Category: मनोरंजन

  • 954 किमी का सफर, फिर भी नहीं बच पाए टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के आरोपी

    954 किमी का सफर, फिर भी नहीं बच पाए टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के आरोपी

    मुंबई
    टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने कोटा से तीन आरोपियों को पकड़ा है।डीसीपी राजतिलक रौशन ने बताया कि पुलिस हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत जांच कर रही है और घटना के पीछे की साजिश का पता लगाने में जुटी है।

    अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर की गई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने आरोपियों को राजस्थान के कोटा से पकड़ लिया है। मुंबई पुलिस के डीसीपी राजतिलक रौशन ने बताया कि घटना के बाद आरोपियों की तलाश के लिए 20 टीमें बनाई गई थीं। जांच में पता चला कि आरोपी ट्रेन से राजस्थान की ओर जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने कोटा में उन्हें पकड़ लिया। मामले की जांच हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत की जा रही है। घटना के वक्त मौके पर मौजूद तीन लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

    टाइगर श्रॉफ को पहले नहीं मिली थी कोई धमकी
    डीसीपी राजतिलक रौशन ने बताया कि पुलिस के पास ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है, जिससे यह पता चले कि फायरिंग की घटना से पहले टाइगर श्रॉफ को कोई धमकी मिली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस घटना के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाया जाएगा। पुलिस इस तरह के मामलों में तय नियमों और सुप्रीम कोर्ट समेत अदालतों के पुराने आदेशों के मुताबिक कार्रवाई कर रही है।

    हरियाणा और बिहार के रहने वाले हैं तीनों आरोपी
    पुलिस के मुताबिक, इस मामले में फिलहाल तीन आरोपी पकड़े गए हैं। इनमें से दो हरियाणा के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी बिहार का है। पुलिस ने साफ किया है कि तीनों में से कोई भी नाबालिग नहीं है। अब जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फायरिंग के पीछे किसका हाथ था और इसके पीछे क्या वजह थी।

    कोटा कैसे पहुंचे आरोपी?
    डीसीपी राजतिलक रौशन ने बताया कि टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने के बाद तीनों आरोपी बाइक से अंधेरी रेलवे स्टेशन पहुंचे, वहां से लोकल ट्रेन पकड़कर बोरीवली गए और फिर कैब से सूरत पहुंचे। उन्होंने आगे का सफर स्टेट ट्रांसपोर्ट बस से करने की योजना बनाई थी, लेकिन रास्ता समझ न आने के कारण वे सूरत रेलवे स्टेशन पहुंच गए और वहां से कोटा जाने वाली ट्रेन में सवार हो गए।

  • सनी देओल की नई फिल्म ‘सूर्या’ का टीजर रिलीज, मेडिकल सिस्टम के खिलाफ गरजते दिखे एक्टर

    सनी देओल की नई फिल्म ‘सूर्या’ का टीजर रिलीज, मेडिकल सिस्टम के खिलाफ गरजते दिखे एक्टर

    गदर 2 के बाद सनी देओल ने तगड़ा कमबैक किया. फिल्म सुपर डुपर हिट हुई. इसके बाद सनी की कई फिल्में रिलीज हुईं. जैसे बॉर्डर 2, लाहौर 1947…दर्शकों को उम्मीद थी ये फिल्में भी गर्दा उड़ाएंगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब सनी देओल की नई फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' का ऐलान हुआ है. 19 अक्टूबर को अपने जन्मदिन के खास मौके पर सनी ने इसका टीजर रिलीज कर फैंस को बड़ी ट्रीट दी है. इसमें सनी करप्ट मेडिकल सिस्टम के खिलाफ खड़े हुए हैं.

    क्या है टीजर में?
    टीजर में बताया गया है कैसे इंसान डॉक्टरों को भगवान मानता है. उन्हें भरोसे के साथ अपनी जिंदगी सौंप देता है. लेकिन वही डॉक्टर जब विश्वासघात करता है तो आम इंसान टूट जाता है. अस्पतालों में हो रही धांधली और पैसों की लूट के खिलाफ सनी ने बुलंद आवाज उठाई है. सनी के फैंस को उनका ये टीजर पसंद आ रहा है. लेकिन इसमें सनी की दहाड़ और एग्रेशन उनकी पुरानी फिल्मों की याद दिलाता है.

    सनी का गुस्से में डायलॉग बोलने का अंदाज कभी उनके गदर तो कभी दामिनी के किरदार की याद दिलाता है. कुल मिलाकर कहें तो वो कुछ नया करते हुए नहीं दिख रहे हैं. सनी का ऐसा एग्रेशन लोग पहले भी देख चुके हैं. बस उनका लुक थोड़ा नया है. बाकी तो फिल्म की कहानी भी पुरानी नजर आती है. टीजर में रवि किशन की झलक दिखी है. लेकिन उनके रोल से अभी पर्दा नहीं हटा है. अटकलें हैं वो निगेटिव रोल में हो सकते हैं.

    सनी का 'पुराना शो'
    मेडिकल सिस्टम और समाज के ठेकेदारों के खिलाफ हीरो का आवाज उठाना कोई नई बात नहीं है. खुद सनी ने अपने 90s के दौर में ऐसे रोल और फिल्में की हैं. टीजर का ट्रीटमेंट देखकर लगता है ये मूवी काफी पहले बन चुकी थी. टीजर में कोई नई वाइब नहीं है. ना ही सनी देओल की एक्टिंग में वो बात है, ना ही फिल्म की कहानी अपीलिंग है. ऐसा लगता है जैसे सनी की पॉपुलैरिटी को कैश कराने के चक्कर में ये फिल्म रिलीज की जा रही है. बाकी इसकी बॉक्स ऑफिस पर कैसी रिपोर्ट कार्ड रहेगी.. ये तो वक्त ही बताएगा.

    देखें टीजर..
    सिनेमाघरों में ये फिल्म 20 नवंबर 2026 को रिलीज होगी. मूवी को एम पद्मकुमाार ने डायरेक्ट किया है. इसमें सनी के साथ मीम्स वर्ल्ड के फेवरेट स्टार रवि किशन भी नजर आए हैं. सनी और रवि किशन के अलावा प्रज्ञा जयसवाल, तनुश्री चक्रवर्ती, मनीष वाधवा, टीनू आनंद अहम रोल में दिखंगे. सनी की ये क्राइम थ्रिलर साउथ की हिट मूवी जोसेफ की रीमेक है. हालांकि डायरेक्टर ने साफ कहा कि ये फिल्म ओरिजनल कहानी की हूबहू कॉपी नहीं होगी. उन्होंने सनी की फिल्म को नए अंदाज और सिनेमैटिक ट्रीटमेंट के साथ बनाया है. हिंदी वर्जन को ऐसे तैयार किया गया है कि वो ओरिजनल मूवी से अलग दिखे.

    दूसरी तरफ, सनी देओल की अपकमिंग फिल्मों में 'गबरू' और 'रामायण' भी शामिल हैं. नितेश तिवारी की रामायण में वो हनुमान का रोल प्ले कर रहे हैं. हनुमान का रोल सनी के करियर के लिए बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकता है. रामायण का पहला पार्ट दीवाली के मौक पर रिलीज होगा.

  • रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का लॉस एंजेलिस में होगा वर्ल्ड प्रीमियर, दिवाली थीम पर सजेगा खास आयोजन

    रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का लॉस एंजेलिस में होगा वर्ल्ड प्रीमियर, दिवाली थीम पर सजेगा खास आयोजन

    रणबीर कपूर की मचअवेटेड फिल्म 'रामायण' इन दिनों सुर्खियों में है. यह फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है. फिल्म को लेकर दर्शकों में क्रेज भी खूब देखने को मिल रहा है. फिल्म मेकर्स भी फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. ऐसे में रामायण का वर्ल्ड प्रीमियम अमेरिका के लॉस एंजेलिस में होने जा रहा है.

    रामायण का वर्ल्ड प्रीमियर लॉस एंजेलिस के एकेडमी म्यूजिक ऑफ मोशन पिक्चर्स के डेविड गेफेन थिएटर में होगा. बहुत ही कम भारतीय फिल्मों का प्रीमियर इस प्रतिष्ठित थिएटर में हुआ है. कहा जा रहा है कि यह वर्ल्ड प्रीमियर बहुत खास होगा, जो दिवाली की थीम पर आधारित होगा.

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रीमियर की थीम ट्रेडिशनल होगी. प्रीमियर में शामिल होने वाले लोगों को पारंपरिक भारतीय परिधान पहनने होंगे जो लाल रंग के होने चाहिए. ऐसे में कयास लग रहे हैं कि हॉलीवुड एक्टर रेयान रेनॉल्ड्स भी 27 अक्टूबर के इस प्रीमियर में शामिल हो सकते हैं और भारतीय परिधान में नजर आ सकते हैं.

    खबर है कि इस प्रीमियर के लिए तकरीबन 945 मेहमानों को इनवायट किया गया है, जिसमें हॉलीवुड और इंटरनेशनल मीडिया से जुड़े तमाम लोग शामिल हैं.

    फिल्म के प्रमोशनल को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म के प्रोड्यूसर इस फिल्म को बडे़ स्तर पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं. इस फिल्म को 125 देशों में करीब 50,000 स्क्रीन्स पर रिलीज करने की योजना है. लॉस एंजेलिस में होने वाला प्रीमियर भी फिल्म को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने की ही एक पहल है.

    बता दें कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. जबकि साई पल्लवी को सीता, यश को रावण, रवि दुबे को लक्ष्मण और सनी देओल को हनुमान के किरदार में देखा जा सकेगा. रामायण पार्ट-1 पांच नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

  • टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद फिर चर्चा में सलमान खान, लॉरेंस गैंग ने दी थी दूरी बनाने की धमकी

    टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद फिर चर्चा में सलमान खान, लॉरेंस गैंग ने दी थी दूरी बनाने की धमकी

    सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के आतंक की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं. बीती रात 18 अक्टूबर को बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ. एक्टर को कोई गंभीर चोट नहीं आई, मगर उनके ड्राइवर बुरी तरह घायल हुए. इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने ली.

    लॉरेंस गैंग के निशाने पर सलमान के करीबी
    अनिल पंडित ने कहा कि उन्होंने टाइगर श्रॉफ को धमकी दी थी कि वो सलमान खान से दूरी बनाए रखें, और उनके साथ काम ना करें. लेकिन उन्होंने उनकी बिल्कुल नहीं सुनी. जिसके बाद उनपर ये हमला हुआ है. लगातार सलमान के करीबी लोगों पर लॉरेंस गैंग द्वारा हमले हो रहे हैं. बाबा सिद्दिकी ने अपनी जान गंवाई थीं, रोहित शेट्टी के घर पर कई राउंड फायरिंग हुई थी.

    इन तीनों मामलों में लॉरेंस गैंग ने साफ किया कि जो भी सलमान खान के साथ काम करेगा, उन्हें वो इसी तरह समझाएंगे. वो लगातार सुपरस्टार को धमका रहे हैं. सलमान पर कई बार हमलों की कोशिश भी हो गई है. एक बार उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी, जिसके बाद वहां की सुरक्षा बढ़ाई गई.

    धमकियों पर क्या था सलमान का बयान?
    सलमान खान को पिछले कई सालों से लॉरेंस गैंग की ओर से धमकियां मिल रही हैं. उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच काम करना और रहना पड़ रहा है. ऐसे में क्या सलमान को इन धमकियों से डर लगता है? इसके बारे में भी उन्होंने कुछ समय पहले खुलकर बात की थी. सुपरस्टार ने अपनी फिल्म सिकंदर के ट्रेलर लॉन्च पर इन घटनाओं पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी. सलमान ने अपनी धमकियों पर कहा था- भगवान, अल्लाह सब उनपर है, जितनी उम्र लिखी है उतनी लिखी है. बस यही है.

    सलमान ने इस दौरान इतनी सिक्योरिटी में रहने पर भी बात की थी. उन्होंने कहा कि कभी-कभी इतने लोगों के बीच रहना-चलना मुश्किल वाला काम हो जाता है. उनके लिए रूटीन हमेशा गैलेक्सी अपार्टमेंट से सीधा शूट और शूट से गैलेक्सी अपार्टमेंट रहा है. इसके अलावा वो और कहीं नहीं जाते.

    बात करें सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच विवाद की, तो साल 1998 में काले हिरण केस के चलते उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. हालांकि बिश्नोई गैंग का ये दावा है कि अगर सलमान उनसे और उनकी कम्यूनिटी से उनके मंदिर में आकर दिल से माफी मांगेंगे, तो वो उनके खिलाफ हो रहे ये हमले बंद कर देंगे.

  • टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से बॉलीवुड में हड़कंप, AICWA ने CM देवेंद्र फडणवीस से की 5 बड़ी मांगें

    टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से बॉलीवुड में हड़कंप, AICWA ने CM देवेंद्र फडणवीस से की 5 बड़ी मांगें

    मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद फिल्म इंडस्ट्री में डर का माहौल है. ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इस घटना पर गहरा दुख और गुस्सा जताते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस से तुरंत दखल देने की मांग की है. एसोसिएशन का कहना है कि आखिर मुंबई में फिल्मी सितारे ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा?

    AICWA के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ इस हमले में बाल-बाल बच गए, जबकि गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हुआ. एसोसिएशन ने इसे सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को डराने और उनसे जबरन पैसे वसूलने की कोशिशों से जोड़कर देखा है.

    टाइगर के बाद अगला निशाना कौन? AICWA ने उठाया बड़ा सवाल
    AICWA ने मुंबई में फिल्मी हस्तियों से जुड़े कई हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि इंडस्ट्री के लोगों को लगातार निशाना बनाए जाने की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं. एसोसिएशन ने सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग, सैफ अली खान पर उनके घर में हुए चाकू से हमले, फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर फायरिंग और कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर बार-बार हुए हमलों का हवाला दिया.

    एसोसिएशन ने सवाल उठाया कि आज टाइगर श्रॉफ पर हमला हुआ है, तो अगला नंबर किसका होगा? उसका कहना है कि जब मुंबई जैसे बड़े शहर में मशहूर हस्तियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं, तो आम मुंबईकरों की सुरक्षा को लेकर चिंता होना भी स्वाभाविक है.

    सरकार और पुलिस पर भी उठाए सवाल
    AICWA ने आरोप लगाया कि बार-बार ऐसी घटनाएं होने के बावजूद सरकार और पुलिस हमलों को रोकने और बॉलीवुड से जुड़े लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रही हैं. एसोसिएशन का कहना है कि सिर्फ बयान देने से काम नहीं चलेगा, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री को जमीन पर सुरक्षा मिलनी चाहिए.

    एसोसिएशन ने मुंबई में मौजूदा हालात की तुलना 1990 के दशक के अंडरवर्ल्ड दौर से करते हुए चिंता जताई. उसका कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा बनाए रखना बेहद जरूरी है. AICWA ने यहां तक कहा कि आज बॉलीवुड को ऐसा महसूस हो रहा है, मानो उसे भगवान भरोसे छोड़ दिया गया हो.

    CM देवेंद्र फडणवीस से AICWA की 5 बड़ी मांगें
    AICWA के अध्यक्ष इंजीनियर सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस मामले में तुरंत कदम उठाने की मांग की है.

    एसोसिएशन की प्रमुख मांगें हैं:
    1. इन हमलों के पीछे शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए.
    2. फायरिंग करने वालों के साथ-साथ कथित तौर पर हमले की साजिश रचने और आदेश देने वालों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाए.
    3. फिल्मी हस्तियों और उनके परिवारों को पर्याप्त सुरक्षा दी जाए.
    4. बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं को रोकने में हुई नाकामी की जवाबदेही तय की जाए.
    5. मुंबई के नागरिकों और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों का कानून-व्यवस्था पर भरोसा बहाल किया जाए.

    ‘बॉलीवुड डर के साये में काम नहीं करेगा’
    AICWA ने साफ कहा कि मुंबई को 1990 के दशक वाले अंडरवर्ल्ड के दौर में वापस नहीं जाने दिया जाना चाहिए. एसोसिएशन के मुताबिक, बॉलीवुड डर के साये में काम नहीं करेगा और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की सुरक्षा को गंभीरता से लेना जरूरी है.

    अब देखना होगा कि टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले के बाद AICWA की मांगों पर महाराष्ट्र सरकार और पुलिस क्या कदम उठाती हैं. फिलहाल, इस घटना ने फिल्म इंडस्ट्री की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बहस तेज कर दी है.

  • टाइगर श्रॉफ हमले की जांच तेज, राजस्थान के कोटा से 3 और महाराष्ट्र-गुजरात बॉर्डर से 1 संदिग्ध पकड़ा

    टाइगर श्रॉफ हमले की जांच तेज, राजस्थान के कोटा से 3 और महाराष्ट्र-गुजरात बॉर्डर से 1 संदिग्ध पकड़ा

    मुंबई / कोटा 

    एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने 3 संदिग्ध को हिरासत में लिया है। इनमें से दो हरियाणा और एक बिहार का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि इनमें से दो ने फायरिंग की। मुंबई क्राइम ब्रांच राजस्थान, गुजरात में कई जगह छापेमारी कर रही है।पुलिस के मुताबिक फायरिंग के बाद आरोपी एसवी रोड से विले पार्ले और अंधेरी होते हुए भागे। उन्होंने अपनी बाइक अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास छोड़ी और बोरीवली जाने वाली ट्रेन में सवार हो गए।

    पुलिस ने यह बाइक बरामद कर ली है। तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। जांच एजेंसियों को शक है कि आरोपियों ने वारदात से पहले टाइगर की गतिविधियों की रेकी की थी। उन्हें पता था कि एक्टर हर रविवार जुहू के फुटबॉल ग्राउंड आते हैं।

    पुलिस के मुताबिक, टाइगर को गोली नहीं लगी, लेकिन उनके बाएं हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोट आई। फायरिंग में उनके ड्राइवर को भी चोट लगी। टाइगर की कार पर शाम 7 बजे 3 लोगों ने फायरिंग की थी। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। 4 साल में सलमान खान समेत 8 एक्टर्स-सिंगर्स पर अटैक हो चुका है।

    पकड़े गए टाइगर पर हमला करने वाले आरोपी
    टाइगर श्राफ हमले के मामले में कुल चार में से तीन लोगों को कोटा में पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है. उन्हें कोटा रेलवे कॉलोनी से पकड़ा गया. बताया जा रहा है कि तीनों मुंबई से ट्रेन पकड़कर निकले थे. पुणे जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में उनकी होने की सूचना दी गई थी. तीनों आरोपियों में से एक बिहार का रहना वाला है. आरोपी पुणे से जयपुर आने वाली ट्रेन नंबर 12939 पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से आ रहे थे। 

    ट्रेन दोपहर 10:15 बजे कोटा जंक्शन पहुंचती है, आरोपियों को यहीं से पकड़ा गया।
    तीनों आरोपियों को कोटा शहर पुलिस कार्यालय में बैठाकर पूछताछ की जा रही है।
    ट्रेन दोपहर 2:30 बजे जयपुर पहुंचती है।

    इन आरोपियों की बाकी जानकारी भी सामने आई है. एक का नाम फूल सिंह है, जो हरियाणा का रहने वाला है. पिता का नाम नरेश है, और जाति कुम्हार है. दूसरा संदिग्ध आरोपी बिहार का रहना वाला रितिक कुमार है, जो बेगुसराय का रहने वाला है. पिता का नाम रामू माहतो. तीसरा आरोपी हरियाणा के सोनीपत का रहना है, जिसका नाम रेहान है और पिता का नाम रिशुद्दीन अनसारी है. हालांकि कोटा शहर की पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की। 

    टाइगर पर हमला करने वाले आरोपी
    टाइगर पर हमले के बाद पुलिस भी पूरे एक्शन में है. उन्होंने हमलावरों की बाइक को जब्त किया गया, साथ ही उनकी पहचान भी सीसीटीवी कैमरा के जरिए सामने आई। 

    पुलिस बोली- हमलावरों को टाइगर का पूरा रूटीन पता था

    टाइगर श्रॉफ हमला मामले में अब मुंबई पुलिस गुजरात, राजस्थान तक जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हमलावरों ने हमले की साजिश रची। इसके लिए उन्होंने एक्टर के पूरे रूटीन पर नजर रखी थी। उन्हें पता था कि टाइगर रविवार को जुहू फुटबॉल ग्राउंड पर फुटबॉल खेलने जाते है। हमलावरों ने उसी समय अटैक किया, जब वे ग्राउंड से कार की तरफ जा रहे थे।

    कैसे हुआ टाइगर पर हमला?
    18 अक्टूबर की शाम 7 बजे टाइगर श्रॉफ जुहू के फुटबॉल मैदान से निकलकर अपनी गाड़ी से जा रहे थे. तब वहां उनके फैंस की काफी भीड़ मौजूद थी. इसी में कुछ अज्ञात हमलावर वहां घुस गए, और एक्टर की गाड़ी पर दनादन 7 गोलियां फायर कीं. इसमें टाइगर बाल-बाल बचे, मगर उनके ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए. टाइगर के साथ उस वक्त एक्टर करणवीर मेहरा और अभिषेक बजाज भी थे, जिनकी गाड़ियां उनके पीछे चल रही थीं। 

    हमला होने के बाद, टाइगर ने तुरंत गाड़ी अस्पताल की तरफ घुमा ली थी जहां वो अपने ड्राइवर को लेकर गए. इस दौरान एक्टर को छोटी-मोटी चोट आई है. वो अपने हाथों और शरीर पर पट्टी बांधे हुए भी दिखाई दिए थे. अस्पताल से टाइगर को पुलिस ने भारी सुरक्षा इंतजाम के साथ घर छोड़ा था. इस पूरी घटना के बाद उनके परिवार में भी अफरा-तफरी मची. टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ और मां आयशा ने उनकी हेल्थ अपडेट भी जारी की थी. उन्होंने बताया था कि एक्टर सुरक्षित है। 

  • ‘चक दे इंडिया’ समेत दो फिल्मों को किया था रिजेक्ट, नेहा धूपिया ने सालों बाद किया खुलासा

    ‘चक दे इंडिया’ समेत दो फिल्मों को किया था रिजेक्ट, नेहा धूपिया ने सालों बाद किया खुलासा

    मुंबई 

    बॉलीवुड में कई बार एक्टर्स ऐसी फिल्मों को ठुकरा देते हैं, जो आगे चलकर खूब सफलता हासिल करती हैं. हालांकि, बाद में उन्हें अपने इस फैसले का मलाल होता है. एक्ट्रेस नेहा धूपिया के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्हें शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'चक दे इंडिया' में काम करने का मौका मिला था, लेकिन उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया. इसके अलावा नेहा को वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' का भी ऑफर मिला था. आज नेहा को इन दोनों बड़े प्रोजेक्ट्स को मिस करने का अफसोस है। 

    हाल ही में नेहा धूपिया ने एक चैट शो के दौरान इस बात का खुलासा किया कि उनके करियर में कुछ अच्छे मौके भी छूट गए. उन्होंने बताया कि कुछ फैसलों को लेकर जब वह आज सोचती हैं, तो उन्हें लगता है कि शायद उन्होंने बड़े अवसर खो दिए। 

    दो बड़े प्रोजेक्ट्स को ठुकराने का है अफसोस

    नेहा ने कहा, 'कभी-कभी जब आप उन मौकों के बारे में सोचते हैं, जिन्हें आपने कभी ठुकराया था, तब इस बात का एहसास होता है कि आप क्या कुछ खो चुके हैं. 'चक दे इंडिया' और 'ऑपरेशन सफेद सागर' ऐसे ही दो मौके थे, जिन्हें लेकर मुझे मलाल है. मैं हमेशा से एक अच्छी स्पोर्ट्स फिल्म और मिलिट्री फिल्म करना चाहती थी, लेकिन ये दोनों बड़े अवसर मेरे हाथ से निकल गए। 

    'चक दे इंडिया' साल 2007 में रिलीज हुई थी, जिसे यश राज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था. इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था. फिल्म में शाहरुख खान ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान कबीर खान का किरदार निभाया था, जो बाद में देश की महिला हॉकी टीम का कोच बनता है. वह टीम को जीत दिलाने के लिए खूब जद्दोजहद करता है. फिल्म में शाहरुख खान के साथ विद्या मालवडे, शिल्पा शुक्ला, सागरिका घाटगे और चित्राशी रावत जैसे कलाकार नजर आए थे। 

    नेहा को 'ऑपरेशन सफेद सागर' को ठुकराने का भी मलाल है. नेहा ने नेटफ्लिक्स की इस वेब सीरीज का ऑफर भी ठुकरा दिया था. यह वेब सीरीज इसी साल रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया. यह सीरीज साल 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय वायुसेना की भूमिका से प्रेरित है. इसमें सिद्धार्थ, जिम्मी शेरगिल, अभय वर्मा, दीया मिर्जा और आदिल हुसैन समेत कई अन्य एक्टर्स मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

    नेहा का वर्कफ्रंट
    अगर नेहा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्होंने साल 2003 में फिल्म 'कयामत: सिटी अंडर थ्रेट' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद वह 'जूली', 'क्या कूल हैं हम', 'सिंह इज किंग' और 'तुम्हारी सुलु' जैसी फिल्मों में नजर आईं. फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने कई टीवी शोज और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काम किया है. नेहा ने मई 2026 में अपने पति अंगद बेदी के साथ यूट्यूब पर चैट शो 'डबल डेट' शुरू किया। 

  • Imran Khan News: देश छोड़ने के नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट जाएंगे एक्टर, जानें क्या है पूरा मामला

    Imran Khan News: देश छोड़ने के नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट जाएंगे एक्टर, जानें क्या है पूरा मामला

    बॉलीवुड एक्टर इमरान खान ने मुंबई पुलिस के 'लीव नोटिस' के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट जाने का फैसला किया है. इमरान खान ने सीजेपी प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया था. उन्हें इस प्रोटेस्ट में मुंबई पुलिस ने डिटेन कर लिया था, जिसके बाद अब उन्हें 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का नोटिस भेजा गया है. अभिनेता पर 'फॉरेनर्स एक्ट' का उल्लंघन करने के आरोप हैं.

    इमरान खान को ये नोटिस फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) द्वारा भेजा गया है. एक्टर इसके खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में एक रिट याचिका दायर करने पर विचार कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने 'MZM लीगल एलएलपी' को अपना कानूनी सलाहकार नियुक्त किया है. हमने MZM लीगल के मैनेजिंग पार्टनर जुल्फिकार मेमन से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने इस स्तर पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

    जानें क्या है पूरा मामला
    वहीं, अगर इमरान खान से जुड़े इस मामले के बारे में बात की जाए तो हाल ही में एक्टर मुंबई में सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे, जिसमें प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक व्यवस्था और नियमों के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था. प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस ने उन्हें डिटेन भी कर लिया गया था और बाद में रिलीव भी कर दिया गया था. अब उन पर कथित तौर पर 'फॉरेनर्स एक्ट' का उल्लंघन करने का आरोप लगा है.

    जांच में ये बात निकलकर सामने आई कि इमरान खान के पास इंडिया की नागरिकता नहीं है. उनके पास संयुक्त राज्य अमेरिका की नागरिकता है. वो भारत में एक ओसीआई (OCI) कार्डधारक के रूप में रह रहे हैं. ऐसे में अब जब वो भारतीय नागरिक नहीं तो पुलिस और आव्रजन अधिकारियों ने फॉरेनर्स एक्ट के प्रावधानों के तहत उनके इस एक्शन को विदेशी नागरिकों के लिए तय नियमों का उल्लंघन माना है और उन्हें देश छोड़ने का नोटिस थमा दिया.

    सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल होने पर क्या बोले थे इमरान खान
    इमरान खान ने सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल होने पर अपना रिएक्शन भी दिया था. उन्होंने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में कहा था कि वो वहां पर किसी भी पार्टी को रिप्रेजेंट नहीं कर रहे थे. वहां केवल एक नागरिक के तौर पर पहुंचे थे. प्रोटेस्ट में अपनी मांग को लेकर भी उन्होंने कहा था कि उनकी किसी से कोई मांग नहीं थी. वहीं, पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद भी उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें कहते दिखे थे कि वो कभी जेल नहीं गए लेकिन अब हो सकता है. उनका ये वीडियो काफी वायरल हुआ था.बॉलीवुड एक्टर इमरान खान ने मुंबई पुलिस के 'लीव नोटिस' के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट जाने का फैसला किया है. इमरान खान ने सीजेपी प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया था. उन्हें इस प्रोटेस्ट में मुंबई पुलिस ने डिटेन कर लिया था, जिसके बाद अब उन्हें 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का नोटिस भेजा गया है. अभिनेता पर 'फॉरेनर्स एक्ट' का उल्लंघन करने के आरोप हैं.

    इमरान खान को ये नोटिस फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) द्वारा भेजा गया है. एक्टर इसके खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में एक रिट याचिका दायर करने पर विचार कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने 'MZM लीगल एलएलपी' को अपना कानूनी सलाहकार नियुक्त किया है. हमने MZM लीगल के मैनेजिंग पार्टनर जुल्फिकार मेमन से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने इस स्तर पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

    जानें क्या है पूरा मामला
    वहीं, अगर इमरान खान से जुड़े इस मामले के बारे में बात की जाए तो हाल ही में एक्टर मुंबई में सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे, जिसमें प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक व्यवस्था और नियमों के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था. प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस ने उन्हें डिटेन भी कर लिया गया था और बाद में रिलीव भी कर दिया गया था. अब उन पर कथित तौर पर 'फॉरेनर्स एक्ट' का उल्लंघन करने का आरोप लगा है.

    जांच में ये बात निकलकर सामने आई कि इमरान खान के पास इंडिया की नागरिकता नहीं है. उनके पास संयुक्त राज्य अमेरिका की नागरिकता है. वो भारत में एक ओसीआई (OCI) कार्डधारक के रूप में रह रहे हैं. ऐसे में अब जब वो भारतीय नागरिक नहीं तो पुलिस और आव्रजन अधिकारियों ने फॉरेनर्स एक्ट के प्रावधानों के तहत उनके इस एक्शन को विदेशी नागरिकों के लिए तय नियमों का उल्लंघन माना है और उन्हें देश छोड़ने का नोटिस थमा दिया.

    सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल होने पर क्या बोले थे इमरान खान
    इमरान खान ने सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल होने पर अपना रिएक्शन भी दिया था. उन्होंने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में कहा था कि वो वहां पर किसी भी पार्टी को रिप्रेजेंट नहीं कर रहे थे. वहां केवल एक नागरिक के तौर पर पहुंचे थे. प्रोटेस्ट में अपनी मांग को लेकर भी उन्होंने कहा था कि उनकी किसी से कोई मांग नहीं थी. वहीं, पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद भी उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें कहते दिखे थे कि वो कभी जेल नहीं गए लेकिन अब हो सकता है. उनका ये वीडियो काफी वायरल हुआ था.

  • राष्ट्रपति भवन में दिखाई जा सकती है रणबीर कपूर की ‘रामायण’, खास स्क्रीनिंग को लेकर चर्चा तेज

    राष्ट्रपति भवन में दिखाई जा सकती है रणबीर कपूर की ‘रामायण’, खास स्क्रीनिंग को लेकर चर्चा तेज

    नई दिल्ली
     भारतीय सिनेमा की कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिनका इंतजार सिर्फ दर्शकों को ही नहीं, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री को रहता है. निर्देशक नितीश तिवारी के निर्देशन में बन रही भारत की सबसे बड़ी पौराणिक फिल्मों में से एक ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ को भी लेकर फैंस में वैसा ही क्रेज है. फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है. रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसी दिन राष्ट्रपति भवन में भी फिल्म की खास स्क्रीनिंग करने की तैयारी है. इसमें राजनीतिक नेताओं और कई खास मेहमानों को फिल्म दिखाने की प्लानिंग चल रही है। 

    ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ की खास स्क्रीनिंग को लेकर ये प्लानिंग चल रही है. हालांकि, अभी तक इसके लिए मंजूरी नहीं मिली है. रिपोर्ट के मुताबिक, अगर इसके लिए ऑफिशियल मंजूरी मिलती है तो यह स्क्रीनिंग राजनीतिक नेताओं और विशिष्ट अतिथियों के लिए हो सकती है. मेकर्स इसके लिए जरूरी परमिशन लेने की कोशिश कर रहे हैं। 

    रामायण में अनुपम खेर?
    फिल्म के प्रमोशन के बीच मेकर्स ने जटायु का नया पोस्टर भी जारी किया है. इस किरदार को एक्टर अनुपम खेर अपनी आवाज देंगे. पोस्टर के साथ शेयर किए गए मैसेज में जटायु को धर्म की रक्षा के लिए लड़ने वाला साहसी पक्षी बताया गया है. रामायण की कथा में जटायु उस समय रावण को रोकने की कोशिश करता है, जब वह माता सीता का हरण करके ले जा रहा होता है. अपनी उम्र और सीमाओं के बावजूद जटायु रावण से भिड़ जाता है. यही वजह है कि कहानी में उसका किरदार साहस और धर्म के लिए संघर्ष का प्रतीक माना जाता है। 

    रणबीर राम, साई सीता और यश बनेंगे रावण
    फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे. वहीं, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे. मेकर्स ने फिल्म के टाइटल और एक्शन दृश्यों की झलक दिखाने वाला नया प्रमोशनल वीडियो भी जारी किया है. फिल्म को 3डी, आईमैक्स और प्रीमियम बड़े पर्दों पर रिलीज करने की योजना है। 

    6 भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
    ‘रामायण’ को दो हिस्सों में बनाया जा रहा है. पहला भाग 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 के दौरान आएगा. फिल्म हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। 

  • ‘ब्रेकिंग बैड’ फेम आरजे मिट्टे के निधन की खबर से हलचल, मौत से पहले का वीडियो वायरल

    ‘ब्रेकिंग बैड’ फेम आरजे मिट्टे के निधन की खबर से हलचल, मौत से पहले का वीडियो वायरल

    मशहूर अमेरिकी टीवी सीरीज ब्रेकिंग बैड में 'वॉल्टर व्हाइट जूनियर' के किरदार से पहचान बनाने वाले एक्टर आरजे मिट्टे नहीं रहे. कहा जा रहा है कि उन्होंने 34 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली. अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

    इस वीडियो में आरजे मिट्टे को उनके दोस्त और ब्रेकिंग बैड में उनके को-एक्टर लुईस मोनकाडा के साथ मेक्सिको में एक हॉट एयर बैलून पर देखा जा सकता है. इस वीडियो में दोनों काफी हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं. लेकिन मिट्टे को साथ ही दुखी और हताश भी देखा जा सकता है.

    यह वीडियो उनकी मौत से कुछ दिन पहले का बताया जा रहा है, जो अब चर्चा में बना हुआ है. इस वीडियो के वायरल होने पर एक बार फिर मेंटल हेल्थ चर्चा में आ गया है.

    वॉल्टर व्हाइट जूनियर के किरदार से हुए थे मशहूर
    आरजे मिट्टे ने 2008 में शुरू हुई सीरीज ब्रेकिंग बैड में वॉल्टर व्हाइट के बेटे वॉल्टर व्हाइट जूनियर की भूमिका निभाई थी. उनके किरदार को फ्लिन नाम से भी जाना जाता था. सीरीज की कहानी एक ऐसे हाई स्कूल शिक्षक वॉल्टर व्हाइट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गंभीर बीमारी का पता चलने के बाद अपराध की दुनिया में कदम रखता है. इस सीरीज के बाद मिट्टे को घर-घर में पहचान मिली और उन्होंने खूब शोहरत भी हासिल की. उनकी एक्टिंग को दर्शक ने खूब पसंद किया था.

    'ब्रैकिंग बैड' 2008 से 2013 तक टेलीकास्ट हुआ था. इस सीरीज ने 16 एमी अवॉर्ड अपने नाम किए थे. 'ब्रेकिंग बैड' के अलावा वह 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'ट्रायम्फ' में भी नजर आए थे. इस फिल्म में उन्होंने सेरेब्रल पाल्सी से जूझ रहे एक हाई स्कूल पहलवान का किरदार निभाया था. मिट्टे खुद सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित थे और वो जिंदगीभर दिव्यांगों के हक के लिए काम करते रहे.