि गोविंदा बेटी की उम्र की लड़की संग घूम रहे हैं. सुनीता ने कोमल के ड्रेसिंग सेंस का भी मजाक उड़ाया था.

    पत्नी के आरोपों का गोविंदा ने भी कड़े शब्दों में जवाब दिया. उन्होंने सुनीता से हद में रहने को कहा. गोविंदा ने कहा वो सिर्फ अपना काम कर रहे हैं और सुनीता उन्हें बदनाम कर रही हैं.

    गोविंदा और सुनीता के बीच छिड़ी जंग में आप किसे सपोर्ट कर रहे हैं?

  • आवारापन 2’ की सफलता के बीच इमरान हाशमी की ‘जन्नत 3’ पर बड़ा अपडेट, स्क्रिप्ट पर काम जारी

    आवारापन 2’ की सफलता के बीच इमरान हाशमी की ‘जन्नत 3’ पर बड़ा अपडेट, स्क्रिप्ट पर काम जारी

     इमरान हाशमी की हालिया फिल्म 'आवारापन 2' (Awarapan 2) बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नितिन कक्कड़ की डायरेक्ट की गई इस रोमांटिक-एक्शन फिल्म का दूसरा पार्ट 14 अगस्त को रिलीज हुआ।

    इमरान के साथ 'जन्नत 3' लेकर आएंगे विशेष
    आवारापन 2' की शानदार सफलता के बीच, विशेष भट्ट ने 'जन्नत 3' (Jannat 3) की पुष्टि की है। फिल्म के पहले दो पार्ट्स में इमरान खान (Emraan Hashmi) मुख्य भूमिका में थे। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में, प्रोड्यूसर विशेष ने बताया कि 'जन्नत' के तीसरे पार्ट पर काम चल रहा है। इस फ्रैंचाइजी की शुरुआत 2008 में हुई थी, जिसमें हाशमी ने अर्जुन दीक्षित और सोनल चौहान ने जोया का किरदार निभाया था।

    इस बातचीत के दौरान, जब एक्टर से पूछा गया कि क्या 'जन्नत 3' बनेगी। इस पर प्रोड्यूसर ने कहा, 'आवारापन के बाद, मैं निश्चित रूप से 'जन्नत 3' पर विचार कर रहा हूं। स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है'।

    सिर्फ पैसों के लिए नहीं बनाई गई 'आवारापन 2'
    बातचीत के दौरान, प्रोड्यूसर ने बताया कि उनका नया प्रोजेक्ट 'आवारापन 2' सिर्फ पैसे कमाने के मकसद से बनाई गई फिल्म नहीं है। इमरान हाशमी की यह फिल्म सिर्फ पैसे कमाने के लिए होती, तो डिस्ट्रीब्यूटर्स इसमें दिलचस्पी दिखाते और उन्हें पहले से ही मुनाफा हो जाता। उन्होंने कहा, 'मार्केट में कोई भी इस फिल्म को खरीदने नहीं आया। हमने इसमें अपना पैसा लगाया। हां, जब फिल्म बनकर तैयार हो गई, तब मार्केट में हलचल हुई'।

    बंटवारा 1947 से टक्कर के बारे में क्या बोले प्रोड्यूसर
    विशेष ने 'आवारापन 2' और सनी देओल-प्रीति जिंटा की 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) के बीच बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर होने वाली टक्कर के बारे में भी बात की। प्रोड्यूसर ने कहा कि दोनों फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं और उनकी कहानियां भी अलग हैं। उनके मुताबिक, बॉक्स ऑफिस पर इतनी गुंजाइश है कि दर्शक अपनी पसंद की फिल्में देख सकें।

    'जन्नत' फ्रैंचाइजी के बारे में
    वहीं, 'जन्नत' (Jannat) 16 मई 2008 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'जन्नत' की सफलता के बाद, 2012 में इसका दूसरा पार्ट बनाया गया। कुणाल देशमुख ने दोनों पार्ट्स को डायरेक्ट किया था।

  • ‘घर से निकलते ही’ से छाईं मयूरी कांगो, फिल्मों को कहा अलविदा; अब कॉरपोरेट जगत में बना रहीं पहचान

    ‘घर से निकलते ही’ से छाईं मयूरी कांगो, फिल्मों को कहा अलविदा; अब कॉरपोरेट जगत में बना रहीं पहचान

    मुंबई 
     अक्सर लोग नौकरी छोड़कर फिल्मी दुनिया में नाम और शोहरत कमाने का सपना देखते हैं, लेकिन मयूरी कांगो की कहानी इससे बिल्कुल अलग है। महज 15 साल की उम्र में आईआईटी कानपुर की प्रवेश परीक्षा पास करने वाली मयूरी ने पढ़ाई छोड़कर अभिनय को चुना और 90 के दशक में अपनी मासूम छवि व शानदार अभिनय से लाखों दिलों की धड़कन बन गईं। हालांकि, जब उनका करियर सफलता की ऊंचाइयों पर था, तब उन्होंने ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कहकर एक नया रास्ता अपनाने का फैसला किया। उनकी यह यात्रा बताती है कि सफलता सिर्फ फिल्मों में नहीं, बल्कि जीवन में अपनी पसंद के रास्ते चुनने में भी होती है। आज, वह दुनिया की अग्रणी तकनीकी और विज्ञापन कंपनियों में शीर्ष नेतृत्व की भूमिका निभा रही हैं। मयूरी कांगो का जन्म 15 अगस्त 1982 को महाराष्ट्र के औरंगाबाद (अब छत्रपति संभाजीनगर) में हुआ था। उनके पिता भालचंद्र कांगो एक राजनेता थे और उनकी माता सुजाता कांगो एक प्रसिद्ध थिएटर कलाकार थीं। 

    एक सुशिक्षित और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध पारिवारिक पृष्ठभूमि ने मयूरी कांगो के बौद्धिक और कलात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिक्षा के प्रति उनके गहरे रुझान का प्रमाण यह था कि उन्होंने अपनी किशोरावस्था में ही आईआईटी प्रवेश परीक्षा पास कर ली थी, हालांकि नियति ने उनके लिए एक अलग ही मार्ग निर्धारित किया था। जब वह अपनी मां के साथ मुंबई के एक शूट पर गई थीं तो प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सईद अख्तर मिर्जा की नजर उन पर पड़ी। सईद अख्तर मिर्जा ने उन्हें बाबरी मस्जिद विध्वंस की पृष्ठभूमि पर आधारित अपनी फिल्म 'नसीम' (1995) में मुख्य भूमिका का प्रस्ताव दिया। शिक्षा और कला के बीच एक रणनीतिक निर्णय लेते हुए उन्होंने फिल्म को चुना और इस प्रकार उनके अभिनय करियर की शुरुआत हुई।

    'नसीम' में उनके संवेदनशील और परिपक्व अभिनय ने फिल्म उद्योग के दिग्गजों का ध्यान आकर्षित किया। जाने-माने निर्देशक महेश भट्ट ने इस प्रदर्शन से प्रभावित होकर उन्हें अपनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'पापा कहते हैं' (1996) में जुगल हंसराज के विपरीत कास्ट किया। इस फिल्म का संगीत विशेष रूप से अत्यधिक लोकप्रिय हुआ। जावेद अख्तर द्वारा लिखित और उदित नारायण द्वारा गाया गया गीत 'घर से निकलते ही' 90 के दशक के युवाओं के लिए एक लव एंथम बन गया।

    इस सफलता के बाद उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में काम किया। 1997 की 'बेताबी' फ्लॉप हुई। 1999 में 'होगी प्यार की जीत' सेमी-हिट रही और साल 2000 में आई फिल्म 'बादल' हिट रही। एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'बादल' में मयूरी कांगो ने 'सोनी' नाम की एक सहायक भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में बॉबी देओल और रानी मुखर्जी नजर आए थे।

    लगभग 16 फिल्मों (जिनमें से आधी रिलीज भी नहीं हो सकीं) और कई टेलीविजन धारावाहिकों (जैसे 'डॉलर बहू' और 'कारिश्मा: द मिरेकल्स ऑफ डेस्टिनी') में काम करने के बाद मयूरी कांगो ने 28 दिसंबर, 2003 को एक एनआरआई व्यवसायी आदित्य ढिल्लों से शादी की और संयुक्त राज्य अमेरिका चली गईं। अमेरिका में उन्होंने सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू यॉर्क से मार्केटिंग और फाइनेंस में एमबीए की डिग्री हासिल की और 2007 में स्नातक की। यह कदम उनके पेशेवर पुनर्जागरण की नींव साबित हुआ।

    अपनी व्यावसायिक कुशाग्रता से उन्होंने डिजिटल मार्केटिंग और विज्ञापन के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी। 2007 में 360आई न्यूयॉर्क में एसोसिएट मीडिया मैनेजर के रूप में करियर शुरू किया। 2012 में 'जेनिथ' भारत के चीफ डिजिटल ऑफिसर बनीं। 2016 में 'पर्फोर्मिक्स' के मैनेजिंग डायरेक्टर और 2019 में गूगल इंडिया में इंडस्ट्री हेड- एजेंसी पार्टनरशिप बनीं।
    मौजूदा समय में वह सीईओ की भूमिका में भारत के ऑपरेशन्स के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर मीडिया, टेक और एआई समाधानों को आकार दे रही हैं।

  • 16 साल बाद बदली पहचान, नोलन की फिल्म की हीरोइन बनीं ट्रांसजेंडर मैन; टॉप सर्जरी के बाद सामने आया नया लुक

    16 साल बाद बदली पहचान, नोलन की फिल्म की हीरोइन बनीं ट्रांसजेंडर मैन; टॉप सर्जरी के बाद सामने आया नया लुक

    मुंबई 

    क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' का दुनियाभर में डंका बज रहा है. सिनेमैटिक एक्सपीरिंयस देती इस फिल्म में कनाडा के फेमस एक्टर एलियट पेज (Elliot Page) ने एक योद्धा सिनोन का किरदार निभाया है. लेकिन क्या आप जानते हैं तकरीबन 16 साल बाद नोलन और एलियट ने साथ में काम किया है. इससे पहले उन्होंने 2010 में आई फिल्म इंसेप्शन (Inception) में काम किया था. लेकिन उस समय उनका जेंडर अलग था। 

    नोलन की इंसेप्शन एक कल्ट क्लासिक फिल्म थी. एलियट पेज ने उस फिल्म में ग्रैजुएट स्टूडेंट एरियाड्नी का रोल निभाया था. पर आपको जानकर हैरानी होगी. उस समय एलियट पेज का नाम एलेन पेज (Ellen Page) था और उनकी जेंडर आइडैंटिटी एक महिला की थी. लेकिन इन बीते 16 वर्षों में एलेन की जर्नी में बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन हुआ और वो एलेन से एलियट बन गए। 

    एलेन से एलियट बनने की जर्नी

    एलेन अब एक ट्रांसजेंडर मैन हैं और उनका नाम अब एलियट है. दरअसल कोरोना काल के दौरान 2020 में उन्होंने अपनी सेक्सुअलिटी को पब्लिक किया था. उन्होंने इस पर खुलकर बात की थी और बताया था कि अब वो एलियट बन चुके हैं और इसके लिए उन्होंने टॉप सर्जरी कराई है. टॉप सर्जरी के प्रोसीजर में ब्रेस्ट टिश्यू को हटा दिया जाता है ताकि वे मैस्कुलिन नजर आए. ये एक तरह से जेंडर अफर्मिंग सर्जरी होती है. उनकी सोशल मीडिया पर कई सारी बेयर चेस्ट फोटोज देखने को मिलती हैं. एलियट ने ओपेरा विनफ्रे के शो में भी सर्जरी का जिक्र किया था। 

    उन्होंने कहा था कि अब जब मैं नहाकर बाहर आता हूं. कमर पर सिर्फ टॉवेल बंधा होता है. मैं खुद को आईने में देखकर कहता हूं- हां, यही मैं हूं. अब मुझे खुद को देखकर घबराहट या बेचैनी महसूस नहीं होती. उन्होंने इमोशनल होते हुए कहा- मैं अपने सीने को छू सकता हूं. शायद पहली बार मैं अपने शरीर में सहज महसूस कर रहा हूं. ये खुशी के आंसू हैं। 

    ट्रांसजेंडर मैन बनने से पहले एलियट खुद को लेस्बियन भी बता चुके थे. 14 फरवरी 2014 को एलियट ने खुद की पहचान लेस्बियन के तौर पर की थी. एलियट के मुताबिक, कोविड के दौरान उन्होंने खुद को करीब से जाना. अपने जेंडर को डिस्कवर किया. ट्रांसजेंडर मैन होने की अपनी पहचान रिवील करने का फैसला उन्होंने ट्रांसजेंडर विरोधी कमेंट्स सुनने के बाद किया. एलियट LGBTQIA+ अधिकारों के समर्थक हैं और उनके राइट्स और मेंटल हेल्थ को लेकर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। 

    एलियट ने अपने जेंडर ट्रांजिशन को लेकर हमेशा खुलकर बात की है. उनके मुताबिक, ट्रांजिशन के बाद उन्हें पहली बार खुद की बॉडी में कंफर्टेबल फील हुआ है. अपनी बायोग्राफी पेजबॉय में एलियट ने लाइफ, करियर और ट्रांजिशन के एक्सपीरियंस पर बात की है। 

    कैसी है पर्सनल लाइफ?
    पर्सनल फ्रंट पर एलियट तलाकशुदा हैं. उन्होंने ओलिविया थिर्ल्ब्य, केट मारा को डेट किया है फिर 2018 में एलियट ने डांसर-कोरियोग्राफर एमा पोर्टनर संग शादी का खुलासा किया. ये रिश्ता लंबा नहीं चला. 2021 में उनका तलाक हुआ. मगर आज भी दोनों अच्छे दोस्त हैं. 2025 में एलियट ने एक्ट्रेस Julia Shiplett संग रिश्ते में होने की बात कही। 

    एलियट बचपन से काम कर रहे हैं. उन्होंने 10 साल की उम्र में पहली बार एक्टिंग की. उनकी हिट मूवीज में जूनो, इंसेप्शन, एक्स मैन सीरीज, हार्ड कैंडी शामिल हैं। 

  • 19 साल बाद शिवम पंडित बन लौटे इमरान हाशमी, ‘आवारापन 2’ को मिला शानदार रिस्पॉन्स

    19 साल बाद शिवम पंडित बन लौटे इमरान हाशमी, ‘आवारापन 2’ को मिला शानदार रिस्पॉन्स

    इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. 19 साल बाद इमरान शिवम पंडित बनकर लौट आए हैं. 14 अगस्त को फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म का फर्स्ट रिव्यू भी सामने आ चुका है. आइए जानते हैं कि फैन्स ने शिवम पंडित के कमबैक को कैसा रिसपॉन्स दिया.

    थिएटर में छाए इमरान
    रिलीज से पहले ही 'आवारापन 2' ने दर्शकों के बीच जबरदस्त माहौल बना दिया था. शुक्रवार की सुबह फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी. फैन्स बिना देरी किए फिल्म देखने थिएटर पहुंचे. अब जैसे-जैसे पहले शो शुरू हुए एक्स (X) पर आ रही शुरुआती प्रतिक्रियाएं ज्यादातर फिल्म की तारीफ कर रही हैं. खासकर इसके इमोशनल असर और हाशमी के लंबे इंतजार के बाद हुए कमबैक की.

    एक यूजर ने लिखा कि भाई, शुरुआत के 20 मिनट ही इतने इंगेजिंग हैं कि आप इमोशनली शिवम पांडित के साथ कनेक्ट हो जाओगे. एक अन्य दर्शक म्यूजिक से खास प्रभावित हुआ और पोस्ट किया कि आवारापन में ओरिजिनल सॉन्ग… पैसा वसूल हैं.  फैन्स थिएटर में इमरान हामशी को देखकर क्रेजी हो गए.

    इमरान के एक फैन ने लिखा- उनके लुक्स सच में कत्ल कर रहे हैं, उनका चार्म, उनका ऑरा, वो बेफिक्र क्यूटनेस… सब कुछ बस है. आखिरकार #आवारापन 2 को पहले दिन पहले शो में देखना अविश्वसनीय लग रहा है. कुछ सितारे आपको एंटरटेन करते हैं, लेकिन इमरान का चार्म अलग तरह से हिट करता है.

    एक और दर्शक ने क्लोजिंग क्रेडिट्स के वक्त के इमोशनल एक्सपीरियंस को बयां किया. फैन ने लिखा- मूवी के अंत में क्रेडिट्स देख रहे हो… इतना इमोशनल लग रहा है कि सब कुछ महसूस कर रहे हो, और तभी अचानक एहसास होता है कि वो सॉन्ग वाकई मूवी का हिस्सा है. ओह माय गॉड.

    इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म को सिर्फ दर्शकों का ही नहीं, बल्कि फिल्म क्रिटिक्स भी अच्छा रिव्यू दे रहे हैं. 14 अगस्त को इमरान की फिल्म के साथ थिएटर में सनी देओल की 'बंटवारा 1947' भी रिलीज हुई है. दोनों फिल्मों की टक्कर देखने वाली होगी.

  • Kiara Advani की प्रेग्नेंसी के दौरान ‘Toxic’ शूटिंग का किस्सा, Yash ने बताया कैसे रखा उनका ख्याल

    Kiara Advani की प्रेग्नेंसी के दौरान ‘Toxic’ शूटिंग का किस्सा, Yash ने बताया कैसे रखा उनका ख्याल

    मुंबई 
    साउथ सुपरस्टार यश की मचअवेटेड फिल्म टॉक्सिक का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. गुरुवार को फिल्म के एल्बम लॉन्च इवेंट में यश ने फिल्म की सभी हसीनाओं की तारीफ की. उन्होंने हुमा कुरैशी को चैलेंजिंग, रुक्मिणी वसंत को लंबी रेस का घोड़ा, तारा सुतारिया को स्टनिंग और कियारा आडवाणी को डेडिकेटेड बताया. यश ने कियारा की इवेंट में जमकर तारीफ की। 

    यश के मुताबिक, जिस तरह कियारा ने प्रेग्नेंट होने के बावजूद काम के प्रति खुद को समर्पित रखा, वो काबिले तारीफ है. उन्होंने कहा कि कियारा ने फिल्म के लिए पूरी मेहनत और लगन से काम किया. यश ने कियारा का उनकी फिल्म से जुड़ने के लिए आभार जताया. ये भी कहा कि एक्ट्रेस की मेहनत ने इस फिल्म को खास बना दिया है।  

    कियारा के लिए क्या बोले यश?
    इवेंट के दौरान यश से कियारा के साथ काम करने के एक्सपीरियंस के बारे में पूछा गया. जवाब में उन्होंने कहा- वो एक प्रोफेशनल एक्ट्रेस हैं. जब वो फिल्म से जुड़ीं तो मैं थोड़ा परेशान था. क्योंकि उनका रोल काफी डिमांडिंग था. फिल्म की शूटिंग काफी मुश्किल और मेहनत वाली थी. मैंने कियारा से पूछा- क्या उन्होंने इससे पहले रेन सीक्वेंस शूट किया है. जवाब में कियारा ने कहा कि नहीं. बावजूद इसके जिस तरह से कियारा ने काम को लेकर डेडिकेशन दिखाई, उसने मुझे हैरान किया. कियारा ने फिल्म के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित कर दिया। 

    यश ने कियारा की प्रेग्नेंसी की जर्नी पर कहा- उन्होंने प्रेग्नेंट होने के बाद भी फिल्म को 100 प्रतिशत कमिटमेंट के साथ पूरा किया है. शूटिंग के दौरान मैं और डायरेक्टर गीतू मोहनदास कियारा को लेकर चिंतित रहते थे. मैंने और गीतू ने सेट पर बाउंसर्स और बॉडीगार्ड की तरह कियारा का ध्यान रखा है. थैंक्यू कियारा, ये मूवी स्पेशल है। 

    टॉक्सिक में कियारा का प्रॉमिसिंग रोल है. उनके यश के साथ इंटीमेट सीन्स भी हैं. इसे लेकर इंटरनेट पर जमकर बवाल मचा. कियारा को शादी, बच्चा होने के बाद ऐसे सीन्स करने को लेकर ट्रोल किया गया. लेकिन एक्ट्रेस ने ट्रोल्स की परवाह नहीं की और खुद को पॉजिटिव बनाए रखा. फिल्म टॉक्सिक की शूटिंग के दौरान वो प्रेग्नेंट थीं. दिसंबर 2025 में कियारा ने बताया था कि उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान करीब 7 महीने तक काम किया था। 

    शुरुआत में सिर्फ डायरेक्टर गीतू मोहनदास और प्रोड्यूसर को उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी थी. कियारा के मुताबिक, इमोशनल और चैलेंजिंग सीन्स की शूटिंग के दौरान वो अपने होने वाले बच्चे से बात किया करती थीं. कियारा की प्रेग्नेंसी का असर फिल्म के शूटिंग शेड्यूल पर भी पड़ा. ये फिल्म सिनेमाघरों में 26 अगस्त को रिलीज हो रही है। 

  • सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का पहला रिव्यू, फिल्म को बताया बेहद संवेदनशील

    सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का पहला रिव्यू, फिल्म को बताया बेहद संवेदनशील

    14 अगस्त को सनी देओल की मचअवेटेड फिल्म 'बंटवारा 1947' रिलीज हो रही है. फैंस के बीच फिल्म का बज है. इसमें सालों बाद प्रीति जिंटा संग उनकी जोड़ी बनी है. आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी ये फिल्म भारत-पाकिस्तान के बीच हुए 1947 के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी है. फिल्म कैसी बनी है, इसका पहला रिव्यू सामने आ गया है l

    कैसी है सनी की फिल्म?
    रिलीज से एक दिन पहले फिल्ममेकर रमेश तौरानी ने फिल्म देखकर अपना रिव्यू सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने फिल्म की कहानी की जमकर तारीफ की. रमेश ने जनता से अपील करते हुए कहा कि इसका फर्स्ट डे, फर्स्ट शो जरूर देखना चाहिए. रमेश तौरानी ने इंस्टाग्राम पर आमिर खान और अली फजल के साथ सिनेमाहॉल से अपनी तस्वीर शेयर की है. फिल्म का रिव्यू करते हुए उन्होंने लिखा- बंटवारा 1947 बेहद संवेदनशील, भावुक और इंसानियत को दिखाने वाली फिल्म है l

    ''ये फिल्म रिलीज के पहले ही दिन देखी जानी चाहिए. ये मूवी इतिहास के सबसे मुश्किल दौर में इंसान के हौसले और एक-दूसरे के प्रति हमदर्दी और संवेदना की अहमियत को दर्शाती है. सनी देओल ने धांसू काम किया है. उनकी परफॉर्मेंस गहरा असर छोड़ती है. प्रीति जिंटा को बड़े पर्दे पर दोबारा देखना खुशी की बात है. वो जो भी करती हैं बेस्ट करती हैं l

    शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल ने भी अपने किरदारों में अच्छा काम किया है. सबने अपने रोल की गहराई, इमोशंस और सच्चाई दिखाई है. वहीं फिल्म में खलनायक बने अभिमन्यु सिंह शानदार लगे हैं. उनका किरदार प्रभावशाली होने के साथ खौफ भी पैदा करता है. रमेश तौरानी ने डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के काम को सराहा है l

    उनके मुताबिक, राजकुमार ने एक बार फिर ऐसी कहानी दिखाई है जो दर्शकों के दिल को छूती है. उनकी फिल्मों में दिखने वाली इंसानियत, इमोशंस और दिल को छू लेने वाले एंगल शानदार होते हैं. इसमें उन्हें महारथ हासिल है. रमेश तौरानी ने फिल्म के प्रोड्यूसर्स अपूर्वा पुरोहित और आमिर खान प्रोडक्शंस को भी बधाई दी. अंत में फिल्ममेकर ने बंटवारा 1947 को पावरफुल मैसेज के साथ बनाई गई खूबसूरत फिल्म कहा l

    मुस्लिम रोल में दिखेंगे सनी देओल
    राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सनी देओल एक मुस्लिम व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं. जो भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के दौरान परिवार के साथ लाहौर रहने चला जाता है. इसकी भिड़ंत बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की आवारापन 2 से होगी. इमरान की आवारापन 2 एडवांस बुकिंग में सनी की मूवी से आगे चल रही है l

  • सुशांत को आज भी सपनों में महसूस करती हैं बहन श्वेता, बोलीं- भाई ने मुझे गले लगाया

    सुशांत को आज भी सपनों में महसूस करती हैं बहन श्वेता, बोलीं- भाई ने मुझे गले लगाया

    बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 6 साल हो चुके हैं. उनकी मौत क्यों हुई आज भी फैंस को इसका जवाब नहीं मिला. सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अपने भाई को आज भी याद करती हैं. इंस्टा पर सुशांत की फोटोज शेयर करती हैं. वो चाहती हैं उनका भाई लोगों के बीच जिंदा रहे. भले ही सुशांत आज दुनिया में नहीं हैं. लेकिन वो अपने भाई की मौजूदगी को फील करती हैं.

    भाई को फील किया- श्वेता
    एक पॉडकास्ट में श्वेता ने बताया कि सपनों में वो सुशांत को देखती हैं. उनके होने के एहसास को फील करती हैं. अपने भाई से घंटों बात करती हैं. सुशांत को उन्होंने गले से लगाया है. ये सब बोलते हुए वो इमोशनल भी हो जाती हैं. Supertalks By Themovingship संग बात करते हुए श्वेता ने कहा- हां मैंने सुशांत के जाने के बाद उसे अपने ड्रीम स्टेट और मेडिटेशन में फील किया है. भाई के जाने के बाद मेरी उनसे बात हुई है.

    ''जब मैं पटना गई थी. भाई की अस्थियां विसर्जन के लिए, जिस रूम में मैं लेटी थी वहां भाई की अस्थियां रखी थीं. उस दिन वो रात में आया था मुझसे बात करने के लिए. उसने आकर मुझसे घंटों बात की. मुझे गले से लगाया. मेरे मन में बहुत सारे सवाल थे. मैंने उससे जो पूछा, उसने मुझे बताया. लास्ट में उसने मुझे हग किया. मुझे गाल पर kiss किया. उसकी स्मैल और सांस को मैंने महसूस किया. उस चीज ने मुझे समापन का एहसास कराया.''

    श्वेता ने बताया सुशांत की मौत का दर्द उन्हें कई बार फील हुआ है. श्वेता ने उस पल को बयां किया जब उन्हें भाई की मौत की खबर मिली थी. वो कहती हैं- मैं तब कैलिफोर्निया में थी. तब वहां रात थी, मैं अपने बेड पर थी. जैसे ही मैंने सुना कि सुशांत अब नहीं रहा, मेरा शरीर सुन्न हो गया था. क्योंकि मैं आध्यात्मिक थी, इसलिए मुझे लगा किसी ने मेरे ऊपर साधना की कवरिंग डाल दी. मैं शांत थी. लेकिन ये लंबा नहीं रहा. मैं जोर से रोने लगी. भाई की बॉडी जलाई जा रही थी. मैं कोविड की वजह से इंडिया नहीं आ सकी थी. मैं भाई को अपना आखिरी गुडबाय तक नहीं बोल पाई थी. मैं चिल्ला चिल्लाकर रो रही थी. तब मन में भाई की खूबसूरत यादें आ रही थीं.

    धोनी ने नहीं किया कॉन्टैक्ट- श्वेता
    सुशांत ने महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक मूवी एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी में काम किया था. इस फिल्म ने सुशांत के करियर को चार चांद लगाए थे. सुशांत की मौत इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका थी. लेकिन एक्टर की मौत के बाद धोनी ने उनके परिवार के कोई संपर्क नहीं किया था. श्वेता ने कहा कि धोनी ने भाई की मौत के बाद उनसे कोई कॉन्टैक्ट नहीं किया था. कंगना रनौत और बाकी कुछ सेलेब्स ने जरूर संपर्क किया था.

  • अमृता खानविलकर ने तलाक की खबरों को बताया बेबुनियाद, पति संग जारी किया बयान

    अमृता खानविलकर ने तलाक की खबरों को बताया बेबुनियाद, पति संग जारी किया बयान

    एक्ट्रेस अमृता खानविलकर इन दिनों अपनी अपनी मैरिड लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. बीते दिनों ऐसी चर्चा थी कि एक्ट्रेस की शादीशुदा जिंदगी में दरार पड़ गई है. वो 10 साल बाद पति हिमांशु मल्होत्रा से तलाक ले रही हैं. ये भी कहा गया था कि वो पति से अलग रह रही हैं. अमृता ने अब अपनी तलाक की खबरों पर रिएक्ट किया है.

    तलाक की खबरों पर भड़की एक्ट्रेस
    एक्ट्रेस अमृता खानविलकर और उनके पति हिमांशु मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जॉइंट स्टेटमेंट जारी की है, जिसमें उन्होंने तलाक की खबरों को गलत और बेबुनियाद बताया. एक्ट्रेस ने ये भी वॉर्निंग दी है कि वो अपनी निजी जिंदगी और पति हिमांशु मल्होत्रा के साथ अपनी शादी से जुड़ी गलत खबरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी.

    कपल की लीगल टीम की तरफ़ से एक बयान जारी कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है. इसमें सभी को चेतावनी दी गई है. कहा गया है कि एक्ट्रेस के बारे में इस तरह की बेबुनियाद बातें छापने और शेयर करने से बचें, वरना उनके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा.

    बयान में क्या कहा गया?
    अमृता और हिमांशु की तरफ से जारी बयान में कहा गया है- हमारे नोटिस में आया है कि कुछ ऑनलाइन, सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म अमृता खानविलकर और उनकी निजी जिदगी से जुड़ी बातें फैला रहे हैं, जो पूरी तरह बेबुनियाद हैं. ये रिपोर्ट्स उनकी प्राइवेसी का उल्लंघन करती हैं.

    'हालांकि, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का सम्मान किया जाता है. लेकिन अगर कोई इस स्वतंत्रता का गलत इस्तेमाल करके अमृता खानविलकर के बारे में गलत बयान, अफवाहें, बिना जांचे-परखे आरोप या झूठी जानकारी छापेगा, शेयर करेगा या फैलाएगा, तो इसे बेहद गंभीरता से लिया जाएगा.'

    'जब भी सबूत मिलेंगे, तो लागू कानूनों के अनुसार ऐसे कंटेंट को बनाने, छापने, शेयर करने या फैलाने के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों, संस्थाओं या संगठनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ऐसे सभी मामलों पर नजर रखी जा रही है और उचित कानूनी कार्रवाई के लिए इनके सबूत जुटाए जा रहे हैं.'

    अमृता और हिमांशु की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात 2004 में 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज' के सेट पर हुई थी. लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, उन्होंने जनवरी 2015 में शादी करके घर बसा लिया था. दोनों कपल के तौर पर 'नच बलिये 7' में भी एक साथ नजर आ चुके हैं.