Category: मनोरंजन

  • लकी अली के इमोशनल वीडियो से मची हलचल, बोले- एक दिन मुझे जाना तो पड़ेगा ही

    लकी अली के इमोशनल वीडियो से मची हलचल, बोले- एक दिन मुझे जाना तो पड़ेगा ही

    लकी अली म्यूजिक और बॉलीवुड इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. सिंगर होने के साथ वो सॉन्गराइटर और एक्टर के तौर पर भी फैंस के दिलों पर हमेशा राज करते आए हैं. उनकी रूहानी आवाज और सुरीली गायकी खास तरह का सुकून देती है. फिल्मी गानों के साथ उनके लाइव कॉन्सर्ट्स भी काफी पसंद किए जाते हैं. लेकिन अब लकी अली ने अपने तमाम चाहनेवालों को इमोशनल कर दिया है.

    लकी अली के वीडियो से मची हलचल
    दिग्गज सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने कॉन्सर्ट का एक वीडियो शेयर किया है. वो लाइव शो में अपनी मौत की तैयारी पर बात करते दिखे. इस दौरान वो स्टेज पर ही काफी भावुक हो गए. उनकी आंखों में आंसू छलक उठे.

    वीडियो में लकी अली लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अपने फैंस से कहते नजर आ रहे हैं कि वो उनसे बहुत प्यार करते हैं, लेकिन वो जानते हैं कि एक दिन उन्हें जाना ही होगा. उन्होंने कहा-मैं जानता हूं, मैं भी आप सभी से बहुत प्यार करता हूं. लेकिन एक दिन मुझे जाना तो पड़ेगा ही, ना? मैं आपको इसके लिए तैयार नहीं कर रहा हूं, बल्कि सच कहूं तो मैं खुद इसके लिए तैयार हूं.

    कफन साथ लेकर चलते हैं सिंगर
    लकी ने यह भी खुलासा किया कि जब भी वो ट्रैवल करते हैं, तो अपने साथ अपना कफन यानी इहराम (बिना सिले हुए दो सादे सफेद रंग के कपड़े, जिसे मुस्लिम पुरुष हज या उमराह के दौरान पहनते हैं) जरूर कैरी करते हैं. उन्होंने इहराम को अपना कफन बताया. वो बोले- मैं जब भी सफ़र करता हूं, तो मैं अपने इहराम के साथ सफर करता हूं, जो कि मेरा कफन है. जहां भी मर जाऊं, वहीं गाड़ दो मुझे.

    लकी अली का ये भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उनके वीडियो ने फैंस को भी इमोशनल कर दिया है. कमेंट सेक्शन में फैंस सिंगर पर प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने उनकी तारीफ में लिखा- आपकी आवाज घर जैसी लगती है. दूसरे फैन ने लिखा- आप इस तरह की बातें मत करो. एक अन्य फैन ने लिखा- आप कभी नहीं जा सकते. आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे.

    लकी ने गाए ब्लॉकबस्टर गााने
    लकी अली की बात करें तो वो मशहूर कॉमेडियन-एक्टर महमूद के बेटे हैं. महमूद के 8 बच्चों में लकी दूसरे नंबर पर हैं. उनका गाना 'एक पल का जीना' ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था. सालों बाद भी उनका ये गाना फैंस का फेवरेट है. इसके अलावा उन्होंने 'गोरी तेरी आंखें कहें', 'ना तुम जानो ना हम' जैसे हिट गाने गाए हैं. लोग उनकी सदाबहार गायकी के दीवाने हैं.

  • लोकेश कनगराज की ‘DC’ में एक्शन, रोमांस और बदले का खूनी खेल देखने को मिलेगा

    लोकेश कनगराज की ‘DC’ में एक्शन, रोमांस और बदले का खूनी खेल देखने को मिलेगा

    अगर आप थिएटर्स में इन दिनों स्पाइडर मैन देखने में बिजी हैं, तो ज़रा एक नजर साउथ सिनेमा की तरफ भी घुमाइए. नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर अरुण माथेस्वरन फिर एक दमदार कहानी लाए हैं, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की होगी. उनकी नई फिल्म डीसी (DC) थिएटर में 7 अगस्त को रिलीज हुई, जिसमें तमिल सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने बतौर एक्टर काम किया. इसमें उनके साथ वामिका गब्बी भी हैं, जिनका पंजाबी सिनेमा से साउथ की तरफ ट्रांजिशन लाजवाब है. कैसी है ये नई फिल्म, आइए विस्तार से बात करते हैं l

    क्या है DC का मतलब?
    फिल्म का टाइटल DC- दास (लोकेश कनगराज) और चंद्रा (वामिका गब्बी) के नामों से लिया गया है. कहानी एक ऐसे गुंडे की है, जो बचपन में ही मां को खो देने का दर्द सहन कर चुका है. पुलिस से भागकर उसने अपनी एक नई गैंग बनाई है. एक दिन वो किसी पुलिस वाले का मर्डर कर देता है क्योंकि पुलिसवाले ने चंद पैसों के लिए एक गरीब किसान को मार डाला. इसके बाद, सारी पुलिस फोर्स उसे ढूंढने में लग जाती है. दास इस दौरान पार्वती (संजना) नाम की लड़की से मिलता है, जो होटल में गाना गाती है. आगे चलकर दास ही उस लड़की की मौत का कारण बनता है l

    दास इसके बाद चंद्रा से मिलता है, जो एक सेक्स वर्कर होती है. दास, चंद्रा को उस गंद भरी जिंदगी से छुड़ा ले जाता है. दोनों इसके बाद साथ मिलकर दुश्मनों को धूल चटाते हैं. दास के पास एक भारी टास्क होता है- उसे कई सारे रुपये एक जगह पहुंचाने हैं जिसे जुटाने में चंद्रा उसकी मदद करती है. इसी के बीच वो पुलिस से अपनी जान छुड़ाते भागते रहते हैं. अब क्या दास और चंद्रा इस खतरनाक दुनिया से जिंदा बचकर निकल पाएंगे? या फिर पुलिस की गोली उनका खेल खत्म कर देगी? ये आप फिल्म देखकर ही पता लगाएं, तो ज्यादा मजा आएगा l

    रिवेंज में रोमांस की खुशबू, 'ब्लडी' है कहानी
    फिल्म DC एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर है जिसमें एक्शन और खून-खराबा ज्यादा है. लेकिन बीच-बीच में रोमांस का भी एहसास दिलाती है. इस सिंपल सी दिखने वाली कहानी में खूब सारा एक्शन, ड्रामा और सस्पेंस भी भरा है. डायरेक्टर अरुण माथेस्वरन ने अपनी फिल्म को साउथ वाला मासी स्टाइल दिया, जो देखने में सचमुच शानदार है. उसमें 'मास' का तड़का अनिरुद्ध रविचंद्र ने डाला है l

    पिक्चर का हर एक मोमेंट उनके म्यूजिक से एलिवेट होता है. ऐसा लगता है कि अगर अनिरुद्ध का म्यूजिक इस फिल्म में नहीं होता, तो शायद ये फिल्म उतनी मजेदार नहीं होती जितनी हकीकत में है. सच कहें तो कुछ-कुछ मोमेंट्स में ये फिल्म ढीली भी पड़ती है, जो इसकी एक कमजोर कड़ी में से एक है. लेकिन अनिरुद्ध ने अपने गानों से वो मोरचा संभालकर रखा l  

    DC का एक्शन भी जोरदार है. एक-एक एक्शन सीन इतनी बेहतरीन तरीके से कोरियोग्राफ किया गया है, कि आप उसे देखते हुए अपनी आंखें भी बंद कर लेंगे. फिल्म इतनी 'ब्लडी' है कि उसमें मोहब्बत का लाल रंग कम और बदले का लाल रंग ज्यादा नजर आता है. कुछ शॉट्स तो फिल्म के अंदर ऐसे हैं, जो अपने दिल में उतर जाएंगे l   

    लोकेश कनगराज का सरप्राइज, वामिका ने दिखाया दम
    DC से लोकेश कनगराज अपना एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने इंडियन सिनेमा की कैथी, विक्रम, लियो, मास्टर- जैसी दमदार फिल्में डायरेक्ट की हैं जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया. लेकिन DC में उन्होंने अपनी एक्टिंग से एकदम सरप्राइज सा कर दिया. दास के रोल में उन्होंने जो पैशन और आग दिखाई, वो सचमुच हैरान करने वाली थी. उन्हें देखते वक्त ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगा कि ये उनकी पहली बतौर एक्टर फिल्म है. इस फिल्म को देखकर आप एक और कारण से लोकेश के फैन बन जाएंगे l  

    वामिका गब्बी भी इस फिल्म में अपने गोल्डन फेज का सही तरीके से इस्तेमाल करती दिखीं. उन्हें इस फिल्म में वो करने को मिला, जो अधिकतर बॉलीवुड फिल्मों में वो नहीं करती नजर आतीं. इससे पहले लोग वामिका की खूबसूरती पर तो जान छिड़कते ही थे. अब उनके एक्शन अवतार पर भी दिल हार बैठेंगे. DC में एक्ट्रेस अपने काम से सबके होश उड़ाने वाली हैं. अगर आपका मन एक बेहतरीन मास्टरपीस फिल्म देखने का है, और खून-खराबे से ज्यादा तकलीफ नहीं है तो DC फिल्म को एक मौका देकर देखें l

  • ‘रामायणम्’ की भारत से पहले विदेशों में होगी रिलीज, जानें नमित मल्होत्रा ने क्यों लिया फैसला

    ‘रामायणम्’ की भारत से पहले विदेशों में होगी रिलीज, जानें नमित मल्होत्रा ने क्यों लिया फैसला

    मुंबई 

    भारत में रामायण के फैंस को नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित एपिक फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि यह फिल्म भारत में प्रीमियर से दो दिन पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज होने वाली है. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​ने अब फिल्म की रिलीज की तारीखों को लेकर हो रही चर्चाओं पर स्थिति साफ कर दी है.फिल्म में रणबीर कपूर, भगवान राम, साई पल्लवी, सीता और यश, रावण के रोल में नजर आएंगे. 'रामायण' 6 नवंबर, 2026 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज होगी, जबकि भारत में इसे दिवाली के मौके पर 8 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। 

    मल्होत्रा ​​ने रिलीज की तारीखों में अंतर के बारे में बताया, "हम इसे 6 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज कर रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिल्में आमतौर पर शुक्रवार को रिलीज होती हैं, इसलिए इसे 6 नवंबर को रिलीज किया जा रहा है, लेकिन भारत में हम इसे दिवाली पर रिलीज़ करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। 

    इसका मतलब है कि अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को भारतीय दर्शकों से दो दिन पहले 'रामायण' देखने को मिलेगी. फिल्म की ग्लोबल रिलीज शुक्रवार, 6 नवंबर को होगी और इसके बाद रविवार, 8 नवंबर को भारत में इसका प्रीमियर होगा.इससे पहले सोनी पिक्चर्स ने X पर इस एपिक फिल्म के अंग्रेजी ट्रेलर के साथ इसकी रिलीज की तारीख की घोषणा की थी. ऐसा लगता है कि यह तारीख फिल्म की अंतरराष्ट्रीय रिलीज के लिए है. एक ऐसी एपिक यात्रा जैसी पहले कभी नहीं देखी गई। 

    यह स्पष्टीकरण तब आया है जब मेकर्स 'रामायण' को एक ग्लोबल सिनेमैटिक इवेंट के तौर पर पेश करने की कोशिशें तेज कर रहे हैं. ANI से बात करते हुए मल्होत्रा ​​ने बताया कि फिल्म के प्रमोशन से जुड़ी चीजों ने एक बड़ा माइलस्टोन पार कर लिया है. इसके ट्रेलर के रिलीज होने के पांच दिनों के अंदर ही एक अरब से ज्यादा बार देखा गया है.'रामायण' पर प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​कहते हैं, "ट्रेलर पिछले हफ्ते रिलीज हुआ था और इसे सिर्फ पांच दिनों में एक अरब से ज्यादा बार देखा गया है, जो एक बहुत बड़ी बात है. हमें लोगों से जो प्यार मिला है, हम सच में उसकी सराहना करते हैं…

    'रामायण' को एक इंटरनेशनल प्रोडक्शन के तौर पर पेश किया जा रहा है और कई भारतीय हस्तियां पहले से ही इसके ऑस्कर जीतने की संभावनाओं पर बात कर रही हैं. ऐसे में मल्होत्रा ​​से यह भी पूछा गया कि क्या फिल्म का मकसद एकेडमी अवॉर्ड जीतना भी है. प्रोड्यूसर ने साफ किया कि इस प्रोजेक्ट का मुख्य मकसद ऑस्कर जीतना नहीं है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि एकेडमी से पहचान मिलना देश के लिए एक अहम पल होगा। 

    मल्होत्रा ​​ने आगे कहा, "रामायण बनाने का मकसद एकेडमी अवॉर्ड पाना नहीं है. फिर भी, अगर हमारे काम को दुनिया के बेहतरीन क्रिएटिव्स को देखने वाले एक बड़े संस्थान में सराहा और दिखाया जाता है, तो यह भारत के लिए एक बहुत बड़े पल से कम नहीं होगा। 

    रणबीर, साई पल्लवी और यश के अलावा, फिल्म में रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में, सनी देओल हनुमान के रोल में, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रोल में और काजल अग्रवाल मंदोदरी के रोल में नजर आएंगी। 
     

  • सलमान खान और अलवीरा को कोर्ट का नोटिस, बीइंग ह्यूमन जूलरी केस में घिरे

    सलमान खान और अलवीरा को कोर्ट का नोटिस, बीइंग ह्यूमन जूलरी केस में घिरे

    बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा खान कानूनी पचड़े में फंस गए हैं. चंडीगढ़ में बीइंग ह्यूमन जूलरी शोरूम से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में बड़ा अपडेट आया है. चंडीगढ़ की जिला अदालत ने सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा और संबधित कंपनी स्टाइल एंड क्यूंटेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों समेत अन्य को लीगल नोटिस भेजा है. कोर्ट ने सभी को उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों पर 5 अक्टूबर तक जवाब दाखिल करने और पेश होने को कहा है.

    सलमान को कोर्ट का नोटिस
    ये मामला मनीमाजरा के रहने वाले बिजनेसमैन अरुण गोयल की ओर से दायर शिकायत पर दर्ज हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया गया है कि बीइंग ह्यूमन ब्रांड के नाम पर जूलरी शोरूम खुलवाने के दौरान उनके साथ धोखाधड़ी की गई, जिससे उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ. शिकायतकर्ता अरुण के अनुसार, उन्होंने मनीमाजरा के एनएसी क्षेत्र में करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से बीइंग ह्यूमन जूलरी का शोरूम खोला था. इसके लिए उन्होंने स्टाइल एंड क्यूंटेंट जूलरी प्राइवेट लिमिटेड के साथ एग्रीमेंट किया था. उनका कहना है कि कंपनी की सभी शर्तों का पालन किया गया. शोरूम तैयार करने में करीब 1 करोड़ रुपये खर्च किए गए. इसके अलावा बीइंग ह्यूमन ब्रांड की जूलरी भी स्टोर में रखी गई.

    शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कंपनी से जुड़े 6 लोगों ने उन्हें गलत भरोसा देकर शोरूम खुलवाया. शोरूम शुरू होने के बाद कंपनी की ओर से कोई सहयोग नहीं मिला. शिकायतकर्ता का ये भी आरोप है कि जिस स्टोर से उन्हें बीइंग ह्यूमन ब्रांड की जूलरी की सप्लाई होनी थी, वो फरवरी 2020 से बंद पड़ा है. इसके कारण उन्हें नया सामान नहीं मिल सका और कारोबार प्रभावित हो गया.

    अरुण का कहना है- मुझे 3 करोड़ का नुकसान हुआ है. मैं 2021 में पुलिस के पास गया था, लेकिन उन्होंने कहा कि सिविल कोर्ट जाओ. जो मैंने 2023 में किया. मैंने सभी दस्तावेज दिए हैं. 3 करोड़ रुपये से ज्यादा का वित्तीय नुकसान और शारीरिक तनाव मैंने सहा है.

    कोर्ट की तरफ से जारी नोटिस पर अभी तक खान फैमिली का कोई रिएक्शन नहीं आया है.
     

  • इमरान हाशमी की आवारापन 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, लौटे शिवम पंडित

    इमरान हाशमी की आवारापन 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, लौटे शिवम पंडित

    धमाकेदार, पावरपैक्ड.. इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 का इंटेंस ट्रेलर देखकर आप भी यही कहेंगे. करीब 2 दशक इमरान अपनी क्लट फेवरेट फिल्म के सीक्वल में शिवम पंडित के रोल में लौटे हैं. एक दिलजले आशिक की ये कहानी अब पहले से ज्यादा ड्रामैटिक और धांसू होने वाली है. मूवी इसी साल 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

    बदले की आग, फिर लौटा शिवम पंडित
    1.25 मिनट का ट्रेलर ओरिजनल फिल्म के सुपरहिट ट्रैक के साथ शुरू होता है. लोगों को आवारापन की रूह से जोड़ने के लिए मेकर्स की ये तगड़ी स्ट्रैटिजी है. जिसने उनके फेवर में काम किया है. बारिश का सीन और उसमें घायल इमरान की धांसू एंट्री, बैकग्राउंड में हार्टब्रेकिंग सॉन्ग तेरे मेरा रिश्ता… फैंस को ये सीन नोस्टाल्जिया देता है. शबाना का कैरेक्टर निगेटिव नजर आता है. वो शिवम पंडित का किरदार निभा रहे इमरान को कहती हैं- इतनी हसीन शक्ल है तुम्हारी, मौत से मिलने का शौक है तुम्हें?

    जवाब में शिवम का कहना है- मौत से उसका पुराना रिश्ता है, एक कर्ज है जिसे वो चुकाना चाहता है. ट्रेलर में दिलजले आशिक के रोल में शिवम तड़पता दिखा. शिवम आज भी अतीत के जख्मों को भूला नहीं है. ट्रेलर देखकर समझ आता है कि इस बार शिवम के बदले की आग और इमोशंस हाई दिखने वाले हैं. दिशा पाटनी की झलक दिखी है. वो जारा के रोल में नजर आएंगी. उनके सीन बैकड्रॉप में आकर कहानी को आगे बढ़ाते हैं. शिवम की जर्नी में वो अहम रोल प्ले कर रही हैं.

    देखें ट्रेलर…
    शबाना, नफीसा के पावरफुल किरदार में नजर आई हैं. सपोर्टिंग रोल में पूरन गब्बी, सुरेंद्र विक्की हैं. फिल्म के सोलफुल गाने इसके प्लस पॉइंट हैं. एक दिलजले आशिक की इंटेंस स्टोरी में अच्छा म्यूजिक फ्यूल की तरह काम करता है. इमरान का एक्शन अवतार दमदार है.

    पहले पार्ट की तरह आवारापन 2 में भी इसके गाने सबसे बड़ा हाईलाइट हैं. 2007 में आई आवारापन बॉक्स ऑफिस बॉम्ब साबित हुई थी. इसके सेकंड पार्ट से लोगों को काफी उम्मीद है. बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर सनी देओल की बंटवारा 1947 से होने वाली है. दोनों फिल्मों का जोनर अलग है. देखना होगा कौन सी फिल्म धमाल मचाती है.

  • रवि किशन क्यों बन गए मीम किंग? उनके वायरल वीडियोज ने इंटरनेट पर मचा रखा है धमाल

    रवि किशन क्यों बन गए मीम किंग? उनके वायरल वीडियोज ने इंटरनेट पर मचा रखा है धमाल

    अभिनेता से नेता बने रवि किशन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. आए दिन इंटरनेट पर एक नया वीडियो वायरल होता रहता है. रवि किशन के वायरल वीडियोज के जरिए मीमबाजों को रोजाना नया कंटेंट मिलता रहता है. ये भी कह सकते हैं कि वो मीम की दुनिया के नए बादशाह बन गए हैं. आइए जानते हैं कि रवि किशन ऐसा क्या बोलते और करते हैं, जो उन पर धड़ल्ले से मीम बनने लगते हैं l

    वायरल हुए रवि किशन
    सोशल मीडिया पर रवि किशन का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने पत्रकार से कहा कि आज हमारा मौन वत्र, आज शांत रहने दो हमको (सही उच्चारण व्रत) है. पहली बात अगर मौन व्रत है, तो आप बोल कैसे रहे हैं. दूसरी बात अगर बोलना ही था, तो कम से कम व्रत का उच्चारण सही कर लेना चाहिए था. बस फिर क्या था, रवि किशन के वीडियो पर मीमबाजों ने मीम बनाना शुरू कर दिया l

    ये पहला मौका नहीं है, जब रवि किशन ने लोगों को हंसने-हंसाने का मौका दिया है. इससे पहले भी वो कई बार ऐसा कर चुके हैं. कुछ महीने पहले संसद भवन से उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें पत्रकार उनसे सवाल पूछने चलते हैं. कोई सवाल पूछा जाता, वो कहते हैं कि जल्दी से लेट. यानी उन्होंने जल्दी और लेट शब्द को एक साथ जोड़ दिया l

    रवि किशन के 'होम फ्रॉम वर्क'वाले बयान ने भी सबका ज्यादा ध्यान खींचा था. बाद में रवि किशन ने खुद इस पर हंसते हुए कहा कि वो वर्क फ्रॉम होम' कहना चाहते थे, लेकिन जुबान फिसल गई. इसी तरह NEET पेपर लीक पर प्रतिक्रिया देते वक्त उन्होंने 'नीट अखबार लीक' कह दिया था. इसके लिए रवि किशन की जमकर ट्रोलिंग हुई थी l

    एक पॉ़डकास्ट में रवि किशन ने कहा था कि 'गाली एक बहुत सुंदर रस भाव है. इस लाइन ने उनके स्पॉन्टेनियस अंदाज को और चर्चा में ला दिया और लोग इसे रील्स में इस्तेमाल करने लगे. आज कल रवि किशन का वो वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें डांस करते हुए स्टेज पर एंट्री लेते देखा गया. सांसद रवि किशन राज शमानी के यूट्यूब चैनल पर मेहमान बनकर पहुंचे थे. होस्ट राज शमानी ने उनसे पूछा कि उनके लिए उनके लिए सबसे ज्यादा क्या जरूरी है? पैसा या नाम? रवि किशन ने कहा, 'पहचान, मनी फॉलोज माय ब्रदर' (पैसा तो पीछे-पीछे आता है) l

    हाल ही में रवि किशन अपनी बेटी के साथ'एलायंस' रियलिटी शो का भी हिस्सा बने थे. राजनीतिक कारणों से एक दिन बाद उन्हें शो छोड़कर जाना पड़ा. शोसे जाते वक्त उन्हाेंने कहा था कि उन्हें 'देश सेवा पर जाना है'. इस पर भी खूब मीम बने थे, क्योंकि वो शो छोड़ने के बाद फिल्म और शोज का प्रमोशन करते दिखाई दिए. अच्छी बात ये है कि रवि किशन ने कभी मीम या वायरल वीडियो पर निगेटिव कमेंट नहीं किया. उन्होंने हमेशा इन चीजों को हंसते हुए स्वीकार किया और आगे बढ़ गए. शायद इसलिए उनकी इतनी फैन फॉलोइंग है l

  • फ्लॉप फिल्म ‘हम दोनों’ के अमर गीत, साहिर लुधियानवी ने रचा इतिहास

    फ्लॉप फिल्म ‘हम दोनों’ के अमर गीत, साहिर लुधियानवी ने रचा इतिहास

    1961 में एक फिल्म आई थी ‘हम दोनों’। फिल्म में देव आनंद, नंदा और साधना लीड रोल में थे। ये फिल बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन इसका एक गाना दुनियाभर में खूब मशहूर हो गया। इस गाने की वजह से आज भी फिल्म की पहचान बनी हुई है। ये गाना था 'अभी ना जाओ छोड़कर कि दिल अभी भरा नहीं है'। इस गाने को लिखने वाले गीतकार ने अपनी कलम से कई कजेला चीर देने वाले गीत लिखे।

    फिल्म की कहानी
    फिल्म हम दोनों की कहानी आनंद (देव आनंद) और मीता (साधना) की लव स्टोरी पर बेस्ड थी। फिल्म में आनंद एक गरीब और बेरोजगार जिसे अमीर मीता से प्यार हो जाता है। वो मीता के लायक बनने के लिए फौज में भर्ती हो जाता है। इस दौरान उसकी मुलालाक्त अपने हमशक्ल मेजर मनोहर से होती है। दोनों के बीच एक जैसी शक्ल होने की वजह से अच्छी दोस्ती हो जाती है, लेकिन फिर एक युद्ध में मेजर मनोहर वर्मा लापता हो जाता है। ऐसा समझ लिया जाता है कि मेजर युद्ध में शहीद हो गए हैं। बाद में आनंद को जिम्मेदारी दी जाती है कि वो मेजर के घर जाकर उनकी बूढी मां और बीमार पत्नी रूमा (नंदा) को ये जानकारी दें। जब आनंद घर जाता है तो उसे ही मेजर समझ लिया जाता है। हालांकि, अंत में मेजर अपने घर वापस लौटता है और कहानी का सुखद अंत होता है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फ्लॉप साबित हुई। लेकिन गाने अमर हो गए।

    फ्लॉप फिल्म के अमर हो गए गीत
    फिल्म ‘हम दोनों’ में 6 गाने थे जो जबरदस्त हिट हुए। इस फिल्म का गाना 'अभी ना जाओ छोड़कर' तो जैसे आशा भोसले की आवाज में अमर हो गया। उनके साथ मोहम्मद रफी ने ये गाना गाया था जो हिंदी सिनेमा के म्यूजिक को और ज्यादा खास बनाता है। इस गाने को लिखने वाले साहिर लुधियानवी थे। और म्यूजिक बनाया था जयदेव ने।

    साहिर लुधियानवी ने लिखे थे ये गीत
    साहिर ने इस फिल्म के दूसरे गाने जैसे 'मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया', 'कभी खुद पे कभी हालात पर रोना आया', 'अल्लाह तेरो नाम', 'जहां में ऐसा कौन है', 'प्रभु तेरो नाम' अपनी कलम से लिखे थे। इस फिल्म को देव आनंद के भाई विजय आनंद ने डायरेक्ट किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। लेकिन गानों ने अलग जगह बनाई। इस फिल्म के खूबसूरत गानों की वजह से साहिर लुधियानवी को भी इंडस्ट्री में खूब काम मिला। उनके लिखे लगभग हर गाने ने ऑडियंस के दिल-ओ दिमाग पर अपनी छाप छोड़ी।

  • Fitness Queen शिल्पा शेट्टी का नया बैलेंस पोज वायरल, फैंस से बोलीं- ‘क्या आप कर पाएंगे?’

    Fitness Queen शिल्पा शेट्टी का नया बैलेंस पोज वायरल, फैंस से बोलीं- ‘क्या आप कर पाएंगे?’

    मुंबई 
     अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हेल्दी डाइट और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देती हैं, जिसके लिए वे नियमित तौर पर रोजाना योगासन करती रहती हैं। सोमवार को उन्होंने अपने फैंस को मोटीवेट करने के लिए खास पोस्ट शेयर की। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें उन्होंने चैलेंजिंग बैलेंस पोज किया, जो उनके लिए भी काफी मुश्किल भरा था। वीडियो में शिल्पा पहले गिरती हैं और कहती हैं, "यह बहुत मुश्किल है।" अभिनेत्री आगे कहती हैं, "इस पोज को करने के लिए सबसे पहले सांस रोकनी होगी।" फिर शिल्पा शांत, फोकस्ड एक्सप्रेशन बनाए रखती हैं और चैलेंज पूरा करती हैं। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "थोड़ा बैलेंस कभी नुकसान नहीं पहुंचाता…इतना। अब मैं देखना चाहती हूं कि आप में से कितने लोग असल में यह कर सकते हैं।"

    शिल्पा शेट्टी द्वारा किए गए पोज का नाम 'एक पाद उत्कटासन' है, जिसे पीठ के बल लेटकर किया जाता है। इस आसन को करने के दौरान एक पैर 45 से 60 डिग्री के कोण पर ऊपर उठाया जाता है। इसके नियमित अभ्यास से पेट की मांसपेशियों, पाचन तंत्र और पैरों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

    अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बात करें, तो वे हाल ही में फिल्म 'केडी – द डेविल' में नजर आईं थी। फिल्म को कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम समेत कई भाषाओं में पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज किया गया था। यह फिल्म 1970 और 1980 के दशक के बेंगलुरु की सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जिसमें शिल्पा शेट्टी ने 'सत्यवती' नाम का एक दमदार और रेट्रो किरदार निभाया है, जिसे उन्होंने अपनी मां को श्रद्धांजलि बताया था।

    फिल्म में ध्रुव सरजा, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद, रेशमा नानैया, जीशु सेनगुप्ता और नोरा फतेही भी थीं। फिल्म का संगीत अर्जुन जन्या ने बनाया था, जबकि सिनेमैटोग्राफी और एडिटिंग विलियम डेविड और संकेत अचार ने की थी।

    इसी के साथ ही अभिनेत्री कुकिंग रियलिटी शो 'मां है ना' में होस्ट के तौर पर नजर आईं थीं। शो में, सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट जोड़ियों में मुकाबला करते हैं, हर कोई कुकिंग चैलेंज और कॉमेडी सेगमेंट में एक पब्लिक फिगर को माता-पिता या बड़े बच्चे के साथ जोड़ता है।

  • सीता के किरदार से पहले भी चर्चा में रहीं साई पल्लवी, 2 करोड़ का फेयरनेस क्रीम ऐड ठुकराया था

    सीता के किरदार से पहले भी चर्चा में रहीं साई पल्लवी, 2 करोड़ का फेयरनेस क्रीम ऐड ठुकराया था

    साउथ डीवा साई पल्लवी फिल्म रामायण में सीता का रोल प्ले कर रही हैं. ट्रेलर में जबसे उनका लुक रिवील हुआ है, साई की अपीयरेंस पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं. किसी को वो सीता के अवतार में सुंदर लगी हैं. कोई उनके पहनावे, मिनिमल मेकअप पर कमेंट कर रहा है. लेकिन साई हमेशा से ही ऐसी हैं. मेकअप से वो दूरी बनाए रखती हैं. तभी एक वक्त उन्होंने 2 करोड़ रुपये का फेयरनेस क्रीम ऐड ठुकरा दिया था.

    बात 2019 की है. उन्हें फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन के लिए अप्रोच किया गया था. जिसकी उन्हें भारी भरकम रकम ऑफर की गई थी. साई को 2 करोड़ की डील दी गई थी. लेकिन एक्ट्रेस ने बिना देर किए ये डील ठुकरा दी थी. उनके ऐसा करने की दो वजहें थीं. पहला ये कि साई रेयरली कॉस्मेटिक प्रोडक्ट यूज करती हैं और मेकअप लगाती हैं. एक्ट्रेस का मानना है मेकअप उन्हें सूट नहीं करता. वो बिना संकोच के अपने मुंहासों को स्क्रीन पर दिखाती हैं. इसमें वो शर्म महसूस नहीं करतीं. साई को रियल रहना पसंद है. तभी फैंस उन्हें नेचुरल ब्यूटी कहते हैं.

    साई का बड़ा फैसला
    साई ने एक इंटरव्यू में कहा था- मैं ब्यूटी प्रोडेक्ट्स को एंडोर्स नहीं करती. आपको अपने स्किन कलर और व्यक्तित्व के साथ कॉन्फिडेंट होने की जरूरत है. लेकिन ऐड ठुकराने की अहम वजह उनकी बहन थी. 2020 में बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में साई ने इसका खुलासा किया था. उनके मुताबिक, वो ऐसे कई दोस्तों और फैमिली को जानती हैं, जिन्होंने सांवले रंग की वजह से दूसरों से कम महसूस कराया गया. सोसायटी ने गोरे रंग को खूबसूरती का पैरामीटर बनाया है. इससे उन्हें दिक्कत है

    एक्ट्रेस ने कहा- मेरा रंग मेरी बहन से थोड़ा साफ है. कई बार जब मेरी बहन सब्जियां और फल नहीं खाती थीं. तब मेरी मेरी मां उसे कहती थीं ये सब खाने से उसका रंग गोरा हो जाएगा. ये देखकर मुझे दुख होता था. मैंने तब अपनी बहन के लिए इसके खिलाफ आवाज उठाने का फैसला किया. मैं ऐसे पैसों का क्या करूंगी जो इस ऐड से मुझे मिलता? अगर मैं ऐसा भी नहीं कर पाई, तो फिर पैसे कमाने का क्या फायदा? मैं घर जाकर 3 रोटी और चावल खा लूंगी.

    साई के मुताबिक, वो हमेशा ही सिंपल रही हैं. पैसा कभी उनके लिए ड्राइविंग फोर्स नहीं रहा. हालांकि साई ने साफ किया कि जो लोग ऐसे विज्ञापन करते हैं या ब्रांड्स से जुड़ते हैं, वो उन्हें जज नहीं करतीं.

    मुंहासों से परेशान रहती थीं साई
    साई एक वक्त अपने चेहरे के मुंहासों (पिंपल) को लेकर परेशान रहती थीं. इससे छुटकारा पाने के लिए उन्होंने सैकड़ों क्रीम लगाईं. वो घर से बाहर नहीं निकलना चाहती थीं. उन्हें लगता था लोगों का ध्यान उनके मुंहासों पर है. उनकी आंखों में देखकर लोग बात नहीं करते थे. लेकिन जब फिल्म प्रेमम सक्सेसफुल हुई तो उनमें कॉन्फिडेंस जगा. उन्हें फील हुआ कि पिंपल के बावजूद लोगों ने उन्हें पंसद किया है. तबसे वो अपनी कमियों से शर्मिंदा नहीं होतीं. उन्होंने खुद पर भरोसा करना सीखा.

  • ‘द अलायंस’ में सलमान खान की एंट्री, भाई सोहेल को सपोर्ट करते हुए तलाक पर कही बड़ी बात

    ‘द अलायंस’ में सलमान खान की एंट्री, भाई सोहेल को सपोर्ट करते हुए तलाक पर कही बड़ी बात

    रियलिटी शो 'द अलायंस' में बॉलीवुड के दंबग सलमान खान की धांसू एंट्री हुई है. लेकिन इस बार वो होस्ट नहीं बल्कि अपने भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने पहुंचे हैं. ये पहली बार होगा जब सलमान खान के परिवार का कोई मेंबर रियलिटी शो का हिस्सा बना है. अब जब बात परिवार पर आई तो सलमान खान को सपोर्ट करने आना ही था. फिनाले वीक में सलमान अलायंस के सेट पर पहुंचे.

    सोहेल को सलमान ने लगाया गले
    अलायंस के हेडक्वॉर्टर में जैसे ही दबंग खान ने एंट्री मारी, सभी कंटेस्टेंट्स के होश उड़ जाते हैं. उन्होंने सबको बताया कि वो यहां पर होस्ट बनकर नहीं आए हैं. एक्टर ने अपने भाई सोहेल खान को गले से लगाया. सलमान काउबॉय लुक में सुपर डैशिंग लगे. सलमान ने वंशज और बाली की फिरकी ली. मस्ती में उन्हें रोस्ट करते हुए कहा- क्या बेटा, बूढ़ा बुलाएगा? सलमान ने मिनी माथुर की भी टांग खिंचाई की. उन्होंने कहा- अब मुझे समझ आया कि कबीर खान आपसे इतना डरते क्यों हैं.

    मालूम हों, सलमान और कबीर खान ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. दोनों का अच्छा बॉन्ड है.

    सीमा-सोहेल की क्यों टूटी शादी?
    फिर सलमान ने सीमा और सोहेल के तलाक पर रिएक्ट किया. सलमान ने अपने भाई से पूछा- तुम अभी भी सीमा की सुन रहे हो? सलमान ने सभी कंटेस्टेंट्स के साथ बैठकर अपने भाई का पक्ष रखा. उन्होंने कहा- बोलना चाहिए या नहीं बोलना चाहिए. बोलना चाहिए. मेरे प्यारे भाई ने तलाक को लेकर सारा ब्लेम खुद पर लिया. लेकिन एक भाई होने के नाते मैं जानता हूं सोहेल ने ये रिश्ता बचाने की कितनी कोशिश की थी. उसने पूरी जर्नी में इमोशनली बहुत कुछ सहा है. सलमान जब ये सब कह रहे थे सोहेल पूरी तरह खामोश थे.

    सलमान का ये रिएक्शन उस बात पर आया है जहां सोहेल ने अलायंस में तलाक की जिम्मेदारी खुद पर ली थी. उन्होंने रिश्ता टूटने का ठीकरा खुद पर फोड़ा था. सबसे पहले एक्स वाइफ सीमा की एंट्री पर सोहेल ने कहा था कि वो अपने रिश्ते में हुई सभी गलतियों की जिम्मेदारी लेते हैं. दूसरे एक एपिसोड में सोहेल ने तलाक पर कहा था- उस वक्त मेरा काम ठीक नहीं चल रहा था. मैं मेंटली परेशान था. मेरे बिहेवियर के कारण मैंने उस शख्स (सीमा) को खो दिया. वो मेरे दो प्यारे बच्चों की मां हैं. मेरे दिल में उनकी बहुत इज्जत है.

    सीमा और सोहेल की रियलिटी शो में अच्छी बॉन्डिंग दिखी. एक्स कपल की शादी 1998 में हुई थी. 2022 में उनका रिश्ता टूट गया था. 24 साल बाद उनका तलाक हुआ. उनके दो बेटे हैं, वो सोहेल संग रहते हैं.