Category: मनोरंजन

  • कैंसर के मुश्किल दौर पर सोनाली बेंद्रे का खुलासा, बीमारी को लेकर सोच ने बदला जिंदगी देखने का नजरिया

    कैंसर के मुश्किल दौर पर सोनाली बेंद्रे का खुलासा, बीमारी को लेकर सोच ने बदला जिंदगी देखने का नजरिया

    मुंबई 
    अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे हाल ही में मराठी क्विज शो 'कोण होणार करोडपति' के प्रीमियर में पहुंचीं, जिसे अभिनेत्री माधुरी दीक्षित होस्ट कर रही हैं। शो में हुई बातचीत के दौरान अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने अपने कैंसर बैटल पर खुलकर बात की। अभिनेत्री ने बताया कि इस मुश्किल दौर में उन्होंने अपने शरीर से प्यार करना सीखा और इस फेज से काफी कुछ सीखा। बातचीत के दौरान माधुरी ने सोनाली के कैंसर से लड़ने के हौसले और इस कठिन दौर में उनकी हिम्मत की तारीफ की।

    माधुरी ने सवाल पूछते हुए कहा, "आपने जिंदगी में कई अलग-अलग अनुभव देखे हैं और जब आपने कैंसर को मात दी, तब हमने आपका एक नया रूप देखा। हमने आपको एक मजबूत सोनाली के रूप में उभरते हुए देखा।" इस पर अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे कहती हैं कि उन्होंने कभी भी कैंसर को लड़ाई के तौर नहीं देखा था, बल्कि अपने शरीर को समझने और इससे कुछ सीखने पर ध्यान दिया था। उन्होंने कहा, "हम हमेशा कहते हैं कि किसी ने कैंसर पर जीत हासिल कर ली, लेकिन उस वक्त मेरा इरादा इससे उबरने का नहीं था बल्कि, यह समझने का था कि ऐसा क्यों हो रहा है और इससे मैं क्या सीख सकती हूं।"

    सोनाली बेंद्र ने माधुरी दीक्षित को बताया कि कैंसर के दौरान उन्हें जिंदगी के कई अनुभव मिलें। उन्होंने कहा, " यकीन मानिए, मैंने इससे वाकई बहुत कुछ सीखा और मैंने इसे इसी नजरिए से देखा।"
    सोनाली ने यह भी बताया कि उन्हें क्यों लगता है कि लड़ाई और जीतने जैसी भाषा कभी-कभी अपने ही शरीर के साथ एक टकराव पैदा कर देती है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि जब हम कहते हैं कि हमने किसी चीज पर जीत हासिल कर ली है, तो कहीं न कहीं ऐसा लगता है जैसे ये एक लड़ाई है। इसमें कहीं न कहीं एक निगेटिविटी आ जाती है और आखिर है तो ये हमारा ही शरीर, है ना? कैंसर सेल्स भी तो हमारे ही सेल्स हैं। तो हम खुद से ही कैसे लड़ सकते हैं?"

  • ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद डिवोशनल फिल्मों की धूम, 2026-27 में रिलीज होंगी रामायण समेत 10 फिल्में

    ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद डिवोशनल फिल्मों की धूम, 2026-27 में रिलीज होंगी रामायण समेत 10 फिल्में

    हनुमान अंश (Hanuman Ansh) की सफलता ने फिल्म इंडस्ट्री में डिवोशनल फिल्म को लेकर क्रेज बढ़ा दिया है। वहीं दर्शक भी इस तरह की फिल्मों को काफी पसंद कर रहे हैं और इसीलिए 2026 और 2027 में 10 डिवोशनल फिल्मों पर मेकर्स दांव लगाने जा रहे हैं जिन्हें लेकर 'हनुमान अंश' जैसी सफलता की उम्मीद की जा रही है।

    डिवोशनल फिल्मों पर दांव लगा रहे फिल्ममेकर्स
    नीम करोली बाबा के जीवन पर फिल्म के बाद अब आने वाले कुछ महीनों में डिवोशनल व्यक्तित्वों पर फिल्में आ रही हैं जिनमें गोस्वामी तुलसीदास, सांई बाबा, खाटू श्याम शामिल हैं। अपकमिंग डिवोशनल फिल्मों का ये सिलसिला रामायण: पार्ट 1 (Ramayana: Part 1) से शुरू होगा और इसके बाद लगभग 10 फिल्में और रिलीज होंगी।

    2027 में रिलीज होंगी 10 डिवोशनल फिल्में
    रामायण: पार्ट- नवंबर 2026
    वाल्मिकी रामायण- 2026 (संभावित)
    तेरा साईं- फरवरी 2027
    चिंरंजीवी हनुमान: द इटरनल- फरवरी 2027 (संभावित)
    हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा- 2027
    कृष्णावतारम् पार्ट 2- 2027 में संभावित
    महावतार परशुराम- दिसंबर 2027
    राम बोला- 2027 में फ्लोर पर आएगी
    हनुमान अंश 2- अनाउंस नहीं हुई है।
     
    'हनुमान अंश' से 'कृष्णावतरम्' ने किया करोड़ों में कारोबार
    पिछले कुछ सालों में कांतारा, महावतार नरसिम्हा, कृष्णावतारम् जैसी फिल्मों की सफलता ने साबित किया है कि दर्शकों को इस तरह का कंटेंट पसंद है। इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर अच्छा खासा प्रॉफिट कमाया और अब यही उम्मीद आने वाली डिवोशनल फिल्मों से की जा रही है।

    क्यों सफल हुईं डिवोशनल फिल्में?
    इस सवाल का सीधा जवाब है इस तरह के कंटेंट से दर्शकों का सीधा जुड़ाव। भारत का कल्चर ही इसकी पहचान है और एक बड़ी जनसंख्या भगवान में आस्था रखती है और इसीलिए डिवोशनल व्यक्तित्व से जुड़े इतिहास और कहानी में दर्शकों की खास रुचि है क्योंकि इसे वे अपने आप से जुड़ा हुआ पाते हैं।

    गानों ने भी मचाया धमाल
    डिवोशनल फिल्मों के साथ-साथ लोगों को इनके गाने भी खासे पसंद आए हैं। हनुमान अंश का पार्वती (Parvati) गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा गया था वहीं यूट्यूब (YouTube) पर अब तक इसके 120 मिलियन व्यूज हो गए हैं। इसके अलावा कृष्णावतारम् के सभी गाने शानदार थे वहीं 'कांतारा' का कर्मा सॉन्ग अब भी सोशल मीडिया रील्स में ट्रेंडिंग है।

    हनुमान अंश ने दुनियाभर में कमाए 400 करोड़
    सिर्फ 2 करोड़ रुपये बजट में बनी 'हनुमान अंश' ने वर्ड ऑफ माउथ के दम पर तीसरे हफ्ते से कमाई की रफ्तार पकड़ी थी। फिल्म को थिएटर्स में चलते हुए 2 महीने से ज्यादा हो गए हैं और इसने नेट इंडिया कलेक्शन में 300 करोड़ रुपये और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

     

  • Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट ओपी का वीडियो वायरल, आईस पैक वाले सीन पर मचा बवाल

    Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट ओपी का वीडियो वायरल, आईस पैक वाले सीन पर मचा बवाल

    बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी की नजदीकियां चर्चा में बनी हुई हैं. भाई-बहन बोलकर वो जिस तरह से कैमरे पर नजदीकियां दिखाते हैं, इसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है. शो में वो डंके की चोट पर एक-दूसरे को भाई-बहन बोलते हैं. लेकिन उनकी हरकतें कुछ और ही बयां करती हैं. स्काउट और लव की करीबियों का एक और वीडियो सामने आया है.

    लव-स्काउट का रिश्ता क्या?
    वायरल वीडियो में घरवाले गार्डन एरिया में बैठे हुए हैं. तभी लव गिल के पास स्काउट आते हैं. एक्ट्रेस खड़े होकर कुर्ते के अंदर से कुछ निकालकर स्काउट के हाथ में पकड़ाती हैं. ये वीडियो देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं. लोगों का दावा है कि लव ने अपनी ब्रा निकलकर स्काउट को पकड़ाई है. इंटरनेट पर ये सीन देखकर तहलका मच गया है. लेकिन यहां बड़ी गलतफहमी हुई है. लव ने अपने कुर्ते के अंदर से ब्रा नहीं बल्कि आईस पैक निकाला है.

    ये वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. भले ही वो आईस पैक था, लेकिन तब भी जिस तरह से 150 कैमरों के सामने लव ने स्काउट को कुर्ते में से निकालकर आईस पैक दिया है, इसे देखकर यूजर्स अनकंफर्टेबल हो गए हैं. यूजर्स का कहना है इन दोनों को नहीं मालूम कैमरे के सामने कैसे बिहेव करना है. किसी ने लिखा- ये शो के सबसे चीपेस्ट कंटेस्टेंट हैं. दूसरे ने कहा- थोड़ी तो शर्म लिहाज होनी चाहिए. आईस पैक भी इस तरह से सरेआम निकालकर देने का क्या मतलब है.

    बिग बॉस के बीते वीकेंड का वार में लव गिल और स्काउट की नजदीकियों को लेकर सलमान खान ने एक्ट्रेस से सवाल भी किया था. जहां लव ने बताया कि उनका एक छोटा भाई है. उसके साथ फिजीकल टच को लेकर वो नॉर्मल हैं. इसके बाद सलमान ने बात को आगे नहीं बढ़ाया, वो वहीं पर चुप हो गए.

    सलमान ने दबी जुबान ने लव-स्काउट को बताया कि उनकी नजदीकियों को लेकर बातें बन रही हैं. लेकिन स्काउट ने इस बात को गलत तरीके से लिया. उनका कहना है कि सोशल मीडिया की बातों से उन्हें फर्क नहीं पड़ता. मेकर्स उनका लव संग रिश्ता खराब करना चाहते हैं. मगर वो ऐसा नहीं होने देंगे.

  • रणबीर कपूर की ‘रामायण’ करीब 40 भाषाओं में होगी डब, दुनिया भर में रिलीज की तैयारी तेज

    रणबीर कपूर की ‘रामायण’ करीब 40 भाषाओं में होगी डब, दुनिया भर में रिलीज की तैयारी तेज

    रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को सिर्फ भारतीय दर्शकों तक सीमित रखने के बजाय दुनिया भर के सिनेमाघरों तक पहुंचाने की तैयारी है। प्रमोशन और इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े अनाउंसमेंट्स के बीच इसकी डबिंग को लेकर भी अहम दावा सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स का लक्ष्य ऐसा अनुभव तैयार करना है, जिसे अलग-अलग देशों के दर्शक अपनी भाषा में देख सकें। इस प्लान में सोनी पिक्चर्स की भूमिका अहम बताई जा रही है। फिल्म की पहली किस्त अब 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आखिर ‘रामायण’ की ग्लोबल रिलीज के लिए टीम क्या-क्या कर रही है, और भाषाओं को लेकर क्या जानकारी मिली है?

    रामायण करीब 40 भाषाओं में डब? क्या है पूरा मामला?
    रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है। बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए एक ट्रेड सूत्र ने बताया कि फिल्म को लगभग 40 भाषाओं में डब किया गया है। इसका मकसद दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले दर्शकों तक भारतीय महाकाव्य की कहानी को उनकी अपनी भाषा में पहुंचाना है।

    ट्रेड सूत्र ने कहा, “दुनिया भर के दर्शकों के लिए ‘रामायण’ को सुलभ और आकर्षक बनाने के लिए फिल्म को लगभग 40 भाषाओं में डब किया गया है। इसके नतीजतन, दुनियाभर के दर्शक बिना सबटाइटल पर निर्भर हुए, अपनी समझ की भाषा में फिल्म को उसके पूरे वैभव के साथ देख सकेंगे। इतने बड़े पैमाने पर किसी भारतीय फिल्म को पहली बार डब किया गया है। फिल्म को किन-किन भाषाओं में डब किया गया है, इसकी पूरी सूची अगले एक-दो हफ्तों में जारी की जाएगी।”

    सोनी पिक्चर्स के साथ 'रामायण' का ग्लोबल प्लान क्या है?
    फिल्म को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बड़े स्तर पर रिलीज करने की रणनीति लंबे समय से तैयार की जा रही है। इसी दिशा में CinemaCon 2026 और San Diego Comic-Con जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों पर फिल्म का प्रमोशन किया गया। इसके अलावा, विदेशी बाजारों में डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी Sony Pictures को सौंपना भी इस प्लानिंग का अहम हिस्सा है।

    ट्रेड सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा से कहा, “निर्माता नमित मल्होत्रा और ‘रामायण’ की मुख्य टीम इसे किसी भारतीय फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी रिलीज बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वे लंबे समय से इस लक्ष्य पर काम कर रहे हैं। CinemaCon 2026 और San Diego Comic-Con में फिल्म का प्रमोशन इसी दिशा में उठाया गया एक कदम था। अंतरराष्ट्रीय वितरण के लिए Sony Pictures को साथ लाना भी टीम के लिए बहुत बड़ी मजबूती साबित हुआ है।” Sony Pictures फिल्म को भारत के बाहर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में वितरित करेगी। वहीं, भारत में हिंदी भाषी बाजार के लिए Dharma Productions वितरण संभालेगी। इस व्यवस्था के जरिए फिल्म को भारतीय दर्शकों के साथ-साथ विदेशी बाजारों तक पहुंचाने की तैयारी है।

    रामायण की स्टारकास्ट और म्यूजिक में कौन-कौन शामिल है?
    नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आएंगी। यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा ने किया है। इसके संगीत की जिम्मेदारी ए. आर. रहमान और हॉलीवुड के मशहूर संगीतकार हंस जिमेर ने संभाली है। इंडियन एपिक को बड़े सिनेमाई स्तर पर पेश करने के लिए फिल्म के विजुअल्स और अंतरराष्ट्रीय पहुंच पर भी खास जोर दिया जा रहा है।

    रामायण पार्ट 1 और पार्ट 2 कब रिलीज होंगे?
    लगभग 4000 करोड़ रुपए के रिपोर्टेड बजट में बनी ‘रामायण’ को दो हिस्सों में रिलीज करने की योजना है। फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में आएगा। वहीं, दूसरा पार्ट दिवाली 2027 के दौरान रिलीज करने का प्लान है। भारत में फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। इसे IMAX समेत प्रीमियम फॉर्मेट में भी देखा जा सकेगा। करीब 40 भाषाओं में डबिंग के दावे की पूरी सूची सामने आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि फिल्म किन अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगी।

  • ‘गदर 2’ के बाद फिर धमाका करने को तैयार सनी देओल, नए लुक में दिखे दमदार अंदाज

    ‘गदर 2’ के बाद फिर धमाका करने को तैयार सनी देओल, नए लुक में दिखे दमदार अंदाज

    बंटवारा 1947 के बाद एक बार फिर सनी देओल बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाने को तैयार हैं. उनकी नेक्स्ट फिल्म अनाउंस हुई है. सनी ने सोमवार को इंस्टा पर अपनी नई फिल्म का फर्स्ट लुक रिवील किया है. इसमें एक्टर का धांसू अवतार देखने को मिलता है. मूवी का नाम है- सूर्या: अंत से आरंभ तक.

    सनी की नई फिल्म का ऐलान
    वीडियो में सनी का इंटेंस लुक दिखता है. वो सिगरेट पीते दिखे हैं. बढ़ी हुई दाढ़ी और चेहरे पर रौब उनके लुक को किलर बनाता है. उनकी लार्जर दैन लाइफ पर्सनैलिटी दिखी है. वीडियो में बताया गया है कि उनका किरदार अतीत और वर्तमान में उलझा हुआ है. जो सच की खोज में है. फिल्म के बारे में मेकर्स ने और डिटेल शेयर नहीं की है. फैंस सनी के धांसू लुक को देखकर इंप्रेस्ड हैं. यूजर्स का कहना है ये मूवी पावरफुल होगी. किसी ने कहा- सनी इंटरनेशनल हीरो हैं. लोगों से फिल्म की रिलीज का और इंतजार नहीं हो रहा है.

    फिल्म 20 नवंबर 2026 को रिलीज होगी. इसका डायरेक्शन एम. पद्मकुमार कर रहे हैं. कमल मुकुट इस फिल्म को प्रस्तुत कर रहे हैं. मूवी में रवि किशन, प्रज्ञा जायसवाल भी अहम रोल में दिखेंगे. सनी को गदर 2 के बाद शानदार कमबैक मिला था. लेकिन इसके बाद आई उनकी फिल्में खास कमाल नहीं दिखा पाईं. राजकुमार संतोषी की पीरियड ड्रामा बंटवारा 1947 को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. क्रिटिक्स ने फिल्म को पसंद किया. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर मूवी ज्यादा नहीं कमा पाई. इसमें सनी ने सिकंदर मिर्जा का रोल प्ले किया था.

    सबसे खास बात ये है कि नवंबर में उनकी एक और बड़ी फिल्म आ रही है. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायण भी इसी महीने रिलीज होगी. रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म में सनी देओल हनुमान का रोल निभाएंगे. पहले पार्ट में सनी देओल नजर नहीं आएंगे. दूसरे पार्ट में उनके किरदार पर फोकस होगा. सनी की बैक टू बैक आ रही फिल्मों ने फैंस की एक्साइटमेंट को पीक पर पहुंचा दिया है. फिलहाल तो उन्हें सूर्या के ट्रेलर, टीजर रिलीज होने का इंतजार है.

  • ‘Rise and Fall 2’ में माता-पिता को देखकर रो पड़े तेज प्रताप यादव, लालू-राबड़ी से वीडियो कॉल का इमोशनल पल

    ‘Rise and Fall 2’ में माता-पिता को देखकर रो पड़े तेज प्रताप यादव, लालू-राबड़ी से वीडियो कॉल का इमोशनल पल

    भोजपुरी बवाल के बाद तेज प्रताप यादव राइज एंड फॉल 2 में दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं. रियलिटी शोज में तेज प्रताप की रियल पर्सनैलिटी देख फैन्स उनकी तारीफ कर रहे हैं. अब राइज एंड फॉल 2 में तेज प्रताप का इमोशनल साइड देखने को मिला. ये पल तब आया जब उन्हें अचानक अपने पिता लालू प्रसाद यादव और मां राबड़ी देवी से बात करने का मौका मिला.

    तेज प्रताप के छलके आंसू
    लेटेस्ट एपिसोड में तेज प्रताप को उनके माता-पिता से सरप्राइज वीडियो कॉल कराई गई. लालू यादव और राबड़ी देवी को देखकर तेज प्रताप इतने इमोशनल हो गए कि उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. ये पल देखकर शो में मौजूद स्वरा भास्कर भी भावुक हो गईं और उन्हें अपनी बेटी राबिया की याद आ गई.

    शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी से पूछा कि आप लोग शो देख रहे हैं. इस पर उन्होंने कहा कि हां. तेज प्रताप पेरेंट्स को देखकर अपने इमोशन्स नहीं रोक पाए. उनकी आंखें भर आती हैं. वो मां राबड़ी देवी से पूछते हैं कि पापा की तबीयत ठीक नहीं लग रही हैं. राबड़ी देवी कहती हैं कि ठीक हैं वो. पर जब लालू यादव ने माइक लेकर बोलने की कोशिश की, तो ढंग से बोल नहीं पा रहे थे.

    यादव परिवार के इस मिलन ने हर किसी को भावुक कर दिया. इसी एपिसोड में स्वरा भास्कर ने होस्ट वीरेंद्र सहवाग को बताया कि वो अपनी बेटी को याद कर रही हैं, जिसके बाद वो भी फूट-फूटकर रोने लगीं. इस तरह एक तरफ तेज प्रताप का परिवार के लिए प्यार सामने आया, तो दूसरी तरफ स्वरा की मां का दर्द भी दर्शकों को छू गया.

    इससे पहले भी तेज प्रताप यादव शो में घर और मां राबड़ी देवी की याद में इमोशनल हो चुके हैं. स्वरा भास्कर से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि उन्हें घर की याद सता रही है, खासकर मां राबड़ी देवी की. उन्होंने यहां तक कह दिया था, “मुझे घर जाना है.”

    तेज प्रताप यादव लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे हैं, मई 2025 में लालू यादव ने उन्हें आरजेडी से 6 साल के लिए निकाल दिया था और परिवार से भी नाता तोड़ने की बात कही थी. इसके बाद से तेज प्रताप और परिवार के बीच की दूरी लगातार चर्चा में रही है.

  • Beach पर सौंदस मौफकीर का बोल्ड अंदाज, भीगी जुल्फों और बिकिनी लुक ने खींचा ध्यान

    Beach पर सौंदस मौफकीर का बोल्ड अंदाज, भीगी जुल्फों और बिकिनी लुक ने खींचा ध्यान

    मुंबई 
    मोरक्को-फ्रेंच मॉडल और एक्ट्रेस सौंदस मौफकीर की नई तस्वीरों ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. एक्ट्रेस का बोल्ड अवतार देखकर किसी की भी धड़कनें तेज हो सकती हैं।  सौदस ने व्हाइट एंड ब्लू बिकिनी में बीच पर चिल करते हुए अपनी किलर तस्वीरें शेयर की हैं. एक तस्वीर में एक्ट्रेस बिकिनी पहने पानी में लेटकर नहाती नहाती नजर आईं। किसी तस्वीर में सौंदस मौफकीर बीच किनारे भीगते हुए अपना टोंड फिगर फ्लॉन्ट करती हुई देखी जा सकती हैं।

     इस तस्वीर में एक्ट्रेस पेड़ पर लेटकर किलर अंदाज में पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं. सौंदस की हर एक तस्वीर कातिलाना है। एक्ट्रेस के बोल्ड लुक पर फैंस दिल हार रहे हैं. कमेंट सेक्शन उनकी तारीफों से भर गया है. सौंदस को लोग किलर, फायर और वाटर बेबी बता रहे हैं।   सौंदस की बात करें तो सबसे पहले उन्हें को रियलिटी शो MTV Roadies (2022) में देखा गया था. इसके बाद वो MTV Splitsvilla X4 की विनर भी रहीं. सौंदस 'खतरों के खिलाड़ी' 13 में भी नजर आ चुकी हैं। 

     

  • ‘कॉफी विद करण’ के बाद नया चैट शो लाने की तैयारी में करण जौहर, प्रोडक्शन राइट्स भी होंगे अपने

    ‘कॉफी विद करण’ के बाद नया चैट शो लाने की तैयारी में करण जौहर, प्रोडक्शन राइट्स भी होंगे अपने

    फिल्ममेकर करण जौहर बीते कई सालों से अपने चैट शो 'कॉफी विद करण' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इस शो का 9वां सीजन 14 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है और दर्शक इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर एन्जॉय कर पाएंगे। करण जौहर इस सीजन की शुरुआत के पहले ही साफ कर चुके हैं कि यह उनका आखिरी सीजन होगा। हालांकि दर्शकों को मायूस होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि एक ताजा जानकारी के मुताबिक इधर KWK खत्म होगा और उधर करण जौहर अपने नए चैट शो की तैयारी कर रहे हैं। जिसके प्रोडक्शन राइट्स उनके पास होंगे।

    अपना अलग शो शुरू करेंगे करण?
    मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर का सिर्फ इसलिए 'कॉफी विद करण' छोड़ना, ताकि वह अपनी फिल्मों के डायरेक्शन पर फोकस कर सकें, पूरा सच नहीं है। खबर के मुताबिक करण जौहर अपना खुद का चैट शो शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं, जिसके प्रोडक्शन राइट्स उनके बैनर के पास होंगे। इसकी मदद से वह इस शो को इसके ऑरिजनल फॉरमैट में ला सकेंगे। ऐसे कई शोज हैं जो शुरू तो यूट्यूब पर हुए थे, लेकिन फिर उनकी पॉपुलैरिटी को ध्यान में रखते हुए उन्हें एक बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर जगह मिल गई।

    अभी मिलने हैं इन सवालों के जवाब
    एक नए चैट शो फॉर्मेट से करण जौहर को अपना खुद का आईपी बनाने के साथ-साथ इस मॉडल को एक्सप्लोर करने का मौका मिल सकता है। हालांकि उनके नए चैट शो का फॉरमैट क्या होगा, यह किस प्लेटफॉर्म पर आएगा, इसकी लॉन्च डेट क्या होगी और इसके अलावा किन मेहमानों के साथ वह शुरुआत करेंगे जैसे सवालों के जवाब मिलना अभी बाकी हैं। करण जौहर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे यह उनका आखिरी सीजन होगा और यह शो उनकी जिंदगी में क्या जगह रखता है। इसके अलावा करण ने यह भी बताया कि कैसे वह डायरेक्शन को प्राथमिकता देना चाहते हैं।

    शो छोड़ने के बारे में क्या कहा था?
    करण जौहर ने इसी इंटरव्यू में कहा, "मनोरंजन जगत में 'कॉफी विद करण' मेरी पहचान का अहम हिस्सा रहा है। मुझे अभी भी यकीन नहीं होता है कि 22 साल बीत चुके हैं और मैं इस शो का 9वां सीजन होस्ट करने जा रहा हूं।" यह शो खत्म करने की बात पर करण जौहर ने कहा- मैं अपनी जिंदगी का अगला दशक और ज्यादा फिल्में डायरेक्ट करते हुए बिताना चाहता हूं। लोगों को और ढेर सारी कहानियां सुनाना चाहता हूं। तो एक भारी दिल के साथ मैं इस सीजन को अपना आखिरी सीजन बनाने जा रहा हूं।"

  • विद्युत जामवाल की हॉलीवुड में धूम, WWE स्टार कोडी रोड्स बोले- वह कमाल के इंसान हैं

    विद्युत जामवाल की हॉलीवुड में धूम, WWE स्टार कोडी रोड्स बोले- वह कमाल के इंसान हैं

    विद्युत जामवाल बॉलीवुड में एक एक्शन हीरो के रूप में मशहूर हैं. फोर्स, कमांडो- इन फिल्मों के जरिए उन्होंने एक्शन का लेवल हिंदी सिनेमा में ऊपर ले जाने का काम किया. अब वो अपना एक्शन अवतार लेकर हॉलीवुड में प्रवेश कर चुके हैं. विद्युत जल्द एक पॉपुलर गेम पर बनी लाइव एक्शन फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' में दिखाई देंगे, जिसमें वो धालसिम का रोल निभा रहे हैं.

    विद्युत जामवाल का रोल धालसिम एक इंडियन योगा और मार्शियल आर्ट टीचर का है, जो अपनी लड़ाई की कला के लिए जाना जाता है. इस रोल में ढलने के लिए एक्टर ने भी बड़ी मेहनत की है. फिल्म में उन्होंने जिनके साथ काम किया, वो भी विद्युत को देख हैरान हुए हैं. WWE रेसलर कोडी रोड्स, जो इस फिल्म स्ट्रीट फाइटर में विद्युत के साथ काम कर रहे हैं उन्होंने एक्टर की जमकर तारीफ की है. उनके साथ-साथ कॉमेडियन एंड्रयू शुल्ज भी बॉलीवुड स्टार के मुरीद होते नजर आए.

    विद्युत की तारीफ कर रहा हॉलीवुड
    यूट्यूब पॉडकास्ट Flagrant में दोनों ने विद्युत जामवाल के बारे में बात की. उन्होंने विद्युत का एक वीडियो देखा था, जिसमें वो मुंबई में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान करीब 15 मिनट तक ध्यान लगाते नजर आए थे. इसपर कोडी रोड्स ने उनकी तारीफ करते हुए कहा- वो कमाल के इंसान हैं. ट्रेलर लॉन्च होने वाला था और उस इवेंट में वो हमारे लिए प्रार्थना कर रहे थे. वो वाकई कुछ अलग हैं. उनके बालों को देखो.

    वहीं एंड्रयू शुल्ज ने कहा- वो बिल्कुल किसी सच्चे साधु जैसे हैं. उन्हें देखकर बहुत अच्छा लगा. वो काफी दिलचस्प इंसान हैं. सबसे पहले तो वो दुनिया के सबसे हैंडसम लोगों में से एक हैं. उनकी बॉडी भी कमाल की है. हम उनके साथ डिनर करते थे और बातें किया करते थे. वो वाकई बहुत दिलचस्प इंसान हैं.

    इस बातचीत के दौरान कोडी रोड्स ने विद्युत जामवाल के साथ अपनी पहली मुलाकात का भी जिक्र किया. उन्होंने एंड्रयू से मजाक में पूछा कि क्या उन्होंने एक्टर से इस बारे में बात की थी कि प्रोटीन एक मिथक है. कोडी ने बताया कि विद्युत शाकाहारी हैं और उन्होंने एंड्रयू से ये भी कहा था कि प्रोटीन एक मिथक है.

    विद्युत को बुलाया 'जैकी चैन'
    इसके बाद कोडी ने विद्युत की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा कि उनसे मिलने के बाद हर कोई यही सोचकर गया कि उसने दुनिया के सबसे हैंडसम आदमी को देखा है. कोडी ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी ब्रैंडी को भी फोन करके यही बात कही थी. उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान विद्युत के साथ बिताए पलों को भी याद किया. उन्होंने बताया कि शूटिंग के आखिरी दिन विद्युत ने उन्हें एक खास तोहफा दिया था.

    फिल्म में कोडी जिस किरदार को निभा रहे हैं, उसके गले में खोपड़ी वाला एक नेकलेस दिखाई देता है. विद्युत ने उन्हें वैसा ही नेकलेस एक हाथ से लिखे नोट के साथ गिफ्ट किया था. उन्होंने ये तोहफा कोडी की बस में रख दिया था. कोडी ने बताया कि जब फिल्म की शूटिंग चल रही थी, उसी दौरान उनकी बेटी का जन्म हुआ था. इस मौके पर विद्युत ने उन्हें दो अलग-अलग शॉल भी गिफ्ट किए थे. कोडी ने विद्युत की तारीफ करते हुए कहा- वो बहुत दयालु और अच्छे इंसान हैं. वो किसी साधु जैसे हैं और सच में साधु की तरह जिंदगी जीते हैं.

    एंड्रयू शुल्ज ने भी विद्युत की तारीफ करते हुए उनकी तुलना मशहूर मार्शल आर्ट्स स्टार जैकी चैन से की. उन्होंने कहा- उनके परिवार की दस पीढ़ियों से मार्शल आर्ट्स की प्रैक्टिस होती आ रही है. वो भारत के जैकी चैन जैसे हैं. अगर आप उनके स्टंट वाले काम को देखेंगे, तो हैरान रह जाएंगे. उन्होंने मुझे भारत आने के लिए भी कहा था. बात करें फिल्म स्ट्रीट फाइटर की, तो ये 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

     

     

  • अजय देवगन की ‘चौहान’ की शूटिंग शुरू, कारगिल पहुंचते ही एक्शन मोड में आए अभिनेता

    अजय देवगन की ‘चौहान’ की शूटिंग शुरू, कारगिल पहुंचते ही एक्शन मोड में आए अभिनेता

    'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की सफलता का आनंद ले रहे अजय देवगन ने अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन 2027 में भी इसी समय के आसपास एक और फिल्म रिलीज़ करने की योजना बना रहे हैं, और इसके लिए उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'चौहान' पर काम शुरू कर दिया है.

    बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, देवगन 'चौहान' की शूटिंग के लिए लद्दाख पहुंच गए हैं. एक सूत्र ने पोर्टल को बताया, 'अजय देवगन कारगिल में 'चौहान' की शूटिंग कर रहे हैं. वह कुछ दिन पहले यहां पहुंचे थे और शूटिंग शुरू कर चुके हैं. इस खूबसूरत शहर में कुछ अहम सीन शूट किए जाएंगे. मेकर्स ने पहले ही जरूरी मंजूरी ले ली थी और शूटिंग आसानी से हो, इसके लिए व्यापक इंतजाम किए हैं.'

    सूत्र ने आगे कहा, 'कारगिल में काफी ठंड है, और मौसम निश्चित रूप से 'चौहान' के सीन में एक असली एहसास जोड़ेगा.'

    अजय दशकों बाद लद्दाख में शूटिंग कर रहे हैं. इससे पहले, एक्ट ने 2003 में जेपी. दत्ता की वॉर फिल्म 'एलओसी: कारगिल' के लिए इस केंद्र शासित प्रदेश में शूटिंग की थी.

    'चौहान' टीजर कब रिलीज हुआ?
    जून में जारी किए गए 'चौहान' के टीजर में अजय देवगन एक दमदार अवतार में नजर आते हैं. वह पूरी तरह से काले कपड़ों में दिख रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में मशहूर गाना 'जुम्मा चुम्मा दे दे' बज रहा है. टीजर एक असरदार डायलॉग के साथ खत्म होता है, 'पठान से कह देना, चौहान आ रहा है', जिसने फैंस के बीच उत्साह पैदा किया है और ऑनलाइन ध्यान खींचा है.

    'चौहान' का डायरेक्शन नीरज यादव कर रहे हैं और इसे जियो स्टूडियोज और कलर येलो प्रोडक्शंस के बैनर तले ज्योति देशपांडे, आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. अजय देवगन की मुख्य भूमिका वाली यह एक्शन ड्रामा फिल्म 1 अक्टूबर, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

    अजय देवगन की 'दृश्यम' के बारे में
    'दृश्यम 3' ने अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है. 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की एडवांस बुकिंग 27 सितंबर को शुरू हुई और फिल्म ने रिलीज से पहले ही 27 करोड़ रुपये कमा लिए. रिलीज के पहले दिन इसने पूरे भारत में 66.75 करोड़ रुपये (नेट) कमाए, जो किसी हिंदी फिल्म के लिए तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग थी. फिल्म ने शनिवार को 53.50 करोड़ रुपये कमाए और रविवार को यह कमाई बढ़कर 61 करोड़ रुपये हो गई.

    Sacnilk की ताजा जानकारी के मुताबिक, फिल्म ने गुरुवार को 13 करोड़ रुपये कमाए, जिससे भारत में इसकी कुल नेट कमाई 245.50 करोड़ रुपये हो गई.